प्रदेश
मदिरा दुकान के कर्मचारियों को किया गया ब्लैक लिस्टेड कार्य में लापरवाही बरतने पर की गई कार्यवाही
उत्तर बस्तर कांकेर, 01 जनवरी 2024/कांकेर शहर में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान में हुई चोरी की घटना पर दुकान के कर्मचारियों पर कार्य में लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक द्वारा कार्यवाही करते हुए सेवा से पृथक किया जाकर उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
जिला प्रबंधक ने बताया कि 27 दिसम्बर 2023 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान के लॉकर में रखी मदिरा विक्रय की राशि 10 लाख 69 हजार 750 रूपए की चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना के दौरान सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड गोवर्धन नेताम, धनराज बघेल एवं पंकज पटेल को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर सेवा से पृथक किया जाकर बैल्क लिस्टेड किया गया है। इसी प्रकार विदेशी मदिरा दुकान के कर्मचारी ईगेश्वर साहू, राकेश मांझी, योगेश्वर सिन्हा, पेवेन्द्र साहू और देवकरण जुर्री तथा देशी मदिरा दुकान के कर्मचारी आशाराम यादव, कामेन्द्र सिंह, सुशिल पासवान, माधव राम और झुमुक सोनी को भी सेवा से पृथक कर सभी को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
तीन दिन तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, देखें लिस्ट…
बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जंक्शन-वल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस नानइंटरलाकिंग कार्य के लिए आठ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 12 जनवरी तक विशाखापत्तनम से चलने वाली 20805 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
इसी तिथि में इसी परिवर्तित मार्ग से 20806 नई दिल्ली-विशाखात्तनम एक्सप्रेस, 04 व 11 जनवरी को 20803 विशाखापत्तनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, 07 जनवरी तक गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगड़ा-विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी। इसके अलावा 07 जनवरी को ही पुरी से चलने वाली 20819 पुरी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
इसी तरह 03 व 10 जनवरी को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस, 05, 08 एवं 12 जनवरी 12803 विशाखापत्तनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस व 03, 07 व 10 जनवरी को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर व नागपुर रेलवे स्टेशन होकर गंतव्य पर पहुंचेगी।
द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार
रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल के परिचालन में विस्तार किया है। पहले इस ट्रेन को 29 दिसंबर तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। अब 08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 मार्च तक और 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा 29 मार्च तक मिलेगी।
तीन दिन रद्द रहेगी टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर व बिसरा रेलवे स्टेशन के बीच प्रत्येक बुधवार व झारसुगुड़ा और राउरकेला के बीच प्रत्येक शनिवार को पांच घंटे का मेगा ब्लाक लेकर कार्य किया जाएगा। इसके चलते 06, 13 व 20 जनवरी को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और 08, 15 व 22 जनवरी को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और नारायण चंदेल ने राज्य अतिथि गृह पहुना में सौजन्य भेंट कर दी नववर्ष की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और नारायण चंदेल ने राज्य अतिथि गृह पहुना में सौजन्य भेंट कर दी नववर्ष की बधाई।
BREAKING : पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर. मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया.

मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है.इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए cg24news.in पर.
पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, इलाके में फैली सनसनी
बलरामपुर।जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। मृतिका लड़की नाबालिक बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसंतपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामअवतार ध्रुव ने बताया कि प्रेमी जोड़े पण्डो जनजाति के है। प्रथम दृष्टया मामल आत्महत्या का लग रहा है। लोकलज्जा के डर से ऐसा कदम उठाया होगा ऐसा लग रहा है। जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र 14 वर्ष ही है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, मां को भी लगी गोली, डीआरजी के 2 जवान घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बीजापुर में नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां के हाथ मे भी गोली लगी हैं, वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान भी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे है।
दरअसल, 1 जनवरी को जिला बीजापुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवंडी के जंगलों में कुछ नक्सली किसी बड़ी योजना को अंजाम देने जमा हुए है। इस सूचना के बाद डीआरजी-सीआरपीएफ बल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस को आता देख नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में छह माह की नाबालिग बच्ची की मौत हो गई बच्ची की मां के हाथ में गोली लगी। साथ ही नक्सलियों की गोलीबारी से डीआरजी के दो जवान भी घायल हो गए। मृतक बच्ची की मां मुतवण्डी गांव की रहने वाली है।
गैस सिलेंडर में रिसाव से हुआ ब्लास्ट, खाना बना रही महिला झुलसी, मौके पर ही हुई मौत
