प्रदेश

CG CRIME : मैनपाठ घूमने गए युवकों ने युवतियों से किया दुष्कर्म...दो नाबालिग सहित 4 हिरासत में

जशपुर / पत्थलगांव : आजकल आये दिन कुछ युवक युवतियों को स्कूल एवम कॉलेज के समय पर स्कूली ड्रेस या सिविल ड्रेस में एकांत स्थान पर कहीं ना कहीं बात करते घूमते फिरते आसानी से देखा जा सकता है। वहीं स्कूल कॉलेजों के युवक युवतियां दोनों आपस में मिलने एवम प्यार मोहब्बत के चक्कर में शादी कर एक दूसरे का साथ भाग जाना यह सब आम हो चला है। ऐसे ही एक घटना कल सोमवार को सामने आई है जहां कुछ युवक युवतियां मैनपाट घूमने गए और रास्ते मे उनके साथ दुष्कर्म हो गया।

युवतियों का आरोप है कि उन्हें नशीला पेय देने के कारण वे मदहोश हो गई, जिसकी वजह से उनके साथ यह कांड हुआ। इसके पश्चात वापसी में 2 युवती को बस स्टैंड में उतार दिया गया और 1 युवक युवती को लेकर एक लॉज में रुका, बस स्टैंड में उतरी युवतियों ने अपने परिजनों को फोन पर पूरा मामला बताया। उनके परिजनों के आने के बाद पत्थलगांव पुलिस की मदद से लॉज में रुके युवक युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा और फिर अन्य युवको को भी पकड़ कर थाने लाया गया। जहां उनके साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये युवकों में 02 बालिग एवं 02 नाबालिग हैं।

और पढ़ें ...

बाइक के पहिए पर दुपट्टा फंसने से हुआ हादसा, दो युवती की गई जान, दो घायल…

 राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़-बढ़ईटोला मार्ग पर मंगलवार सुबह ठेलकाडीह क्षेत्र की रहने वाली दो कॉलेज छात्राओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बाइक में दोनों छात्राओं समेत 4 लोग सवार थे। एक छात्रा की चुन्नी पहिये में फंस गई, जिसके चलते अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। घटनास्थल पर दो छात्राओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक और एक अन्य युवती गंभीर रूप से हादसे में घायल हो गए।

बता दें कि ठेलकाडीह क्षेत्र की सेमरा की रहने वाली रश्मि वर्मा और डुमरडीह निवासी विक्टोरिया पाल खैरागढ़ स्थित रानी रश्मिदेवी महाविद्यालय की एमए पूर्व की परीक्षा देने घर से निकली थी। ठेलकाडीह चौक में खड़े होकर दोनों बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान छात्राओं का सहपाठी कैलाश अपनी बहन लीलावती वर्मा को लेकर बाइक से चौक में पहुंचा। जिससे दोनों को उसने अपनी बाइक में बिठा लिया। खैरागढ़ से लगभग 10 किमी पहले बढ़ईटोला के पास एक छात्रा की चुन्नी बाइक के पहिये में फंस गई, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक समेत सभी गिर गए।

हादसे में रेशमी वर्मा और विक्टोरिया पाल की मौत हो गई, जबकि कैलाश और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पेंड्री बांध के पास दुपट्टा बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। एक साथ चार लोगों को लेकर खैरागढ़ जा रही बाइक काफी तेज गति में थी। दुपट्टा फंसने के कारण यह हादसा हुआ। खैरागढ़ एएसपी नेहा पांडे ने बताया कि दो छात्राओं की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

Breaking : घर वालों ने घूमने से किया मना तो 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सूरजपुर : सूरजपुर के बसदई गांव में एक 11वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को कोरिया घूमने जाने की इच्छा थी, लेकिन उसे घर वालों ने मना किया था। जिससे नाराज होकर छात्रा ने आत्महत्या की. फ़िलहाल चौकी बसदई पुलिस जांच में जुटी है।

आत्महत्या के चेतावनी संकेत क्या हैं?

