प्रदेश

BREAKING : निलंबित IAS Ranu Sahu की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

बिलासपुर :  कोल स्कैम मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू (IAS Ranu Sahu) ने लोअर कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

वहीं इसके बाद हाई कोर्ट में अर्जी लगाई, रानू साहू की जमानत याचिका को लेकर आज हाईकोर्ट में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई, जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने सुनवाई के बाद फैसले को रिजर्व रखा है।

और पढ़ें ...

भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने शिविर में हितग्राहियों से की सीधे चर्चा

छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गांवों गरीब परिवारों को पक्के घर और उज्जवला गैस के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की पहुंच से ग्रामीणों की जीवन शैली मंें बदलाव आ रहा है।
सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में लगाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैकुण्ठपुर विकासखंड ग्राम आमी में लगाए गए शिविर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव और जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अनुपम मिश्रा भी शामिल हुए। शिविर में 70 वर्षीय महिला ने पारंपरिक सुवागीत ‘चल झूला झूल..गोंदा के फूल’ गीत गाकर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान श्री मिश्रा ने शिविर में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों से चर्चा भी की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि योजनाओं का लाभ जिनकों मिले हैं, उन्हें बहुत बधाई लेकिन उनकी जिम्मेदारी यह भी है कि वे अपने परिचितों तथा आसपड़ोस को भी इन योजनाओं से जुड़ने, उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं ताकि हर ग्रामीण सशक्त हो और सरकार की मंशा पूरा हो। ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिले इसलिए योजनाओं के बारे में जानकारी दें ताकि दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिल सके।

 

गांवों में पहुंच रही बैंकिंग सुविधाएं
भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री अनुपम मिश्रा को बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट (बीसी) सखी से जुड़ी श्रीमती कांति प्रजापति ने बताया कि अब 15 से 20 हजार रूपए तक पारिश्रमिक मिलने से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। बता दें बीसी सखी का मुख्य कार्य ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाना है, इससे हर तरह के आर्थिक लेनदेन, बैंक खातों में जमा व निकासी, नए खाते खोलने की सुविधा पहुंचाना है। श्री मिश्रा ने सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बहुत आगे बढ़ने तथा ज्यादा से ज्यादा बचत के महत्व तथा बैंक खाता प्रारंभ करने के बारे जानकारी देने कहा।
खाना पकाना हुआ अब सुविधाजनक
कहानी, मेरी जुबानी के तहत श्रीमती काजल देवांगन, सुमती चक्रधारी, रजवंती बाई ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर मिलने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब आंखों में आंसू आना बंद होगा। आनी निवासी किसान श्री प्रदीप शुक्ला ने किसान सम्मान निधि से हुए लाभ के बारे में बताया। उजाला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए बहुत ही समुधर गीत ‘बेटी हूं, लिखूंगी, पढ़ूंगी, मेहनत करूंगी, उजाला लाऊंगी’ सुनाया।
पक्के मकान से बदल रहा जीवन स्तर
ग्राम आनी के ही श्रीमती रमनिया सिंह ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया, उन्होंने बताया कि कच्चा मकान से छुटकारा मिला अब पक्का मकान मिलने से पानी टपकने की तकलीफ भी दूर हुआ। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पथरी बीमारी के इलाज होने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए श्रीमती बेला बाई ने बताया कि गरीब परिवार के लिए यह आयुष्मान कार्ड संजीवनी की तरह है। घर में इलाज के लिए पैसे नहीं था, ऐसे में आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज हुआ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी कार्ड, मृदा परीक्षण, प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना, सिकल सेल परीक्षण, श्रमिक पंजीयन कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन खाता जैसे योजनाओं के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

और पढ़ें ...

रायपुर : स्कूली बच्चों को संस्कारित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को संस्कारित करने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह को  सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में नवाचारी रचनात्मक प्रयोग हेतु जिले के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षादूत के लिए 15 एवं ज्ञानदीप के 3 शिक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप मंे शामिल हुए।

राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को बच्चों को ज्ञानरूपी संस्कार देकर गढ़ने का काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। यही बच्चे आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे अनेक उदाहरण है जब शिक्षकों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करने के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उनकी पहल पर यह पुरस्कार शुरू किया गया था। कार्यक्रम को  विजय केसरवानी,  चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष  नंदकुमार साहू ने भी संबोधित किया।
शिक्षादूत से सम्मानित शिक्षकों को 5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि सहित प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं साल भेंट की गई है। इसी तरह ज्ञानदीप के लिए सम्मानित शिक्षकों को 7 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि सहित प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं साल मुख्य अतिथि के द्वारा भेंट की गई हैं। सम्मानित शिक्षकों में प्रधानपाठक श्री भुनेश्वर प्रसाद चन्द्रा, श्रीमती प्रणिता वर्मा और  परमानंद साहू तथा सहायक शिक्षकों में श्रीमती शालिनी कश्यप, श्रीमती सीमा जायसवाल,  विजय सिंह पैकरा,  तेजनाथ साहू, श्रीमती सुनीता जायसवाल,  घनश्याम प्रसाद वर्मा, श्रीमती संध्या पैकरा,  तानसेन कुर्रे, सुश्री क्षिप्रा अग्रवाल, श्रीमती मेघा वर्मा, श्रीमती पीयूष रामपुरीक,  संजू राम निर्मलकर शामिल हैं। इसी तरह ज्ञानदीप से सम्मानित हुए शिक्षकों में शिक्षक श्रीमती कुसुम बागड़े,  हेम कुमार देवांगन और  रमाशंकर साहू शामिल हैं।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी  बी.एल. देवांगन, जिला मिशन समन्वयक एम.एल. ब्राम्हणी, श्री राव, सहायक संचालक के.एस. मेरावी, बी.आर.पटेल,  के.के. गुप्ता सहायक कार्यक्रम समन्वयक  मनहरण लाल साहू, जहीर अब्बास,  खिलावन वर्मा एवं  अरूण वर्मा सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अम्बिकापुर पहुंच कर मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माँ महामाया का आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अम्बिकापुर पहुंच कर मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माँ महामाया का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश और देश की तरक्की, शांति और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री  अरुण साव तथा उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर डिवाईडर के बीच कट के लिए मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने रायगढ़ शहर से जुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर कहीं भी कोई भी कट न होने के कारण दुर्घटना की निरंतर संभावनाओं को देखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायपुर में मुलाकात की। अनुराग मित्तल ने बताया कि रायगढ़ शहर से जुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 जो कि ओडिसा की ओर जाता है, इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ एक मार्ग संस्कार स्कूल की ओर जाता है, वहीं दूसरा मार्ग पुसोर की ओर निकलता है। रायगढ़ शहर मे स्थित कांशीराम चौक से दो किलोमीटर के अंदर इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर  चैतन्य टेक्नो स्कूल, केंद्रीय भंडारण निगम, पेट्रोल पंप आदि स्थित है। अनुराग ने कहा कि इस नेशनल हाईवे पर सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर बना हुआ है, जिस पर कहीं भी कोई भी कट नहीं दिया गया है, जिसके कारण स्कूली बच्चों एवं आमजन को आने जाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और न चाहते हुए भी बच्चों को स्कूल के लिए गलत साइड से आना-जाना करना पड़ता है। साथ ही पेट्रोल पंप, केंद्रीय भंडारण निगम से आने वाले वाहनों को भी गलत साइड से गुजरना पड़ता है, जो कि ओडिसा की ओर जाने वाला नेशनल हाईवे होने के कारण इस हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन निरंतर होता रहता है, ऐसे मे दुर्घटना होने की संभावना निरंतर बनी रहती है।
अनुराग मित्तल ने कहा कि भविष्य में स्कूली बच्चों, आमजन पर किसी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो जाये, इसलिए इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर कुछ जगहों पर कट देना अति आवश्यक है, जिसमें मुख्य रूप से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, केंद्रीय भंडारण निगम के आसपास वहीं दूसरा कट संस्कार स्कूल और पुसोर की ओर जाने वाले मार्ग के आसपास एवं केआईटी कॉलेज के आसपास देना जरूरी है, जिससे स्कूल, केंद्रीय भंडारण निगम, पेट्रोल पंप से आवागमन राइट साइड से हो सके।
अनुराग ने कहा इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित  चैतन्य टेक्नो स्कूल, संस्कार स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग के आसपास और केआईटी कॉलेज के आसपास गति अवरोधक का होना भी अति आवश्यक है, जिससे की भारी वाहनों के गति पर नियंत्रण किया जा सके, जिसके कारण यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी रहे और भविष्य मे होने वाली जनहानि से बचा जा सके। अनुराग ने माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी का इस और ध्यान आकर्षित कर उचित कदम उठाने के लिए निवेदन किया। अभिषेक अग्रवाल, किशन अग्रवाल, राम मूर्ति ने अनुराग के साथ मिलकर ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग...बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ लौट रही महिला को बनाया शिकार

भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत रिसाली में रविवार को दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना हुई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पति के साथ घर जा रही महिला के गले से चेन खींचकर भाग गए। घटना के बाद महिला ने पति के साथ नेवई थाना पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नेवई पुलिस ने इस मामले में धारा 356, 379 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीलपारा रिसाली निवासी धनवंती वर्मा (57) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रविवार दोपहर 1:15 बजे अपने पति धनुष लाल वर्मा के साथ जुपीटर स्कूटर पर सवार होकर डीमार्ट दुर्ग से अपने घर रिसाली जा रहे थे। वीआईपी नगर रिसाली गार्डन के सामने एक काले रंग की बिना नंबर की प्लसर मोटर सायकल में तीन अज्ञात युवकों ने उनकी गाडी को कट मारकर गिरा दिया।

इसके बाद एक युवक महिला के नजदीक पहुंचा और गले सोने के चैन को खींचकर ले गया। महिला ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। सोने की चेन की कीमत 50 हजार रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल नेवई पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

आदिवासी छात्रों के बीच पंहुचे तहसीलदार गुप्ता

दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसडीएम  दीपक निकुंज के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग  प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बीती हुई रात में दुर्ग शहर में स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे। रात में निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने एक-एक कर लगभग सभी छात्रों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। बच्चों से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधीक्षक  विकास चंद्राकर ने बताया की छात्रावास में बच्चों के नियमित हेल्थ चेकअप होता है। बच्चों के शिक्षा स्तर में वृद्धि हेतु कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। समय-समय पर खेल स्पर्धा, योगा आदि गतिविधियां करायी जा रही है। तहसीलदार ने सभी बच्चों की मोटिवेशनल क्लास लिया। हॉस्टल में बच्चों के साथ भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता परखा। तहसीलदार को अपने बीच पाकर आदिवासी बच्चे खुश दिखे। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री  चंद्राकर उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री साय ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के पिता  नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या...मचा हड़कंप

कांकेर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नगर पंचायत पखांजूर के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंची है. पखांजूर के पुराना बाजार की घटना.

मिली जानकारी के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे, इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद सिविल अस्पताल में लाया गया है, जहाँ मौके पर भाजपा समर्थकों एवं नगर के जानता की भारी भीड़ जमा हुआ है घटना के बाद पखांजुर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की सर्चिंग बढ़ाया गया है पखांजुर पुलिस आरोपी की खोजबीन के लिए जुट गई है.

और पढ़ें ...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 5 वर्षीय मासूम की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि, चांपा के हनुमान धारा के पास एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, चांपा के हनुमान धारा के पास स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. इस दौरान पीछे बैठी 5 वर्षीय वाधिका देवांगन की मौत हो गई. ट्रैक्टर को नाबालिक चला रहा था, जिसमें रेत भरी हुई थी.

वहीं हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कई घंटे तक चक्काजाम किया. पुलिस के मुआवजा देने की समझाइस के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नाबालिग ट्रैक्टर को चला रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

और पढ़ें ...

भूत प्रेत और साँप निकलने की अफवाह...8 साल से बंद पड़ा है छत्तीसगढ़ का यह हॉस्टल

बिलासपुर। माता शबरी गर्ल्स कॉलेज परिसर का 87 लाख का हॉस्टल भूत प्रेत के अफवाह के कारण 8 साल से बंद पड़ा खंडहर में तब्दील हो रहा है। इसके बावजूद कालेज प्रशासन छात्रावास अधीक्षक और 2 भृत्य और नेक मूल्यांकन के लिए बुलाये गए सहायक ग्रेड कर्मी को यही अटैच रखे है। जबकि उनका रिलीविंग ऑर्डर भी आ गया है।

छात्रावास अधीक्षक, 2 भृत्य व सहायक नेक ग्रेड को बिना काम के वेतन

आरोप है कि इन कर्मियों को बिना काम के वेतन देना पड़ रहा। वहीं यहां पढ़ने के लिए दीगर जिले और प्रान्त से आने वाली छात्राओं को मजबूरन 2- 3 हजार रुपये मासिक में किराए का मकान लेकर रहना पड़ रहा है। आरोप है कि ये अतिरिक्त कर्मी हॉस्टल में छात्राओं की रखवाली करने के बजाय एकाउंटेंट और बाबू बनकर काम करना चाहते है इसलिए ऐसी अफवाह उड़ाई गई।

 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - जांच में शिक्षक दोषी करार, FIR दर्ज करने आदेश जारी, क्या है पूरा मामला जाने…

कोरबा: कोरबा आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने शिक्षक पर FIR दर्ज करने का फरमान जारी किया है, बता दे कि, जिले के आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था.

