प्रदेश

पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ कांकेर जिले के नगर कांकेर में सामान्य बालक छात्रावास को तोड़वाकर नवीन भवन निर्माण व आहता निर्माण स्वीकृत करने ज्ञापन सौंपा

कांकेर। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा कांकेर जिले के नगर कांकेर में सामान्य बालक छात्रावास को तोड़वाकर नवीन भवन निर्माण व आहता निर्माण स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक कांकेर विधानसभा आशा राम नेताम के नाम कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौपा गया। जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया की कि कि कांकेर जिले के नगर कांकेर में एक शासकीय सामान्य बालक छात्रावास संचालित है। इस छात्रावास को लगभग 35-40 वर्ष हो चुका है। इसी छात्रावास में सभी वर्ग के बच्चे रहकर पढ़ाई करते है। छात्रावास की स्थिति बहुत ही जर्जर हो चुका है। कभी भी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहेगी। जिससे यहां पर रहने वाले बच्चों को बहुत सारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भवन की स्थिति को देखते हुए दूर-दराज के ग्रामीण बच्चे किराये के मकान को लेकर रहना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण गरीब बच्चे किराये के मकान लेकर रहना पड़ रहा हैं। जिससे ग्रामीण गरीब बच्चे को आर्थिक बोझ व मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सामान्य बालक छात्रावास का सीमांकन करवाकर आहता निर्माण की जानी चाहिए। बाउन्ड्रीवाल न होने के कारण जमीन का अतिक्रमण होते जा रहा है। शासकीय सामान्य बालक छात्रावास में नवीन भवन निर्माण एवं अमीन का सीमांकन करवाकर आहता निर्माण की अति आवश्यक है।

और पढ़ें ...

दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को मिला अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का प्रभार

पीएस ध्रुव को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का मिला प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
 
सबरिया लोगों ने गोंड जनजाति के रूप में मांगी मान्यता 
 
उप मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंचे आम जन
 
बिलासपुर, 19 जनवरी 2024/प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  अरूण साव ने शुक्रवार को जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। बिलासपुर में नेहरू चौक स्थित निवास में उनसे मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं को लेकर लगभग 200 आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिये गए।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जनदर्शन के जरिए आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए। उनके निवास स्थल पर आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जांजगीर जिले के बुढ़ादेव आदिवासी समाज सेवा समिति रूप में संगठित सबरिया जाति के लोगों ने गोंड जाति की मान्यता दिलाने संबंधी आवेदन उप मुख्यमंत्री को दिया है। उन्होंने कहा कि सब्बल लेकर मेहनत मजदूरी करने के कारण बोल-चाल की भाषा में हमें सबरिया कहा जाने लगा। शिक्षा के अभाव में राजस्व अभिलेख में भी सबरिया का प्रयोग हो गया है जिसके कारण हमें गोंड जाति नही माना जा रहा है और हमे शासन द्वारा प्रदान किये जा रहे आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है। जबकि हम अत्यंत पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजेार है। गोंड जाति में सम्मिलित किये जाने की मांग समिति के सदस्यों द्वारा की गई है। उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया।
अंतरराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना श्रीमती वासंती वैष्णव भी जनदर्शन में कलाकारों के लिए बिलासपुर में रियायती दर पर सभागार उपलब्ध कराने की मांग लेकर उप मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंची। जिससे विभिन्न विधाओं के कलाकारांे को मंच मिल सके।
विकासखण्ड मस्तूरी के किसानों ने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा।
मुंगेली जिले के सुरीघाट निवासी सत्यप्रकाश गेंदले ने अनुकंपा नियुक्ति में देरी होने की शिकायत उपमुख्यमंत्री  अरूण साव से करते हुए बताया कि पिता की मृत्यु के बाद डेढ वर्ष का समय बीतने के बाद भी अनुकंपा नियुक्ति नही दी गई है जबकि वे शिक्षित और पात्र है। अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग आवेदक द्वारा की गई है। 
उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने प्राप्त आवेदनों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।     
जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से उप मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट करने व विभिन्न कार्यक्रमों में आमंत्रण के लिए भी जिले के स्थानीय व अन्य जिलों के लोग पहुंचे। बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज मैदान में होने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का आमंत्रण अखंड ब्राम्हण सेवा समिति द्वारा दिया गया। मुंगेली जिले से गायत्री परिवार द्वारा 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान महायज्ञ व बलौदाबाजार जिले में कर्मा जयंती समारोह का आमंत्रण उप मुख्यमंत्री अरूण साव को दिया गया। साव ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद व कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी 
और पढ़ें ...