चेतावनी के संकेतों से पता चलता है कि किसी व्यक्ति को आत्महत्या का प्रयास करने का तत्काल खतरा हो सकता है:

  • मरने की इच्छा या खुद को मारने की इच्छा के बारे में बात करना
  • खालीपन या निराशा महसूस करने या जीने का कोई कारण न होने के बारे में बात करना
  • फंसे हुए महसूस करने या यह महसूस करने के बारे में बात करना कि कोई समाधान नहीं है
  • असहनीय भावनात्मक या शारीरिक दर्द महसूस होना
  • दूसरों पर बोझ बनने की बात कर रहे हैं
  • परिवार और दोस्तों से दूरी बनाना
  • महत्वपूर्ण संपत्तियां दे देना
  • मित्रों और परिवार को अलविदा कहना
  • वसीयत बनाने जैसे मामलों को व्यवस्थित करना
  • बड़े जोखिम उठाना जिससे मृत्यु हो सकती है, जैसे अत्यधिक तेज़ गाड़ी चलाना
  • अक्सर मौत के बारे में बात करना या सोचना
और पढ़ें ...

राजनांदगांव कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरा नामांकन...नेता प्रतिपक्ष महंत सहित कई कांग्रेसी रहे मौजूद

राजनांदगाव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आज अपना नामांकन भर दिया है। राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष और अन्य कांग्रेसी विधायकों की मौजूदगी में भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए 384 लोगों के फॉर्म भरे जाने के मामले को लेकर कहा कि बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा इसके साथ ही कांग्रेस की राशि फ्रिज करने के मामले को लेकर भी उन्होंने बयान दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को अपना नामांकन पत्र भूपेश बघेल द्वारा सौंपा गया वहीं नामांकन दाखिल करने के दौरान भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कई कांग्रेसी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आईटी मामले में कल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया इतने दिन डेढ़ महीने तक हमें परेशान करते रहे हमारे कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी परेशान रहे, यहां कोशिश यही है कि लोकतंत्र में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार कर रही है।

 
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है, आज मैंने भी नामांकन भरा है कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में यहां से मुझे क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिलेगा। 26 तारीख का इंतजार सब कर रहे हैं सब का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। इसके साथ ही भूपेश बघेल ने कई विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की। 
और पढ़ें ...

सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर...गोलीबारी जारी, कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

बस्तर। बस्तर में  नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षबलों के जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। वही 7 अन्य नक्सली गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। यह पूरा एनकाउंटर गंगालूर में सामने आया हैं।

मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की। सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबबिक मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं और संख्या बढ़ सकती है। कई ऑटोमैटिक हथियारों भी बरामद किए जाने की खबर है। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन हुए हैं जिनमें अब तक 9 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

और पढ़ें ...

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत...जानिए पूरा मामला…!!

बिलासपुर:- प्रदेश में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा को हाईकोर्ट से राहत मिली है. शराब घोटाला मामले में एफ़आइआर दर्ज कर एसीबी / ईओडब्लू जांच कर रही है. आज सुनवाई के दौरान एसीबी/ईओडब्ल्यू ने जवाब पेश करने कोर्ट से समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने 2 हफ्ते का समय दिया, तब तक याचिकाकर्ता अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा के विरुध्द Acb/Eow की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है. हालांकि एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच जारी रहेगी. मामले की सुनवाई जस्टिस एनके चंद्रवंशी की कोर्ट में हुई.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के समय कथित शराब घोटाला मामला सामने आया था. ईडी ने इस मामले में कार्यवाही की और यह पाया कि राज्य सरकार की सरकारी दुकानों से ही नक़ली होलोग्राम वाली शराब बेची गईं. ईडी के अनुसार इस घोटाले में अनवर ढेबर ने अरुण पति त्रिपाठी के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह संचालित किया, जिसके प्रभाव के आगे पूरा सरकारी तंत्र (आबकारी विभाग) बेबस था.

