प्रदेश

शासकीय आईटीआई सड्डू में दस्तावेज सत्यापन 15 फरवरी को

ज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर तृतीय चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 15 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइटhttps://cgiti.cgstate.gov.in/तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 1:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना के लिए राज्य में 46 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।
जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 64 हजार 501, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 11 हजार 503, बलरामपुर में 01 लाख 45 हजार 502, बलौदाबाजार में 01 लाख 45 हजार 04, कोण्डागांव 01 लाख 02 हजार 494, कवर्धा 01 लाख 56 हजार 270, सूरजपुर में 01 लाख 71 हजार 102, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 37 हजार 273, गरियाबंद में 01 लाख 30 हजार 66, बेमेतरा में 01 लाख 85 हजार 318, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 55 हजार 280, रायपुर से 04 लाख 57 हजार 166, राजनांदगांव से 01 लाख 62 हजार 763, सक्ती से 01 लाख 12 हजार 609, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 74 हजार 939, मुंगेली से 01 लाख 53 हजार 576, बालोद से 01 लाख 83 हजार 725, दंतेवाड़ा से 55 हजार 631, धमतरी से 1 लाख 28 हजार 216, जशपुर से 01 लाख 39 हजार 293, कोरबा से 01 लाख 51 हजार 428, कांकेर से 94 हजार 878, बस्तर से 01 हजार 44 हजार 619, दुर्ग में 02 लाख 42 हजार 258, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 42 हजार 762, बिलासपुर से 02 लाख 22 हजार 705, सरगुजा से 01 लाख 73 हजार 630, कोरिया से 47 हजार 657, सुकमा से 35 हजार 494, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 70 हजार 885, महासमुंद से 02 लाख 93 हजार 933, नारायणपुर से 14 हजार 491, बीजापुर से 15 हजार 955, आवेदन आज तक प्राप्त हो चुके हैं।

और पढ़ें ...

युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें : प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के विभिन्न राज्यों के 46 स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला में 1 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने नौजवानों से राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नौकरी देने का अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। देश के सभी युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने का सामान अवसर मिल रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में कार्मिक भवन का शिलान्यास कर वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इससे कर्मियों के प्रशिक्षण तथा समन्वय में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज युवा कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बना सके इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए तय किए गए भर्ती की प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण की जा रही है। स्टार्टअप योजना लागू होने से रोजगार के विभिन्न अवसर युवाओं को मिल रहा है।

देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले की कड़ी में रायपुर जिले के आरंग स्थित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्रों का वर्चुअल वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र बलों एवं अन्य विभागों में चयनित 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबध्दता को पूरा करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम है। रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

रोजगार मेले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 04, सीमा सुरक्षा बल के 09, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 01, पोस्टल के 17, रेवेन्यू सी.बी.आई.सी. के 10, एफसीआई एण्ड पीडी के 04, लेबर (ईपीएफओ) के 05, हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के 20 तथा हायर एजुकेशन के 05 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस समारोह में अपर महानिदेशक (भा.पु.से.) श्री अमित कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (भा.पु.से.) श्री साकेत कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल श्री विजय शंकर पाण्डेय, गु्रप केंद्र रायपुर के कमाण्डेड श्री अजय कुमार सिंह, चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिवारगण सहित केन्द्रीय विभागों के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

Breaking :नक्सलियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, 4 मजदूरों का किया अपहरण…

सुकमा। सुकमा के जगरगुंडा इलाके में न​क्सलियों ने 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी JCB भी ले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था।

इस काम में चार मजदूरी भीड़े हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को अगवा कर लिया। इस घटना के बाद मजदूरों के परिवारजनों ने की नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। हालंकि इस खबर की आधिका​रिक पुष्टि नहीं है।

और पढ़ें ...

