प्रदेश
स्कूल में बड़ा हादसा : कक्षा के दौरान भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर...बाल-बाल बचे टीचर और स्टूडेंट्स
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। घटना में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये। घटना कवर्धा के बहरमुड़ा मीडिल स्कूल की है। कक्षा के दौरान स्कूल की छत भर भराकर गिर गयी। खुशकिस्मती की बात ये रही कि बच्चों को चोट नहीं आयी। बताया जा रहा है की बहरमुड़ा मिडिल स्कूल काफी जर्जर था।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बहरमुड़ा गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में रोजाना की तरह बच्चे पढ़ने के लिए आए थे। यहां क्लास में 30 बच्चे पढ़ रहे थे, तभी कुछ बच्चों के सिर पर रेत गिरने लगी। उन्होंने तुरंत टीचर को बताया। शिक्षक मे तत्काल सभी बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला।
जैसे ही बच्चे क्लास से बाहर निकले, करीब 10 फीट एरिया की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। अगर वहां पर बच्चे होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये शासकीय मिडिल स्कूल काफी जर्जर हो चुका है। पिछले सत्र में स्कूल खुलने से पहले यहां की मरम्मत के लिए शासन ने 3.40 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से ठेकेदार ने भ्रष्टाचार कर राशि की बंदरबांट कर ली। जिसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता ने बताया कि मेंटनेंस राशि देने के बावजूद ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात उन्होंने कही है। जिले के ज्यादातर शासकीय स्कूलों में मेंटनेंस नहीं होने से बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। कई स्कूल तो खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, जिन्हें डिस्मेंटल किया जाना बहुत जरूरी है, नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
कांग्रेस शासन में पत्रकारों के साथ हुए अन्याय की जांच की मांग भाजपा द्वारा
CG डबल मर्डर : दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला
दुर्ग। जिले में डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर में घुसकर दादी और पोती की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी निवासी राजपति साहू (62 वर्ष) अपनी पोती राधिका साहू (17 वर्ष) के साथ बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात गांव में ही स्थित अपने मकान में सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपित ने उनकी हत्या कर दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों की खून से लथपथ लाश मिली। दोनों के शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं।
फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। हत्यारें ने वारदात को क्यों अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।
मुद मंगलमय संत समाजू, जो जग जंगम तीरथराजू’ राजिम कुंभ कल्प हो रहा प्रासंगिक
राजिम में आयोजित कुंभ कल्प में संत समागम के दौरान राम चरित मानस की चौपाई ‘मुद मंगलमय संत समाजू, जो जग जंगम तीरथराजू’ की प्रासंगिकता को उपस्थित जनसमूह ने साक्षात्कार किया। जब त्रिवेणी संगम के तट पर बने विशाल मंच पर देशभर के संतों का आगमन हुआ। यूं भी संत और तीरथ एक दूसरे के पर्याय हैं। संत के बिना किसी तीरथ का और तीरथ के बिना किसी संत का महत्व नहीं रह जाता। राजिम अपने आप में एक तीर्थ के सामान स्थापित है। जिसकी धरा से निकलने वाली श्रद्धा और आस्था के लिए यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं को साकारात्मक गतिज और ऊर्जा से भर देती है। साथ ही त्रिवेणी संगम की स्वर लहरियों के साथ जब भगवान श्री राजीव लोचन की आरती में बजने वाली घंटे-घड़ियाल की आवाज के साथ ताल में ताल मिलकर मग्न होकर नाचती है, उस अलौकिक भावना के भाव का साक्षातकार बहुत ही कम लोगों को ही मिल पाता है, जिसकी जितनी श्रद्धा भाव होते हैं, उसे उसी भाव से उस अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है।
संगम तट पर बने मंच पर कुंभ कल्प में आयोजित संत समागम में भाग लेने आए देशभर के साधु-संत महात्माओं के स्वस्ति वाचन से पूरा कुंभ धर्म और आस्था की त्रिवेणी में डूबकी लगाने से नहीं रोक सके। संतों ने राजिम कुंभ में पहुंचकर भगवान श्रीराजीव लोचन एवं राजिम के पवित्र भूमि के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार माना कि उन्हें छत्तीसगढ़ की इस पवित्र भूमि में भगवान श्री राजीव लोचन के दर्शन लाभ का सौभाग्य मिला। साथ ही राजिम की भूमि अपने संत पुत्रों को अपने सानिध्य में पाकर स्वयं को आनंदित होने से नहीं रोक पाई। उस क्षण में वेद मंत्रों से निकलने वाली आनंदित तरंगों का अहसास उपस्थित संपूर्ण जन समुदाय ने महसूस किया। तभी जन समुदाय ने उद्घोष करते हुए अपने आनंद के साक्षात्कार का जय-जयकार किया। इस क्षण के साक्षी उपस्थित विशाल जनसमूह।
