प्रदेश

CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के कोर इलाक़े चिलपरस के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ बीते 3 घंटे से चल रही है जो अब भी जारी है। पुलिस पार्टी से पुलिस अधिकारीयों से अभी भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अतिरिक्त बल को तैयार किया गया है। वहीं एक नक्सली के मारे जाने की खबर, पुलिस पार्टी ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है। एसपी ने घटना की पुष्टि कर दी है।

और पढ़ें ...

CG: इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें...इस वजह से लिया बड़ा फैसला

कोरिया। रंगो का त्योहार होली आने वाला हैं ऐसे में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों से निपटने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 मार्च 2024 को होली पर्व के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है।इस दिन जिले की समस्त देशी,विदेशी, कम्पोजिट मंदिरा की फुटकर दुकाने पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने 25 मार्च को घोषित शुष्क दिवस का पूर्णतः पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 131 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन...पीएचक्यू ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का पुलिस ने प्रमोशन किया है. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.जारी आदेश में कुल 131 अधिकारी-कर्मचारी का नाम शामिल हैं. जिसमें सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, पीसी, एपीसी प्रमोट किए गए हैं.

देखें पूरी लिस्ट-

और पढ़ें ...

CG Police Transfer: SP ने 14 निरीक्षक और 5 उप निरीक्षकों का किया तबादला...देखें लिस्ट

 कांकेर : कांकेर के पुलिस विभाग में 14 निरीक्षक और 5 उप निरीक्षक का तबादला किया गया है, जिसका आदेश एसपी इंदिरा कल्याण अलिसेला ने जारी किया है, आदेश के मुताबिक कोतवाली टी आई होंगे मनीष चंद्र नागर तों भानुप्रतापपुर की कमान अमित पद्मशाली को मिली है।

देखें लिस्ट

और पढ़ें ...

कांग्रेस की गारंटी गरीब महिलाओ को मिलेगा 1 लाख सालाना। महिलाओ ने अतिशबाजियां कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाई खुशियां।

लोकसभा चुनाव को लेकर काग्रेस ने बडी घोषणा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पांच नारी न्याय गारंटी का एलान किया है। केंद्र मे सरकार बनते ही इन पांचो गारंटियो को लागु किया जायेगा। 
महालक्ष्मी गारंटी योजना के तहत देश के सभी गरीब परिवार की महिलाओ को सालाना 1 लाख रूपये की गारंटी दी जायेगी। 
आधी अबादी पूरा हक इस गारंटी के तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियो मे आधा हक महिलाओ को मिलेगा। 
शक्ति का सम्मान योजना के तहत आंगनबाडी आशा और मिड डे मील के कार्यकर्ताओ के मासिक वेतन मे केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।
अधिकार मैत्री गारंटी के तहत हर पंचायत मे एक अधिकार मैत्री को तैनात किया जायेगा। इनका काम महिलाओ को उनके हको के लिये जागरूक करना और उनको कानूनी सहायता दिलाना होगा। 
सावित्री बाई फूले हास्टल योजना के तहत देश के सभी मुख्यालयो मे कम से कम 1 कामकाजी महिलाओ का हास्टल बनाया जायेगा। 
कांग्रेस द्वारा इसकी घोषणा होते ही महिलाओ मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी। महिलाओ ने इस अवसर पर अतिशबाजियां की साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली। कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे नारी न्याय गारंटी का पोस्टर का विमोचन भी किया तत्पश्चात पोस्टर को हाथो मे लेकर महिलाएं कांग्रेस भवन गांधी मैदान से पैदल चलकर कोतवाली चौक पहुची। महिलाओ ने स्वयं फटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाती महिलाओ मे काफी उत्साह था। 
इस कार्यक्रम मे पहुचे रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने महिला बहनो के लिये बडी घोषणा की है। केंद्र मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही महिलाओं को साल का एक लाख याने प्रतिमाह 8333 रुपए उनके खाते में डालेंगी। एक तरफ भाजपा महिलाओं के घर में महंगाई के नाम से डाका डालने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी इस योजना के माध्यम से उनके खाते में सीधे रकम डाल कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगी।काँग्रेस की गारंटी मतलब पक्का वादा पक्का इरादा।
विकास उपाध्याय ने कहा कि आज देश मे सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वह घर मे रहने वाली हमारी माताएं बहने है। उनको पता है कि इस बढ़ती महंगाई मे घर की गृहस्थी और किचन चलाने मे कितनी तकलीफ होती है। महंगाई मे आज हर घर मे कलह पैदा कर दिया है। महिने का इंकम 5 स 7 हजार होता है और खर्चा उससे अधिक। उनको अपनी जमा पूंजी निकालनी पडती है तब जाकर घर मे तेल आटा शक्कर चावल सब्जियां आती है। आज उन महिलाओ की मदद करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने महिला बहनो को के लिए बड़ी गारंटी दी। आज इस गारंटी की घोषणा होते ही महिलाओ मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। महिलाएं फटाखे फोड़कर नाच गाकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेल रही है और खुशियां मना रही है।
इस अवसर पर अनिता शर्मा गंगा यादव शहर महिला अध्यक्ष ममता राय आशा चौहान शोभा यादव बबीता नत्थानी उषा रंजन श्रीवास्तव अनुशा प्रगति खारून बानो पूनम पांडेय पूनम यादव भुनेश्वरी तबस्सुम नुरजंहा हमीदा राहत परवीन सुधा कसार सुनीता शर्मा नीलिमा मिश्रा सुषमा धु्रव संध्या चक्रधर मंजु सोनी प्रीति सोनी पदमा कहार सुधा सुचिता सिंह राधिका सेटठी सायरा बानो कुमुदनी चंद्रवंशी सुषमा यादव सरस्वती वर्मा सीमा बघेल बबीता सेन अनिता फुटान कविता सेन रूखमणि कश्यप् सहित सैकड़ो महिलाये उपस्थित थी।

