प्रदेश
अडाणी ने छत्तीसगढ़ के पॉवर प्लांट के लिए BHEL को दिया 4000 करोड़ रुपए का ठेका...!!
रायगढ़ : अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पावर की ओर से भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL को करोड़ों रुपयों का ऑर्डर दिया गया है। यह ऑर्डर ताप विद्युत संयंत्र के लिए उपकरणों आदि की आपूर्ति के लिए दिया गया है। 4000 करोड़ के इस ऑर्डर में संयंत्र का परिचालन कार्य भी शामिल है।
सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर अडानी पावर (Adani Power) से मिला है। कंपनी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1,600 मेगावाट के रायगढ़ चरण- 2 ताप-विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए अडानी पावर लिमिटेड से 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। (BHEL Share News ) बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ चरण-2 में अति-महत्वपूर्ण तकनीक पर आधारित दो गुणा 800 मेगावाट की परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण और परिचालन के पर्यवेक्षण के लिए 27 मार्च, 2024 को ऑर्डर मिला है।
BHEL का शेयर इस तरह कर रहा ट्रेड
का शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 1.34 फीसदी या 3.20 रुपये की बढ़त के साथ 242.90 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 271.90 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 67.63 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 84,579.32 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।
अडानी पावर का शेयर गिरावट के साथ कर दिया बंद
बुधवार को अडानी पावर का शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.03 फीसदी या 5.35 रुपये की गिरावट के साथ 516.55 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 589.30 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 166.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को बीएसई पर 1,99,230.18 करोड़ रुपये पर बंद हुआ था।
इस पोजीशन पर बंद हुआ था शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.73 फीसदी या 526 अंक की बढ़त के साथ 72,996 पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.54 फीसदी या 118 अंक की बढ़त के साथ 22,123 पर बंद हुआ था।
इनामी नक्सली सहित तीन माओवादी ने किया सरेंडर, अब तक 685 नक्सलियों की हो चुकी घर वापसी…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी सहित 3 नक्सलियों ने ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी के पिट्टेपाल पंचायत और मलांगेर एरिया कमेटी के रेवाली पंचायत में सक्रिय थे। बताया जाता है कि समर्पित माओवादी पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर सरकार ने 1 लाख रुपए ईनाम घोषित किया था। समर्पित माओवादियों के नाम पिट्टेपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष मुन्ना भोगाम उर्फ बुंजवा पर 1 लाख का इनाम है।
बता दें कि फुलगट्टा पंचायत सीएनएम सदस्य रमेश भोगाम और मलांगेर एरिया कमेटी के तहत रेवाली पंचायत जनताना सरकार सदस्य भीमा कुहड़ाम उर्फ अविनाश कोर्राम का आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा और 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय कराया जाएगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 174 इनामी माओवादी सहित कुल 685 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
मुखबिरी के शक पर युवक की हत्या...भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में लाश के पास मिला पर्चा
राजनांदगांव। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ सीमा के लगे गढ़चिरौली में शुक्रवार को एक आदिवासी युवक की मुखबिरी के शक में हत्या का मामला सामने आया है। युवक की गला दबाकर हत्या की है। नक्सल डीआईजी अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताडग़ांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक आदिवासी युवक का शव मिला। मौके पर नक्सल पर्चा भी फेंका गया है। मृतक अशोक दामरंचा का रहने वाला था। वह पिछले कुछ दिनों से ताडग़ांव में रह रहा था।
मृतक की लाश के पास नक्सलियों के पर्चे में पेरमिली एरिया कमेटी द्वारा ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मुखबिरी करने वालों का हश्र को लेकर भी नक्सलियों ने चेताया है।
गोविंदपुर में छात्र-छात्राओं ने चलाया मतदाता जागरूकता एवं बिटिया आग्रह टोली कार्यक्रम लोकसभा आम निर्वाचन-2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देश पर और स्वीप के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा बिटिया आग्रह टोली मतदाता जागरूकता व ’स्वीप कार्यक्रम चलाया गया। स्वीप के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं छात्राओं द्वारा मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी देते हुए ‘जागरूक रहेगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’ आदि नारे के साथ रैली निकालकर मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य, व्याख्याता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सहित बड़ी संख्या में छात्र सैनिक व स्वयं सेवक उपस्थित थे।
नक्सलियों ने 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर बंद करने का किया आव्हान...जानें क्या है वजह..!!
