प्रदेश

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले भूपेश का काला सच - नारायण चंदेल

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सच नहीं बोलने के लिए एक तरह से भूपेश बघेल ने अघोषित रूप से आपातकाल लागू कर रखा है। राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश बघेल को उनके सामने ही मंच से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से सुरेंद्र दाऊ को धमकियां मिलने लगी है। ऐसे में उन्हें पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। भाजपा ने कहा लोकतंत्र की दुहाई देने वाले भूपेश बघेल अपनी ही पार्टी में जब तक सत्ता में थे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। आज जब वे अपनी पीड़ा भूपेश बघेल को सुना रहे हैं तो ऐसे में वे उनकी आवाज को दबाने के लिए कार्यकर्ताओं को धमकियां तक दिलवा रहे हैं। 

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने 5 साल के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं को लेकर चलने के बजाए दलालों और भ्रष्ट अधिकारियों को मोहरा बनाकर प्रदेश की जनता को सरेआम लूटने का काम किया। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ-साथ कार्यकर्ता भी जान चुके हैं। यही कारण है कि भूपेश बघेल जब राजनांदगांव में चुनाव प्रचार के दौरान जनसंपर्क कर रहे हैं तो उन्हें जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। 

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस को लोकसभा के चुनाव में सबक सिखाएगी। क्योंकि पूरे साल भूपेश सरकार में कांग्रेसियों ने गौठान घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, डीएमएफ फंड घोटाला, पीएएसी घोटाला सहित अवैध रेती खनन में कई हजार करोड़ के घोटाले किए। इतना ही नहीं भूपेश ने महादेव सट्टा एप के जरिए 500 करोड़ रुपए से अधिक अवैध कमाई की। भूपेश की पूर्ववर्ती सरकार में हुए इन काले कारनामों को लेकर जनता में आक्रोश है। यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जब घर-घर जनसंपर्क में निकल रहे है तो उन्हें जनता दुत्कार रही है और अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है। यही वजह है कि सुरेंद्र दाऊ जैसे कार्यकर्ता अब भूपेश बघेल के राजनांदगांव से टिकट काटने की बात कर रहे हैं। भाजपा ने कहा,  सुरेंद्र दाऊ का प्रकरण तो एक नमूना है। उनके जैसे अनगिनत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भूपेश के प्रति रोष व्याप्त है। यही वजह भी है कि अब तक हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ही आरोप है कि भूपेश बघेल पार्टी के अंदर लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हैं। 

वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा कि पूर्व सीएम ने दाऊ का नाम लिए बगैर कहा था कि कांग्रेस में कुछ लोग स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस संगठन को भूपेश बघेल ने रसातल में ला दिया है। क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती है। जबकि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है।

और पढ़ें ...

भाजपा जो कहती है वह करती है - किरण सिंह देव

 

 

भाजपा जो कहती है वह करती है - किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पिछले दस सालों से गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सहित सभी वर्गों, धर्म - संप्रदाय के उत्थान के लिए लगातार दिन रात काम कर रहे हैं। पूरे देश को विकास की गति दे रहे हैं। शौचालय निर्मांण, कोरोना वैक्सीन, मुफ्त आनाज, आवास, नल जल के अलावा कई जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। भाजपा जो कहती है वह करती है। ऐसे में आज हम सब संकल्प लें कि बस्तर से सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप को सांसद और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।  केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। आज पूरे विश्व में मोदी जी सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। लोकसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताकर संसद में भेजकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।
पूर्व सासंद दिनेश कश्यप ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। बस्तर में विकास का कोई कार्य नहीं किया गया। डबल इंजन की सरकार बनाएंगे तो चहुंमुखी विकास होगा। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर गारंटी को पूरा करने में जुट गई है। 

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कश्यप, बस्तर लोकसभा के प्रभारी महेश जैन, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी, पूर्व विधायक डॉ, सुभाउ कश्यप, लोकसभा के संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी, सहसंयोजक संजय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, नरेश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष धनुष्य कश्यप, हरीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष निर्देश दीवान,सरिता पाणिग्रही, जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश पांडे, विधानसभा प्रभारी आलोक ठाकुर आदि मौजूद थे।

 

और पढ़ें ...

सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज...SP ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

बीजापुर। ASI के वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन हुआ है। SP ने ASI को सस्पेंड कर दिया है। चुनाव ड्यूटी में लगे ASI का शराब के नशे में बदतमीजी करते वीडियो सामने आया था। पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों तक पहुंच गया।  वायरल वीडियो में नशे की हालत में सहायक सब इंस्पेक्टर राहगीरों से बदतमीजी और गाली गलौच करता नजर आ रहा था।

वीडियो में नजर आ रहे ASI का नाम सोमनाथ ठाकुर है, जो बीजापुर के कोतवाली में पदस्थ है। वीडियो वायरल होते ही ASI को लाइन अटैच किया गया था। वहीं वायरल वीडियो की जांच का आदेश दिया गया था। वीडियो की जांच में ASI सोमनाथ ठाकुर को दोषी पाया गया, जिसके बाद ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

और पढ़ें ...

7 जनपद सदस्य और 10 सरपंच समेत सैकड़ों कांग्रेसी BJP में शामिल

महासमुंद : सर मुंडाते ही ओले पड़े की कहावत को महासमुंद जिले में चरितार्थ होते देखा जा सकता है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त मिलने के बाद महासमुंद जिले में कांग्रेस पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ कर भाग रहे हैं। ऐसा ही नजारा महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान देखने को मिला है।

सरायपाली ब्लॉक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्टी के लगभग 5 सौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम कर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इन पांच सौ कार्यकर्ताओं में 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच और सौ से अधिक पंच शामिल हैं।

और पढ़ें ...

व्याख्याता सस्पेंड: छात्र को झापड़ मारने वाले शिक्षक पर गिरी गाज...कमिश्नर ने किया सस्पेंड...पढ़िए पूरा मामला

बलरामपुर। छात्र की पिटाई मामले में कमिश्नर ने व्याख्याता को सस्पेंड कर दिया है। मामला बलरामपुर जिले के जिगड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां व्याख्याता संतोष तिवारी पर छात्र की पिटाई का आरोप लगा था। इस मामले में परिजन की शिकायत के बाद DEO की रिपोर्ट पर कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने व्याख्याता संतोष तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।

 कमिश्नर ने अपने आदेश में कहा है कि व्याख्याता का व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के खिलाफ है। उक्त कृत्य के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अम्बिकापुर किया गया है। निलंबन अवधि में तिवारी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

शिक्षक संतोष तिवारी ने अध्ययनरत छात्र नान साय के साथ कक्षा में नोट कॉपी नहीं लाने पर शारीरिक रूप से दंड के रूप में झापड़ मारा था। इसके कक्षा से बाहर निकालने की शिकायत प्रथम दृष्टिया पुष्टि हुई है। तिवारी का उक्त कृत्य बच्चों के प्रति सम्यक व्यवहार नहीं किए जाने की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। परिजनों ने इस मामले में डीईओ से शिकायत की है।

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना : युवक ने पहले ली सेल्फी, फिर उठाया ये खौफनाक कदम...दोस्त को फोटो भेज बोला मैं...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से खुदकुशी का मामला सामने आया है। चंद्रा मौर्या टॉकिज के पीछे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से युवक के माता पिता बेटे के इस कदम से हैरान है। वहीं परिजनों के अनुसार युवक भिलाई में स्पोकन इंग्लिश की क्लास करता था। 

14 वर्षीय युवक की पहचान डोंगरगांव निवासी डोमेन्द्र साहू के रूप में हुई है। युवक के ट्रेन से काटने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में खास बात ये है कि रेलवे ट्रैक पर आने के बाद युवक ने एक सेल्फी लेकर अपने दोस्त को भेजा था। तब तक उसके दोस्त को नहीं पता था कि यह उसकी आखरी सेल्फी होगी।

इस सेल्फी में युवक ने लिखा कि मैं मरना चाहता हूं, इसलिये मैं यहां हूं। युवक अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल सुपेला पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

CG - इस कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज...इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए पूरा मामला..!!

