प्रदेश

CG BREAKING : बड़ी सफलता : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दो महिला सहित चार माओवादी ढेर...भारी मात्रा में हथियार जब्त

बीजापुर : - छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पोलमपल्ली क्षेत्र में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह नक्‍सली मारे गए हैं।पुलिस की ओर से सघन सर्चिंग अभियान जारी है। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, इसकी जवाबी कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जानकारी अनुसार मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर छह नक्सलियों के शव बरामद हुए। जिनमें दो महिला और चार पुरुष शामिल है । घटनास्थल व इसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है।

 नक्‍सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ मुठभेड़ हुई है। शव के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं। बता दें कि तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षा बलों के जवान पोलमपल्ली, चिपुरभट्टी इलाके में गई थी। जहां चिपुरभट्टी व तालपेरू नदी के किनारे मुठभेड़ हुई।

 

और पढ़ें ...

ज़िला बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया होली मिलन का आयोजन

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट / बिलासपुर  :-  पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ज़िला पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों को होली पर्व एवं अच्छी ड्यूटी के लिए दी शुभकामनाएँ जिला पुलिस बिलासपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा होली पर्व के दौरान क़ानून/सुरक्षा व्यवस्था को लगन एवं मेहनत से ड्यूटी कर शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। होली पर्व के दूसरे दिन दिनांक 26/3/24 को पुलिस ऑफ़िसर्स मेस ,पुलिस लाइन, समस्त थाना चौकी में पुलिस होली हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें रजनेश सिंह (भापुसे) पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएँ दी। अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और बधाई देकर ख़ुशी मनाये।
इस दौरान उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)बिलासपुर, अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर, अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर, नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर, सुश्री पूजा कुमार भापूसे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, उमेश प्रसाद गुप्ता अधीक्षक सिविल लाइन , निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा , सिद्धार्थ बघेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू , उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, डी आर टंडन उप पुलिस अधीक्षक अजाक, सुश्री अनीता प्रभा मिंज उप पुलिस अधीक्षक iucaw , अजय कुमार आईपीएस प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक , श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, सहित शहर के थाना चौकी प्रभारी एवं अन्य अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर।राजधानी के अभनपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां एक नाबालिक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

बस्तर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा आज दाखिल करेंगे नामांकन...पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

बस्तर :- बस्तर में बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले ही दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन फार्म खरीदा है. आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रखा गया है. 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है.

बस्तर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा आज  नामांकन भरने जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा बस्तर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी आयेगी नजर। आज सुबह 11.30 बजे निकली जाएगी नामांकन रैली। इस रेली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता  शामिल होंगे । कांग्रेस ने बस्तर से कवासी लखमा को सौंपी है कमान। बता दे पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर की जिम्मेदारी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सोपी गई थी पर इस बार उनका टिकट काटकर जिम्मेदारी कवासी लखमा को सौंप गई है

 
और पढ़ें ...

मंगलवार के दिन करें ये आसान उपाय, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

मंगलवार के दिन करें ये उपाय मंगलवार के दिन ऋण मोचन अंगारक स्त्रोत का पाठ करना विशेष फलदाई रहता है. इस पाठ को करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी शुभ फलदाई होता है.

ज्योतिष कुंडली में मंगल मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है। धार्मिक मान्यता है कि संकट मोचन की भक्ति करने से साधक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। साथ ही साधक को अतुल बल की प्राप्ति होती है।

और पढ़ें ...

शासकीय एवं निजी स्थानों से अब तक हटाए गए 5700 पोस्टर एवं बैनर लोकसभा आम निर्वाचन-2024

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों के द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिए शासकीय एवं अशासकीय भवनों पर नारे लेखन एवं बैनर, पोस्टर तथा विद्युत और टेलीफोन के खंभों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झंडियां लगाई जाती हैं, जिसके कारण शासकीय संपत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम का प्रयोग करते हुए इसे हटाने के निर्देश दिये थे। इसके तहत सार्वजनिक सम्पति से 01 हजार 156 दीवार लेखन, 01 हजार 665 पोस्टर, 01 हजार 160 बैनर और 967 अन्य प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। इसके अलावा निजी सम्पति अंतर्गत 370 दीवार लेखन, 210 पोस्टर, 171 बैनर और 01 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई हैं। इस प्रकार अब तक सार्वजनिक स्थलों से कुल 04 हजार 948 तथा निजी स्थलों से 752 सहित यानी कुल 05 हजार 700 पोस्टर-बैनर हटाये जा चुके हैं।

और पढ़ें ...

त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निवास स्थल पर प्रतिवर्ष होली मिलन का कार्यक्रम

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास् ने समर्थको सहित जमकर खेली होली, (निवास स्थल कोनी में बधाई देने हजारों लोग पहुंचे) बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर/ पार्षद- वार्ड क्रमांक 68, ने पावन पर्व होली के अवसर पर अपने हजारों समर्थकों ,चाहने वालों के साथ जमकर होली खेली, इस दौरान होली को सुबह 9:00 बजे से लेकर दिनभर कोनी बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा के हजारों लोग उनके निवास स्थल बधाई देने पहुंचे, लोग बाजे गाजे, फाग मंडली, लेकर अपने चहेते नेता को बधाई दे रहे थे, त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निवास स्थल पर प्रतिवर्ष होली मिलन का कार्यक्रम रहता है, आने वाले सभी आगंतुकों का ठंडाई, मिठाई ,जलपान से स्वागत किया जा रहा था, त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निवास स्थान कोनी बेलतरा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली के अवसर पर जमकर  धूम रही, लोग डीजे, ताशi बiजi के साथ लोग नगाड़े और फाग  कi भी आनंद लेते रहे, बधाई देने वालों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की संख्या अच्छी खासी थी ,सभी वर्ग ,सामाजिक संगठन एवं सभी राजनीतिक दलों के लोग अपने प्रिय  नेता को बधाई देने पहुंचे थेll

और पढ़ें ...

