प्रदेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज़ है

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के पश्चात, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हुई जिसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी इस यात्रा में शामिल हुये और राहुल गाँधी के अगुवाई में यात्रा प्रारंभ हुई जिसने देशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारो आम नागरिक जन मौजूद रहे। मणिपुर के इम्फ़ाल से लेकर मुंबई तक 6700 किमी गुजरेगी, 20 मार्च को समापन होगा और ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित रूप से हमारे नेता राहुल गांधी की इस यात्रा से देश में नया बदलाव होगा एक नया संदेश जायेगा।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रभाव देश के गरीब, युवा, माता-बहनो को न्याय दिलाने की यात्रा है। हमारे नेता राहुल गांधी पहुंचेगे और उन सब की भावनाओ सुनेंगे और उनसे चर्चा करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में न्याय का एजेंडा बनाकर जनता के बीच चुनाव में जायेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का आदि गुरु शंकराचार्य भी विरोध कर रहे है, उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण अधूरा है, पूर्ण मंदिर निर्माण में अभी काफ़ी समय है फिर इतनी जल्दबाजी क्यो की जा रही रही है? मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का उचित समय रामनवमी है तो इसी दिन ही होना चाहिये। भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोजगार के मुद्दे पर, महंगाई के मुद्दे पर, देश की सुरक्षा के मुद्दे पर, बहुत सारे मुद्दे को लेकर चुनाव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है इसलिये राम मंदिर के नाम से प्रोपोगंडा कर देश की जनता के भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते है। कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर चुनाव का मुद्दा नहीं आस्था का विषय है। देश की जनता को आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दो से जूझ रही है, इस पर भाजपा और मोदी सरकार मौन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो राहुल गाँधी के अगुवाई में जनता के हितो के लिये जनता के बीच निकली जिसका उद्देश जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है इसलिये यह यात्रा सफल और ऐतिहासिक होगी।
और पढ़ें ...

नई वैज्ञानिक तकनीकों के जरिए किसान बढ़ा सकते हैं फसलों की पैदावार: बृजमोहन अग्रवाल

श्री अग्रवाल ने कहा कि शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण शुद्ध हवा तक मिलने में परेशानी होती है, ऐसे में हम अपने घर और आस-पास पेड़ पौधे लगाकर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध हवा की व्यवस्था कर सकते हैं। हमने देखा है कि कोरोना काल के बाद से लोगों को ऑक्सीजन की महत्ता और उपयोगिता का अहसास हो चुका है कि उनके लिए प्रकृति से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। प्रदूषित पर्यावरण के कारण लोग चिड़चिड़े होते जा रहे हैं और दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य बिगड़ते जा रहा है, ऐसे में प्रकृति के माध्यम से ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान और जिंदगी में सुकून, खुशहाली लाई जा सकती है। हम पेड़-पौधे लगाकर ही अपने आसपास के पर्यावरण और वातावरण को स्वच्छ  बना सकते हैं।

इस अवसर पर  बृजमोहन अग्रवाल ने फूलों की हांडी प्रतियोगिता की विजेता बालाजी नर्सिंग कॉलेज, सलाद प्रतियोगिता की विजेता रूबी शुक्ला, फ्लावर डेकोरेशन में राजहंस कौर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग समेत विभिन्न संगठनों ने अपने स्टॉल लगाए और विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों, सब्जियों और उनसे संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सलाद मेकिंग, फ्लावर डेकोरेशन समेत कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, वाइस प्रेसिडेंट जिंदल स्टील एंड पावर  यू पी सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग सर्वश्री भूपेंद्र पांडे, मोहन वलरियानी, निर्भय धाडीवाल, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप टंडन, के एस पैकरा, नीरज शुक्ला, दलजीत बग्गा, मोहन बंजारे, समेत अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

बीएसएफ जवान से लाखों की ठगी, साइबर ठग ने ऐसे बनाया शिकार…

कांकेर. जिले में बीएसएफ के जवान से 9 लाख 50 हजार रुपए की सायबर ठगी का मामला सामने आया है. कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के जवान ने बांदे थाने में अपने साथ हुए सायबर ठगी का मामला दर्ज कराया है. बीएसएफ का जवान 94 वाहिनी में निरीक्षक के पद पर कन्हारगांव कैम्प में पदस्थ है.