और पढ़ें ...

पत्रकारों के खिलाफ किये गये कथित झूठे मुकदमों एवं उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने गृह सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिये पांच अहम फैसले

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अधिकारी-कर्मचारियों तथा मीडियाबंधुओं के हित में पांच अहम फैसले लिये। इनमें अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर चार प्रतिशत का महंगाई भत्ता देना भी शामिल है। इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा। महंगाई भत्ते की यह राशि एक मार्च 2024 की तिथि से मिलेगी। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त की राशि का भुगतान भी होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक की अध्यक्षता में एक समिति भी बनाई है जो कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में समीक्षा करेगी और इनके निराकरण से संबंधी सुझाव शासन को प्रस्तुत करेगी। ग्राम पंचायत सचिवों को भी राहत देते हुए उनके 55 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। अर्जित अवकाश में यह हड़ताल अवधि समायोजित होगी। इन निर्णयों से होली के त्यौहार में कर्मचारियों के परिवारों में खुशियों के और भी रंग भर जाएंगे।

अब महंगाई भत्ता हुआ 46 प्रतिशत
महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 04 प्रतिशत महंगाई भत्ते में एवं पेंशनरों के महंगाई राहत में 04 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत 1 मार्च 2024 से दिया जाएगा। इसके फलस्वरूप महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर सातवें वेतनमान में 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में यह 230 प्रतिशत हो जाएगी। इस निर्णय से राज्य के 3 लाख 90 हजार कर्मचारी तथा 1 लाख 20 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को प्रतिमाह 68 करोड़ रुपए तथा साल में 816 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होगा।
सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त भी मिलेगी
 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त प्रदान करने की घोषणा भी की।
हड़ताल अवधि का वेतन पंचायत सचिवों को मिलेगा
मुख्यमंत्री ने आज संवेदनशील निर्णय लेते हुए ग्राम पंचायत सचिवों को भी राहत दी। ग्राम पंचायत सचिव पिछले साल 16 मार्च 2023 से 9 मई 2023 तक कुल 55 दिन हड़ताल पर थे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल अवधि को उनके अर्जित अवकाश में समायोजित करते हुए उन्हें 55 दिनों का वेतन भुगतान किया जाएगा। इस निर्णय से राज्य शासन पर 70 करोड़ रुपए का व्यय-भार आएगा।  

