प्रदेश
एफपीओ कॉन्क्लेव 2023: महिला किसानों का सशक्तिकरण और आजीविका का सुदृढ़ीकरण
कृषि विभाग द्वारा समर्थित एफपीओ कॉन्क्लेव 2023 रायपुर के होटल मयूरा में आयोजित किया गया, जिसे ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी और सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स द्वारा एचडीएफसी बैंक परिवर्तन कार्यक्रम, एक सीएसआर फंडिंग पहल के तहत आयोजित किया गया था।
कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने में शामिल प्रमुख हितधारकों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना था, जिसमें किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), निदेशक मंडल की क्षमता निर्माण, सरकारी पहलों और पारिस्थितिकी तंत्र विकास पर विशेष जोर दिया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए आजीविका के विकास और संबंधित एफपीओ की स्थिरता के लिए सक्षम वातावरण को और मजबूत करने के लिए एक रणनीति पर विचार करना था।
एफपीओ कॉन्क्लेव 2023 में प्रो. वी पदमानंद, पार्टनर, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी, आर. के. सिंह (सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ नवाचार आयोग), भूपेंद्र पांडेय (अतिरिक्त निदेशक, उद्यान विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार), प्रवीण लाड (एसबीआई रायपुर फार्म सेक्टर), विकास गोयल (क्लस्टर हेड, एचडीएफसी), डॉ. मनोज कुमार (एसोसिएट निदेशक, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी), प्रखर कटियार (एसोसिएट निदेशक, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी) और जिला विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। कॉन्क्लेव में उनकी उपस्थिति इस आयोजन के महत्व और उन महत्वपूर्ण मुद्दों का प्रमाण था जिनका समाधान करना इसका उद्देश्य था।
इस कार्यक्रम में संबंधित पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारकों सहित एफपीओ के निदेशक, सार्वजनिक और निजी हितधारक और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इसमें निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की सक्रिय भागीदारी भी शामिल थी। प्रो. वी. पदमानंद ने सभी 7 भाग लेने वाले एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के लिए व्यापक क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किए। कॉन्क्लेव में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा एफपीओ की व्यावसायिक योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विश्वासपूर्वक चर्चा की गई।
एफपीओ कॉन्क्लेव 2023 की सफलता छत्तीसगढ़ में एक संपन्न एफपीओ पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और महिला किसानों को आर्थिक स्वतंत्रता और बेहतर आजीविका प्राप्त करने में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और कट्टे जब्त
बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली पुलिस को कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने जिंदा कारतूस और देसी कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं देसी कट्टा और कारतूस की सप्लाई करने वाला दूसरा युवक फरार है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामला बलौदाबाजार कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
बता दें, बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने निर्देश दिए है. इस दौरान बलौदाबाजार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक देसी कट्टा के साथ भैंसा पसरा के पास खड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तभी युवक पुलिस को देख भागने लगे. पुलिस ने एक युवक का पीछाकर धार दबोचा, पकडे गए युवक के पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस पूछताछ जारी है.
सरकार बदलते ही तबादले का दौर शुरू...अब इस जिले में आरक्षक से लेकर निरीक्षक को दी गई नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही पुलिसिंग में कसावट लाने की कवायद शुरू हो गई है. प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के तबादले किये जा रहे है. बीते दिनों कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार में कई थाना प्रभारियों समेत कई पुलिस पुलिस कर्मियों का तबादला के आदेश जारी हुआ था.
इसी कड़ी में आज न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के तबादले का आदेश और नामों की लिस्ट जारी की है, जिसमें निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के कर्मचारियों के नाम शामिल है. इस आदेश में कई थाना प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है.
देखें पुलिसकर्मियों के नाम की लिस्ट –



BREAKING : पुलिस विभाग में फिर बड़े पैमाने पर तबादला...पांच थानों के टीआई बदले गए, देखें सूची…
बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही तबादले का दौर शुरू हो चुका है. पुलिस विभाग में फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. एसएसपी दीपक झा ने आदेश जारी कर पांच थानों के टीआई को इधर से उधर किया है.
देखें सूची –

