प्रदेश
पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद जाने क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री ने
दोस्त बना हत्यारा, बहन के साथ अवैध संबंध के शक में कर दी हत्या
कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री, आज हो सकता है पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान, एक-दो दिन में मुख्यमंत्री भी हो जायेंगे तय…
रायपुर। मुख्यमंत्री के नामों पर आज सस्पेंस थोड़ा खत्म हो सकता है। आज भाजपा केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री चुनने के लिए आब्जर्बरों के नामों का ऐलान कर सकता है। चर्चा है कि आब्जर्बरों के नामों के ऐलान के साथ ही देर शाम तक पर्यवेक्षक रायपुर आयेंगे। अगले दिन यानि 9 दिसंबर को विधायक दल की बैठ हो सकती है। विधायक दल से रिपोर्ट लेकर आब्जर्बर दिल्ली लौटेंगे और फिर दिल्ली से अगले दिन नामों का ऐलान हो जायेगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी संकेत दिये हैं कि रविवार तक मुख्यमंत्री के नामों से सस्पेंस खत्म हो सकता है। आपको बता दें कि भाजपा ने अभी तक नाम तो छत्तीसगढ़, ना मध्यप्रदेश और ना ही राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
इधर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद का सस्पेंस कब खत्म होगा, ये एक यक्ष प्रश्न बन गया है। जीत के बाद प्रदेश की जनता ही नहीं भाजपा नेता भी आलाकमान की तरफ टकटकी लगाये बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे अब तक सामने ही नहीं आ सके हैं। हालांकि अब दावा ये किया जा रहा है कि कल तक प्रदेश में प्रर्यवेक्षक रायपुर आ सकते हैं और 10 दिसंबर तक नामों पर का ऐलान हो जायेगा।
छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री तय करने के लिए 3 ऑब्जर्वर की हुई नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी बीजेपी ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है।
मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंक नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी
नारायणपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के कोसपड़का गाँव में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक का नाम धन्नाराम कर्मा बताया गया है। कुतुल एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
CG News: मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। जनअदालत में उन्होंने कोसपड़का गाँव के निवासी धन्नाराम कर्मा की हत्या कर दी। कुतुल एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर घटना की जिम्मेदारी ली है।
कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री ! सस्पेंस बरकरार, जेपी नड्डा से मिली रेणुका सिंह, आधे घंटे हुई बातचीत
CG NEWS : छत्तीसढ़ में अभी सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकार है। भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीतने वाली रेणुका सिंह ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। रेणुका सिंह और जेपी नड्डा के बीच करीब 30 बातचीत हुई। मुख्यमंत्री के फेस को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले मुलाकात हुई है। सीएम के ऐलान से पर मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
रेणुका सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ में सीएम फेस अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रेणुका सिंह दोनों ही लोकसभा सांसद भी रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि भाजपा इस बार किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है। फिलहान विधायकी का चुनाव जीतने के बाद दोनों सांसदों नए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सीएम के लिए किस का नाम सामने आता है, इसका इंतजार है।
दो नाबालिग समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, आगजनी के कई बड़ी वारदात में थे शामिल
दंतेवाड़ा। प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना में शामिल दो नाबालिग समेत नौ नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सात माओवादियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
बता दें भैरमगढ़ एरिया कमेटी एलओएस कमाडर सोनू के साथ 20 से 25 माओवादियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी माओवादी मुंडेर की जंगलों की ओर भागे निकले थे। पूछताछ में गिरफ्तार नक्सलियों ने कई सारे खुलासे किए हैं।
समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर
बिलासपुर – कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने निर्देश दिए हैं कि समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेनू के आधार पर ही दिया जाए। सभी स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर मेनू लिखा होना अनिवार्य है। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र 15 दिवस के भीतर स्कूल में ही कैम्प लगवाकर बनाया जाए। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मेनू के अनुरूप बच्चों को गरम भोजन देने पर जोर दिया। बच्चों को पोषणयुक्त भोजन प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र विशेष अभियान चलाकर 15 दिवस के भीतर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में ही कैम्प लगाकर यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न कार्यो जैसे आवेदन भरने, छात्रवृत्ति आदि के लिए जाति प्रमाण-पत्र की जरूरत होती है। इसके अभाव में उनके कार्य रूकने नहीं चाहिए। उन्होंने स्कूल में मध्यान्ह भोजन बच्चों को परोसे जाने के पहले इसे चखने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में बच्चों से फीडबैक जरूर लें। कलेक्टर ने कहा कि सभी बच्चे स्कूलों में बड़ी उम्मीद से आते हैं। उनके साथ उनके पालकों के सपने भी सजते है। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम उनके सपनों को साकार करने स्कूलों में अपना शत प्रतिशत दें। बच्चों में बहुत प्रतिभा है, जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की है। स्कूलों का वातावरण अच्छा होना चाहिए। उन्होंने स्कूूल के बाहर लगे ठेले-गोमचे प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आरटीई की समीक्षा करते हुए बड़े स्कूलों में इस योजना के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी आर साहू ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में शासकीय 1110 प्राथमिक स्कूल, 519 पूर्व माध्यमिक स्कूल, 108 हाई स्कूल एवं 115 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है। शहरी और ग्रामीण दोनों मिलाकर 198 संकुल है। 34 स्वामी आत्मानंद स्कूल है, जिनमें 21 अंग्रेजी माध्यम एवं 13 हिंदी माध्यम के स्कूल है। इसके अलावा उन्होंने सरस्वती सायकल योजना, निशुल्क गणवेश वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
कृषि विज्ञान केन्द्र में विश्व मृदा दिवस पर कृषक संगोष्ठी आयोजित मृदा संरक्षण एवं फसलों के उत्पादन की गई जानकारी
प्रत्येक वर्ष की भांति संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदत्त प्रसंग ‘‘मृदा एवं जल-जीवन के स्त्रोत’’ विषय पर कृषि विज्ञान केन्द्र, सिंगारभाठ में विश्व मृदा दिवस पर कृषक संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के अधिष्ठाता डॉ. एन. के. रस्तोगी ने मृदा उर्वरता में वृद्धि के लिए फसल जैव-विविधता, फसल चक्र एवं दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ.जे. एल. चौधरी प्रमुख वैज्ञानिक, कृषि मौसम विभाग रायपुर ने मृदा क्षरण के कारण एवं उसकी रोकथाम, सिंचाई व्यवस्था, जल निकासी के साथ-साथ मृदा में उपस्थित सूक्ष्म-जलवायु प्रबंधन के संबंध में कृषकों को मार्गदर्शन दिया। केन्द्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू ने मृदा में खाद-उर्वरकों की दक्षता में वृद्धि हेतु प्राकृतिक संसाधनों का फसल उत्पादन के लिए समुचित प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. कोमल सिंह द्वारा जिले में पाई गई विभिन्न प्रकार की मिट्टा, मृदा परीक्षण के लिए नमूना एकत्रीकरण, परीक्षण परिणाम की विवेचना, मृदा स्वास्थ्य पत्रक की उपयोगिता एवं मृदा परीक्षण आधारित संतुलित खाद एवं उर्वरक की सिफारिश, सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व एवं पर्णीय छिड़काव, केंचुआ खाद निर्माण, नाडेप खाद निर्माण, मृदा स्वास्थ्य में सूक्ष्म जीवों की भूमिका इत्यादि की जानकारी दी। प्रशिक्षण सह कार्यशाला के द्वितीय सत्र में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि स्वर्ण ऋण, मुर्गीपालन, मछलीपालन, डेयरी पालन, पॉलीहाउस, नेट हाउस के लिए दी जाने वाली ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। प्रायोगिक सत्र में वैज्ञानिक श्री नाग द्वारा जैविक खाद एवं कीटनाशक जैसे बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, आग्नेयास्त्र इत्यादि बनाना सिखाया। इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री लालबहादुर द्वारा तरल उर्वरक जैसे नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के द्वारा बीज उपचार एवं पर्णीय छिड़काव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषकों ने प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सम्मिलित होकर इसका लाभ लिया।
दर्दनाक हादसा; तेज रफ़्तार हाइवा ने मां-बेटे को कुचला, महिला की मौके पर मौत, युवक की हालत गंभीर
बालोद : जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जहां एक तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मां की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का मामला.
दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीटाल के पास हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी है. घटना में माँ ने मौके पर दम तोड़ दिया. वहीं पुत्र जयलाल गम्भीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में इलाज जारी है. मृतक बुजुर्ग महिला का नाम रजई बाई है.
23 आरक्षकों को मिली पदोन्नति
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पदस्थ 23 आरक्षकों की पदोन्नति की गई है। सभी आरक्षकों को प्रधान आरक्षक बनाया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष में कार्यक्रम हुआ। प्रमोशन सेरेमनी में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के साथ पदोन्नत प्रधान आरक्षक के परिवार शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें। पुलिस विभाग की छवि को बरकरार रखेंगे, आपका व्यवहार आम जनता और स्टाफ के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अव्वल दर्जे का होना चाहिए।

दरअसल, प्रधान आरक्षकों के खाली पदों के लिए योग्य आरक्षकों का विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें से 23 आरक्षकों की योग्यता सूची 08/06/2023 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने जारी की थी। आदेश के परिपालन में विभागीय प्रमोशन कोर्स के बाद 5/12/2023 को पदोन्नत आरक्षकों को प्रधान आरक्षक बनाया गया है।

जीपीएम जिले के 23 आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम में आरक्षक रामकृष्ण मिश्रा, राजेंद्र कुमार भारद्वाज, पवन राठौर, संशूधन बरैठ,जगदीश नारायण शंभू नामदेव, संतोष कुमार बंजारे, चंद्र प्रताप सिंह, मनहरण सिंह मरावी, अजय राजपूत, परमेश्वर सिंह, मोतीराम पैकरा और रवि त्रिपाठी को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर करणी सेना परिवार ने रायपुर में किया उग्र विरोध प्रदर्शन
ज्ञात हो कि बीते 5 दिसंबर 2023 को जयपुर में दिन दहाड़े घर में मिलने के बहाने से आकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्ममता से हत्या कर दी गई जिससे सम्पूर्ण देश भर में क्षत्रिय समाज आक्रोशित है और न्याय की मांग कर रहा है। उसी कड़ी में करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में करणी सेना की पूरी टीम ने एकजुट होकर दिनांक 06 दिसंबर 2023 को मध्यान्ह 03 बजे से रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उग्र रूप से प्रदर्शन के साथ यह मांग की गई कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ़्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तभी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित मानी जाएगी और यदि प्रशासन जल्द ही अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम नहीं उठाता तो देश भर में करणी सेना के भीषण विरोध प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ करणी सेना अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ करणी सैनिकों ने मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर रायपुर तक पदयात्रा कर कलेक्टर रायपुर एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गोगामेड़ी जी के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।
महिला सीएम के नाम पर लता उसेंडी और रेणुका सिंह का नाम चल रहा था. इस बीच लता उसेंडी का बड़ा बयान सामने आया है.
