प्रदेश

न्यायधानी में थम नहीं रही है रेप की घटना, 13 साल की लड़की की दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार

बिलासपुर 5 अप्रैल 2024। बिलासपुर में रेप की वारदात लगातार सामने आ रही है। नया मामला कोटा से है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग से गैेगरेप की वारदात हुई है। आरोप है कि दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि  दूसरा फरार बताया जा रहा है। कोटा थाना पुलिस की टीम आरोपी को तलाश रही है।

आपको बता दें कि बिलासपुर में लगातार गैंगरेप की वारदात हो रही है। मार्च महीने में भी दो गैेंगरेप की घटना हुई। 11 मार्च और 27 मार्च को गैेंगरेप की वारदात हुई थी। हाल के दिनों बढ़ी रेप की वारदात ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।

और पढ़ें ...

साय सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत छूट 1 अप्रैल से की ख़त्म, आमदनी घटती जा रही है लागत बढ़ाते जा रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार और भाजपा नेताओं पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कच्चे माल और भवन निर्माण सामग्रियों के लागत में कटौती होने के बावजूद भी आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। आयरन, कोयला और लाइमस्टोन जैसे रॉ मटेरियल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार घट रहे हैं लेकिन इस गिरावट का लाभ सीमेंट और स्टील के खुदरा कीमतों पर दिखाई नहीं दे रहा है उल्टे निर्माण सामग्रियों की महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। भाजपा सरकार से साठगांठ करके लागत घटने का पूरा लाभ बड़ी कंपनियां उठा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की कीमत जो पिछले वर्ष अप्रैल 2023 में 160 डॉलर के आसपास थी वर्तमान में घटकर 129 डॉलर प्रति टन के करीब पहुंच चुका है। एक वर्ष के भीतर ही लोह अयस्क की कीमत 142.57 डॉलर प्रति टन से घटाकर लगभग 104 डॉलर प्रति टन पर आ गया है लेकिन लागत में इन कटौतियों का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्ष प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है गरीब और मध्यम वर्ग लोगों के लिए घर बनाने का सपना छिन गया है। हाल ही में विष्णुदेव साय सरकार ने विगत 1 अप्रैल से जमीन के रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत अधिक वसूली शुरू कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गाइडलाइन दरों पर स्टांप ड्यूटी में 30 प्रतिशत की छूट जो विगत 5 वर्षों से दी जा रही थी, उसे खत्म कर दिया है, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में  रेत माफियाओं को साय सरकार के सरंक्षण के चलते रेत के दाम पहले ही चार गुना बढ़ चुके हैं, अब सरिया और सीमेंट के दामों में भारी भरकम मुनाफाखोरी से जनता आहत है, गरीब और मध्यम वर्गीय जनता के घर बनाने का सपना टूटने लगा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है भारतीय जनता पार्टी के गलत आर्थिक नीतियों के चलते जनता महंगाई की मार झेलने मजबूर है। डीजल की कीमत का असर सभी तरह की वस्तुओं की कीमत में होता है ट्रांसपोर्ट से लेकर उत्पादन तक की लागत में इसका सीधा इफेक्ट होता है। 2014 में क्रूड मिल 110 से 140 डॉलर प्रति बैरल थी, जो वर्तमान में घटकर लगभग 90 डॉलर प्रति रह गया है, लेकिन इसका लाभ जनता को देने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार खुद ही मुनाफाखिरी कर रही है। डीजल पर जो सेंट्रल एक्साइज 2014 में मात्र 3 रूपया 56 पैसा प्रति लीटर हुआ करता था, उसे केंद्र की मोदी सरकार में 31 रुपए 83 पैसा तक बढ़ाकर वर्तमान में 15 रुपया 80 पैसा तक वसूल रही है। मोदी सरकार ने विगत 10 वर्षों में केवल डीजल पेट्रोल पर अतिरिक्त मुनाफाखोरी करके 38 लाख करोड़ से अधिक डकैती जनता की जेब में की है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते, जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ बेरोजगारी और घटते इनकम से आम जनता परेशान है, दूसरी तरफ मोदी निर्मित महंगाई की मार।
 

और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी...ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लिया संकल्प

बलरामपुर : छत्तसीगढ़ में एक तरफ प्रशासन जहां लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है,वही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है

एक तरफ जहां कांग्रेस-भाजपा सहित सभी राजनैतिक पार्टियां ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मैदान संभाल लिया है,वही जनप्रतिनिधियों की वादाखिलाफी को लेकर अब मतदाताओं में गुस्सा देखा जा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में देखा जा रहा है,जहां सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की दीवार पर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लिखे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। ऐसे में देखना होगा की स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन नाराज ग्रामीणों को मतदान के लिए कैसे मनाता है।

और पढ़ें ...

