प्रदेश

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  
 इस अवसर पर राज्यपाल  हरिचंदन ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उनके राष्ट्र के प्रति त्याग एवं बलिदान की भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और दशा प्रदान की। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, देश को आजाद देखने की प्रबल भावना और उनके अदम्य साहस भरे कदमों ने तत्कालीन समय में देश में विशेष कर युवाओं में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया था। वे दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की। इसके लिए उन्होंने देश भी छोड़ दिया। नेताजी ने आजाद हिन्द फौज की कमान संभालने के बाद देश की आजादी से पहले ही अंडमान निकोबार में अस्थाई सरकार बनाई और भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। इस कदम से उन्होंने अंग्रेजों को कड़ा संदेश दिया था कि भारत में अंग्रेजी शासन ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व, अभूतपूर्व संगठन क्षमता, साहस, निष्ठा एवं नेतृत्व के अद्भुत गुण हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार एवं आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह हैं। आजादी की लड़ाई में हम उनके योगदान को कभी नहीं भूला सकते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव सहित राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।  

और पढ़ें ...

BJP नेता असीम राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर

पंखाजूर। भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा एक्शन लेने के बाद आज जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस वारदात के मुख्य आरोपी रहे कांग्रेस पार्षद विकास पाल के लाज और होटल पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। आपको बता दे कि 7 जनवरी को कांग्रेस पार्षद ने साजिश कर बीजेपी नेता असीम राॅय की सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नगर पंचायत पंखाजूर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गर्म हो गयी थी। अध्यख की कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस नेता और पार्षद विकास पाल ने 7 लाख रूपये की सुपारी देकर बीजेपी नेता असीम राॅय की हत्या करवा दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल कांग्रेस नेता विकास पाल सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड में कांग्रेस पार्षद विकास पाल का नाम आने के बाद से ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोगों अवैध रूप से बने लाॅज और होटल को तोड़ने की मांग कर रहे थे।

जिला प्रशासन ने अंततः अवैध रूप से बने लाॅज और होटल भवन पर सोमवार की सुबह बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। वहीं इस स्थानीय लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए इस कार्रवाई का स्वागत किया।

जिला प्रशासन की टीम सुबह छह बजे ही इस लाज और होटल पर कार्रवाई की पूरी तैयारी कर पहुंच गयी थी। इस दौरान दोनों तरफ से मार्ग बंद कर भवन के अंदर रखे समान को हटाना शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे तक समान निकालने का काम पूरा होने के बाद तीन बुल्डोजर के जरिये अवैध भवन तोड़ने का काम शुरू हुआ।

और पढ़ें ...

चाइनीज मांझे से कटकर बाइक सवार युवक की मौत

भिलाई। पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला चाइनीज मांझा हर दिन लोगों के लिए काल की वजह बनता जा रहा हैं। तरह का मामला स्टील सिटी भिलाई के चरोदा- देवबलौदा रोड में भी सामने आया हैं। यहाँ मांझे से कटकर शख्स की मौत हो गई जबकि उसका मासूम बेटा मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना के वक़्त दोनों बाइक पर सवार थे।

जानकारी के मुताबिक़ चरोदा- देवबलौदा रोड में शख्स अपने मासूम बेटे को लेकर बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पतंग का चाइनीज मांजा उसके गले में जा फंसा। मांझे की चपेट में आते ही दोनों बाइक से गिर पड़े। आसपास के लोगो ने आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही बाइक से गिराने से बच्चा भी घायल हो गया हैं। चरोदा जीआरपी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : CAF जवान ने खाया जहर, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती, कम्पनी कमांडर की प्रताड़ना से था परेशान

