प्रदेश

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह आयोजन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

प्रतिवर्ष की भांति गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षाेल्लास के साथ जिला मुख्यालय स्थित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने परेड की रिहर्सल प्रारंभ करने निर्देशित किया है। जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड द्वारा परेड में शामिल होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समिति बनाने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी प्रारंभ करने कहा है। कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय सहित शामियाना, कुर्सियां, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम दुर्ग/रिसाली को, विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, कार्यक्रम स्थल में चबूतरा निर्माण, झण्डे आदि की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण व रक्षित निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है।
      मंच सजावट के लिए उद्यानिकी विभाग को, विद्युत कनेक्शन, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को, सम्मानीय अतिथियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ध्वजारोहण पश्चात् रंग बिरंगी गुब्बारे आसमान में छोेड़ने के लिए उद्योग विभाग को दायित्व दिए गए हैं। मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के लिए पुस्तिका की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क विभाग को, कार्यक्रम स्थल में उद्घोषक के लिए शिक्षा, पर्यावरण एवं अदिवासी विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत-संगीत के प्रसारण के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, कार्यक्रम का विडियो एवं फोटोग्राफी के लिए जनसंपर्क विभाग एवं खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। रविशंकर स्टेडियम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं प्रोटोकॉल अनुसार वितरण के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रोटोकॉल शाखा को जिम्मेदारी दी गई है।

और पढ़ें ...

-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उठाया लुत्फ

नगर पालिक निगम दुर्ग और भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 16 करोड़ की लागत से माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट का निर्माण कराया गया है। बांध के बीचों बीच बने आईलैंड और चारों ओर बने पाथवे पर दुधिया रोशनी में इस बांध की खुबसुरती बढ़ा दी है। सोमवार की संध्या 7 बजे संभागायुक्त श्री एस¬.एन. राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण का घुमकर अवलोकन किये। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बांध में मोटर बोटिंग का आनंद भी लिए और चौपाटी में बैठकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुप्त उठाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पिकनिक स्पॉट में घुमने आने वालों के लिए ट्रेन की व्यवस्था जल्द शुरू कराने, जल की कमी होने पर गर्मी के पहले नहर से पानी भराने की बात कही। नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर ने अवगत कराया कि लगभग 45 एकड़ में फैले इस बांध के सौंदर्यीकरण से शहरवासियों के लिए परिवार सहित स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो गई है। लैंडस्केपिंग, लाईटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि सौंदर्यीकरण से ठगड़ा बांध की खुबसुरती में गजब का निखार आया है। उन्होंने बताया कि माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) में नव निर्मित चन्द्रयान-3 चलित मॉडल को प्रदर्शन के लिए शहर के आम नागरिकों को समर्पित किया गया है। संभागायुक्त ने अधिकारियों के साथ इसकी प्रदर्शनी भी देखी। उन्हांेेने कहा कि पिकनिक स्पॉट में स्थापित चन्द्रयान-3 का लाइव मॉडल स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी चन्द्रयान की प्रक्षेपण की जानकारी प्रदान करेगा। उनकी जिज्ञासाओं को दूर करेगा, जिससे विज्ञान के बारिक पहलुओं को बच्चों को समझने में आसानी होगी। लोग बोटिंग, चौपाटी, विभिन्न खेल व झुले के साथ ही चन्द्रयान-3 मॉडल का भी लाइव लुत्फ उठा सकेंगे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को वाटिका की सभी व्यवस्थाओं को और भी बेहतर करने कहा। निगम आयुक्त श्री चन्द्राकर ने अवगत कराया कि ठगड़ा बांध के चारों तरफ लोगों के चलने के लिए पाथवे और बांध का जल रिसाव रोकने के लिए गहरीकरण के साथ काली मिट्टी बिछाने तथा जल भराव के लिए नहर से पानी का उपयोग की कार्ययोजना प्रस्तावित है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

प्रकरणों की पूरी जानकारी के साथ ही बैठक में आएं अधिकारी

कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने समय सीमा की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला स्तर के अधिकारियों को दिए निर्देश

