प्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना
BREAKING : छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला...IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल
नारायणपुर। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CAF का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। शहीद जवान कमेलश साहू जांजगीर-चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था। एक आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है। आसपास के इलाके में पुलिस बल, DRG और ITBP जवान सर्चिंग में जुटे हैं।
छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा।-गोमती साय
रायपुर। जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा।
पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेेंगे।
साय ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और मंत्रीमण्डल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है, जिसमें वे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सालों में जनजाति समाज के विकास को लेकर उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। सरकार और जनजाति समाज के बीच संवादहीनता रही है। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से उम्मीद है कि यह संवादहीनता खत्म होगी।
CG NEWS : 2 प्रधान पाठक व 4 सहायक शिक्षक समेत 7 कर्मचारी सस्पेंड...ये गड़बड़ी पड़ गयी भारी
मोहला। नवीन जिला मोहला मानपुर अं.चौकी में शिक्षा विभाग ने लापरवाह कर्मियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए एक ही दिन में 7 कर्मचारियों को निलंबित किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कमल कपूर बंजारे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यो से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दो प्रधान पाठक, चार सहायक शिक्षक एवं एक भृत्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। विगत दिवस ही जिले के कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यो की बैठक लेकर स्पष्ट कर दिया था कि लापरवाही किसी भी स्थिति में नहीं चलेगी और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षा विभाग द्वारा की गई इस कड़ी कार्यवाही से लापरवाह शिक्षको एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किये गए लोगो में से चौकी विकासखंड से एक, मोहला और मानपुर विकासखंड से तीन तीन शिक्षक शामिल है।चौकी विकासखंड से हायर सेकेंडरी स्कूल विचारपुर के भृत्य भूपेंद्र कोल्हे को प्राचार्य और शाला विकास समिति के सदस्यों से दुव्र्यवहार, शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर, मोहला विकासखंड के युवराज साहू सहायक शिक्षक एल बी प्राथमिक शाला कुर्रुभट्टी, पवन कोमरे सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बावडूटोला एवं यशवंत राय साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला भुरकुंडी तीनों को लगातार अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया।
इसी तरह मानपुर विकासखंड से चौतराम जाड़े सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कहड़बरी, नागसाय नुरेटी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रतीपारा और बोधन सलामें प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जबकसा तीनों को कर्तव्य अवधि के दौरान नशा पान करके शाला में उपस्थित होने, अध्यापन कार्य न कराने और शाला में अनियमित उपस्थिति के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.कमल कपूर बंजारे ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के ऊपर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वाहन की चपेट में आए लकड़बग्घे की मौत -विभाग ने किया दाहसंस्कार
फरसगांव :- राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम मससुकोकोडा जंगल पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे लकड़बग्घा को ठोकर मार दी जिसकी मौके पर ह मौत हो गई ।ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के कर्मचारी को घटना में पहुचकर जांच पंचनामा के बाद वन विभाग के द्वारा मृत लकड़बग्घा का पशु विभाग के डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद मस्सुकोकोडा जंगल मे ही मृत लकड़बग्घा का दाहसंस्कार किया गया । इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी केशकाल सेवक राम ठाकुर सहित वन विभाग के अन्य कमर्चारी उपस्तिथ रहे ।
CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ः मकान में चल रहा था देह व्यापार...दो महिला और दो युवक गिरफ्तार
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के चांपा में एक महिला के घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना में पुलिस के छापे में एक महिला सहित दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। मौके से मोबाइल, नकदी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। शिकायत पर एसडीओपी पुलिस जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस की छापेमारी में निर्मल प्रसाद बरेठ , राजेन्द्र खोबरागड़े, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र) के महिला को गिरफ्तार किया गया है। घटना स्थल से दो मोटर सायकल भी बरामद हुई है। आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मामले की विवेचना में SDOP प्रदीप कुमार सोरी, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर. बलबीर सिंह, महिला आर दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रआर श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरी शंकर राय, नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।
CG POLICE TRANSFER : बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट ..!!
बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही तबादला का दौर शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है, बीते दिनों कोरबा और फिर जांजगीर-चांपा में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया था. इसी कड़ी में आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कई पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने जारी किया है।


वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा कंगाले ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2024 के अनुरूप फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा सहित जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में अवगत कराया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के उपरान्त समस्त मतदान केन्द्रों में नियुक्त बूथ लेबल अधिकारी एवं अभिविहित अधिकारियों द्वारा 06 जनवरी 2023 शनिवार से 22 जनवरी 2024 सोमवार तक प्राप्त दावा-आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा तथा 02 फरवरी 2024 तक समस्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर 08 फरवरी 2024 गुरुवार को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अन्तिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा।
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह स्थल में व्यवस्था की सेटेलाइट तस्वीर
शपथ ग्रहण के दौरान पार्किंग व्यवस्था - परिवर्तित होगा यातायात
स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत, 4 घायल
महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। घटना NH 353 पर ओंकारबंद और एम के बाहरा के बीच की है। जहां स्कॉर्पियो और पिकअप में सोमवार रात आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक युगल साहू उम्र 22 वर्ष , गिरीश धीवर उम्र 20 वर्ष बनरसी आरंग के रहने वाले थे। बीती रात बागबाहरा के चण्डी मंदिर से दर्शन कर के वापस आ रहे थे। घायलो को महासमुंद के दो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलाव की चपेट में आकर जिंदा जल गए दंपती
सीएम साय ने पूर्व सीएम और पूर्व उप सीएम को शपथ समारोह में किया आमंत्रित
डीआरजी जवान IED ब्लास्ट में घायल
रायपुर से जगदलपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, 2 महिला समेत 4 झुलसे...देखे Video
कोंडागांव। केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक चलती यात्री बस में आग लग गई। आग लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई। धधकते परिवहन से बचने की कोशिश में यात्री बाहर कूद पड़े।
आग से 4 लोग झुलसे:
आग से दो महिलाएं और दो पुरुष झुलस गए। इलाज के लिए सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई. बता दें कि रायपुर से जगदलपुर जा रही बस में लगभग तीस लोग सवार थे।
क्या है पूरा मामला:
जानकारी में बताया गया है कि सुबह करीब 3 बजे रायपुर से जगदलपुर जा रही एक यात्री बस में कोंडागांव के नेशनल हाईवे केशकाल डिपो के पास अचानक आग लग गई, जिससे यात्री घबरा गए। चालक द्वारा वाहन रोकने पर सभी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। बस में आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग से दो पुरुष और दो महिलाएं झुलस गईं। जिन्हें पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी देखभाल हो रही है. घटना कैसे घटी यह अज्ञात है। यात्री अभी डरे हुए हैं.
TRANSFER: 15 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने किया आदेश जारी, देखें लिस्ट...
जांजगीर-चाम्पा। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा जिले में पदस्थ 15 प्रधान आरक्षकों का तबादला विभिन्न थाना और चौकी में किया गया है, जो रक्षित केंद्र में तैनात थे।

