प्रदेश
10 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत ने ऊँचाइयों को प्राप्त किया है : किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जब बात मोदी की गारंटी की योजनाओं की हुई तो आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। श्री देव ने कहा कि इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के मानचित्र पर भारत ने ऐसी ऊँचाइयों को प्राप्त किया है जिसमें मोदी की गारंटी सम्मिलित है। पूरे देश के कोने-कोने में गरीब और वंचितों के लिए सभी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। बस्तर के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों के पास भी प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्य कर रही है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री देव ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोक रखा था और इसका परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के वादों पर और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए पुनः छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। सिर्फ 90 दिनों में मोदी की गारंटी में जो वचन दिया था, उनमें से अधिकतर वादों को हमने पूरा कर दिया है। मोदी की गारंटी की योजनाओं पर केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी जितनी बार बस्तर आए हैं, जितनी बार छत्तीसगढ़ आए हैं, किसी भी प्रधानमंत्री का इतनी बार छत्तीसगढ़ आना नहीं हुआ है, यह छत्तीसगढ़ के प्रति श्री मोदी के प्रेम को दर्शाता है।
आदिवासियों का समुचित विकास हो, इसके लिए भाजपा और अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी की देन है, भाजपा की देन है। आदिवासियों का समुचित विकास हो, इसके लिए भाजपा और अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा ने ही राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान किया है। छत्तीसगढ़ और बस्तर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। बस्तर से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई जिसके कारण आज पूरा देश आयुष्मान भारत योजना के लाभ से लाभान्वित हो रहा है। वन धन केंद्र जाकर छत्तीसगढ़ के वनवासी 100 से अधिक प्रकार के वनोपज का संस्करण कर रहे हैं। आज नगरनार स्टील प्लांट की सौगात छत्तीसगढ़ को देने वाले श्री मोदी ही हैं। श्री साय ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। वनवासी भाइयों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। श्री साय ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर 1.12 लाख विद्यार्थियों ने की मतदान की अपील स्वीप के तहत हुआ पत्र लेखन का आयोजन लोकसभा आम निर्वाचन-2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश और स्वीप के नोडल अधिकारी एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अनुरोध पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के 02 हजार 597 विद्यालयों एवं छात्रावासों से कक्षा 01 से 12वीं तक अध्ययनरत लगभग 1.12 लाख विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई और अपने-अपने माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया। सभी विद्यार्थियों ने अनुरोध पत्र में लिखा है- ’’हमारा भविष्य देश के मजबूत लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है और मजबूत लोकतंत्र आप सबकी भागीदारी से ही साकार हो सकता है।’’ सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों से अनुरोध किया कि आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अपना योगदान दें।
*राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस - रंजना साहू
बस्तर में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार….कांग्रेस पर लगाये आरोप
जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार को जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे। वे वहां के भाजपा के विजय संकल्प रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान सभा में प्रदेश़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चरणदास महंत के लाठी से सर फोड़ने वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम से कांग्रेस के नेता तिलमिला गये हैं, इसलिए अब उनके सर फोड़ने की धमकी दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की इन्हें छूट नहीं मिल रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपके बीच आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया है। देश की प्रगति के पीछे आप सभी का सहयोग रहा है। इस बात के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सरकार नहीं बनाई है बल्कि विकसित भारत के आधारशिला स्थापित की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। इसीलिए आज पूरा देश फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज मैं अपने पुराने साथी बलिराम कश्यप की जन्म स्थल पहुंचा हूं। ऐसा नहीं होगा मैं और बलिराम कश्यप ने यहां का दौर ना किया हो। बस्तर में आज बलिराम कश्यप के ही संघर्ष का नतीजा है कि भाजपा पर आप सब का विश्वास बढ़ा है। बस्तर ने मुझे और भाजपा के हर साथी को अपना आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी है। यही वजह है कि आज भी दूर-दूर से आप सभी हमें आशीर्वाद देने के लिए बस्तर पहुंचे हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन हमारी सरकार में कोरोना के वक्त हजार-हजार में बिकने वाली वैक्सीन गरीबों को मुफ्त में लगाई गई है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी सरकार देश में थी तो दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और 15 पैसा गांव तक पहुंचता था।
पीएम मोदी ने कहा कि यह मैं नहीं बोल रहा हूं, यह कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार वह कौन सा पंजा था जो बीच में पचासी पैसा खा जाता था। लेकिन हमारी सरकार के आते ही सबसे पहले हमने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था को बंद करने का काम किया है। आज हमारी सरकार से जितना पैसा दिल्ली से निकलता है उतना पैसा गांव तक सीधे पहुंचता है।
Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर...पिता-पुत्र की गई जान
कोरबा। जिले पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।बता दें कि हादसे के बाद पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसकी सांसे चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले में पाली थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बताया कि हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली...जवानों ने आईईडी को किया डिफ्यूज
कांकेर। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे नक्सलियों की गतिविधियां भी तेज होती नज़र आ रही है। वहीं नक्सलियों द्वारा कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गट्टाकाल के जंगलों में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी बम को जवानो ने निष्क्रिय कर दिया है।
बता दें कि कोयलीबेड़ा के गटाकाल गांव के पास सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों की तरफ आईईडी लगाने के बारे में जवानों को खबर मिली। जिसके बाद बीएसएफ 30वीं बटालियन के बल और बीडीएस टीम ने एरिया को घेरा बंदी कर बारीकी से सर्च किया। मौके पर आईईडी बरामद हुआ। जिसे बीडीएस टीम ने मौके पर आईईडी को डिफ्यूज किया। जवानों की पूरी टीम सुरक्षित है, इलाके में सर्च अभियान जारी है।
युवती को सिगरेट पीते देख घुर रहा था युवक,चाकू से गोदकर की हत्या...तीन गिरफ्तार
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक 24 साल की युवती ने पान की दुकान पर खड़े एक युवक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे घूर रहा था। पुलिस ने मामले में युवती के अलावा उसके दो अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवती ने 24 साल के रंजीत राठौड़ को इसलिए मार डाला क्योंकि वह जब पान की दुकान पर सिगरेट पी रही थी, तब वह उसे घूर रहा था।
बता दें कि नागपुर के मानेवाड़ा सीमेंट रोड में हुई इस हत्या से हर कोई हैरान है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बताया जाता है कि रंजीत राठौड़ जब जयश्री पंधारे को घूर रहा था तो उसने आपत्ति जताई। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद राठौड़ ने अपना मोबाइल फोन निकाला और वह जयश्री का वीडियो बनाने लगा, जिसमें वह सिगरेट के कश लगाते हुए उसे गाली दे रही थी। वीडियो में दिखता है कि जयश्री को जवाब देते हुए राठौड़ भी गालियां देने लगा। जयश्री पंधारे के साथ उसकी दोस्त सविता सायारे भी मौजूद थी।
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बहस के बीच ही जयश्री ने अपने दोस्तों आकाश राउत और जीतू जाधव को बुला लिया था। फोन आते ही दोनों निकल लिए थे। इस बीच रंजीत राठौड़ वाला से निकल लिया था और महालक्ष्मी नगर पहुंचकर वहां बीयर पी रहा था। इसी दौरान वे लोग उसके पीछे गए और वहां भी बहस होने लगी। इस बीच मामला बढ़ गया और उन लोगों ने रंजीत राठौड़ पर चाकू से हमले कर दिए। इसमें उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि खुद जयश्री पंधारे ने कई बार रंजीत राठौड़ पर चाकू से वार किया। रंजीत राठौड़ की हत्या के बाद चारों मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अब पुलिस ने जयश्री, सविता और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में राठौड़ के फोन के फुटेज और सीसीटीवी से मिले वीडियो को अहम सबूत माना जा रहा है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, चुनावी शंकनाद करने 13 अप्रैल को बस्तर पहुंचेंगे राहुल