अलविदा जुमा में जुटे हजारों नमाजी, दुआओं में उठे हाथ

भिलाई। शुक्रवार की दोपहर माहे रमजान का आखिरी जुमा होने की वजह से अलविदा जुमा पढ़ने के लिए हजारों की तादाद में रोजेदार-नमाजी शहर की तमाम मस्जिदों में पहुंचे। पवित्र रमजान माह होने की वजह से मस्जिदों में नमाजी उमड़ पड़े। इस वजह से तमाम इंतजामों के बावजूद मस्जिद और बाहर के हिस्से में तिल भर के लिए भी जगह नहीं बची। अलविदा जुमा पर रोजे की हालत में नमाजियों ने खूब दुआएं की और अपने तमाम गुनाहों के लिए गिड़गिड़ा कर माफी मांगी।
अलविदा जुमा पर भरी दोपहरी में नमाज के वक्त हजारों की तादाद में नमाजी इकट्ठा हुए। इस दौरान खूब दुआएं की गई रोजेदारों ने अपने गुनाहों से माफी मांगी और अपने रोजों की कुबूलियत के लिए दुआएं की। वहीं मुल्क में अमन व सलामती के लिए भी दुआओं में हाथ उठे। इमाम  सहित  तमाम  नमाजियों  ने  दुआओं के लिए हाथ उठा कर गिड़गिड़ाते हुए बारगाह-ए-इलाही में दुआएं मांगीं।
 

ईद उल फितर अब करीब होने की वजह से मस्जिदों के सामने खास तौर पर सेवई व मेवों की दुकान में जुमा तुल विदा के दिन भारी भीड़ नजर आई। लोग सेवई और मेवा खरीदने यहां पहुंचते रहे। वही फलों की दुकानें भी मस्जिदों के सामने सजी रही।
 
आज शब-ए-कद्र, रात भर जाग कर करेंगे इबादत
 

जुमा-तुल-विदा के बाद अब 6 अप्रैल को रहमत भरी रात यानि शब-ए-कद्र है। जिसमें तमाम मस्जिदों और घरों में लोग रात भर जाग कर इबादत करेंगे और खैरो-बरकत के लिए दुआओं के साथ अपने गुनाहों के लिए माफी मांगेंगे। शब-ए-कद्र को देखते हुए शहर की मस्जिदों में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर की तमाम मस्जिदों में शब-ए-कद्र को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं।सभी मस्जिदों में विशेष नमाज (तरावीह) के बाद इमाम, मुअज्जिन और मोतकिफ सहित दीगर लोगों का इस्तकबाल किया जाएगा। शहर की मस्जिदों में नमाजियों के रात भर जाग कर इबादत करने और सेहरी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जामा मस्जिद सेक्टर-6 में 6 अप्रैल की रात नमाजे ईशा के लिए अजान रात 9 बजे होगी।

और पढ़ें ...

रमजान में गरीबों के बीच राशन के साथ बांटी खुशियां

भिलाई। शहर में सक्रिय समाजसेवी संस्थाएं माहे रमजान की खुशियों में गरीबों और वंचितों को भी शामिल करते हुए इमदाद कर रही हैं। इस कड़ी में बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई और अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी भिलाई ने अलग-अलग आयोजनों में गरीबों को राशन तकसीम किया।
बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई ने पिछले साल की तरह रमजान माह के दौरान मुस्लिम  कम्युनिटी हॉल सेक्टर-6 और विवेकानंद नगर में आइडियल पब्लिक स्कूल के पास गरीबों एवं जरूरतमंदों को राशन किट वितरण  किया। इसकी शुरुआत जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम खतीब हाफिज इकबाल अंजुम हैदर के हाथों की गई। बैतुलमाल कमेटी के तमाम ओहदेदार इस मौके पर मौजूद थे।
अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने माहे रमजान के मुबारक महीने में लगभग 150 परिवारों के बीच राशन व जरूरत का सामान तकसीम किया। दुर्ग, पावर हाउस, कैंप-1, जामुल, रूआबांधा बस्ती, मरोदा बस्ती, विभिन्न सेक्टर क्षेत्र, खुर्सीपार, कोहका व अन्य हिस्सों में गरीब बस्तियों में यह राशन बांटा गया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा ले रहे गरीब व वंचित परिवार के विद्यार्थियों को दस हजार रूपए चेक के माध्यम से दिए गए।
अल मदद सोसाइटी की प्रेसीडेंट अंजुम अली ने बताया कि इस दौरान कौसर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहीन, फरीदा अली, रुखसाना सिद्दीकी, एसएन शेख, आयशा आलम, लीना तजमीन, नर्गिस, डॉ. अमरीन उज्मा, सरवरी, जुल्फी, रानी, शीरीन, दिलशाद, शम्शुन, नाहिदा, सीमा खान और तस्कीन बानो सहित तमाम लोगों ने अपनी भागीदारी दी।

और पढ़ें ...

नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…

मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र मोहला मानपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों द्वारा एक साथ दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बता दें कि सितागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे भी फेंके है। पर्चाे में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और भाजपा को मार भगाने की बात लिखी है। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी आरकेबी डिविजन कमेटी ने ली है।

और पढ़ें ...

महिला सहित दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर 8-8 लाख रूपए था ईनाम

सुकमा। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 8-8 लाख के इनामी हार्डकोर महिला समेत दो नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हान के सामने सरेंडर किया है। बताया जाता है कि दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

बता दें कि 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया है। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था। वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है। वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है।

और पढ़ें ...

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़...आधे घंटे चली फायरिंग...एक माओवादी ढेर..!!

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में फोर्स ने एक नक्सली को मार गिराया है, कुछ घायल भी हैं। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में भारी संख्या में हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 4 अप्रैल की शाम जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। आज 5 अप्रैल की सुबह इसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई।

जब मुठभेड़ रुकी, तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। साथ ही कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस का दावा है कि कई और नक्सली घायल हुए हैं। एसपी गौरव राय ने कहा कि जवान जब लौटेंगे, तो और अधिक जानकारी दी जाएगी।

और पढ़ें ...

विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर की हत्या, दो बच्चे हुए अनाथ, जानें क्या है वजह…

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में एक युवक ने अपनी विधवा भाभी के सिर पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर अपनी मां के साथ फरार हो गया है। बता दें कि ग्राम खम्हारडीह निवासी आंगनबाड़ी सहायिका मृतिका धनेश्वरी वैष्णव 35 वर्ष बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते मे उसके देवर लाला वैष्णव और सास प्रमिला वैष्णव मकान बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

जिससे आस पास के लोगों की समझाईश के बाद सभी घर वापस लौटे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही मृतिका धनेश्वरी के दोनों बच्चे दौड़ते हुए मोहल्ले में भागे और बताए कि उनके चाचा ने घर से सब्बल निकालकर उनके माँ को मार दिया है। जिससे उनकी माँ जमीन में गिर गई है और खून निकल रहा है। तब आस पास के लोग जाकर देखे और महिला को हॉस्पिटल पहुचाये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही बच्चों ने यह भी बताया कि घटना के बाद लाला वैष्णव और प्रमिला वैष्णव बाइक से भाग गए है। मामले में पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस जघन्य हत्या में जहाँ एक जान चली गई है वही 2 मासूम निधि और शिवम अनाथ हो गए गए है, क्योकि उनके पिता की मृत्य पहले ही हो चुकी है। वही अब उनकी माँ की भी मौत हो गई है।

और पढ़ें ...

Naxal Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे नक्सली...ग्रामीण की गला रेतकर हत्या…!!

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

रोजा-ईफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी मेयर ढेबर ने कार्यकर्ताओं के साथ किया गर्मजोशी से स्वागत

रोजा-ईफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी
मेयर ढेबर ने कार्यकर्ताओं के साथ किया गर्मजोशी से स्वागत

गुरुवार को रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में बैजनाथपारा, छोटापारा व मुस्लिम समाज रायपुर की ओर से 'दावते रोज़ा ईफ्तार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के नामचीन लोगों के साथ राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी के शामिल होने पहुंचे. उनके आगमन पर महापौर एजाज ढेबर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर हवाई अड्डे पर जोर शोर से स्वागत किया.
  
गौरतलब है गुरुवार शाम 6 बजे गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित रोज़ा इफ्तार की दावत में प्रतापगढ़ी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आमंत्रित थे. इस मौके पर प्रतापगढ़ी जी ने कहा की उन्हें जो स्वागत मिला है उससे वे गदगद हैं और ऐसे आयोजन पूरे प्रदेश में सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं साथ ही कार्यक्रम में शामिल महापौर ढेबर ने पूरे प्रदेश को रमजान के पाक महीने की बधाई देते हुए सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की बात कही.

 

और पढ़ें ...

