प्रदेश
इस दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर पीएम मोदी...चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
बात दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को बस्तर का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, मोदी बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जो 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए है। भाजपा ने इसे ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को पहले से ही शुरू कर दिया है। इसके अलावा, कई दिग्गज नेता भी जनता के बीच जाकर ‘मोदी की गारंटी’ के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
बस्तर में पहले चरण में एकमात्र सीट के चुनाव होने वाले हैं, और भाजपा की ओर से इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सभा कराने की तैयारी हो रही है। इसके अलावा, 5 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा भी बस्तर में होगी।
BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता...मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बड़ी संख्या में हथियार बरामद
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में एक नक्सली मारा गया है। मौके से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे । इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों ने नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों के अनुसार मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई। जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
इस खबर पर अपडेट जारी है...
Breaking : दो मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग...चपेट में आने से बच्चे की गई जान
बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित शिखा वाटिका के दो मंजिला बिल्डिंग में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतना तेज थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी से एक महिला और बच्चे झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां बच्चे की मौत हो गई।
बता दें कि यह दो मंजिला मकान मुन्ना कश्यप का है, जो नीचे खुद परिवार के साथ रहते थे। वही ऊपर लड़कों के लिए हॉस्टल बना हुआ था। जैसे ही आग की लपटें उठी हड़कंप मच गया, सभी जान बचाने भागने लगे। लेकिन इसी बीच एक महिला और उसका बच्चा आग में फंस गए और बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जहाँ महिला और बच्चा झुलसे हुए मिले। जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान बच्चे के दम तोड़ने की जानकारी मिली है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस मौके पर मौजूद है।
घर में मिले तारपीन के ड्रम और सिलेंडर..
आग पर काबू पाने के बाद जब घर की प्रारंभिक जांच की गई तो तारपीन तेल के ड्रम और कई गैस सिलेंडर मिले है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह कही यह तो नही है, फ़िलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही अपनी जांच में जुट गई है।
नामांकन वापसी का आखिरी दिन बस्तर सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में, उम्मीदवारों को हुआ चुनाव चिन्ह का आवंटन
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए पहले चरण में होने वाले नाम वापसी का अंतिम दिन कुल 11 उम्मीदवार मैदान में बचे है। बता दें कि बस्तर संसदीय सीट से कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से एक नाम को खारिज कर दिया गया है।
बस्तर लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिला निर्वाचन की ओर से राष्ट्रीय पार्टी को छोड़कर सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अवांटित कर दिया गया है। बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी।
CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने चार ट्रक वाहनों में लगाई आग...थाने से महज 500 मीटर दूर देर रात मचाया उत्पात
नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के तहसील छोटे डोंगर में देर रात नक्सलियों ने थाना परिसर से महज 500 मीटर की दूरी पर खड़ी ट्रक वाहनों में आग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौंके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार देर रात 20 से 30 की संख्या में नक्सली ग्रामीण वेश भूषा में पहुंचे और ट्रक चालकों को पहले तो ट्रक से नीचे उतारा और मोबाइल फोन छीन कर एक तरफ खड़े कर दिया जिसके बाद लौह अयस्क लदे चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।
ये पूरी घटना नारायणपुर के तहसील छोटे डोंगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित हाई स्कूल के पास घटित हुआ है। बता दें छोटे डोंगर में आमदई माइंस निको जायसवाल प्राइवेट लिमिटेड की देख रेख में संचालित है। नक्सली इस माइंस का विरोध करते रहे हैं।
CG - बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार प्रचार 40 लोग भाजपा में हुए शामिल...
बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार प्रचार 40 लोग भाजपा में हुए शामिल
कांग्रेस ने बस्तर को धर्मांतरण का गढ़ बनाया : कश्यप
जगदलपुर : भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने शुक्रवार को अपने प्रचार प्रसार को बस्तर विधानसभा के बस्तर मंडल से प्रारंभ किया एवं कुडकनार, घाटकवाली, मुंडा पाल चोकर, मरलेंगा, करमरी, आडावाल, मावलीगुड़ा समेत डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा एवं जनसंपर्क किया । कुड़कानार पहुँचने पर भाजपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत, भाजपा की रीति नीति से प्रभावित हो कर 40 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश इसी प्रकार कई गांव में श्री महेश कश्यप ने छोटी छोटी सभाएं की।
कश्यप ने कहा मै लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आप सभी के बीच आया हु, अभी 3 माह पहले विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भाजपा की सरकार बनी है, दुर्भाग्यपूर्ण इस विधानसभा में भाजपा की जीत नही पायी है। मै छोटे से गांव का निवासी आप सभी के बीच मे आया हु, चाय बेचने वाला एक व्यक्ति जब देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो मुझ जैसे छोटा व्यक्ति भी स सांसद आप सभी के सहयोग से बन सकता है।

कांग्रेस सिर्फ कांग्रेस लाओ गरीबी हटाओ बोलती रही लेकिन कभी गरीबी नहीं हटायी, छत्तीसगढ़ की जनता ने डॉ रमन सिंह को सत्ता में लाई और उनके कारण ही छत्तीसगढ़ के बस्तर के लोगो को पेट भरने के लिए योजना के तहत चावल मिलने लगा आज गांव में जितनी भी डामर सड़क दिखती है वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कर्म है।

स्वच्छ भारत के तहत सभी को शौचालय बनाने की योजना मोदी की देन है, ये सोने के बर्तन में खाना खाने वाले गाँधी परिवार गरीबो की दुखड़ा क्या जानेंगे ये लोग बस्तर क्षेत्र में मिशनरियों को प्रश्रय देने वाले लोग है, धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले लोग है, बस्तर को वामपंथ का गढ़ बनाने वाले लोग है ऐसे लोगों से इस बार बस्तर को बचाना है। कमल खिलाना है और आदरणीय मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

भाजपा नेता कमलचंद्र भंजदेव,शुभाऊ कश्यप, मनीराम कश्यप, आनंद मोहन मिश्रा,उद्बोराम नाग,ममता राणा, किरण सेन,किशन सेठिया, दयाराम बघेल,भुवनेश्वर ठाकुर,नारायण सिंह मौर्य,भरत कश्यप सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


केंद्रीय विद्यालय में एक साथ 30 बच्चे हुए फेल...पालकों ने हंगामा मचाया, दोबारा आंसर शीट जांच की मांग की…
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय विद्यालय स्कूल में एक साथ 30 बच्चों को फेल कर दिए जाने पर पालकों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया. पालकों का आरोप है कि उनके बच्चों को जानबूझकर तीन सब्जेक्ट में फेल किया गया, जिसके बाद अब सभी फेल बच्चों को टीसी थमाया जा रहा है. पालकों ने दोबारा आंसर शीट जांच के साथ फेल करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले कॉमर्स सब्जेक्ट के छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा देने के बाद रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे थे, जहां उन्हें पता चला कि 30 बच्चों को फेल कर दिया गया है, वहीं 10 बच्चे सप्लीमेंट्री आए हैं. केवल 15 बच्चों को ही पास किया गया है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को फेल किए जाने से पालक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा मचाने लगे.
पालकों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक राजेश कुमार ने जानबूझकर उनके बच्चों को 3 सब्जेक्ट में फेल किया है. इससे पहले भी शिक्षक की शिकायत प्रिंसिपल से की गई थी, उसके बावजूद शिक्षक लगातार छात्र-छात्राओं से बुरा बर्ताव करने के साथ फेल कर देने की धमकी दे रहा था. पालकों ने प्राचार्य से मांग की है कि फेल हुए सभी बच्चों के आंसर शीट दोबारा जांच किया जाए.
हालांकि, मामले में शिक्षक राजेश कुमार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य आरके असलानी का कहना है कि 11वीं कक्षा के कॉमर्स सब्जेक्ट में कुल 55 बच्चे हैं, जिनमें 15 बच्चे पास और 30 बच्चे फेल हुए हैं. बच्चों ने आंसर शीट में कुछ भी नहीं लिखा है, जिसकी वजह से उन्हें फेल किया गया है. शिक्षक पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है. प्राचार्य ने कहा कि पालकों की कहने पर वह बच्चों के आंसर शीट को सार्वजनिक कर सकते हैं.
