प्रदेश
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदाय किया जाना है। आदिवासी विकास विभाग में संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनके लिए शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए आवेदन पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन माध्यम से किया जा रहा है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु अंतिम तिथि (नवीन एवं नवीनीकरण) 30 दिसम्बर, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर 2023 से 20 जनवरी 2024 और सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षक किया नियुक्त
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मतगणना प्रेक्षक मतगणना प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना के परिणामों को प्रत्येक चक्र (चरण) के पश्चात आयोग के साफ्टवेयर के माध्यम से अद्यतन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संपूर्ण मतगणना की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की निगरानी में संपन्न होगी। मतगणना के दौरान सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग होगी जो प्रेक्षकों की निगरानी में की जाएगी। मतगणना के दौरान प्रेक्षक किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना का निरीक्षण कर सकेंगे। मतगणना प्रेक्षकों के साथ निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक भी मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। प्रेक्षक की उपस्थिति में प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता के समक्ष रेंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जाँच की जाएगी। इसके अलावा सभी चक्रों (राउंड) के पूर्ण होने पर पाँच वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (व्हीव्हीपेट) का ड्रा के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभावार प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए डॉ. लक्ष्मीशा जी., कोंडागांव के लिए श्री बालाजी दिगंबर मंजुले, भटगांव के लिए श्री डी. थिप्पे नायक, राजनांदगांव के लिए श्री मुदावंतु एम. नायक, सीतापुर के लिए श्री पी. कोटेश्वर राव, जैजेपुर के लिए श्री एस. लवन्ना, कवर्धा के लिए सुश्री रमीसेट्टी श्रीलता, बसना के लिए श्री अजित नारायण हजारिका, डोंगरगढ़ के लिए श्री दशरथ दास, प्रतापपुर के लिए सुश्री एस्थर कथार, खुज्जी के लिए श्री हरि नारायण पासवान, महासमुंद के लिए श्री रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, कोंटा के लिए श्री संजीव कुमार, बेलतरा के लिए श्री उदयन मिश्रा, पंडरिया के लिए श्री अजय कुमार गुप्ता, भानुप्रतापपुर के लिए श्री अशोक कुमार, लैलूंगा के लिए श्री सी. एन लोंगफाई, आरंग के लिए श्री मीर तारिक अली, कोटा के लिए श्री न्याली एटे, प्रेमनगर के लिए श्री रंजीथ कुमार जे. को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार अंबिकापुर के लिए श्री रूपवंत सिंह, वैशालीनगर के लिए श्री राजकृष्ण पृथी, कोरबा के लिए श्री प्रियातु मंडल, चित्रकोट के लिए श्री सुदेश कुमार मोख्ता, सामरी के लिए श्री जयकृष्ण अभीर, भाटापारा के लिए श्री सुमीत कुमार, कांकेर के लिए श्री विवेक पदम सिंह, राजिम के लिए सुश्री अंजु चौधरी, पत्थलगांव के लिए सुश्री निशु सिंघल, अकलतरा के लिए सुश्री प्रिती, बिलाईगढ़ के लिए श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, धरमजयगढ़ के लिए श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह, डोंगरगांव के लिए श्री मुकेश कुमार, कुनकुरी के लिए श्री राजीव रंजन, भरतपुर-सोनहत के लिए श्री रवि रंजन मिश्रा, बिन्द्रानवागढ़ के लिए श्री सुनील कुमार, सरायपाली के लिए श्री जफर मलिक, संजारीबालोद के लिए श्री केशवेन्द्र कुमार, सक्ती के लिए श्री मोहम्मद वाय सफीरूल्ला के. और लुण्ड्रा के लिए डॉ बी.