प्रदेश

संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है इसलिए उप मुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है।

अरुण साव तथा विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है जबकि संवैधानिक प्रावधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस पर सवाल उठाए हैं।


पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि संवैधानिक प्रावधान यह है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल करेगा परंतु किसी राज्य के मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है इसलिए उप मुख्यमंत्री के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है। ऐसी शपथ विधि की दृष्टि में शून्य है। संविधान की तृतीय अनुसूची में पद व गोपनीयता की शपथ का स्पष्ट प्रारूप है। (प्रतियां संलग्न)

चूंकि अरुण साव तथा विजय शर्मा ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है इसलिए उप मुख्यमंत्री के रूप में इनके द्वारा किया गए कार्य असंवैधानिक है।
और पढ़ें ...

ये है छत्तीसगढ़ के कुछ खूबसूरत पर्यटन स्थल, नए साल में घूमने जाने का बना रहे है मन तो ज़रूर पढ़ें

अगर आप भी नए साल के अवसर पर कही घूमने का मन बना रहे है, तो हम आपको बताएंगे छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे जहा आप घूमने एवं समय व्यतीत करने जा सकते है। यहां आपको प्रकृति की असली सुंदरता देखने को मिलेगी। साथ ही यहां की हरियाली आपके मन को शांति प्रदान करेगी। घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है बस्तर – यहां देश ही नहीं विदेश से भी टूरिस्ट पहुंचते हैं। यहां मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर चित्रकोट जलप्रपात बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में स्थित है। यहां करीब 30-40 फीट की चौड़ाई से गिरता हुआ जल बेहद ही खूबसूरत लगता है।तीरथगढ़ जलप्रपात – बस्तर के कांगेर वेली नेशनल पार्क में बस्तर का दूसरा बड़ा पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात है। इस जलप्रपात को बस्तर की जान कहा जाता है, इसमें मुनगा बहार नदी का पानी गिरता है। इसके बाद कांगेर वैली नेशनल पार्क में विशालकाय गुफा भी है, जिसे कुटुंबसर गुफा कहा जाता है। ये गुफा काफी बड़ा और लगभग 5 हजार फीट चौड़ा है। गुफा के अंदर अलग-अलग तरह की आकृतियां बनी हुई है। सरगुजा का मैनपाट – छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाट भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां की खूबसूरती देखने दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। मैनपाट का टाइगर प्वाइंट जंगल के बीच में एक गहरा झरना है। यहां काफी ऊंचाई से पानी गिरता है। मैनपाट का उल्टा पानी – मैनपाट जाने के रास्ते में उल्टा पानी नाम का पिकनिक स्पॉट पड़ता है. इस जगह का नाम उल्टापानी इसलिए भी पड़ा क्योंकि यहां पानी उल्टा बहता दिखाई पड़ता है। यहां पानी ढलान की ओर नहीं बल्कि चढ़ाई की ओर बहता है।बूढ़ा नाग झरना – बूढ़ा नाग झरना सरगुजा में पड़ता है। इस झरने का स्वच्छ जल उत्तराखंड की नदियों की याद दिलाता है। यहां का शांत वातावरण किसी का भी मन मोह लेता है। इस झरने के पास में मैनपाट के प्रथम पूज्य देवता बूढ़ा नाग स्थित हैं, जो यहां के लोगों के आस्था का केन्द्र है। कवर्धा का भोरमदेव मंदिर – कवर्धा के पुराने और मशहूर भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ के खजुराहों के नाम से मशहूर है। यहां देश ही नहीं विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं। इस मंदिर को 11वीं सदी में नागवंशी राजाओं ने बनवाया था। मंदिर के अंदर खूबसूरत कलाकृति उकेरी गई है, जिन्हें देखकर पर्यटक आश्चर्य से भर जाते हैं। कवर्धा का मैकल पर्वत: कवर्धा का मैकल पर्वत भी पर्यटकों का मन मोहता है। मनोरम वादियों के बीच मैकल पर्वत है। पर्वतों को काट कर बनाए रास्ते में एक तरफ मैकल पर्वत पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर ये पर्वत हजारों फिट गहरी खाई के रास्ते से होकर गुजरता है। ये रास्ता मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ता भी है. मैकल पर्वत के बीच झरनों के साथ ही सरोदा बांध भी मौजूद है। यह बांध तीनों ओर से पर्वतों से घिरा हुआ है। पलटन घाट बेस्ट पिकनिक स्पॉट – प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक पलटन घाट रामानुजगंज शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नदी के एक तरफ सफेद पत्थरों की श्रृंखला है। दूसरी तरफ काले रंग के पत्थर मौजूद हैं। नए साल के मौके पर यहां लोग पहुंचते हैं। पलटन घाट कन्हर नदी के बीच प्राकृतिक रूप से निर्मित सफेद और काले रंग के पत्थरों के बीच है। तातापानी में गर्म जल कुंडों का रहस्य – तातापानी अपने गर्म जल स्त्रोत के लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। यहां कई हजार वर्षों से धरती के अंदर से गर्म पानी निकल रहा है। यह प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। तातापानी राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे ही मौजूद है। लक्ष्मण मंदिर सिरपुर – महासमुंद जिले के सिरपुर में स्थित यह प्राचीन मंदिर 1500 साल से वासटा रानी के प्रेम की निशानी है। लाल ईटों से बने इस मंदिर को रानी के मौन प्रेम के गवाह के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर के अंदर भगवान लक्ष्मण की मूर्ति है। राजा हर्षगुप्त की स्मृति में महाशिवगुप्त बालार्जुन के शासनकाल के दौरान 735-40 ईस्वी में नागर शैली में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। इसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है, जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। गंगरेल बांध धमतरी – धमतरी जिले में महानदी स्थित गंगरेल बांध राज्य का सबसे बड़ा बांध है, इसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि राज्य प्रशासन ने इसे मिनी गोवा के तर्ज पर बनाया है। यह जेट स्कीइंग, वाटर सर्फिंग, वाटर स्कीइंग, सेलिंग और काइट सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए पर्यटकों के बीच फेमस है। गंगरेल बांध छत्तीसगढ़ के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है, जो कि राजधानी रायपुर से 80 किमी दूरी पर है।
और पढ़ें ...