बड़ी खबर : दूसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर युवक ने की आत्महत्या…जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर- बिलासपुर से बड़ी खबर दो मंजिला बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने। सरकण्डा थाना क्षेत्र के पाम इन्क्लेव कॉलोनी का मामला।

मृतक प्रॉपर्टी डीलर का करता था काम….मृतक का नाम विपिन अग्रवाल बताया जा रहा है…सरकण्डा पुलिस जांच में जुटी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विपिन अग्रवाल बगीचा जशपुर निवासी जो रायपुर से अपने निजी के काम में बिलासपुर आया था।बिलासपुर के रहने वाले अपने दोस्त स्वप्निल शर्मा के साथ पाम एनक्लेव में एक दिन पहले आकर रुका था।रात भर प्लेट में जमकर पार्टी हुई।ये सभी लोग वही इसी प्लेट में सो गए।जिसके बाद सुबह छै बजे से सात बजे के बीच विपिन अग्रवाल प्लेट की बालकनी से खुद गया।कूदने की आवाज से घटना की जानकारी एनक्लेव में रहने वाले को पता चली।जिसके बाद उसके दोस्त स्वप्निल शर्मा कार में उसे गंभीर हालत निजी अस्पताल ले जाया गया,और उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।वही अभी तक आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
CG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका...सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
दुर्ग। जिले के भिलाई में 100 से ज्यादा महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि स्वसहायता समूह और भजन मंडली की 100 से ज्यादा महिला सदस्यों ने सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने निवास पर सभी महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया। भाजपा में शामिल होने के बाद महिलाओं ने कहा कि वे सभी चाहती है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। महिलाओं ने कहा कि दुर्ग में कमल खिलाने के वे सभी मैदान में उतरेंगी। महिलाओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद विजय बघेल ने कहा कि मातृ शक्ति के आशीर्वाद से ही जीत संभव है।
छोटे भाई की बीवी पर जेठ की थी गंदी नजर...अकेली पाकर कमरे में घुसा और करने लगा ये शर्मनाक हरकतें...फिर जो हुआ...
बिलासपुर। जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जेठ ने अपनी बहु के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी जेठ ने बहु के साथ मारपीट की और धमकाते हुए उसे कमरे में ले गया जहां उसने घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को सुनाई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी महिला थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बिल्हा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 26 साल की महिला ने अपने जेठ के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराइ थी। महिला ने बताया कि, होली के दिन उसका पति इलाज कराने के लिए अस्पताल गया था। इस दौरान वो घर में अकेली थी। जबकि उसका जेठ भी घर पर मौजूद था। पति के जाते ही जेठ बहु के पास पहुंचा और मारपीट करते हुए कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
महिला का पति वापस घर पहुंचा तो उसने घटना के बारे में उसे बताया। जिसके बाद दोनों थाने पहुंचकर जेठ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
नक्सलियों की कायराना हरकत : IED की चपेट में आया युवक, पैर के उड़े चीथड़े, जख्मी युवक को नक्सलियों ने 17 दिन रखा बंधक, फिर जो किया.