अपने विभागों को डिजीटल प्लेटफार्म पर लायें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्यों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विभागों की जानकारी उपलब्ध होने से प्रशासन में सुगमता आती है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से माध्यम से गुजरात सरकार के अधिकारियों से जुड़कर गुजरात सरकार के सीएम डैश बोर्ड की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने डैश बोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और शिकायत निवारण की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने विभागीय डाटा गुणवत्ता रेटिंग, वास्तविक समय प्रदर्शन मापन प्रणाली, प्रगति और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डिजीटल भारत के बारे में विशिष्ट सोच रखते हैं। उन्होंने गुजरात के अधिकारियों से कहा कि आपने डैश बोर्ड बनाने में बहुत मेहनत की है। आपके मेहनत का लाभ हमारे राज्य को भी मिले। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता को बढ़ावा देने कार्यात्मक क्षेत्रों में डिजिटल सिस्टम सुनिश्चित करना, डाटा एकीकरण, सरकार के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा सरकारी कार्यालयों की उपलब्धता बढ़ाना वर्तमान समय की मांग है। हम अपने विभागों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लायें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सीईओ छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी श्री रितेश कुमार अग्रवाल, राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा ने आयोग का बाईसवां वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2022-2023) सौंपा।
 इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के सदस्य द्वय डॉ. सरिता उइके,  संतकुमार नेताम, सचिव श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा तथा परीक्षा नियंत्रक श्रीमती आरती वासनिक उपस्थित थे।  

और पढ़ें ...

ACCIDENT : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 1 यात्री की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कोरबा। जिले में हसदेव पुल पर यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बस बिहार के सासाराम से कोरबा की ओर आ रही थी। जब बस हसदेव पुल के ऊपर पहुंची तो बारिश, कोहरे और अंधेरे की वजह से सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इससे बस की टक्कर खड़े ट्रक से हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां 10 मरीज भर्ती हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक व्यक्ति जीवन लाल लकड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

 
और पढ़ें ...

CRIME : घर में अकेली पाकर महिला से किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

कांकेर :  जिले के पखांजूर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने महिला को घर में अकेली पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल,  3 जनवरी 2024 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराइ कि, प्रार्थिया का पति मजदूरी का पैसा लाने नागपुर और ससुर एम्स अस्पताल रायपुर ईलाज कराने गया था, पीड़िता घर में बच्चों के साथ में थी। इस दौरान रात्रि करीब 11.00 बजे प्रार्थिया बाथरूम करने गई, बाथरूम करके वापस कमरे में आई और दरवाजा बंद करने जा रही थी तभी गांव का युवक बिलास परामनिक घर के अंदर घुसकर दरवाजा किनारे छिपा था, मौका पाकर प्रार्थिया के मुंह को अपने हाथ से दबाकर जमीन में लेटाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी बिलास परामनिक पिता इन्द्रजीत परामनिक उम्र 23 वर्ष  को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें जुर्म कबूल करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

TRANSFER : छग के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

बलरामपुर- रामानुजगंज :प्रदेश के बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जारी आदेश के मुताबिक 36 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है.

और पढ़ें ...

MCB में आयकर विभाग की रेड, इनकम टैक्स रिटर्न में घपले का मामला

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। जिले में आयकर विभाग ने रेड डाली है। SECL कर्मचारियों के फर्जी रिटर्न दाखिल करने के मामले में ये रेड की गई है। चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ में आयकर की टीम ने 2 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दोनों जगह आयकर रिटर्न भरने वाले आयकर सलाहकारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। मामला एसईसीएल कर्मचारियों के आयकर रिटर्न से जुड़ा बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आयकर की टीम रायपुर से मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी पहुंची. एक टीम ने मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 19 में एफसीआई गोदाम के पीछे मनीष गुप्ता के घर छापा मारा। मनीष गुप्ता आयकर सलाहकार हैं। दूसरी टीम ने चिरमिरी के गोदरीपारा में रीजनल हॉस्पिटल के सामने महामाया कम्युनिकेशन में छापा मारा. महामाया कम्युनिकेशन के संचालक रवि पोलाई भी आयकर सलाहकार का काम करते हैं। आयकर की टीमों के अधिकारियों ने मामले में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि मामला एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारियों के आयकर रिटर्न भरने से जुड़ा हुआ है।

आयकर विभाग को एसईसीएल कर्मचारियों के आयकर रिटर्न में 5000 से ज्यादा के इनकम टैक्स रिटर्न की गड़बड़ी मिली थी, जांच में पता चला कि ये आयकर रिटर्न दोनों संस्थाओं से भरे गए हैं. इसके बाद टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की. एमसीबी में आयकर टीम की छापेमारी के साथ ही कोरिया जिले में भी आयकर टीम की दबिश की खबर थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. एमसीबी में आयकर की टीमें रायपुर से पहुंची हैं। दोनों जगहों पर आठ से 10 अधिकारियों की टीम छापे में शामिल बताई गई है।

और पढ़ें ...