राजिम कुंभ के संत समागम परिसर में श्रध्दा भक्ति और आध्यात्म का हो रहा मिलन
राजिम कुंभ कल्प के संत समागम परिसर में बने डोम में प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, सत्संग, भजन, कीर्तन, साधु-संत और महंतो के द्वारा किया जा रहा है। संतो के सानिध्य में राजिम नगरी पावन तीर्थ बना है जहां अनेक ज्ञानी महात्माओं के दर्शन और उनके आशीर्वाद मिल रहे हैं। राजिम मेले में आएं श्रध्दालु उनके अमृत वचनो का लाभ ले रहें है। पंडित अश्वनी शर्मा ने भक्त और भगवान के बीच मधुर संबंध का वर्णन करते हुए कहा की बिना श्रध्दा और भक्ति के भव से पार नही हों सकते।
आध्यात्म से ही मानव मन को आत्मिक आनंद की प्राप्ति हो सकती है। निष्काम कर्म करते हुए उच्च नैतिक गुणों से युक्त होकर हृद्य में शुध्द भाव रखकर मानवता के कल्याण के कार्य करते रहना चाहिए। दीन-दुखी गरीब असहाय और जरूरतमंद की सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते है। परमात्मा किसी भी रूप में हमारे सम्मुख आ जाते है। जरूरत है, तो अंर्तमन से उनके दिव्य रूप को महसूस करने की। संसारिक मोह माया में जब तक लिप्त रहेंगेे तब तक कही भी शुकुन नहीं मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आत्मा को परमात्मा से जोड़ कर रखना चाहिए और मन वचन और कर्म से सात्विक रहकर सभी से मधुर व्यवहार कर सहयोग समन्वय और सामंजस्य स्थापित करना चाहिए मन के कुविचार को त्याग कर जो सच्चे मन से भगवान को याद करतें है उनकी वे प्रार्थना अवश्य सुनते है। सिर्फ कुछ मांगने के लिए ही ईश्वर की अराधना नही करनी चाहिए। अलौकिक आनंद को प्राप्त करने के लिए हर पल ईश्वर का सुमीरन करते रहना चाहिए तभी भक्त और भगवान के बीच रिश्ते मजबूत होतें है।
राजिम कुंभ में संत समागम परिसर में सहज योग की दी जा रही जानकारी तनाव मुक्त जीवन के लिए सहजयोग आज की सबसे बडी आवश्यकता
राजिम कुंभ कल्प में संत समागम परिसर में सहज योग के अभ्यास की प्रदर्शनी लगी है जहां तनाव शारीरिक, मानसिक भावनात्मक व्याधियो की मुक्ति के लिए एवं पारिवारिक जीवन में सुख शांति एवं सामंजस्य स्थापित करने के लिए सहजयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया गया कि सहजयोग करने के लिए कुछ भी छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। आत्म साक्षात्कार के द्वारा ही हम जीवन की विविध चुनौतियो को पार कर सकते है। इसके लिए ध्यान करना अति आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ में सहजयोग ध्यान के केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, धमतरी, जगदलपुर, राजिम और भी अन्य स्थान पर है। राजिम कुंभ में 8 मार्च महाशिवरात्रि तक सहजयोग केंद्र में आकर इसका लाभ मेलार्थी ले सकते है।
प्रदर्शनी में बताया गया कि माताजी श्री निर्मलादेवी की मानवता को एक महान देन हैं। सहजयोग यह आत्मज्ञान को प्राप्त करने की अत्यंत सरल एवं सहज ध्यान-पध्दति है। यह परमात्मा की सर्वव्यापक शक्ति से जुड़ने का एकमात्र सरल एवं सिध्द मार्ग है। अधिकतर लोग जानते हैं कि परमात्मा का निवास हमारे अंदर है, परन्तु बहुत कम लोगों ने इसका अनुभव किया है। परमात्मा की सर्वव्यापक शक्ति का प्रतिबिम्ब कुण्डलिनी के रूप में हर व्यक्ति के मेरूदंड (रीढ़ की हड़डी) के निचले छोर पर स्थित पवित्र त्रिकोणाकार अस्थि में सुप्तावस्था में विद्यमान है, इस ईश्वरीय शक्ति के जागृत होने पर मानव को सुंदर एवं सृजनात्मक व्यक्तित्व, उत्तम स्वास्थ, तथा परमात्मा द्वारा पथ-प्रर्दशन प्राप्त हो जाता है, और परिणामतः मानव तनाव रहित जीवन, निःस्वार्थ प्रेम एवं आनंद की स्थिति में आ जाता है।
सहजयोग से हम स्वयं के आंतरिक तंत्र को जान सकते है और आंतरिक तंत्र को समझकर सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है। सर्वागीण विकास एवं संतुलित जीवनयापन भ्रष्टाचार, दुराचार एवं अनैतिकता रहित समाज के निर्माण के लिये आध्यात्मिक जीवन के परम लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सहज योग आज के आधुनिक जीवन सैली में बहुत आवश्यक है। इससे तनाव रहित जीवन तथा तनाव से उत्पन्न होने वाले रागों से मुक्ति मिलती है। दुर्व्यसनों से स्वतः छुटकारा आनंदमय, शांतिपूर्ण जीवन की प्राप्ति चित्ता की एकाग्रता, स्मरणशक्ति की प्रबलता, सृजन शक्ति का विकास आत्मविश्वास में वृध्दि एवं स्व-निर्णय लेने की क्षमता का विकास सर्वसामान्य गृहस्थ जीवन बिताते हुये गहन आध्यात्मिक अवस्था की प्राप्ति होती है। हम आप सभी को इस अद्वितीय ध्यान-योग पध्दति को पाने एवं अनुभव करने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।
