प्रदेश
PM मोदी की अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना हुई ठप, क्या छत्तीसगढ़ के 7 स्टेशनों की बदलेगी सूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों को यूरोपियन देशों के तर्ज पर विकसित करने की योजना है।जिसमे अरबो रुपए की लागत से राज्य के कई स्टेशनों का विकास एवं जीर्णोद्धार करने का खाका तैयार किया गया स्वयं देश के प्रधानमंत्री ने इसका उद्धघाटन ऑनलाइन किया इसके तहत रेलवे प्रशासन ने गतिशक्ति नाम से अलग विभाग तैयार किया है। ताकि रेलवे के अन्य विभागों एवं निर्माण कार्य बाधित ना हो। पर यह दांव उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। कम से कम भाटापारा स्टेसन क्षेत्र के विकास कार्यों को देखते हुए तो यह कहा ही जा सकता है।

निगरानी की कमी
गतिशक्ति विभाग तो बना दिया गया है। पर इस विभाग में नई भर्ती नहीं हुई है अपितु पुराने विभाग से इंजीनियर एवं एवं स्टाफ को निकाल कर गति शक्ति में डाल दिया गया है।
पुराने कार्य बाधित, नये कार्य में गुणवत्ता की कमी
इस वजह से पुराने निर्माणाधीन कार्य बाधित हो रहे हैं वरन नए अमृत महोत्सव तथा गति शक्ति के अरबो रुपए के कार्य निरीक्षण के अभाव में कमजोर एवं गुणवत्ताहीन हो रहे हैं एक इंजीनियर को लगभग 10 से 12 स्टेशनों का कार्य देखना पड़ रहा है।
नहीं दे पा रहे पर्याप्त समय
इंजीनियर एवं स्टाफ की कमी से कार्य का उचित निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता अनुकूल नहीं हो रहा है निरीक्षण के अभाव में एजेंसियां अपनी मनमानी कर रहे हैं
छवि हो रही धूमिल
आज तक यह समझा जाता रहा है कि रेलवे प्रशासन गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य की मजबूती से कभी समझौता नहीं करती पर वर्तमान परिदृश्य से यह भ्रम दूर होता नजर आ रहा है तथा रेलवे अपनी पुरानी छवि जिसमें आमजन यह कहते नहीं थकते थे कि रेलवे के द्वारा किया गया कार्य अन्य विभागों के किए गए कार्यों से लाख टक
कांग्रेस पार्टी की बड़ी कार्रवाई, इन 10 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर…जानिए वजह…
कवर्धा: कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर 10 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। बता दें कि निष्कासित हुए सभी लोगों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया था। इसके चलते कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने निष्कासन की कार्यवाही की है।
political News: प्रदेश कांग्रेस के युवा उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री राजेंद्र मारकंडे सहित 10 लोगों को जिला अध्यक्ष होरीराम साहू ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
धान को बारिश से बचाने करें समुचित इंतजाम : कलेक्टर
राजधानी में दोस्ती करने से किया मना तो युवती पर चाकू से हमला, कई दिनों से पीछा कर रहा था आरोपित
गौशाला परिसर में मिला मृत बछड़े का कटा हुआ सिर, जमकर मचा बवाल, सामने आई ये वजह
रायगढ़। शहर के चक्रधर गौशाला परिसर में काल कलवित हुए एक बछड़े का सिर सड़क में बरामद होने से बैकुण्ठपुर में बवाल हुआ। गौरक्षकों के भड़कने पर मामले को सम्हालने कोतवाली पुलिस को जाना पड़ा। वहीं, पशु चिकित्सक का दावा है कि मामला गौहत्या का नहीं है, बल्कि 3 रोज पहले पैदा हुआ बछड़ा कमजोरी के कारण चल बसा और कुत्तों ने उसके शरीर को नोंच खाया है।
गुरुनानक देव जयंती पर सिक्ख समुदाय द्वारा जिस गौशाला के सामने मंगलम विवाह घर में लंगर का आयोजन किया गया था, उसी गौशाला के पीछे बैकुंठपुर मोहल्ले के सड़क में एक बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, प्रकाश पर्व पर मांस-मछली बेचना प्रतिबंधित है और इसी दिन गौशाला परिसर के ठीक पीछे बैकुंठपुर रोड किनारे एक बछड़े का संदिग्ध परिस्थितियों में कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। कुत्ते उसे नोंचने के लिए आपस में लड़ रहे थे। फिर क्या, सड़क में गोवंश का सिर मिलने की खबर पाते ही हरकत में आए गौसेवक वहां एकत्रित हुए और गौशाला प्रबन्धन पर आरोप लगाते हुए भड़कने लगे। गौसेवकों ने गौशाला में दूध निकालने का काम करने वाले युवक को धमकाते हुए पूछताछ की तो उसने यह कह दिया कि 3 रोज पहले गौशाला में पैदा हुआ बछड़ा जब मर गया तो उसे वहीं दफना दिया गया। गौशाला को गौवंशों का कब्रगाह बनाने की बात सुनते ही गुस्साए गौसेवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भीड़ लगने पर गौशाला के माहौल में तनाव का जहर घुला तो कोतवाली पुलिस को मोर्चा सम्हालने जाना पड़ा।