जब 11 साल की बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था बुजुर्ग, पिता ने देखा फिर जो हुआ

पखांजूर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां कांकेर जिले के पखांजूर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी बच्ची के पिता मौके पर पहुंच गए और आरोपी भाग निकला, बुजुर्ग ने पीड़िता के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चूका है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना अंतर्गत का है।

दरअसल बुधवार को प्रार्थी ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.01.2024 को प्रार्थी की पत्नि व नाबालिक पुत्री दोनो गाय चराने जंगल में खेत तरफ गये थे, पत्नि दोपहर के समय वापस घर आ गई थी और पीड़िता अकेली जंगल के खेत में गाय चरा रही थी, जब प्रार्थी अपने पीड़िता पुत्री के पास पहुंचा तो देखा कि पुत्री अपना कुर्ती को रोते हुए पहन रही थी और शिवपद मण्डल पास में खड़ा था, शिवपद मण्डल प्रार्थी को आता देखकर वहाँ से भाग गया। घटना के संबंध में अपनी पत्नि को बताया। प्रार्थी व उसकी पत्नि द्वारा अपनी पुत्री से पूछताछ करने पर बताई कि शिवपद मण्डल द्वारा मेरा कपड़ा खोलकर गलत काम करने की कोशिश कर रहा था, इसके पूर्व भी बरसात के समय पीव्ही 15 के जंगल में मुझे अकेला पाकर जबरदस्ती गलत काम किया है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था, डर के कारण घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी शिवपद मण्डल पिता स्व. राजेन्द्र मण्डल उम्र 70 वर्ष अपने सकुनत में मिलने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने से आरोपी को दिनाँक 18.01.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल कांकेर दखिल किया गया है।

और पढ़ें ...

कैट ने श्री राम मंदिर की स्थापना की स्मृति के रूप मे व्यापारिंक संगठनों को श्री राम मंदिर का मॉडल उपहार स्वरूप प्रदान किया गया - अमर पारवानी

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,  अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर  के प्रदेश कार्यालय में कैट ने श्री राम मंदिर की स्थापना की स्मृति के रूप मे व्यापारिक संगठनों को श्री राम मंदिर का मॉडल उपहार स्वरूप  प्रदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्री जितेन्द्र दोशी जी सहित व्यापारिंक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट के हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या अभियान के तहत  कैट सी.जी. चैप्टर  के प्रदेश कार्यालय में कैट ने श्री राम मंदिर की स्थापना की स्मृति के रूप मे व्यापारिक संगठनों को श्री राम मंदिर का मॉडल उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। उन्होनें आगे कहा कि आगामी  22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन हर लिहाज़ से ऐतिहासिक बनने जा रहा है जिसके लिये देश भर में सभी वर्गों के लोगों में बेहद उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है। श्री राम भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता एवं मर्यादा के प्रत्येक हैं और राम का राज सही अर्थों में इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का साक्षात दर्शन है। 22 जनवरी को देश भर के बाज़ारों में बृहद स्तर पर दीपावली मनाई जाएगी तथा व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के घरों में श्री राम ज्योति भी जलाई जाएगी। इसके अलावा बाज़ारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी के माध्यम से 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी आम लोगों को दिखाया जाएगा। 22 जनवरी तक श्री राम मंदिर के उद्द्घाटन से देश में 1 लाख करोड़ रुपये एवं प्रदेश में 3 हजार करोड रूपये के व्यापार होने की ओर अग्रसर है। पूरा भारतवर्ष राम मय हो गया है।