BIG BREAKING : नक्सलियों ने एक बार फिर BJP नेता को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
बीजापुर : नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक बार फिर लाल आतंक ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं अब तक घटना इस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोटामेट्टा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भुट्टीपानी में भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग वन विभाग की डबरी खुदाई का काम करवा रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद माओवादी वहां पहुंचे और जेसीबी में आग लगाकर भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
BREAKING : सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत
कोंडागांव : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पंहुचा दिया है। वहीँ मामले में आगे की आकरर्वाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिया और भाजपा कार्यकर्ता संतोष पात्रे कार में सवार होकर किसी कार्य से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। इसी दौरान लगभग साढ़े 3 बजे के करीब उनकी कार कोंडागांव से 22 किलोमीटर दूर जोबा के पास अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई। जिसमें दिलावर कपाड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं संतोष पात्रे को भी गंभरी चोटआई है। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
भाजपा की चेतावनी : यदि प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया तो भाजपा ईंट से ईंट बजा देगी*
भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं रक्षा उत्पादन विभाग मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
भारत चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं रक्षा उत्पादन विभाग मंत्रालय भारत सरकार के
संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
रक्षा क्षेत्र में व्यवसाय के अवसर पैदा करने एमएसएमई सेक्टर पर केंद्रित
यह जागरूकता कार्यक्रम रखा गया है:- अजय भसीन
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं रक्षा उत्पादन विभाग रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार 7 मार्च 2024 को सुबह 11ः00 से रायपुर स्थित होटल हयात में एक दिवसीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एमएसएमई सेक्टर को ध्यान में रखते हुए रक्षा क्षेत्र में व्यवसाय के अवसर सृजित करने हेतु कार्यशाला रखी गई है।
छत्तीसगढ़ चेंबर के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन जी ने यह जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से भारत चेंबर एवं रक्षा उत्पादन विभाग रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
श्री भसीन जी ने यह भी बताया कि एमएसएमई को देश की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में उद्यम करने और तेजी से बढ़ते रक्षा निर्यात बाजार में अपना योगदान बढ़ाने संबंधित उद्यमियों को जानकारियां प्रदान की जाएगी ताकि लघु एवं मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए एक नवीन मंच प्राप्त हो सके तथा यह उद्योग और तीव्र गति से स्वयं की उत्कृष्ट की ओर बढ़े।
कार्यक्रम में श्री राजकुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष, भारत चेंबर ऑफ कॉमर्स, एयर चीफ मार्शल अरूप राहा,पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम (सेवानिवृत्त), श्री अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्री जयन्त कुमार,संयुक्त सचिव, एयरोस्पेसरक्षा उत्पादन विभाग
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, श्री के.के.यादव,निदेशक, डीआईसी रक्षा उत्पादन विभाग रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, कर्नल राजेंद्र भादुड़ी (सेवानिवृत्त),रक्षा और सामरिक विश्लेषक और निदेशक - विमानन स्पार्टन पहल, मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, आईएएस,सचिव,वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन अतिथि वक्ता के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करेंगे।
आज शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ो माता बहनों को आशीर्वचन दिया
