प्रदेश
एनएच 49 में सड़क हादसा...खड़ी हाइवा से जा टकराई मिनी ट्रक, एक की मौत
जांजगीर। जिले के हथनेवरा चौक के पास एनएच 49 से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां सड़क किनारे खड़े हाइवा से मिनी ट्रक जा भिड़ी। इस हादसे में मिनी ट्रक के हेल्पर कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, मिनी ट्रक चालक भरत लाल साहू सहयोगी साथी अश्वनी कुमार कुशवाहा के साथ बिलासपुर से मिनी ट्रक में टमाटर लेकर सक्ती जा रहे था। एनएच 49 हथनेवरा चौक के पास हाइवा सड़क किनारे खड़ा था, जो चालक भरत लाल साहू को दिखाई नहीं दिया और वे हाइवा के पीछे के हिस्से से जा टकराया। इस हादसे में ट्रक चालक के साथी की मौत हो गई है.
जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, कार से डिवाइडर से टकराई, दो की गई जान, दो घायल...
जगदलपुर। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां जगदलपुर शहर में बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई है, जिससे जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यह भीषण सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। बता दें कि बीती रात मारुती स्विफ्ट कार से बर्थडे पार्टी मनाकर 4 युवक वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी शहीद पार्क के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह हादसा इतना भीषण था कि 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महारानी अस्पताल पंहुचाया। जहां घायलों का इलाज जारी है।
तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत
*भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का जगह जगह भव्य स्वागत*
दिल दाहला देने वाली खबर : पेड़ कटाई के दौरान डंगाल सहित नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत...पढ़िये पूरी खबर
कांकेर। वो कहते है ना जब मौत का बुलावा होता है तो वह किसी भी रूप में आ ही जाता है, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से ऐसी ही दिल दाहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ लोहत्तर थाना क्षेत्र के गुलालबोडी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ की कटाई कर रहा था इसी दौरान डंगाल सहित नीचे गिर गया और डंगाल के नीचे दबने से उसका सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जाकर गिरा, और मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पारसनाथ क्वाची 60 वर्ष अपने ही खेत में खड़े पेड़ पर चढ़कर पेड़ की बड़ी डंगाल काट रहा था, तभी डंगाल सहित नीचे गिरा और डंगाल के नीचे दबने से मृतक का सिर अलग हो गया और कुछ दूर जाकर गिरा, यह हादसा देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई और बुजुर्ग ने अपने प्राण त्याग दिए। थाना प्रभारी शुशील पटेल ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए दुर्गुकोंदल भेजा गया है।
प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सभी 11 सीटे जीतेंगे – किरण देव
कांकेर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद अरुण साव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा में संगठन में बदलाव करते हुए जगदलपुर से विधायक चुने गए किरण देव (Kiran Dev) को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी है, बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की है, इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।
किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है, इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है, किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। किरण देव आज देर शाम तक अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुचेंगे।
नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल...आत्मसमर्पित नक्सली को अगवा कर उतारा मौत के घाट...सड़क पर फेंका मिला शव
बीजापुर । शुक्रवार 22 दिसम्बर को बंद से पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले में उत्पात मचाया हुए एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था । इसी बीच नक्सलियों ने यहां आत्मसमर्पित नक्सली छोटू कुरसम का बीती रात आरोपियों ने अपहरण किया और उसे मौत के घाट उतार दिया है। मृत जवान का नाम छोटू कुरसम है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को गोरना-मनकेली मार्ग पर फेंक दिया है।यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम 07:30 बजे जिला बीजापुर मनकेली गांव के निवासी छोटू कुरसम का परिचित सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने एम्बुलेंस गाड़ी लेकर गांव की ओर जा रहा था. तभी गोरना गांव के समीप छोटू कुरसम के चाचा राजू कुरसम और 4 उनके अज्ञात साथियों ने एम्बुलेंस को रोककर छोटू कुरसम को अपने साथ ले गए. छोटू कुरसम को चाचा राजू कुरसम और उसके साथियों ने रात में गला रेतकर हत्या कर शव को गोरना गांव के समीप रोड पर फेंक दिया।
नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया
बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ से करीब 8 किमी दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाईल टॉवर को नक्सलियों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियान रात को आग के हवाले कर दिया था । साथ ही 22 दिसम्बर को बंद को लेकर यहां पोस्टर पर्चे भी फेंके । ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया था ।
*मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ में तेजी से अमल हो रहा- किरण सिंह देव*
कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूर्ण होने पर आए हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत करें।'
"Donate for Desh'' के द्वारा हम आम जनता और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद लेकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
रायपुर शहर में निवासरत समस्त काँग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन है की कल 24 दिसम्बर दिन रविवार सुबह 8:00 बजे आप सब जी ई रोड स्थित अनुपम गार्डन में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है अतः आप सभी से आग्रह है उक्त बैठक में अवस्य पधारें।
टिप- हम सभी काँग्रेस पार्टी से जुड़े भाइयों-बहनों एवं काँग्रेस पार्टी के विचारधारा को मानने वाले लोगो की जिम्मेदारी एवं दायित्व बनता है कि हम इस महाअभियान से जुड़ कर देश के लोकतांत्रिक पार्टी की मदद करे।
9 वर्षीय युवती से दुष्कर्म; झाड़-फूंक के आड़ में बाबा ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती राजनांदगांव जिले की है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में पता चला तो पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची. जहां आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में ले गया. जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी पिलाया. उसके बाद युवती बेहोश हो गई. जिसके बाद कृष्णा जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म की फघटना को अंजाम दिया.