सी. सतीशा को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह रामपुर के लिए श्री मंजुनाथ स्वामी जी एन, रायपुर शहर पश्चिम के लिए श्री इजराइल वात्रे , बीजापुर के लिए श्री बी. जॉन, पाली-तानाखार के लिए सुश्री ललतानपुई वांगछोंग, पामगढ़ के लिए डॉ किरण एच. कुलकर्णी, कसडोल के लिए डॉ राजेन्द्र भरुद , बेमेतरा के लिए श्री अभिषेक कृष्णा, भिलाई नगर के लिए श्री दीपक कुमार मीणा, कुरूद के लिए श्री दीपक रामचन्द्र टावरे, मुंगेली के लिए श्री गंगाथरन डी., नारायणपुर के लिए श्री निरंजन कुमार सुधांशु, बस्तर के लिए श्री आर एच ठाकरे, रायपुर शहर ग्रामीण के लिए श्री रविन्द्र लक्ष्मण, केशकाल के लिए श्री एस डी मंधारे, खल्लारी के लिए श्री विवेक एल भिमनवार, रायपुर शहर उत्तर के लिए सुश्री विमला आर, लोरमी के लिए श्री भबानी शंकर, अभनपुर के लिए श्री बिष्णु प्रसाद मिश्रा, सिहावा के लिए श्री मनीष अग्रवाल, धमतरी के लिए श्री सिबो नारायण साहू, अहिवारा के लिए श्री सुवेंदु कानूनगो और चंद्रपुर के लिए श्री उमाकांत त्रिपाठी को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार डौंडीलोहारा के लिए सुश्री मंजुलता स्वाइन , जशपुर के लिए राजीव प्रशहर, रायगढ़ के लिए मती रूपांजलि कार्तिक, गुंडरदेही के लिए सैयद मुकर्रम शाह, तखतपुर के लिए श्रीमती मधु रघुवंशी, बलौदाबाजार के लिए डॉ एस अनीश शेखर, दुर्ग शहर के लिए आर ललवेना, धरसींवा के लिए सुश्री एस अमृता जोथी, कटघोरा के लिए चंद्रकुमार जमातिया, साजा के लिए अनुराग पटेल, बिलासपुर के लिए कुमार प्रशांत, मस्तूरी के लिए प्रेमप्रकाश उपाध्याय और पाटन के लिए नितिन सिंह भदौरिया को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह जगदलपुर के लिए डॉ सुब्रत गुप्ता, बैकुंठपुर के लिए नारायण चन्द्र सरकार, जांजगीर-चांपा के लिए श्री सायबल चक्रवर्ती, मरवाही के लिए श्री शांतनु साहा, खरसिया के लिए श्री ससीम कुमार बरई, मोहला-मानपुर के लिए श्री शकील अहमद, अंतागढ़ के लिए श्री एच जे देसाई, मनेन्द्रगढ़ के लिए श्री ललित मोहन रायल, खैरागढ़ के लिए श्री नर्मदेश्वर लाल और रामानुजगंज के लिए श्री ताय काये को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
सहकारी समिति से 213 क्विंटल धान जब्त, खाद्य अधिकारी के दल ने मारा छापा
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के बरबसपुर सहकारी समिति में अवैध रूप से भंडारित 213 क्विंटल धान को प्रशानिक अमले ने जब्त किया है। सहकारी समिति में अवैध रूप से धान का भंडारण किए जाने की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर के दल ने समिति में छापा मारकर उक्त जब्ती की कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, एमसीबी कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा को सहकारी समिति बरबसपुर में धान का संग्रहण किए जाने की जानकारी मिली थी, जबकि बरबसपुर समिति में अब तक धान खरीदी की शुरूआत नहीं हो पाई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी एमसीबी संजय ठाकुर, डीएमओ विनीता चौरासे, सहायक पंजीयक श्री पैकरा, नोडल अधिकारी आंनद सिंह, नायब तहसीलदार कांत पांडेय के दल ने समिति में पहुंचकर जांच की।
प्रशासनिक अमले को समिति में 213 क्विंटल धान भंडारित मिला। पूछताछ में पता चला कि उक्त धान समिति प्रबंधक चन्द्र प्रकाश साहू का है। उनके घर में फर्श का काम चल रहा है। इस कारण उन्होंने अपना धान समिति में रखवा दिया था। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से अनुमति भी नहीं ली थी। इस कारण धान को फिलहाल जब्त किया गया है।
BREAKING : मैनपाट में दर्दनाक हादसा...2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
सरगुजा। छत्तीसगढ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां दो बाइकों में जोरदार टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।
दरअसल अंबिकापुर से बाइक सवार तीन लोग मैनपाट जा रहे थे। इधर मैनपाट से दो बाइक सवार अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मैनपाट के डायवर्ड सिटी पार्क सपनादर के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें जांजगीर चांपा से मैनपाट जा रहे बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई तो वहीं मैनपाट से अंबिकापुर जा रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हुई है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची कमलेश्वरपुर पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
CG BREAKING : नक्सलियों की कायराना करतूत, IED बम की चपेट में आने से एक जवान घायल
कांकेर : जिले के धुर नक्सल प्रभावित पानीडोबीर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा सर्चिंग पार्टी को नुकसान पहुंचाने पाइप बम प्लांट कर रखा गया था, जिसे जवानों ने सर्चिंग के दौरान बरामद कर लिया, लेकिन बम को डिफ्यूज करने के दौरान हादसा हो गया, जिसमें जिला पुलिस का एक जवान घायल हो गया है. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मामले की पुष्टि की है.