बीजापुर। नक्सलियों के द्वारा प्लान्ट किये गए आईईडी में ब्लास्ट के चलते घायल एक युवक को बीते 17 दिनों से बंधक बनाकर रखा गया, जिसे परिजनों से बातचीत के बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार निवासी युवक गुड्डू लेकाम, उम्र 18 अपने किसी निजी काम से तेलंगाना के चेरला गया हुआ था। 11 मार्च 2024 को वह वापस कचिलवार आने के लिए पैदल ही जंगल के रास्ते निकला था।इसी बीच गुड्डू इतावर गांव के पास पहुंचा ही था कि शाम 7.30 बजे के आसपास नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नियत से लगाये गए आईईडी बम में ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से गुड्डू बुरी तरह घायल हो गया।
परिजनों ने लगाई गुहार
जब नक्सलियों के द्वारा ग्रामीण को बंधक बनाए जाने की बात सामने आई तब गुड्डू लेकाम के परिजनों ने अपने बेटे के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। लंबे समय के बाद नक्सलियों से जब उसके माता-पिता ने मुलाकात की तो उन्होंने उसे छोड़ने की गुहार लगाई। ग्रामीण युवक के माता-पिता के कहने पर नक्सलियों ने 28 मार्च को गुड्डू लेकाम को छोड़ दिया। नक्सलियों के चुंगल से छूटने के बाद युवक घर पहुंचा, तब उसका एक पैर गायब था और दूसरा भी चोटिल है। युवक के परिजनों ने उसे बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद परिजनों ने ग्रामीण युवक को बेहतर उपचार के लिए उसे बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवक को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
अब कभी खड़ा नहीं हो पायेगा गुड्डू
बता दे कि नक्सलियों के द्वारा जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किया जाता है। जिसकी चपेट में एक युवक आ गया। मामले की जानकारी देते हुए बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि आईडी ब्लास्ट में युवक के दोनों पैर पर चोट आई है। गुड्डू के दोनों पैर बर्बाद हो गए हैं। परिजनों को कहना है कि वह अपने पैर पर अब कभी खड़ा नहीं हो पाएगा, हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
नक्सलियों ने युवक को क्यों बनाया बंधक
सवाल यह उठता है कि ब्लास्ट से घायल युवक को नक्सलियों ने आखिर क्यों बंधक बनाया। नक्सलियों द्वारा प्लांट IED के चलते यह घटना घटी है। क्या नक्सलियों ने इसे छुपाने के लिए युवक को बंधक बनाया? क्या नक्सलियों ने इस दौरान युवक का इलाज भी कराया ? संभव है कि नक्सलियों ने उसका इलाज भी किया होगा, अन्यथा इतने दिनों तक बारूद के विस्फोट से घायल युवक को बचा पाना मुश्किल था। बहरहाल अपने दोनों पैर लगभग गवां चुके युवक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है।
CG ब्रेकिंग : मशहूर बिल्डर्स व भाजपा नेता के घर आईटी की दबिश...8 गाड़ियों में पहुंचे हैं 20 से ज्यादा अफसर
दुर्ग. जिले में मशहूर बिल्डर्स व भाजपा नेता के घर और दफ्तरों में आईटी की टीम ने दबिश दी है. दुर्ग के पुलगांव में स्थित अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर आईटी के 12 से ज्यादा अधिकारियों ने दबिश दी है. यहां आठ गाड़ियों में 20 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे हैं.
मनोज राजपूत जमीन की खरीदी बिक्री के लिए जाने जाते हैं. मनोज राजपूत ने वर्तमान में एक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म भी बनाया था, जिसमें वे मुख्य भूमिका में थे. वहीं उनके ही रिश्तेदार द्वारा उन पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया था. बताया जा रहा है कि छापेमारी में कई डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ अहम और प्रमुख दस्तावेज भी मिले हैं, जिसको लेकर आईटी की टीम पूछताछ कर रही है.
अमर इंफ्रास्ट्रक्चर सड़क, पुल एवं पुलिया सरकारी टेडर्स के काम के लिए जाने जाते हैं, जिनमें तीन भाई 3 अलग-अलग फर्म में काम करते हैं. आपको बता दें कि अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक चतुर्भुज राठी हैं, जो बीजेपी से जुड़े नेता हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में चतुर्भुज राठी दुर्ग शहर विधानसभा से बीजेपी की टिकट भी मांग रहे थे. फिलहाल बीजेपी नेता के यहां छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.