सीएम विष्णु देव का बयान
आज शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ो माता बहनों को आशीर्वचन दिया
पूरे देश में अनेको जगह कार्यक्रम हुआ
छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित हुए
जिसमें मंत्री सांसद विधायक शामिल हुए
भाजपा हमेशा से ही नारियों का सम्मान किया है
आज इस देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला वह भी आदिवासी समाज की है उन्हें बैठाई है
नारियों के सम्मान के लिए अनेको कार्यक्रम चलाए हैं
लोकसभा राज्यसभा में उसके लिए 33% आरक्षण दिया है
मोदी जी लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया है
छत्तीसगढ़ माताओ को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का महतारी वंदन योजना शुरू की है
महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है
महतारी वंदन योजना राशि ट्रांसफर करने की तिथि आगे बढ़ने पर कहा
थोड़ा सा आगे बढ़ गया है
लोकसभा चुनाव घोषणा होने से पहले हमारी जो 70 लाख माताएं हैं उनको खाते में एक महीने का महतारी वंदन की राशि चला जाएगा
पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर कहा
फिजिकल तो नहीं आएंगे लेकिन वर्चुअल दिल्ली से या जहां रहेंगे वहां से उन्हें आशीर्वाद देंगे
लखमा के अपने बेटे को लोकसभा टिकट दिलाने दिल्ली जाने पर कहा
वह जाने कहां-कहां जाते हैं
कांग्रेस के मामला है
हमें बीजेपी को देखना है ,11 के 11 सीट जीतना है
कल बदनावर पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, यात्रा के जरिए होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद
बदनावर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल बदनावर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बदनावर में गजानन नगरी में आमसभा आयोजित होगी। आमसभा स्थल पर सभा की तैयारी चल रही है।
राहुल गांधी कल दोपहर में उज्जैन जिले के बडनगर से बदनावर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। ग्राम ढोलाना में यात्रा की जिले के कांग्रेस नेता अगवानी करेंगे। इसके पश्चात यात्रा बड़ी चौपाटी से कुछ दूर स्थित गजानन नगरी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस जनसभा को लेकर पूरे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं आम जनता को लाने की जिम्मेदारियां तय की गई है। इसके अलावा झाबुआ जिले से भी बड़ी संख्या में लोग सभा में पहुंचेगे। यात्रा की तैयारी को लेकर आज यहां मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, विधायक भंवर सिंह शेखावत समेत नेताओ ने सभा स्थल का निरीक्षण व यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
गजानन नगरी में बड़ी सभा को लेकर मंच बनाया जा रहा है इसके अलावा 6 पार्किंग जोन भी बनाए जा रहे हैं। जिसमें अलग-अलग सीमाओं से आने वाले लोगों के वाहनों के रोकने की व्यवस्था रहेगी। वही चार प्रवेश द्वार बनाए जा रहे है। इसके अलावा राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के पश्चात यहां जिले के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर यहीं पर लंच भी करेंगे। जनसभा के पश्चात राहुल गांधी की न्याय यात्रा सभा स्थल से रवाना होकर बड़ी चौपाटी पर पहुंचेगी। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यहां से यात्रा बदनावर चौपाटी होकर रतलाम जिले में प्रवेश करेगी।राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। बड़ी चौपाटी से बड़नगर तक रास्ते भर में स्वागत द्वार एवं होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं
नया कानून सुशासन का परिचय देने में बेहतरीन साबित होगाः सीएम साय
रायपुर। आगामी जुलाई 2024 से लागू होने वाले नए आपराधिक कानून पर एक व्यापक प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यक्रम प्रदान करने के लिए नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान एचएनएलयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा के बीच किया गया।
बता दें कि इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री (गृह मंत्रालय) विजय शर्मा, नए कानूनों पर भारत सरकार को मसौदे की सिफारिश करने वाली विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) रणबीर सिंह, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, शासन के अन्य गणमान्य अधिकारी और एचएनएलयू के प्राध्यापक भी मौजूद थे।
आज ऐतिहासिक दिनः सीएम साय
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन के दौरान आज के दिन को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि नवीन कानून बनाने की समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह से क़ानून को लेकर हमारी चर्चा चल रही है। नया कानून सुशासन का परिचय देने में बेहतरीन साबित होगा। हमारी पुलिस अब नए कानूनो का परिपालन करेगी।