कोयलीबेडा थाना क्षेत्र के पानीडोबीर के जंगल में नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट कर रखी गईं थी. जवानों की टीम जब नक्सल गस्त पर थी इस दौरान जवानों को इस बात की सूचना मिलीं. जिसके बाद जवानों ने बारीकी से इलाके का निरीक्षण करते हुए बम को ढूंढ निकाला. बीडीएस की टीम जब बम को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर रही थी तब बलास्ट के दौरान एक स्प्लिंटर जवान जानीकराम दुग्गा के कान में आकर लग गया, जिससे जवान को चोट आईं है. प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है. एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान की हालत खतरें से बाहर है, उसे लगी चोट गंभीर नहीं है. बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है, जिन्हें रोकने पुलिस और सुरक्षाबल के जवान लगातार ऑपरेशन चला रहे है.
*छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र 24 के लोकसभा चुनाव में बनेगा देश भर में चुनावी मुद्दा - कांग्रेस*
जान से मारने की धमकी देकर दो लोगों ने नाबालिग आदिवासी छात्रा से किया दुष्कर्म...गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापुर में एक आदिवासी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां दो आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर अलग अलग दिन कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।
थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया ने बताया कि आरोपी लीलेश विश्वकर्मा 27 वर्ष तथा जितेंद्र ध्रुव निवासी चौगेल ने नवमीं कक्षा में पढने वाली नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना 10 जुलाई तथा 12 जुलाई 2023की है।
आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी, आरोपियों की धमकी से डरी छात्रा ने घटना की जानकारी नहीं दी। पीड़िता छात्रा के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को लगी, तब जाकर परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376,2DH, 376, 3 ,506 IPC, पॉक्सो 06 पर मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
छत्तीसगढ़ : दो माह पहले हुआ युवती का अपहरण, अब जंगल में मिला कंकाल
कोरबा। जिले के ग्राम लेपरा से दो माह पूर्व किडनैप हुई युवती का कंकाल मिला है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, युवती सिलाई सीखने सहेली के साथ कोरबा के लिए निकली थी, उसके बाद घर नहीं पहुंची। आरोपियों ने युवती का अपहरण कर परिवार वाले को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत परिजनों ने बांगों थाने में की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी
जांच में आज पाली थाना क्षेत्र के ग्राम केराझरिया कोसाबाड़ी जंगल में युवती की दफनाई हुई लाश मिली, खोदने पर युवती का कंकाल बरामद किया गया। मामले में गिरफ्तार पांच आरोपी सलिहाभाटा निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
राज्यपाल से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और प्रभतेज भाटिया ने सौजन्य भेंट की। साथ ही उन्होंने 1 दिसंबर 2023 को शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में भारत और ऑस्टेलिया के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया।
युवक ने नाबालिग लड़की से किया छेड़छाड़, फिर फोटो को एडिट कर इस्ट्राग्राम में किया वायरल, अब गिरफ्तार
बिलासपुर। न्यायधानी में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लेने थाना क्षेत्र का है।न्यायधानी में एक नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गगन कुमार महिलांगे नामक लड़के के द्वारा पीड़िता को बेइज्जत करने के नियत से हाथ बांह को पकड़ा गया है। पीड़िता के द्वारा मना करने पर आरोपी ने पीड़िता के फोटो को एडिट कर इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया है और उक्त फोटो को इंस्टाग्राम से हटाने के लिए पीड़िता की मां से बीस हजार रुपए की मांग कर रहा है। पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में आईपीसी की धारा 354, 509 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया थाना स्तर पर टीम बनाकर गगन कुमार महिलांगे की खोजबीन की गई और उसके घर इमलीपारा में दबीस देकर हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
दिनदहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण, स्कूल जाने घर से रवाना हुई थी छात्रा….कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम
जशपुर। जशपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए अपनी सहेली के साथ रवाना हुई थी। तभी रास्ते में कार सवार बदमाशों ने छात्रा को जबरन कार में बिठाकर फरार हो गये। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
अपहरण की ये घटना कोतवाली थाना के लोखंडी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लोखंडी हायर सेकेेंडरी स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण हुआ है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज सुबह 11 बजे छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जाने के लिए घर से रवाना हुई थी। स्कूल पहुंचने से पहले ही कार सवार कुछ बदमाशों ने छात्रा का रास्ता रोककर उसे जबरन कार में बिठा लिये। इस दौरान छात्रा और उसकी सहेली मदद के लिए चिखती रही।
