प्रदेश
छत्तीसगढ़ - प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खाया जह...इलाज के दौरान हुई मौत
बिलासपुर : जिले में पति के प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित प्रेमलता साहू ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स लाया, जहां उपचार के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शक्ति थाना क्षेत्र का मामला।
पुलिस के मुताबिक, बलाना झार खरसिया निवासी प्रेमलता साहू का गत वर्ष 2021 में शक्ति निवासी परमेश्वर साहू से विवाह हुई थी, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रोजाना विवाद होता। इससे तंग आकर स्टेशन जाकर पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके दोपहर 2:18 बजे आए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार की करीब 3 बजे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के आते ही लोग खोफ से अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत को बताया गया। भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी लगे।
माओवादियों ने केंद्र पर फिर लगाया एयर स्ट्राइक का आरोप
बीजापुर। माओवादियों ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है. सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने सुकमा-बीजापुर के सरहदी मेटटागुड़ा, एरनपल्ली और बोटट्टे तोंग में ड्रोन से बमबारी करने का आरोप लगाते हुए तस्वीर जारी की है
सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 13 जनवरी को जब लोग संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं, तब बीजापुर जिले के बार्डर इलाके के गांव – मेट्टागुड़ा, एर्रानपल्ली, बोट्टेतोंग में खेत-खलिहान और जंगल इलाके में ड्रोन से बम गिराया गया है. जिसके विरोध में लोगों से आंदोलन करने का आह्वान किया गया है.
बयान में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद आरएसएस-भाजपा की बुलडोजर सरकार बनाने के बाद हजारों संख्या में पुलिस को तैनात कर नया कैंप बना रहे हैं. सैकड़ों बुलडोजर, पोकलेन और गाड़ियां चलाकर जंगल को विध्वंस करके कैंप और कैंप के लिए पुलिया, रोड, टॉवर बना रहे हैं. यह सब आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के आदेश पर ही हो रहा है.
नक्सल संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का आदिवासी चेहरा कारपोरेट कंपनियों को सेवा करने के लिए एक मुखौटा है. भाजपा सरकार का पॉलसी वहीं है. छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बहुल इलाका और खनिज संपत्ति का भंडार है. कई अनेक सालों से इस भंडार को कारपोरेट कंपनियों का सौंप देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इसी को विकास का नाम से ढोल पीट रहे हैं.
संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री स्थित पुल के पास युवक की लाश मिली है। युवक शुक्रवार को घर से ट्रैक्टर लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद अब उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा में रहने वाले नीरज सिंह(35) किसान थे। शुक्रवार को वे घर से ट्रैक्टर लेकर खेत जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वे लौटकर घर नहीं आए। गांव के कोठार में ट्रैक्टर खड़ा मिला। युवक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद स्वजन उनकी तलाश में जुटे थे। सुबह हिर्री स्थित पुल के पास उनकी लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
गांव के लोगों से पूछताछ कर युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
CG NEWS : बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला
कोरबा। जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते परेशान थी। घटना बालको नगर थाना क्षेत्र के दोन्द्रों गांव की है। घटना की जानकारी कोटवार ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतिका के भतीजा रामदयाल कंवर ने बताया कि मुंदरी कंवर रिश्ते में चाची है। घर में कमाने वाला कोई नहीं था। पति की बीमारी की वजह से 8 साल पहले ही मौत हो गई थी। जिससे वजह से परेशान रहा करती थी। आशंका है कि गरीबी की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छत्तीसगढ़ : मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल...पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को हुई काफी परेशानी
बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के पास आज देर रात एक मालगाड़ी की इंजन पटरी से उतर गई। हालांकि इस हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन यातायात प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया । जिसके बाद यातायात बहाल करने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दी गई । रेलवे के अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई। इससे ट्रेक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हुई। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ। दरअसल, पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा. हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।
असीम राय हत्याकांड : भाजपा नेता को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार
भाजपा नेता असीम राय की हत्या करने वाला शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
कांकेर : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारने वाले शूटर विकास तालुकदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से शूटर फरार था। पुलिस ने आरोपी विकास को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि इस मामले का कुछ भी खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। मुख्य शूटर विकास तालुकदार फरार था, जिसको पुलिस ने आज महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, जितेंद्र बैरागी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में सुपारी दिया था।
नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को हत्या का कारण बतााय जा रहा है। 2014 में असीम राय पर गोली चलाने वाला युवक भी इस हत्या मामले में शामिल हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की थी।
चाचा-भतीजी का रिश्ता शर्मशार : नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार...पढिए पूरी खबर
मुंगेली। जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़ित लड़की और उसके परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की ये घटना पथरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर इस घटना पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बच्ची का चाचा यमुना गोस्वामी ग्राम जेवरा का निवासी है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि यमुना गोस्वामी उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ पिछले आठ महीने से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को होने के बाद उसके द्वारा इसका विरोध किया गया था।
लेकिन आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट कर उसका मुंह बंद करा दिया गया। आरोपी चाचा की हैवानियत से तंग आकर पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने बच्ची से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद इस पूरे घटनाक्रम पर दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
CG NEWS : काॅलेज जा रही छात्राओं को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर
धमतरी।धमतरी रायपुर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पढ़ाई करने के लिए काॅलेज जा रही 3 छात्राओं को ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दो अन्य छात्रा घायल बताये जा रहे हैं जिनका इलाज जारी है।
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भखारा थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया।
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, एसपी ने जारी की सूची, देखें
धमतरी। पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल हुआ है. एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया है. कुल 84 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. एसपी ने 84 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने यह सूची जारी की है.
देखें-


छत्तीसगढ़ की गर्भवती महिलाओं में बढ़ रहा है डायबिटीज का खतरा : सिम्स में हुआ शोध
किसानों की सुविधा और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए : मुख्य सचिव श्री जैन
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर अब तक की गई धान खरीदी की प्रगति की जानकारी के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के समस्त संभाग आयुक्त और कलेक्टर की बैठक ली। उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों से ही मिलर्स द्वारा धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। श्री जैन ने किसानों की सुविधा और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए हैं।
धान खरीदी और कस्टम मिलिंग को लेकर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा है कि खरीदी प्रक्रिया के साथ ही धान के उठाव की प्रक्रिया में भी तेजी लाना सुनिश्चित किया जाए। दूसरे राज्यों की सीमा से लगे हुए जिलों में अवैध धान के आवक पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही कोचियों-बिचौलियों के माध्यम से भी धान के अवैध उपार्जन के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रत्येक खरीदी केंद्र का भौतिक सत्यापन भी किया जाए। धान खरीदी प्रक्रिया के समाप्ति के दिन तक प्रत्येक केंद्र का दो बार अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन होना चाहिए।
