प्रदेश
किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। प्रति एकड़ धान खरीदी की यह मात्रा बीते खरीफ की तुलना में लगभग 6 क्विंटल ज्यादा है। धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 130 लाख मेट्रिक टन है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा खरीदी होने की उम्मीद है। उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मिलर्स और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि कस्टम मिलिंग का काम बहुत तेजी से किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के कोटे का चावल सेंट्रल पूल में तेजी से जमा कराया जा सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी मिलर्स से पूरी क्षमता से और तेजी से मिलिंग करने की अपील की।
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और भगवान श्री राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ से भांचा राम के लिए सुगंधित चांवल भेजा जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राईस मील बड़ा व्यवसाय है। कृषि की प्रगति में भी राईस मिलर्स का बड़ा सहयोग है। सांसद सुनील सोनी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
समारोह में सांसद सुनील सोनी, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक संपत अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
Mahadev Satta App: आरक्षक भीम सिंह के घर पहुंची ED की टीम...पति-पत्नी ताला लगाकर फरार
दुर्ग।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में करोड़ों रुपए नगदी के साथ पूर्व में गिरफ़्तार छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा सिंह से पूछताछ को लेकर दुर्ग स्थित न्यू पुलिस लाइन पहुंची। लेकिन, ईडी की टीम के पहुंचने से पूर्व ही वे परिवार सहित फरार हो चुकी थी। ईडी की टीम भीम सिंह के क्वार्टर के गेट पर 2 घंटे तक इंतजार करते बैठी रही। आखिरकार ईडी की टीम नोटिस चस्पा कर टीम वापस चली गई।
बता दें कि महादेव सट्टा एप से जुड़े इस मामले में आरक्षक भीम सिंह एवं असीम दास को कुछ महीने पहले ईडी की टीम ने रायपुर और भिलाई से गिरफ़्तार कर 7 करोड़ रुपए बरामद किए थे। ईडी को यह अंदेशा था कि यह पैसा विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए दुबई से लाया गया है।
बता दें कि आरक्षक भीम सिंह के साथ उसके दो और भाई नकुल सिंह और सहदेव सिंह भी महादेव सट्टा एप में आरोपी बनाए गए हैं। आज ईडी की टीम जब पुलिस लाइन स्थित भीम सिंह के क्वार्टर पहुंची तब तक उसका परिवार वहां से फरार हो गया था।
इलाज में लापरवाही बरतने वाले चार डॉक्टर गिरफ्तार...जानिए पूरा मामला
बिलासपुर. इलाज में लापरवाही बरतने व सबूत मिटाने के लिए अपोलो अस्पताल में काम कर रहे चार डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही की जाएगी. दरअसल, अपोलो हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मृतक गोल्डी छाबरा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रबंधन एवं ईलाज करने वाले डॉक्टरों पर अपराध दर्ज किया गया था.
बता दें कि 26 दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें दयालबंद निवासी गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबड़ा द्वारा सल्फास पाइजनिंग से मृत्यु होने की जानकारी थी. इस पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर जांच की गई. जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतने और गलत उपचार करने की शिकायत की. जांच में मृतक का पोस्टमॉर्टम सिम्स अस्पताल बिलासपुर से कराया गया.
मृत्यु के संबंध में संभागीय मेडिकल बोर्ड छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने के संबंध में उल्लेख किया गया था. इस संबंध में डायरेक्टर संचालनालय मेडिकोलीगल संस्थान गृह (पुलिस) विभाग मेडिकोलीगल विशेषज्ञ एवं मेडिकोलीगल सलाहकार छत्तीसगढ़ शासन जेल रोड मेडिकल कालेज भवन रायपुर से 27.09.2023 को रिपोर्ट प्राप्त हुआ. रिपोर्ट में विशेषज्ञ ने डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही किए जाने के संबंध में अलग-अलग बिन्दुओं पर उल्लेख किया गया है.
मर्ग जांच, मेडिकल बोर्ड, विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृतक गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबडा की मृत्यु ईलाज के दौरान अपोलो अस्पताल प्रबंधन बिलासपुर एवं संबंधित डॉक्टरों की लापरवाही से होना पाया गया. इसके चलते सरकण्डा थाना में धारा 304ए, 201, 34 भादवि के तहत् अपराध दर्ज किया गया. अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही करने के संबंध में विवेचना के दौरान डॉक्टर देवेन्द्र सिंह, डॉक्टर राजीव लोचन, डॉक्टर मनोज राय एवं डॉक्टर सुनील केडिया द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतना पाया गया. शुक्रवार को चारों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन व अन्य डॉक्टरों की लापरवाही के संबंध में जांच की जा रही है.
दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में 2100 रुपए में VIP दर्शन...जानिए कब से मिलेगी सुविधा
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में नए साल के मौके पर भक्तों की भीड़ लगने लगी है। हर दिन हजारों भक्त माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस बार 1 जनवरी से भक्तों को VIP दर्शन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 2100 रुपए की पर्ची कटवानी पड़ेगी। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ नवरात्र में ही दी जा रही थी।
52 शक्तिपीठों में से एक दंतेश्वरी मंदिर
देश के कुल 52 शक्तिपीठों में से एक छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर विश्व विख्यात हो गया है। चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। कोई संतान प्राप्ति की तो कोई नौकरी लगाने की मन्नत लेकर माता के मंदिर आए हैं। किसी ने बेटी की शादी करवाने माता से मुराद मांगी है।
बड़ा हादसा : दल्लीराजहरा माइंस जा रही मालगाड़ी हुई डिरेल, दो डिब्बे ट्रैक से हुए बाहर
बालोद। दल्लीराजहरा माइंस जा रही एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. माइंस जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया और दो डिब्बे पटरी से उतर गये हैं।बताया जा रहा है कि मालगाड़ी भिलाई से कच्चा लोहा खाली कर दल्लीराजहरा माइंस वापस माल भरने आ रही थी, तभी अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा गांधी चौक के पास हुआ है. एक डिब्बा पलटने के साथ दो डब्बा ट्रैक से बाहर हो गया ह
इनमें से प्रमुख वजह है रेलवे ट्रैक पर मैकेनिकल फॉल्ट यानी रेलवे ट्रैक पर लगने वाले उपकरण का खराब हो जाना. इसके बाद पटरियों का चटकना, ट्रेन के डिब्बों को बांध कर रखने वाले उपकरण का ढीला होना व एक्सेल (ट्रेन की बोगी जिस पर रखी होती है) का टूटना भी एक कारण है।
CG NEWS : देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर भाभी को उतारा मौत के घाट...जाने क्या है पूरा मामला
छुरा: गरियाबंद जिले के छुरा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है, घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस व एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक मौके पर मौजूद है. छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली की घटना. मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
हत्या या आत्महत्या...प्रेमी जोड़े का फांसी पर लटका मिला शव...पुलिस जांच में खुलेंगे राज
दुर्ग: जिले के मचानदुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोपली काशीडीह खार में एक पेड़ पर एक पुरुष और महिला का शव फांसी में लटके हुए मिला।आपको बता दे ग्राम कोटवार की सूचना पर चौकी मचनदुर में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। शव का पहचान मृतक कोसल विश्वकर्मा ग्राम स्टेशन मरौदा और मृतिका मीनाक्षी यादव ग्राम स्टेशन मरौदा के रूप में हुआ है। शवों को मार्च्युरी दुर्ग भेजा गया है।
BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
दुर्ग :छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत (Death of an elderly person due to Corona) हो गई है, बताया जा रहा है कि, मृतक बुजुर्ग भिलाई के कैंप वन का रहने वाला हैं। कोरोना से मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश में कल 12 नये कोरोना मामलों की पुष्टि हुई हैं। जिसमें दुर्ग में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में 1, रायगढ़ में दो, जांजगीर में 1, बस्तर में 1 और राजनांदगांव में 1 कोरोना के मरीज मिले हैं।
प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 13 कोरोना के एक्टिव केस हैं, वहीं रायपुर में 7 और बस्तर में 3 कोरोना के अभी एक्टिव केस हैं।
जीजा-साले की मौत- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत
:बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिला में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन ली। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाहक सवार जीजा-साले की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम कोदवा में जयंती कार्यक्रम देखने के लिए घर से रवाना हुए थे। तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।
सड़क दुर्घटना का ये मामला बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लटवा में रहने वाला भोजराम कनौजे अपने ससुराल पलारी आया हुआ था। यहां वो अपनी पत्नी के भाई मुकेश कनौजे के साथ ग्राम कोदवा जयंती कार्यक्रम देखने के लिए रवाना हुआ था। ग्राम कोदवा में आयोजित जयंती कार्यक्रम को देखने के लिए जीजा-साला एक ही बाइक पर सवार होकर गुरूवार की रात रवाना हुए थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर घोटिया के पास बाइक सवार जीजा-साले को दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों शख्स को पलारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बलौदाबाजार रेफर किया गया। यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जीजा भोजराम और साले मुकेश की मौत हो गई।
पुलिस ने आज दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने इस दुर्घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी कर रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे भगवान के मंदिर, लगाई परिक्रमा
मंदिर प्रांगण में भगवान बजरंगबली की मूर्ति पुराने वट वृक्ष के नीचे स्थापित है और विशालकाय प्रतिमा भी बनाई गई है। साथ ही सन 2009-10 में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा के मार्गदर्शन में भक्तों द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान बजरंगबली फिर गुरु बाबा और गुरु मां की प्रतिमा और भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। क्षेत्र में सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज की स्थापना भी गुरु बाबा द्वारा की गई है।
आज यह संकल्प लेकर जाना है लोकसभा की सभी सीटों कमल खिलाना है- किरण सिंह देव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बैठक में आए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का तिलक लगाकर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए चुनाव में लगातार दिन-रात एक कठोर परिश्रम किया। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा परिवार का सदस्य है। जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक के सुदूर अंचलों में जाकर लोगों के बीच भाजपा की रीति नीति से उन्हें अवगत कराया और प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास की धारा में जोड़ने के लिए और छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए भाजपा को चुनी है।
छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़...एक युवक समेत 3 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंत्री बंगला में लगी आग : महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख
आयुष्मान भारत योजना से शत प्रतिशत ग्रामीणों को मिला कार्ड, सरपंच सम्मानित
संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है इसलिए उप मुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है।
अरुण साव तथा विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है जबकि संवैधानिक प्रावधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि संवैधानिक प्रावधान यह है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल करेगा परंतु किसी राज्य के मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है इसलिए उप मुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है। ऐसी शपथ विधि की दृष्टि में शून्य है। संविधान की तृतीय अनुसूची में पद व गोपनीयता की शपथ का स्पष्ट प्रारूप है। (प्रतियां संलग्न)
चूंकि अरुण साव तथा विजय शर्मा ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है इसलिए उप मुख्यमंत्री के रूप में इनके द्वारा किया गए कार्य असंवैधानिक है।