जब दो घंटे बाद युवती को होश में आयी तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे. युवती को आशंका हुई कि बाबा ने बेहोशी की हालत में उसके साथ अनाचार किया है. युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताई. इसके बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली में आरोपी बाबा के खिलाफ़ FIR दर्ज कराया.
कानून व्यवस्था पर कलेक्टर , एसपी को दिए निर्देश-मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
कानून व्यवस्था पर कलेक्टर , एसपी को दिए निर्देश
प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए
जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
वीसी के माध्यम से कलेक्टर को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री राजस्व मामलों के निराकरण की देरी पर भी सख्त
राजस्व प्रकरण निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
'राज्य में कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए'
राजस्व से जुड़े सभी काम तत्काल होने चाहिए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, उपस्थित रहे।
नक्सलियों ने मचाया उत्पात…बीजापुर में नक्सलियों ने दो यात्री बसों को किया आग के हवाले
बीजापुर. नक्सलियों ने बीजापुर और आवापल्ली के बीच दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला आवापल्ली थाना इलाके का है ।बता दें कि भारत बंद के एक दिन पहले नक्सलियों ने बीजापुर और आवापल्ली के बीच दो यात्री बस को आग के हवाले कर दिया. रॉयल ट्रेवल्स की बस से सभी यात्रियों को उतारकर ड्राइवर की पिटाई करने के बाद बस को आग के हवाले किया. रॉयल ट्रेवल्स की बस आवापल्ली से बीजापुर होते हुए रायपुर आ रही थी, तभी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
विधान सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संबोधन
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान के सपने हो रहे पूरे : शिशुपाल मंडावी का सपना हुआ पूरा
प्रधानमंत्री आवास योजना से कई लोगों के पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे हैं अपने खुद के पक्के मकान पाकर लोगों में खूशी की लहर साफ दिखाई दे रही है। हर व्यक्ति का अपना एक सपना होता है कि सर पर एक पक्की छत रहे ताकि अपने परिवार के साथ हंसी खुशी जिन्दगी व्यतीत कर सके शिशुपाल मंडावी भी उन्हीं में से एक हैं, जो डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अरसीटोला के निवासी है।
शिशुपाल मंडावी की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी, कि वह अपने कच्चे घर को पक्के मकान में बदल पाए। बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते थे, पूरे परिवार की जिम्मेदारी शिशुपाल पर थी। शिशुपाल मंडावी ने बताया कि वह सालों से कच्चे मकान में निवास करते थे। बारिश के समय उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू हुई और जिससे वह लाभान्वित हुए। आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। प्रधानमंत्री के प्रयासों से उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ और वह अब पक्के आशियाने में खुशी-खुशी निवास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजनाः अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत कार्यालय अंतागढ़ के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विरेन्द्र जायसवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् ग्राम पंचायतों में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक स्वीकृत 304 अप्रारंभ, प्रगतिरत एवं अपूर्ण आवासों की हितग्राहीवार समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा में मनरेगा, तकनीकी सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को अप्रारंभ आवासों को अविलम्ब प्रारंभ कराने तथा प्रगतिरत, अपूर्ण आवासों को अविलम्ब पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बंद पड़े आवास निर्माण के हितग्राहियों को कार्य प्रारंभ करने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अंतागढ़ सीईओ श्री व्ही. एन. तिवारी सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
