प्रदेश
CG ब्रेकिंग : नक्सली कमांडर सहित 6 अपराधी गिरफ्तार...अलग-अलग वारदात में थे शामिल
जशपुर। जशपुर और बलरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा उर्फ रवि के साथ छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. टुनेश लकड़ा के खिलाफ बलरामपुर जिले के विभिन्न थानों के अलावा झारखंड के विभिन्न थानों में हमला/मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण के कुल 31 अपराध दर्ज हैं. झारखंड पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उसके पास आधुनिक हथियार है. इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उम्मेद सिंह को तत्काल टीम का गठित कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया।
कुनकुरी एसडीओपी विनोद मण्डावी और बलरामपुर जिला में पदस्थ एएसआई सुभाष कुजूर की अगुवाई में पुलिस टीम ने जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई. आरोपियों के कब्जे से एक नग एके-47, एक नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, एक चापड़, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जप्त किया गया है. जशपुर जिला के थाना नारायणपुर के ग्राम करमा से नक्सल सदस्य राम लकड़ा (40 साल) निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), रंजीत महतो (30 साल) निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) और हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है. वे करमा ग्राम में किरायेदार के रूप में विगत सप्ताह से निवासरत थे. वहीं गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जेजेएमपी सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तबस्सुम अहमद के साथ गिरफ्तार किया गया है. चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका आरोपी तब्सुम अहमद मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर निवासरत था. आरोपियों के लगातार संपर्क में रहने वाले तबस्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था, और उसने बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था. टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है. इसके विरूद्ध जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है. टुनेष लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शंकरगढ़ के अप.क्र. 124/2009 धारा 364, 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. 8(1)(3)(5) छ.ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के तहत् जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13.05.2012 को गिरफ्तार किया गया था. टुनेष लकड़ा उर्फ रवि जेजेएमपी सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जेजेएमपी के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
Transfer Breaking : दो जिलों के पुलिस कर्मियों के तबादले...आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!
बिलासपुर/ कोरिया। बिलासपुर व कोरिया जिलों में पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। दोनों जिलों में तीन तीन थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गये है। बिलासपुर जिले में 15 तो कोरिया जिले में 10 पुलिसकर्मियों के तबादलें हुए हैं।
बिलासपुर जिले में एसपी रजनेश सिंह के द्वारा जारी आदेशों के तहत निरीक्षक नरेश कुमार चौहान को थाना प्रभारी बिल्हा व यातायात के निरीक्षक विजय चौधरी को थाना प्रभारी कोतवाली बनाया हैं। वही सिरगिट्टी के उप निरीक्षक अजहरुउद्दीन को कोटा थाना प्रभारी बनाया गया है। तीन उप निरीक्षक व एएसआई के भी तबादला आदेश जारी किए गये हैं।
वही कोरिया जिले में एसपी सूरज सिंह परिहार के द्वारा जारी आदेशों के तहत विपिन लकड़ा को बैकुंठपुर थाना प्रभारी, हेमंत कुमार अग्रवाल को सोनहत थाना प्रभारी,विशाल कुजूर को प्रभारी जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। पांच उपनिरीक्षक व दो सहायक उपनिरीक्षकों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
प्रदेश की कृषक हितैषी सरकार ने किसानों के खाते में अंतरित किए 13 हजार 320 करोड़ रूपए
व्यापारी के साथ–साथ एक किसान होने के नाते मैं प्रदेश एवं केंद्र सरकार का अभिवादन करता हूं की देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नत योजना खरीफ के अंतर्गत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए सहायता राशि के रूप में अंतरित किए जो प्रदेश के किसानों के सुदृढ़ीकरण एवं विकास को गति प्रदान करेगा। आज प्रदेश का किसान अत्यंत ही खुशहाल है एवं स्वयं पर गर्व करता है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के इकोनॉमिक ग्रोथ में तेजी लाने हेतु यह मील का पत्थर साबित होगा। किसानों के जेब में पैसे जाने से उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी जो अंततः बाजार में आएगी। प्रदेश का किसान हमारे बाजार का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जिसके माध्यम से बाजार में पैसा आता है, आर्थिक गतिविधियां बढ़ती है जिससे शासन को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होती है
तथा प्रदेश, विकास रथ पर सवार हो अपने शिखर की ओर अग्रसर होती है।
विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ धीरे धीरे अपना मूर्त रूप ले रहा है।
CG Transfer : हायर ज्यूडिशियल सर्विस के कई जजों का तबादला...जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी..!!
