प्रदेश

रिश्वत लेने वाले हो जाए सावधान...रिश्वतखोर पटवारी को तीन साल की सजा...जाने क्या है पूरा मामला

धमतरी। जमीन बिक्री के लिए नक्शा रेखांकित कर नक्शा व खसरा देने के नाम पर किसान से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ाने वाले आरोपित पटवारी को न्यायालय ने तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड से दंडित भी किया है।

: न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेशराम साहू नहरडीह स्थित अपनी मां व बहन के नाम पर 50 डिसमिल जमीन खसरा नंबर 606-1 रकबा 0.52 हेक्टेयर को सभी की सहमति से बेचने वाले थे।

बेचने के लिए उस समय नहरडीह के पटवारी रहे ग्राम भठेली-भखारा निवासी हीरालाल ढीढी 45 वर्ष के पास जाने पर उसने नक्शा रेखांकित करने नक्शा व खसरा देने 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।

पीड़ित किसान गणेशराम साहू ने घटना की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में दी। पटवारी द्वारा रुपये की मांग को टेपिंग कराकर योजनाबद्ध तरीके से 18 अगस्त 2018 को पटवारी हीरालाल ढीढी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत में लिए नोट व नोट पर अंगूठे के निशान जब्त कर उसे हिरासत में लिया।

इस पूरे मामले को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में पेश किया गया। सभी पक्षों को सुनने के बाद केएल चरयाणी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने आरोपित पटवारी को तीन वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपित पटवारी को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

और पढ़ें ...

*मकर संक्रांति पर राजधानी रायपुर में पतंग उत्सव - बृजमोहन अग्रवाल

*22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल कॉलेजों में रहेगी छुट्टी : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल* *प्रदेश में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूम धाम से मनाने का निर्णय* *मकर संक्रांति पर राजधानी रायपुर में पतंग उत्सव* रायपुर, 11 जनवरी 2024/ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की। यह घोषणा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान की। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ‘‘श्री रामलला दर्शन योजना’’ के तहत अयोध्या ले जाया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार इंडियन रेलवे एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन से अनुबंध कर एक ट्रेन बुक करेगी जो सप्ताह में एक दिन चलेगी। जिसमें एक बार में 850 से 1000 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जा सकेंगे। ट्रेन में बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनके साथ एक सहायक को जाने की अनुमति होगी। साथ ही यात्रियों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु डॉक्टर भी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा है कि अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख मंदिरों में सुबह आरती, पूजा और भजन का आयोजन होगा, वहीं इस दिन शाम में नदी या तालाब के किनारे गंगा आरती का आयोजन किया जाए और रोशनी की जाएगी। *मकर संक्रांति पर होगा पतंग उत्सव* श्री अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाए। इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाए। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा। *श्रीराम वनगमन पथ के वास्तविक स्वरूप का रखा जायेगा ध्यान* पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार श्रीराम वनगमन पथ को उसके वास्तविक स्वरूप को ध्यान में रखकर कार्य करेगी। उन्होंने गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव, जतमई-घटारानी, शिव महापीठ, सिरकट्टी आश्रम और कोपरा के कोपेश्वर महादेव को ट्रॉयबल परिपथ के रूप में विकसित करने की बात कही। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें ...

BREAKING : जिले में 22, 26 और 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित, नहीं खुलेंगी शराब दुकानें

धमतरी : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नम्रता गांधी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर 22 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर 30 जनवरी को धमतरी जिले में शुष्क दिवस (dry day) घोषित किया है।
 
उन्होंने उक्त दिवसों में धमतरी जिले के सभी देशी मदिरा दुकान, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमियम शॉप, एफ.एल. 3 बार, एफ.एल.4 क एवं भण्डारण भाण्डागार को बंद रखने के लिये शुष्क दिवस घोषित किया है।
और पढ़ें ...

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी

कोरबा। बालको नगर क्षेत्र की किशोरी के साथ इस इलाके में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके प्रभाव से किशोरी को गर्भ ठहर गया। जब तक यह बात परिजनों को पता चलती काफी विलंब हो चुका था। महिला पुलिस अधिकारी को जानकारी देने पर उसने दिलचस्पी नहीं ली और इस बीच पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस पूरे मामले में महिला अधिकारी के रवैया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले में पुलिस को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ मामलों में कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग की महिला अधिकारी उदासीनता बरतने से बाज नहीं आ रही है। बालको नगर थाना क्षेत्र से संबंधित एक मामले में नाबालिक पीड़िता के द्वारा अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी महिला अधिकारी को दी गई। पूरा विषय बताने पर अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय दूसरे पक्ष को बुलाया। दोनों की बात सुनी। इस घटना के एक सप्ताह बाद पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक शिशु को जन्म दिया। उसके परिजन ने बताया कि घटना की शिकायत करने के लिए हम लोग महिला अधिकारी से मिले थे जिस पर उसने दोनों पक्षों की गरीबी और आपसी रिश्तों का जिक्र करते हुए राजीनामा कर लेने पर जोर दिया।

नाबालिग के प्रसव होने और बच्चे को जन्म देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है । यह सब विकृतियों की ओर इशारा करती हैं । हालिया घटनाक्रम में अस्पताल से प्रतिवेदन मिलने पर यहां की चौकी पुलिस ने संबंधित पक्ष का बयान लिया है। देखना होगा कि इस दिशा में आगे पुलिस क्या कुछ कदम उठाती है

और पढ़ें ...