उन्होंने रकबा समर्पण करने वाले किसानों की जानकारी खरीदी केंद्रवार तैयार करने के साथ ही ऐसे पंजीकृत किसान जिन्होंने धान की फसल नहीं ली है, उनसे जल्द से जल्द रकबा का समर्पण कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। श्री जैन ने कहा है कि समिति स्तर से धान का उठाव किया जाना है, उसके लिए भी प्रतिदिन धान के उठाव संबंधी कार्य योजना बनाकर मिलर्स की बैठक आयोजित करके मिलिंग क्षमता के अनुसार मिलिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने राज्य स्तर पर भारतीय खाद्य निगम, मार्कफेड, खाद्य विभाग और रेलवे के माध्यम से संयुक्त रूप से धान के परिवहन के संबंध में सुचारू व्यवस्था की जाए। प्रत्येक केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हो। साथ ही ऐसे जिले जहां धान की खरीदी होती है, लेकिन मिलिंग का कार्य अन्य जिले में होता है को आपसी समन्वय से प्रक्रिया पूरी करने कहा। श्री जैन ने कलेक्टरों से प्रक्रिया में हो रही कठिनाईयों के बारे में भी जानकारी ली और इसका निराकरण करने के निर्देश राज्य स्तरीय अधिकारियों को दिए।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 31 जनवरी तक की जानी है। इसके लिए कुल 26.62 लाख किसानों के 33.28 लाख हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया है। अब तक कुल 19.77 लाख किसानों द्वारा 102.19 लाख मीट्रिक टन धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री वासव राजु एस., सहकारिता विभाग के सचिव श्री सी. आर. प्रसन्ना, राजस्व एवं आपदा विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव सहित मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम, अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
गुरु गोविंद सिंग का बलिदान और शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणादायी:- जयंती पटेल
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा आज गुरु गोविंद सिंग के प्रकाश पर्व पर रायपुर सिक्ख समाज द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया , जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में केनाल लिंकिंग रोड के मुख्य चौराहे के पास मंच बना कर नगर कीर्तन और पंज प्यारो पर पुष्प वर्षा की गई जहां मंच पर सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , लोकेश कावड़िया सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे पंज प्यारो के आगमन पर भाजपा का स्वागत मंडल ने उनका पुष्पमाला पहना कर आत्मीय स्वागत किया एवं प्रसादी वितरण भी किया गया नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षण गुरु गोविंद सिंग के जीवन पर आधारित चलित झांकी थी ।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की सिक्ख पंत के दसवें गुरुगोविंद सिंग 357 वें प्रकाश पर्व के सुअवसर पर आज सिक्ख समाज द्वारा तेलीबांधा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया जिसका हमारी जिला टीम और प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुष्पवर्षा एवं प्रसादी वितरण कर स्वागत किया गया उन्होंने आगे कहा की धर्म रक्षक श्री गुरु गोविंद सिंग महराज का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है जिन्होंने देश धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया मुगलों के आतंक को समाप्त करने उन्होंने हथियार उठाए इस धर्म युद्ध के दौरान गुरु महाराज के चार साहिब जादे और उनकी माता जी ने पहले अपना बलिदान दिया और अंत में गुरु महाराज ने अपना सर्वस्व देश धर्म के वास्ते न्योछावर कर दिया समग्र हिंदू समाज युगों युगों तक उनका ऋणी रहेगा गुरु महाराज के जीवन से हमे अपने जीवन में आत्मसाध करने हेतु असीम शिक्षा प्राप्त होती है गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन का स्वागत करने का सौभाग्य का हम सभी को मिला आज मिला सतनाम श्री वाहेगुरु जी ।
आज नगर कीर्तन के स्वागत हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव , हरीश सिंह , सोनू सलूजा ............ सहित रायपुर शहर जिला के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
9 टीआई,5 एसआई सहित पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर...देखे लिस्ट
धमतरी : लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे नव निरीक्षक,5 उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। इस बाबत एसपी प्रशांत ठाकुर ने आदेश जारी कर दिया है,देखे किसे किस थाना की मिली जिम्मेदारी.

पेड़ को लेकर वृद्ध महिला ने किया विरोध, उतारा मौत के घाट, जानिए खूनीकांड की वजह…
जशपुर. पत्थलगांव का काडरो गांव में सुकरी बाई नामक एक वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. महिला की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने आंगन में लगे अमरूद को काटने को लेकर विरोध किया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, बागबहार थाना क्षेत्र का काडरो गांव में मृतिका सुकरी बाई के पड़ोसी ने अमरूद का पेड़ काट दिया था. इसी बात को लेकर मृतिका सुकरी बाई का आरोपी युवक से विवाद हो गया था. विवाद बढ़ जाने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी के ही डंडे से वृद्ध महिला पर हमला कर दिया, जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
पत्थलगांव SDOP हरिश पाटिल ने बताया कि, महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस ने पड़ोसी युवक पितरसाय को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी पितर साय के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर
मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद
मारे गए माओवादी पर आरोप है कि उसके द्वारा एक ही परिवार में पिता के बाद मां-बेटी का अपहरण कर हत्या कर शव काे नदी में बहा दिया था. जवानों को मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री मिले है. यह मुठभेढ़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई है.
