प्रदेश

ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित

रायगढ़ : पुलिस कप्तान सदानंद कुमार ने रायगढ़ में पदस्थ तीन आरक्षक फेड्रिक कुजूर, विमल तिग्गा और संदीप लकड़ा को शराब का सेवन कर मुल्जिम पेशी ड्यूटी पर तैनात होने से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीते 7 दिसंबर को रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा रायगढ़ मुल्जिम पेशी करने गए पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। इस दौरान मुल्जिम पेशी कराने आये आरक्षक फेड्रिक कुजूर, विमल तिग्गा और संदीप लकड़ा से बातचीत करने पर उनके मुंह से शराब की गंध आयी और वे बातचीत में लड़खड़ाने लगे।

रक्षित निरीक्षक द्वारा तीनों आरक्षकों का जिला अस्पताल से मुलाहिजा कराकर अपना प्रतिवेदन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्रस्तुत किया गया। रक्षित निरीक्षक के प्रतिवेदन पर प्रथम दृष्टया आरक्षकों द्वारा अपने पदीय दायित्व के विपरीत कार्य का प्रदर्शन करना पाए जाने पर तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रिजर्व पुलिस लाइन अटैच किया गया है। जिन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही रिजर्व इंस्पेक्टर अमित सिंह को 05 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच कर प्रतिवेदन देने आदेशित किया गया है।

और पढ़ें ...

CG TRANSFER : एसडीएम का हुआ फेरबदल, आदेश जारी

जगदलपुर। जिले में कलेक्टर ने 3 अनुविभागीय अधिकारियों को इधर से उधर किया है। 3 एसडीएम के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। जगदलपुर एसडीएम नंद कुमार चौबे को बकावंड, तोकापाल एसडीएम भरत कौशिक को जगदलपुर ट्रांसफर किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान को तोकापाल एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

और पढ़ें ...

9 थाना प्रभारियों का तबादला

कोरबा. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही तबादला का दौर शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी कर 9 पुलिस थाना के प्रभारियों को इधर से उधर किया है. कोरबा कोतवाली में अभिनव कांत सिंह की पदस्थापन की गई है, जो फिलहाल पाली थाना में पदस्थ हैं. विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कोरबा जिले में पुलिस बल में पहला परिवर्तन किया गया. जारी आदेश के मुताबिक, कोतवाली थाना के प्रभारी रूपक शर्मा को दर्री पुलिस थाना का प्रभारी बनाया गया है. दो पक्षों में मारपीट और विवाद की घटना के बाद कुसमुंडा पुलिस थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को बांगो पुलिस थाना भेज दिया गया है, जबकि निरीक्षक मनीष चंद्र नगर को कुसमुंडा थाना की जिम्मेदारी दी गई है. रक्षित केंद्र में काम कर रहे निरीक्षक ध्रुव नारायण तिवारी को बाकी मोगरा में पदस्थित किया गया है. यहां की प्रभारी उषा सोंधिया को आरक्षित केंद्र भेज दिया गया है. इनके अलावा अन्य पुलिस थानों के प्रभारी में भी परिवर्तन किया गया.
और पढ़ें ...

हार पर हुआ मंथन, लोकसभा जीत की तैयारीः सैलजा

रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पार्टी की हार की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हार पर मंथन हुआ है, साथ ही लोकसभा जीत की तैयारी में आगे बढ़ गए है। छत्तीसगढ़ में मिली करारी हार के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें हार की वजहों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं। हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। जो कि छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे लोकसभा चुनाव है, सभी साथियों ने आला नेताओं को भरोसा दिलाया है कि ज्यादा से ज्यादा सीट लेकर आएंगे।
और पढ़ें ...

राज्य उपभोक्ता आयोग ने की नई पहल की शुरुआत, अब ई-हियरिंग के माध्यम से होगी केस की सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता के समय और पैसा बचाने के लिए राज्य उपभोक्ता आयोग ने नई पहल शुरू की है। न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने बताया कि आप अपना केस घर बैठे लड़ सकते हैं। सोमवार से ई-हियरिंग के माध्यम से सुनवाई होगी। दूर-दूर से आने वाले उपभोक्ताओं का समय और पैसा की बचत होगी। मिनिमम 90 दिनों में प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। अधिकतम पांच महीने में निराकरण किया जाएगा। उन्होंने पेंडिंग केस खत्म करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर में 795 कुल प्रकरण आया है। जिसमें से 604 मामले को निराकरण किया गया है। 191 मामला निराकृत के लिए बाकी है।
और पढ़ें ...

बृहस्पत सिंह ने कुमारी सैलजा पर बड़ा हमला करते हुए कहा -TS सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी

बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव के साथ-साथ PCC प्रभारी कुमारी सैलजा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। TS सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी। वो सरगुजा के दौरे पर आयी, तो सिंहदेव गाड़ी चला रहे थे और कुमारी सैलजा फोटो खींचा रही थी। उन्होंने पीसीसी की प्रभारी को तुरंत ही हटाने की मांग की है।

और पढ़ें ...