बांदे थाना प्रभारी ने बताया कि बीएसएफ जवान का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा फर्रूखाबाद में है, जहां खाता को सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में परिवर्तन करने के लिए जवान ने गूगल में शाखा फर्रूखाबाद के बैंक प्रबंधक का मोबाइल नंबर सर्च किया था. सर्च के बाद गूगल में मिले नम्बर में जवान ने बात कर सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में बदलवाने की जानकारी चाही थी, लेकिन ठग करने वाले ने ऑनलाइन खाता बदलने की बात कही और गुगल प्लेस्टोर से कस्टमर एप के नाम से एपलिकेशन जवान को डाउनलोड कराया.

बीएसएफ जवान ने खाता की जानकारी उस एप में डाला और ओटीपी डालने के बाद उनके खाते से 9 लाख 50 हजार निकाल लिए गए. जवान के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें ...

नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला। सूचना पर पहुंची गंगालूर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट अप. क.- 74/2024 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट ** क्षेत्र में अशांति फैलाने के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही ** आरोपियों के कब्जे से 1तलवार किया गया जप्त। ** आरापी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश *नाम आरोपी* *01* प्रेम वस्त्रकार पिता रामकुमार वस्त्रकार उम्र-21 वर्ष निवासी गतोरा दमदमापारा मस्तूरी *विवरण* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 15/01/2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला की चाटीडीह सब्जिमंडी के पास में एक व्यक्ति धारदार तलवार लेकर घूम रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा रहा है उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां चाटिडीह सब्जिमंडी के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 धारदार तलवार जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
और पढ़ें ...

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया 12 कमार बसाहट को जोड़ने 9 करोड़ 64 लाख रुपए लागत के सड़कों का भूमिपूजन

केंद्रीय मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों को जोड़ने के लिए महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में आज 12 सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  अरूण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री  पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सरपंच यशवंत साहू व मिशन संचालक  विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर  प्रभात मलिक मौजूद थे।

इन बसाहटों में कुल 13.800 किलोमीटर लम्बाई की बनने वाली सड़कों की लागत 9 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन के अंतर्गत महासमुंद जिला में कुल 12 कमार बसाहट को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कों की स्वीकृत दी गई है। इसमें टी-01 झालखमहरिया से कमार डेरा तक 1.60 किमी लंबाई का सड़क शामिल है। जिसकी लागत 1 करोड़ 31 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त साल्हेभाठा, धनसूली, जीवतरा, बांसकुड़ा, मरौद, खरसा, अमलोर और बंदोरा के मुख्य बसाहट से कमार बसाहटों को जोड़ा गया।

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों की कायराना करतूत, धारदार हथियार से हमला कर निर्दोष युवक को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. बीजापुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है. मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला. इस घटना की सूचना परिजनों ने गंगालूर थाना में दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है. बता दें कि बीते 12 जनवरी को पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में गंगालूर एरिया कमेटी के जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम के मारे जाने के बाद नक्सली बौखलाहट में है. इस बीच नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी है. मामले में गंगालूर थाना में पृथक से प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है.
और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : झोपड़ी में लगी आग, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. नागाडबरा गांव के एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र का है.कुकदुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष और उनके आठ वर्शीय पुत्र जोन्हू की अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि कल ये तीनों किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गए हुए थे. जहां से रात लगभग 12 बजे लौटे थे.गांव वालों ने जब आज सुबह ये मंजर देखा तो घटना की सूचना कुकदुर पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर शवों के करीब एक गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथमदृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का लगता है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.
और पढ़ें ...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:15 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।

राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्याकाल में ‘एट होम फंक्शन‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज राज्यपाल के सचिव  अमृत कुमार खलखो ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, रोशनी एवं झालर व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं वितरण एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक निर्देश दिये गये।