सुकमा।  जिले में एक सीएएफ के जवान ने देर शाम को फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी कमांडर के द्वारा प्रताड़ना का आरोप जवान की ओर से लगाया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम मौके पर आ पहुंची, साथ ही जवान की हालत के बारे में डॉक्टरों से चर्चा किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल कैम्प पुलिस लाइन सुकमा में पदस्थ जवान टिकेश्वर साहू 40 वर्ष ने रविवार की शाम को पुलिस लाइन में ही फिनाइल का सेवन कर लिया। जवान के द्वारा फिनाइए सेवन करने की जानकारी लगते ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : कार से लाखों का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसना पुलिस ने उड़ीसा की ओर से लग्जरी कार में गांजा भरकर आ रहे दो व्यक्तियों को लाखों के गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, बसना थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों को चेक करते हुए परसकोल चौक बंशुला के पास पेट्रोलिंग कर रही थी और उसी दौरान वाहन टाटा आर्या क्रमांक CG12R6186 का चालक पुलिस वाहन को देखकर हड़बड़ा कर वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और भागने का कारण पूछने पर अपने कार के पीछे डिक्की में गांजा होना बताया।

कार में बैठे व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम बालक दास पात्रे उम्र 21 साल निवासी भुन्डा, बिलासपुर और सुमीत बिसी उम्र 22 वर्ष निवासी सागरपाली, देवगांव उडिसा का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8, लाख 50 हजार रूपये घटना में प्रयुक्त टाटा आर्या कार कीमती 6, लाख रूपये, दो नग मोबाईल कीमती 10, हजार- रूपये ,नगदी रकम 1500 रूपये कुल किमती 14, लाख 61, हजार 500 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीयों को ज्युडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग…मचा अफरा, सभी बच्चों को…

कोरबा| छत्तीसगढ़ के कोरबा में बच्चों से भरी स्कूली बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार स्कूली बच्चे और शिक्षक पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे,उसी दौरान बस में अचानक आग लग गई,जिसके बाद अफरा,तफरी मच गई। हालांकि समय रहते बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बालको थाना इलाके की बताई जा रही है,जहां स्कूली बच्चे और शिक्षक रतनपुर से सतरेंगा से पिकनिक मनाने पहुंचे थे,जहां से वापस लौटने के दौरान बस में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई, वहीं वक्त रहते सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि बस में 40 से 50 की संख्या में बच्चे और शिक्षक सवार थे।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया,बस में आग किस वजह से लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो,फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

और पढ़ें ...

बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने 24 घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार

 कोण्डागांव – जिले के अनंतपुर पुलिस को बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को 24 घंटो मे हि गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है । पुलिस ने आरोपी छोटे भाई गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21 जनवरी को प्रार्थी पीलाराम बघेल पिता लक्ष्मण बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी कुलझर थाना अनंतपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि लखपति मण्डावी व बाबुलाल मण्डावी दोनों सगे भाई है। लखपति मण्डावी रोज शराब पीने का आदी था शराब पीकर के वह रोज अपने घर में भाई बाबुलाल से लड़ाई झगड़ा करता था दिनांक 20 जनवरी के शाम रात करीबन 08 से 09 बजे के बीच लखपति मण्डावी शराब पीकर के घर में अपने भाई बाबूलाल से मारपीट कर रहा था।

तब बाबुलाल मण्डावी ने गुस्से में आकर के भाई लखपति मण्डावी के दोनों हाथों को गमछा से बांधकर के लकड़ी के मोटा डण्डा से उसके सिर हाथ पैर पर वार करके उसकी हत्या कर दी है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना अनंतपुर में आरोपी बाबुलाल मण्डावी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 302 भादवि. कायम किया था।

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में 21 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी निमितेष सिंह के नेतृत्व में अनंतपुर पुलिस के द्वारा घटना स्थल ग्राम कुलझर जाकर के आरोपी बाबुलाल मण्डावी पिता दल्लुराम मण्डावी उम्र 28 वर्ष ग्राम कुलझर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक नग मोटा लकड़ी के डण्डा को जप्त किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक आंनद सोनी, सउनि. अभिराम मेश्राम, प्र.आर. भूपेन्द्र मरकाम, प्रआर. भावेश मण्डावी, आर. लक्ष्मी बघेल, आर. शालिक कश्यप का महत्वपूर्ण भूमिका थी।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे शिवरीनारायण हेलीपेड