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट एवं युवा टीम सहित व्यापारिंक संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, भरत जैन, अजय अग्रवाल, अवनीत सिंह, जयराम कुकरेजा, राजेन्द्र जग्गी, महेश जेठानी, विक्रांत राठौर,  विनोद साहू, अशोक छेतिजा, दर्शन निहाल, विवेक गर्ग, टी. श्रीनिवास रेड्डी, प्रृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, सरल मोदी, नरेन्द्र हरचंदानी, सूर्यकान्त पटेल, अंजत अग्रवाल, दिनेश साहू, संजीत गोयल, नानक तनवानी, प्रहलाद सादिजा, परमानन्द जैन, पुरूषोत्तम देवांगन, जीवत बजाज, रविन्द्रर सिंह चावला, अजीत द्विवेदी, नितिन भटनागर, सुरेश पारख, राजू आहुजा, विनय कृपलानी, तनेश आहूजा, देवराज गुरनानी, सुरेश वासवानी सहित अन्य व्यापारिंक संगठनों के पदाधिकारीगण एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।  
 

और पढ़ें ...

विदेशी पर्यटकों को लुभा रही कोण्डागांव की सुंदरता मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का आनंद लेने पहुंच रहे देश विदेश के पर्यटक

कोण्डागांव अपने आप में ढेरों प्राकृतिक संसाधनों के साथ अमूल्य सांस्कृतिक एवं पारम्परिक कलाओं को समेटे हुए है। यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्यता अपने आप में विलक्षण है। इन सभी संसाधनों से पूर्व में पूरा विश्व अनभिज्ञ था। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का विकास किया गया है। इस सर्किट के बन जाने से जिले में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां एक वर्ष में टाटामारी में 01 लाख से अधिक लोगों ने टाटामारी के विहंगम दृश्यों का आनंद लिया है। वहीं विदेशों से आये 50 से अधिक पर्यटकों ने यहां की सुंदरता का आनंद लिया है।
फ्रांस से आयी पर्यटक क्लेयर ने बताया कि उन्होंने दो बार टाटामारी और कोण्डागांव का भ्रमण किया है। पहली बार जब अपने दोस्तों के साथ आयी तो उन्हें यहां की प्राकृतिक खुबसूरती इतनी अच्छी लगी की जब अपनी मां को भी इसके संबंध में बताया तो वे भी मेरे साथ कोण्डागांव का भ्रमण करने आयी थी।
फ्रांस के ही अल्बाने एवं गेल ने बताया कि वे इससे पहले कई स्थानों पर गये हैं परंतु कोण्डागांव में आदिम परम्परा और यहां के लोगों की सादगी उन्हें बहुत पसंद आयी। आदिवासी लोगों से मिलकर एवं उनकी दिनचर्या को पास से देखने का मौका मिला जिससे उन्हें बहुत खुशी मिली।
फिनलेंड के थॉमस, निकोडेम, टोपीयाज ने कहा कि कोण्डागांव में स्थानीय युवाओं द्वारा हमें ट्रेकिंग करते हुए जलप्रपातों, वनस्पतियों को देखना एवं प्रकृति के बीच प्राकृतिक माहौल में मांझिनगढ़ के ऊपर कैम्पिंग करने का अनुभव अपने आप में अनुठा था। उन्हें यहां आकर बहुत खुशी महसूस हुई।
