प्रदेश
CG BREAKING : घर में लगी भीषण आग...सोते – सोते मौत की नींद सो गए पति – पत्नी...पढ़िए पूरी खबर
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड के एक मकान के कमरे में देर रात आग लग गई और घर में सोए पति व पत्नी की दम घुटने के कारण मौत हो गई। आस पड़ोस के लोगों ने जब मकान में धुँआ देखा तो पुलिस को सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। वहीं दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो देखा दोनों पति व पत्नी बेहोश हालत में पड़े थे। दोनों को डायल 112 की मदद से अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि रात करीब 5:00 बजे की घटना है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वचेरियन वर्गिश 75 वर्ष और पत्नी जोली वर्गीश 68 वर्ष दोनों घर में अलग-अलग कमरे में सोए थे। सामने वाले कमरे में कोई नहीं था। बेड पर रखें गद्दा में आग लग गई। गद्दा का धुंआ पूरे घर में भर गया। कमरों की खिड़कियां बंद थी। वेल्टिलेशन नहीं होने के कारण दोनों का दम घुट गया। अलग-अलग कमरे में सोए पति व पत्नी की मौत हो गई। जब बाहर के खिड़कियों का कांच टूटा और बाहर धुंआ निकलने लगा तब सुबह लोगों को पता चला। लगभग 8:30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली।
तत्काल दमकल दल को बुलाया गया, दोनों की बॉडी को बाहर निकाल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर शव को मॉर्च्युरी भेजा गया। आग लगने की वजह अज्ञात है। जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
60 लाख 19 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
33000 शिक्षकों की भर्ती का जुमला फेंक रहे हैं भाजपाई
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री के 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के ऐलान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि शिक्षा के बजट में विगत वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत की भारी भरकम कटौती करने वाली विष्णुदेव साय सरकार केवल आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ पाने के लिए युवाओं को ठगने एक बार फिर से जुमला फेंक रही है। 2003 से 2018 तक सरकार में रहे लेकिन नियमित शिक्षक के एक भी पद पर भर्ती नहीं कर पाए और अब फिर से झांसा दे रहे है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिस तरह से 2014 में भाजपा ने दो करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा किया था, मोदी सरकार के 10 साल में 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था, आबादी के अनुपात में छत्तीसगढ के लगभग 30 लाख युवाओं को नौकरी मिलना था लेकिन एक भी युवा को केंद्र की मोदी सरकार रोजगार देने में नाकाम रही। मोदी सरकार में बेरोजगारी दर चिंताजनक स्तर पर पहुंचा दिया गया है, रोजगार किसी को मिला नहीं उल्टे उपहास उड़ाया, कहा कि पकोड़े तले युवा अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव सरकार युवाओं को शराब बेचने का ऑफर दे रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक भाजपा सरकार के दौरान 3000 से ज्यादा स्कूल बंद किए गए। हर जिले में चलने वाले उत्कृष्ट मॉडल स्कूल को निजी क्षेत्र की संस्था डीएवी को बेचने का पाप भी पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने किया था। कांग्रेस की सरकार ने न केवल भाजपा के सरकार के समय बंद किए गए उन 3000 स्कूलों को पुनः खोले बल्कि 647 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खोले। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने 1 लाख़ 47 हज़ार से ज्यादा शिक्षाकर्मियों को शिक्षा विभाग में संविलियन कर नियमित शिक्षक बनाया। पहले 14800 फिर 12780 पदों पर निर्मित शिक्षक के रूप में भर्तियां की। भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और युवाओं के हित से कोई सरकार नहीं है। केवल चुनावी लाभ के लिए ये जुमलेबाजी कर रहे हैं। भाजपा की नीति और नियत में अंतर है, ये नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को स्थाई रोजगार मिले। छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी भाजपा पर भरोसा करके पछता रहे है, नियमित कर्मचारी के डीए और ओपीएस पर संसय की स्थिति है और अब शिक्षा कर्मी भर्ती का लालच भाजपा का नया चुनावी पैतरा है।
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इतने दिनों के लिए रद्द की 13 से ज्यादा ट्रेनें...फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट
रायपुर । अगर आप भोपाल, इंदौर, रीवा या फिर अजमेर तक का सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लांचिंग, अप-डाउन लाइन पर डी-लांचिंग का काम 24, 25 फरवरी और छह व सात मार्च को (साढ़े तीन घंटे तक) किया जाएगा। इस काम के चलते रेलवे प्रशासन ने 13 ट्रेनों को रद कर दिया है