महासमुंद : शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी दी गई

महिला स्व सहायता समूह  सशक्तिकरण एवं सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का सामाजिक सहभागिता के माध्यम से संकल्प से शक्ति, संगठन में समृद्धि किए जाने के उद्देश्य से शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय  विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा व पार्षद गणों ने भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और इसमें मातृ शक्ति का योगदान बढ़ रहा है। श्री सिन्हा ने कहा कि जिस घर में बेटी, बहन और मां एक साथ खिलखिला कर हंसती है उस घर में वास्तु दोष नहीं होता।
       आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में नागरिको को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, नगर पालिका अध्यक्ष तुमगांव  राकेश चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिधि पार्षद श्रीमती मीना वर्मा,  मनीष शर्मा,  देवीचंद्र राठी,  महेंद्र सिक्का,  पवन पटेल,  महेंद्र जैन,  गंगाराम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  टॉमसन रात्रे, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम में उपस्थित आमजनो को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ श्रीमती शैल नाविक द्वारा महतारी वंदन योजना, सामूहिक कन्या विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति  योजना और मुद्रा लोन के बारे में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि श्री संजय साहू द्वारा, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में श्रीमती प्रेमशीला बघेल के द्वारा जानकारी दी गयी।  
श्रम विभाग में चालू योजना के बारे में श्रीमती रेखा बेहरा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। पंचायत विभाग की श्रीमती पार्वती ध्रुव द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी प्रदाय की गई। कार्यक्रम के दौरान मंगला स्व सहायता समूह, तारिणी स्व सहायता समूह, निधि महिला स्व सहायता समूह, सूरज महिला स्व सहायता समूह, जय श्री महिला स्व सहायता समूह को उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

और पढ़ें ...

महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है: बृजमोहन अग्रवाल

आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। यह बात वरिष्ठ मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के तहत शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में कही।

 बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में वीरभद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन योजनाओं का महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाएं अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। पदमश्री भारती बंधु, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा, पार्षद सरिता दुबे, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व पार्षद याद राम साहू समेत नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं, उन्हें खुश रखें तो जीवन सफल होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कंडोरा में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है, इसलिए हम सभी को प्रतिदिन अपने माता-पिता का चरण छूकर आशीर्वाद लेना और उन्हें प्रणाम करना चाहिए। उन्हें खुश रखेंगे, तो जीवन सफल होगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप  मनाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके गुरु ने कहा था कि माता-पिता भगवान से बड़े होते हैं। माता जन्म देती है। गर्भ में 9 माह तक रखने के बाद पालन-पोषण करती है। यदि माता-पिता खुश नहीं हैं, तो सभी पूजा-पाठ सभी व्यर्थ है। वेदों में भी माता-पिता का स्थान सर्वाेच्च है। मुख्यमंत्री ने धार्मिक कथाओं का उदाहरण देते हुए माता-पिता के महत्व को रेखांकित किया और सभी बेटे-बेटियों को अपने माता-पिता को खुश रखते हुए उनसे आशीर्वाद लेने और उनका आदर और सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम को श्री राजीव रंजन नन्दे और वनवासी आश्रम के श्री योगेश बापट ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने माता-पिता का महत्व बताते हुए उनका आशीर्वाद लेने और पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर अपने माता पिता की सेवा  करने और उनका नाम रोशन करने की बात कही। इस दौरान पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, श्री राम प्रताप सिंह, संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र, जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आई.जी. श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

मैं भी अपने माता-पिता के आशीर्वाद से आज मुख्यमंत्री हूँ

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात भावुकता के साथ अपने माता-पिता को याद करते हुए बताया कि बचपन में उनके सिर से  पिता का साया उठ जाने के पश्चात अपनी माता में ही पिता औऱ माता का रूप देखते थे और निरंतर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। उन्होंने बताया कि आज भी उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेता हूँ और मुझे लगता है कि आज मैं जिस मुकाम पर हूँ, मुख्यमंत्री हूँ उसमें मेरे माता-पिता का ही आशीर्वाद है।

बच्चों ने की माता-पिता की पूजा

कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने अपने माता-पिता की विधि विधान से पूजा की और माता पिता की सेवा करने का संकल्प भी लिया। मंच पर मुख्यमंत्री श्री साय सहित अन्य अतिथियों का भी बच्चों ने अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

और पढ़ें ...