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पर रायगढ़ की जनता पुष्पवर्षा करती रही

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय पर रायगढ़ की जनता पुष्पवर्षा करती रही।

जगह-जगह बनाए गए अभिनंदन द्वार पर सामाजिक समितियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
अपने मुख्यमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में जुटी रायगढ़ की जनता..c

और पढ़ें ...

कांग्रेस यह देखकर हैरान हैं कि बिना विभागों के बँटवारे के भी कोई सरकार एकराय होकर जनता की सेवा के अपने संकल्पों के पथ पर कैसे अग्रसर हो रही है - सौरभ सिंह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी और पूर्व विधायक सौरभसिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों के विभागों के बँटवारे को लेकर कांग्रेस के पेट में उठ रहे मरोड़ पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मलाईदार विभागों को लेकर मंत्रियों में चल रही रस्साकशी की कपोल कल्पना करके भाजपा के आंगन में ताकझाँक करने की अपनी लत से कांग्रेस बाज नहीं आ रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऐतिहासिक जनादेश से सत्ता से बेदखल हो चुकी कांग्रेस के लोग अपनी पार्टी के घमासान को तो थाम नहीं पा रहे हैं, भाजपा और प्रदेश सरकार को लेकर ऊलजलूल बयानबाजी करके ‘खाली समय में’ कांग्रेसी नित-नई जुमलेबाजी करके हास्यास्पद प्रदर्शन कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल

धान बोनस मिलने की खुशी से चारो ओर उत्साह का माहौल

रायगढ़ की जनता धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साहित है। उन्होंने धान से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

20 साल तक सांसद के रूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कर्मभूमि रही है रायगढ़।

रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के लिए लोगों में अपार उत्साह है। शहर के साथ गांवों से बड़ी संख्या में भी पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें ...

अटल जी से जुड़ी डाक्यूमेंट्री लुभा रही युवाओं को, नालंदा परिसर में बड़ी संख्या में युवा जुट रहे प्रदर्शनी देखने

नालंदा परिसर में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन से जुड़े सुंदर छायाचित्रों के साथ ही डाक्यूमेंट्री भी लोगों को बहुत लुभा रही है। अटल जी के लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंग इस डाक्यूमेंट्री में दिखाये गये हैं। युवा पीढ़ी को यह काफी लुभा रही है। युवाओं ने बताया कि अटल जी के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग बहुत प्रेरणास्पद हैं और हम सबको इस बात के लिए संकल्पित करते हैं कि किस तरह से अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रह कर सार्वजनिक जीवन में बेहतर काम किया जा सकता है।  

नालंदा परिसर में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन से जुड़े सुंदर छायाचित्रों के साथ ही डाक्यूमेंट्री भी लोगों को बहुत लुभा रही है। अटल जी के लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंग इस डाक्यूमेंट्री में दिखाये गये हैं। युवा पीढ़ी को यह काफी लुभा रही है। युवाओं ने बताया कि अटल जी के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग बहुत प्रेरणास्पद हैं और हम सबको इस बात के लिए संकल्पित करते हैं कि किस तरह से अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रह कर सार्वजनिक जीवन में बेहतर काम किया जा सकता है।  

और पढ़ें ...