सुकमा। बीते दिनों बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया है। जिसमें उन्होंने दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी के सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। जहां सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ताओं को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने यह बयान जारी किया है।
क्या कट सकता है देवेंद्र यादव का टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन
बिलासपुर। टिकट नहीं मिलने की नाराजगी के साथ आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का यह अनशन ख़त्म हो गया हैं। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख विजय केसरवानी ने उन्हें जूस पिलाया और फिर उनका अनशन ख़त्म हुआ। जगदीश कौशिक पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे थे। इस दौरान उन्हें काफी मनाने की कोशिश हुई थी लेकिन वह नहीं मान रहे थे।
बताया जा रहा हैं कि नाराज नेता जगदीश कौशिक को मनाने पहुंचे नेताओं ने उनकी मांग से आलाकमान को अवगत कराने की बात कही हैं। साथ ही उम्मीदवारी पर विचार करने की बात कही हैं। उन्हें नामांकन से पहले मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला हैं। ऐसे में क्या अब देवेंद्र यादव के उम्मीदवारी पर किसी तरह का खतरा हैं? और क्या पार्टी इस पर पुनर्विचार करेगी? ऐसा इसलिए भी क्योंकि क्षेत्र में इन दिनों बाहरी-स्थानीय का मुद्दा हावी हैं। खुद भाजपा भी इसे मुद्दा बनाकर प्रचार कर रही हैं। ऐसे देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस पर किस तरह का निर्णय लेती हैं।
Breaking : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को कोर्ट ने किया बरी...जानिये किस मामले में रहना पड़ा था 15 दिन जेल
कवर्धा : उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा को आज कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट से निकलने के बाद विजय शर्मा ने विक्ट्री की साइन दिखाते हुए कहा…सत्यमेव जयते। आपको बता दें कि तत्कालीन खाद्य अधिकारी अरूण मेश्राम ने विजय शर्मा के उपर कार्यलय मे पहुंच कर जातिसूचक गालीगलौज व धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में नवम्बर 2021 को सिटी कोतवाली थाना मे अपराध दर्ज कराया था।
इस मामले मे विजय शर्मा व कैलाश चंद्रवंशी 15 दिनो तक जेल में भी रहे थे। राशन कार्ड के मुद्दे पर बनवाने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विजय शर्मा ,कैलाश चंद्रवंशी खाद्य विभाग पहुंचे थे। इस दौरान खाद्य अधिकारी के साथ गालीगलौज करने का आरोप लगाया गया था। इस पुरे मामले मे सिटी कोतवाली थाना मे एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किय था।
जिला सत्र न्यायालय के सेशन कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। वही विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुये कहा यहा के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर षड़यंत्र पूर्वक मेरे उपर आरोप लगाया गया था,जो आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है और सत्य की जीत हुई है। गरीबों के लिये लड़ना कांग्रेसियों को रास नही आ रहा था झुठे मुकदमा चलाकर आवाज को दबाने का काम करते थे आज कोर्ट से मुझे दोषमुक्त कर दिया है न्याय पालिका पर विश्वास जताते हुये धन्यवाद भी ज्ञापित किया। लोकसभा चुनाव के पहले कोर्ट से विजय शर्मा के लिए राहत की खबर आयी है।
पुलिस की सतर्कता और तत्परता से पकड़े गए गैंग रेप के आरोपी ...रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.03.2024 को पीडिता थाना उपिस्थत आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि दिनांक 26.03.2024 को अपने काम से छुटकर पैदल अपने घर जा रही थी कि रात्रि 9.30 बजे आरोपी श्याम नायक, रोहित नायक एवं उसके एक अन्य साथी महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास से जबरजस्ती अपहरण कर मोटर सायकल में बैठाकर बुटापारा जंगल के खाली मैदान में ले जाकर तीनो बारी बारी से पीडिता के साथ जबरन बलात्कार किए है तथा रोहित नायक के घर ले जाकर छोड दिए, रात्रि 1.30 बजे रोहित नायक ने पीडिता के साथ पुनः बलात्कार किया गया तथा दिनांक 27.03.2024 को सुबह 7.00 बजे रोहित नायक पीडिता को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास छोड कर भाग गया। पीडिता के लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 158 /2024 धारा 365, 376(डी) भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी। मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिर. करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी (1) ओम अहिरवार पिता उदल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवं (2) रोहित नायक पिता मनीराम नायक उम्र 20 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर, को देवरीखुर्द से (3) श्याम नायक उर्फ सोनू नायक पिता विश्वनाथ नायक उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीटाड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को शनिचरी बाजार से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 11 बी.जे. 0122 को आरोपी श्याम नायक के कब्जे से जप्त किया गया।
आरोपी का नाम:- (1) ओम अहिरवार पिता उदल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम
पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर
(2) रोहित नायक पिता मनीराम नायक उम्र 20 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना
तोरवा जिला बिलासपुर
(3) श्याम नायक उर्फ सोनू नायक पिता विश्वनाथ नायक उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीटाड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
CG ब्रेकिंग : खाद्य विभाग की टीम ने दूध और पनीर की प्रोसेसिंग यूनिट में मारा छापा...जांच के लिए भेजा सैंपल..!!
दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम देमार स्थित दूध और पनीर की प्रोसेसिंग यूनिट में आज खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर छापेमारी की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि टीम को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में नकली दूध और पनीर बनाया जा रहा था। जिससे मौके पर पहुंची टीम ने बड़े पैमाने पर दूध, पनीर, दूध पाउडर, यूरिया, केमिकल और ऑयल जब्त किया है। वहीं सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कहीं है।
बता दें कि ग्राम देमार में खाद्य विभाग को नकली दूध और नकली पनीर बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खाद विभाग, नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस की मदद से फैक्ट्री में छापेमारी की गई। खाद्य विभाग की टीम जब प्रोसेसिंग यूनिट के गोदाम में पहुंची, तो यहां बोरियों में अलग-अलग ब्रांड के दूध पाउडर के सैकड़ों पैकेट मिले। इसके साथ ही यहां पर सैकड़ों टिन के डिब्बों में फूड ऑयल, यूरिया और केमिकल पाया गया। प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक नावेद खान ने बताया कि वह दूध पाउडर सेल करते हैं, जो केमिकल और डिटर्जेंट मिला है, उससे प्रोसेसिंग यूनिट की सफाई की जाती है।
खाद्य विभाग की टीम ने पूरे स्टोर रूम को सील कर दिया है। वहीं फैक्ट्री संचालक नावेद खान ने कहा कि जो यूरिया स्टोर रूम में मिला है उसका इस्तेमाल वे अपने गार्डन और खेत में करते हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच के बाद पता चलेगा कि दूध और पनीर में केमिकल और यूरिया मिला है या नहीं। फैक्ट्री में एसिटिक एसिड के कई गैलेन भी मिले हैं। गैलन में चेतावनी लिखी है कि इसका उपयोग ग्लव्स पहनकर ही करना है, नहीं तो ये स्किन बर्न कर सकता है। हालांकि फैक्ट्री संचालक का कहना है कि वह इसे मशीन की सफाई के लिए इस्तेमाल करता है। वहीं नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल ले लिया है। सैंपल फेल हुआ तो यूनिट संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Crime News : प्रेमिका ने सहेली के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है वजह..!!
बलरामपुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर में कालेज छात्र की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में युवक के प्रेमिका और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शारीरिक संबन्ध बनाने की जिद के कारण प्रेमिका और उसकी नाबालिग सहेली ने नायलोन की रस्सी से छात्र का गला घोंटकर हत्या की है।
बता दें कि ग्राम पुटसुरा निवासी मृतक वीरेंद्र यादव 18 वर्ष बलरामपुर के वार्ड क्रमांक दो मरियमपारा में निवास करता था। उसके साथ उसकी बहन भी रहती थी। वीरेंद्र कालेज की पढ़ाई करने के साथ ही शहर के एक कपड़ा दुकान में काम करता था। मंगलवार की दोपहर वीरेंद्र को वार्ड क्रमांक 5 में देखा गया था। वह बेहोश पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से बहन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वीरेंद्र के गर्दन पर निशान थे। प्रथम दृष्टया ही मामला गला दबाने का प्रतीत हो रहा था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का उसके पुटसुरा गांव की ही एक युवती से प्रेम संबन्ध था। युवती भी गांव की ही नाबालिग सहेली के साथ बलरामपुर में किराए का मकान लेकर रहती है। दोनों बलरामपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। इन्हीं के घर के बाहर युवक का शव मिला था। मृतक की बहन ने भी युवती के सम्बंध में पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने युवती और उसकी सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो युवती ने बताया कि वीरेंद्र यादव के साथ उसका प्रेम संबन्ध था। होली के दिन बीते सोमवार की शाम वीरेंद्र उनके किराए के घर में आया था।
यहां उसने प्रेमिका के साथ संबन्ध बनाने की जिद की। प्रेमिका के अनुसार इसके पहले तक वह ऐसा नहीं करता था। उसे दोनों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। प्रेमिका द्वारा इंकार करने पर युवक ने उसकी नाबालिग सहेली से जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। दोनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जब वह नहीं माना तो गुस्से में आकर दोनों ने घर में रखे नायलोन की रस्सी का फंदा बनाकर युवक के गले में डाल दिया। घर में लगे सीलिंग फैन के हुक में रस्सी को घुमा खींच दिया इससे वीरेंद्र का दम घुटने लगा। जब वह बेहोश हो गया, तो प्रेमिका और उसकी सहेली ने उसे कमरे के बाहर निकाल कर छोड़ दिया और वापस अपने कमरे में चली गई।
सुबह जब दोनों सोकर उठी तो देखा कि वीरेंद्र यादव की मौत हो गई थी। उसी के मोबाइल से उसने घटना की जानकारी एक परिचित युवक को दी थी। जब मृतक की बहन वहां पहुंची तो उस दौरान भी मृतक की मोबाइल को प्रेमिका ने अपने पास ही रखा था। कथित रूप से बहन को उसने सारी जानकारी भी दी थी। बहन ने भी पुलिस को बताया कि उसके भाई का युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर वह प्रेमिका के साथ मोबाइल से भी बातचीत किया करता था। इसी जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोप पर प्रेमिका और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया है।