24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह छह मार्च को ट्रेन नंबर 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी एवं छह मार्च को ट्रेन नंबर 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 25 फरवरी व सात मार्च को ट्रेन नंबर 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, पांच मार्च को ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस,सात मार्च को ट्रेन नंबर 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी जबकि 24 फरवरी व सात मार्च को ट्रेन नंबर 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद रहेगी।
परिवर्तित रूट से दो दिन दौड़ेगी गोंदिया-बरौनी
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 24 फरवरी और छह मार्च को ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना होगी।
पीएम मोदी इस दिन करेंगे आईआईटी भिलाई का लोकार्पण, सीएम साय भी रहेंगे मौजूद…
दुर्ग। आईआईटी भिलाई का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को वर्चुअल करेंगे। वे जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईआईटी का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस दौरान आईआईटी भिलाई में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सीएम बनने के बाद यह पहला अवसर होगा, जब सीएम आईआईटी भिलाई आएंगे। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन भारत सरकार के सचिव के संजय मूर्ति ने आईआईटी भिलाई को 15 फरवरी को एक पत्र जारी किया है।
पत्र के माध्यम से आईआईटी भिलाई को सूचना दी गई है। पीएम जम्मू से श्रीनगर तक दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज के लोकार्पण के दौरान आईआईटी भिलाई का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि 358 एकड़ आईआईटी फैला हुआ है। 879.22 करोड़ की लागत से बिल्डिंग और अन्य कार्य कराए गए हैं। 2500 विद्यार्थियों की क्षमता आईआईटी की है। वर्तमान में 700 विद्यार्थी यहां पढ़ रहे हैं। पिछले लंबे समय से आईआईटी का उद्घाटन अटका हुआ था, अब इसे किया जाना तय किया गया है।
जांजगीर-चांपा : कलेक्टर ने दिया दिव्यांगता प्रमाण पत्र तो बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान
कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के पामगढ़ विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त रूप से लगाए गए शिविर में स्कूली छात्र छात्राओं के दिव्यांगता जांच शिविर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, उपकरण, व्हीलचेयर का वितरण किया। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने शिविर के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन के लिए एवं ब्लॉक स्तरीय मेगा दिव्यांग शिविर के माध्यम से शत प्रतिशत स्कूली विद्यार्थियों का प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिविर में 169 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें पात्रतानुसार स्कूल विद्यार्थियों का प्रमाणीकरण करते हुए प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ यूडीआईडी पंजीयन किया गया।
कलेक्टर ने शिविर में लगाए गए पंजीयन काउंटर की व्यवस्था, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से चर्चा करते हुए की जा रही जांच की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र से कोई भी विद्यार्थी वंचित न रहे। सभी की जांच करते हुए पात्रता अनुसार प्रमाण पत्र बनाकर दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सेमरिया की पायल केंवट, जौरेला की स्नेहा जांगड़े को व्हीलचेयर का वितरण किया। व्हीलचेयर पाकर दोनो के चेहरे खुशी से खिल गए। इस दौरान उन्होंने शिविर में विमला कश्यप, गीतांजलि मानिकापुरी, रागनी गुप्ता, मनीष कुमार बघेल, राधिका भैना, श्रद्धा पटेल, वीर यादव, छाया किरण, प्रियंका साहू को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवम एम आर किट का वितरण किया। वही दृष्टि बाधित यंत्र का वितरण अजय कुमार, हेमंत कुमार, मनीष को किया गया। वहीं श्रवण यंत्र लकी, भावना, गगन साहू, डिकेश देवांगन को दिए गए। उप संचालक समाज कल्याण टी पी भावे ने बताया कि शिविर में स्कूली विद्यार्थियों का प्रमाणीकरण किया गया है। जिनमे अस्थिबाधित, दृष्टिबाधित, बहुविकलांग, मानसिक विकलांग, मूकबधिर सहित अन्य दिव्यांग व्यक्तियों का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, डीएमसी श्री आर के तिवारी, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी, एसडीएम पामगढ़, जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सरकंडा पुलिस की कार्यवाही चंद घंटे में सभी आरोपीय गिरफ्तार
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के अपने वादे से पलटने पर माफी मांगें पीएम मोदी-दीपक बैज
