प्रदेश
राजधानी में दर्दनाक हादसा, हाइवा चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
अभनपुर। रायपुर से लगे अभनपुर से हादसे की ताजा खबर सामने आ रही है। यहां अभनपुर – राजिम मार्ग पर हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि हाइवा चालाक नशे में धुत था, जो अपनी हाइवा लेकर अभनपुर से राजिम की ओर जा रहा था, तभी उसने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीँ नशे में धुत हाइवा चालक को भी हिरासत में ले लिया है। हाइवा चालक नशे में इतना चूर था कि उसे कोई होश नहीं था, पुलिस कर्मियों को उसे टांग कर गाड़ी में बैठाना पड़ा।
बिलासपुर में भी चला बुलडोजर
रायपुर : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को
सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्ही. एस. एम (से.नि), द्वारा छत्तीसगढ के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।
गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत् सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।
विदित हो कि दान की गई समस्त राशि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। उपरोक्त दान राशि, ‘सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए समामेलित विशेष निधि’’ ए/सी नंबर- 20246292607 IFSC Code-IDIB000R518 के नाम पर भेजी जा सकती है। इसके अलावा समीप के सैनिक कल्याण कार्यालय से सम्पर्क कर चेक/आरटीजीएस/ड्रॉफ्ट के माध्यम या बारकोड के व्दारा दिया जा सकता हैं।
बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में समाप्त हुई आचार संहिता, आदेश जारी
रायपुर। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना समेत मिजोरम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आदर्श आचार संहिता अब समाप्त हो गयी है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में किसके सर सजेगा CM का ताज: रमन सिंह, अरुण साव या फिर कोई और…रेस में ये चेहरे भी शामिल
छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के मुखिया और उसके मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्रियों को लेकर जनता में उत्सुकता बढ़ गई है। राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अभी संशय है क्योंकि भाजपा ने इस बार मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव लड़ा था। ऐसे में भाजपा की इस जीत को लेकर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी भाजपा को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा, क्योंकि भाजपा ने रमन सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों को ही इस चुनाव में भी अपना विकास रूपी मुद्दा बनाया था। प्रदेश में आदिवासी चेहरा की भी मांग उठती रही है, ऐसे में सरगुजा संभाग से पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और महिला मुख्यमंत्री के रूप में बस्तर से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार हैं।
केंद्रीय नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को गौर करें तो ओपी चौधरी को लेकर चर्चा गर्म
मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर केंद्रीय नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को गौर करें तो ओपी चौधरी को लेकर चर्चा गर्म शुरू हो जाती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में कहा था कि इस बार गरीब मां का लाल मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मीडिया से चर्चा में कल्पनाओं से विपरीत एक नया चेहरा आने की बात कही थी। गृह मंत्री अमित शाह ने भी रायगढ़ की सभा में पूर्व आइएएस ओपी चौधरी को बड़ा आदमी बनाने की बात कही थी
इनमें से हो सकते हैं नई सरकार के मंत्री
नई सरकार के मंत्री के प्रबल दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, भैयालाल राजवाड़े, पुन्नूलाल मोहिले, रेणुका सिंह, दयालदास बघेल, गोमती साय, विजय शर्मा का नाम शामिल है।
BREAKING : सीएम बनाए जाने की अटकलों के बीच ओपी चौधरी ने किया यह ट्वीट
रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। एग्जिट पोल के सभी अनुमानों पर उलटफेर करते हुए बीजेपी प्रदेश में अपनी सरकार बना रही है। रायगढ़ से प्रत्याशी IAS ओपी चौधरी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सुनहरे राजनीतिक भविष्य में एंट्री कर की है, वहीं उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलों तेज है। कोई उन्हें मुख्यमत्री पद का दावेदार बता रहा है, तो कोई डिप्टी सीएम पद का। इन सबके बीच ओपी चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वो उनके बारे में गलत अफवाह ना फैलायें।