न केवल जनता, अपितु कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भूपेश सरकार के रवैए से जबर्दस्त आक्रोश : देव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि न केवल जनता का, अपितु कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जबर्दस्त आक्रोश था। बस्तर में महापौर ने अपने सहयोगी पार्षदों के साथ भाजपा में प्रवेश किया, बिलासपुर में नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे हैं, सरगुजा क्षेत्र में हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस से इस्तीफा देने तैयार बैठे हैं और राजनांदगाँव में भूपेश बघेल को कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से विरोध का सामना करना पड़ा। श्री देव ने कहा कि यह साफ बताता है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का मोह भंग हो गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने जगदलपुर प्रवास से राजधानी लौटकर हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कांग्रेसमुक्त भारत' के सपने को कांग्रेस के लोग अपने कृत्यों से पूरा कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता तो अपने लोगों को ही नहीं संभाल पा रहे हैं, अब कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ताओं को जवाब देने लायक भी नहीं बचे हैं। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को अब घुटन महसूस होने लगी है। कांग्रेस के पार्टी के पास न तो नीति है, न नियम है और न ही नेता हैं। सरगुजा संभाग में बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आ रहे हैं तो वहीं बस्तर में हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस को छोड़कर विकास की मुख्यधारा से ही जुड़ने के लिए भाजपा से जुड़े रहे हैं और भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ में अपने पिछले पाँच वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने ऐसा एक भी कार्य नहीं किया है जिससे जनता जनार्दन को लाभ मिले। केवल घोषणा-पर-घोषणा ही करने में लगी रही कांग्रेस की पिछली प्रदेश सरकार ने उन घोषणाओं को अपने पूरे कार्यकाल में पूरा नहीं किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव बुधवार को बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के लिए जगदलपुर में उपस्थित रहे जहाँ नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा नामांकन रैली में शामिल हुए थे। श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विकास के नए अध्याय की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी के सक्षम व सशक्त नेतृत्व में हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी वर्गों के लिए योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। आज एक सूत्र में बंधकर विश्व के मानचित्र में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री देव ने कहा कि प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है, अपने 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने यह बताया है; जबकि भाजपा की सरकार ने तो तीन महीनों में ही मोदी की गारंटी की योजनाओं को संचालित करने में तेजी से आगे बढ़ रही है। श्री देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद से जनता के बीच जाकर कार्य कर रही है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।
---------------
CG NEWS : नेशनल हाईवे में सड़क किनारे BMW कार में मिली एक व्यक्ति की लाश...मचा हड़कंप
दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई में नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी BMW कार में एक व्यक्ति की लाश मिली है, व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पासिंग BMW कार भिलाई के तीन दर्शन मंदिर के सामने पिछले कुछ घंटे से खड़ी थी, जिसके बाद जब बहुत देर तक इतनी महंगी कार सड़क किनारे खड़ी देखी तो स्थानीय लोगों ने डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग को उसकी सूचना दी मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग पहुंची और जब उसने तफ्तीश की तो पता चला कि कार के अंदर किसी युवक की लाश है, जिसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है, मृतककी शिनाख्त नसीम बेग के रूप में हुई हैं, जो टाटा लाईन केम्प 1 में रहते हैं। फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।
Breaking : चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, जनपद सदस्य, सरपंच और पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