कांकेर 09 जनवरी 2023/ कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज सुबह समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैठक में संबंधित प्रकरणों की पूरी जानकारी लेकर ही आएं जिससे उनका निराकरण बेहतर ढंग से किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग के अधिकारी तय समय सीमा में ही प्रकरणों का निबटारा करें।आगामी बैठकों में इसी आधार पर मामलों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने प्रकरणवार, बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र, किंतु गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
        आज सुबह 10.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने सबसे पहले अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक विभाग से अधिकतम 10 प्रकरण ही लंबित होने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन अगले दो माह के भीतर पूर्ण करें। साथ ही ऐसे निर्माण कार्य जो पूर्णता की ओर है, की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने अन्तर्विभागीय समन्वय वाले मामलों की वस्तुस्थिति से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके पहले कलेक्टर ने वन विभाग, राजस्व विभाग, जलजीवन मिशन, रोड निर्माण के लंबित मामलों सहित पेंशन प्रकरण, ई जनदर्शन में प्राप्त आवेदन आदि की विभागवार जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
पीएम जनमन योजना : विशेष पिछड़ी जनजाति को योजनाओं का लाभ दिलाने शत-प्रतिशत सैचुरेशन हों
                समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में कहा कि पीवीटीजी का शत प्रतिशत सैचुरेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उच्च वरीयता वाली योजना है, जिसके तहत योजनाओं का लाभ दिलाने उनके गांव और घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर  ने कहा कि जिले के 13 गांवों में निवासरत 72 परिवारों के सभी 283 सदस्यों को योजनाओं के दायरे में लाया जाना है। इसके अंतर्गत पीवीटीजी के सभी सदस्यों का आधार बनाने, राशन कार्ड तैयार करने, आयुष्मान  कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु सर्वे सूची में नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस दिलाने, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। बैठक में डीएफओ आलोक बाजपेई, अपर कलेक्टर  एस अहिरवार,  बीएस उईके, सीईओ जिला पंचायत श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर श्री मनीष कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर  लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।

 मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।

उन्होंने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया।  

मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा  में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।

इसी तरह कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के कंदरई में पैन नाला के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 14.61 लाख रूपए, ग्राम करतमा के महादेव टिकरा में स्टॉप डेम निर्माण लागत 20.00 लाख रूपए, कोरिया के सत्तीड़ाड नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य लागत 19.95 लाख रूपए, कुरूवा के बाजारडाड़ में सामुदायिक हाट बाजार लागत 14.93 लाख रूपए, पतरापारा के झोझवा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.98 लाख रूपए, विकासखण्ड़ भैयाथान सिरसी के सरनापारा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य लागत 6.50 लाख रूपए, सिरसी खास में आंगनबाडी भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रूपए, विकास खण्ड़ प्रतापपुर सोनगरा के कुकुर डुबा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.89 लाख रूपए, सेमराकला के ठाडपाथर मार्ग में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.57 लाख रूपए, पलढा के आमानाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.94 लाख रूपए, विकास खण्ड़ रामानुजनगर पवनपुर के जमतीडबरा खाडी नाला में चेक डेम लागत 14.26  लाख रूपए, जगतपुर के खरौक झरिया नाला में चेक डेम निर्माण कार्य लागत 12.88 लाख रूपए, मदनेश्वरपुर के बाजार शेड का निर्माण कार्य लागत 14.77 लाख रूपए, का लोकार्पण किया गया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर  लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।

    मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।

    उन्होंने इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड़ रामानुजनगर के पटना बरगैयापारा से मोहनपुर पटेलपारा सड़क का 70.15 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, विकासखण्ड प्रेमनगर के नमनाकला गौटियापारा से टाकरपारा सड़क का 78.39 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य तथा बिलासपुर धनवार रोड से जनार्धपुर खासपारा सड़क का 36.84 लाख रूपए से नवीनीकरण कार्य, उमेश्वरपुर से पार्वतीपुर खासपारा सड़क का 65.84 लाख की लागत से नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार विकासखण्ड़ भैयाथान के भटगांव दतिमा मोड़ से राई पिपरपारा सड़क का 41.62 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बतरा नवापारा से बरौल खास सड़क का 51.27 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य, बरौल से जूनाधरतीपारा सड़क का 47.67 लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण कार्य सहित कुल 3 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 07 विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया।  

    मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा  में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।