फिंगेश्वर : नए साल के दिन फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम रजकट्टी में गैस रिसाव से हुए ब्लास्ट में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना उस वक्त हुआ जब महिला सुबह खाना बनाने किचन में गई लेकिन महिला को जरा भी भनक नहीं लगा कि कमरे के अंदर गैस रिसाव हो रहा है जैसे ही महिला ने गैस जलाने माचिस या फिर लाइटर जलाई तब अचानक आग धधक उठा और जोरदार ब्लास्ट हुआ इस ब्लास्ट में 55 वर्षीय लता विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई लास्ट इतना जोरदार था की आसपास के लोग दहल गए और देखा कि कमरे के अंदर से धुआं निकल रहा है परिजन जब उठे तब आनंद-फानन में किसी तरह आज पर काबू पाया और महिला को किचन के अंदर से निकले बता दे कि जहां किचन था वहां से लगे एक कमरे में महिला का पूरा परिवार था और अन्य परिवारों की इस घटना में बाल बाल जान बची है फिंगेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
न्यूईयर की रात दर्दनाक हादसा, बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा...युवक की मौके पर मौत
बिलासपुर। जिले में न्यूईयर की रात दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है. यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, कोटा-रतनपुर मार्ग के अरपा पुल के पास देर रात करीब 1.30 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कोटा थाना सहित 108 को सूचना दी. जिसके बाद मृतक युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. मृतक का नाम नारायण सिंग खुसरो उम्र 35 वर्ष निवासी दानोखार थाना लोरमी बताया जा रहा है. वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
नक्सलवाद ख़त्म करने बड़ी रणनीति…3 हजार से ज्यादा जवानों की होगी पोस्टिंग
बस्तर। माओवादियों के गढ़ों में उनके खिलाफ अभियान तेज करने की रणनीति के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 3,000 से अधिक कर्मियों की तीन बटालियन ओडिशा से छत्तीसगढ़ जाएंगी और इतनी ही संख्या में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की इकाइयां छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के गढ़ अबूझमाड़ के भीतरी इलाकों में जाएंगी।
अबूझमाड़ के लगभग 237 गांवों में करीब 35,000 लोग रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आदिवासी हैं। वर्तमान में, इस क्षेत्र में कोई स्थायी केंद्रीय या राज्य पुलिस बेस नहीं है और बताया जा रहा है कि सशस्त्र माओवादी काडर राज्य के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पार से यहां आकर अपनी गतिविधियां को चला रहे हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर से लेकर नारायणपुर और कोंडागांव और कांकेर जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र वह आखिरी गढ़ है जहां माओवादियों के पास कुछ ताकत है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बल माओवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने और क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए यहां अपनी ताकत को बढ़ा रहे हैं और बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं ताकि राज्य सरकार विकास कार्य शुरू कर सके।
उन्होंने कहा कि बाद में बीएसएफ और आईटीबीपी की दो-दो और बटालियन को दक्षिण बस्तर के पास छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर भेजा जाएगा। एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि नक्सली मलकानगिरी, कोरापुट और कंधमाल जैसे ओडिशा के जिलों में आने-जाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर गलियारे का उपयोग कर रहे हैं और इसलिए केंद्रीय बलों को इन दोनों राज्यों की सीमा पर अधिक सीओबी बनाने का काम सौंपा गया है।
CG NEWS : फूड इंस्पेक्टर निलंबित...जाने क्या है पूरा मामला
बीजापुर। बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जांच में अनियमितता उजागर होने पर मनोज सारथी के विरुद्ध सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए है।

निलम्बन अवधि में मनोज सारथी को तहसील कार्यालय उसूर अटैच किया गया है। फिलहाल, इस मामले आगे भी जांच जारी है। जिससे और भी खुलासे की संभावना बनी हुई है।राशन दुकानों की वित्तीय पोषण राशि मे सेंधमारी मामले में जांच सही पाए जाने पर भोपालपट्टनम खाद्य निरीक्षक मनोज सारथी पर कार्रवाई हुई है।
ओवररेट में बेच रहे थे शराब, ग्राहक बनकर पहुंचे आबकारी अधिकारी, रंगे हाथ पकड़ाए सेल्समेन
अभनपुर। रायपुर से अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां शराब दुकान में आबकारी विभाग ने दबिश दी है। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारीयों ने ओवररेट में शराब बेचते सेल्समेनों को रंगे हाथों पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि अभनपुर देशी एवं विदेशी शराब दुकान में ओवरेट में शराब बिक रहा था, जिसकी शिकायत के बाद आबकारी विभाग की टीम ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे और दबिश देते हुए सेल्समेनों को अधिक रेट में शराब बेचते आबकारी कमिश्नर ने स्वयं रंगेहाथों पकड़ा। आबकारी विभाग ने लाखो रुपए की गड़बड़ी का अंदेशा जताया है। जिसके बाद से कार्रवाई लगातार 12 बजे तक चलती रही, जो आज सुबह पुनः शुरू हो गई है।बता दें कि अभनपुर व नयापारा के शराब दुकानों में लंबे समय से ओवररेट में शराब बिक रही है।
कोहरा बना काल, सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, पत्नी समेत तीन लोग घायल
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में कोहरे की वजह से सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। वहीं इसी कड़ी में एक और हादसा सूरजपुर जिले में हुआ है, जिसमे कांग्रेस नेता की मौत हो गई है। मृतक कांग्रेस पार्षद गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में घने कोहरे की वजह से कार अनंत्रित होकर पड़े से टकरा गई और इस दर्दनाक हादसे में पार्षद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं कार में सवार उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर नगर पंचायत पार्षद कांग्रेस नेता गंगाराम रवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद थे। गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान घने कोहरे की वजह से बगीचा के पास अनंत्रित होकर कार पड़े से जा टकराई। जिसके कारण पार्षद की मौत हो गई है। वहीं पत्नी सहित तीन लोग घायल हैं,जिनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. ममले की सूचना पर पोलइ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बस्तर के पर्यटन स्थलों में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, नौकायन और वाहन पार्किंग को लेकर कहा – ध्यान देने की जरुरत