कांग्रेस ने किसान आंदोलन और 16 फरवरी के भारत बंद का समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस देश के अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्य है कि किसानों के देश में भारत का किसान असहाय खड़ा है, केंद्र सरकार आताताई बनी हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) देने के नरेंद्र मोदी के वादे की याद दिलाई है। उन्होंने दिल्ली कूच के लिए जा रहे किसानों को बलपूर्वक रोके जाने की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने याद दिलाया कि स्वामीनाथन कमीशन की 201 सिफारिशें में से यूपीए सरकार 175 सिफारिशें लागू कर चुकी थी। बची हुई सिफारिशें में सबसे महत्वपूर्ण न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़ी घोषणा मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा कर दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी न्यूनतम समर्थन मूल्य के बहुत बड़े वकील बनकर सामने आए थे। मार्च 2011 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट ऑफ वर्किंग ग्रुप ऑन कंज्यूमर अफेयर्स के चेयरमैन होने के नाते कहा था कि अगर एमएसपी सुनिश्चित हो तो किसानों को उत्पादन बढ़ाने में प्रोत्साहन मिलेगा। इस रिपोर्ट में एमएसपी को लागू करने की बात कही गई थी। 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ का झूठा वादा किया, इसके बाद वह प्रधानमंत्री बन गए। प्रधानमंत्री मोदी का झूठ तब सामने आया जब न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल हुआ, जिसमें मोदी सरकार ने साफ कहा कि उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ कभी भी किसान को नहीं दिया जा सकता। 3 जुलाई, 2016 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में लिखित कहा है कि फसलों की उत्पादन लागत पर 50 प्रतिशत लाभ से बाजार में विकृति आ सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ अपना वादा तोड़ा, बल्कि किसानों के रास्ते पर कील बिछवाई और किसानों को उपद्रवी कहा गया। 2014 का भाजपा का घोषणापत्र हो या मुख्यमंत्री मोदी की कमेटी की सिफ़ारिश, एमएसपी की क़ानूनी गारंटी देने पर मोदी सरकार पलटी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जब पिछली बार किसान तीन काले कानूनों को लेकर धरना दे रहे थे, तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे माफी मांगते हुए कहा था कि मैं तीनों कानून वापस लेता हूँ। न्यूनतम समर्थन मूल्य की समस्या का समाधान निकालने के लिए जल्द ही एक कमेटी बनेगी। आज इन बातों को दो साल से ऊपर हो गए, कोई कमेटी नहीं बनाई गई। आज जब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर फिर से धरना दे रहे हैं, तो उनपर रबर की गोलियां चलाई जा रही हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, रास्ते में कीलें बिछाई जा रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि किसानों पर जो अत्याचार और अन्याय भाजपा एवं मोदी सरकार ने किया है, वो आज़ादी के बाद किसी भी सरकार ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री मोदी किसानों से झूठ बोलने, किसानों को आतंकवादी और विदेशी एजेंट कहे जाने के लिए भी मांफी मांगें।
बागबाहरा ब्लॉक की अनुपा ठाकुर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का सुंदर बदलाव, बनी चेम्पियन आफ चेंज
निर्मल आंगनबाड़ी अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर आंगनबाड़ी केंद्र को आदर्श स्वरूप प्रदान करने वाली बागबाहरा विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बागबाहरा कला की कार्यकर्ता श्रीमती अनुपा ठाकुर अपने कार्य से अन्य कार्यकताओं के लिए मिसाल बन गई है। चर्चा के दौरान उन्होंने हर्ष के साथ बताया कि पीरामल टीम एवं परियोजना अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेक्टर बैठक के दौरान निर्मल आंगनबाड़ी अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त करके बहुत की अच्छा लगा। कार्यशाला से वापस आकर मैंने इस बारे में विचार किया कि मुझे भी अपने आंगनबाड़ी को बहुत ही सुंदर बनाना है जो कि अंदर से तो सुंदर रहे ही साथ ही बाहर से देखते ही सभी के लिए आकर्षक हो जाए। चूंकि मुझे साज-सज्जा की वस्तुएं बनाना, चित्रकला, पेंटिंग ये सभी चीजे हमेशा से ही पसंद थी इसलिए मैंने सोचा की क्यों न सभी लोग मिलकर आंगनबाड़ी की पुताई करें और आंगनबाड़ी को आकर्षक बनाए। इसके लिए मैंने स्वयं की धनराशि का उपयोग करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की पुताई करवाने का जिम्मा उठाया और इस संबंध में सहायिका, सरपंच और बच्चां के परिजनों से चर्चा की, सभी को मेरा विचार अच्छा लगा। सभी एक साथ मिलकर आंगनबाड़ी की पुताई किए। जिसमें मेरे साथ सहायिका श्रीमती कुन्नी बाई ठाकुर, सरपंच श्रीमती प्रीति सोनवानी, समुदाय की सदस्य भावना पटेल, मंटोरा, रेखा वर्मा शामिल थी।