कर्मचारियों की समस्याओं पर बनी समिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी भाईयों ने बहुत सी मांगों और समस्याओं के संबंध में अपनी बातें हमसे साझा की हैं। हम उनकी समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता से समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के हल के लिए प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बनाई है। समिति विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर शासन को कर्मचारी हित में उचित सुझाव देगी। इस समिति में अध्यक्ष के अलावा प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त सदस्य होंगे और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) सदस्य सचिव होंगे।

 पत्रकारों को न्याय दिलाने गृह सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों एवं मीडियाजगत से जुड़े बंधुओं के खिलाफ उत्पीड़न की अनेक शिकायतें सामने आईं थीं। इस संबंध में हम गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की घोषणा करते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस कमेटी में पत्रकारों समेत अन्य सदस्यों को भी नियुक्त किया जाएगा।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के खिलाफ बड़ा एक्शन, 215 अधिकारियों के ट्रांसफर को हाईकोर्ट ने किया रद्द...सामने आई ये बड़ी वजह..!!

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा किये गये प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी 215 तबादला आदेश हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। राज्य सरकार ने पिछले दिनों राज्य में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख और जनपद पंचायत सीईओ के 200 से ज्यादा तबादला किये थे, जिसमें नायब तहसीलदार के 79, तहसीलदार के 49, अधीक्षक भू अभिलेख के 5, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के 59 और जनपद पंचायत सीईओ के 23 अधिकारी शामिल थे। दरअसल राज्य सरकार ने केंद्रीय चुनाव आयोग के 23 फ़रवरी के पत्र को आधार बनाकर ये तबादले किये थे। हाईकोर्ट में इस तबादले के विरुद्ध 50 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गयी थी।

दरअसल भारत निर्वाचन आयोग ने 23 फरवरी को कर्मचारियों के तबादले को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें तबादले के संदर्भ में उल्लेख था कि वैसे अधिकारी या कर्मचारी जो एक ही संसदीय क्षेत्र में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थ हैं, उनका तबादला किया जाना है। इ आधार बनाकर राज्य सरकार ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख,ट्रायबल विभाग के सीईओ के तबादले किये। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले को लेकर 27 फरवरी को एक और निर्देश जारी किया।

लिहाजा याचिका में इस बात को आधार बनाया गया कि जब भारत निर्वाचन आयोग ने अपने पूर्व के निर्देश के बाद ट्रांसफर को लेकर नया निर्देश जारी किया है, लिहाजा पिछले निर्देश को आधार बनाकर किये गये तबादले अवैध हैं। जस्टिस एनके व्यास ने इस मामले की सुनवाई की। हालांकि सुनवाई के दौरान राज्य शासन की तरफ से जानकारी दी गयी, कि वो तबादला रद्द करने पर विचार कर रही है, लेकिन जब शासन की तरफ से इस आदेश को निरस्त नहीं किया गया, तो फिर हाईकोर्ट ने तबादला आदेश को निरस्त करने का आदेश दिया।

और पढ़ें ...

दिल को दहला देने वाला मामला : बेटे ने की बूढी माँ की हत्या...शव को तालाब में फेंका...जाने क्या है पूरा मामला

मनेन्द्रगढ़। भरतपुर जिले के खड़गंवा क्षेत्र के ग्राम धनपुर बैगापारा में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां बूढी मां का इलाज नहीं करने को लेकर सौतेले बेटे ने अपनी बूढी मां को टोपी से नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी। और उसकी लाश को एक गमछे में पत्थर से बांधकर गहरे पानी में फेंक दिया और पुलिस थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आठ मार्च की शाम 5 बजे घर से गई थी जिस का शव घर के पीछे वाले तालाब में मिला है।

दरअसल यह मामला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के खड़गंवा क्षेत्र के धनपुर बैगापारा के रहने वाले लाल साय बैगा उम्र 60 वर्ष ने दिनांक नव मार्च को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी मौसी माँ सुमरिया आठ मार्च को शाम 05 बजे घर से चली गई थी जिसका शव नव मार्च को घर के पीछे तालाब में मिली है।