हर भर्ती तय समय पर पारदर्शिता के साथ की जाएगी : विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले अनेक युवाओं ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक विष्णु देव सहाय से मुलाकात की | कांग्रेस की सरकार द्वारा भर्तियों के नाम पर उनके साथ किए गए छलावे और अन्याय की जानकारी विष्णु देव साय को दी, युवाओं ने छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के अंतिम परिणाम के विषय में चर्चा कर अपनी परेशानियों और पीड़ा को बताया | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक विष्णु देसाई ने युवाओं को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के भविष्य युवा साथियों के साथ पूरा न्याय करेगी। हर भर्ती तय समय पर पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
और पढ़ें ...

रायपुर : सशस्त्र सेना झंडा दिवस वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व: श्री हरिचंदन

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में कहा कि हमारे वीर सशस्त्र बलों ने निस्वार्थ और उल्लेखनीय बहादुरी के साथ हमारे महान राष्ट्र की सेवा की है। झण्डा दिवस उनके और उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने वीर नारियों एवं माताओं, वीरता अलंकरण विजेताओं, शहीद सैनिकों के परिजनों और झण्डा दिवस के अवसर पर विशेष योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया।
राज्यपाल  हरिचंदन ने अपने उद्बोधन के दौरान इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि झण्डा दिवस निधि से लगभग 27 महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है जिससे हम अपने भूतपूर्व सैनिकों की उचित तरीके से देखभाल करने में सक्षम होंगे। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि राज्य सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए ग्रुप सी के पदों में 10 प्रतिशत और गु्रप डी में 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है इससे इन पूर्व सैनिकों को विभिन्न नौकरियों के रिक्त पदों में उचित लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल  हरिचंदन ने सैनिक कल्याण वेबसाईट ‘‘फ्लेम‘‘ का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस नये एप्लीकेशन में हमारे भूतपूर्व सैनिकों के लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हैं। यह एप्लीकेशन कल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण और कार्यान्वयन की प्रक्रिया को बहुत सरल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे नई टेक्नोलॉजी का उपयोग करें और खुद को लगातार अपग्रेड करते रहें। श्री हरिचंदन ने भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।
राज्यपाल ने झण्डा दिवस के अवसर पर 2 लाख रूपए की सहयोग राशि राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रदान की।

 

समारोह की शुरूआत में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक बैज लगाकर  हरिचंदन को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन अनुराग तिवारी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के संदेश का वाचन किया।
समारोह में झण्डा दिवस निधि संग्रहण के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राज्यपाल ने रायपुर और दुर्ग के जिला कलेक्टरों और जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों को राज्यपाल ट्रॉफी प्रदान कर  सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के ब्रोशर संक्षेपिका-2023 का भी विमोचन किया गया। एन.सी.सी. कैडेटों ने ओजपूर्ण देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव  मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव  अमृत कुमार खलखो, गृह विभाग के सचिव  अरूणदेव गौतम, सचिव गृह विभाग  बसव राजू, राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के संचालक ब्रिगेडियर  विवेक शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर कलेक्टर ने दिए अहम निर्देश, प्रत्येक घर मार्च के अंत तक पहुंचाए पेयजल

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना है। इसे प्राथमिकता से पूर्ण करें। यह ध्यान रखें की गुणवत्ता में किसी प्रकार की समझौता ना किया जाए। कनेक्शन देने के बाद पेयजल की आपूर्ति होना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में एक लाख 90 हजार घरेलू नल कनेक्शन स्वीकृत किए गए है। इसमें से एक लाख 64 हजार 93 घरेलू कनेक्शन प्रदाय किए गए हैं। कुल 26 हजार कनेक्शन बाकी है। जिसे फरवरी के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 212 गांव में कार्य पूर्ण हो गए है, बचे ग्रामों में 31 मार्च तक शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करें। डॉ भुरे ने कहा कि घरेलू कनेक्शन देने के लिए सड़कों की कटिंग की गई है, उसकी गुणवत्ता पूर्वक मरम्मत की जाए। साथ ही हितग्राहियों को जागरूक करें कि जल का सदुपयोग हो और नलों में पंप का उपयोग ना करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी जनपद पंचायत के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी प्रकार की समस्या आने पर उन्हे सूचित करें। यह ध्यान रखें की नलों में पेयजल की आपूर्ति सतत् और उचित ढंग से हो। स्कूलों और आंगनबाडियों में यथासंभव कनेक्शन प्रदान करें। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री फिलिप एक्का सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद जाने क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री ने

रायपुर। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद सीएम फेस को लेकर डा. रमन सिंह ने कहा, अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। जब तक राय मशवरा नहीं होंगे तब तक कहना मुश्किल है। अभी सभी नाम चर्चा में है। लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार गठन किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में पिछले बार से बेहतर रिजल्ट आएंगे। 11 की 11 सीटें जीते इस बड़े लक्ष्य को लेकर सरकार का गठन किया जा रहा है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, विधायक दल की बैठक के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। यह तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से सुझाव लेंगे। केंद्र की सहमति से विधायक दल का नेता चुनेंगे।
और पढ़ें ...