ईडी के अनुसार, इस मामले के किंगपिन अनवर ढेबर को असीमित ताक़त भूपेश सरकार में प्रभावशाली अधिकारी अनिल टुटेजा से मिलती थी. इस मामले में ईडी ने गिरफ़्तारी की कार्रवाई शुरू की तो सुप्रीम कोर्ट से इस मसले पर आदेश जारी हुआ कि ईडी इस मसले पर कोई कार्रवाई किसी भी रुप में नहीं करेगी.

और पढ़ें ...

*07 अप्रैल तक भरे जाएंगे नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म*

*07 अप्रैल तक भरे जाएंगे नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म* *13 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश* *अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर 07 अप्रैल तक ऑनलाईन कर सकेंगे आवेदन* रायपुर 01 अप्रैल 2024/छत्तीसगढ़ में शासकीय और निजी कॉलेजों में वर्ष 2024-25 शैक्षणिक सत्र में स्नातक नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 07 अप्रैल 2024 निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर ऑनलाईन 07 अप्रैल तक भर सकते है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 13 जून 2024 को आयोजित होगी। व्यवसायिक परीक्षा मण्डल के संयुक्त नियंत्रक श्री जे. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन कोई परीक्षा शुल्क अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थिंयों को ऑनलाईन आवेदन भरने के बाद 08 अप्रैल से 10 अप्रैल तक त्रुटि सुधार की सुविधा भी रहेगी। स्कूटनी एवं प्रवेश प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 और संशोधन नियम 2022 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, काउसलिंग, आवंटन आदि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर प्राप्त की जा सकती है।
और पढ़ें ...

*भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे - कांग्रेस*

*भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे - कांग्रेस* रायपुर/01 अप्रैल 2024। भाजपा अपने भ्रष्टाचार को हिंदुत्व के नाम पर छुपाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे उसका जवाब देने के बजाय भाजपाई भ्रष्टाचार के आरोपों को हिन्दुत्व के आड़ में छुपाना चाह रहे। राईस मिलर लॉबी में अवैध वसूली की बातें सार्वजनिक है इस मामले में कौन संलिप्त है? किनके इशारे पर हो रहा है? सरकार को इसका जवाब देना चाहिये न कि आरोपों से बचने के लिये अनर्गल बयानबाजी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब-जब भाजपा के ऊपर भ्रष्टाचार के प्रमाणिक आरोप लगता है या भाजपा असफल साबित होती है वह राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व के आड़ में अपने पाप छुपाना चाहती है। तीन माह में ही विष्णुदेव सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी है। नक्सल घटनायें बढ़ गयी है। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी है। मासूम बच्चियों के साथ दुराचार की एक दर्जन से अधिक घटनायें हो गयी। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में तीन माह में 57 हत्यायें हुई है। राजधानी में तीन गोलीबारी की घटना हो गयी। सरकारी आश्रमों में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। रेत माफिया सक्रिय हो गया है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है। जमीनों के नामांतरण रोकने खसरे लॉक करवा कर भयादोहन कराया जा रहा है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में भ्रष्टाचार है। जब भ्रष्टाचार पर सवाल होता है तब भाजपाई धर्म की आड़ लेकर बचना चाहते है।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : डीएसपी को किया गया लाइन अटैच, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप...जाने पूरा मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री थाना प्रभारी का पदभार संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर ने एक युवक को बिना वजह बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित युवक के पीठ व कमर के नीचे चोट के गंभीर निशान है। पीड़ित ने डीएसपी को मनोरोगी बताया है। कोरबा एसपी ने दर्री थाना प्रभारी का पदभार सम्हाल रहें प्रशिक्षु डीएसपी को थाने से हटा दिया है।

दर्री थाने में एक युवक पर महिला से शराब पीकर गाली गलौज का अपराध दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक आदतन अपराधी है। उसे पकड़ने पुलिस कल रविवार की दोपहर एरिगेशन कॉलोनी गई थी। पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो आरोपी के भाई को उठा कर थाने ले आयी। भाई का पता पूछते हुए उसे कमरे में बंद कर प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर जो कि थाना प्रभारी दर्री का प्रभार सम्हाल रहें है ने अन्य पुलिस वालों के साथ मिलकर जमकर पीटा। मारपीट से युवक की पीठ को कमर के नीचे गंभीर चोटे आई हैं जो फोटो में भी दिख रही। बेरहमी से मारपीट के चलते युवक ने टॉयलेट तक कर डाला।