इस मामले में शिक्षक संदीप अग्रवाल पर सहायक आयुक्त ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम घरीपखना का है.उक्त मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले विकासखंड पौड़ी उपरोड़ा के ग्राम घरीपखना के प्रीमेट्रिक आदिवासी छात्रावास में दो बच्चियों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था. अधिक्षिका की शिकायत पर आदिवासी विकास कोरबा ने जांच टीम गठित कर जांच कराई थी.

जांच मे दोषी पाए जाने पर शिक्षक संदीप अग्रवाल को निलंबित किया गया था. इस मामले में अब आदिवासी विकास कोरबा के सहायक आयुक्त ने दोषी शिक्षक पर स्थानीय थाना कटघोरा में एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है.

और पढ़ें ...

ठंड की रात में अस्पताल के बाहर सिसकती रही महिला, साथ में था नौ माह के बच्चे का शव

नारायणपुर: जिला अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. कड़ाके की ठंड में एक महिला 9 माह के बच्चे के शव को गोद रख कर रोती रही. मगर अस्पताल प्रबंधन को इसकी कोई फ़िक्र नहीं थी. रोती महिला को तहसीलदार ने मदद की.

बता दें, ग्राम बाहकेर निवासी परिजन अपने 9 माह के बच्चे को बीमारी के इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर लेकर पहुंचे थे. उप स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर में डॉक्टर ने बच्चे को जिला अस्पताल नारायणपुर में रेफर कर दिया.

 बच्चे को जिला अस्पताल में रखने के थोड़ी देर बाद 8 बजे अचानक डॉक्टरों ने बच्चे को जगदलपुर रेफर करने की बात कही. इस बात से बच्चे के पिता घबरा गए और निजी अस्पताल तक जाने के लिए एम्बुलेंस की मांग की. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने एम्बुलेंस देने से इंकार कर दिया और कुछ दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने के बाद अस्पताल से जाने को कह दिया.

मजबूर माता -पिता अपने बच्चे की जान बचाने बाइक से निकलने ही वाले थे तभी डॉक्टर की लापरवाही के कारण अस्पताल में दरवाजे पर ही नौ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई.

और पढ़ें ...

Breaking : सुरक्षा बल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी...मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सुकमा क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के तुमकपाल और डब्बा कुन्ना गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना स्थल से मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने मीडिया को बताया कि, कटेकल्याण पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकुन्ना गांव के पास एक पहाड़ी में यह मुठभेड़ हुई है। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

आईजी सुंदरराज पी ने आगे कहा कि, सुरक्षाकर्मियों की एक ज्वाइंट टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में मौजूद थी। इस दौरान अचानक नक्सलियों सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी रूकी तो वर्दी पहने तीन नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार के साथ माओवादी कागजात भी बरामद किये गये हैं। उनका कहना है कि मारे गए तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अभी भी जंगल और पहाड़ी के आसपास के इलाकों में पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

पहाड़ी और जंगली इलाकों में गश्त जारी

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस ने पहाड़ी और जंगली इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों से भी पुलिस को लगातार जानकारियां मिल रही है। इसी आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

और पढ़ें ...

केमिकल फैक्ट्री में हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत...जांच में जुटी पुलिस

कोरबा: कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है. हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. और जांच में जुट गई है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक, नटराज केमिकल फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई है. मृतक गोपाल प्रसाद रात्रे फैक्ट्री में काम करते हुए ऊंचाई से गिर पड़ा, उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 मृतक की पहचान गोपाल प्रसाद रात्रे निवासी बिलाईगढ़ के छुईहापारा के रूप में हुई है. घटना के बाद उसके दो बच्चे और पत्नी सदमे में है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और आगे की जाँच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

प्रेमी के घर जाकर प्रेमिका ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी...जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी घर जाकर अपनी जान दे दी है। युवती की लाश उसके प्रेमी के घर फंदे पर लटकती मिली, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि, युवती और उसके प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे। मृतिका ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जाँच में कोतवाली पुलिस जुट गई है।

कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के मुताबिक, मृतिका की पहचान 20 वर्षीय नेहा यादव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं मृतिका और युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...