रायपुर लोकसभा में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत, बृजमोहन रचेंगे कीर्तिमान - अशोक बजाज
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज बूथों में पहुंचे और कार्यकर्ताओं तथा भाजपा के विचारों व सिद्धांतों के प्रति अपनी सहमति जताने वाले लोगों के घरों पर भाजपा ध्वज लगाया। वे रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भनपुरी मंडल के बूथ क्रमांक 114 गोवर्धन नगर बजरंग चौक सहित क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस अवसर पर क्षेत्र में आयोजित संक्षिप्त बैठकों में भी श्री बजाज ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं तथा जनसमूहों के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रीति,नीति और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। सुशासन, विकास और राष्ट्र की सुरक्षा हमारा संकल्प है। भाजपा की राजनीति का सिर्फ यही मकसद है कि भारत में राम राज्य की पुनर्स्थापना हो और समाज के अंतिम छोर पर खड़े सबसे कमजोर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि का प्रकाश पहुंचे। परंतु हमारा यहां संकल्प तभी पूरा होगा जब जनता प्रचंड मतों से भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएगी।
उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा को दिया था । आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस लोकसभा चुनाव में भी रायपुर की जनता भारतीय जनता पार्टी के जनप्रिय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के माथे पर विजय तिलक लगाकर प्रचंड मतों से उन्हें जीत दिलाएगी और नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर कृष्णकांत साहू,महेंद्र कुमार निषाद,भोलाराम वर्मा,सेवकराम विश्वकर्मा, राहुल वर्मा,विनय दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समाज का हर वर्ग बृजमोहन को अपनत्व के भाव से देखता है।
श्री बजाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल की लोकप्रियता देखते ही बनती है। समाज का हर वर्ग जाति धर्म से परे बृजमोहन अग्रवाल को अपनत्व के भाव से देखता है। क्योंकि उन्होंने पिछले 35 सालों में उनके त्याग,तप और जन को देखा है।
ऐसे में यह तय है कि इस लोकसभा चुनाव में वे जीत का कीर्तिमान रचते हुए एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे।
जीजा -साली के रिश्ते शर्मसार...साली की जवानी देख, मचल उठा जीजा का मन...फिर जो हुआ...
गरियाबंद। जिले से जीजा -साली के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी जीजा को लेकर जो खुलासे किए हैं काफी चौकाने वाले हैं।
बता दें कि कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ जीजा ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस की शिकायत में बताया कि जीजा उसे अक्सर कॉलेज छोड़ने जाता था। 1 जनवरी 2024 को नए साल में घुमाने ले जाने के बहाने आरोपी पुरुषोत्तम जगत ने रेप किया। बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। जिसके बाद लगातार डराकर वारदात को अंजाम देता रहा। फरवरी माह में राजिम मेला ले गया, फिर उसके बाद ओड़िशा ले जाकर किराए के मकान में 24 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनाने के लिए बोला तो जीजा ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने आप बीती परिजनों को बताई। जिसके बाद मामले में लिखित शिकायत किया।
थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के बाद आरोपी पुरुषोत्तम जगत के खिलाफ आईपीसी 376,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया है।
ब्रेकिंग : आयुष महंती को मिली नई जिम्मेदारी...जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए...देखें नियुक्ति पत्र
जगदलपुर : आयुष महंती आपको छ.ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुप्रिया श्रीनेत की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा बंद का असर, लोकसभा चुनाव से पहले सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बसों समेत वाहनों के थमे पहिए, जानिए वजह
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सल बन्द का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही यात्री बसों के पहिये थमें हुए हैं। नक्सलियों ने फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ आज बीजापुर बन्द का आह्वान किया है। उन्होंने वाहन संचालक को वाहन संचालन न करने और व्यापारियों को व्यापारिक संस्थान न खोलने की चेतावनी दी थी।
बस्तर में नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आज बीजापुर बंद का आह्वान किया है। दरअसल 4 दिन पहले पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी किया था, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर दुकाने खुली रही, गाड़ियां चली तो इसके जिम्मेदार वे लोग खुद होंगे।

नक्सलियों के बंद को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है। नक्सलियों की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद बस्तर के बीजापुर में पुलिस ने 3 महीने के अंदर 15 बेकसूर आदिवासी ग्रामीणों को मारा है। आदिवासी ग्रामीणों के खिलाफ नरसंहार जारी है। अब सरकार के खिलाफ माओवाद पार्टी 30 मार्च को बीजापुर जिला बंद का आव्हान कर रही है।
नक्सली लीडर ने कहा कि प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से अब तक सैकड़ों कैम्प खोले गए हैं। बस्तर के जल-जंगल-जमीन को कार्पोरेट घरानों को बेचा जा रहा है, नरसंहार जारी है। आदिवासियों को बाहर करने की रणनीति है। नक्सलियों के बंद को देखते हुए बीजापुर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट मोड़ पर है। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली कोई बड़ी वारदात न कर पाए, इसके लिए हर रोज जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा जा रहा है। 3 दिन पहले नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 3 नक्सलियों को ढेर किया था।