10 सालों में मोदी सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाया - दीपक बैज

 दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ ?
10 सालों में मोदी सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाया - दीपक बैज


रायपुर 04 अप्रैल 2024 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने महंगाई बेरोजगारी बढ़ाया। प्रधानमंत्री बताये कि उनके दो कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनके 2014 के वायदों का क्या हुआ? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादे कर क्या हुआ? किसानों की आय दुगुनी का क्या हुआ? मोदी यह बताये 10 साल के बाद भी अपने समर्थन मूल्य गारंटी के लिये भारत का किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार क्यों नहीं मिला, पेट्रोल-डीजल के दाम 35 रू. क्यों नहीं हुआ? हर के खाते में 15 लाख क्यों नहीं आया? 2022 तक हर आवासहीनों के मकान के वायदे का क्या हुआ, विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक के खाते में 15 लाख लाने के वादे का क्या हुआ? मोदी बताये देश के महिलाओं को सुरक्षित वातावरण क्यों नहीं मिल रहा है? प्रधानमंत्री को बयानबाजी के बजाये अपने 10 साल के वादों का हिसाब जनता को दे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालो में एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने अपने 2014 के घोषणापत्र में 25 करोड़ नौकरियां निर्मित करने का वादा किया था। 2023 में, केंद्र सरकार ने माना कि 2014 के बाद से केवल 1.2 करोड़ नौकरियां निर्मित हुई हैं। यह मूल गारंटी का बीसवां हिस्सा भी नहीं है । वर्तमान में, 25 से कम आयु के दस में से चार स्नातक बेरोजगार हैं। इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल बेरोजगारों में से 83 परसेंट बेरोजगार युवा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी ने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी। इस लक्ष्य को 2022 तक प्राप्त करने के लिए 2015 से किसानों की आय में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता थी । वास्तविक वृद्धि 3.5 प्रतिशत ही रही है। इस गति से गारंटी 2035 में ही पूरी हो सकेगी। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन 30 किसान आत्महत्या करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी योजना नासूर साबित हुई। काले धन की वापसी, जालसाजी पर अंकुश, आतंकवाद पर लगाम, भ्रष्टाचार का अंत-सभी गारंटी फेल। बंद हुई 99 प्रतिशत करेंसी सिस्टम में लौट आई है। नोटबंदी आर्थिक-आतंकवाद से कम न थी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा उज्जवला में भी मोदी सरकार ने महिलाओ को ठगा। सब्सिडी के बावजूद, 2022-23 में 1.2 करोड़ से अधिक परिवारों ने सिलेंडर नहीं खरीदा। अन्य 1.5 करोड़ लाभार्थियों ने केवल एक सिलेंडर लिया। मोदी सरकार की योजनाओं की विफलता बताती है। मोदी ने 10 सालो तक केवल जुमलेबाजी एवं भाषण की सरकार चलाया। इस लोकसभा में जनता इसका हिसाब लेगी।

और पढ़ें ...

शदाणी दरबार में आयोजित सतगुरु संत राजाराम साहिब के 64वें वरसी महोत्सव

राजधानी रायपुर के शदाणी दरबार में आयोजित सतगुरु संत राजाराम साहिब के 64वें वरसी महोत्सव में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के साथ शामिल हुआ।
इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल और अन्य धार्मिक संतों का आशीर्वाद लिया व सबके खुशहाली की कामना की। साथ ही सुमधुर भक्ति भजनों का श्रवण किया।
और पढ़ें ...

सरोज पाण्डेय ने चरणदास महंत और कांग्रेस को ललकारा

c

कोरबा लोकसभा की बीजेपी प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज भरतपुर सोनहट विधानसभा के केलहारी में चरणदास महंत को ललकारते हुए कहा कि हार की निराशा से वो प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस को देश की 140 करोड़ की जनता जवाब देगी। छत्तीसगढ़ में 11 की 11 लोकसभा बीजेपी जीत रही है।

और पढ़ें ...

भाजपा डॉ. महंत का नहीं, छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति का अपमान कर रही

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के वक्तव्य को भाजपा ने तोड़-मरोड़ कर पेश कर स्तरहीन राजनीति करने का प्रयास किया है। नेता प्रतिपक्ष ने इस संबंध में अपना बयान जारी किया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नरेन्द्र मोदी के ऊपर हमला करने की बात नही की थी उन्होने राजनैतिक रूप से मुकाबला करने के लिये वैसी ही मजबूती के साथ उनके सामने खड़ा होने की बात कही और छत्तीसगढ़ी मुहावरे, हाना का प्रयोग किया।

भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ी मुहावरे का छत्तीसगढ़ी हाना का प्रयोग करने के कारण नेता प्रतिपक्ष का माखौल उड़ाने की कोशिश किया है। यह छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति के प्रति भाजपा के रवैये को प्रदर्शित करता है। भाजपा इसके लिये छत्तीसगढ़ की जनता और सरल सहज विनम्र स्वभाव के डॉ. चरणदास महंत से माफी मांगे।

