प्रदेश
मै हूं मोदी का परिवार मुझे लाठी पहले मारो भाजपा ने प्रेसवार्ता कर किया पोस्टर लांच
भाजपा ने प्रेसवार्ता कर किया पोस्टर लांच
मै हूं मोदी का परिवार
मुझे लाठी पहले मारो
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,विधायक गजेंद्र यादव, डोमनलाल कोरसेवाडा,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,निर्वांचन समिति प्रमुख डाक्टर विजय शंकर मिश्रा रहे उपस्थित।
खेल खेल में मौत: खेलने के दौरान नहर में गिरा 6 साल का बच्चा, परिजनों ने की तलाश तो इस हाल में मिला…
धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक छह साल के मासुम की नहर में डुबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था और जब घंटों बीत जाने के बाद वापस नहीं लौटा तो परिजनों के तलाश करने के दौरान बच्चे की लाश नहर में मिली।
जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुनी थानाक्षेत्र के हरफ्तराई गांव की है। जहां एक छह साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला और खेल खेल में दोस्तों के साथ नहर के पास जा पहुंचा। इसी बीच अचानक वह नहर में गिर गया। जिसके बाद उनके दोस्त वहां से वापस लौट गये लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
कई घंटे के बाद जब वह बच्चा घर नहीं लौटा तो उनके माता पिता ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाके को छान मारने के बाद भी वह बच्चा नहीं मिला तो परिजन नहर की ओर गये तब देखा कि बच्चा नहर में तैर रही थी। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को नहर से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में जब डाॅक्टरों ने बच्चे की जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनके घर में मातम पसर गया।
कांग्रेस नेता बौखला गई है इसलिए ऐसे बयान दे रहे है इस बार 11 सीटों में उनको एक भी सीट नहीं मिलने वाली है कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का बयान
इस बात बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही हैं,
हमारे पास गिनाने के लिए उपलब्धियां ही उपलब्धियां हैं जो हम गिना रहे हैं
लेकिन कांग्रेस के पास गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है
क्योंकि उन्होंने कुछ काम किया ही नहीं
कांग्रेस छोड़ने और डरा धमका कर पार्टी में शामिल करने पर कहा
कोई डराने और धमकाने की बाद ही नहीं है
इनको लग रहा है कि अब यहां रहने से कोई फायदा नहीं
डूबती नैय्या देख लोग कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं
भाजपा में भविष्य देखने को लेकर कहा
कांग्रेस में आपसी कलह है वहां बैठने की जगह नहीं है तो यहां भविष्य ही तलाश रहे हैं
वहीं लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से प्रभावित हो रहे हैं
बीजेपी सरकार को कर्ज लेने पर कहा
हमारी सरकार ने जो कर्ज लिए हैं उसका सकारात्मक उपयोग हो रहा है,
हमने छत्तीसगढ़ के किसानों, महतारियों और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कर्ज लिए हैं
इसके तहत किसानों और महिलाओं को पैसा दिया जा रहा है
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की
कांग्रेस जो कर्ज लेती थी वह सिर्फ लीपा पोती के लिए कर्ज लेती थी
महतारी वंदन योजना के दूसरी किस्त जारी होने पर कहा
मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं
मैं लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं, जो पैसा उनको दिया जा रहा है वह महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखता है
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण महंत के जूते और लाठी मारने के बयान पर कहा
कांग्रेस नेता बौखला गई है इसलिए ऐसे बयान दे रहे है इस बार 11 सीटों में उनको एक भी सीट नहीं मिलने वाली है
ब्रेकिंग : स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, इस वजह से समय में किया परिवर्तन...अब केवल इतने घंटे ही संचालित होंगे केंद्र
राजिम। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है ताकि बच्चे स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकें। 8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। पहले 9:30 बजे से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी का संचालन होता था।
ब्रेकिंग: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा
महासमुंद : महासमुंद के पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला लिया, बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा दिया गया है।
उषा पटेल ने अपना निर्णय उनके सम्मान के अभाव और पार्टी में सम्मान की कमी को देखते हुए किया। उन्होंने कहा कि वे 25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय रही हैं, लेकिन उन्हें उनका योग्य सम्मान कभी नहीं मिला। अनीता रावटे ने भी मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन के खिलाफ आपत्ति जताई और अपमान का जिक्र किया। इस विवाद के बाद, उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दिया हैं।

चरण दास महंत द्वारा प्रधानमंत्री जी के ऊपर अभद्र बयान पर बोले भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन
जनता माफ नही करेगी,करारा जवाब देगी ,देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपमानित करने का ,उन्हे गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां मा .मोदी जी को दी है जनता ने उसे गहना बनाया है कांग्रेस को सबक सिखाया है।छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का प्रधानमंत्री जी के लिए दिया गया बयान ,हिंसक बयान है ,भड़काऊ है ,उग्र है देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला बयान है जनता अपनी प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार ने बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस को सबक सिखायेगी।
CG BREAKING : पुलिस- नक्सली मुठभेड़, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ी...अब तक 13 शव बरामद
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुए मुठभेड़ में तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।अब तक मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।