युवाओं के बीच सीविल सेवाओं की तैयारी हेतु प्रसिद्ध असिस्टेंट प्रोफसर एवं कांउसलर  डॉ0 विजेन्द्र सिंह चौहान हाल ही में बस्तर के प्रवास पर थे उन्होंने ने अपने प्रवास की शुरूवात कोण्डागांव जिले के टाटामारी पर्यटन स्थल से की जैसे ही वे टाटामारी पहुंचे टाटामारी के प्राकृतिक सौदर्य एवं विहंगम दृश्य को देखकर मंत्र मुग्ध हो गये और वे अपने आप को वहां की सौदंर्यता का वीडियो बनाने से नहीं रोक पाये और एक ट्रेवल व्लॉगर की तरह अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यहां की सुंदरता को वर्णित करते हुए कहा कि अक्सर बस्तर को अशांति से जोड़ा जाता है पर टाटामारी को देखकर आप इसकी तुलना केवल स्वर्ग से कर सकते हैं।
जगदलपुर से कोण्डागांव घुमने आये 36 सदस्यी दल के महेश ने बताया कि उनके कार्यालय वर्म फाईनेंश के सभी लोगों ने जब कोण्डागांव में घुमने का सोचा तो उन्हें इसकी खुबसूरती का अंदाजा नहीं था। यहां सभी ने ट्रेकिंग के साथ मांझिनगढ़ के दृश्यों का आनंद लिया। जो अभूतपूर्व था।
इसी प्रकार नये साल के उत्सव में लिमदरहा में कैम्पिंग कर लोगों ने चंद्रमा एवं तारों को टेलीस्कोप की सहायता से देखा। विगत एक वर्ष में टाटामारी जहां एकेले 01 लाख से अधिक पर्यटक आये वहीं कुंएमारी जलप्रपात को देखने 97 हजार, होनहेड़ जलप्रपात में 72 हजार पर्यटक देखने को जिससे स्थानीय लोगों को भी आजीविका का नया साधन प्राप्त हुआ है।
कोण्डागांव को शिल्प नगरी के रूप में जाना जाता है। इसे पर्यटन क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए समय समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमंे कोण्डागांव हस्तशिल्प महोत्सव, जल जगंल यात्रा, कोण्डागांव एडवेंचर फेस्टिवल, फायर फ्लाई ट्रेल, हेरिटेज वॉक, स्टार गेजिंग फेस्टिवल, भंगाराम यात्रा, मांझिनगढ़ वन महोत्सव, फ्रिडम ट्रेक आदि आयोजन कराया जा चुका है।
क्या है मावा कोंडानार सर्किट
कोण्डागांव जिले में पर्यटन की क्षमता के विकास के द्वारा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करने के लिए उन्हें पर्यटकों के लिए टूर गाईड, हॉस्पिटालिटी एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने हेतु अवसर प्रदान किया जा रहा है। स्थानीय महिला समूहों को पर्यटन क्षेत्रों के निकट जलपान व्यवस्था द्वारा रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस सर्किट में घुमाने हेतु स्थानीय युवाओं के पर्यटन समूहों द्वारा दो दिन तक का पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें टाटामारी में विश्राम, नाइट कैम्पिंग, स्टॉर गेजिंग, स्टोरी टेलिंग, बोन फायर, हर्बल टी, पारम्परिक आदिवासी भोजन, सुर्योदय का विहंगम दृश्य, मांझिनगढ़ में आदिम काल के शैल चित्र सुर्यास्त का विहंगम दृश्य के अतिरिक्त कुएंमारी, लिंगोदरहा, ऊपरबेदी एवं होनहेड़ जैसे सुंदर जलप्रपातों का भ्रमण कराया जाता है। इस सर्किट के माध्यम से यहां के स्थानीय 40 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं 200 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस सर्किट में पर्यटन हेतु ऑनलाइन बुकिंग केशकाल ईको टुरिजम की वेबसाइट https://www.keshkalecotourism.in/ पर जाकर कराया जा सकता है।