बिलासपुर : हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 41 से अधिक जजों का तबादला का आदेश जारी हुआ है। साथ ही लॉ ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव भी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक उच्च न्यायिक सेवा के अफसर बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, दुर्ग के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी को हाईकोर्ट की स्थापना शाखा में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर के निदेशक के रूप में स्थानांतरित कर पदस्थापना दी गई है। लेकिन, इसके पिछे की असली वजह क्या है।
किसका हुआ कहां तबादला

सबसे पहले जानते हैं किसका हुआ कहां तबादला जारी आदेश के तहत रजिस्ट्रार (आई एंड ई) बलराम प्रसाद वर्मा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है
राजनांदगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (आइ एंड ई) की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्ग के चतुर्थ अतिरिक्त सत्र एवं जिला सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है।

कोरबा जिले के कटघोरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वेन्सेस्लास टोप्पो को हाईकोर्ट के स्थापना शाखा में रजिस्ट्रार (कम्प्यूटरीकरण) के पद पर तबादला किया गया है।
मनेंद्रगढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट के आनंद प्रकाश दीक्षित का भी हाईकोर्ट के स्थापना शाखा और राज्य न्यायिक अकादमी में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।
हाईकोर्ट ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के चार एडिशनल सेशन जजों को स्पेशल जज के रूप में पदस्थ कर ट्रांसफर किया है।
40 से अधिक अधिकारियों के तबादले

Chhattisgarh Judge Transfer के चलते दुर्ग के एडिशनल सेशन जज संजीव कुमार टामक को दुर्ग, रायपुर के कमर्शियल कोर्ट के जज जयदीप गर्ग को कोरबा, बेमेतरा के एडिशनल सेशन जज पंकज कुमार सिन्हा को रायपुर, अंबिकापुर के एडिशनल सेशन जज मनोज कुमार सिंह को अंबिकापुर में ही पदस्थ किया गया है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 34 जजों का ट्रांसफर आदेश भी जारी किया है। इसके तहत दुर्ग, रायपुर, कोरबा, जगदलपुर, भाटापारा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोअर कोर्ट में पदस्थ एडिशनल सेशन जज शामिल हैं।
हाई कोर्ट ने 40 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। बलराम प्रसाद वर्मा को हाई कोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस नियुक्त किया गया है। अब तक वे प्रभार संभाल रहे थे।
वहीं, ज्यूडिशियल एकेडमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत राजनांदगांव की जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाई गई हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियल को सूरजपुर में एडीजे बनाया गया है।
क्या है इसकी वजह

हाई कोर्ट ने 40 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले तो किए लेकिन, इसकी वजह आधिकारिक फेरबदल है, लेकिन कयास राजनीतिक कारणों के भी लगाए जा रहे हैं। Chattisgarh Judge Transfer की लिस्ट में कई जज ऐसे हैं जिनके निजी ताल्लुकात साय सरकार से रहे हैं।
कहानी कुछ भी रही हो पर एका- एक जजों का तबादला ने कई सवाल तो खड़े किए हैं।
CG BREAKING : ASI को SP ने किया सस्पेंड...जानिए क्या है पूरा मामला
कोरबा : कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक एएसआई को अवैध शराब के प्रकरण में पैसों की उगाही करने की शिकायत के बाद सस्पेंड किया है। रिश्वतखोरी के आरोपों के खिलाफ जांच की गई. सत्यता पाए जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।कानूनी कार्रवाई के नाम पर रिश्वतखोरी का पूरा मामला कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था। इसी तरह एक दिन पहले भी एएसआई सिदार पर अवैध शराब प्रकरण में पैसा लेने के बाद भी कानूनी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में विडियों वायरल किया गया था।
खाकी को शर्मसार करने के इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल जांच का आदेश दिया गया। जांच में एएसआई पर लगे अवैध वसूली का आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक बार फिर चेताते हुए साफ किया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही कानून को मजाक बनाने वालों को कभी भी बख्शा नही जायेगा। वहीं एसपी की इस कार्रवाई के बाद थानों में पदस्थ ऐसे पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, जिनके द्वारा अक्सर कानून का धौंस दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर लोगों से खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है।
कोरबा की जनता से भाजपा का आव्हान : जारी किया कार्टून
CG ब्रेकिंग : पोटाकेबिन छात्रावास की छात्रा हुई गर्भवती, मचा हड़कंप...जानिए क्या है पूरा मामला
बीजापुर। पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। मामला गंगालूर आवासीय विद्यालय का है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि पेट के दर्द की शिकायत पर छात्रा को मंगलवार रात गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सको ने 12 वीं कक्षा में अध्यायनरत छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। इस मामले में डीईओ बीआर बघेल ने कहा कि हमें जानकारी मिली है, वस्तुस्थिति जानने गंगालूर जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 को रायपुर में प्रांतीय महासम्मेलन कौन कौन होगा शामिल...जाने पढ़े पूरी खबर