खड़गंवा पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को पानी से निकाला और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस दौरान मृतिका के शव को जब तालाब से निकालने पर पाया गया कि मृतिका का हत्या कर चेहरा सिर, गला को साल गमछा में बांध कर गमछा में पत्थर से बांधकर और दोनो पैर को गमछा से बांध कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तालाब में फेंक दिया गया है। जब पुलिस के द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया तब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु को होमोसाईडल (हत्या) बताया गया जिस पुलिस ने मर्ग पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी।

और पूछताछ किया, तब प्रार्थी लाल साय जो मृतिका का सौतेला लड़का था जो सौतेली मां मृतिका सुमरिया बाई जो 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला थी जो डण्डा लेकर घूमती रहती थी और पूर्व में गिरने से हाथ पैर में चोट आने से इलाज कराने में पैसा खर्च हो जाता है यह बोलकर विवाद करता था और 08 मार्च को अपने भतीजा नईहर के साथ शराब पीकर घर जाते वक्त उसी समय लाल साय की सौतेली मां सुमरिया रास्ते में गिरी पड़ी थी, जो अपने सौतेली बेटे को आवाज़ दे रही थी। शराब के नशे में धुत लालसाय द्वारा बार-बार यह बोलकर गिर जाती है कहकर भतीजे नईहर से मिलकर अपने पहने टोपी से नाक मुंह को और पैर को दबा कर अपनी मौसी मां का हत्या कर दिया। और फिर उसके बाद मृतिका सुमरिया को उठा कर घर के पीछे तालाब के पास ले जाकर मृतिका का शव पानी से बाहर न निकल पाये यह सोचकर मृतिका का साल और गमछा को चेहरा, गले, सिर में बांधकर और गमछा में पत्थर बाधकर और दोनो पैर को मृतिका के गमछे से ही बांधकर सच छुपाने के उद्देश्य से तालाब के गहरे पानी में फेंक दिया।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामल

जांजगीर :जिले में हत्या का मामला सामने आया है, यहां ग्राम लखाली में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेह के शक में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस मामले पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, लखाली निवासी संतोष साहू की पत्नी बिंदिया (30)) का शव गुरुवार को सुबह खाट में मिला। जब पड़ोसियों ने देखा तब उनके होश उड़ गए, इसके बाद घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति संतोष साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की ,जिसमे उसने बताया कि उसकी पत्नी बिंदिया साहू का किसी और के साथ अवैध संबंध था। जिसे लेकर वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका रखता था।

वहीं बुधवार की रात्रि करीबन 8 बजे पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

एक्शन मोड में कलेक्टर, सात कर्मचारियों को थमाया नोटिस, जानिए वजह…

बिलासपुर : जिले के कलेक्टर अवनीश शरण (Collector Avnish Sharan) ने आज मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में अचौक निरीक्षण किया, इस दौरान कलेक्टर ने अनुपस्थित सात कर्मचारियो को नोटिस जारी किया है, अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि टीवी की दवाई नही है, कलेक्टर आफिस की साफ सफाई पर संतुष्ट है, लेकिन उनके निरीक्षण के समय कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। आगे जिला अस्पताल के संदर्भ मे जानकारी लेकर कार्य किया जायेगा।

और पढ़ें ...

निगम के इंजीनियर और सब इंजीनियरों का ट्रांसफर..आदेश जारी, देखें लिस्ट…!!

बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में सफाई ठेके में गड़बड़ी सहित अफसरों की मनमानी का मुद्दा उठाए जाने के बाद कमिश्नर ने सालों से जमे इंजीनियर व सब इंजीनियर के विभागों में फेरबदल किया है। साथ ही उन्हें एक जोन से दूसरे जोन में पदस्थ किया है। लेकिन, कमिश्नर के आदेश के बाद भी दो सब इंजीनियर एक ही जोन में जमे हुए हैं और उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है।

नगर निगम में नए जोन की स्थापना के बाद से सब इंजीनियर पिछले लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। इसमें जोन क्रमांक आठ के इंजीनियर अनूप कुमार सोनी, जोन क्रमांक सात के सब इंजीनियर सोमशेखर वर्मा, जोन क्रमांक एक के सब इंजीनियर हितेश मक्कड़, आशीष कुमार गुप्ता और लेखापाल वर्षा मरकाम शामिल हैं। कमिश्नर अमित कुमार के आदेश के बाद भी सब इंजीनियर हितेश मक्कड़ व एक अन्य सब इंजीनियर सोमशेखर वर्मा पद पर जमे हुए हैं और अभी तक रिलीव नहीं हुए हैं।

और पढ़ें ...

चोर ने युवती से किया रेप, नकाबपोश चोर ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, 180 CCTV जांच में मिला हुलिया...3 गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने युवती से रेप किया है। चोर ने 21 वर्षीय युवती से मारपीट कर सोने की अंगुठी लूट ली। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल आरोपी और उसके दो चोर साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के कब्जे से सोने की अंगुठी जब्त की गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि रात को वह घर पर थी। रात करीब तीन बजे अनजान युवक उसके में घुस आया। युवक ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसने युवती को धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही उसके हाथ से सोने की अंगुठी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। घटना से दहशत में आई युवती ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। साथ ही सिविल लाइन थाने में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी रजनेश सिंह ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे हेतु आईपीएस उमेश गुप्ता को अपने मार्गदर्शन में जांच की जवाबदारी दी। जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग सीसीटीवी का फुटेज लिया। इसमें मिले संदेहियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि संदेही चंदवाभाठा लिंक रोड मे रहने वाला बीर सिंह उर्फ पंकज(36) अमेरी में रह रहा है। पुलिस उसकी तलाश में अमेरी पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा। जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपने दोस्तों विद्याभुषण बरेठ(29) निवासी इमलीपारा और अन्नू उर्फ अब्दुल हनीफ(34) निवासी मंझवापारा के साथ घटना को अंजाम देना बताया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की निर्मम हत्या...जानिए क्या है वजह !

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में अपराधों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है, आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या जैसे मामले सामने आ रहे है, वहीं एक और सनसनीखेज मामला बलौदाबाजार से सामने आया है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला कसडोल थाने के असनिंद गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दयाराम जायसवाल उम्र 60 वर्ष कसडोल में आधार सेंटर में काम करता था, जिसका गांव में ही जमीन विवाद था। वहीं गुरुवार की सुबह दयाराम जब मॉर्निंग वाक पर निकले तो आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, मालिश करने के बहाने कर दिया ये बड़ा कांड, फिर जो हुआ...पढ़िए पूरी खबर

कवर्धा। बदलते समय के साथ लोग उन रिश्तों की भी सीमाएं लांघते जा रहे हैं जिनकी इजाजत समाज नहीं देता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सामने आया है, जहां भाभी के प्यार में पड़कर देवर ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब आलम ऐसा है कि भाभी से मोहब्बत के चक्कर में देवर जेल की हवा खा रहा है। 

दरअसल मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बांगर का है। यहां रहले वाले बिरसु राम की पत्नी और छोटे भाई भीम सैयाम के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। मोहब्बत में दोनों सभी हदों को पार कर चुके थे। लेकिन प्यार कब तक छिपा रहता? एक दिन दोनों के आशिकी की दास्तान बिरसु राम को पता चली, जिसके बाद देानों भाइयों के बीच जमकर विवाद हुआ। आखिरकार मामला समझाइश के बाद शांत हो गया।

इसी दौरान बिरसु बोर गाड़ी में मजदूरी करने मध्यप्रदेश चला गया। वहां से 7 मार्च की रात को गांव लौटा, तो आरोपी छोटा भाई मन ही मन परेशान था। इधर लौटने पर बिरसु शराब के नशे में धुत रहता था और 8 मार्च की शाम को भी नहीं उठा। इसी शाम आरोपी छोटे भाई भीम सैयाम घर आया और तेल से मालिश करने के बहाने बिरसु को गला दबाकर मार डाला। घटना के वक्त मृतक की पत्नी खाना पका रही थी, जिसे इसका पता नहीं चला। हत्या कैसे की? फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई भीम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