पीड़ित युवक बबलू का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें उसने बताया कि टीआई अविनाश कंवर उसके भाई को लेने आए थे। मैंने सहयोग करते हुए कहा कि सर वह घर पर नहीं है आप घर देख लीजिए। जिस पर उन्होंने तुम बैठो बोल मुझे थाने ले आए और कमरे में बंद कर बिना गलती बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित ने डीएसपी अविनाश कंवर को मनोरोगी बताते हुए पुलिस से हटाने की मांग भी की।

इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी और दर्री टीआई अविनाश कंवर को SP सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया अटैच कर दिया है। वहीं इस मामले में टीआई को तत्काल प्रभाव से दर्री थाने से हटा दिया गया है और मामले की जांच को जिम्मेदारी कोरबा एएसपी UBS चौहान सौंपी गई है। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : मंदिर को चोरों ने फिर बनाया निशाना...बेशकीमती शिवलिंग ले उड़े शातिर, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में बीते रात अपराधिक तत्वों ने शिवलिंग को निशाना बनाया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ओखर गांव के गतवा तालाब स्थित शिव मंदिर में अपराधिक तत्वों ने मंदिर के शिवलिंग की चोरी का मामला सामने आया है। इससे पहले भी मस्तूरी क्षेत्र में प्रसिद्ध मंदिर से मूर्ति चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है।बताया जा रहा हे की जिस शिवलिंग की चोरी हुई है वह बेशकीमती ग्रेनाइट से निर्मित है, यही वजह मानी जा रही है की अपराधिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिस तरह से अब चोर मंदिरों को निशाना बना रहे है, वह दर्शाता है कि पुलिस का खौफ इनके अंदर नही है। हालाकि, अब शिवलिंग के चोरी होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वही उम्मीद की जा रही है की चोरी में लिप्त अपराधिक तत्व के लोग जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

और पढ़ें ...

31 हजार से अधिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता हेतु किया गया दीवार लेखन

कोण्डागांव, 01 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कहीं दीवार लेखन तो कहीं रंगोली, मेहंदी, रैली एवं मानव श्रृंखला द्वारा लोगों को मतदान हेतु मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतंर्गत डीएमएम विनय सिंह के मार्गदर्शन में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिले के सभी ग्रामों में कुल 31 हजार 501 स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य किया गया है। जिसमें बड़ेराजपुर विकासखण्ड में 3860, केशकाल विकासखण्ड में 5620, कोण्डागांव विकासखण्ड में 12500, माकड़ी विकासखण्ड में 5450 एवं फरसगांव विकासखण्ड में 4071 स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त रंगोली कार्यक्रम का आयोजन 340 स्थानों पर किया गया जिसमें स्व सहायता समूह की 4562 महिलाओं ने भाग लिया। मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन 273 स्थानों पर किया गया जिसमें 2226 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं 194 स्थानों पर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रैली का भी आयोजन मतदाताओं को जागरूक करने हेतु किया गया। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मानव श्रृंखला द्वारा मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रयोग का भी संदेश दिया जा रहा है।

और पढ़ें ...

जीत गए कवासी लखमा, एक ही वार में प्रतिद्वंदी को कर दिया ढेर, देखिये Video …

जगदलपुर। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और कोंटा विधायक कवासी लखमा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार कवासी लखमा मुर्गा लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

दरअसल, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा चुनावी प्रचार के दौरान पुसपाल गांव में चुनावी प्रचार में पंहुचे थे। इस दौरान पारंपरिक मुर्गा बाजार में ग्रामीणों के बीच पहुंचे कवासी लखमा का यह अलग अंदाज दिखा। यहां कवासी लखमा मैदान में एक मुर्गा लेकर आए और दूसरे व्यक्ति जो खेल में उनका प्रतिद्वंदी था वह भी मुर्गा लेकर लेकर आया। जिसके बाद दोनों के मुर्गों के बीच लड़ाई हुई और एक ही वार में कवासी लखमा का मुर्गा जीत जाता है। 