    इसी तरह कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के कंदरई में पैन नाला के पास पुलिया निर्माण कार्य लागत 14.61 लाख रूपए, ग्राम करतमा के महादेव टिकरा में स्टॉप डेम निर्माण लागत 20.00 लाख रूपए, कोरिया के सत्तीड़ाड नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य लागत 19.95 लाख रूपए, कुरूवा के बाजारडाड़ में सामुदायिक हाट बाजार लागत 14.93 लाख रूपए, पतरापारा के झोझवा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.98 लाख रूपए, विकासखण्ड़ भैयाथान सिरसी के सरनापारा में आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य लागत 6.50 लाख रूपए, सिरसी खास में आंगनबाडी भवन निर्माण लागत 6.50 लाख रूपए, विकास खण्ड़ प्रतापपुर सोनगरा के कुकुर डुबा नाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.89 लाख रूपए, सेमराकला के ठाडपाथर मार्ग में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.57 लाख रूपए, पलढा के आमानाला में स्टॉप डेम निर्माण कार्य लागत 19.94 लाख रूपए, विकास खण्ड़ रामानुजनगर पवनपुर के जमतीडबरा खाडी नाला में चेक डेम लागत 14.26  लाख रूपए, जगतपुर के खरौक झरिया नाला में चेक डेम निर्माण कार्य लागत 12.88 लाख रूपए, मदनेश्वरपुर के बाजार शेड का निर्माण कार्य लागत 14.77 लाख रूपए, का लोकार्पण किया गया।

और पढ़ें ...

वन मंत्री केदार कश्यप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता और कौशल विकास मंत्री  केदार कश्यप से आज यहां उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की।

मंत्री श्री कश्यप से ओरछा व छोटेडोंगर से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वनमंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर बताया कि पिछले 5 वर्ष से नारायणपुर क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के लिए पहल जरूरी है।

और पढ़ें ...

राजिम में बड़ा हादसा, पुल की बाउंड्री से टकराकर नदी में गिरा बाइक सवार युवक, मौके पर मौत

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। राजिम त्रिवेणी संगम पुल पर बाइक सवार युवक पुल की बाउंड्री से टकराकर नीचे नदी में गिर गया, जिसकी सुचना लोगों ने राजिम पुलिस को दी, पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

बजाज आंटी और कमला आंटी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर की। पुलिस को लाश के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हो गया है। इस मामलें में तेलीबांधा पुलिस जांच में जुट गई है। इसमें युवक के घर वालों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक तेलीबांधा के गली नंबर 7 का रहने वाला नीरज कमरानी है। युवक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं।

और पढ़ें ...

विकसित भारत निर्माण और अंत्योदय का हमारा संकल्प इस यात्रा के माध्यम से साकार हो रहा है : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव सोमवार को विधानसभा बिल्हा के ग्राम बरतोरी पहुंची। शिविर में विधानसभा बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शिविर के उद्देश्यों के   में जानकारी दी साथ ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के सबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से किये बातचीत को सुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कांकेर के एक किसान परिवार से संबंध रखने वाली महिला भूमिका भूआराया से बात की महिला ने बताया कि वह अपने गांव में 29 वन धन समूहों में से एक में सचिव के रूप में काम करती हैं और उन्होंने वन धन योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जल जीवन, मनरेगा कार्ड, राशन कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधिसहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है।  इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव में खड़ी है। ये मोदीजी की गारंटी वाली सरकार है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा। किसी को भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी वाली गाडिय़ों से भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल स्क्रीन, फ्लेक्स और पोस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में ऐसे व्य शासन की योजना से अब तक वंचित रह गय थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। श्री कौशिक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि जिनका पक्का मकान नहीं है उन्हें पक्का मकान मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगा। शिविर में आए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड ए वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपीए शुगर की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

और पढ़ें ...

कोरिया : ईवीएम कक्ष का छात्राओं ने किया शुभारम्भ लोकसभा निर्वाचन की तैयारी में अधिकारी जुटे

विधानसभा निर्वाचन समाप्त होते ही अब लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों में अधिकारी-कर्मचारी जोरों से जुट गए हैं। इसी तारतम्य में कल 8 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू की उपस्थिति में नए मतदाता के रूप में पहली बार वोट देने के लिए तैयार छात्राओं ने फीता काटकर ई.वी.एम. कक्ष का शुभारम्भ किया।