बालोद। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। सभी पार्टियां 2024 चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, जैसै-जैसे मतदान के दिन दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे दल-बदल का सिलसला और भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है, कि कांकेर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले जिला बालोद के डौंडीलोहारा से लगभग 1500 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। जानकारी मिली है, कि संजय बैस, जनपद सदस्य, डौंडी समेत कई और जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षदों ने भाजपा प्रवेश किया है। बता दें कि आज से लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है, जिसकी आखिरी तिथि 4 अप्रैल है। बता दें कि कांग्रेस ने बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं, बीजेपी ने भोजराज नाग को मैदान पर उतारा है।
प्रथम चरण के रैण्डमाइजेशन के बाद खोला गया ईवीएम वेयर हाउस राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोकसभा आम निर्वाचन-2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के द्वारा ईव्हीएम मशीनों के प्रथम चरण के रैण्डमाइजेशन पश्चात आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव स्थित ईवीएम वेयर हाउस को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। इसके पश्चात् रैण्डमाइज किए गए व्हीव्हीपैट, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट को विधानसभावार पृथक करने की कार्यवाही की जा रही है, जो 29 मार्च तक चलेगी। पृथक करने के बाद उन्हें स्ट्रांग रूम में रखते हुए संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की अभिरक्षा में सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि ईव्हीएम मशीनों के रैण्डमाइजेशन उपरांत अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 271-271 कंट्रोल एवं बैलेट यूनिट और 346 व्हीव्हीपैट, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु 327-327 कंट्रोल एवं बैलेट यूनिट तथा 417 व्हीव्हीपैट और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लिए 295-295 कंट्रोल एवं बैलेट यूनिट एवं 376 व्हीव्हीपैट मशीनें आबंटित की गई हैं। इस अवसर पर ईवीएम के नोडल अधिकारी सुश्री आस्था बोरकर एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Breaking : नक्सलियों की कायराना करतूत…मोबाइल टॉवर को किया आग के हवाले, कंट्रोल पैनल जलकर खाक
कोंडागांव। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जहां एक ओर राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने आतंक मचाया हुआ है। बीती देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग के एक मोबाइल टावर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं इन नक्सलियों ने आगजनी के बाद घटना स्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए। यह पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव का बताया जा रहा है। दरअसल, बीती देर रात नक्सलियों ने ग्राम पंचायत केजंग के मोबाइल टावर पर आग लगी दी जिससे मोबाइल टावर का कंट्रोल पैनल जलकर खाक हो गया। इसके बाद आसपास के इलाके में इस आगजनी की घटना के बाद दहशत का माहौल देखा गया। नक्सलियों ने इस आगजनी की घटना के बाद घटना स्थल पर एक बैनर पोस्टर भी लगाया।
CG ब्रेकिंग : पति ने टंगिया से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर। चरित्र शंका पर पति ने अपनी पत्नी की टंगिया से मारकर हत्या कर दी। फरार आरोपी मुकेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी लाखासार थाना सकरी पर रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर पुलिस ने कार्यवाही की। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला है।
भरत चौक चिंगराजपारा में शिवचरण साहू के मकान में किराये में रहने वाले मुकेश साहू और उसकी पत्नी श्वेता कौशिक रहते थे। दोनों प्रेम विवाह किये थे। होली त्यौहार मनाने के बाद दोनों के बीच में भोर में करीब 2:00 बजे विवाद हुआ। पति-पत्नी के बीच का सामान्य विवाद मानकर पड़ोसियों ने नज़रअंदाज़ कर दिया।
सुबह उनके मकान में ताला लगा था और चाबी वहीं रखी हुई थी। आशंकित होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो श्वेता कौशिक मृत हालात में बिस्तर पर पड़ी है और सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना दोपहर लगभग 1 बजे थानाप्रभारी को प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा पूछताछ पर श्वेता कौशिक के पति मुकेश साहू द्वारा हत्या किया जाना पता चला। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को तत्काल धरपकड कर गिरफतार करने के निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा तत्काल एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी की लास्ट लोकेशन नागपुर के लिये टीम तैयार कर रवाना किया गया।
आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर विशेष टीम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से पकड़ा गया। आरोपी मुकेश साहू से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए, पत्नि पर चरित्र शंका करना पर दिनांक 26.03.2024 के भोर में विवाद होने पर मृतिका श्वेता कौशिक पर गुस्से में आकर टंगिया से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