बस्तर : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका हैं. अब वो दिन दूर नहीं जब मतदाता अपने बहुमल्य मतों का प्रयोग कर अपने देश का भविष्य चुनेगे। लोकसभा चुनाव की धूम पुरे देश में देखने को मिल रही हैं. हर जगह पर बड़े-बड़े दिग्गजों का दौरा देखने को मिल रहा हैं. मतदाताओं को जागरूक करने नेता मंत्री पुर जोर कोशिश कर रहे हैं. पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे बस्तर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
पहले चरण के चुनावी अभियान के लिए 13 अप्रैल को बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल की एक बड़ी जनसभा होगी। इसमें पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने राहुल के सभा की जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है।
इधर पीएम मोदी की बस्तर में चुनावी सभा के बाद राहुल गांधी की जनसभा को जवाबी माना जा रहा है। कांग्रेस ने राहुल की चुनावी सभा में ताकत दिखाने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी जवाबदारी सौंप दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में माहौल बनाकर बस्तर की सीट बरकरार रखने की कोशिशों मे पार्टी के दिग्गज जुटे हुए हैं।
आमाबाल पहुंचे पीएम मोदी….बस्तर से करेंगे चुनावी शंखनाद
बस्तर :- लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग की दो सीटों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने अहम चुनावी रणनीति बनाई है।
इसी रणनीति के तहत पीएम नरेंद्र मोदी आमाबाल में जनसभा को संबोधित करने के लिए सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा से वो छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
महावीर जन्म कल्याणक पर स्वास्थ्य शिविर, किड्स कार्निवल, जागरूकता अभियान, स्किल डेवलपमेंट शिविर लगा कर सेवा क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को करेंगे संबोधित
बस्तर । छग में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा होगी। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SPG के अलावा CG पुलिस के करीब 3 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही BDS और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात हैं। 3 से 4 लेयर की सुरक्षा में घेरा बनाया गया है।
सुकमा में गुफा से नक्सलियों का विस्फोटक बरामद...देखें हथियारों का जखीरा
सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुकमा में पहाड़ी की गुफा में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामान को बरामद करने में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ये सफलता तब मिली है जब कल 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमा बोल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।इसकी पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस को तोंड़ारमाक व डब्बामरका में नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थी। और साथ ही गांव के जंगलों में स्थित एक पहाड़ी की छोटी सी गुफा में विस्फोटक व हथियार छुपाने की जानकारी मिली थी।

जिसके बाद आपरेशन लांच किया जिसमें जिला बल, कोबरा 208, सीआरपीएफ 217, 212 व 241 की संयुक्त पार्टी रवाना की गई। करीब 6 से 7 किमी. पैदल चलकर जवान उस पहाड़ी के पास पहुंचे और वहां बनी छोटी सी गुफा की सर्चिग की तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए। जिसे लेकर जवाना वापस कैंप लौट आए।
बरामद सामग्री में जेटिन राड (350 नग) इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर (105 नग) एक्सपलोजिव सामग्री, आईईडी (5 किलो) बीजीएल बम (19 नग) बीजीएल लांचर (02 नग) बीजीएल प्रोजेक्टर (22 नग) बीजीएल राउंड (04 नग) वायरलेस सैट, मोबाइल फोन, बैटरी समेत भारी मात्रा में दोनो पहाड़ियों में विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद हुए हैं।
दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी ठोकर...मौके पर पिता की दर्दनाक मौत
कोरबा 8 अप्रैल 2024। कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां बाईक सवार पिता पुत्र को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें पिता की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पूरी घटना कटघोरादृ बिलासपुर नेशनल हाइवे की है। जहां पाली थाना इलाके के डूमरकछार गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार पिता पुत्र को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही पिता ने दम तोड़ दिया। वहीं 10 साल के मासुम पुत्र घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मासुम को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।
छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कैदी की हुई मौत...परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप...पढ़े पूरी खबर…!!