बिलासपुर। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इस बीच बिलासपुर में कांग्रेस नेता महेंद्र गंगोत्री ने सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज के स्वागत में सड़क के बीचो बीच डिवाइडर में लगे इलेक्ट्रिक पोल में कटआउट और पोस्टर लगवाए। इधर, जैसे ही इसकी जानकारी निगम को मिली तो तत्काल हटवाया गया। साथ ही शासकीय संपत्ति के राजनीतिक दूरूपयोग व आचार संहिता के उल्लंघन मामले में महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

दरअसल, कल कांग्रेस महासचिव और प्रदेश के प्रभारी सचिन पायलट,पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सह प्रभारी विजय जांगिड़ का लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर का दौरा था। बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुटे थे। कांग्रेस नेताओं के स्वागत में पीसीसी के प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री ने लालखदान रेलवे ओवरब्रिज से गांधी चौक तक और आसपास सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में बड़ी संख्या में कटआउट और पोस्टर लगवा दिए थे। पोस्टर में सचिन पायलट, दीपक बैज और अन्य नेताओं की तस्वीरें थी। सुबह नगर निगम ने इसे हटवा दिया और आचार संहिता के दौरान इस प्रकार की हरकत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। तोरवा थाने में जोन कमिश्नर 6 के आवेदन पर पुलिस ने छ.ग.संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें ...

अनिवार्य सेवाओं में संलग्न कर्मियों को मिलेगी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा डाक मतपत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल लोकसभा आम निर्वाचन-2024

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय चरण में कांकेर लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। इसके लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ नाम-निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
             इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 10 सेवाओं को ‘अनिवार्य सेवाओं’ के रूप में अधिसूचित किया गया है। इनमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, मीडिया कर्मी (जिन्हें प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा), रेल परिवहन, बीएसएनएल, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित एवं भारतीय खाद्य निगम की सेवाएं शामिल हैं। उक्त सेवाओं के ऐसे कर्मचारी जो कि अपनी शासकीय ड्यूटी के कारण मतदान की निर्धारित तिथि को मतदान केन्द्र पर जाकर अपना वोट नहीं डाल पाते हैं, केवल उनके लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जाती है। ऐसे सभी कर्मियों को डाक मतपत्र के लिए निर्धारित प्रारूप 12(घ) पर निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के 05 दिनों के भीतर संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। कांकेर लोकसभा के अंतर्गत डाक मतपत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अप्रैल निर्धारित है। प्रारूप 12 घ में आवेदन के दौरान संबंधित कर्मचारी को अपना मोबाइल नंबर, वोटर आईडी नंबर, निर्वाचक नामावली की भाग संख्या एवं सरल क्रमांक सही-सही दर्ज करना अनिवार्य है। इसके लिए वोटर हेल्पलाईन एप में वोटर आईडी कार्ड नंबर डालकर भाग संख्या एवं सरल क्रमांक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

Breaking : IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर ग्रुप के 2 जवान घायल...इलाज के लिए लाए गए रायपुर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है।

और पढ़ें ...

यह चुनाव सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ ही यह आम चुनाव देश को बचाने की लड़ाई है - सचिन पायलट

कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, की उपस्थिति में रायपुर लोकसभा का कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सह प्रभारी विजय जांगिड, राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम भी रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय की उपस्थिति में हुई।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ ही नहीं है महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याये तो मुद्दा है ही साथ ही यह लड़ाई देश को बचाने की है। आज देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा है। यह चुनाव साधारण नहीं है। निर्वाचित सरकारों के मुख्यमंत्रियों  को आचार संहिता लगने के बाद गिरफ्तार किया जा रहा। प्रमुख विपक्षी दल को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये उसके बैंक के खातों को सीज कर दिया गया है। जहां पर हमारा भाजपा के सीधा मुकाबला है। वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व और बढ़ जाता है। यह डबल इंजन के सरकार की बात करते है। मणिपुर जल रहा वहां डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नहीं जाते क्यों कि वहां लोकसभा की ज्यादा सीटों नहीं है। वहां मां, बहनों की इज्जत लूटी जा रही। डबल इंजन की सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार युवा है। एनएसयूआई से लेकर विधायक तक में उन्होंने आपके साथ संघर्ष किया है। उनको रायपुर से सांसद बनाकर भेजना हर कांग्रेस के कार्यकर्ता का दायित्व है।
बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर में विकास उपाध्याय जैसे कर्मठ युवा को उम्मीदवार बनाया है। हम सब मोदी के कुशासन वादाखिलाफी को लेकर जनता के बीच जायेंगे तथा हमारी पार्टी ने जो हर वर्ग के लिये वादा किया है। उसको भी जनता तक पहुंचाना है। रायपुर में हम नया इतिहास लिखेंगे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। रायपुर में नया इतिहास लिखना है। अन्य लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार का चुनाव इसलिये ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चुनाव देश को आपकी स्वतंत्रता को बचाने के लिये फैसला करेगा। जिस प्रकार वर्तमान सरकार में बैठे हुये लोग लोकतंत्र का दमन कर रहे। ऐसे में देश को बचाने के लिये कांग्रेस का जितना जरूरी है। यह लड़ाई भारत के आम लोगो की लड़ाई है।
रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने मुझे नहीं हर कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है। मेरी ताकत आप आप सब है। मेरे लिये कांग्रेस का टिकट मिलना गर्व की बात है। आप सबके सहयोग से इस बार कांग्रेस रायपुर लोकसभा जीतेगी। पार्टी का हर आदेश मेरे लिये सम्मान की बात है। मैं आपका भाई, बेटा हूं सदा वहीं रहूंगा।