कबीरपंथ के गुरु पंथ उग्रनाम साहेब की स्मृति में लालेसरा में 4 दिवसीय संत समागम 12 जनवरी से

कबीर पंथ से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थल लालेसरा में 12 से 15 जनवरी तक 4 दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले अंतर्गत ग्राम लालेसरा पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले संत समागम मेला की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेला स्थल निरीक्षण के दौरान वहां पेयजल, प्रकाश तथा पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 4 दिवसीय मेले के दौरान पुलिस प्रशासन उचित व्यवस्था कर लेवें और मेला स्थल में लगाए जाने वाले दुकानों मे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहें ताकि चोरी जैसी घटनाएं नहीं हो।  उन्होंने कबीरपंथ के पदाधिकारियों से कहा की 4 दिवसीय मेले अंतर्गत अलग-अलग दिनों हेतु वरिष्ठ जन प्रतिनिधि क़ो आमंत्रित किया जाए।
   गौरतलब है कि कबीर पंथ के गुरू उग्रनाम साहेब की स्मृति में आयोजित होने वाले संत समागम कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के कबीर पंथियों में ख़ासा उत्साह है। जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। लालेसरा गांव को फलैक्स-बैनर से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी विजेंद्र सिंह वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि गण तथा कबीरपंथ के पदाधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री  अरूण साव भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने की थी दोस्त की हत्या...जाने की है पूरा मामला

बिलासपुर। आधुनिकता के इस दौर में भी ग्रामीण इलाकों के लोग अंधविश्वास से उबर नहीं पा रहे हैं। झाड़फूंक के चक्कर में आकर हत्या जैसी संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। तांत्रिक के कहने पर नाबालिगों ने फांसी की रस्सी से गला घोंटकर अपने दोस्त की हत्या कर दी और अपराध को छिपाने के लिए लाश को खेत में गाड़ दिया गया। तांत्रिक ने कहा था कि फांसी की रस्सी रखकर जुआ खेलोगे तो नहीं हारोगे। इसलिए नाबालिग दोस्तों ने हत्या को अंजाम दिया। 3 साल से लापता विकास का कंकाल मिलने के बाद ये खुलासा हुआ।

विकास की हत्या के बाद जब आरोपी पकड़े नहीं गए तो उनका हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने रुपयों की लालच में फिर एक दोस्त की हत्या कर दी। इस केस में आरोपियों को 2 साल पहले पकड़ा गया था। मस्तूरी पुलिस ने दो दिन पहले ही लापता युवक का कंकाल बरामद किया था। मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) साल 2020 में धनतेरस के दिन लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच करती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर नए सिरे से जांच शुरू की थी।

 
और पढ़ें ...

तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी, इस वजह से कलेक्टर ने थमाया नोटिस

गरियाबंद: जिसे से बड़ी खबर है। कलेक्टर ने देवभोग तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर नोटिस दी गई है। तीन दिनों में जवाब देने का निर्देश दिए हैं।

 समय सीमा में जवाब न देने पर एक पक्षी कार्रवाई की बात कही गई है। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगाई गई है।

=ओड़िशा क्षेत्र से धान उपार्जन केन्द्र में अवैध परिवहन की संभावना होती है। अत: तहसीलदार का मुख्यालय में रहना भी एक कारण गिनाया गया है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : दिनदहाड़े लाखों की लूट...महिला को घर में बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

रायगढ़। रायगढ़ जिला में एक महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर लाखों रूपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दिनदहाड़े हुए इस वारदात में घर में काम करने वाली बाई के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिसने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पहले तो महिला के हाथ-पांव बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद इतमिनान से कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर भागने का प्रयास कर रही संदेही महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

दिनदहाड़े लूट की ये वारदात रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सूर्या विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की ये वारदात घटित हुई है। बताया जा रहा है कि कालोनी में रहने वाली शालिनी अग्रवाल घर में अकेली थी। सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास तीन नकाबपोश महिलाएं घर में घुसी और उन्होंने मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल को धमकाते हुए सबसे पहले रस्सी से बांध दिया। इसके बाद शातिर महिलाओं ने घर में रखे पचास हजार रूपये और आलमारी से करीब 5 लाख रूपये कीमत के ज्वेलरी की लूट कर फरार हो गयी।

घटना के बाद किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर इसकी जानकारी पुलिस और आस पड़ोस के लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आयी। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नाकेबंदी कर लूट की वारदात में शामिल महिलाओं की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। सीसीटीवी के आधार पर एक महिला की पहचान पुलिस ने की है, जो पीड़िता के घर में मेड का काम करती थी। बताया जा रहा है कि सूर्या विहार कॉलोनी में आरोपियों के भागने के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

आसपास के इलाकों से महिला की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को कामयाबी मिली है। सूत्रों के मुताबिक लाखों की लूट की वारदात के बाद तीनों महिलांए रायगढ़ से बाहर भागने के लिए रेल्वे स्टेशन पहुंची थी।

तीनों महिला रेल्वे स्टेशन में ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। तभी चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महिलाओं को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकती है।

और पढ़ें ...