दंड से न्याय की तरफ ले जाने वाला कानूनः डिप्टी सीएम शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए है. लेकिन कई कामों को जल्द से जल्द पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन की संसद में पारित होने वाले कानूनो को खत्म कर, हमारे संसद में पारित होने वाले कानूनो को लाया गया है। हमारा कानून दंड से न्याय की तरफ ले जाने वाला कानून है। इस क़ानून को छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सहयोग से आगे लाना है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस और लॉ यूनिवर्सिटी के बीच पहली बार ऐसा काम हो रहा है, जिसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि मैं सभी को इसके लिए बधाई देता हूं. हम प्रदेश के हर एक जिले में एक माहिला थाना हम बनाएंगे. भविष्य में हम शिक्षण संस्थानों पर फोरेंसिक जांच की पढ़ाई कराएंगे. इस कानून में किसी नेता के प्रति और शासन के विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ अब राजद्रोह नहीं लगेगा.
चित्रकोट महोत्सव : मुख्यमंत्री के हाथों हुआ 208.32 करोड़ रुपए के विकास कार्याेें का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में बस्तर संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्याेें की लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत से 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत से तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत से 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत से 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत से 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।
भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य की सौगात मुख्यमंत्री श्री साय ने दी है।
कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट श्रीमती बुटकी कश्यप भी उपस्थित थे।
मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की हुई शिनाख्त, 10 लाख रूपए का था ईनाम...भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद
कांकेर। जिले के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर नागेश के रूप में की है। जिला के एसपी आईके एलिसेला ने बताया कि हिदुर के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया नक्सली का नाम नागेश है, जो परतापुर एरिया कमेटी का कमांडर था, नक्सली नागेश के पर 10 लाख रुपये की इनाम घोषित था।
CG News : मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने हिदुर के जंगलों से एके-47 राइफल एवं मैगजीन सहित भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक रोजमर्रा के समान बरामद किया है। जिसमें सोलर पैनल, पानी ड्रम, वायरलैस सेट, फ्लेक्सिबल वायर बंडल, बैग, टार्च जैसे अन्य सामग्री शामिल है।
रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया रवाना
‘रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘‘, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार मानस की इन पंक्तियों के अनुरूप श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के निरंतर आदर्शों से सीख लेते हुए राज्य के नागरिक तथा तंत्र एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकें, इसके लिए श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में 850 राम भक्तों की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को आज सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 07 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन करायेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए गौरवशाली है कि छत्तीसगढ़ की जनता श्री रामलला के दर्शन के लिए जा रही है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारी सरकार बनने पर श्री रामलला दर्शन योजना का वादा किया था, उसे पूरा करते हुए आज छत्त्तीसगढ़ से अयोध्या पहली ट्रेन रवाना हुई है। आने वाले दिनों में रायपुर के साथ रायपुर के अलावा बिलासपुर और रायगढ़ से भी ट्रेन अयोध्या के लिए चलेगी। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत यह विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सप्ताह में एक बार अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अयोध्या के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करायी जायेगी। छतीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां की जनता को सरकारी खर्च पर श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मार्च महीने में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अयोध्या धाम की ओर जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। स्टेशन का पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकार से गूंज उठा। यह गूंज ट्रेन के जाने के बाद काफी समय तक उठती रही। गौरतलब है कि 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।