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है। मुख्यमंत्री श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ   ओम माथुर,  महंत रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
     हेलीपेड पर सांसदगुहाराम अजगल्ले, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश,  संभागायुक्त बिलासपुर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर  आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के श्री दूधाधारी मठ पहुँचे

 मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण, श्री संकट मोचन हनुमान जी, श्री स्वामी बाला जी भगवान की पूजा अर्चना की।

- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अयोध्या में हो रही प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर के दूधाधारी मठ पहुंचकर किया राम दरबार का दर्शन।

- गौ माता को भी लगाया भोग।

- शिविरीनारायण के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल, वहीं से वर्चुअल माध्यम से देखेंगे श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा।

- पूरे प्रदेश में है भक्ति और उत्साह का वातावरण।

- इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ के प्रमुख राजेश्री महंत राम सुंदर दास भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी अम्बे ट्रेवल्स की बस में लगी भीषण आग

बालोद। जिले के नेशनल हाइवे-30 में बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ यात्रियों से भरी अम्बे ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई. हालांकि, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि, यात्रियों से भरी अम्बे ट्रेवल्स की बस नारायणपुर से रायपुर जा रही थी. इस दौरान राजाराव पठार के पास टोल प्लाजा के ठीक सामने बस में अचानक आग लगी, और धीरे-धीरे ये आग की लपटे पुरे बस को अपने चपेट में ले लिया, बस के ब्रेक-शू चिपकने की वजह से यह आगजनी की घटना हुई है. बस में सवार यात्रियों को कोई जनहानि नहीं हुई हुई.

 

और पढ़ें ...

अमेरिकी महिला सुजन ने देखा लोहड़ी समारोह : छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का आयोजन

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन का आयोजन
अरदास के बाद ट्प्पे-बोलियों के साथ मनाई लोहड़ी
अमरीका से आई महिला “सुजन” ने देखी  लोहड़ी मनाने की परंपरा
 
     रायपुर, 21 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने 20 जनवरी को आहूजा फार्म हाऊस, मुजगहन में परिवारजनों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस अवसर पर बी.एस. सलूजा ने सभी के सुख और खुशहाली के लिए वाहेगुरु जी से अरदास की। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा व अन्य सभी सदस्यों ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर तिल के लडढू, रेवड़ियां, गुड़, चिवड़ा और पॉपर्कान अग्नि को अर्पित कर परिवार और परिजनों के सुखों की कामना की। इस अवसर पर ओरेगान,अमरीका से रोटरी इंटरनेशनल के एक्सचेंज कार्यक्रम में मनजीत सिंह हूरा के घर आई महिला सुजॉन ने सिक्ख समाज के लोहड़ी समारोह को देखा समझा | लोहड़ी कार्यक्रम में पहली बार शामिल हुई अमेरिकी महिला सुजान पंजाबी महिलाओं के साथ भांगड़ा गिद्दा कर खूब आनंदित हुई |
कार्यक्रम में पंजाब के लोकगीतों बोलियां,टप्पे,गिद्दा और भांगड़ा नृत्य पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाएं एवं पुरुष जमकर थिरके । सरदार जगपाल सिंह, जी.एस. बॉम्बरा, दीप सिंह जब्बल, दलजीत सिंह डडियाला, मजीत सिंह हूरा,अमृता कौर ने एक ओर जहां पंजाबी गीतों की महफिल सजाई, वहीं पिंकी जब्बल,नीलजोत कौर डडियाला,हरमिन्दर कौर सलूजा,रछपाल कौर सलूजा ने पंजाबी बोलियां और ट्प्पों से समां बांध दिया। 
पंजाबियों के लिए लोहड़ी उत्सव खास महत्व रखता है। जिस घर में नई शादी हुई हो वहां नई बहू और परिवार में नए जन्में बच्चों के सुख की कामना के साथ ही परिवारजनों और पड़ोसियों को विशेष तौर पर लोहड़ी पर बुलाया जाता है जिसमें तिल के लडढू और रेवड़ियां, गुड़, चिवड़ा और पॉपर्कान बांटे जाते हैं।
लोहड़ी त्योहार बहन और बेटियों की रक्षा और सम्मान के लिए भी मनाया जाता है। लोहड़ी के पीछे एक ऐतिहासिक कथा हैं जिसे दुल्ला भट्टी के नाम से जाना जाता हैं। अकबर के शासनकाल में दुल्ला भट्टी पंजाब प्रान्त का सरदार था जिसे पंजाब का नायक कहा जाता था। उन दिनों पाकिस्तान में लड़कियों की खरीदफरोख्त की जाती थी । जिसका दुल्ला भट्टी ने विरोध किया और लड़कियों का सम्मानपूर्वक विवाह करवाकर कर नया जीवन दिया। दुल्ला भट्टी की इस विजय को लोहड़ी के गीतों में गाया जाता हैं और दुल्ला भट्टी को याद किया जाता हैं।
और पढ़ें ...

