प्रदेश
गुरु गोविंद सिंग का बलिदान और शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणादायी:- जयंती पटेल
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला द्वारा आज गुरु गोविंद सिंग के प्रकाश पर्व पर रायपुर सिक्ख समाज द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया , जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में केनाल लिंकिंग रोड के मुख्य चौराहे के पास मंच बना कर नगर कीर्तन और पंज प्यारो पर पुष्प वर्षा की गई जहां मंच पर सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , लोकेश कावड़िया सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे पंज प्यारो के आगमन पर भाजपा का स्वागत मंडल ने उनका पुष्पमाला पहना कर आत्मीय स्वागत किया एवं प्रसादी वितरण भी किया गया नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षण गुरु गोविंद सिंग के जीवन पर आधारित चलित झांकी थी ।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की सिक्ख पंत के दसवें गुरुगोविंद सिंग 357 वें प्रकाश पर्व के सुअवसर पर आज सिक्ख समाज द्वारा तेलीबांधा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया जिसका हमारी जिला टीम और प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुष्पवर्षा एवं प्रसादी वितरण कर स्वागत किया गया उन्होंने आगे कहा की धर्म रक्षक श्री गुरु गोविंद सिंग महराज का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है जिन्होंने देश धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया मुगलों के आतंक को समाप्त करने उन्होंने हथियार उठाए इस धर्म युद्ध के दौरान गुरु महाराज के चार साहिब जादे और उनकी माता जी ने पहले अपना बलिदान दिया और अंत में गुरु महाराज ने अपना सर्वस्व देश धर्म के वास्ते न्योछावर कर दिया समग्र हिंदू समाज युगों युगों तक उनका ऋणी रहेगा गुरु महाराज के जीवन से हमे अपने जीवन में आत्मसाध करने हेतु असीम शिक्षा प्राप्त होती है गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन का स्वागत करने का सौभाग्य का हम सभी को मिला आज मिला सतनाम श्री वाहेगुरु जी ।
आज नगर कीर्तन के स्वागत हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव , हरीश सिंह , सोनू सलूजा ............ सहित रायपुर शहर जिला के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
9 टीआई,5 एसआई सहित पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर...देखे लिस्ट
धमतरी : लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे नव निरीक्षक,5 उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। इस बाबत एसपी प्रशांत ठाकुर ने आदेश जारी कर दिया है,देखे किसे किस थाना की मिली जिम्मेदारी.

पेड़ को लेकर वृद्ध महिला ने किया विरोध, उतारा मौत के घाट, जानिए खूनीकांड की वजह…
जशपुर. पत्थलगांव का काडरो गांव में सुकरी बाई नामक एक वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. महिला की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने आंगन में लगे अमरूद को काटने को लेकर विरोध किया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, बागबहार थाना क्षेत्र का काडरो गांव में मृतिका सुकरी बाई के पड़ोसी ने अमरूद का पेड़ काट दिया था. इसी बात को लेकर मृतिका सुकरी बाई का आरोपी युवक से विवाद हो गया था. विवाद बढ़ जाने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी के ही डंडे से वृद्ध महिला पर हमला कर दिया, जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
पत्थलगांव SDOP हरिश पाटिल ने बताया कि, महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस ने पड़ोसी युवक पितरसाय को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी पितर साय के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर
मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद
मारे गए माओवादी पर आरोप है कि उसके द्वारा एक ही परिवार में पिता के बाद मां-बेटी का अपहरण कर हत्या कर शव काे नदी में बहा दिया था. जवानों को मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री मिले है. यह मुठभेढ़ गंगालूर क्षेत्र के पुसनार जंगल हुई है.
कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
पुनरीक्षण के लिए 22 तक दे सकते हैं आवेदन
बिलासपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने बिलासपुर एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जनवरी तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ बैठकर नाम जोड़ने, काटने अथवा संशोधन के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन ले रहे है। कलेक्टर ने आज शेफर स्कूल एवं मिशन स्कूल और तखतपुर के सकरी आत्मनंद स्कूल एवं पेण्डरी स्कूल का दौरा कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान का डोर टू डोर प्रचार करने एवं पात्र लोगों से आवेदन लेने को कहा है। उन्होंने 13 एवं 14 जनवरी को आयोजित विशेष शिविरों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों से भी चर्चा कर शैक्षाणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित
निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही...अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
आरोपी के कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 20000/-रू किया गया जप्त
आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
नाम आरोपी1- रामकुमार सूर्यवंशी पिता पहारू सूर्यवंशी उम्र 37 वर्ष निवासी परसाही डबरीपारा, मोपका थाना सरकण्डा *विवरण* - पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु "निजात" अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गाजा बिकी करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये ग्राम परसाही हाइवे जाने वाले रास्ता में खड़ा है, उक्त सूचना से अति. अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रामकुमार सूर्यवंशी निवासी परसाही डबरीपारा का बताया जिसका तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरा के भीतर मादक पदार्थ गांजा करीब 2 कि.ग्रा. किमती 20000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया ।
मंत्री श्री बघेल नांदघाट विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में शामिल हुए
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत नांदघाट हाई स्कूल प्रंागण में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में शामिल हुए और उपस्थित जनसमुदाय को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए जिले के विभिन्न विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। मोबाईल-वेन और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर लोगों का बीपी, शुगर, खून जांच एवं अन्य जांच की जा रही है। और उन्हें निःशुल्क दवाई भी दी जा रही है।
शिविर में महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, जीवन ज्योति बीमा योजना, नैनो फर्टिलाइजर, सिकल सेल एनिमिया, वन अधिकार पट्टा आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री मनीष जायसवाल, श्री दिनेश सोनी श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, श्री अर्जुन धृतलहरे एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ : डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गई एक युवक की जान...पढिए पूरी खबर
महासमुंद : मेडिकल हॉस्पिटल में फिर डॉक्टरों की लापरवाही से एक 42 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों से इलाज के लिए गिड़गिड़ाते रहे और डॉक्टर ने कौन से दवा खिलाए हो दवा दिखाओं की रट लगा रखी थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंधन डॉक्टर पर कार्रवाई के बजाय लापरवाह डॉक्टर का बचाव करते नजर आए।
इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई
हम आपको बता दें कि, आज सुबह 7.15 बजे रमन टोला निवासी प्रभात गुप्ता गैस की बीमारी को लेकर जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया था। दर्द से तड़फ रहे प्रभात गुप्ता की पत्नी काजल गुप्ता ने तत्काल डॉक्टरों को इलाज के लिए निवेदन करती रही, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूछताछ करते रहे। लगभग एक घंटे बाद इलाज के अभाव में प्रभात गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद गुप्ता परिवार ने डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत पर अस्पताल प्रबंधन पर आक्रोश व्यक्त किया।
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर बसंत महेश्वरी का कहना है कि, मरीज प्रभात गुप्ता को लिवर और ब्रेन की समस्या थी। आज गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचा था, जिनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई है। डॉक्टर महेश्वरी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अगर लापरवाही की है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
CG NEWS : दहेज के लिए पति ने की मारपीट, महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रहने वाली महिला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मस्तूरी क्षेत्र के लिमतरा में रहने वाली वर्षा राठौर (24) की शादी गतौरा में रहने वाले संजू राठौर से हुई थी। वर्षा के पिता गोपी राठौर ने पुलिस को बताया कि शादी के चार महीने बाद ही संजू उनकी बेटी को मायके से रुपये लाने के लिए कहता। बेटी के कहने पर उन्होंने अपने दामाद को 25 हजार रुपये दिए। इसके एक साल बाद उसने फिर से रुपये मांगे। तब गोपी ने धान बेचकर फिर से 25 हजार रुपये दे दिए। इसी बीच उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद वे अपने बेटी को लेकर लिमतरा चले गए थे।
स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को ससुराल भेज दिया। दो महीने बाद ही संजू ने वर्षा को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने जयरामनगर में आटो पार्टस की दुकान खोलने के लिए वर्षा को मायके से रुपये लाने के लिए कहा। गोपी ने 10 हजार रुपये देकर बाकी रुपये बाद में देने की बात कही। गोपी ने बताया कि 11 अक्टूबर की सुबह संजू दुकान जयरामनगर आ गया था। रात को वह गया तो किसी बात को लेकर वर्षा और संजू के बीच विवाद हो गया। इस दौरान संजू ने वर्षा की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद वह अपने कमरे में सो गया। रात करीब 12 बजे जब वह जागा तो वर्षा का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने संजू के खिलाफ धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
निजात अभियान के तहत् सिटी कोतवली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी...आम जगह पर पैसे का दाव लगा कर सट्टा पट्टी लिखने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
देश की प्रतिष्ठा एवं वैभव को पुनःस्थापित करने में स्वामी विवेकानंद की अहम भूमिका: अरूण साव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर स्थित आदि बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर स्थित आदि बूढ़ादेव के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बूढ़ादेव आदिवासियों के आराध्य देव हैं
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर पहुंचे
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद सरोवर टापू पर स्थित आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
सांसद सुनील सोनी, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू इस अवसर पर उपस्थित हैं
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 युवाओं को ऑफर लेटर और पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण राशि के चेक वितरित किए
किराना और कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्णा रेड्डी किराना एवं कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दुकान के अंदर अधिकतर माल जलकर खाक हो चुका है।
CG News: बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया घटना को अंजाम
बिलासपुर: प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मामला कोनी थाना क्षेत्र के बड़े कोनी का है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से परिवारिक विवाद चल रहा था। लेकिन गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपने पिता को धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Classroom में दारू पार्टी करने वाला प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड…जानिए पूरा मामला
मानपुर-मोहला : जिले में क्लास रूम में साथियों के साथ शराब सेवन करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी विकासखंड मानपुर, जिला मानपुर मोहला में पदस्थ शिक्षक कोमराज रामटेके जो व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य) के पद पर कार्यरत थे।बता दें कि, प्राचार्य का कक्षा के भीतर अपने साथियों के साथ शराब पीते हुए वीडियो के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से शिकायत की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कर्तव्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबित करने का आदेश लोक शिक्षण संचनालय ने जारी किया है।