इस अवसर पर विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, श्री मोतीराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव पी. अंबलगन, पर्यटन मण्डल के प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला साथ ही आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर गौरव सिंह, एस.पी. श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग : GST की बड़ी कार्रवाई, रायपुर रेलवे स्टेशन में मारा छापा, जांच जारी…हो सकते हैं बड़े खुलासे
रायपुर। जीएसटी की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक टीम ने पार्सल से जुड़े कई बॉक्स की जांच शुरू की है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस बॉक्स में क्या है। हालांकि इसकी जांच और सामान के बिल की जांच टीम कर रही है। बता दे कि चंद दिनों पहले ही रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्सल से जुड़े दो एजेंट पर कार्रवाई की थी। कई बॉक्स जब्त कर जुर्माने की कार्रवाई की थी।
जीएसटी की टीम जब पार्सल ऑफिस में पहुंची ही है तो ये कयास लगाए जा रहे है कि जीएसटी की टीम श्री राधास्वामी कारगो की भी जीएसटी चोरी की जांच करें। बता दें कि पार्सल ऑफिस में मौजूद ये कारगो कंपनी रेलवे से बुकिंग कर ग्राहक को देने वाली रसीद में जीएसटी में गोलमाल कर रहा है और अनाधिकृत तरीके से गाड़ियों की बुकिंग भी। हालांकि रेलवे के कमर्शियल विभाग ने बिना जुर्माना लगाए गाड़ियों की बुकिंग पर तो रोक लगा दी, लेकिन जीएसटी का खेल यहां अब भी जारी है, जिसका खुलासा टीम की जांच के बाद स्पष्ट होगा।
हमने 3 महीने में ही कई वादों को पूरा किया : साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा :कांग्रेस के पास न नीति है न नियत कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को कंगाल किया
भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों को तेजी से अमलीजामा पहनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा के सभी सात मोर्चों की सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत संयुक्त बैठक हुई जिसमें प्रदेश व केंद्रीय नेताओं ने चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देकर कार्यकर्ताओं से कमर कसकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए आह्वान किया। बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से सघन जन सम्पर्क और जन संवाद करने को कहा गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर अपने संबोधन की शुरुआत में भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में अभिनंदन है। श्री साय ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं और अब कार्यकर्ताओं को कटिबद्ध होकर छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए परिश्रम करना है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 10 वर्ष हो गए हैं और इन 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने देश में चहुँमुखी विकास और जनकल्याण के कार्य करके अनेक उपलब्धियों से देश का माथा गर्व से ऊँचा किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सन 2014 में भाजपा को 282 सीटें मिलीं और फिर सन 2019 में जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी पर विश्वास करते हुए 303 सीटों पर भाजपा को विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस बार के चुनाव में हम सबको 'चार सौ पार' का लक्ष्य लेकर केंद्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए कार्य करना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370, जिसे कोई समाप्त नहीं कर पाया और जिसके लिए यह हौआ खड़ा किया जाता रहा कि इसे खत्म करने से देश में खून-खराबा हो जाएगा, को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति का परिचय देकर खत्म कर दिया। इसी प्रकार तीन तलाक पर कानून बनाकर और अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करके वहाँ भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर श्री मोदी ने महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने और देशवासियों की आस्था का सम्मान करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही लगातार बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, जो कांग्रेस सरकार ने रोक दिया था, के लिए राज्यांश की घोषणा कर दी गई। 