शपथ ग्रहण समारोह में हनुमान जी की वेशभूषा में उत्तम दीप बने लोगों के आकर्षण के केंद्र
शपथ ग्रहण समारोह में हनुमान जी की वेशभूषा में उत्तम दीप बने लोगों के आकर्षण के केंद्र
रायपुर : शपथ ग्रहण समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह, साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर
अब से कुछ देर में होगा शपथग्रहण।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना
BREAKING : छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला...IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल
नारायणपुर। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। शहीद जवान कमेलश साहू जांजगीर-चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था। एक आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है। आसपास के इलाके में पुलिस बल, DRG और ITBP जवान सर्चिंग में जुटे हैं।
छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा।-गोमती साय
रायपुर। जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।
पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेेंगे।
साय ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।
CG NEWS : 2 प्रधान पाठक व 4 सहायक शिक्षक समेत 7 कर्मचारी सस्पेंड...ये गड़बड़ी पड़ गयी भारी
मोहला। नवीन जिला मोहला मानपुर अं.चौकी में शिक्षा विभाग ने लापरवाह कर्मियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए एक ही दिन में 7 कर्मचारियों को निलंबित किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कमल कपूर बंजारे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यो से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दो प्रधान पाठक, चार सहायक शिक्षक एवं एक भृत्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। विगत दिवस ही जिले के कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यो की बैठक लेकर स्पष्ट कर दिया था कि लापरवाही किसी भी स्थिति में नहीं चलेगी और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस कड़ी कार्यवाही से लापरवाह शिक्षको एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किये गए लोगो में से चौकी विकासखंड से एक, मोहला और मानपुर विकासखंड से तीन तीन शिक्षक शामिल है।चौकी विकासखंड से हायर सेकेंडरी स्कूल विचारपुर के भृत्य भूपेंद्र कोल्हे को प्राचार्य और शाला विकास समिति के सदस्यों से दुव्र्यवहार, शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर, मोहला विकासखंड के युवराज साहू सहायक शिक्षक एल बी प्राथमिक शाला कुर्रुभट्टी, पवन कोमरे सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बावडूटोला एवं यशवंत राय साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला भुरकुंडी तीनों को लगातार अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया।
इसी तरह मानपुर विकासखंड से चौतराम जाड़े सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कहड़बरी, नागसाय नुरेटी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रतीपारा और बोधन सलामें प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जबकसा तीनों को कर्तव्य अवधि के दौरान नशा पान करके शाला में उपस्थित होने, अध्यापन कार्य न कराने और शाला में अनियमित उपस्थिति के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कमल कपूर बंजारे ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के ऊपर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वाहन की चपेट में आए लकड़बग्घे की मौत -विभाग ने किया दाहसंस्कार
फरसगांव :- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम मससुकोकोडा जंगल पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे लकड़बग्घा को ठोकर मार दी जिसकी मौके पर ह मौत हो गई ।ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के कर्मचारी को घटना में पहुचकर जांच पंचनामा के बाद वन विभाग के द्वारा मृत लकड़बग्घा का पशु विभाग के डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद मस्सुकोकोडा जंगल मे ही मृत लकड़बग्घा का दाहसंस्कार किया गया । इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी केशकाल सेवक राम ठाकुर सहित वन विभाग के अन्य कमर्चारी उपस्तिथ रहे ।
CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ः मकान में चल रहा था देह व्यापार...दो महिला और दो युवक गिरफ्तार
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के चांपा में एक महिला के घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना में पुलिस के छापे में एक महिला सहित दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। मौके से मोबाइल, नकदी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। शिकायत पर एसडीओपी पुलिस जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस की छापेमारी में निर्मल प्रसाद बरेठ , राजेन्द्र खोबरागड़े, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) के महिला को गिरफ्तार किया गया है। घटना स्थल से दो मोटर सायकल भी बरामद हुई है। आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मामले की विवेचना में SDOP प्रदीप कुमार सोरी, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर. बलबीर सिंह, महिला आर दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रआर श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरी शंकर राय, नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।
CG POLICE TRANSFER : बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट ..!!
बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही तबादला का दौर शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है, बीते दिनों कोरबा और फिर जांजगीर-चांपा में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया था. इसी कड़ी में आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कई पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने जारी किया है।


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा कंगाले ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2024 के अनुरूप फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा सहित जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में अवगत कराया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के उपरान्त समस्त मतदान केन्द्रों में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी एवं अभिविहित अधिकारियों द्वारा 06 जनवरी 2023 शनिवार से 22 जनवरी 2024 सोमवार तक प्राप्त दावा-आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा तथा 02 फरवरी 2024 तक समस्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर 08 फरवरी 2024 गुरुवार को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अन्तिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा।