कवासी लखमा की मुर्गे की जीत पर मौके पर मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई। कवासी लखमा अपने चुनावी प्रचार के सिलसिले में बस्तर जिले के पुसपाल गांव पहुंचे हुए थे और यहां गांव में चल रहे मुर्गा लड़ाई में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने भी मुर्गा लड़ाया, जिसमें उनके मुर्गे ने बाजी मारी ली। 

लखमा के मुर्गे ने मारी बाजी

आदिवासी अंचल बस्तर में मुर्गा लड़ाई आदिवासियों के मनोरंजन का केंद्र है। जिले के हर गांव में मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इस मुर्गा लड़ाई में चुनाव के हार जीत को लेकर भी दाव लगाए जाते हैं। एक तरफ पूरे देश में लोकसभा चुनाव में हार जीत को लेकर सियासी पठक का दौर जारी है। दूसरी तरफ अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर पूर्व मंत्री कवासी लखमा चुनावी प्रचार के बीच खुद मुर्गा लड़ाई कराते दिखाई पड़े। 

लखमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला डबल इंजन की सरकार से है। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लकमा ने अपनी जीत का दावा किया, लेकिन इस मुकाबले को कड़ा मुकाबला बताते हुए चुनाव प्रचार के लिए शेष बचे 17 दिन तक बस्तर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव गांव तक और एक-एक ग्रामीण तक पहुंचने की लखमा ने दावा किया। 

 
https://twitter.com/Kawasilakhma/status/1774460021897891941
और पढ़ें ...

रायपुर लोकसभा अंतर्गत तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक संपन्न

रायपुर लोकसभा अंतर्गत आज रायपुर जिले के तीन विधानसभाओं की महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक लोकसभा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज पूरा देश मोदीमय हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी से विकसित राष्ट्र बने की ओर अग्रसर है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें रायपुर सहित छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर केंद्र में मोदी जी की सशक्त सरकार बनानी है ताकि पिछले दो कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो काम किए हैं उससे भी बड़े काम उनके तीसरे कार्यकाल में होना है। छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह जी की सरकार ने जो विकास के कार्य किए थे वह कार्य 2018 से 2023 के बीच में पूरी तरह से बाधित हो चुका था। जिसे भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में पुनः ही बनते ही गति देने का काम कर रही है। और मोदी की गारंटी में जो वादे किए थे उनके अधिकांश वादे 100 दिन में ही पूरी हो गए हैं। हमें जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुंचना है।

रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है और उन योजनाओं का लाभ प्रदेश सहित पूरे देश की महिलाओं को मिल रहा है। इस अवसर पर लोकसभा के संयोजक श्री अशोक बजाज जी ने कहा उज्ज्वला योजना से लेकर मातृत्व वंदना योजना सहित लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण से लेकर पंचायत चुनाव में 50% भागीदारी महिलाओं की होगी। वहीं दूसरी और प्रदेश की भाजपा सरकार है जो अपनी वादे के मुताबिक प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने का वादा किया था उसकी भी शुरुआत भाजपा की प्रदेश सरकार ने विगत 10 मार्च को कर दी है। हमें जनता के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर जनता को जागरूक करने एवं कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाना है।

इस अवसर में श्रीमती मीनल चौबे ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दूरगामी सोच है वह अपने पहले कार्यकाल से ही महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी सहित अनेक विषयों को लेकर अनेक योजनाएं बनाए हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए रेडी टू इट निर्माण का कार्य महिलाओं को सौंपा था जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छीन कर प्रदेश की महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया था। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें भ्रष्ट कांग्रेस और उनके गठबंधन के दुष्प्रचार से हमें बचना है और प्रदेश की महिलाओं को इसे अवगत भी करना है। हमें रायपुर लोकसभा में बड़े अंतर से जीत के साथ छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है।

इस दौरान बैठक में रायपुर लोक सभा की चुनाव कमिटी के महिला संपर्क प्रमुख श्रीमती मीनल चौबे, श्रीमती अंबिका यदु, डॉ. किरण बघेल , तथा रायपुर लोकसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की पदाधिकारी ममतासाहू सीमासाहू, श्रद्धा मिश्रा श्रद्धा मिश्रा कृतिका जैन मिली बनर्जी,सुजाता सुमन सिंह नीलम सिंह , शैलेंद्र परखनिया,अर्चना शुक्ला,मौजूद रही।

और पढ़ें ...