इस बीच डीएन चौधरी पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 3 दिन पहले जन्म लेने वाला बछड़ा कमजोर था। बैठने-उठने के साथ वह चलने में भी सक्षम नहीं था। विगत शाम बछड़ा अपनी मां को खोजते हुए गौशाला परिसर के पीछे उस जगह में जा पहुंचा जहां गोबर डंप होता है और वहां उसका पांव फंसने से वह ऐसे गिरा कि उसकी जान निकल गई। आवारा कुत्तों ने दफन हुए बछड़े के सिर को देख उसे जमीन से खींचा और धड़ तथा मुलायम हड्डियों को नोंचकर खाते हुए सिर को ले गए थे। डॉक्टर चौधरी ने जब लोगों को संतुष्ट किया कि मृत बछड़े के सिर को कुत्ते ले उड़े थे और मामला गौहत्या का कतई नहीं है, तब कहीं जाकर गौसेवकों के शांत होते ही विवाद सुलटा।
ग्रामीण ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुलिस पर लगाया पैसे मांगने का आरोप
महासमुंद। जिले के लाफिनकला गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसमें मृतक ने फिंगेश्वर पुलिस पर चोरी के मामले में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग करने का जिक्र किया है.
पुलिस के मुताबिक, जिसके घर में चोरी हुई उसने 15 हजार रुपए चोरी की बात कही, वहीं मृतक के परिजनों परिजनों का आरोप है कि मृतक को रविवार की सुबह फिंगेश्वर पुलिस को 20 हजार रुपए देना था, लेकिन उसी दिन सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
महासमुंद सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम लाफिनकला में रविवार को गांव के राजाराम निषाद पिता विशाल निषाद 42 वर्ष नदी से लगे आम के पेड़ पर फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना महासमुंद पुलिस को दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। जब मृतक के जेब की तलाशी ली तो पुलिस सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट को ASI अश्विनी मारकंडे पूरे गांव के सामने पढ़ कर सुनाया.
एएसआई अश्विनी मारकंडे ने बताया कि मृतक राजाराम निषाद ने सुसाइड नोट पर लिखा कि, फिंगेश्वर पुलिस द्वारा एक लाख मांग की गई है. मुझे फिंगेश्वर पुलिस द्वारा थाने बुलाया गया था. इस दौरान गांव के सरपंच (सरपंच पति नेतन पटेल) भी साथ था. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, हाइटेंशन लाईन की चपेट में आने से मौत
भिलाई। छत्तीसगढ़ केदुर्ग स्टेशन में मंगलवार को भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर एक अज्ञात युवक हाई टेंशन लाईन के सम्पर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला दुर्ग के समीप रसमड़ा स्टेशन का है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और अंजोरा चौकी पुलिस पहुंच गई। युवक का शव मालगाड़ी इंजन के पेंटोग्राफ में फंसा था जिससे बाहर निकाला गया। मौके पर जीआरपी पुलिस की कार्रवाई जारी है।अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
CG NEWS : 2 हेड मास्टर सहित 6 अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला
जशपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्य में भारी लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है. दो सहायक ग्रेड-3, दो हेडमास्टर और दो सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन का आदेश कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जारी किया है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान लापरवाही पाई गई थी. इस लापरवाही पर कलेक्टर ने कार्रवाई की है. सहायक ग्रेड-3 रामचरण लकड़ा और शंकर राम चौहान को निलंबित किया गया है. वहीं हेड मास्टरों में सेले खाखा और अमल सिंह को निलंबित किया गया है.