बैठक में राज्यपाल के विधिक सलाहकार  राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव एवं विधि अधिकारी श्रीमती नीरू सिंह, रायपुर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्र सहित राजभवन के अधिकारी और रायपुर कलेक्टोरेट, लोकनिर्माण, बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री जो भी योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत तहसील बगीचा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले में पीएम जनमन योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अन्य जानकारी साझा करते हुए बताया कि यहाँ पहाड़ी कोरवा के 288 बसाहटों में 3761 परिवार और 16 हजार 629 जनसंख्या निवासरत है। इसी तरह जशपुर जिले में बिरहोर जनजाति 12 बसाहटों में 177 परिवारों और 565 जनसंख्या के साथ निवासरत है। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती दिवस 25 नवम्बर 2022 को पीएम जनमन योजना लागू की गई है। 3 साल तक लक्ष्य बनाकर प्रारंभ की गई इस योजनाओं से पिछड़ी जनजाति परिवारों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में इन जनजातियों के हित में कार्य करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन खाते, गैस कनेक्शन आदि से लाभान्वित किया जा रहा है। इनके बसाहटों तक सड़क भी पहुँचाई जा रही है। पीएम आवास का लाभ दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र, वन धन केंद्र, हॉस्टल, बिजली कनेक्शन, मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुँचाई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मोदी की गारंटी के तहत संकल्पों पर काम शुरू हुआ। 13 दिसम्बर को शपथ लेने के पश्चात 14 को कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस को किसानों के खाते में 2 साल का धान का बकाया बोनस दिया गया। पीएससी 2021 की गड़बड़ियों की जाँच सीबीआई से कराने का निर्णय लेने के साथ ही विवाहित महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत साल में 12 हजार रुपए देने अनुपूरक बजट भी पास किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने और भूमिहीन मजदूरों को राशि प्रदान करने के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस और मानक बोरा में वृद्धि का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ पूर्व में 5 साल तक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में किए कार्यों और अनुभव को भी साझा किया और बताया कि संसद पहुचने के साथ ही श्री मोदी ने अपनी सरकार को गरीबों के लिए समर्पित करते हुए कल्याणकारी योजनाएं बनाई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से बगीचा तहसील के अंतर्गत सलखाडाण्ड गाँव की पहाड़ी कोरवा महिला श्रीमती मनकुंवारी बाई द्वारा निर्भीक और बेझिझक वार्तालाप पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहाँ खुड़िया रानी की पावन धरती को नमन करते हुए मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी पर्व की भी सभी को शुभकामनाएं दीं।

 

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने बाँटे प्रमाणपत्र

मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति के 10-10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला कनेक्शन, पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड,मातृ वंदना योजना,मनरेगा जॉब कार्ड,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री आवास, जाति प्रमाणपत्र, जनधन बैंक खाता, आधार कार्ड, वनधन केंद्र से जुड़ी योजनाओं से लाभान्वित किया।

इस दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत,पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, सरगुजा आयुक्त  जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती शम्मी आबिदी ,कलेक्टर डॉ रवि मित्तल,एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने की शासकीय योजनाओं की समीक्षा

बिलासपुर से मनमोहनपुर की रिपोर्ट

आपसी समन्वय बनाकर गंभीरता से करें योजनाओं की मॉनिटरिंग

शासन स्तर पर लंबित मामलों की दें जानकारी, करेंगे समाधान 

बिलासपुर : कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं और कामों को गंभीरता से लेते हुए उनकी सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से मैदानी स्तर पर लोगों के जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित होना चाहिए। राजपूत तिवारी ने कहा कि शासन स्तर पर यदि कोई मामला लंबित है तो इसकी जानकारी दें ताकि फॉलो अप कर जल्द स्वीकृत अथवा निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए । 
राजपूत तिवारी के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अफसरों की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शासकीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली । तिवारी ने कहा शासन की जो प्राथमिकता है वह उनकी भी प्राथमिकता है, और उनका तेजी से अमल होना चाहिए। उन्होंने विभागवार प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। तिवारी ने कहा कि किसानों के ऋण प्रकरण सहकारी बैंक द्वारा त्वरित गति से स्वीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग केईई ने बताया कि 1350 मीटर बाउंड्री वॉल खड़े करना है, जिसमें से 1000 मीटर का काल पूर्ण हो चुका है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि पदोन्नति उपरांत जारी संशोधित आदेश के तहत सभी शिक्षक ज्वाइन कर लिए हैं। 
 कमिश्नर ने बैठक में धान खरीदी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब कुछ ही दिन धान खरीदी के लिए रह गए हैं, ऐसी स्थिति में गैर किसान लोग भी अपना धान खपाने का प्रयास करेंगे। इन पर कड़ी निगरानी रखा जाए ताकि गैर लोग धान बेच ना सके। इस प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को कोई दिक्कत भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना सतत रूप से क्रियाशील रहना चाहिए अधिकारी गण टीम भावना के साथ योजनाओं को संचालित करें। बैठक में डिप्टी कमिश्नर  अभिषेक साहू, अर्चना मिश्र सहित सभी विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

और पढ़ें ...