लेकिन तब तक आरोपी छात्रा का अपहरण कर मौके से फरार हो चुके थे। छात्रा की सहेली तुरंत इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद छात्रा के अपहरण की सूचना तुरंत ही पुलिस को दिया गया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गयी।
पुलिस टीम द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में अपहृत छात्रा का सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जशपुर जिला में दिनदहाड़ें हुए इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
विधानसभा आम निर्वाचन 2023ः मतदान वीरों का हुआ सम्मान
कांकेर, 28 नवम्बर 2023/ जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक 81 फीसदी मतदान हुआ। मतदान में प्रत्यक्ष रूप से अपनी भूमिका निभाने और एक-एक मतदाता को मतदान केन्द्र में लाने दिनरात पसीना बहाने वाले बूथ लेवल आफिसरों का सम्मान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया।
भानुप्रतापपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और इलेक्शन सुपरवाइजरों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर जैसे दूरस्थ इलाके में अभूतपूर्व मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि सभी बीएलओ के अथक प्रयासों का ही यह सुखद और सकारात्मक परिणाम है। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए मतदान दिवस के अनुभव साझा किए। इस अवसर जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल, अंतागढ़ एडीएम बीएस उईके, एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री प्रतीक जैन, अंतागढ़ एसडीएम श्री विश्वास कुमार सहित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित थे।
इसके पहले, आज सुबह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित सेक्टर ऑफिसर, प्रिसाइडिंग ऑफिसर सहित विभिन्न लोगों का सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया। आज सुबह 11.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
सम्मान समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर कलेक्टर अंतागढ़ श्री भगवान सिंह उइके, ईको ग्रीन मतदान केन्द्र में सहयोग के लिए वनमण्डलाधिकारी कांकेर श्री आलोक कुमार बाजपेयी, पूर्व भानुप्रतापपुर के वनमण्डलाधिकारी श्री जाधव श्रीकृष्ण ए.एन.एस तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमण्डलाधिकारी श्री शशिगानन्दन के. को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इंडियन रेडक्रास सोसायटी कांकेर मतदाता मित्र के लिए पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के व्याख्याता श्री पवन कुमार सेन, राष्ट्रीय सेवा योजना मतदाता मित्र हेतु सहायक जिला क्रीडा अधिकारी श्री आबिद खान, मतगणना स्थल नाथियानवागांव में सामग्री वितरण एवं संग्रहण के लिए नाथियानवागांव पार्किंग क्षेत्र वाले भू-स्वामी श्री प्रभात चोपड़ा, आदर्श मतदान केन्द्र हेतु जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल रजक, जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी यादव, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.के. गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सोहेल कुमार तथा स्वीप एवं आदर्श मतदान केन्द्र हेतु व्याख्याता श्री नवनीत पटेल, श्री विकास गुप्ता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुसावंड के प्रधान अध्यापक श्री चन्द्रप्रकाश रवानी को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार जिला स्तरीय तीन श्रेष्ठ बीएलओ में से महेशपुर मतदान केन्द्र के सहायक शिक्षक श्री जयसिंह मरकाम, खमढोड़गी मतदान केन्द्र के सहायक शिक्षक श्री रामप्रसाद पोया और नरसिंहपुर मतदान केन्द्र के श्री प्रकाश ठाकुर तथा हरनगढ़ के पटवारी श्री देवेन्द्र कुमार सलाम और बैंजनपुरी के व्याख्याता श्री नुमेश सोनी श्रेष्ठ दो सुपरवाइजर के रूप में पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर श्री प्रतीक जैन तथा श्रेष्ठ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़ श्री विश्वास कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार अंतागढ़ श्री राधाकृष्णा बंजारे एवं प्रभारी तहसीलदार दुर्गूकोंदल श्री कृष्णा पाटले को पुरस्कृत किया गया।