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नव-निर्वाचित विधायक लता उसेंडी को भी सीएम की रेस में माना जा रहा है. उसेंडी ने जी मीडिया से खास बातचीत की. उन्होंने कहा की ये उच्च नेतृत्व तय करता है. उच्च नेतृत्व जो तय करेगा वो सबको स्वीकार्य होगा. भाजपा ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है. छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी चली है.
सीएम फेस में शामिल हैं उसेंडी
लता उसेंडी आदिवासी समुदाय से आती हैं और मंत्री भी रह चुकी हैं. ट्राइबल स्टेट में भारतीय जनता पार्टी एक आदिवासी और एक महिला नेता को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयोग कर सकती है. इससे एक तीर से दो निशाने होंगे.राष्ट्रीय नेतृत्व भी लता उसेंडी की अहमियत समझता है. जेपी नड्डा की नई टीम में कुल 37 नेताओं को जगह मिली. इसमें छत्तीसगढ़ के 3 प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, जिसमें लता उसेंडी का नाम भी शामिल था.
मोहन मरकाम को हराया था
लता उसेंडी कोंडागांव विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आई हैं. यहां उनका मुकाबला, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कद्दावर नेता मोहन मरकाम से हुआ था. लता ने उन्हें 18572 वोटों से हराया है. कोंडागांव आदिवासी नेता मोहन मरकाम दो बार से जीत हासिल कर रहे थे. वह जून 2019 से जुलाई 2023 तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. भूपेश सरकार में मंत्री बने. लेकिन, अब उन्हें लता उसेंडी ने मात दे दी है. इसी कारण उनका नाम भी सीएम फेस में शामिल हो गया है.
शर्त हारने के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने मुंडवाया आधा सिर और मूंछ, खूब हो रही चर्चा
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, वहीं चुनाव के दौरान कुछ दिलचस्प चीजें भी सामने आती हैं उनमें से एक अजीबो गरीब शर्त लगाना भी शामिल है। इस बार के विधानसभा चुनाव में महासमुंद जिले की खल्लारी विधानसभा में जीत हार को लेकर हैरान करने वाली शर्त लगी। शर्त लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने शर्त हारने के बाद अपने वादे को निभाया और लोगों में आकर्षण का केंद्र बन गया।
खल्लारी विधानसभा के ग्राम बिहाझर के रहने वाले 48 वर्षीय डेरहा राम यादव (Derha Ram Yadav), जो कि इलेक्ट्रिशियन का काम करते है। उन्होनें ने खल्लारी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी अल्का चंद्राकर की जीत का दावा करते हुए अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि अल्का चंद्राकर के चुनाव हारने पर वह अपने सिर के आधे बाल और आधी मूंछ साफ करा लेंगे।
इसके बाद चुनावी नतीजों में अल्का चंद्राकर की हार के बाद डेरहा राम ने अपना वादा पूरा किया और सुर्खिया का केंद्र बन गए। डेरहा राम यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। डेरहा राम का कहना है कि हम कांग्रेस की तरह वादाखिलाफी करने वालों में से नहीं है। डेरहा राम ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं।
BREAKING : खेत में मिली युवक-युवती की लाश, प्रेमी जोड़े होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अभनपुर। रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, अभनपुर – राजिम रोड धनश्री विहार के पीछे खेत में एक युवक और युवती की लाश मिली है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रेमी जोड़े की लाश होने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों के शव करीब 7 से 8 दिन पुराने बताये जा रहे है, मृतिका की पहचान राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रीघाट की निवासी के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 17 मई 2023 को राजिम थाने में दर्ज कराई गई थी, वहीं मृतक युवक भी उसी गांव का निवासी होने की आशंका है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। नवा रायपुर सीएसपी भगवान सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे हुए है।
बायपास सड़क निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण मुआवजा संबंधी शिकायत पर जांच समिति गठित
कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा बायपास सड़क निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण में किसानों द्वारा समान दर मुआवजा राशि के वितरण की मांग संबंधी शिकायत पर जांच समिति गठित की गई है। इस समिति में संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एआर मरकाम तथा पंजीयन एवं मुद्रांक के उप पंजीयक नरेन्द्र कुमार नाग को सदस्य बनाते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