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़. जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रात में खाना खाकर पूरा परिवार सो गया. सुबह उठने पर पता चला कि बिटिया गायब है. हैरान मां ने जब बेटी को फ़ोन लगाया तो पूरे परिवार के होश उड़ गए. फ़ोन किसी अविनाश ने उठाया और कहा कि मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं और उसे रात में भगा ले आया हूं. यह सुनते ही मां ने पुलिस से फ़रियाद लगाई.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सजगता दिखाई और आरोपी को महज़ आठ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक, अविनाश महिपाल ने एक नाबालिग लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा कर घर से भगा ले गया. पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर लगातार सायबर टूल किट के सहयोग से संदेही के मोबाइल नंबरों के मूवमेंट पर नजर रखी और आरोपी को कुम्हारी रायपुर में दबिश देकर हिरासत में लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपने गुनाह क़बूल किया है, जिसमें पीड़िता को भगाकर ले जाना और बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर पहले दुष्कर्म करने की बात कही. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 366(क),376(2)(ढ), 323 भारतीय दंड संहिता 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : फूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने किया सस्पेंड...जाने क्या है पूरा मामला

सुकमा. जिले के खाद्य विभाग में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर काे कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है. विक्रेता संघ ने निरीक्षक हरिशंकर साहू के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की थी. शिकायत में खाद्य निरीक्षक पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही निरीक्षण के नाम पर बीयर, देसी मुर्गा और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया था. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर ने दोषी खाद्य निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

गौतरलब है कि पिछले दिनों दोरनापाल विक्रेता संघ ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की थी. शिकायत में संघ के पदाधिकारियों ने खाद्य निरीक्षक हरिशंकर साहू पर भौतिक सत्यापन के नाम पर आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया था. खाद्य निरीक्षक पर बीयर, देसी मुर्गा और जब मन आए तब 5 से 10 हजार रुपए की डिमांड कर वसूलने का आरोप लगाया था.

और पढ़ें ...

समय पर नहीं पहुंची महतारी एक्सप्रेस, नवजात ने रास्ते में तोड़ा दम

पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकारी अस्पाताल तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सर्वसुविधायुक्त महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है। महतारी एक्सप्रेस की तत्काल सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए है जिस पर डायल करते ही कुछ समय बाद महतारी एक्सप्रेस को पहुंचना होता है जिससे पीड़ित महिला का तत्काल इलाज किया जा सके। लेकिन बीते कुछ समय से महतारी एक्सप्रेस जैसी जरूरी सेवाओं पर भी लापरवाही बरती जा रही है। आलम यह है कि आपातकालीन महतारी एक्सप्रेस की लचर व्यवस्था से जच्चा-बच्चा दोनों की जान खतरे में पड़ रही है। समय पर एम्बुलेंस के नहीं पहुंचने पर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

मरवाही के ही नजदीक चंगेरी गांव की एक प्रसूति महिला हीरावती को प्रसव पीड़ा हुआ, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस 102 को कॉल किया। एम्बुलेंस सुविधा के लिए आधे घंटे का समय दिया गया लेकिन एक घंटा के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंचा। एम्बुलेंस समय पर ना पहुंचने घर पर ही प्रसव हो गया उसके बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंचा लेकिन उसमें टेक्नीशियन नहीं था। फिर भी जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस में बैठाकर ले जाया जा रहा था । वहीं प्रसव के बाद सही समय पर समुचित इलाज न मिलने से नवजात शिशु ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया । परिजनों ने रोते-रोते महतारी एक्सप्रेस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एम्बुलेंस की देरी के कारण ऐसा हुआ है।

ग्राणीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तमाम शिकायत होने के बाद भी सुनवाई नहीं होती. आपतकालीन सेवा समय में कभी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होती । महतारी एक्सप्रेस में इमरजेंसी मेडिकल टैक्नीशियन ना होने से एम्बुलेंस में प्रसव हो जाते हैं, बेहतर स्वास्थ्य देखरेख नहीं होने से नवजात शिशु रास्ते में ही दम तोड रहे हैं. आदिवासी अंचल होने के कारण मरवाही क्षेत्र में महतारी एक्सप्रेस की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा है । मरीजों के परिजन महतारी एक्सप्रेस के बदहाल व्यवस्था का दुखड़ा रोते हुए सरकार को कोसते नजर आते हैं । सरकार किसी की भी हो पर इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर कोई सुधार नहीं है। गौरतलब है कि सरकार आमजन की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये की योजना बनाकर काम कर रही है. लेकिन ग्रामीण अंचलों में इसका कोई असर नहीं दिख रहा ।अब देखना यह होगा कि आदिवासी अंचल मरवाही क्षेत्र में प्रसूति महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा कब तक नसीब हो पाता है।

और पढ़ें ...