BREAKING : तेज रफ़्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, कई घायल

जांजगीर चांपा : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहाँ एक तेज रफ़्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दर्दनाक हादसे में 4 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए है, वहीं इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार 9 दर्शनार्थी रतनपुर से दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी पमगढ़ थाना की भैंसों गांव के पास एक तेज रफ़्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में 4 महिला घायल हुए है और एक की मौत हो गई। सभी घायलों को ईलाज के बिलासपुर रिफर किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनो कार चालक शराब की नशे में थे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह कौन है कहां से हैं ?

*देवेंद्र प्रताप सिंह जीवन परिचय* *विश्व विख्यात संगीत सम्राट रायगढ़ नरेश स्वर्गीय चक्रधर सिंह के प्रपौत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया..* देवेंद्र प्रताप सिंह 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य उसके पश्चात 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष व 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैँ.. आप वर्तमान में रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य हैँ.. जनजाति गौरव समाज के वह बिलासपुर समाज के अध्यक्ष हैँ. रेल मंत्रालय में वह हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैँ.. उनका अध्ययन राजकुमार कॉलेज रायपुर एवं सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली व दिल्ली विश्व विद्यालय से इतिहास में पीजी किया है.. वर्तमान में वह रुड़केला लैलूंगा में निवासरत हैँ.. देवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है. वह रायगढ़ में आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह की आयोजन समिति के सदस्य भी हैँ..
और पढ़ें ...

महादेव सट्टा एप के आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, दोनों पर घोषित है इनाम

भिलाई। छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ अब न्यायालय ने भी स्थायी वारंट जारी कर दिया है। दोनों आरोपित का जब भी कोई पुख्ता सुराग मिलता है, तब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा ही जाएगा। स्थायी वारंट जारी होने के बाद ये दोनों आरोपित अब पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हो गए हैं।

बता दें कि दुर्ग रेंज के आइजी राम गोपाल गर्ग और एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपित सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर इनाम घोषित किया है। आइजी ने 25 हजार और एसपी 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

इसके बाद अब पुलिस ने इनकी पतासाजी के लिए अपनी कार्रवाई शुरू की है। आम चर्चाओं में दोनों आरोपितों के दुबई में होने की जानकारी मिली है, लेकिन इनके बारे में अधिकृत रूप से कोई भी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। लिहाजा अब पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपितों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

और पढ़ें ...

OYO होटल में 12 साल की बच्ची का रेप, आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई में 6वीं में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी नरेंद्र अग्रवाल ने जान-पहचान का फायदा उठाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले के चिखली का रहने वाला नरेंद्र अग्रवाल (36) शनिवार शाम को बाइक से भिलाई पहुंचा था। यहां वो 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा से मिला। जान-पहचान का फायदा उठाकर वो उसे घुमाने के बहाने उसे जेवरा सिरसा के सुनसान इलाके में ले गया और फिर रेप किया।रेप से नाबालिग की हालत खराब हो गई और उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। इससे वो डर गया और लड़की को सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में छोड़कर भाग गया।लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची, जहां हैवी ब्लीडिंग देख उसके घरवालों के होश उड़ गए। बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद वे लोग सुपेला थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की से पूछताछ की। लड़की ने पहले तो पुलिस को बताया कि उसे कार में बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया और उसके बाद ओयो होटल में रेप हुआ।

लेकिन जांच में ओयो होटल और कार से किडनैपिंग की बात गलत निकली। सुपेला और मोहन नगर पुलिस ने मिलकर मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया। लड़की शनिवार रात जब खून से लथपथ सुपेला थाने पहुंची और बताया कि उसे किडनैप कर उसका रेप हुआ है, तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उस जगह पर गई, जहां से उसे किडनैप किया गया था। वहां किडनैपिंग के कोई सबूत नहीं मिले।