CG दर्दनाक सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, 3 लोगों को कुचला फिर पेड़ से टकराई

मनेंद्रगढ़। तीर्थयात्रियों को लेकर अमरकंटक से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने देर शाम जनकपुर में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस भी पेड़ से जा टकराई। बस सवार यात्रियों में भी 15 लोगों को चोट आई है। वहीं पर्यटकों को छोड़कर बस ड्राइवर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जनकपुर थाना क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ मोड़ पर हुआ। पक्षीराज कंपनी की एक बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान में ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े तीन लोगों को कुचल दिया।बस से कुचलने और नीचे दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर जनकपुर एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस सवार यात्रियों को पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने अस्पताल पहुंचाया। बस के पेड़ से टकराकर पलटने से बस सवार यात्रियों को भी चोटें आईं। करीब 15 तीर्थयात्रियों ज्यादा चोट आई है। वहीं कुछ को हल्की चोट भी लगी है। सभी का जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया।

और पढ़ें ...

धान के कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सर धड़ से अलग, 100 मीटर दूर मिली लाश

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबकट्टा में धान की रखवाली के लिए कोठार में सो रही महिला कमला बाई (47) पर तेंदुए के हमले में मौत हो गई। तेंदुए ने महिला को कोठार से खींचता हुआ 100 मीटर दूर ले गया। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।जानकारी के अनुसार ग्राम दाबकट्टा में महिला अपने घर से दो किमी दूर कोठार में शनिवार रात को सो रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और महिला को करीब खींचते हुए लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। महिला का सिर धड़ से 10 मी़टर की दूरी पर मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

 मृतक के परिजन सुबह जब कोठार में आये तो आसपास खून के धब्बे थे। इधर-उधर तलाशी लेने पर उनका शव कोठार से 100 मीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को खबर दी। सूचना पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया महिला पर तेंदुए ने हमला किया है। शव पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया है। विभाग के द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

और पढ़ें ...

असीम राय के शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

कांकेर। असीम राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । कांकेर पुलिस ने शूटर विकास तालुकदार को चंद्रपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर आज प्रेस के सामने प्रस्तुत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या करने वाला शूटर आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की पखांजूर में 7 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस पखांजूर नगर पालिका अध्यक्ष बप्पा गांगुली के साथ पार्षद विकास पाल के साथ 12 लोगों को आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

वहीं मामले में फरार चल रहे शूटर विकास मजूमदार को ट्रेक कर पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर हत्याकाण्ड में इस्तेमाल किए गए 7.65 एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 8 नग राउण्ड को गोपी दास के घर से पैरावट में बरामद किए।

वहीं शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए 2 नग पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किए।

और पढ़ें ...

Breaking : एक्शन मोड में सांसद, रिश्वतखोर सब इंजीनियर को किया निलंबित

अभनपुर :  रायपुर सांसद सुनील सोनी ने अभनपुर नगर पंचायत के सब इंजीनियर को तत्काल निलंबित करने के कलेक्टर को निर्देश दिए है. सब इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिल रही थी जिस पर ये कार्रवाई की गई है.
 
 बता दें कि, खुलेआम रिश्वत लेने की अध्यक्ष व पार्षदों ने सांसद से शिकायत की थी, इसके आलावा नगर पंचायत सीएमओ ने भी की सांसद से सब इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए सांसद ने कलेक्टर को फोन पर सब इंजीनियर को तत्काल निलंबित कर 24 घण्टे के अंदर नए सब इंजीनियर भेजने  के निर्देश दिये है.
और पढ़ें ...

धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 02 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी रिपोर्ट

अप. क.- 67/2024 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट अप. क. - 68/2024 धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट

क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही 

आरोपियों के कब्जे से 1 चाकू 1 तलवार किया गया जप्त।

आरापियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपी 01 मनोज यादव पिता अलखराम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बहतराई स्टेडियम के पास सरकंडा 02 निकेश साहू उर्फ चिकू पिता स्व शिव साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बहतराई सरकंडा

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 14/01/2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि बहतराई में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा रहा है इसी प्रकार बसंत विहार चौक के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार तलवार लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा रहा अतिरिक्त पुलिस शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा)  पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में तत्काल पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जहां बसंत विहार चौक पर मनोज यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 धारदार तलवार तथा बहतराई में आरोपी निकेश साहू के कब्जे से 01 धारदार चाकू जप्त किया गया। दोनो आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 

और पढ़ें ...