निजात अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही जारी...अवैध रूप से शराब बिकी करते 02 महिला सरकंडा पुलिस की गिरफत में

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

महिला आरोपियों के कब्जे से 88 नग देशी प्लेन शराब कीमती 7040 रू. जप्त |

नाम आरोपी 01 उषा साहू पति स्व संजय साहू

02 शशि बाई खटिक पति रूपनारायण खटिक दोनो निवासी चांटीडीह सरकंडा

विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह(भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षकय (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब / गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एक टीम लगाया गया है, टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पतासाजी के दौरान टीम ने मुखबीर सूचना पर शनिचरी सब्जी मंडी के पासे दो महिलाओ को अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही करते हुए पकड़ा गया, जिनके कब्जे से पृथक पृथक 54 पाव एवम 34 पाव देशी प्लेन शराब कुल कीमती 7040 रू. का बरामद किया गया दोनो महिलाओ के विरुद्ध पृथक पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा दोनो महिलाओ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया .

और पढ़ें ...

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को किया नमन

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

वीर बाल दिवस पर बिलासपुर में कार्यक्रम कार्यक्रम में शहादत पर बनी लघु फिल्म का प्रदर्शन

बिलासपुर,उपमुख्यमंत्री अरूण साव वीर बाल दिवस के मौके पर आज स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने गुरूगोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रो के शहादत को याद कर उन्हें सादर नमन किया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, रामदेव कुमावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मानसिंह सहित सिख समाज के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम मे मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने संबोधन में कहा कि मै गुरूगोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादो के बलिदान को नमन करता हूं। उन्हांेने कहा की हिन्दू धर्म की रक्षा और देश को आजादी दिलाने में सिख बंधुओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने गुरूगोविंद सिंह जी के साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करते हुए कहा कि छः वर्ष और आठ वर्ष की अल्प आयु में इन बालको को मुगलो द्वारा यातनाएं दी गई। उन्हे डराया और धमकाया गया, इसके बावजूद वे अपने धर्म पर अडिग रहे। अपने धर्म की रक्षा के लिए इन दोनों ने शहादत को स्वीकार किया। यह हमें प्रेरणा देता है कि कैसे हम अपने देश की रक्षा और धर्म के प्रति अडिग रहें। उन्होने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरान्वित बना हुआ है। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने ऐसे बहादुर बच्चों की शहादत के पुण्य स्मरण के लिए हर वर्ष वीर बाल दिवस मनाने की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्हांेने बताया कि पिछले वर्ष प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 26 दिसम्बर को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में गुरूगोविंद सिंह जी के चार साहेबजादे की कुर्बानी पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई जिसे देख लोगो की आंखे नम हो गई।

और पढ़ें ...

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी...महादेव सट्टा एप्प में शामिल एक और शख्स की गिरफ्तारी

दुर्ग। महादेव खिलाड़ी एप का नेटवर्क लंदन, कोलकाता, मुंबई और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में बिटकाइन वालेट में काम करता है। इसी कड़ी में महादेव सट्टा एप्प मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लम्बे वक़्त से फरार चले रहे मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने साझा अभियान चलाकर नेपाली को धर दबोचा है।बताया जा रहा है की नेपाली ही वह शख्स है जो दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा एप्प का मास्टरमाइंड था। अलग-अलग गिरफ्तारी और कार्रवाई के बीच पुलिस को नेपाली की लम्बे वक़्त से तलाश थी। पुलिस नेपाली की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई भी कर रही थी। वही अब वैशाली नगर पुलिस और दुर्ग पुलिस के अपराध शाखा को कामयाबी मिली है

जूस की दुकान चलाने वाले सौरभ चंद्राकर ने 2021 में शुरू किया

पुलिस सूत्रों के अनुसार इसे भिलाई में जूस की दुकान चलाने वाले सौरभ चंद्राकर ने 2021 में शुरू किया था। फिर अपने दोस्त रवि उप्पल के साथ मिलकर दुबई से इसे संचालित करने लगा। उसने देशभर में 4000 से ज्यादा पैनल ऑपरेटरों को जोड़ा। ये दोनों प्रत्येक पैनल ऑपरेटर के साथ 200 से ज्यादा आईडी लेकर सट्टा खिलाने वाले थे। इसका सुराग मिलने के बाद भिलाई पुलिस ने 2022 में कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें ...