12 लाख किसानों के खाते में 3,716 करोड़ रुपए धान के दो वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया गया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई। इस वर्ष रिकॉर्ड 1.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कुल 24 लाख 72 हजार किसानों से की गई। धान की अंतर की राशि का भुगतान आगामी 12 मार्च को कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के तहत चुनाव से पहले प्रदेश की 70 लाख 14 हजार महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए (सालाना 12 हजार रु.) दिया जाएगा और जो माताएं बहने महतारी वंदन योजना का फॉर्म किसी कारणवश नहीं भर पाई या कोई छूट गई हों तो वह भी फिर से फॉर्म भरकर इस योजना का लाभ ले सकेंगी। प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क रेत भी दी जाएगी। प्रदेश के युवाओं के साथ हुए छल को देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंप दी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीना ठोककर उतरना है और भाजपा प्रत्याशियों को जिताना है। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हमें जीत हासिल कर केंद्र में श्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। श्री साय ने कटाक्ष किया कि आज कांग्रेस पार्टी में कोई रहना नहीं चाहता। कांग्रेस पार्टी देश में कहीं दिख नहीं रही है। भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले कांग्रेसी पहले अपने पार्टी के लोगों को जोड़ें। देश में न्याय यात्रा निकालने वाली कांग्रेस पार्टी पहले अपने लोगों के साथ तो न्याय करे। आज कांग्रेस की नैया डूबती हुई नजर आ रही है जिसमें कोई सवार नहीं होना चाह रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान नीति और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से होती है। यहां जो कार्यकर्ता बैठे हुए हैं, राष्ट्रीय कार्यक्रमों को निचले स्तर पर ले जाकर लेकर जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 5 वर्षों से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता सिद्ध हुए हैं। श्री देव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी गंभीरता के साथ नीचे स्तर तक जाना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यक्रमों को जनता ने आशीर्वाद दिया। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से छत्तीसगढ़ में 54 सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनी। जीत का यह सिलसिला निरंतर जारी रहे। भाजपा जो कहती है, वह करती है और हमने करके दिखाया भी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर प्रदेश की भाजपा सरकार तेजी से काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने तो छत्तीसगढ़ को कंगाल करके छोड़ दिया था। कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही नियम है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि केंद्र नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को जो निर्देश दिए गए हैं, उनको पूरा करना है। 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक भाजपा के कार्यकर्ता लगातार कार्य करते हैं, भाजपा का कार्य वर्षभर चलता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मूलमंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। केंद्रीय योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है। हमें सभी कार्यों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पहुँचाना है। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है कि भाजपा का कार्यकर्ता स्वाभिमानी होता है। श्री देव ने तंज कसा कि कांग्रेस पार्टी तो गोबर और गौठान से ही आगे नहीं बढ़ी। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में 36 वादे किए, लेकिन उन वादों को कभी पूरा नहीं किया। कांग्रेस लगातार झूठ-पर-झूठ बोलती रही, लेकिन जनता ने उनके झूठ पर नहीं, बल्कि भाजपा के कार्यों पर भरोसा जताया।