इसके बाद लड़की ने कहा कि उसे ओयो होटल ले जाया गया था। पुलिस ओयो होटल पहुंची, तो पता चला कि लड़के ने रूम के लिए फोन किया था, लेकिन उन्होंने रूम नहीं दिया गया। वहां से पुलिस ने लड़के का नंबर लिया। आरोपी का लोकेशन ट्रेस करके उसे गिरफ्तार किया गया। तब जाकर पता चला कि लड़की को किडनैप नहीं किया गया, बल्कि लड़का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।आरोपी नरेंद्र अग्रवाल दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र का रहने वाला है। वो हमाली का काम करता है और शादीशुदा है। मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

हाईकोर्ट ने सिम्स के सेवानिवृत्त प्राध्यापक से वसूली के आदेश पर लगाई रोक, जानें क्या है मामला…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के चलते सिम्स मेडिकल कॉलेज से रिटायर्ड एक सहायक प्राध्यापक को राहत मिली है। कोर्ट ने डीन की उस नोटिस पर अंतिम आदेश तक रोक लगा दी है, जिसमें सहायक प्राध्यापक की सेवानिवृत्ति पर दिए जाने वाले भुगतान को रोक दिया गया था और उनसे अतिरिक्त वेतन वसूल करने कहा गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक याचिकाकर्ता डॉक्टर कलानंद चौधरी छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, सिम्स बिलासपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे। 30 जून 2023 को 65 वर्ष की आयु में वे सेवानिवृत हो गए। इसके पांच माह के बाद डीन द्वारा एक नोटिस जारी कर आदेश दिया गया, जिसमें कहा गया कि पूर्व में सेवा वर्षों में गलत वेतन निर्धारण कर दिया गया था जिसकी वसूली सेवानिवृत्ति के देयक को रोककर की जाएगी।

सिम्स के डीन के आदेश को चुनौती देते हुए डॉ चौधरी ने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय एवं गीता देबनाथ के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। इसकी सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट के समक्ष पैरवी करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा “स्टेट ऑफ पंजाब एवं अन्य विरुद्ध रफीक मसीह एवं अन्य’ साथ ही “थामस डेनियल विरुद्ध स्टेट ऑफ केरला” के वाद में निर्णय दिया गया है कि “किसी भी शासकीय कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उसे सेवाकाल के दौरान अधिक भुगतान का हवाला देकर उसके सेवानिवृत्ति देयक से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती।” डीन ने याचिकाकर्ता को रिकवरी नोटिस जारी करने से पहले कारण बताओ नोटिस भी जारी नहीं की है। आदेश के पूर्व याचिकाकर्ता को सुनवाई का कोई अवसर नहीं दिया गया। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने रिट याचिका को स्वीकार करते हुए सिम्स के डीन को नोटिस जारी कर वसूली राशि को छोडक़र याचिकाकर्ता को सभी सेवानिवृति देयक का तत्काल भुगतान का निर्देश दिया। वसूली आदेश के संबंध में अंतिम निर्णय याचिका की अंतिम सुनवाई के दौरान लेने का निर्देश कोर्ट ने दिया है।

और पढ़ें ...

Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे माओवादी, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने IED प्रेशर लगाई जिसके ब्लास्ट होते ही सेना का एक जवान घायल हो गया। इस ब्लास्ट की वजह से एक जवान के पैर में चोट आई है। ब्लास्ट के बाद सेना के जवानों ने आसपास के इलाकों में छानबीन की और मौके से 5-5 किलो की 3 IED बरमाद किया।

बता देें कि बीजापुर इलाके में जवानों की गश्ती पर आने की सूचना पर पहले से ही नक्सलियों ने यहां प्रेशर आईईडी बम लगा रखा थ। इस प्रेशर बम पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे आईईडी ब्लास्ट हो गया। जवान डुमरीपालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर D-माईनिंग की टीम निकली थी। जहां नक्सलियों ने पहले से ही प्रेशर IED बीछा रखी थी। इस घटना के बाद एक जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद सेना के जवानों ने आसपास छानबीन कर बड़ी ही सतर्कता से 5-5 किलो की 3 IED की बरामद किए और तीनों IED को सुरक्षित निष्क्रिय किया गया।

और पढ़ें ...