और पढ़ें ...

सड़क किनारे नाले में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

बालोद 23 मार्च 2024। सिटी कोतवाली थाना इलाके में सड़क किनारे मंदिर के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।

पूरा मामला बालोद कोतवाली थाना इलाके के पड़कीभाट गांव का है। जहां पाररास पड़कीभाट बायपास मार्ग पर पड़कीभाट गांव में बजरंग बली मंदिर के पास सड़क किनारे नाले में एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लाश को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

Breaking : लोकसभा सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए 500 से ज्यादा कार्यकर्ता

सरायपाली। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी पार्टियां 2024 में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सरायपाली विधानसभा से 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन किया है। बताया जा रहा है, कि इन सभी कांग्रेसियों ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है। बता दें कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में दल-बदल का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं।

और पढ़ें ...

राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए CM साय

राजनांदगांव :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय आज राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनांदगांव लोकसभा चुनाव जीतने की बात कही और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए।राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल देश की सेवा करने वाले हमारे प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं उन्होंने इसके लिए राजनांदगांव लोकसभा से संतोष पांडे को जीताने की अपील की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश का विकास रोकने, महादेव सट्टा एप, प्रधानमंत्री आयोजना से आवास रोकने सहित कई आरोप लगाए। वहीं उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि हमारे जो यहां के प्रत्याशी है संतोष पांडे काफी अनुभवी है, प्रखर वक्ता है। वे लोकसभा में यहां के मुद्दे को काफी प्रमुखता से उठाएं हैं। निश्चित रूप से यहां की जनता उन्हें दोबारा सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेगी।

अपने निर्वाचन के बाद पहली बार राजनांदगांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडे सहित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर विधायक राजेश मूणत सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

अब घर बैठे जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम...चुनाव आयोग ने लांच किए ये खास एप...उम्मीदवारों की भी मिलेगी पूरी जानकारी

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग हाइटेक नजर आ रहा है। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाकर मतदान करवाने के लिए लगातार प्रयोग कर रहा है। चुनाव आयोग ने इसके लिए एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से मतदाता घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही मतदान केंद्र से लेकर उम्मीदवार की जानकारी भी एप पर मिल सकेगी।

यह एप न सिर्फ मतदाताओं को सहूलियत देगा, बल्कि उम्‍मीदवारों के लिए भी फायदेमंद होगा। लिहाजा उम्मीदवारों और चुनाव संचालकों को सभा समारोह व अन्य कार्य के लिए अब आयोग से मंजूरी पाने के लिए आयोग के कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़ेंगे। उन्हें ऑनलाइन सिस्टम के तहत आवेदन जमा करना होगा। आयोग की तरफ से एप के माध्यम से ही स्वीकृति दी जाएगी।

गौरतलब है कि आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस एप के माध्यम से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में आयोग को सीधे शिकायत भेज सकते हैं। इस पर उल्लंघन संबंधित वीडियो और फोटो भी अपलोड की जा सकती है। खास बात यह है कि इसमें आपको लोकेशन भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आयोग का यह एप खुद ही उस जगह की पहचान कर लेगा। इससे कोई भी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत बिना कही जाए की जा सकती है।