कलेक्टर कार्यालय में लगी आग...डिप्टी कलेक्टर के केबिन में रखे फर्नीचर और रिकार्ड जलकर हुए खाक

कोरबा। कोरबा कलेक्टर कार्यायल में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में आज सुबह अचानक आग लग गयी। घटना की जानकारी जब तक लोगों को होती, तब तक आन ने भयंकर रूप ले लिया और केबिन में रखे फर्नीचर और दस्तावेज जलकर खाक हो गये। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

कलेक्टर कार्यायल कोरबा में आग लगने की ये घटना आज सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग की बतायी जा रही है। पिछले तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज कलेक्टर कार्यायल खुला था। आफिस के कर्मचारी अधिकारियों के केबिन खोलकर साफ-सफाई करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान कलेक्टोरेट बिल्डिंग के गाउंड फ्लोर पर डिप्टी कलेक्टर विकास चैधरी के चेंबर में एकाएक आग लग गयी। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और चेंबर में रखे फर्नीचर के साथ ही दस्तावेज पूरी तरह से जल गये।

उधर सुबह के वक्त हुए इस आगजनी की घटना से कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल वाहन पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन इस भीषण आग में दफ्तर में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इस घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि एसी में शार्ट शर्किट होने की वजह से चेंबर में आग फैल गयी। फिलहाल इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है। लेकिन आग पर काबू पाने के दौरान कुछ देर के लिए कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था।

और पढ़ें ...

36 प्रकार के वादा कांग्रेस ने किए था पर एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ी ने इस बार 11 की 11 सीट जीतने का किया दावा

महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान

 मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ी ने इस बार 11 की 11 सीट जीतने का किया दावा 

मोदी की गारंटी को हमने पूरा किया है

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को लेकर कहा कि वो यहां आएंगे इससे जनता में कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है

कांग्रेस केवल झूठी वादा करती है 36 प्रकार के वादा कांग्रेस ने किए था पर एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया

कांग्रेस कह रहे कि प्रत्येक महिलाओं को ₹8000 देंगे अगर कांग्रेस अपनी पुराने वादा को पूरा किए रहते तो जनता उन पर विश्वास करती

11 की 11 से भारतीय जनता पार्टी जीत रही है क्योंकि हमारी सरकार ने कम समय में अधिक कार्य किए हैं और मोदी की गारंटी पर काम भी लगातार कर रहे हैं

10 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत हमने 70 लाख से अधिक महिलाओं को उनके खाता में पैसे दिए हैं

कांग्रेस नेताओं पर हुई FIR को लेकर मंत्री ने कहा

कांग्रेस पार्टी कभी भी जनता के हित के लिए कार्य नहीं करती है

सिर्फ भ्रष्टाचार के विषय में सोचती है

साथ ही कहां की कांग्रेस भ्रष्टाचार से पुरी सनी हुई है

और कहां की कांग्रेस कभी जनता हित के बारे में सोचती नहीं है और ये कभी सोचेंगे भी नहीं


कांग्रेस की घोषणाओं को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि 5 साल तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही थी

सरकार में रहकर भी कोई घोषणा को पूरी नहीं कर पाई

अब महालक्ष्मी योजना की घोषणा की है और जब सरकार बनेगी तो हम पूरा करेंगे

अगर बात छत्तीसगढ़ की  जाए तो जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी तो महिलाओं के पेट पर लात मारने का काम कांग्रेस ने किया था

और किस हक से कह रहे है कि हम प्रति महीने₹8000 महिलाओं को देंगे

अगर एक भी घोषणा पूरी हुई रहती तो लोग अपेक्षा करते चाहे किसान,महिला,युवा हो उनके लिए कांग्रेस ने केवल वादे किए वादों पर कोई काम नहीं किया

प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से जो वादे हमने किए थे उन्हें एक-एक करके पूरा कर रहे हैं और आगे भी करेंगे

और पढ़ें ...