घर में सो रहे वृद्ध को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत
रायगढ़। सारंगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गुडली निवासी 68 वर्षीय वृद्धि की सोमवार को सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में जिला अस्पताल में कराया गया है।जानकारी के अनुसार धनीराम डेंजारे पिता दासरति डेंजारे उम्र 68 वर्ष निवासी ग्राम गुडेली थाना सारंगढ़ की सांप काटने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई कलेंजर राम डेंजारे ने बताया कि बीते रविवार सोमवार की मध्य रात 3 बजे धनीराम डेंजारे बिस्तर पर सो रहा था। जिसके बिस्तर पर चढ़कर करैत सांप ने दाहिने और बांए पैर में काट लिया। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को दोपहर मौत हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। सोमवार को दोपहर गरीब 2 बजे मृतक के परिजनों की उपस्थिति में मृतक धनीराम डेंजारे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अमृता के परिजनों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज का समुचित प्रबंध किया गया था लेकिन धनीराम को ग्राम गुडेली से अस्पताल लाने के दौरान काफी जहर शरीर में चढ़ गया था। जिस कारण इलाज करने पर भी उसकी जान नहीं बच सकी।
ऐतिहासिक जीत पर : 75 किलों लड्डुओं से तौले गए भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, बधाई देने प्रदेशभर से पहुंचे लोग
रायपुर दक्षिण से रिकॉर्ड मतों से आठवीं बार जीतने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों लोगों उनको बधाई देने पहुंचे।
इन बधाई देने वालों में आम से लेकर खास तक सभी लोग शामिल थे।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा ब्रह्मकुमारी, सिख समाज, सिंधी समाज, उत्कल समाज, मुस्लिम समेत विभन्न समाज, संगठन के लोगों के साथ ही नर्सिंग और दूसरे कॉलेज के छात्र भी अपनी प्यारे बृजमोहन भईया को बधाई देने पहुंचे। लोगों ने उनका मुंह मीठा कराया और फूल माला पहनाई। बृजमोहन अग्रवाल को उनकी ऐतिहासिक जीत पर 75 किलो लड्डुओं से तौला गया। बृजमोहन अग्रवाल ने जीत के लिए लोगों का आभार जताया है और हमेशा उनका साथ देने की बात कही।
BREAKING: मैनपाट में दर्दनाक सड़क हादसा : पिकनिक मनाने गए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख-पुकार
धमतरी से अंबिकापुर मैनपाट घूमने आए बच्चों से भरी बस पलट गई है। घटना के वक्त बस में 44 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.।
जानकारी के मुताबिक, मैनपाट से लौटते समय गाखी घाटी में यह हादसा हुआ। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक की खराबी थी। खबर है कि हादसे में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।
*विधायक ऐसा काम करें कि लोकसभा चुनाव में 11 कमल खिल जाएं - भाजपा
*एक पेंशनर दस परिवार के नारे ने भी काम किया*
मुख्यमंत्री पद के पहले नंबर की रेस में शामिल हैं-अरुण साव
अरुण साव की खासियत जब पार्टी को कांग्रेस से 2018 के चुनाव में हार मिली तो उसके बाद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अरुण साव को सौंपी गई थी ये बिलासपुर से लोकसभा सांसद हैं। इस बार लोरमी से विधायक का चुनाव लड़े और भारी वोटों से विजई हुए। अरुण साव को रणनीतिकार भी कहते हैं। इसके अलावा इस बार इनके प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। संघ के भी ये करीबी माने जाते है। इसी कारण से ये भी मुख्यमंत्री पद के पहले नंबर की रेस में शामिल हैं।
अरुण साव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं और सूबे में बीजेपी के चुनाव अभियान की अगुवाई की. साल 2003 में जब बीजेपी पहली बार छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज हुई थी, तब भी पार्टी बिना सीएम फेस घोषित किए लड़ी थी. तब चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने जब सरकार बनाई, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी थी. इस बार भी हालात कमोबेश वैसे ही हैं. बीजेपी अगर सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री पद पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का दावा मजबूत माना जा रहा है.
केवल प्रदेश अध्यक्ष होना भर ही नहीं, जातीय समीकरण भी अरुण साव के पक्ष में नजर आ रहे हैं. अरुण साव ओबीसी वर्ग के साहू समाज से आते हैं. साहू समाज छत्तीसगढ़ की सियासत में मजबूत दखल रखता है. सूबे में साहू समाज की आबादी करीब 12 फीसदी है. छत्तीसगढ़ में साहू समाज की अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि यहां जो साहू समाज है, इसी समाज को गुजरात में मोदी कहा जाता है.
रामविचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी को 29 हजार वोटों से हराया
रायपुर। रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है। रामविचार नेताम ने 29780 वोट से जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशी लगातार चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तयारी में जुट चुकी है। भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न मनाना शुरू हो चूका है।
अंतागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर से श्रीमती सावित्री मण्डावी और कांकेर से आशाराम नेताम विजयी घोषित संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरां ने विजयी प्रत्याशियों को सौंपा प्रमाण पत्र
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 दिसम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के पश्चात आज शाम को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अंतागढ़ विधानसभा क्रमांक-79 से प्रत्याशी विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्रमांक-80 से श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी और कांकेर विधानसभा क्रमांक-81 से आशाराम नेताम विजयी घोषित किए गए। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव में मतगणना के पश्चात सभी विजयी प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों ने प्रमाण पत्र सौंपा।
विधानसभा निर्वाचन के मतगणना में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आशाराम नेताम को 67980, शंकर धु्रवा को 67,964 मत, डायमंड नेताम को 1084, श्रीमती नमिता नेताम को 920, पार्वती तेता को 404, हेमलाल मरकाम को 4236, अर्जुन सिंग आंचला को 1506, गोविन्द कुमार दर्रो को 974, जय प्रकाश सलाम को 1393 मत और नोटा को 2729 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी को 83931, गौतम उइके को 52999, कोमल हुपेण्डी को 15255, जालम सिंह जुर्री को 989, अकबर राम कोर्राम को 3217, चन्द्रशेखर कोड़प्पा को 1212, श्रीमती निर्मला कोमरे को 532, भोजराम मण्डावी को 380, श्री राजेश्वर प्रसाद कांगे को 519, लतीफ कुमार पिद्दा को 690, श्यामलाल नरेटी को 663, अनिरूद्ध कुमार ठाकुर को 1031, चैनुराम सिवाना को 832, सेवालाल चिराम को 1222 और नोटा को 2305 मत प्राप्त हुए।
वहीं अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रम उसेण्डी को 59547, रूपसिंह पोटाई ‘मोड्डू’ को 35837, संतराम सलाम को 7412, नरहर देव गावड़े को 395, मानचु मण्डावी को 958, लिलाधर कोरेटी को 1137, शिव प्रसाद गोटा को 641, सुरेन्द्र कुमार दर्रो को 1201, अनुप नाग को 9415, मंतूराम पवार को 15063, रमेश मंडावी को 2334, रामनारायण उसेण्डी को 1518, संतुराम नुरूटी को 1369 एवं नोटा को 4240 मत प्राप्त हुए।
20 फीसदी सीटों पर महिलाओं का हुआ कब्जा, जानिए किन नेत्रियों ने हासिल की MLA की कुर्सी…
20 फीसदी सीटों पर महिलाओं का हुआ कब्जा, जानिए किन नेत्रियों ने हासिल की MLA की कुर्सी
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार टिकट देने के मामले में दोनों प्रमुख दलों ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। अब यह जानने की जरुरत है कि टिकट हासिल करने वाली कितनी महिलाओं ने अपनी पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए जीत हासिल की है। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में कुल 18 महिलाओं ने MLA की सीट पर कब्ज़ा किया है। इनमें भाजपा की 8 और कांग्रेस की 10 महिला नेत्रियां शामिल हैं। वहीं विधानसभा में महिला विधायकों का कुल आंकड़ा 20% होता है। इनकी सूची दलीय आधार पर प्रस्तुत है :
भारतीय जनता पार्टी :
0 भरतपुर सोनहत से रेणुका सिंह सरूता
0 भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े
0 पंडरिया से भावना बोहरा
0 प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते,
0 सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा,
0 जशपुर से रायमुनी भगत,
0 पत्थलगांव से गोमती साय
0 कोंडागांव से लता उसेंडी
कांग्रेस पार्टी :
0 लैलूंगा से प्रत्याशी विद्यावती सिदार,
0 बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे,
0 सिहावा से अंबिका मरकाम,
0 संजारी बालोद से संगीता सिन्हा,
0 खैरागढ़ से यशोदा वर्मा,
0 सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े,
0 सरायपाली से चातुरी नंद,
0 डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया,
0 डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल,
0 भानुप्रतापपुर से सावित्री मनोज मंडावी।
महासमुंद में बदला इतिहास, दो सीटों में भाजपा और दो में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
महासमुंद : जिले के चारों विधानसभा में हुए विधानसभा का चुनाव के परिणाम के साथ साथ 53 प्रतियाशियों के भाग्य का फैसला हो गया है। महासमुंद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश्वर सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर रश्मि चंद्राकार को हरा दिया है।
वहीं सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सरला कोसारिया को हरा कर जीत अपने नाम कर ली है। खल्लारी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी द्बारिकाधीश चंद्राकार ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा की अलका नरेश चंद्राकार को हराकर दुसरी बार लगातार जीत हासिल कर ली है।

वहीं बसना विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र बहादुर को उनके निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के संपत अग्रवाल ने हरा कर बसना की सीट भाजपा को झोली में डाल दिया है।
इस तरह महासमुंद जिले में महासमुंद और बसना में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं सरायपाली और खल्लारी में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है।