जशपुर। आबकारी एक्ट के तहत जशपुर जेल में रविवार को एक कैदी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में संदेहास्पद मौत हो गई। परिजनों ने जेल में युवक से बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद ग्राम सन्ना में आक्रोशित ग्रामवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर हंगामा मचाया। मृत बंदी के शरीर मे चोट के निशान मिले हैं। उसे दो दिनों पूर्व मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था।
बता दें कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई निवासी जगतपाल राम को पुलिस ने 3 अप्रैल को अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। जगतपाल को जशपुर जेल से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे मेडिकल कालेज हॉस्पीटल में उपचार के लिए दाखिल कर दिया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन अंबिकापुर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
जेल प्रशासन के अनुसार 5 अप्रैल को बंदी जगतपाल राम को जशपुर से अंबिकापुर मेडिकल कालेज शिफ्ट किया गया था। उसके घायल होने के कारण उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी फूलमती ने आरोप लगाया है कि जेल में उसके पति के साथ मारपीट की गई है, उसके दोनों घुटनों में व शरीर में चोट के निशान हैं। उसके पति को कोई बीमारी नहीं थी, फिर अस्पताल में क्या इलाज चल रहा था। पति के बीमारी की सूचना उन्हें जेल प्रबंधन ने नहीं दी। आज सुबह मौत की खबर दी गई। जगतपाल के परिजनों ने सन्ना बस स्टैंड में एकजुट होकर सड़क पर जाम लगा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि जगतपाल की मृत्यु जेल में उसके साथ हुई मारपीट की वजह से हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया। मामले में जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मृतक ने जेल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ कर छलांग लगा दी थी। इसमें उसे गंभीर चोट आई थी। जिला चिकित्सालय के बाद इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा - महेश कश्यप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा - महेश कश्यप
भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि - महेश कश्यप
कांग्रेस के 5 साल में केवल भ्रष्टाचार का रहा बोलबाला - विधायक विनायक गोयल
चित्रकोट विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का सघन जनसंपर्क
जगदलपुर : लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा में भाजपा के दिग्गज नेताओं का दौरा निरंतर जारी है ,इसी बीच प्रत्याशी महेश कश्यप भी अपनी पूरी क्षमता के साथ बस्तर लोकसभा में बीजेपी को बढ़त दिलाने लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

शनिवार को बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कुकानार, तोंगपाल,कोकावाड़ा, डिलमिली सहित ,विभिन्न गांवों में दौरा एवं जनसंपर्क कर समर्थन मांगा ।ज्ञात रहे कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस भी माना रही है,इस अवसर पर प्रत्याशी महेश कश्यप अपनी सभाओं की शुरुआत पहले उन गांवों में स्थित भाजपा कार्यालयों में ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो जनसेवा के लिए समर्पित है। इस पार्टी का हर सदस्य देशप्रेम एवं राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओत प्रोत है। उन्होंने इस मौके पर पार्टी के सभी पितृपुरुषों को स्मरण कर उन्हे नमन करते हुए, कहा यदि भाजपा न होती तो आज पृथक छत्तीसगढ़ राज्य भी नही होता और न ही बस्तर विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाता।
कश्यप ने कहा कि अभी हाल में ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुए ,जिसमें जनता ने भाजपा को भारी मतों से विजय श्री दिलाते हुए , विनायक गोयल जी को विधायक बनाया है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मात्र 100 दिनों में अपने अधिकांश वादे पूरे किए हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा।
महेश कश्यप ने कहा कि 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में विकास के लिए मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएं।
इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि पिछले 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करके भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का विकास किया है, वहीं मात्र 5 साल राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार ही किया है।उन्होंने कहा चित्रकोट विधानसभा की जनता ने जैसे भाजपा को जिताकर अपना विधायक बनाया है उसी तरह भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर महेश कश्यप को सांसद और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
इस दौरान शक्ति सिंह चौहान,सुखदेव नाग,विकास भदौरिया, मंगला बघेल, सुनिल गुप्ता,सुखदेव नाग,आयतु कोराम,मनीराम ,उमा शंकर चक्रधारी, जगतु ठाकुर, सहित अन्य मौजूद थे।