अब कालें कोट नही पहनेंगे वकील...नया गाइड लाइन हुआ जारी…

अंबिकापुर। राज्य अधिवक्ता परिषद कार्यकारिणी समिति छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी से अधिवक्ताओं को काला कोट पहनने की बाध्यता से राहत हेतु 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक छूट प्रदान की गई है। संशोधित अधिवक्ता अधिनियम 1961 की धारा 49(1)(जीजी) के तहत अधिवक्ताओं द्वारा पहनी जाने वाली पोशाकों के नियमों में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों, अधीनस्थ न्यायालयों, न्यायाधिकरणों या प्राधिकरणों में उपस्थित होने वाले वकील ऐसा पोशाक पहनेंगे, जो शांत और गरिमामय होगा। जिसके तहत –
अधिवक्ता

(ए) एक काले बटन वाला कोट, चपकन, अचकन, काली शेरवानी और एडवोकेट गाउन के साथ सफेद बैंड।

(बी) एडवोकेट गाउन के साथ एक काला खुला ब्रेस्ट कोट, सफेद शर्ट, सफेद कॉलर, कठोर या मुलायम और सफेद बैंड।किसी भी स्थिति में जींस को छोड़कर लंबी पतलून (सफेद, काला, धारीदार या ग्रे) धोती पहनें। बशर्ते कि सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय, सत्र न्यायालय या सिटी न्यायालय के अलावा अन्य न्यायालयों में बैंड के बजाय काली टाई पहनी जा सकती है।

महिला वकील –

(ए) काली पूरी बांह की जैकेट या ब्लाउज, सफेद कॉलर सख्त या मुलायम, सफेद बैंड और एडवोकेट्स गाउन के साथ।

सफेद ब्लाउज, कॉलर के साथ या बिना, सफेद बैंड के साथ और एक काले खुले ब्रीड कोट के साथ। या –

(बी) साड़ी या लंबी स्कर्ट (सफेद या काला या कोई हल्का या हल्का रंग बिना किसी प्रिंट या डिजाइन के) या फ्लेयर (सफेद, काला या काली धारीदार या ग्रे) या पंजाबी पोशाक चूड़ीदार कुर्ता या सलवार कुर्ता दुपट्टे के साथ या बिना दुपट्टे के (सफेद या काला) या काले कोट और बैंड के साथ पारंपरिक पोशाक। *- उच्चतम न्यायालय में उपस्थित होने के अलावा अधिवक्ताओं का गाउन पहनना वैकल्पिक होगा या उच्च न्यायालयों में.

* सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को छोड़कर गर्मियों के दौरान काला कोट पहनना अनिवार्य नहीं है। “उपरोक्त संशोधित नियम IV के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को छोड़कर, गर्मियों के दौरान काला कोट पहनना अनिवार्य नहीं है।”

* उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायपालिका को 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक नियम IV का पालन करने कहा गया है। सचिव स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ अमित कुमार वर्मा के द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में भारतीय विधिज्ञ परिषद नई दिल्ली द्वारा ड्रेस कोड के संबंध में पारित नियम के अधीन धारा 49 (1) (जी) (जी) अंतर्गत अधिवक्ता अधिनियम 1961 के नियम 4 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा अधिवक्ताओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय न्यायालय में उपस्थिति हेतु कोट पहनने से छूट प्रदान की गई है। इस संबंध में छग उच्च न्यायालय के अधिनस्थ न्यायालयों में व्यवसायरत अधिवक्ताओं को दिनांक 1 अप्रेल 2024 से 15 जुलाई 2024 तक न्यायालय में उपस्थिति के समय काला कोट पहनने से छूट प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया है।

और पढ़ें ...