प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन कहा कि यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ का चुनाव फार्मूला राष्ट्रीय स्तर का चुनाव फार्मूला बन रहा है। अब लोकसभा चुनाव का अवसर आया है तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतनी है, इस बार छत्तीसगढ़ का रिजल्ट शत-प्रतिशत भाजपा के पक्ष में हो, इसके लिए कार्यकर्ता तैयार हो जाएँ। कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर सक्रिय करना है, और अभी से मैदान में उतरना है। हमें मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरना है। हमारे सभी कार्यक्रम निश्चित ही पूरे होने चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की चर्चा होती है, यह छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं की लिए गौरव की बात है। श्री नबीन ने कहा कि राजनीति में कभी शॉर्टकट को जगह नहीं देनी चाहिए। शॉर्टकट को अलग रखकर काम करना चाहिए। हमें पार्टी के कार्यों को प्रदेश के पूरे 35 जिलों में करना है। इसके साथ ही किए गए कार्यों का आकलन भी करना है। छोटी-छोटी बैठकें करके अलग-अलग समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ना है। उन सभी विधानसभा क्षेत्रों तक भी पहुँचना है जहां पर भाजपा को कम अंतर से जीत मिली हो।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि हमें भाजपा के फैसले मंडल व बूथ स्तर पर लेकर जाना है और इसे पूरा भी करना है। महिला स्व-सहायता समूह की बहनों से मुलाकात करनी है। महिलाओं से सतत संपर्क करना है। महतारी वंदन योजना आने वाले समय में देश की बहुत बड़ी योजना बन जाएगी। 70 लाख महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरा है और महिला मोर्चा को इन 70 लाख महिलाओं तक पहुँचना है। जो भी कार्यक्रम हो रहे हैं, इन कार्यक्रमों में आप सभी की पूरी सक्रियता हो। सभी मोर्चो को प्रतिष्ठित एवं प्रभावित व्यक्तियों से लगातार में लेना है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पहले राजनीतिक दल अपने परिवार को अपने भाई अपने भतीजे अपने बेटे को स्थापित करने के लिए काम करते थे लेकिन नरेंद्र मोदी जी की सरकार है जो केवल देश की विकास के लिए काम कर रही है। 'फिर एक बार, मोदी सरकार'; 'अबकी बार 400 पार' का नारा लगाते हुए श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाकर श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में 46 प्रतिशत वोट शेयर के साथ छत्तीसगढ़ के 54 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए श्री साव ने कि अब आगामी लोकसभा चुनाव में और अधिक परिश्रम करना है और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है।
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। हमारा नारा है- अबकी बार 400 पार, और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाना है। इस दृष्टि से संगठन के कार्य और दायित्वों का चुस्त-दुरुस्त होकर निर्वहन करना है। जनता के बीच जाकर उनसे सघन सम्पर्क और संवाद करना है। श्री जम्वाल ने कहा कि देश की जनता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति और भी ज्यादा विश्वास प्रकट कर रही है। लेकिन हमें अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है और पार्टी के लिए कार्य करना है। हमें एक बार फिर कड़ी मेहनत करनी है तभी अबकी बार 400 पार होंगे। आज हमें यह संकल्प लेना है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करनी है। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि हमारी सभी योजनाओं का लाभ हर बूथ तक पहुँचे। हमें हर बूथ में 370 वोट प्लस करना है। लाभार्थियों से कहना है कि देश के प्रधानसेवक ने आप सभी को अपना प्रणाम भेजा है। इसके लिए हम सबको मिलकर एक निश्चित कार्य योजना बनाकर कार्य करना है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि आगामी 30 मार्च तक भाजपा कार्यकर्ताओं को 10 लाभार्थियों और 200 परिवारों से सम्पर्क करना है। इसी तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 250 दीवारों पर लेखन कार्य करना है और उसे सोशल मीडिया विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड करना है। 10घरों में भाजपा का झंडा लगाना है। विकसित भारत संकल्प सुझाव कार्यक्रम के तहत 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के सुझाव लेकर उसे सुझाव पेटी में संग्रहित करना है और नमो एप पर अपलोड करना है। सभी मोर्चों की कम-से-कम दो बैठकें जिला स्तर पर रखी जाएँ। एक निश्चित कार्य योजना बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा का कमल खिलाना है।
बैठक की कार्यवाही का संचालन कार्यक्रम का संचालन समस्त मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता समस्त मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे।
-------------------