इनके अलावा सहायक शिक्षक रामलखन बैगा और बसंत सुरेन को भी निलंबित किया गया है. निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है.
अजय चंद्राकर के अवैध कब्जा वाले ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार,
अजय चंद्राकर के अवैध कब्जा वाले ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार,
मध्यप्रदेश के बालाघाट में वहां कलेक्टर ने बैलेट पेपर खुलवा दिया..
और बीजेपी यहां हल्ला कर रही है अधिकारी और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर करेंगे,
या खुद करते हैं और दूसरे पर आरोप मढ़ते हैं,
ईडी और आईटी का इतना दबाव है की उससे बड़ा दबाव किसी का नहीं हो सकता,
यहां के लोग महसूस भी कर रहे हैं,
बालाघाट में जो हुआ उसके बारे में भारतीय जनता पार्टी पहले कुछ बता दे,
कि किसके दबाव में किया..? पूरा स्ट्रांग रूम खुलवा दिया,
यह किसके दबाव में किया है..?
बिलासपुर में शिकायत करने पहुंच गए..पहले अपने बारे में बताएं
छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, बढ़ने लगी ठिठुरन
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में अब ठंड का असर दिखने लगा है। सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई है साथ ही दिसंबर के पहले हफ्ते से ठंड बढ़ने का असर दिखाई देने लगेगा।
मौसम में बदलाव के कारण रायपुर में सुबह और देर शाम ठंड मसहूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा इलाके में बारिश की संभावना जताई है।
सरगुजा में पड़ेगी कड़ाके की ठंड –
मौसम विभाग की माने तो 29 नवंबर के बाद सरगुजा इलाके में ठंड का बढ़ने लगेगा। आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिस कारण से आने वाले सप्ताह में इस इलाके में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ ठिठुरन भी बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार, उत्तर भारत में पछुआ के कारण राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में बारिश के साथ ओला वृष्टि की संभावना है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देगा। 28 नवंबर के बाद सरगुजा इलाके में ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह बारिश का आसार बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश में बने चक्रवात की वजह से बना हुआ है। यहा की हवा में नमी और हल्की बारिश से अचानक ठंड बढ़ गई है।
लावारिश शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ जगदलपुर नयापारा स्थित पत्रकार भवन के सामने नाली में एक अधेड़ का शव मिलने से स्थानीय इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब लोग आना-जाना शुरू किया तभी लोगों की नजर नाली में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी जो की मृत्यु हो चुका था। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकला गया. इसके बाद मृत युवक की पहचान में लगी हुई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। धीरे-धीरे जब लोगों को पता चला तो यहां भीड़ इकट्ठी हो गई और युवक की पहचान में लगी हुई है.