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा 14 मार्च गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह मेडिकल कॉलेज रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में प्रांतीय महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग करेंगे वही अति विशिष्ट अतिथि सुनील सोनी जी सांसद रायपुर व टंकराम वर्मा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा विशेष अतिथि डॉ. प्रकाश ठाकुर प्रदेश संरक्षक, सुशील मिश्रा प्रदेश संरक्षक के गरिमामय उपस्थित में होंगे । छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के रायपुर जिला सचिव भोजराम मनहरे ने बताया कि यह सम्मेलन में पूरे प्रदेश से लगभग 3500 व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति होगी । प्रदेश अध्यक्ष हरीश देवांगन ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अलग अलग समिति बनाकर उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है सभी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने एकजुट होकर सभी तैयारी कर ली गई है मेजबान रायपुर में यह महासम्मेलन होने से रायपुर के सभी व्यायाम शिक्षकों में भारी उत्साह है। विजय रत्नाकर ने महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को उपस्थिति होने की अपील किया है ।
छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में महसूस किए भूकंप के झटके...लोग घबरा कर निकले घर से भाग
जशपुर। बीती रात्रि जिले के कुछ हिस्से में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। तेज आवाज के साथ घर में रखे हुए बर्तनों के गिरने की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं इस भूकंप से अब तक कही जन और संपत्ति हानि की सूचना नहीं है।
बता दें कि जिले के कांसाबेल ब्लाक के डूमरबहार स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि सोमवार और मंगलवार की रात लगभग सवा 2 बजे जिले के ओडिशा से लगे हुए फरसाबहार और कुनकुरी ब्लाक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि रात लगभग सवा 2 बजे अचानक तेज आवाज के साथ जमीन हिलने लगी। घरों में रखे हुए बर्तन जमीन के कांपने से नीचे गिरने लगे।
लगभग 5 सेकेंड तक यह स्थिति बनी रही। भूकंप की आशंका से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फार सिसमोलाजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 11 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का यह झटका छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भी महसूस किया गया है।
सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के खाते में भेजे 13 हजार 320 करोड़ रूपये
बालोद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद स्थित शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय परिसर हेलीपैड पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री यहां सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान समर्थन राशि वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरआत की और कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। उसके साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हुए शामिल। वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सम्बोधन
आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। 151 जगह यह कार्यक्रम हुआ।
आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है।
इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।
हमारी सरकार ने किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप अटल जी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है।
इस साल प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है, जो पिछली सरकार द्वारा की गई खरीदी से 37 लाख मीटरिक टन अधिक है।
मोदी जी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय ले लिया है, अप्रैल माह से तीव्र गति से मकान बनने शुरू होंगे।
मोदी जी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी। यह योजना भी शुरू हो चुकी है। परसों 10 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में 655 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है।
मोदी जी ने वनवासी भाइयों से वादा किया था कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। आज से ही इस योजना की भी शुरूआत हो जाएगी।
हमने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे।
BREAKING : सीएम साय ने वनवासी भाइयों को बड़ी दी सौगात, बढ़ाया तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर
बालोद : - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान समर्थन राशि वितरण एवं किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरआत की और कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में अंतरण किया। वहीं सीएम साय ने वनवासी भाइयों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मोदी जी ने वनवासी भाइयों से वादा किया था कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। आज से ही इस योजना की भी शुरूआत हो जाएगी। हमने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे। हमने रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी कर दी है। यह योजना सरकारी खर्च पर चलेगी।
इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हुए शामिल। वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुए।
CG NEWS: झोपडी के अंदर निर्वस्त्र अवस्था में मिली महिला की लाश...कपड़े से ठूसा हुआ मुँह क्या हुआ होगा महिला के साथ ? पढ़िए पूरी खबर
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. जहाँ एक बार फिर महिला को बदमाशों द्वारा बक्सा नहीं गया. हर बार की तरह इस बार भी एक महिला बदमाशों के हवस की भेंट चढ़ गई. दरसल एक झोपडी में महिला का शव नग्न हालत में मिला है। उसके मुंह में साड़ी ठूंसी गई थी और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार तखतपुर क्षेत्र निवासी 45 साल की महिला मजदूरी करती थी। वह पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही थी। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह झोपड़ी के अंदर उसकी लाश देखी, तो पुलिस को सूचना दी गई।