बता दें कोरिया जिला, कोरबा लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत है। इस जिले में बैकुण्ठपुर विधानसभा है तथा भरतपुर-सोनहत (आंशिक) आते हैं। वर्ष 2023 में सम्पन्न विधानसभा निर्वाचन के दौरान बैकुण्ठपुर विधानसभा क्रमांक-03 में 228 मतदान केन्द्र बनाए थे, इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 84 हजार 47 थीं,  तथा महिला मतदाताओं की संख्या 84 हजार 29 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 5 थीं। इस तरह 1 लाख 68 हजार 81 मतदाता थे। वहीं भरतपुर-सोनहत (आंशिक) के 78 मतदान केन्द्रों में पुरूष मतदाताओं की संख्या 18 हजार 159, महिला मतदाताओं की संख्या 18 हजार 215 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या मात्र एक थी। 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संख्या 6 हजार 493 थीं। इसी तरह दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2 हजार 90 और 80 वर्ष ये उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1 हजार 231 थीं।

लोकसभा निर्वाचन के लिए नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं साथ ही नाम सुधार भी कर सकते हैं, इसके लिए नजदीकी मतदान केन्द्र में यह कार्य कराए जा

और पढ़ें ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव में मिल रहा योजनाओं का लाभ

 जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार संचालित की जा रही है जिसके तहत सोमवार को केशकाल विकासखण्ड के गारावंडी एवं डोहलापारा, फरसगांव विकासखण्ड के आमागांव, उरांदाबेड़ा, कोण्डागांव विकासखण्ड के मोहलई, करनपुर, माकड़ी विकासखण्ड के उदेंगा, कांटागांव में संकल्प यात्रा पहुंची। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया सभी ने पुष्पमाला  एवं पुष्पवर्षा से संकल्प यात्रा के विकास रथ का स्वागत किया।

इस अवसर पर गारावंडी की नयापारा निवासी शांति ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत बताया कि विगत वर्ष उन्हें जब 03 माह के गर्भाधारण का पता चला तब वे खुश थी साथ ही चिंतित थी कि बच्चे की सही परवरिश सही तरीके से वे कर सकेंगी या नहीं ऐसे में आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं एवं मितानीन द्वारा मुझे पोषक आहार, संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन आदि के बारे में बताने के साथ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाया गया जिसके तहत 05 हजार रूपये की राशि भी मुझे प्राप्त हुई।
करनपुर की भारती दीवान बताया कि गर्भाधारण पर उन्हें आंगनबाड़ी से रेडी टू ईट के साथ पूरक पोषण आहार के संबंध में जानकारी के साथ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तीन किश्तों में 05 हजार रूपये की राशि प्रदान की गयी। अब मैं और शिशु पूरी तरह स्वस्थ है। इसके अतिरिक्त मैं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह से जुड़कर कृषि सखी के रूप में भी कार्य कर रही हूं। जिसके तहत प्रतिदिन किसानों को जैविक कृषि, जैविक  उवर्रक, जैविक कीटनाशक के संबंध में जानकारी देकर रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खेती को प्रोत्साहन देने हेतु कार्य करती हूं। जिससे मुझे अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।
करनपुर के तुलाराम ने नैनो यूरिया के लाभों को बताते हुए नैनो यूरिया द्वारा 70 से 80 प्रतिशत पैदावार में वृद्धि तथा कम खपत में अधिक उत्पादन के स्वयं के अनुभव को साझा करते हुए किसानों को नैनो यूरिया प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया। मुनगापदर के धनसिंह कश्यप ने जैविक कृषि के तरीकों को बताते हुए इसके द्वारा हो रहे लाभों का वर्णन किया।
ज्ञात हो कि जिले अब तक 152 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प 94 हजार से अधिक ग्रामीणों द्वारा लिया गया है। इन शिविरों के माध्यम से 667 लोगों को सुरक्षा बीमा, 324 लोगों को जीवन ज्योति बीमा, 1908 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 11990 लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के साथ अन्य योजनाओं से लाभ दिलाने के साथ विशिष्ट कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4933 स्थानीय ग्रामीणों को सम्मानित किया गया है। जिसमें 1250 महिलाएं, 1986 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं, 869 स्थानीय खिलाड़ियों एवं 828 स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया है। 149 ग्रामों में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों द्वारा उन्नत कृषि के साथ जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने के लिए वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी देने के साथ फसलों का प्रदर्शन भी किया गया है। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा कई स्थानों पर ब्रम्हास्त्र एवं अन्य जैविक खादों की निर्माण प्रक्रिया का प्रदर्शन करने के साथ ड्रोन का कृषि में प्रयोग कर उत्पादकता वृद्धि के संबंध में जानकारी दी गयी। ड्रोन के माध्यम से कृषि तकनीकी का प्रदर्शन 27 गांवों में किया गया। जिसके प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
127 ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत भू-अभिलेखों को डिजिटली उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। इन शिविरों में लगाये गये स्वास्थ्य कैम्पों में 66 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जिसमें 58 हजार लोगों की टीबी जांच, 33 हजार लोगों की सिकलसेल जांच की गयी। इसके साथ ही लोगों में एनीमिया एवं अन्य लक्षणों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस यात्रा में अब तक 2500 से अधिक हितग्राहियों द्वारा लोगों को अपने अनुभव बताते हुए योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया है।