BREAKING : हाईकोर्ट की नाराजगी का भी नही दिख रहा असर...नही सुधर रही है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर : हाईकोर्ट की नाराजगी के बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नही सुधर रही है। आपको बता दें कि, गत दिन एम्बुलेंस हादसे के बाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर कर डीजीपी,कलेक्टर व बिलासपुर पुलिस को फटकार लगाकर रोड मैप तैयार करने निर्देशित किया था। उसके बाद कलेक्टर एसपी दल बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल घूमकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्यवाही करने निर्देश दिए।

कार्यवाही के कुछ दिनों तक व्यवस्था ठीकठाक नजर आयी।लेकिन देखरेख के आभाव में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फिर से चरमरा गई है।गोलबाजार, सदर बाजार,पुराना बस स्टैंड,तेलीपारा,राजीव प्लाजा सहित व्यापार विहार की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त नजर आई।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 23 जनवरी को किया बंद का आह्वान...बस्तर और सरगुजा संभाग में फेंके फर्चे

बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 23 जनवरी को बस्तर और सरगुजा संभाग में बंद का आह्वान किया है। बस्तर के बीजापुर जिले में क्रॉस फायरिंग में मासूम की मौत, हसदेव में जंगल कटाई और राम मंदिर का इस्तेमाल चुनाव में करने के विरोध में नक्सलियों ने बस्तर और सरगुजा संभाग बंद आह्वान किया है। नक्सली लीडर मंगली ने प्रेस नोट जारी कर राज्य और केंद्र सरकारों पर भी कई आरोप लगाए हैं।

उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली मंगली के प्रेस नोट में लिखा है कि, 1 जनवरी 2024 को मुदवेंडी गांव में पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस की गोली लगने से ही 6 माह की मासूम की मौत हुई है। लेकिन पुलिस इसे क्रॉस फायरिंग बता रही है। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार गांव वाले आंदोलन कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

धारदार हाथियार से गला रेतकर चरवाहे की हत्या, नर्सरी के पास खून से लथपथ मिली लाश

कवर्धा । कवर्धा में अधेड़ की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी है,बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति की धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है,मृतक का नाम साधराम यादव बताया जा रहा है जो गौशाला यदुनाथ में चरवाह का काम करता था, इधर अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना इलाके के लालपुर नर्सरी के पास की है,जहां अधेड़ की खून से सना हुआ शव मिलने से हड़कंप है,बताया जा रहा है कि मृतक गौशाला में चरवाहे का काम करता था, जिसकी किसी अज्ञात ने आपसी रंजिश के चलते धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं इस वारदात के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे है। इधर लोगों की सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, वहीं मामले में पुलिस जांच शुरु कर लोगों से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

शहर में भी नव्य भव्य अयोध्या की दिखेगी झलक

  1. शहरवासियों में गजब का उत्साह
  2. सुबह से लेकर देर रात तक भंडारे का आयोजन
  3. घरों में भी पूजा अर्चना का दौर प्रारंभ