महिला की लाश नग्न हालत में पड़ी मिली है। उसके शरीर से सारे कपड़े गायब थे। उसकी ही साड़ी को भी मुंह में ठूंस दिया गया था। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म किया गया है। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है।
पुलिस बताया कि महिला को जानने वाले और देर रात तक तालाब के आसपास दिखे संदेहियों की जानकारी जुटाकर पूछताछ की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, महिला के साथ गलत काम हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी भी पीएम रिपोर्ट से मिल सकता है।
CG ब्रेकिंग : मोबाइल पर जबरन छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर गंदी हरकत करता था शिक्षक...ऐसे हुआ खुलासा
नारायणपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं-आठवीं की छात्राओं के साथ वहां के हेडमास्टर और दो शिक्षक यौन उत्पीड़न कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद से ही शिक्षक फरार हैं। वहीं, थाने में शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
ऐसे हुआ खुलासा
पांच छात्राओं ने दिया बयान
मामले के उजागर होने के बाद नारायणपुर पुलिस ने 294, 354 आईपीसी के साथ ही 10 पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के उजागर होने के बाद से शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रधानमंत्री जी का संकल्प है, हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें : आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा की हो रही है शुरूआत
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, बिलासपुर से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि बिलासा देवी केंवट विमानतल पर तथा मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें। इस उद्देश्य से पूरे देश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज न्यायधानी बिलासपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी बड़ी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
बिलासा देवी केंवट विमानतल चकरभाटा बिलासपुर को 3सीव्हीएफआर लायसेंस प्राप्त हुआ है। यहां 72 सीटर प्लेन का संचालन होगा। विमानन विभाग द्वारा इस हवाई अड्डे पर नाईट लैंडिंग की सुविधा के लिए 3सीआईएफआर के लिए आवेदन किया गया है। यह सुविधा भी बिलासपुर विमानतल पर जल्द प्रारंभ होगी। एलायंस एयर द्वारा आज छत्तीसगढ़ में तीन हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इनमें से बिलासपुर से दो हवाई सेवाएं-दिल्ली-बिलासपुर-दिल्ली और कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता तथा जबलपुर-जगदलपुर-जबलपुर।
आज कोलकाता से पहली सीधी उड़ान 8.55 बजे बिलासपुर आकर 9.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से दूसरी उड़ान 9.30 बजे बिलासपुर आकर 10.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
उप मुख्यमंत्री श्री श्री अरुण साव ने बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाटा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिलासपुर से एक साथ नई दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होना बिलासपुर के विकास के लिए एक बड़ा पड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ होने की मांग पूरी हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विमान सेवा को नियमित रूप से चलने में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिलासपुर से हैदराबाद के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बिलासपुर को एक साथ दो नियमित विमान सेवा की सौगात मिली है। उन्होंने कहा पहले दिन से ही पर्याप्त यात्री टिकट लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द ही नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने पर विमान रद्द अथवा डायवर्ट होने की नौबत नहीं आएगी। नगर के विधायक श्री अमर अग्रवाल ने नियमित विमान सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों का वर्षों पुराना सपना आज पूर्ण हो गया। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि आज से शुरू हुई विमान सेवा लगातार लोगों की सेवा में कार्यरत रहेगी। बेलतरा विधायक श्री श्री सुशांत शुक्ला ने कहा की बिलासपुर के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई दी। श्री शुक्ल ने कहा बिलासपुर की हवाई सेवा एटीसी मानचित्र में सदैव के लिए अंकित हो गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया।
यात्रियों ने कहा: फ्लाईट पकड़ने कहीं और दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा
लोरमी से दिल्ली यात्रा में जा रही दिव्या वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर संभाग की जनता को बहुत फायदा हुआ है। हमें अब दिल्ली कोलकाता व अन्य जगह जाने के लिए रायपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे हमारे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने नियमित रूप से दिल्ली और कोलकाता विमान सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान, कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में यात्री और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सचिव विमानन दयानंद पी., संचालक विमानन नीलम नामदेव एक्का सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो को 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि का किसानों के बैंक खाते में किया अंतरण
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में हुए सम्मिलित
कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हुए शामिल