जिले के अस्पताल, शिक्षण संस्थाएं, न्यायालय, धार्मिक संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि शांत परिक्षेत्र घोषित जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 5(2) एवं धारा 10(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के अस्पताल, शिक्षण संस्थाएं, न्यायालय, धार्मिक संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि को शांत परिक्षेत्र (साइलेंस जोन) घोषित किया है।
जिला दंडाधिकारी ने ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) के नियम 3(1) एवं 4(1) के तहत् परिवेशीय ध्वनि पैमाने की सीमा (परिवेशीय शोर मानक) का पृथक-पृथक क्षेत्र निर्धारित किया है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र, वाणिज्यिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र और शांति परिक्षेत्र को प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक शांत परिक्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने शांत परिक्षेत्र अस्पताल, शिक्षण संस्थाएं, न्यायालय, धार्मिक संस्थाएं आदि के कम से कम 100 मीटर दूरी तक पटाखे न फोड़ने के लिए भी आदेशित किया है। इसी प्रकार 100 मीटर की दूरी तक प्रेशर हॉर्न या म्यूजिकल हॉर्न या अन्य किसी भी प्रकार के साउण्ड एम्लीफॉयर का उपयोग प्रतिबंधित होगा। उक्त आदेश का उल्लंघन धारा 15 के अधीन दण्डनीय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
डायल 112 के ड्राइवर ने प्रेम जाल में फंसाकर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा: कोरबा के सरकंडा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला से डायल 112 के ड्राइवर ने प्रेम जाल में फंसाकर हवस का शिकार बनाया है. पीड़िता महिला ने आरोपी ड्राइव के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामल सरकंडा थाना क्षेत्र का है. पुलिस जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, महिला ने कुछ समय पहले चोरी की शिकायत की थी. जिसके बाद आरोपी ड्राइवर माहिला के घर पहुंचा था. इसी दौरान आरोपी ने महिला का फ़ोन नंबर लेकर उससे दोस्ती कर ली. जिसके बाद शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया.
आरोपी शादीशुदा महिला से शादी करने से मुकर गया. जिसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : बिलासपुर से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द..यहां देखे लिस्ट…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। रेलवे आए दिन किसी न किसी बहाने यात्री गाड़ियो को रद्द कर रही है। इसी बीच यात्रियों की मुश्किलें खड़ी करने के लिए रेलवे ने एक बार फिर कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वालें हैं तो एक बार ये लिस्ट जरूर देख लें..
कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
15159/15160 छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी
04044/04043 निज़ामुद्दीन –अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रभावित रहेगी
छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 01 दिसम्बर से 29 फरवरी तक प्रभावित रहेगी
निज़ामुद्दीन–अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल 05 दिसम्बर से 29 फरवरी तक अलग- अलग दिनों में प्रभावित रहेगी
कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 दिसम्बर, 2023 को, जनवरी माह में 01, 03, 06, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 जनवरी, 2024 को एवं फरवरी माह में 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी।
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को दिसम्बर माह में दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31 दिसम्बर, 2023 को, जनवरी माह में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 जनवरी, 2024 को एवं फरवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी।
04044 निज़ामुद्दीन–अम्बिकापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05 दिसम्बर, 2023 से 27 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेगी ।
04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 07 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक रद्द रहेगी।
बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी मेंटेनेंस कार्य के चलते 8 ट्रेन निरस्त की गई है। बता दें कि जबलपुर मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस कार्य होना है, जिसके चलते 1 और 2 दिसंबर से ट्रेन निरस्त रहेगी।
यहां देखें लिस्ट
19013- भुसावल-कटनी एक्सप्रेस 1 से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस 2 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
8234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 5 से 11 दिसंबर तक
18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 6 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 1 से 10 दिसंबर तक
11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 2 से 11 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस 2 से 11 दिसंबर तक
11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 3 से 12 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
देहव्यापार में शामिल 5 महिलाओं व एक पुरूष चढ़े पुलिस के हत्थे… इस हालात में पकड़ाई
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना पुलिस की टीम ने देहव्यापार से जुड़ी पांच महिलाओं को पकड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पकड़ी गई महिलाएं खरसिया, रायगढ़, अम्बिकापुर और जशपुर की है।
बता दें कि खरसिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम टेलीकोट में कुछ महिलाएं और युवक इकट्ठा हुए है। उनकी गतिविधियां संदिग्ध है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाएं संदिग्ध हालात में पकड़ाई। मौके से एक व्यक्ति श्याम कुमार वर्मा 56 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खरसिया संदिग्ध अवस्था में मिला। पकड़े गए लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है।