और पढ़ें ...

CRIME : 4 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लैलूंगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चंवरपुर के गांव बोसरीडांड का रहने वाला सचिन एक्का (18) अपने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची को घुमाने ले जाने के नाम पर नदी की ओर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। काफी समय तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसकी परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिजनों को बच्ची नदी के पास बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची ने होश में आने के बाद परिजनों को बताया कि उसके साथ सचिन ने गंदा काम किया है। इसके बाद बच्ची को लेकर उसके परिजन और गांववाले लैलूंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ IPC की धारा 363, 376 क, ख पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक  किरण देव के पिता स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किये। उन्होंने स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की।
इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक सुश्री लता उसेंडी,  चैतराम अटामी,   विनायक गोयल,  आशाराम नेताम  गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद  दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना हरीश एस, पुलिस अधीक्षक  किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय  लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।

और पढ़ें ...

राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे वर्षो का संकल्प 22 जनवरी को होगा पूर्ण :- पुरंदर मिश्रा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में रायपुर उत्तर विधानसभा की आवश्यक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने बैठक में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा  को लेकर विस्तृत चर्चा एवं जरूरी निर्देश दिए सनद रहे की 14 जनवरी से 21 जनवरी तक पूरा हफ्ता राम मंदिर से जुड़े अयोजनो के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है जिसमे अपने वार्ड और मोहल्ला क्षेत्र के सभी छोटे बड़े मंदिरों में स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता और धार्मिक स्थानों की पवित्रता का संदेश देना , आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर समग्र हिंदू समाज में खासा उत्साह है भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर को यादगार और विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा राम मंदिर निर्माण को बड़े उत्सव के रूप में मानने की तैयारी में है ।
जयंती पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है 550 वर्षो की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात हमारे प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पर का भव्य मंदिर बनकर भक्तो के दर्शन के लिए आरंभ कर दिया जाएगा हम सभी को मिलकर इस अवसर को बेहद विशेष और ऐतिहासिक बनाना है यह ऐसा अविष्मरणीय उत्सव हो जाए जो देश विदेश में ऐतिहासिक रहे इसके लिए हर हिंदू परिवार को इस पर्व से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है रायपुर के सभी 16 मंडलों और 70 वार्डों में कार्यकर्ताओ को सजावट से लेकर भजन कार्यक्रम और प्रभात फेरी , कलश यात्रा जैसे कार्यक्रमों सक्रिय भागीदारी निभानी है  जिसमे हमारे सभी अनुसांगिक संगठनों का भी सहयोग और सामंजस्य स्थापित कर सफलता पूर्वक भजन कीर्तन सहित प्रभात फेरी संपन्न हो , 22 जनवरी श्री राम जी के मंदिर लोकार्पण के  सुअवसर पर हमे प्रत्येक सनातनी परिवार को कम से कम 5 दीपक जलाने और एक भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो सक्षम ना हो उसके यहां आपसी और सामाजिक सहयोग से दीप प्रज्वलन होना चाहिए ।
हमने दशकों से एक प्रण लिया था जिसमे हमारा प्रमुख नारा था "राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे " जो 22 जनवरी को मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के साथ अक्षरसह पूर्ण होने जा रहा है प्रभु श्री राम का भव्य गगनचुंभी मंदिर बनकर तैयार है और राम भक्त मंदिर दर्शन कर अपने पूर्वजों की सदियों पुरानी प्रतिज्ञा को पूर्ण होते देखने पुण्य लाभ हासिल करेंगे , हमारी नवनिर्मित सरकार ने भी राम लला के दर्शन का वादा प्रदेश की जनता से किया जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहमति भी प्राप्त हो गई है जिसके तहत सरकारी योजना से प्रथम चरण में  प्रदेश के वयोवृद्ध राम लला के दर्शन के लिए जायेंगे उसके पश्चात क्रमशः पूरे प्रदेश के राम भक्त दर्शन हेतु जा सकेंगे हम वचनबद्ध है की छत्तीसगढ़ में निवास करने वाला एक एक राम भक्त राम लला के दर्शन लाभ ले सके हम सभी को प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर को ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मानना है बाजा गाजा , भजन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुति , आतिशबाजी , विद्युत साज सज्जा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ मंदिर आवाह्न पर मंदिर प्रांगण और आस पास स्वच्छता अभियान और भक्तों को मंदिर के कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण जैसे अन्य कार्यक्रमों में सक्रियता से अपना योगदान देना हम सभी कार्यकर्ताओ का कर्तव्य ही नही अपितु सौभाग्य है राम के काज में गिलहरी सा योगदान हम सभी का हो ।
उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने बैठक में कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की दशकों बाद हमारे राम जी का मंदिर निर्माण हुआ है हम सौभाग्य शाली है जो मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा अपनी आंखो से देख पा रहे हैं हम सभी कार्यकर्ता को ऐसी तैयारी करनी है जिससे ना सिर्फ उत्तर विधानसभा अपितु पूरी राजधानी राम मय हो जाए घर घर दीपावली की तरह दीप जलाएं हर घर भगवा ध्वज लगाया जाए और साज सज्जा का भी इंतजाम पूर्ण रूपेण किया जाए उत्तर विधानसभा का विधायक होने के नाते नही अपितु राम भक्त होने के नाते राम काज में मेरी जहां भी जरूरत रहेगी मैं वहां अपना पूर्ण योगदान दूंगा ।
आज आयोजित इस महती बैठक में विशेष रूप से प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव , प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता , नलीनेश ठोकने , लोकेश कावड़िया , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , जिला महामंत्री सत्यम दुवा, अकबर अली , हरीश सिंह , सोनू सलूजा , उमेश घोरमोड़े , मंडल अध्यक्ष गण संतोष साहू , गोरेलाल नायक , सुनील कुकरेजा , अनूप खेलकर , सुरेंद्र छाबड़ा , मखमूर रहमान , रोहित साहू , ममता साहू , देवव्रत साहू सहित बड़ी संख्या में रायपुर उत्तर विधानसभा निवासरत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 
 
और पढ़ें ...

श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति पहुंची छत्तीसगढ़

श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की।  

श्री आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था। उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी  रज्जन अकील खान और श्री शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है। दल में श्री प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल, श्री राजू साहू,  अरविंद पटेल,  आकाश पाल आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा श्री आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर श्री रोहित कौशिक, श्री प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री,  टीका राम साहू,  राजेश तिवारी, श्री महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे। 

और पढ़ें ...