दोस्त बना हत्यारा, बहन के साथ अवैध संबंध के शक में कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के अभनपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी है। बहन के साथ अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी है। हत्या धारदार हथियार से की है। दोस्त को मारकर उसकी लाश को तालाब में फेंका दिया था। आरोपी हेमलाल साहू गिरफ्तार हो गया है। मृतक की पहचान गांव के ही गिरधारी रात्रे के रूप में की गई थी। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरोला का पूरा मामला है। अभनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें ...

कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री, आज हो सकता है पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान, एक-दो दिन में मुख्यमंत्री भी हो जायेंगे तय…

रायपुर। मुख्यमंत्री के नामों पर आज सस्पेंस थोड़ा खत्म हो सकता है। आज भाजपा केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री चुनने के लिए आब्जर्बरों के नामों का ऐलान कर सकता है। चर्चा है कि आब्जर्बरों के नामों के ऐलान के साथ ही देर शाम तक पर्यवेक्षक रायपुर आयेंगे। अगले दिन यानि 9 दिसंबर को विधायक दल की बैठ हो सकती है। विधायक दल से रिपोर्ट लेकर आब्जर्बर दिल्ली लौटेंगे और फिर दिल्ली से अगले दिन नामों का ऐलान हो जायेगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी संकेत दिये हैं कि रविवार तक मुख्यमंत्री के नामों से सस्पेंस खत्म हो सकता है। आपको बता दें कि भाजपा ने अभी तक नाम तो छत्तीसगढ़, ना मध्यप्रदेश और ना ही राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

इधर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद का सस्पेंस कब खत्म होगा, ये एक यक्ष प्रश्न बन गया है। जीत के बाद प्रदेश की जनता ही नहीं भाजपा नेता भी आलाकमान की तरफ टकटकी लगाये बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे अब तक सामने ही नहीं आ सके हैं। हालांकि अब दावा ये किया जा रहा है कि कल तक प्रदेश में प्रर्यवेक्षक रायपुर आ सकते हैं और 10 दिसंबर तक नामों पर का ऐलान हो जायेगा।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री तय करने के लिए 3 ऑब्जर्वर की हुई नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी बीजेपी ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है।

 
 
और पढ़ें ...

मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या, पर्चा फेंक नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी

नारायणपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के कोसपड़का गाँव में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक का नाम धन्नाराम कर्मा बताया गया है। कुतुल एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

CG News: मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। जनअदालत में उन्होंने कोसपड़का गाँव के निवासी धन्नाराम कर्मा की हत्या कर दी। कुतुल एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर घटना की जिम्मेदारी ली है।

और पढ़ें ...

कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री ! सस्पेंस बरकरार, जेपी नड्डा से मिली रेणुका सिंह, आधे घंटे हुई बातचीत

CG NEWS : छत्तीसढ़ में अभी सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकार है। भरतपुर-सोनहत सीट से चुनाव जीतने वाली रेणुका सिंह ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। रेणुका सिंह और जेपी नड्डा के बीच करीब 30 बातचीत हुई। मुख्यमंत्री के फेस को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले मुलाकात हुई है। सीएम के ऐलान से पर मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव बिना किसी चेहरे के लड़ा और जीता। इसीलिए अभी तक कोई चेहरे नहीं मिल सका है। तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद चार दिन बीत चुके हैं और अभी चेहरे की तलाश है, लेकिन रेणुका सिंह की इस बीच मुलाकात एक नया मोड़ लेकर आई है। वहीं, अभी तक सीएम न तय कर पाने को लेकर कांग्रेस ने तंज कसना शुरू कर दिया है। वहीं, दिल्ली में जेपी नड्डा का घर का पावर सेंटर बना हुआ है। मुलाकातों का दौर जारी है। अभी राजस्थान में भी सीएम चेहरा सामने नहीं आ सका है।

रेणुका सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ में सीएम फेस अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रेणुका सिंह दोनों ही लोकसभा सांसद भी रहे हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि भाजपा इस बार किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है। फिलहान विधायकी का चुनाव जीतने के बाद दोनों सांसदों नए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सीएम के लिए किस का नाम सामने आता है, इसका इंतजार है।

और पढ़ें ...

दो नाबालिग समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, आगजनी के कई बड़ी वारदात में थे शामिल

दंतेवाड़ा। प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना में शामिल दो नाबालिग समेत नौ नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सात माओवादियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

बता दें भैरमगढ़ एरिया कमेटी एलओएस कमाडर सोनू के साथ 20 से 25 माओवादियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी माओवादी मुंडेर की जंगलों की ओर भागे निकले थे। पूछताछ में गिरफ्तार नक्सलियों ने कई सारे खुलासे किए हैं।

और पढ़ें ...