विधानसभा निर्वाचन-2018 की तुलना में वर्ष 2023 में उच्च मतदान प्रतिशत वाले तहसील के लिए तहसीलदार पखांजूर कुलदीप ठाकुर एवं चारामा के प्रभारी तहसीलदार उमाकांत जायसवाल को श्रेष्ठ तहसीलदार के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में जहां नक्सल घटना के बाद भी मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने में में योगदान देने वाले मतदान दलों के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इनमें से छोटे पखांजूर मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी अमरचन्द्र मौर्य, मतदान अधिकारी हरीश लोचन सिंह ठाकुर, किशन लाल कुलदीप एवं लोकेश्वर ठाकुर, रेंगावाही मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी कामदेव टेकाम, मतदान अधिकारी ब्रम्हा शोरी, दिनेश कुमार गौर एवं बीएलओ श्री अजित बोस तथा सावनपुर पीव्ही 96 मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी अंकुश भक्त, मतदान अधिकारी रामाधीन शर्मा, गरीब राम नेताम एवं बीएलओ श्री सुखेश कुमार दरेन्द्र शामिल है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. सुमित अग्रवाल सहित जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद रहे।
भू पे का एक और शिकार फांसी के फंदे पर झूला- अरुण साव
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने महासमुंद के लाफिनकला गांव के किसान राजाराम निषाद द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भू पे पुलिस का एक और किसान शिकार हो गया। राज्य में चारों तरफ अनाचार, अत्याचार का मंजर है।एक और बेकसूर कांग्रेस राज की नाइंसाफी का शिकार हुआ है। इसके पहले भी किसान कांग्रेस राज में प्रताड़ना और सरकार की वादाखिलाफी से कर्ज के जाल में फंसकर मौत को गले लगाने मजबूर हुए हैं और पांच साल तक यह सरकार ऐसे मामलों को झुठलाती रही है। कांग्रेस सरकार में किसानों से तक लूट का नतीजा है कि भू पे ने कांग्रेस सरकार को विदाई की बेला में भी एक किसान की जिंदगी अवैध वसूली में दे दी। इस किसान को चोरी के कथित मामले को रफा दफा करने एक लाख की रकम देने प्रताड़ित करने का आरोप उसके सुसाइड नोट में सामने आना इसका प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ कितना क्रूर बर्ताव किया जा रहा है। क्या छत्तीसगढ़ का किसान चोर है?
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि किसानों को कर्ज के जाल में फंसाकर उन्हें आत्महत्या के लिए विवश करने वाली सरकार, किसानों को चोर ठहराकर उन्हें एक लाख की रकम रिश्वत में देने प्रताड़ित करने वालो को संरक्षण देने वाली सरकार अब सिर्फ 5 दिन की मेहमान है। छत्तीसगढ़ के किसानों ने इस अन्यायी, अत्याचारी, दमनकारी, रिश्वतखोरी को पालने पोसने वाली सरकार के भाग्य में उसका अंत लिख दिया है। मौत को गले लगाने वाले एक एक किसान की आत्मा को इस सरकार के सफाए के बिना शांति कैसे मिल सकती है? उन दिवंगत अन्नदाताओं के परिवारों की आह झेलने के लिए कांग्रेस तैयार रहे। अब राजाराम की खुदकुशी ने फिर साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में कांग्रेस 5 साल तक कितना घातक ग्रहण बन कर लदी रही।
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
बिलासपुर। तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन के कारण भीषण सड़क हादसा थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार हाईवा ने आज फिर एक बाइक सवार दम्पति को अपनी चपेट में लिया इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद इस सड़क हादसे की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बिलासपुर के लोखंडी इलाके के पास हुआ है। जहां बाइक सवार पति-पत्नी दोनों ही बिलासपुर से घोंघाडीह लौट रहे थे। अचानक एक हाईवा तेजरफ्तार से आकर इस बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले की कार्रवाई सकरी थाना क्षेत्र में की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में नक्सली उत्पात... jio मोबाइल टावर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
छतीसगढ़ में नक्सिलयों ने फिर अपनी उपस्थ्ति दर्ज कराइ है यहाँ नक्सलियों ने jio मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। घटना नारायणपुर और बारसूर के बीच ही है। वहीँ नक्सलियों ने पर्चे भी फेके है जानकरी के अनुसार उसी जगह पर 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाने के लिए पोस्टर भी फेंके हैं। इस वारदात को पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने अंजाम दिया है।
CG News: घर में जा घुसा बेकाबू टैंकर, मवेशी की मौत, बाल-बाल बचे घरवाले
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के ग्राम ढाबाडीह में सीमेंट संयंत्र के मैटेरियल सप्लाई करने वाला टैंकर एक घर में जा घुसा। हादसे में घर वाले बाल बाल बचे, लेकिन गाड़ी की चपेट में आने से एक मवेशी की हुई मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से हथबंद सिमगा जाने वाली मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन सीमेंट संयंत्रों के लिए बना रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर यातायात एवं पुलिस प्रशासन का भी कोई शिकंजा नहीं होने से इन वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से जारी रहता है।
मंगलवार देर शाम गांव ढाबाडीह में एक घर में सीमेंट संयंत्र मटेरियल दस चक्का टैंकर मकान में जा घुसा। जिससे मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुआ। परिवार बाल-बाल बचे, लेकिन दो पशु धन चपेट में आने से एक की मौत हुई, वहीं एक घायल हुआ।