सी विजिल: इस पर सीधे शिकायत होगी

मोबाइल एप पर चुनाव आयोग की ओर से मतदाता के लिए उपलब्ध सभी सेवाएं मिलती हैं। आप मतदाता सूची में नाम देखने से लेकर पोलिंग स्टेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी कारण कट गया है तो इस एप से मतदाता सूची में फार्म-6 के जरिए नाम जोड़ने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

नो योर कैंडिडेट

अभी आप जिस संसदीय क्षेत्र के मतदाता हैं वहां के उम्मीदवारों की जानकारी लेने के लिए आपके पास कोई आसान साधन नहीं है। अब चुनाव आयोग ने केवाईसी ऐप तैयार किया है। इसमें चुनाव लड़ रहे सभी वैध उम्मीदवारों के नाम, उनका संसदीय क्षेत्र, उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामले, उनकी आय व संपत्ति की जानकारी भी देख सकते हैं।

सक्षम-ईसीआइ

दिव्यांग मतदाता इस पर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। केंद्र की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। व्हील चेयर चाहिए तो इस ऐप पर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

चुनाव प्रबंधन के लिए तीन एप

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के साथ वोटों की गिनती व चुनाव नतीजों की जानकारी के लिए यह एप बनाया है। इसमें देश की हर लोकसभा सीट के नतीजों की जानकारी घर बैठे मिलेगी।

सुविधा-कैंडिडेट

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को अब किसी चुनावी कार्यक्रम की मंजूरी के लिए चुनाव अधिकारियों के यहां जाने की जरूरत नहीं होगी। वह इस एप के जरिए ही आवेदन करेंगे।

इनकोर (ईएनसीओआरई)

इस ऐप पर चुनाव प्रबंधन की कोर टीम से जुड़े लोग होंगे। वहीं, ईएसएमएस (चुनाव जब्ती प्रबंधन) ऐप के जरिए चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कार्रवाई की जानकारी अपडेट की जाएगी। तीसरा ऑब्जर्वर ऐप है, जिसमें पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट देंगे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन आयोग से किया

रेल्वे स्टेशनों, पेट्रोल पंपों में नरेन्द्र मोदी के फोटो वालो विज्ञापनों और राशन दुकानों में मोदी के फोटो वाले झोले में राशन वितरित करने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया।
राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत ग्राम-भर्रेगांव, केन्द्र क्रमांक-75, के राशन दुकानदार के द्वारा मोदी सरकार की गारंटी सभी को अनाज, पोषित समाज से चिन्हांकित और मोदी जी के फोटोयुक्त कैरी बैग, थैला में वर्तमान समय में लोगों को राशन दिये जाने का वीडियो भी कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के क्षेत्राधिकार से संबंधित राशन दुकानों में मोदी जी के फोटोयुक्त कैरीबैग, थैला में राशन सामग्री दिया जाना जो कि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लघंन है। इसके साथ ही पेट्रोल पंपो, एवं रेल्वे स्टेशनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो वाले विज्ञापन लगे है। इसको तत्काल हटाया जाये यह आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन इस मामले दोषी लोगो पर तत्काल कार्यवाही किया जाये। मोदी के फोटो वाले होर्डिंग हटाया जाये।  
ज्ञापन सौंपने वाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, अजय साहू, पूर्व महामंत्री अमरजीत चावला, रिषभ चंद्राकर, सोमेन चटर्जी, पूजा देवांगन, रजत जसूजा, दिनेश निर्मलकर उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

तीन बच्चों की मां ने देवर संग मौत को लगाया गले...मचा हड़कंप...जाँच में जुटी पुलिस…!!

कोरबा : में गुरुवार को देवर-भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस और परिजन प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने निकले, तो उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) का शव पेड़ पर लटकते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे। उमेंद्र के तीन और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। कलावती का पति रोजी मजदूरी और खेती किसानी का काम करता है। जब सुबह वो उठा और पत्नी नहीं दिखी। उसने सोचा कि कहीं गई होगी, लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि पत्नी और भाई ने फांसी लगा ली है।

पसान थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने कहा कि परिजनों का बयान लिया गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका परिजनों ने जाहिर की है। उमेंद्र ​​​​​​रिश्ते में चचेरा देवर था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...