बता दे मंगलवार को नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से अब तक 13 नक्सलियों के शव सहित एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद मिला था। मुठभेड़ में कई बड़े नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है।
बड़े नक्सलियों के मारे जाने की सूचना
बस्तर आइजी सुंदरराज पी. ने कहा, लेंड्रा के पास पहाड़ियों पर नक्सलियों की कंपनी नंबर दो की उपस्थिति की सूचना के बाद सोमवार की शाम गंगालूर, बासागुड़ा व कई सुरक्षा कैंप से बड़ी संख्या में जवानों को अभियान पर भेजा गया था। मंगलवार सुबह नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवानों ने इसका कड़ा प्रतिरोध किया। घटनास्थल की जांच में नक्सलियों के शव मिल रहे हैं।
CG ब्रेकिंग : 19 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला
2 अप्रैल को आयोजित मतदान दल के प्रशिक्षण में 19 अनुपस्थित कर्मचारी पाए गए। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षण केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर में 10, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में 02, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा में 02, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारागांव में 03 एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पामगढ़ में अनुपस्थित 02 कर्मचारी पाए गए। कुल 19 संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए है।
Accident : दो बाइक आपस में भिड़ी, दो की गई जान...बच्ची सहित तीन घायल
बलरामपुर। जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग भदार के पास दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला, बच्ची सहित चार घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। बच्ची, महिला सहित तीन लोंगो को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
बता दें कि ग्राम बेलकोना शंकरगढ़ निवासी नरेन्द्र प्रजापति 50 वर्ष व रूपेश पैंकरा 22 वर्ष बाइक में सवार होकर राजपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे। वहीं शंकरगढ़ की ओर बेलकोना निवासी रामाधार 45 वर्ष अपनी पत्नी संगीता 40 वष और पुत्री ज्योति 14 वर्ष के साथ बाइक में सवार होकर राजपुर की ओर आ रहे थे। तभी दोनो बाइक में भदार के पास आमने सामने टक्कर हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर नरेंद्र प्रजापति की मौत हो गई वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रामाधार की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिकअप से लाया गया। बीएमओ डॉ रामप्रसाद तिर्की ने रूपेश, संगीता व ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा...कल BJP में होंगी शामिल
महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनिता रावटे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नाम लिखे इस इस्तीफे में उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया है।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है। राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 11 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा
अनिता रावटे के अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सोनवानी समेत 11 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से ज्यादातार पहले भाजपा में जनपद सदस्य थे। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब ये सभी बुधवार को महासमुंद से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी की नामांकन रैली के दौरान सीएम साय समेत दिग्गज नेताओं की उपस्थिती में एक बार फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे है।
रूपकुमारी चौधरी कल दाखिल करेंगी नामांकन
बता दें कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी कल 3 अप्रैल को लोकसभा की आठों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आम जनता के साथ विशाल रैली निकालते हुए शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस ख़ास मौके पर छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा के साथ प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
अनिता रावटे का इस्तीफा –


मतदान प्रतिशत् में वृद्धि हेतु निरंतर आयोजन : रन्स फॉर वोट’ मैराथान का आयोजन
सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक से ग्लोब चौक तक मैराथॉन का हुआ आयोजन
-भिलाई निगम आयुक्त ने दिलाई मतदान की शपथ
दुर्ग, 02 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत् में वृद्धि हेतु निरंतर आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी के निर्देशानुसार भिलाई के सेक्टर 9 चौक से ’भिलाई रन्स फॉर वोट’ मैराथान का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक से शुरू होकर ग्लोब चौक में समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में भिलाई निगम आयुक्त ने सभी प्रतिभागियों और मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिले के नागरिक एवं छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम भिलाई के आयुक्त, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, बीएसपी के अधिकारीगण एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहें।
व्यय प्रेक्षक से मिलने हेतु समय निर्धारित : लोकसभा आम निर्वाचन-2024
उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 हेतु लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 (अजजा) के लिए अधिकारी संदीप मंडल (आईआरएस) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी (व्यय प्रेक्षक) द्वारा जानकारी दी गई है कि व्यय प्रेक्षक श्री मंडल से मिलने का समय सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक नियत किया गया है। उक्त अवधि में वे विश्राम गृह कांकेर के बैठक कक्ष में मिल सकते हैं। इसके अलावा मोबाईल नंबर 7647045218 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है - विष्णुदेव साय
काँकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि यह लोकसभा का चुनाव हमारे देश के लिए सबसे बड़ा चुनाव है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 10 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे हैं। श्री साय ने मंगलवार को काँकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन दाखिले के मद्देनजर भाजपा द्वारा आयोजित महती रैली को संबोधित कर अपील की कि श्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए काँकेर से श्री नाग को सांसद बनाकर संसद भेजना है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कांग्रेस व उसकी पिछली भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी लेकिन कांग्रेस ने उस जनादेश का सम्मान नहीं किया और पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और लूट मचाई। भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के सभी नेता आज जेल में है और कई नेता बेल पर हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल करते हुए उन्हें महादेव एप जैसे सट्टे में फँसाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना है और भाजपा प्रत्याशी को अधिक मतों से जिताकर संसद भेजना है। श्री साय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने मोदी की गारंटी में की गई घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास के तहत प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने स्वीकृति अपनी पहली ही कैबिनेट की बैठक में दी गई। प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3,716 करोड रुपए का का भुगतान कर दिया गया है। भाजपा जो कहती है उसे करती है। प्रदेश में इस वर्ष रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 31 सौ रु. प्रति क्विंटल की दर से की गई है। प्रदेश के किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त भेज दी गई है। महतारी वंदन योजना के तहत सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की शुरुआत 10 मार्च को कर दी गई है। अब महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह एक तारीख से 7 तारीख के बीच में भेज दी जाएगी। भाजपा की प्रदेश सरकार जिस प्रकार से तेजी से कार्य कर रही है उससे कांग्रेस पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है।
तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने किया गैंगरेप...कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, इस हालत में छोड़कर हुए फरार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से गैंगरेप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले नाबालिगों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मैनपाट में गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों लड़कियों को बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को उनके परिचित लड़कों ने घूमने जाने की बात कहकर मैनपाट ले गए। यहां पर लड़कों ने पहले तो लड़कियों को कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्डड्रिंक पीते ही नाबालिग लड़कियां बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने तीनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपी तीनों लड़कियों को मदहोशी की हालत में पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे तीनों लड़कियों ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया और इसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई।
जशपुर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मैनपाट में दुष्कर्म करने के बाद लड़कियों को एक होटल ले गए थे। यहां पर भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल जशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
BIG BREAKING : स्कूलों के टाइमिंग में हुआ बदलाव...जानें अब कितने बजे से लगेंगी कक्षाएं
- शासन ने बदला स्कूलों का समय
- 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी स्कूले
- प्रचंड गर्मी की वजह से लिया गया निर्णय
- स्कूल में शिक्षकों को रहना होगा उपस्थित
बिलासपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन ने समय में परिवर्तन कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 तक लगेंगे।
क्योंकि देखा जा रहा है कि लगातार गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप विद्यार्थियों को परेशान कर रही है, ऐसे में शासन ने विद्यार्थियों को सुविधा देते हुए समय में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव बुधवार से लागू हो जाएगा।
लेकिन शिक्षकों को इस समय निर्धारण से दूर रखा गया है, क्योंकि चुनाव का वक्त है और लगातार अधिकारियों का निरीक्षण भी स्कूलों में हो रहा है क्योंकि यही मतदान केंद्र भी बना है, ऐसे में स्कूल में निर्धारित समय तक सभी शिक्षकों को रुकने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
हालांकि, मई महीने से गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ हो जाएगी। लिहाजा यह निर्देश केवल अप्रैल महीने के लिए है तो वही जून के दूसरा सप्ताह से स्कूल प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद वापस स्कूल संचालित होने लगेगी।
भूपेश बघेल को मिला मानहानि का नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और एआईसीसी सदस्य अरुण सिसोदिया ने मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने वकील सौरभ चौबे के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा है और 15 दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा है। दरअसल भूपेश बघेल ने कांग्रेस में कुछ लोगों को ''स्लीपर सेल'' बताया था। स्लीपर सेल वाले बयान के बाद उन्हें अब खासा विरोधों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल भूपेश बघेल ने कहा था कि, कांग्रेस में कुछ लोग खराब नीयत से स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। वे पार्टी की बेहतरी नहीं चाहते हैं। उनका यह बयान उन कार्यकर्ताओं के लिए था, जो कि हाल ही में खुले मंचों पर बड़े नेताओं को निशाना साधते हुए अपनी बात रख चुके हैं। दरसअल स्लीपर सेल आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वालों की भाषा है। आतंकवादी संगठन में स्लीपर सेल आम आदमी की तरह काम करते हैं।