बीजापुर में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर: विधायक मंडावी के काफिले पर किया था हमला

बीजापुर। विक्रम मंडावी के काफिले में हमला करने की घटना में शामिल नक्सली समेत 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। ये सभी सरेंडर्ड नक्सली गंगालूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे। संगठन में रहते हुए नक्सलियों के बड़े लीडरों के संपर्क में थे। इनके आत्मसमर्पण से कई खुलासे होने की संभावना है।

पदेड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य गुडडू ताती, पायकू हेमला, मिलिशिया ‘ए’ सेक्शन डिप्टी कमांडर सन्नू ताती, जीआरडी सदस्य संतू पोटाम और मिरतुर एलओएस के चेरली मिलिशिया कमांडर सोनारू कारम ऊर्फ रवि ने सरेंडर किया है। इनमें से सन्नू ताती विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला करने की घटना में शामिल था।

पायकु हेमला इन घटनाओं में था शामिल

साल 2019 में चेरपाल से पालनार जाने वाली सड़क पर गड्ढा खोदने की घटना।
2019 पालनार और गुण्डापाल के बीच रोड में IED ब्लास्ट करना। इसमें एक जवान की शहादत हुई।
2019 में कोरचोली के बीच पुलिस पार्टी पर अटैक करने की घटना में शामिल।
साल 2020 में चेरपाल और मोदीपारा के बीच पुल निर्माण में लगे मिक्सचर मशीन में आगजनी की घटना में शामिल।
साल 2020 में पालनार पटेलपारा में IED ब्लास्ट कर एक जवान की शहादत का जिम्मेदार।
साल 2021 में नैनपाल में मुरलीताती की हत्या में शामिल।
साल 2023 में पुसनार हीरोली के बीच IED ब्लास्ट करने की घटना में शामिल।

सन्नू ताती इन घटनाओं में था शामिल

साल 2015 में TCOC के दौरान 1 जवान की हत्या में शामिल।
2017 में चेरपाल नाला में रेत परिवहन करते ट्रैक्टरों में आगजनी की घटना में शामिल।
2017 में बोडलापुसनार और मनकेली के बीच पहाड़ी में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ में शामिल।
साल 2018 में कोकरा के पहाड़ी में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल।
2020 में आत्मसमर्पित माओवादी गुड्डी बंजाम की हत्या में शामिल।
साल 2021 PMGSY के इंजिनियर अजय लकड़ा के अपहरण की घटना में शामिल।
2022 में बोडलापुसनार के ग्रामीण की हत्या में शामिल।
2023 में बीजापुर विधायक के काफिले पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।

और पढ़ें ...

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, पिता-बेटी की मौत

भिलाई। एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और पत्नी की गंभीर हालत में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपारा जामुल निवासी हेमलाल वर्मा (40) अपनी पत्नी जाह्नवी (38), बेटी प्रिया (14), मुस्कान (11) और रितिका (7) के साथ रहता था। हेमलाल भिलाई नगर निगम के कोहका में पंप ऑपरेटर था। वह रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी के लिए निकला था और रात करीब 9 बजे घर लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हेमलाल ने घर आकर पत्नी को मिठाई दी और कहा कि उसे किसी बाबा ने प्रसाद दिया है। इसे खाने से कोरोना और अन्य कोई बीमारी नहीं होगी।

पत्नी ने प्रसाद खाने से मना किया तो हेमलाल ने उसे जबरदस्ती खिलाया। इसके बाद बड़ी बेटी प्रिया और मुस्कान को भी प्रसाद खिलाने के बाद खुद खा लिया। रात करीब 11 बजे सभी को उल्टियां होने लगी। इस पर जाह्नवी किसी तरह सास-ससुर के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। परिजन सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने खेमलाल को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान रात प्रिया ने भी दम तोड़ दिया। जाह्नवी और मुस्कान का उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि रितिका अपने दादा-दादी के पास सो रही थी। पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

छग के इस जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने 13 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर...देखें लिस्ट

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है,  एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एएसआई, आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है.

देखें लिस्ट-

और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में थोक में तबादले...तीन ASI सहित 44 प्रधान आरक्षक और आरक्षक भेजे गए इधर से उधर, देखें लिस्ट

कोरबा। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लगातार तबादले का सिलसिला जारी है, वहीं इसी कड़ी में कोरबा जिले में बड़ी संख्या में अधिकारीयों के तबादले किये गए है। कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तीन ASI सहित 44 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों काे इधर से उधर किया है। इनमें कई आरक्षकों को ग्रामीण इलाके से शहर और शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है।

 

और पढ़ें ...