और पढ़ें ...

अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा जब्त

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन एवं एस.डी.एम. मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार  प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा को ग्राम चंदखुरी में जब्त किया है। तहसीलदार दुर्ग  प्रफुल्ल कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र कोलिहापुरी, चंदखुरी के निरीक्षण पर निकले थे। उक्त खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात चंदखुरी मार्ग में दो हाईवा रेत से भरा हुआ, को रोका और दस्तावेज पेश करने कहा। ड्राइवर द्वारा रेत परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किए जाने पर उक्त दोनों रेत से भरे हाईवा को मौके पर ही जब्ती की कार्यवाही की और विस्तृत जांच होने तक थाना पुलगांव के अभिरक्षा में रखवाया गया। अतिरिक्त तहसीलदार  प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों हाईवा में रेत धमतरी से लाया जा रहा था जिसे वैध दस्तावेज के अभाव में जब्त किया गया है। विस्तृत जांच के पश्चात आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

और पढ़ें ...

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का नगर आगमन पर भव्य स्वागत

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का नगर आगमन पर भव्य स्वागत, (जगह-जगह हजारों समर्थकों ने उपस्थित होकर किया स्वागत) बिलासपुर जिले सहित  प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक पि. व. एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुजरात के प्रभारी बनने पश्चात प्रथम बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस जनों एवं त्रिलोक श्रीवास् समर्थकों ने दर्जनों स्थान पर अल्प समय के सूचना के पश्चात हजारों के तादाद में उपस्थित होकर भव्य आतीशी स्वागत किया, दर्जनों स्थान पर त्रिलोक श्रीवास के समर्थको विशेषकर बेलतरा, बिलासपुर के कांग्रेसियों द्वारा आतिशबाजी, ताशे, पुष्प माला पहनiकर जबरदस्त स्वागत किया गया, इस अवसर पर पुरुषों युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की उपस्थिति भी बहुतायत थी, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलनi उनके साथ-साथ बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, वह हमेशा निष्ठा के साथ तत्परता से तन- मन- धन से पार्टी के कार्यों एवं जनहित के कार्यों में वे एवं उनके परिवार सदैव समर्पित हैं, पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दिया है, उसे अपना संपूर्ण योगदान देकर भी पूर्ण करेंगे, पार्टी के विश्वास पर खरे उतरेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता भारत देश की पहचान है, और भारत को एकजुट रखने के लिए राहुल गांधी जी के द्वारा किए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के संदेशों को वह जन-जन तक पहुंचाएंगे,इस अवसर पर उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,  संयोजक श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के. सी.वेणुगोपाल, श्री के. राजू, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, वरिष्ठ नेता  तारीख अनवर, पी.एल. पुनिया ,डॉक्टर अजय कुमार, श्री बृजलाल खiबरी ,अखिलेश प्रताप सिंह, दादा डी.पी. राय, भक्त चरण दास, श्री शक्ति सिंह गोहिल, सहित पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष  छत्तीसगढ़ डॉ. महंत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया हैll

और पढ़ें ...

CG Accident : स्कूल बस और माजदा में टक्कर, कई बच्चे हुए घायल

धमतरी। जिले के नगरी-सिहावा रोड में स्कूल बस और माजदा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नगरी-सिहावा रोड पर नगरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार माजदा ने विद्याकुंज स्कूल के बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार बच्चे और चालक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

और पढ़ें ...