आंगनबाड़ी के रंगरोगन के पश्चात मैंने देखा की सभी के चेहरे में खुशी थी। सबका कहना था की इससे सुंदर आंगनबाड़ी पहले नहीं देखा और हमने इसे सुंदर बनाने में योगदान दिया है इसकी खुशी हम शब्दो में बया नहीं कर सकते। यह सुनते ही मुझमें आत्मविश्वास जगा कि इस पहल से बदलाव की दिशा मिल सकती है।
निर्मल आंगनबाड़ी अभियान ने मुझे एक नया मोड़ दिया जिससे मुझमें अभिलाषा उत्पन्न हुई कि मैं अपने आंगनबाड़ी को रंगरोगन कर सुंदर स्वरूप दूं और सभी बच्चों के लिए सुंदर वातावरण का निर्माण करूं जिससे बच्चे खुशी से आंगनबाड़ी में प्रवेश करें। सरपंच ने अवलोकन के दौरान बताया कि उन्होंने उनकी बेटी के माध्यम से भी सामुदायिक अभियान के प्रभाव को महसूस किया, उनकी बच्ची ने बताया कि उसकी आंगनबाड़ी अब सुंदर दिख रही है जिसका प्रभाव उस बच्ची से सुनने को मिला।
दंतेवाड़ा : जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों में पहुंची कला जत्था और एलईडी वैन
छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने हेतु कला जत्था टीम एवं एलईडी वैन जुटी हुई है। और जिले की सौ से अधिक ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से रूबरू करा रही हैं। प्रचार-प्रसार रथ (एलईडी वाहन) के जरिए ग्रामीण स्तर पर योजनाओं की पहुंच सुगम बनाने जनसम्पर्क विभाग द्वारा सभी ब्लॉक के चिन्हांकित गांवों में भेजा जा रहा है और स्थानीय ‘‘नेगमुदिलाय नयानार‘‘ सांस्कृतिक संस्था कला जत्था की टीम के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दे रहे है। इस क्रम में एलईडी वाहन एवं लोक कलाकारों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से आज जिले के विकासखंड के ग्राम खुंटेपाल, नकुलनार में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के तहत अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया और उक्त ग्रामों के निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाते हुए भारी हुजुम में कार्यक्रम में शिरकत किया।
BREAKING : IED ब्लास्ट करने वाले 2 दो नक्सलियों को जवानों ने धरदबोचा
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल दो नक्सलियों को धरदबोचा है. सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी एवं थाना का संयुक्त बल माओवादियों की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी. तभी दो संदिग्ध व्यक्ति जगरगुंडा की ओर से आ रहे थे, जो जवानों को देखकर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा.हिरफ्तार नक्सलियों में मंगलू पुनेम और मंगू पुनेम है. ये दोनों गोंदपल्ली मिलिशिया टीम के सदस्य हैं. दोनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्यवाही में सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी की विशेष भूमिका रही।
शांति सरोवर में हुआ आयोजन, बहनों ने मुख्यमंत्री सहित सभी सदस्यों को माउंट आबू आने का किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने दी सहमति
शांति सरोवर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ब्रह्माभोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर साल बड़े स्नेह से ब्रह्माकुमारी बहनें विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्म भोजन कराती हैं। यह बड़ी सुंदर परंपरा है। बहनों के स्नेह से हम अभिभूत हैं। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगणों ने पवित्र ब्रह्मा भोजन का आनंद लिया।मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों ने इंदौर क्षेत्र की पूर्व निदेशिका स्वर्गीय कमला दीदी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आपकी संस्था अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को संचालित कर समाज में जनजागृति लाने का काम कर रही है। इसका असर समाज के सभी वर्गों पर पड़ा है। महिलाओं को आपने आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी आपके द्वारा जो सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य किया गया है। इससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिला है।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री सहित विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए वहां आने की सहमति दी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि शांति सरोवर आने से शांति की अनुभूति होती है। मन में स्वतः ही अच्छे विचार आते है। उन्होंने कहा कि विधानसभा आते जाते समय जैसे ही यहां से गुजरते हैं, मन पवित्र हो जाता है। डॉ सिंह ने शांति सरोवर आमंत्रित करने और पवित्र भोजन के लिए दीदियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंहदेव, धरमलाल कौशिक सहित विधायक गण, गणमान्य नागरिक शामिल हुए और ब्रह्म भोजन ग्रहण किया।
समस्त वार्डों में शत -प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये
आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 और जोन क्रमांक 3 कार्यालय पहुंचकर जोन 1 जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जोन 3 जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू, एमआईसी सदस्य सुन्दरलाल जोगी, पार्षद श्रीमती कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन, श्रीमती दिलेश्वरी अन्नूराम साहू, श्रीमती टेसू नन्दकिशोर साहू, श्रीमती विश्वन्दीनी पाण्डेय, सर्वश्री नारद कौशल, अमितेश भारद्वाज, कामरान अंसारी, पुरुषोत्तम बेहरा, चंद्रपाल धनगर गुड्डू , जोन 1 जोन कमिश्नर एन. आर. चंद्राकर , जोन 3 जोन कमिश्नर विमल शर्मा , कार्यपालन अभियन्ता गजराम कँवर , राकेश अवधिया सहित जोन 1 एवं जोन 3 के सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर जोन क्रमांक 1 एवं 3 के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। महापौर ने जोन क्रमांक 1 एवं 3 के सभी पार्षदों से विकास कार्यो एवं जनसमस्याओं पर सुझाव मांगे । महापौर एजाज ढेबर ने जोन 1 जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियन्ता विद्युत श्री कमलेश वर्मा को जोन क्रमांक 1 के तहत सभी वार्डों में पार्षदगणों के सुझावों पर सड़क बत्ती व्यवस्था सुधारना एवं स्ट्रीट लाईट के नवीन सेट तत्काल उपलब्ध करवाने का कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.महापौर ने वार्डों में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कब्जोँ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैँ. महापौर ने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने एवं शहर की स्वच्छता रैकिंग और बेहतर बनाने की दृष्टि से कार्य करने और वार्डों में पार्षदगणों के सुझावों के अनुरूप ठेका सफाई कामगारों की संख्या व्यवहारिक आवश्यकतानुसार बढ़ाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैँ. महापौर ने रायपुर नगर पालिक निगम के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिये गये लक्ष्य अनुसार समस्त वार्डों में शत -प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैँ. महापौर ने जोन 3 के तहत गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के मयूर क्लब के पास के क्षेत्र में अमृत मिशन के वाल्व लगाने सहित पाईप लाईन से सम्बंधित अन्य शेष कार्यों को 15 मार्च 2024 के पूर्व पूर्ण करके सुगम जलापूर्ति करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश कार्यपालन अभियन्ता अंशुल शर्मा को दिये हैँ. महापौर ने शहर में भविष्य की कार्य विकास योजनाओं पर पार्षदों एवं सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की है एवं उनके सुझाव मांगे हैं. नगर हित में वार्ड पार्षदों के सुझाव पर वार्डों में गर्मी के पूर्व जलसंकट की समस्या को दूर करवाने अमृत मिशन की टीम के साथ शीघ्र सभी वार्डों का संयुक्त सर्वे करवाकर यथासम्भव निदान करवाना सुनिश्चित करने कहा है.
महापौर एजाज ढेबर ने बैठक में जोन 1 एवं जोन 3 के पार्षदों से प्राप्त सभी जनहितकारी सुझावों, जनसमस्याओं के त्वरित निदान की दृष्टि से यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित जोन 1 एवं जोन 3 के जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को दिये हैँ ।
छत्तीसगढ़ - जंगल में युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर वाहन से रगड़ा, फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे है, एक और ताजा मामला करतला थानांतर्गत ग्राम गनियारी से आया है, यहां के जंगल में एक युवक की अज्ञात लोगों ने बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीँ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का पहले अपहरण किया गया, फिर बोलेरो वाहन से उसके रगड़ा गया और फिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक का नाम अमित साहू था जो ग्राम नवाडीह सेंद्रीपाली का निवासी था। बताया जा रहा है, कि बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने उसे बुलाया गया फिर उसका अंत कर दिया गया। मृतक बोलेरो वाहन का चालक है और उसी के वाहन से उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके से पुलिस ने मृतक के बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी।
16 फरवरी को 14 गांवों में लगेगा समाधान शिविर
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में चयनित क्लस्टरवार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम मातला ‘अ’ एवं बड़ेतेवड़ा, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम नारायणपुर और सम्बलपुर, चारामा विकासखण्ड के ग्राम लिलेझर और कोटतरा, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में ग्राम मंगहुर और सुखई, कांकेर विकासखण्ड के ग्राम अण्डी और पीढ़ापाल, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम मायापुर और ऐसेबेड़ा तथा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम दबेना और डुमरपानी में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