बस्तर। यूंतो बस्तर अपनी अलौकिक नैसर्गिक सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है, और इन दिनों ठंड के इस मौसम में बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर चार चांद लगाए हुए है। घूमने और पर्यटन की दृष्टि से यह मौसम बेहतरीन माना जाता है और इस वर्ष का आज अंतिम दिन है। वीकेंड का समय है छुट्टियां चल रही है, इसलिए परिवार सहित स्थानीय सहित बाहर के पर्यटकों की लगातार आवाजाही टूरिस्ट स्पॉट्स में बनी हुई है। चित्रकोट ,तीरथगढ़, कुटुमसर ,दंतेवाड़ा, नारायणपाल, बारसूर धुर्वाडेरा सहित तमाम टूरिस्ट स्पॉट्स में लगातार पर्यटक आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र मध्य प्रदेश तेलंगाना आंध्र प्रदेश सहित सभी जगह से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और यहां पहुंचकर यहां की खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं
पर्यटकों ने कहा कि हम वीकेंड पर यहां पहुंचे हैं और नए साल का स्वागत सेलिब्रेशन यहां की खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण में मनाएंगे, कुछ पर्यटकों ने नौकायन एवं वाहन पार्किंग सहित असुविधाओं की ओर अपनी प्रतिक्रियाएं दी और कहा कि इस पर प्रशासन ध्यान दें तो और भी पर्यटक बड़ी संख्या में इसका आनंद ले सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की रेड...RTO एजेंट के घर दबिश...परिजनों से पूछताछ जारी
भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी ने एक बार फिर प्रदेश के भिलाई शहर में दबिश दी है। इस बार ईडी की टीम एक आरटीओ एजेंट के घर पहुंची है।जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पावर हाउस भिलाई में एक आरटीओ एजेंट राजेश मिश्रा के घर पहुंचे हैं। हालांकि आरटीओ एजेंट राजेश मिश्रा घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि, राजेश ने महादेव एप की रकम अपने पास लेकर ब्लैक मनी को वाइट किया है।
अफसरों के ये जानकारी बैंक की डिटेल से मिली है। फिलहाल ईडी (ED Raid Again CG) के अफसर उनके भाई से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान राजेश मिश्रा की बुजुर्ग मां बेहोश भी हो गई। जिन्हें फिर उठाकर घर के अंदर ले जाया गया। राजेश मिश्रा के घर अभी उनके भाई उनकी मां और एक बहन है।बता दें कि महादेव एप के मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार हो चुका है। वहीं उसके गुर्गे रवि उप्पल पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। ऐसे में ईडी ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है।
शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 11 शिक्षकों की गई नौकरी...जानिए क्या है पूरा मामला
गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहे 11 शिक्षाकर्मियों पर बड़ा एक्शन हुआ है। जानकारी के मुताबिक व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन ने फैसला सुनाते हुए 11 शिक्षाकर्मियों को तीन, तीन साल की सजा सुनाई है, साथ ही सभी पर एक, एक हज़ार का अर्थदंड भी लगाया गया है। इन शिक्षकों को नौकरी से पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 2008,09 के शिक्षाकर्मी चयन में फर्जीवाड़ा को लेकर गरियाबंद के मैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की जांच चल रही थी..वहीं जांच के दौरान यह पाया गया कि शिक्षाकर्मी भर्ती के दौरान b.ed, d.ed का फर्जी प्रमाण पत्र लगाए थे और उसी के सहारे नौकरी कर कर रहे थे। इधर शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।साल 2008- 09 का है, इस दौरान प्रदेश में आई शिक्षा भर्ती में कुछ लोगों ने गड़बड़ी की थी और फर्जी तरीके से उनका चयन हो गया था। इस दौरान चयनित अभ्यर्थी BED, DED का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर शिक्षक बन गए थे. इसकी भनक लगने के बाद मैनपुर थाने में RTI कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए गरियाबंद के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 3 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि फर्जीवाड़े में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
ट्रेन से जा रही नाबालिग लड़की को घर ले जाकर युवक ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण
बिलासपुर। न्यायधानी के रतनपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नाबालिग लड़की को अपहृत कर अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 दिसम्बर को रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोंड़ी में एक नाबालिक बच्ची डरी सहमी अकेली रो रही थी। सूचना पर पहुची रतनपुर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि वह गत 26 दिसम्बर को बिलासपुर गई थी, ट्रेन में एक आदमी उसे अपने घर ले गया, और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया। सुबह वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली, पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई, वहीं मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया को बेलगहना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोमिंद फकीर उर्फ गोपाल बिलाईगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 363, 377 भादवि, 4 पाॅस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