बर्थडे के दिन लड़के की मौत, 2 दोस्त गंभीर घायल, जानिए कैसे चंद मिनट में खाक हुई खुशियां…

कोरबा. बर्थडे का दिन हर किसी के लिए स्पेशल होता है. बर्थडे का जश्न मानने निकले 3 लड़कों को क्या पता था कि जश्न चंद मिनट में मातम में तब्दील हो जाएगा. इस मामले में बिल्कुल ऐसा ही हुआ है. लड़के की बर्थडे के दिन ही ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई है. वहीं 2 लड़के घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.बता दें कि कटघोरा बिलासपुर हाइवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने निकले युवक को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बर्थडे ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसके 2 दोस्त घायल हुए हैं. मृतक की पहचान मयंक चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, लड़का अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने निकला था और हादसे का शिकार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतक मयंक चौधरी बाकी मोंगरा गजरा बस्ती का है.
और पढ़ें ...

CG : जंगल में नग्न अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा हड़कंप

मुंगेली। लोरमी खुड़िया चौकी क्षेत्र में ग्राम दुल्लापुर वनक्षेत्र में एक संदिग्ध हालत में युवती की मृत लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर के सटे हुए वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र मे फैल गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मामला शुक्रवार शाम को युवती की अर्धनग्न लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और शिनाख्त करने जुट गई।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। आज सुबह घटनास्थल पर शव की आवश्यक कार्यवाही पंचनामा कर फॉरेसिक एक्सपर्ट टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। फिलहाल, पुलिस 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर एसडीओपी माधुरी धुरहि एवं पुलिस एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाई गई।

लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर मौके पर डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें ...

बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने झोपड़े में बुलाकर अप्राकृतिक कृत्य करता था पुजारी, जब खोजते हुए पहुंचे परिजन तो देखकर उड़ गए होश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक पुजारी ने मासूम बच्चों को चॉकलेट देकर और मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उनसे अप्राकृतिक यौनाचार किया है, आस पास की महिलाओं ने जब पुजारी की शिकायत दुर्ग कोतवाली थाने में कराई तो पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवनाथ नदी तट महमरा एनीकट मुक्तिधाम का पुजारी है।

आरोपी ने कई बच्चों को अपना शिकार बनाया था। आरोपित के इस कृत्य का भेद खुलने के बाद मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने दुर्ग कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

 बच्चों को चोकोलेट देकर बुलाता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपित शिशुपाल महाराज (46) पर बच्चों से अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप है। थाना पहुंची महिलाओं ने पुलिस को बताया कि आरोपित नदी किनारे घूमते मिलने वालों बच्चों को अपने पास बुलाता था। उन्हें वो चाकलेट देता था और अपने मोबाइल पर वीडियो दिखाता था।
 
इसी के लालच में छोटे बच्चे उसके पास जाते थे। बच्चों के भोलेपन का फायदा उठाकर आरोपित उनसे अप्राकृतिक यौनाचार करता था। कुछ बच्चों को खोजते हुए उनकी माताएं और अन्य रिश्तेदार आरोपित के झोपड़े में पहुंची तो वहां पर कई बच्चे मिले।

 बच्चों ने किया खुलासा

महिलाओं ने सख्ती से बच्चों से पूछा कि वे लोग इस पुजारी के पास क्यों आते हैं तो उन्होंने चाकलेट और मोबाइल के लालच में जाने की बात कही। इसके अलावा दैहिक शोषण का शिकार हुए बच्चों ने आरोपित की करतूत के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। जिसके बाद वे महिलाएं थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित शिशुपाल महाराज के खिलाफ प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि आरोपित पूर्व में दुर्ग के ही हनुमान मंदिर में पूजा करता था। वहां पर पूजा करने के दौरान भी उसने कुछ बच्चों से ऐसी ही हरकत की थी। जिसके बाद मोहल्ले वालों ने उसे वहां से भगा दिया था। वहां से भगाए जाने के बाद को महमरा एनीकट मुक्तिधाम चला गया और वहां पर रहकर पुजारी का काम करने लगा। आरोपित की शादी नहीं हुई है। सत्ती चौरा के पास उसकी बहन रहती है। वो उसी के पास रहता था।
और पढ़ें ...