भाजपा के पास मुद्दा नहीं है मोदी ने पिछले 10 साल में कुछ काम ही नहीं किया है। बेचारे भाजपाई किन कामों को लेकर जनता के बीच में जाये। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान को जबरदस्ती तोड़-मरोड़ के हवा देने की कोशिश में लगे हुये है। देश की जनता, छत्तीसगढ़ की जनता बेहतर ढंग से जान रही है, मुद्दे से ध्यान भटकाने की कितने भी कोशिश कर रहे। भाजपाई कितनी भी कोशिश कर लें मोदी की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार का जवाब देना होगा।

आज भाजपाई खुद को मोदी का परिवार पहला लाठी मुझको मारो कैंपेन लांच किया है तो भारत माता का एक-एक परिवार मोदी के परिवार से पूछना चाहता है कि अच्छे दिन के वायदा कर जनता पर महंगाई बेरोजगारी कुशासन क्यों लादा गया?


ऽ भाजपाई जवाब दें इलेक्टोरल बांड के घोटाले की नैतिक जवाबदारी मोदी कब लेंगे?

ऽ अडानी की शेल कंपनियों के 20 हजार करोड़ किसके लगे है?

ऽ हर के खाते में 15 लाख 10 सालों में क्यों नहीं आये?

ऽ किसानों की आय दुगुनी क्यों नहीं हुई?

ऽ 2 करोड़ युवाओं को रोजगार के वादे का क्या हुआ? 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था?

ऽ देश की रेल सेवा तबाह क्यों हो गयी?

ऽ 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा था आज महंगाई इतनी बेतहाशा क्यों बढ़ी है?

ऽ 35 रू. में पेट्रोल, डीजल कम करने के वायदे का क्या हुआ?

मोदी ने 10 साल में अपने वायदों को पूरा नहीं किया। हर वह भाजपाई मोदी जी के 10 साल की वायदा खिलाफी का हिसाब दे, मोदी के घोटालों का जवाब दें।  

भाजपाई जवाब दें कि मोदी के द्वारा समय-समय पर की गयी गलत बयानी का भी समर्थन करते है।

पीएम मोदी के गलत बयानी

ऽ एक सांसद की दिवंगत पत्नी को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा

ऽ संसद के भीतर महिला सांसद को सुर्पनखा कहा

ऽ शहीद परिवार की एक सर्वमान्य नेत्री को कांग्रेस की विधवा और जर्सी गाय कहा

ऽ पूर्व प्रधानमंत्री और विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह पर रेनकोट पहनकर नहाने की बात कहकर मजाक बनाया।

ऽ निर्वाचित मुख्यमंत्री को मायावी राक्षस कहा

ऽ भारत मे जन्म लेना पाप है विदेशों में जाकर मोदी ने कहा

ऽ दुर्भावनापूर्वक विद्वेष फैलाने कपड़ो से पहचाने की बात किसने कही थी?

गृहमंत्री ने संवैधानिक पद की मर्यादा को तोड़ा

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गृहमंत्री विजय शर्मा का नेता प्रतिपक्ष के निवास प्रदर्शन करने जाना संवैधानिक रूप से गलत है। गृहमंत्री ने संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन किया। गृहमंत्री खुद प्रदर्शन करने जायेंगे तो पुलिस उन पर नियंत्रण करेगी। सस्ता प्रचार करने के चक्कर में गृहमंत्री ने अपने मंत्री पद की शपथ का उल्लंघन किया है। राज्यपाल गृह मंत्री को बर्खास्त करें।

पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता नितिन भंसाली, वंदना राजपूत, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, परवेज अहमद, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज भनपुरी–रावाभाटा की नई कार्यकारिणी हुई गठित-चेंबर मंत्री शंकर बजाज बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज भनपुरी–रावाभाटा की वर्ष 2024–26 की कार्यकारिणी गठित हुई जिसके अध्यक्ष चेंबर मंत्री  शंकर बजाज बने तथा महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद पर  लव बंसल एवं  सौरभ बरमट आसन्न  हुए साथ ही उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चितलांगिया,  रोहित पंजवानी, संयुक्त सचिव  रमेश पटेल, निदेशक  राजू कापसे,  संजय चावड़ा, दिलीप भाई पटेल,  निलेश मुंदड़ा, सदस्य  नवीन भाई लिंबानी,  विनीत माहेश्वरी,  हरीश मलंग एवं  दिनेश माहेश्वरी बने।

और पढ़ें ...