शुरू हो चुकी है विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

पांच साल बाद पुनः लौटी राजिम कुंभ की भव्यता

प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई

प्रदेश में 33 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की शुरू हुई कार्यवाही

नई शिक्षा नीति से गढ़ेंगे बच्चों का सुनहरा भविष्य

प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर होगी जल्द भर्ती

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभाग की तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट दी

रायपुर, 13 मार्च 2024

शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 माह के अल्प समय में ही कई बड़े फैसले और दूरगामी निर्णय लिए है। आने वाले समय में विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां की जा रही हैं। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धर्मस्व, पर्यटन एंव संस्कृति विभाग की गतिविधियां तय की गई है।

संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभागों के 3 महीनों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के अधोसरंचना को मजबूत कर रहे है। स्कूल अधोसरंचना को मजबूत करने के लिए बजट में 265 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। सनातन संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए त्रिवेणी संगम भव्य राजिम कुम्भ का फिर से आयोजन की शुरूआत की है। जनभावना का सम्मान करते हुए श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। 5 मार्च को 850 लोगांे का जत्था विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई है। इस पूरी यात्रा का खर्च राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अयोध्या धाम के भव्य रामलला मंदिर की तर्ज पर नवा रायपुर स्थित मुक्तांगन में अयोध्या धाम का प्रतिरूप बनाया जाएगा।

वनांचल क्षेत्रों में भी आदिम संस्कृति के गौरव प्रदान करने के लिए बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए राशि बढ़ाकर प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपए, चित्रकोट महोत्सव के लिए 25 लाख रुपए और रामाराम महोत्सव के लिए 15 लाख रुपए, गोंचा महोत्सव के लिए धनराशि 5 लाख रुपए कर दी गई है। मानसरोवर यात्रा और सिंधु दर्शन यात्रा के लिए भी आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर राशि को 50 हजार रूपए प्रति यात्री किया गया है।

    छत्तीसगढ़ सरकार चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पांच शक्तिपीठों विकसित करेगी इसके अंतर्गत कुदरगढ़ जिला सूरजपुर, चंद्रहासिनी चंन्द्रपुर जिला-सक्ती, महामाया रतनपुर जिला-बिलासपुर, दंतेश्वरी जिला दंतेवाड़ा और बम्लेशवरी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस योजना की लागत 112 करोड़ की होगी। इस वर्ष बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव 2024 के आयोजन हेतु राशि रूपए 1 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि एवं चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपए  आवंटित किए गए।  विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक आयोजन में लोक कलाकारों को करीब 3 करोड़ रुपए मानदेय के रूप में प्रदान किए गए। सिरपुर महोत्सव आयोजन के लिए 15 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा राजनांदगांव में लोक मंडई महोत्सव का आयोजन किया गया। मैनपाट महोत्सव और जांजगीर चांपा में शिवरीनारायण मेला महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।  

स्कूल शिक्षा विभाग-

‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राईजिंग इंडिया’ के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना में शामिल किया गया है। पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक, परिवर्तनकारी सुविधायुक्त शिक्षा देने की तैयारी की है। इस योजना के तहत स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए बजट में 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दूसरे चरण में प्रदेश के लगभग 300 स्कूलों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा।

प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का शुरू किया जाएगा। अब 9 वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सायकल मिलेगी। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति संत शिरोमणि गुरू घासीदास, अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति को वीर गुण्डाधुर के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया है।

न्योता भोजन-

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तर्ज पर स्कूल अवधि में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने ‘न्योता भोजन’ शुरू किया गया है। यह सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। समुदाय के सदस्य ऐसे अवसरों/त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते है। अब तक 6000 स्कूलों में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, समुदाय, आम नागरिकों के द्वारा बच्चों को न्योता भोजन कराया गया है।