हार्ट अटैक आने पर अब 5 रूपये में बचेगी लोगों की जान, तैयार किया गया हृदय रक्षक दवाईयों का किट

राजनांदगांव / कोरोना कल के बाद युवा वर्ग में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को देखते हुए राजनांदगांव शहर की सेवा भावी संस्था उदयाचल धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा महज 5 रूपये में हृदय रक्षक गोलियों की किट तैयार की गई है। जिसके माध्यम से हार्ट अटैक आने पर त्वरित उपचार के दृष्टिकोण से इन दवाइयां को दिए जाने पर मरीज की जान बच सकती है।

बेतरतीब जीवन शैली, तनाव, मोटापा, उच्च रक्तचाप ,मधुमेह जैसी समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों में हार्ट अटैक की संभावना काफी बढ़ जाती है। कोरोना कल के बाद से हार्ट अटैक (heart attack) के मामलों में काफी इजाफा हुआ है, जिसे देखते हुए लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से राजनांदगांव शहर की सेवा भावी संस्था उदयाचल धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा दवाइयां का एक किट तैयार किया गया है, जिसे हार्ट अटैक (heart attack) आने की स्थिति में त्वरित उपचार के मद्देनजर दिया जाना है। उदयाचल द्वारा इस किट को महज 5 रूपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह किट आसानी से जेब में रखा जा सकता है। इस किट को बनाने के पीछे उद्देश्य को लेकर उदयाचल संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ पुष्पराज बाफना का कहना है कि कोरोना कल के बाद से हार्ट अटैक के मामले काफी बढे़ हुए हैं। हार्ट अटैक आने पर त्वरित उपचार नहीं मिल पाने की वजह से लोगों की मौत हो रही है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए उदयाचल परिवार द्वारा हार्ट अटैक रोधी दवाइयां की किट तैयार की गई है। जिसे हार्ट अटैक (heart attack) आने की स्थिति में तुरंत देने पर व्यक्ति की मौत से बचा जा सकता है और दवाई देने के बाद उसे अस्पताल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। डॉक्टर पुखराज बाफना का कहना है कि हार्ट अटैक के लक्षण छाती में दर्द, चक्कर, पसीना आना , हाथ और पीठ में दर्द महसूस होना है। ऐसी स्थिति में इस किट की दवाइयां को देकर व्यक्ति को बचाया जा सकता है।

और पढ़ें ...

गला रेतकर युवक की हत्या...वारदात के बाद बदमाशों ने लाश को गटर में लगा दिया ठिकाने

दुर्ग । दुर्ग जिला में एक युवक की हत्या कर लाश को गटर में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रह है कि लाश के गर्दन पर गहरे चोट के निशान के साथ ही हाथ के नश कटे हुए है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नही हो सकी है, लिहाजा पुलिस सबसे पहले मृतक का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

हत्या की ये वारदात दुर्ग जिला के भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक भिलाई-3 रेलवे पीपी यार्ड कॉलोनी के नर्सरी के पास स्थित गटर में रविवार को लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद इसकी सूचना जीआरपी को भी दी गई। जीआरपी के मौके पर पहुंचने के बाद शव को गटर से बाहर निकाला गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस इलाके में शव बरामद हुआ है, उसके आसपास का क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा है।

गटर के सामने कुछ खून के निशान भी मिले हैं। इस पूरी वारदात में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका पुलिस जता रही है। बताया जा रहा है कि लाश को सबसे पहले मछली पकड़ने वाले लड़कों ने शव को गटर में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने बताया कि वो लोग रोजाना वहां मछली पकड़ने के लिए जाते हैं। रविवार की सुबह भी वो लोग वहां पहुंचे, तो गटर में औधे मुंह लाश देखकर डर गये। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल 112 को फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस के जांच में लाश की शिनाख्त नही हो सकी है।

मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान के साथ ही गले पर गभीर चोट और हाथ के नश कटे हुए है। मृतक के दाहिने हाथ में एक टैटू गोदा हुआ है। जिसमें मनीष नाम लिखा है। साथ ही बाईं छाती पर शिव भगवान का टैटू बना हुआ है।

पुलिस टैटू के सहारे मृतक युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मनीष आसपास के थाना क्षेत्र में दर्ज गुम इंसान की जानकारी भी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें ...