प्रदेश
*विधायक ऐसा काम करें कि लोकसभा चुनाव में 11 कमल खिल जाएं - भाजपा
*एक पेंशनर दस परिवार के नारे ने भी काम किया*
मुख्यमंत्री पद के पहले नंबर की रेस में शामिल हैं-अरुण साव
अरुण साव की खासियत जब पार्टी को कांग्रेस से 2018 के चुनाव में हार मिली तो उसके बाद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अरुण साव को सौंपी गई थी ये बिलासपुर से लोकसभा सांसद हैं। इस बार लोरमी से विधायक का चुनाव लड़े और भारी वोटों से विजई हुए। अरुण साव को रणनीतिकार भी कहते हैं। इसके अलावा इस बार इनके प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। संघ के भी ये करीबी माने जाते है। इसी कारण से ये भी मुख्यमंत्री पद के पहले नंबर की रेस में शामिल हैं।
अरुण साव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं और सूबे में बीजेपी के चुनाव अभियान की अगुवाई की. साल 2003 में जब बीजेपी पहली बार छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज हुई थी, तब भी पार्टी बिना सीएम फेस घोषित किए लड़ी थी. तब चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने जब सरकार बनाई, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी थी. इस बार भी हालात कमोबेश वैसे ही हैं. बीजेपी अगर सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री पद पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का दावा मजबूत माना जा रहा है.
केवल प्रदेश अध्यक्ष होना भर ही नहीं, जातीय समीकरण भी अरुण साव के पक्ष में नजर आ रहे हैं. अरुण साव ओबीसी वर्ग के साहू समाज से आते हैं. साहू समाज छत्तीसगढ़ की सियासत में मजबूत दखल रखता है. सूबे में साहू समाज की आबादी करीब 12 फीसदी है. छत्तीसगढ़ में साहू समाज की अहमियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में कहा था कि यहां जो साहू समाज है, इसी समाज को गुजरात में मोदी कहा जाता है.
रामविचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी को 29 हजार वोटों से हराया
रायपुर। रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है। रामविचार नेताम ने 29780 वोट से जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशी लगातार चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तयारी में जुट चुकी है। भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न मनाना शुरू हो चूका है।
अंतागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर से श्रीमती सावित्री मण्डावी और कांकेर से आशाराम नेताम विजयी घोषित संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरां ने विजयी प्रत्याशियों को सौंपा प्रमाण पत्र
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 दिसम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के पश्चात आज शाम को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अंतागढ़ विधानसभा क्रमांक-79 से प्रत्याशी विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्रमांक-80 से श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी और कांकेर विधानसभा क्रमांक-81 से आशाराम नेताम विजयी घोषित किए गए। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव में मतगणना के पश्चात सभी विजयी प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों ने प्रमाण पत्र सौंपा।
विधानसभा निर्वाचन के मतगणना में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आशाराम नेताम को 67980, शंकर धु्रवा को 67,964 मत, डायमंड नेताम को 1084, श्रीमती नमिता नेताम को 920, पार्वती तेता को 404, हेमलाल मरकाम को 4236, अर्जुन सिंग आंचला को 1506, गोविन्द कुमार दर्रो को 974, जय प्रकाश सलाम को 1393 मत और नोटा को 2729 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी को 83931, गौतम उइके को 52999, कोमल हुपेण्डी को 15255, जालम सिंह जुर्री को 989, अकबर राम कोर्राम को 3217, चन्द्रशेखर कोड़प्पा को 1212, श्रीमती निर्मला कोमरे को 532, भोजराम मण्डावी को 380, श्री राजेश्वर प्रसाद कांगे को 519, लतीफ कुमार पिद्दा को 690, श्यामलाल नरेटी को 663, अनिरूद्ध कुमार ठाकुर को 1031, चैनुराम सिवाना को 832, सेवालाल चिराम को 1222 और नोटा को 2305 मत प्राप्त हुए।
वहीं अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रम उसेण्डी को 59547, रूपसिंह पोटाई ‘मोड्डू’ को 35837, संतराम सलाम को 7412, नरहर देव गावड़े को 395, मानचु मण्डावी को 958, लिलाधर कोरेटी को 1137, शिव प्रसाद गोटा को 641, सुरेन्द्र कुमार दर्रो को 1201, अनुप नाग को 9415, मंतूराम पवार को 15063, रमेश मंडावी को 2334, रामनारायण उसेण्डी को 1518, संतुराम नुरूटी को 1369 एवं नोटा को 4240 मत प्राप्त हुए।
20 फीसदी सीटों पर महिलाओं का हुआ कब्जा, जानिए किन नेत्रियों ने हासिल की MLA की कुर्सी…
20 फीसदी सीटों पर महिलाओं का हुआ कब्जा, जानिए किन नेत्रियों ने हासिल की MLA की कुर्सी
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार टिकट देने के मामले में दोनों प्रमुख दलों ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। अब यह जानने की जरुरत है कि टिकट हासिल करने वाली कितनी महिलाओं ने अपनी पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए जीत हासिल की है। बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में कुल 18 महिलाओं ने MLA की सीट पर कब्ज़ा किया है। इनमें भाजपा की 8 और कांग्रेस की 10 महिला नेत्रियां शामिल हैं। वहीं विधानसभा में महिला विधायकों का कुल आंकड़ा 20% होता है। इनकी सूची दलीय आधार पर प्रस्तुत है :
भारतीय जनता पार्टी :
0 भरतपुर सोनहत से रेणुका सिंह सरूता
0 भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े
0 पंडरिया से भावना बोहरा
0 प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते,
0 सामरी से उद्धेश्वरी पैकरा,
0 जशपुर से रायमुनी भगत,
0 पत्थलगांव से गोमती साय
0 कोंडागांव से लता उसेंडी
कांग्रेस पार्टी :
0 लैलूंगा से प्रत्याशी विद्यावती सिदार,
0 बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे,
0 सिहावा से अंबिका मरकाम,
0 संजारी बालोद से संगीता सिन्हा,
0 खैरागढ़ से यशोदा वर्मा,
0 सारंगढ़ से उत्तरी गणपत जांगड़े,
0 सरायपाली से चातुरी नंद,
0 डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया,
0 डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल,
0 भानुप्रतापपुर से सावित्री मनोज मंडावी।
महासमुंद में बदला इतिहास, दो सीटों में भाजपा और दो में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
महासमुंद : जिले के चारों विधानसभा में हुए विधानसभा का चुनाव के परिणाम के साथ साथ 53 प्रतियाशियों के भाग्य का फैसला हो गया है। महासमुंद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश्वर सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर रश्मि चंद्राकार को हरा दिया है।
वहीं सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सरला कोसारिया को हरा कर जीत अपने नाम कर ली है। खल्लारी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी द्बारिकाधीश चंद्राकार ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा की अलका नरेश चंद्राकार को हराकर दुसरी बार लगातार जीत हासिल कर ली है।

वहीं बसना विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र बहादुर को उनके निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के संपत अग्रवाल ने हरा कर बसना की सीट भाजपा को झोली में डाल दिया है।
इस तरह महासमुंद जिले में महासमुंद और बसना में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं सरायपाली और खल्लारी में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है।
कांग्रेस की हार - भूपेश बघेल ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा
TS Singhdev मात्र 94 मतों से हारे
रायगढ़ विधानसभा में भाजपा के ओपी चौधरी आगे कांग्रेस के प्रकाश नायक पीछे
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। प्रारम्भिक रुझानों में कांटे का मुकाबला दिखाई दे रह है। रायपुर जिले समेत छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रायगढ़ विधानसभा सीट में भाजपा कांग्रेस से आगे है| अभी तक मिले मतों के अनुसार भाजपा को 6911 व कांग्रेस को 3464 मत मिले है|
प्रदेश में कांटे का मुकाबला
सुबह सवा नौ बजे तक भाजपा और कांग्रस के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। लेकिन लगभग आधा घंटे पहले तक कांग्रेस आगे चल रही थी और भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही थी। लेकिन मतगणना शुरू होने के लगभग सवा घंटे बाद ही एक बार फिर से कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है।
टीएस सिंहदेव पीछे, दूसरे राउंड में सीएम भूपेश इतने हजार वोट से पीछे
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की काउंटिंग शुरू हो गयी है। शुरूआती रूझान में कांग्रेस और भाजपा में बराबर की टक्कर दिख रही है। डाक मत पत्रों की गिनती समाप्त होने के बाद अब एवीएम से मतों की काउंटिंग शुरू हो गई है. रायपुर जिले के 7 विधानसभा सीटों में पोस्टल बैलेट के अब तक आए रुझान में भाजपा पांच सीटों में आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस केवल दो सीटों में आगे है.
पाटन विधानसभा क्षेत्र द्वितीय चरण
भाजपा के विजय बघेल 11069
कांग्रेस के भूपेश बघेल 10585
अब तक कुल मतों की गिनती 22724
रायपुर जिले के 7 विधानसभा में कौन कहां आगे
रायपुर पश्चिम – राजेश मूणत (भाजपा) आगे
रायपुर उत्तर – पुरंदर मिश्रा (भाजपा) आगे
रायपुर दक्षिण – बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) आगे
रायपुर ग्रामीण – पंकज शर्मा (कांग्रेस) आगे
धरसींवा – अनुज शर्मा (भाजपा) आगे
आरंग – डॉ. शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) आगे
अभनपुर – इंद्रकुमार साहू (भाजपा) आगे
सीट राजिम
राउंड 03
कांग्रेस आगे 3090 मत
अमितेश शुक्ल आगे
3–सीट—बिन्दाँनवागढ
राउंड— तिसरा
आगे 2055 मत से काग्रेस -आगे*
कुल काग्रेस 4546 अगे मत
रायपुर ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में 60 सीटों का रुझान आया
कांग्रेस 27 सीट और बीजेपी 31 सीट पर आगे
सीपीआई और हमर राज पार्टी 1-1 सीट पर आगे
दंतेवाड़ा ब्रेकिंग
राउंड 2
दंतेवाड़ा विधानसभा सभा के नतीजे
बीएसपी केशव नेताम 335
बीजेपी चैतराम आतमी 3831
कांग्रेस छविंद्र कर्मा 2481
आप बल्लू भवानी 284
Jccj बेला तेलाम 131
सीपीआई भीमसेन 185
अनूप नाग निर्दलीय 151/619
नोटा 821
13843
बीजेपी के प्रत्याशी चैतराम अटामी कांग्रेस के छविंद्र कर्मा से 2296मतों से आगे चल रहे है।
आधिकारिक घोषणा।
गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
राजनांदगांव। जिले में आगजनी की घटना हुई है. कमला कॉलेज रोड स्थित एक दुकान में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। यहां एक के बाद एक दो गैस सिलेंडर फैट गए.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना का कारन स्पष्ट नहीं है. पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई है.
बता दें, शहर के कमला सिहारी कॉलेज के पास एक गुमटीनुमा दुकान में गैस सिलेंडर फट गया। मिली जानकारी के अनुसार, बीते शाम करीब 6:15 बजे एक के बाद एक करीब छह सिलेंडर फट गए.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. घटना में कितना नुकसान हुआ है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
पति-पत्नी के आपसी विवाद में बुजुर्ग को गंवानी पड़ी अपनी जान….जानिए क्या है पूरा मामला
सूरजपुर। जिले में पति-पत्नी के आपसी विवाद में एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल सूरजपुर के ग्राम जोबगा में 45 वर्षीय विनोद सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 60 वर्षीय मृतिका स्यामो बाई के यहां घर जमाई बनकर रहता था। शनिवार की सुबह आरोपी विनोद और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर विनोद ने टांगी से अपनी पत्नी पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के भाग जाने पर गुस्से में तिलमिलाए विनोद का सारा गुस्सा पास खड़ी वृद्ध पर फूट पड़ा और उसने टांगी से अपनी सास स्यामो बाई के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ : 73 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग से किया बलात्कार...मामला दर्ज
बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसे नशीली गोलियां देने और चार माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में 73 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार किया है। 8 अगस्त को नाबालिग के पिता ने तोरवा थाने में सूचना दी कि उनकी बेटी लापता है. उसे शक है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पॉक्सो एक्ट और अपहरण के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस को हरियाणा के रूप नगर, रोपड़ के जसबीर सिंह उर्फ हरदीप सिंह उर्फ परमवीर सिंह पर संदेह हुआ।
जो अपने वर्तमान निवास तोरवा से गायब हो गया। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. 1 दिसंबर को उसे कटनी रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया और नाबालिग को भी उसके कब्जे से मुक्त करा लिया गया. प्रतिवादी ने बताया कि उसने नाबालिग को नशीली गोलियां खिलाकर बहला-फुसला लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी एक्ट की धारा 363, 366, 376 और 8 पॉक्सो के तहत कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जंगल में मिली युवती की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर: जिले में जनार्दनपुर के जंगल में युवती की अधजली लाश मिली है। घटनास्थल अदानी कोल माइंस के साल्ही रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर है। शनिवार दोपहर को जंगल गए कुछ लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर के मुताबिक घटनास्थल पर मिले निशानों से अनुमान लगाया गया कि युवती ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। अनुमान के मुताबिक हत्या शुक्रवार शाम की गई। घटनास्थल रेलवे ट्रैक के पास है, जहां सामान्य तौर पर ट्रैक की जांच करने वाले ही आते हैं।

शव के पास जूते भी पड़े मिले हैं।
युवती की पहचान नहीं हो पाई
मृत युवती की उम्र करीब 20 से 25 साल होने का अनुमान है। उसने सलवार सूट पहन रखा था। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को केरोसिन डालकर जलाया।

फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर कुछ निशान मिले हैं।
सूरजपुर एएसपी ने बताया कि सूरजपुर, सरगुजा जिले सहित सभी थानों को युवती का शव मिलने की जानकारी दे दी गई है। उन्हें किसी भी गुमशुदगी की सूचना होने पर जानकारी देने को कहा गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।
एग्जिट पोल के बारे में उनको मालूम है, सत्यता क्या है. स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है-धरमलाल कौशिक
रायपुर. छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे को लेकर भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है. धरमलाल कौशिक ने कहा, कांग्रेस डरी-सहमी हुई है. मुझे तो लगता है, कांग्रेस हताशा में है. एग्जिट पोल के बारे में उनको मालूम है, सत्यता क्या है. स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है. कांग्रेस के विधायकों को कर्नाटक शिफ्ट करने को लेकर धर्मलाल कौशिक ने कहा, कल जब परिणाम आएंगे तो मुझे लगता है
ना उनको कर्नाटक शिफ्ट करने की आवश्यकता पड़ेगी और ना उनको कही जाने की आवश्यकता पड़ेगी. कांग्रेस को अपने ऊपर कॉन्फिडेंस नहीं है कि, सरकार आ रही है. इसलिए यह जो ख्याली पुलाव पका रहे हैं, वह वहीं रह जाएंगे. एग्जिट पोल और परिणाम दोनों में अंतर है. अंदर सोर्सेस से निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाएगी और स्पष्ट बहुमत के साथ जीतकर बीजेपी आ रही है.
12 विधायकों के दौरे को लेकर धरमलाल कौशिक ने कहा, विधायक को कोई कहीं नहीं ले जा सकते. जो 12 गए थे,
उनका क्या हस्र हुआ है. वह किसी से छुपा हुआ नहीं है, सबकी जानकारी में है.
बेटिंग एप बंद करने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है. इस मामले में धरमलाल कौशिक ने कहा, मुख्यमंत्री 5 साल यही काम किए हैं. मुझे लगता है कि, मुख्यमंत्री के नाते उनका आखिरी पत्र होगा, जो प्रधानमंत्री को लिखे हैं.
उसके बाद शायद उनको अवसर नहीं मिलेगा पत्र लिखने का.