CG में नक्सलियों की कायराना करतूत : IED के चपेट में आने से मां-बेटी घायल, नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने किया था प्लांट

बीजापुर। प्रदेश के नक्सली जिलों में नक्सलियों का कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी के तहत एक बार फिर नक्सलियों के घटना की खबर सामने आई है। दरअसल नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 वर्षीय आदिवासी छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं मां को भी चोट आई है। यह हादसा घर के पास ही हुआ।

जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। अपनी मां के साथ चेरपाल से राशन सामग्री लेकर घर लौटने के दौरान चेरपाल-पालनार मार्ग पर 8 वर्षीय बच्ची IED की चपेट में आ गई। घायल बच्ची का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है।

और पढ़ें ...

BREAKING : बस्तर के नए एसपी होंगे शशि मोहन सिंह, आदेश जारी

बस्तर :  राज्य शासन ने IPS शशि मोहन सिंह को बस्तर का एसपी बनाया है, वर्तमान एसपी जितेंद्र सिंह मीणा को डिपोटेशन पर सीबीआई में जाने के लिए राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव किया है।

बता दें कि आईपीएस शशि मोहन सिंह वर्तमान में सेनानी 5वीं वाहिनी छसबल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें गृह विभाग ने वर्तमान पद के साथ बस्तर एसपी का भी कमना सौंपा है।

और पढ़ें ...

चचेरे भाई ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से चेहरे पर किए कई वार

गरियाबंद। जिले के पोड़ागुड़ा ग्राम में दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने युवक के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से अधिक वार किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मृतक कैलाश यादव (20) और एक नाबालिग आरोपी आपस में चचेरे भाई थे। कैलाश के पिता जुगेश्वर यादव और नाबालिग आरोपी के पिता पुनीत राम के बीच पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी सीमांकन को लेकर दोनों परिवारों के बीच बहुत झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में नाबालिग ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कैलाश की हत्या की योजना बनाई।

दोनों ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे युवक को बेलाट नाले के पास खलिहान में बुलाया, जहां तीनों ने पहले तो शराब पी। शराब पीने के दौरान ही विवाद बढ़ गया, जिसके बाद नाबालिग चचेरे भाई ने कैलाश के सिर पर डंडे का जोरदार वार किया। वहीं दूसरे नाबालिग ने कैलाश के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार किए। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह गांववालों ने युवक की लाश देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने आखिरी बार दोनों नाबालिगों के साथ कैलाश को देखे जाने की बात कही।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, डंडा और मृतक के मोबाइल को बेलाट नाले से बरामद किया गया है। दोनों नाबालिगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें ...

दो बाइकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत...हादसे में एक शख्स की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत कनकी मुख्य मार्ग की खैरभवना पूल के पास देर रात दो बाइक में आमने-सामने से टकरा गई. एक बाइक में दो लोग सवार थे, जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है. वहीं दूसरी बाइक के केवल एक ही सवार था, जो हादसे में घायल हो गया है. घटना से बाद मौके पर राहगीर पहुंचे और भीड़ लग गई. घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शॉ को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

हादसे में जान गवाने वाले युवक का नाम रामा मरकाम 30 वर्ष पाली चैतमा निवासी है. मृतक और घायल युवक कानपुर के एक निजी कंपनी में काम करते थे. बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है.

और पढ़ें ...

CG पुलिस ट्रांसफर: एएसआई, हेड कांस्टेबल सहित बड़े पैमाने पर पुलीस कर्मियों का हुआ तबादल...देखें सूची

बिलासपुर. पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर 8 एएसआई, 4 प्रधान आरक्षक और 56 आरक्षकों काे इधर से उधर किया है.

देखें सूची –

 

और पढ़ें ...

BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, 8 थाना प्रभारियों समेत 10 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांस्फर, देखें लिस्ट

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, यहां 8 इंस्पेक्टर और 2 एसआई का ट्रांसफर किया गया है। जिसका आदेश एसपी संतोष सिंह ने जारी किया है।

देखें लिस्ट-

और पढ़ें ...

CRIME : नाबालिग से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने भेजा संप्रेषण गृह

 तखतपुर. नाबालिग से अनाचार मामले में तखतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है. यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है. एक नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेजा.

लड़की की मांग ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पहचान के एक लड़के ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर पहले तो उसकी अपने साथ गंदी फोटो खींच लिया. उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार अनाचार करता रहा. लड़की की तबियत खराब होने पर उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

डीएसपी प्रशिक्षु तखतपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया तो पाया कि आरोपी खुद भी नाबालिग है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर संप्रेषण गृह भेज दिया है.

और पढ़ें ...