राम की भक्ति में डूबते इतराते नजर आएंगे शहरवासी मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना, भोग व भंडारे की भी व्यवस्था, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा ठीक एक दिन बाद अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस अवसर का साक्षी बनने शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों की साफ सफाई के बाद अब सजाने संवारने का दौर भी पूरा हो गया है। नव्य भव्य अयोध्या की झलक शहर में नजर आने लगी है। राम की भक्ति में शहरवासी पूरी तरह डूब गए हैं।

घरों में भी पूजा अर्चना का दौर प्रारंभ हो गया है। सोमवार को दिवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। घरों में दीये जलेंगे। आतिशबाजी होगी। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर प्रारंभ हो जाएगा। जगह-जगह भोग भंडारा की व्यवस्था की गई है। सुबह से लेकर देर रात तक भंडारे का आयोजन रहेगा। रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा के माध्यम से शहर में राममय माहौल बनाने की योजना है। मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 व्रत त्योहार 21 जनवरी, रविवार - पौष पुत्रदा एकादशी 23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत 26 जनवरी, शुक्रवार- माघ प्रारंभ 29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ

दिवस विशेष

23 जनवरी - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक ओडिशा में हुआ था। वह सबसे प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनकी सेना को इंडियन नेशनल आर्मी या आज़ाद हिंद फ़ौज के नाम से जाना जाता था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों के खिलाफ विदेश से एक भारतीय राष्ट्रीय सेना का नेतृत्व भी किया।

24 जनवरी- राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को भारत में अधिकांश लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं, शिक्षा के महत्व, पोषण, कानूनी अधिकारों, चिकित्सा देखभाल और बालिकाओं की सुरक्षा आदि को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 24 जनवरी - अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिवर्तनकारी कार्यों का समर्थन करने के लिए हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

25 जनवरी- राष्ट्रीय मतदाता दिवस युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस या राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 2011 में पहली बार यह दिन चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया था।

25 जनवरी- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

25 जनवरी - महायान नव वर्ष दुनियाभर के बौद्ध इस साल 25 जनवरी को महायान नव वर्ष मनाएंगे। विभिन्न बौद्ध दर्शन और विचारधाराओं को महायान कहा जाता है। बौद्ध धर्म की दो मुख्य शाखाओं में से एक महायान मुख्य रूप से पूर्वोत्तर एशिया में प्रचलित है। महायान बौद्ध धर्म प्रत्येक क्षेत्र के विशिष्ट रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार प्रचलित है।

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने देश के सर्वोच्च कानून संविधान को अपनाया और भारत सरकार अधिनियम 1935 को प्रतिस्थापित किया। यह 26 जनवरी 1950 को एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू हुआ।

यह दिन हर साल दिल्ली के राजपथ पर होने वाली सबसे बड़ी परेड का प्रतीक है। 26 जनवरी-अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस सीमा सुरक्षा बनाए रखने में सीमा शुल्क अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका को पहचानने के लिए सीमा शुल्क संगठन द्वारा हर साल 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है। यह उन कामकाजी परिस्थितियों और चुनौतियों पर भी ध्यान केंद्रित करता है जिनका सीमा शुल्क अधिकारी अपनी नौकरी में सामना करते हैं।

27 जनवरी-राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस हर साल 27 जनवरी को पूरे देश में नेशनल ज्योग्राफिक दिवस मनाया जाता है। यह नेशनल जियोग्राफ़िक मैगज़ीन को सम्मानित करने का दिन है, जो एक सदी से भी अधिक समय से लगातार प्रकाशित हो रही है।

और पढ़ें ...

CG police Bharti: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी...जानिये अब कब तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर: पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर 06 मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पद पर ऑनलाईन आवेदन भरने की तिथि 01 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है।

इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाती है।’’ पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के अन्य प्रावधान पूर्वानुसार रहेंगे।

और पढ़ें ...