प्रदेश

BREAKING : कांकेर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

कांकेर : बस्तर में नक्सलियों को एक बार फिर जवानों ने तगड़ा झटका दिया है. नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानों ने नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री पर धावा बोला. इस दौरान मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगाने की खबर है.

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कांकेर नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर नारायणपुर और कांकेर के जिला पुलिस के साथ-साथ DRG, ITBP का एक संयुक्त दल ने कुकुर-कोंगे (पुलिस स्टेशन सोनपुर जिला नारायणपुर) क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की है, जहां टेकमेटा (पुलिस स्टेशन सोनपुर), बिनागुंडा (पुलिस स्टेशन छोटेबेटिया) और अन्य स्थानों पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ है.

इस दौरान जवानों ने बीजीएल, बंदूकें, लोहे की छड़ियां, बंदूक बनाने के आइटम आदि की कई सामग्रियां सुरक्षा बलों ने बरामद की हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों द्वारा कुछ गिरफ्तारी भी की गई हैं, क्षेत्र में सर्चिंग जारी है, जहां कुछ रक्त कण देखे गए हैं जिससे आशंका है की कई नक्सली घायल है.

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां ठंड को देखते हुए 31 जनवरी तक स्कूलों के समय में बदलाव

मनेंद्रगढ़। कलेक्टर डी. राहुल वेकंट ने आदेश जारी कर वर्तमान में जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में 31 जनवरी 2024 तक जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शनिवार प्रातः 09:00 बजे से 12:30 तक, दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार अपरान्ह 12:45 बजे से 04:15 बजे तक तथा एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे से 03:30 बजे तक संचालित की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

और पढ़ें ...

कैबिनेट की बैठक 17 जनवरी को

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।

और पढ़ें ...

शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश

आदिम जाति विकास मंत्री  राम विचार नेताम आज तातापानी महोत्सव में शामिल होने बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय विश्राम गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

    मंत्री श्री नेताम ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर पात्र हितग्राहियों इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कर,ें ताकि शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के गारंटी को पूरा कर रहें है। केन्द्रीय और राज्य सरकार के प्राथमिकता वाली योजनाओं के साथ-साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर मिले इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।
    बैठक में कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी  विवेकानन्द झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील सहित अन्य  जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

पीडब्ल्यूडी के कार्यों के लिए अब नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय, कार्य पूर्णता में देरी पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई - अरुण साव

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूर्ण करने के लिए अब अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। कार्यों को हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्णता में देरी पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान कर काम आगे बढ़ाने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंहप्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरीओएसडी श्री वी.के. भतप्रहरीउप सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तववित्त नियंत्रक श्री बी.के. लाल और विभाग के सभी मुख्य अभियंताअधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिओ टैगिंग और कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए पीडब्लूडी दृष्टि’ मोबाइल एप लांच किया। अधिकारियों को इसकी कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई। लोक निर्माण मंत्री श्री साव ने बैठक में राज्य में निर्माणाधीन सड़कोंसेतुपुल-पुलियोंरोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओव्हर्स के साथ ही एकीकृत पंजीयन व्यवस्थाजमीन अधिग्रहण और मुआवजों के लंबित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की। 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में प्रदेश में निर्माणाधीन रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाते हुए इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम धीमा होने से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए व्यवस्था सुधारते हुए तेजी से काम करवाएं। इनमें लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें। इसके कारण कार्य पूर्णता में देरी नहीं होना चाहिए। श्री साव ने ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में कहा कि कार्यपूर्णता के लिए अब अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। बहुत ठोस कारण होने पर ही यह स्वीकार्य होगा। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में काम का हर चरण समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों से एग्रीमेंट के अनुसार सभी काम समय-सीमा में पूर्ण कराने कहा। श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि काम पूरा होते ही ठेकेदारों को त्वरित भुगतान करें। इसमें अनावश्यक देरी नहीं होना चाहिए। नियमित भुगतान से काम में गति बनी रहती है।

श्री साव ने बैठक में कहा कि हमारा अनुभव और हमारी विशेषज्ञता विभाग के काम में दिखनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग लोगों के लिए निर्माण करने वाला विभाग है। अच्छे कार्यों से विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ती है। इससे राज्य और सरकार की भी प्रतिष्ठा बढ़ती है। आपके काम से प्रदेश की छबि बनेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम की गुणवत्ता सर्वोपरि होना चाहिए। गुणवत्ता से समझौता आपके काम की प्रतिष्ठा से समझौता है। इसलिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थलों का नियमित भ्रमण कर कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने नवनिर्मित सड़कों के परफॉमेन्स गारंटी (Performance Guaranty) का निष्पादन प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बैठक में कहा कि काम की शुरूआत से ही निर्माण कार्यों की पुख्ता मॉनिटरिंग करें। ठेकेदारों द्वारा काम में देरी या लापरवाही करने पर तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय देने को कहा। उन्होंने सभी कार्यों में समय-सीमा का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री तथा निर्माण कार्योंदोनों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को शहरी आबादी की सुविधा के लिए रिंग रोड निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इससे शहर के लिए बाई-पास रोड मिलने के साथ ही मुख्य मार्ग का यातायात भी तेज और स्मूथ होता है।

और पढ़ें ...

महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में बने सार्वजनिक प्रसाधन गृह का संचालन करेगा व्यापारी संघ

नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक  अबिनाश मिश्रा ने आज निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में यह स्वच्छता अभियान रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। आयुक्त श्री मिश्रा ने आज रायपुर की घनी आबादी के बीच संचालित व्यावसायिक परिसरों और वहां उपलब्ध जल निकास व प्रसाधन जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयुक्त व्यावसायिक संगठनों के प्रमुखों से भी मिले एवं उनके सुझाव अनुरूप जोन अधिकारियों को मौके पर दिशा-निर्देश दिए हैं।  

रायपुर नगर निगम सभी वार्ड में स्वच्छता अभियान एक साथ संचालित कर न केवल स्वच्छता संबंधी उपायों की परख की जा रही है, बल्कि आम नागरिकों को भी अपने घर व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आस पास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जोन आयुक्त व जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम न केवल दिन में, बल्कि रात्रिकालीन पालियों में भी मैन्युअल व मैकेनिकल पद्धति से सफाई कर इस समय अपनी सेवाएं दे रही हैं।  

आयुक्त श्री मिश्रा आज आकस्मिक निरीक्षण भ्रमण के दौरान पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट पहुंचकर स्वच्छता संबंधी की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने व्यापारी संघ के अध्यक्ष  पॉल सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष श्री सरल मोदी  एवं अन्य पदाधिकारियों एवं व्यवसायियों से सुझाव मांगे। व्यापारी संघ के सुझाव पर आयुक्त श्री मिश्रा ने इस कपड़ा मार्केट में संचालित सार्वजनिक प्रसाधन गृह को स्थानीय व्यापारियों को संचालन हेतु दिए जाने का निर्देश दिया है। व्यापारी संघ इस आशय का पत्र भी शीघ्र ही नगर निगम को सौंपेगा। श्री मिश्रा ने जोन आयुक्त को सफाई की पालियों को बढ़ाने के व्यापारी संघ के प्रस्ताव पर परीक्षण कर अभिमत भी मांगा है। उन्होंने कपड़ा मार्केट के बाहर खुली नालियों को ढंकने व इसके समुचित रख-रखाव हेतु प्राक्कलन तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया है। इस दौरान जोन आयुक्त विमल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रंजीत कुमार बरवा, कार्यपालन अभियंता  राकेश अवधिया उपस्थित रहें।  

आयुक्त श्री मिश्रा निरीक्षण हेतु जोन क्र. 02 के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में सफाई व्यवस्था का मुआयना किया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष  रामविलास गुप्ता व  मनीष बैस,  अतुल जैन सहित व्यापारियों से भी आयुक्त ने मुलाकात की।  सड़कों पर बेतरतीब वाहन पार्किंग की समस्या से अवगत होते हुए उन्होंने जोनल टीम को व्हाईट मार्किंग कर इसके भीतर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने कहा है। व्यापारियों ने इस व्यवस्था में अपने सहयोग का आश्वासन भी निगम आयुक्त को दिया। निरीक्षण भ्रमण में जोन आयुक्त  आर.के. डोंगरे, सहायक अभियंता  राजेश राठौर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया,  निर्मल कुमार तिग्गा सहित जोन क्र. 03 की टीम उपस्थित रहीं। आयुक्त ने अपने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश सभी को दिए है।

और पढ़ें ...

एम्बुलेंस एवं शव वाहन की होगी व्यवस्था-विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी पदस्थापना-मंत्री श्री जायसवाल

श्री जायसवाल ने आज बैकुण्ठपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के निर्माणाधीन नये भवन का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैकुण्ठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी पदस्थापना-
मंत्री श्री जायसवाल ने जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, माइनर ऑपरेशन कक्ष, कीमोथेरेपी वार्ड, ब्लड बैंक, शिशु वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष, डायलिसिस कक्ष, रसोई गृह आदि वार्डों का निरीक्षण किया साथ ही मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला अस्पताल में जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु विशेषज्ञ व एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की कमी पर मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में सर्जन एवं डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।

मरीजों से जाना हाल-चाल
स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने वार्ड में भर्ती  अजय कोड़मेहरा से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मरीज श्री अजय ने बताया कि दो-तीन दिन से उल्टी होने के कारण वे यहां भर्ती हुए हैं। इसी तरह किडनी रोग से पीड़ित डायलिसिस के लिए भर्ती हुए  ओमप्रकाश दत्ता तथा श्रीमती महिमा बुनकर ने मंत्री से अपनी समस्याओं को साझा की। मंत्री श्री जायसवाल ने डायलिसिस पीड़ित बुजुर्गों को मुफ्त में दवाई देने तथा किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने की हिदायत भी दी। गंभीर मरीजों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाने के निर्देश दिए। मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक गरम भोजन, पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

एम्बुलेंस एवं शव वाहन की होगी व्यवस्था-

मंत्री श्री जायसवाल ने एम्बुलेंस के संबंध में जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि पुरानी एम्बुलेंस खराब हो गयी है। तत्काल मंत्री ने नए एम्बुलेंस तथा शव वाहन के लिए कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा पांच एम्बुलेंस एवं दो शव वाहन की व्यवस्था शासन स्तर पर करने का आश्वासन भी दिया।

और पढ़ें ...

अवैध कॉलोनी एवं प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल लगाएं रोक : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।

श्री वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। लगभग साढ़े 3 घंटे चली इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण एवं उसके प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। श्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के सभी लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने को कहा।

श्री वर्मा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल हमारी पहली प्राथमिकता है। श्री वर्मा ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा दुरूस्त करने के लिए सीएचएमओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए। श्री वर्मा ने अवैध शराब विक्रय, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कलेक्टर चंदन कुमार ने मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में कार्ययोजना बनाकर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकारण किया जाएगा। इसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी आश्वस्त किया की अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशाखोरी पर पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर बीसी एक्का द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक में सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे, एसडीएम रोमा श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

26 एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने 26 जनवरी दिन शुक्रवार एवं 30 जनवरी दिन मंगलवार को जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 4(क) व्यावसायिक क्लब एवं एफ.एल. 7 सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के लिए आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।

और पढ़ें ...

स्वसहायता समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन हेतु दिया गया प्रशिक्षण

16 जनवरी 2024/इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय मशरूम अनुसंधान परियोजना अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में तीन दिवसीय आयस्टर मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में परियोजना प्रभारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन की तकनीक बताते हुए मशरूम के स्पान तैयार करने की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने बताया कि मशरूम को व्यवसाय के रूप में अपनाकर किस प्रकार आय व स्वयं के पोषण में वृद्धि कर सकते हैं। वैज्ञानिक के द्वारा मशरूम के विभिन्न प्रजातियां के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में सरोना, नवागांव भावगीर, मरापी और मर्दापोटी की 50 महिलाएं सम्मिलित हुईं।

और पढ़ें ...

वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों का बनेगा प्रवेश पास, विस अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

 

वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों का बनेगा प्रवेश पास,  विस अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

- भारती श्रमजीवी श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन

 

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को प्रवेश पास जारी करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई। उल्लेखनीय है कि खबरों को तेजी से प्रसारित करने में सोशल मीडिया खास तौर पर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकार लंबे समय से विधानसभा में प्रवेश पास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे कई वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ से चर्चा की और विधानसभा में प्रवेश पास जारी नहीं होने की अपनी समस्या से अवगत कराया। ऐसे पत्रकारों की भावना को देखते हुए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सामने इस मांग को रखने का फैसला लिया। इसी कड़ी में संघ के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की  समस्या से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने संघ की मांग को गंभीरता से सुना और इस सत्र में वेबपोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को भी प्रवेश पास जारी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे, महासचिव गंगेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, सचिव जावेद जैदी, राहुल पाली, जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सचिव लविंदर सिंह सिंघोत्रा, तजिन नाज, अजय श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, शहीद राजा, शोएब खान, निकिता जसवानी, संतोष महानंद सुशांत राव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

जिले में जनवरी माह में ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश ग्रामसभा में विचार-विमर्श करने हेतु एजेन्डा जारी

 छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा-6 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा परिपत्र जारी कर जनवरी माह में जिले के अंतर्गत ग्रामसभा आयोजित करने हेतु निर्देश प्रसारित करने सहित ग्रामसभा के लिए एजेन्डा निर्धारित किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा का आयोजन करने के लिये एक समय सारिणी तैयार करने एवं स्थानीय आवश्यकता अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देने हेतु निर्देश दिये हैं। ग्रामसभा के आयोजन हेतु ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कोटवार के माध्यम से विशेष मुनादी एवं प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि ग्रामीणजन अधिक से अधिक संख्या में ग्रामसभा में उपस्थित होकर चर्चा एवं कार्यवाही के दौरान सहभागिता निभा सकें। जिले के अंतर्गत माह जनवरी 2024 में आयोजित किये जाने वाले ग्रामसभा में विशेष रूप से चर्चा करने हेतु 21 बिन्दुओं का एजेन्डा निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय आवश्कता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा अन्य विषय वस्तु को एजेंडे में सम्मिलित किया जा सकता है। ग्राम सभा में लिये गये निर्णय की 15 मिनट की रिकार्डिंग कर ग्राम सभा निर्णय एप्प पर अपलोड किया जायेगा। इसके साथ ही ग्राम सभा की गतिविधियों को वाईब्रेंड ग्राम सभा पोर्टल (https://meetingonline.gov.in) एवं जीपीडीपी पोर्टल में शत प्रतिशत अपलोड किया जाना है।

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन ने श्री राम मंदिर और श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने आज  रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर एवं गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य एवं देश के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि सभी अपने आस-पास के मंदिरों को स्वच्छ रखें।    राज्यपाल  हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस-पास को स्वच्छ रखकर हम धरती माता की सेवा करते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमें मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। इसके पूर्व  हरिचंदन ने दोनो मंदिरों में भगवान श्री राम और श्री जगन्नाथ का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
        इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर के विधायक  पुरंदर मिश्रा, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्रदेशभर में बनेंगे 21 नए छात्रावास डिप्टी सीएम अरुण साव ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक

उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक हुई. ये बैठक नवा रायपुर के निर्माण भवन में की गई. जिसमें अरुण साव ने प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए. जिसमें छात्रावास निर्माण कार्य शामिल है. साथ ही प्रदेश चल रहे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के कार्यों को लेकर भी निर्देश दिए गए.

 

बैठक में दिए गए निर्देशों के मुताबिक प्रदेशभर में 21 करोड़ खर्च कर छात्रावास बनाए जाएंगे. जिनकी कुल संख्या 21 है. इससे पांच जनजातियों के लिए 2100 से ज्यादा विद्यार्थियों को शिक्षा सुलभ होगी. प्रदेश के पहाड़ी कोरवा, कमार, बैगा, बिरहोर और अबुझमाड़िया इन पांच जातियों को सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा. इन हॉस्टलों में 50 सीटों तक ही सुविधा रहेगी. 2026 तक इसके निर्माण का टारगेट रखा गया है.

बैठक में कुल 21 हॉस्टल स्वीकृति मिली है. जिसमें सरगुजा में दो, धमतरी में एक, गरियाबंद में दो, कवर्धा में चार, सरगुजा में तीन, बलरामपुर में तीन, कोरिया में एक, मुंगेली में दो, नारायणपुर में दो, बिलासपुर में एक हॉस्टल बनाया जाएगा.

इसके अलावा बैठक में साव ने प्रदेश में निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाते हुए इन्हें समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि काम धीमा होने से लोगों को परेशानी होती है. व्यवस्था सुधारते हुए तेजी से काम करवाएं. लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आनी चाहिए. कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें. इसके कारण कार्य पूर्णता में देरी नहीं होना चाहिए.

साव ने कहा कि सड़क पर ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम करें. गुणवत्ता से समझौता कहीं भी नहीं होगा. बता दें बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव और प्रमुख अभियंता सहित मैदानी अधिकारी भी मौजूद थे.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को बगिया निवास से किया रवाना

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, आईजी  अंकित गर्ग, सीसीएफ श्री नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी  डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
     34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग द्वारा यह रैली निकाली गई है। जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी। नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा। यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा।

और पढ़ें ...

पहले तो हमारे पास जग भी नहीं थी लेकिन अब जगह भी हमारी है और मंदिर भी हमारा है,-कालीचरण महाराज

22 जनवरी को राजधानी रायपुर में होने वाली बाइक रैली को लेकर प्रेस वार्ता को किया संबोधित,

राम मंदिर हमे वर्षो बाद वापस मिला है इसलिए बाइक रैली निकाली जाएगी,

आशा ही नहीं थी की राम मंदिर बन जायेगी, 

पहले तो हमारे पास जग भी नहीं थी लेकिन अब जगह भी हमारी है और मंदिर भी हमारा है,

महाराष्ट्र के कालीचरण महाराज की विश्व हिंदू परिषद में प्रेस वार्ता,

 

अयोध्या तो बस झांकी है, मथुरा काशी बाकी है, 

कांग्रेस के अयोध्या के निमंत्रण को ठुकराने को लेकर कहा , भूत पिसाच निकट नहीं आवे, जो राम को नही मानते वे राक्षस है,

 हिंदू वोटर बैंक नही है,

हम महामूर्ख है की हम आज तक इंतजार ही कर रहे थे, 

जो काम कर रहा है उसका विरोध नही सहयोग करना चाहिए

 जो राजा राम मंदिर वही सच्चे सनातनी है,

और पढ़ें ...