सीधी भर्ती व पदोन्नति-

जनवरी 2024 से अब तक सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याताओं के 2055 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसके साथ ही व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक के 8194 पद तथा सहायक शिक्षक के 22341 पद, कुल 33059 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। इसके साथ ही शिक्षकों की समय पर पारदर्शी तरीके से पदोन्नति और वरिष्ठता सूची प्रकाशन की कार्यवाही की जा रही है।

उच्च शिक्षा-

    छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय और पहला संस्कृत विश्वविद्यालय रायपुर में प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ ही दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है।

    बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।

    उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने-जाने में होने वाली असुविधा को दूर करने हेतु परिवहन की सुविधा अगले सत्र से दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शासकीय महाविद्यालयों आने वाले दिनों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने से प्रदेश के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को रोजगर उन्मुखी शिक्षा मिलेगी। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस कोर्स शुरू होंगे।  

    शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में पुस्तकालय भवन निर्माण की भी स्वीकृति के साथ ही 15 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातक विषय संकाय एवं 23 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर संकाय प्रारंभ किए जाएंगे। शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों/कर्मचारियों की वर्षों से रूकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

संस्कृति विभाग-

गोंड़ी भाषा के विकास हेतु ट्रिपल आई.टी. नवा रायपुर द्वारा एक भाषा अनुवाद टूल विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट राशि 250.00 लाख का प्रावधान किया गया है। पद्मश्री प्राप्त कलाकारों को प्रतिमाह 25 हजार रूपए पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।

    स्वामी विवेकानन्द जी के द्वारा रायपुर में व्यतीत जीवनकाल को स्मरणीय बनाने हेतु उनके निवास स्थान डे-भवन की स्मृति संस्थान के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 4.80 करोड़ रूपए का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ लोक कला एवं नृत्यों के संरक्षण अन्तंगत पर आधारित लघुफिल्म, ड्राक्युमेंट्री एवं संवर्धन कायों के लिए राशि रू. 2.12 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

और पढ़ें ...

लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियां शुरू - कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियां शुरू
कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक
निर्वाचन कार्यों की प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के दिये निर्देश

       दुर्ग 13 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी नें आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व के अनुसार प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता के सुव्यवस्थित प्रबंधन, निर्वाचन व्यय अनुविक्षण, ईवीएम तथा शिकायत सेल, यातायात व्यवस्था, डाकमत पत्र होम वोटिंग, रूटचार्ट वाहन व्यवस्था, विडियोग्राफी सीसीटीवी कैमरा, एमसीएमसी समिति गठन, कर्मचारी कल्याण, ब्रेनलिपि मुद्रण, निर्वाचन प्रशिक्षण, समाग्री वितरण एवं वापसी केन्द्रों मे व्यवस्था और प्रेक्षकगणो के लिये जानकारियां तैयार करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय/ विभाग प्रमुख अधिकारियों को अवगत कराया है कि निर्वाचन कार्यक्रम घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावशिल हो जायेगी। आचार संहिता प्रभावशिल होते ही सभी शासकीय, निगम मंडल, आयोग, राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम की अधिकारिक वेबसाइट्स से सभी जनप्रतिनिधियों के संदर्भ एवं तस्वीर तत्काल हटाये जाने की कार्यवाही किया जाये। आचार संहिता लगते ही 24 एवं 48 घंटे के भीतर की जाने वाली कार्यवाही हेतु अभी से चिन्हांकित कर लिया जाये। निर्वाचन के दौरान फोर्स को ठहराने की व्यवस्था की कार्य योजना तैयार कर ली जाये। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम संबंधित बीएलओ की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों में आवश्यक जानकारियां अभी से उल्लेखित कराना सुनिश्चि करें। उन्होंने कहा कि मतदान दल अथवा चुनाव कार्य में शासकीय सेवारत अधिकारी एवं कर्मचारी की ही डयूटी लगायी जायेगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को सक्रिय होकर चुनाव कार्य सम्पन्न करना हैं। बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री दशरथ राजपूत एवं सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...