कांग्रेस देगी 8333 रू. प्रति माह भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू कांग्रेस कार्यकर्ता हर महिला तक घोषणा लेकर जायेंगे

केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस देश के हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 1000 रू. देने की बात करती है। कांग्रेस हर महिला को 8333 रू. महिना देगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करने का वायदा किया है। जिससे हर महिला को 1 लाख रू. हर साल देने की गारंटी है। कांग्रेस का मानना है कि देश की उन्नति तभी संभव है जब आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाया जाये। इसलिये कांग्रेस ने मातृशक्ति को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का बीडा उठाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलाओं को 1 लाख रू सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों के हर महिला मतदाता तक पहुंचायेंगे इस हेतु पार्टी बेनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को बताया जायेगा कि कांग्रेस की सरकार उनके आर्थिक उन्नति के लिये कितना बड़ा क्रांतिकारी कदम उठायेगी पूरा भरोसा है लोकसभा में महिलाओं का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं को सालाना 1 लाख देने के अलावा उन्हे आत्म निर्भर बनाने के लिये अनेक कदम उठायेगी। कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशावर्कर, आंगनबांड़ी तथा मिड्उे मील कार्यकताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा। महिलओं के कानून अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जायेगा।

 

और पढ़ें ...

होली के पहले नक्सलियों ने किया खुनी खेल...जवान को मारी गोली

बीजापुर। नक्सली अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. होली के पहले बीजापुर में नक्सलियों का खुनी होली खेल सामने आया है. बीजापुर के अटल आवास में निवासरत DRG का जवान घर से बाहर निकल रहा था उसी समय नक्सलियों ने उसे गोली मार दी. जिसके बाद परिवार वालों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया जहां जवान का उपचार जारी है.

 इस घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीजापुर शहर से लगे गोरना मैनकेली के जंगल से लगे अटल आवास परिसर में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम ने फायरिंग किया. जिसमें DRG का जवान दीपक दुर्गम को गोली लगी है. घायल जवान का इलाज बीजापुर अस्पताल में जारी है. घायल जवान की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है. इस पूरे मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है.

और पढ़ें ...

लोकसभा प्रत्याशी लखमा पर पैसे बांटने का आरोप, मंत्री कश्यप बोले- चुनाव लड़ने का तरीका

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा में जोर शोर से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने जगदलपुर से की है। रविवार को वे जगदलपुर के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा का भ्रमण शुरू कर दिया। उन्होंने जगदलपुर के होलिका दहन का कार्यक्रम करने वाली समिति को कैश में चंदा दिया। पैसे देते हुए उनकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आचार संहिता के दौरान इस तरह कैश चंदे के रूप में देने की कोशिश को लेकर भाजपा ने पूर्व मंत्री पर आचार संहिता की उल्लंघन का आरोप लगाया है।

वहीं इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि लोकसभा की प्रत्याशी बनने के साथ ही उन्होंने इस तरह से कैश बांटकर चुनाव लड़ने के तरीके का इजहार कर दिया है। भाजपा इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत भी करने जा रही है।

दरअसल, जनसंपर्क के लिए निकले कवासी लखमा बस्तर के मावली मंदिर के सामने जोड़ा होलिका दहन समिति से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समिति को चंदा दिया। उनके पैसे देने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

और पढ़ें ...

भाई ने भाई के साथ खेली खूनी होली : छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतार दिया मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

कोंडागांव। जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपदर मैनपुर का है।

ग्राम डुमरपदर मैनपुर निवासी प्रार्थीया पांचोबाई यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मार्च को शाम करीब 5 बजे उसका देवर शिवराज यादव घर आकर लड़ाई करने लगा। शिवराज प्रार्थिया पांचोबाई को तुम मेरी पत्नी राजोबाई यादव को सिखा पढ़ा कर उसके मायके भगाई हो और जिस जमीन पर पानी नहीं आता फसल करने मुझे दिए हो, कहकर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर प्रार्थिया के पति शिवप्रसाद यादव ने शिवराज को समझाने की कोशिश कि, लेकिन शिवराज आवेश में आकर पास रखे ईंट से शिवप्रसाद के सिर पर मार दिया। इतना ही नहीं घर में रखे कुल्हाड़ी से उसके बाए हाथ और कंधे पर वार किया, जिससे शिवप्रसाद को गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस पर केशकाल थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में शिवराज यादव ने बताया कि उसे खेती के लिए ऐसी जमीन दिए हैं, जिस पर पानी नहीं रूकता है, खेती अच्छी से नहीं होती। इससे नाराज होकर उसने अपने भाई को कुल्हाड़ी से मार दिया, जिससे शिवप्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और कुल्हाडी को जब्त कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया है। 

और पढ़ें ...

BREAKING : होली से ठीक पहले नक्सलियों ने जवान को मारी गोली...नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में रंगो का पर्व होली से ठीक पहले माओवादियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बीजापुर जिला में नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने एक डीआरजी जवान को गोली मार दी। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना जिला मुख्यालय के गोरना मैनकेली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त जंगल की तरफ़ से लगे हुए अटल आवास परिसर में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम के द्वारा अचानक फायरिंग किया गया। माओवादियों के इस फायरिंग की घटना में डीआरजी के जवान दीपक दुर्गम के पीठ में गोली लग गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही हडत्रकंप मच गया। घायल जवान को तत्काल बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थित बतायी जा रही है। होली से ठीक एक दिन पहले घटी इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। माओवादियों के इस करतूत के बाद पुलिस की टीम सतर्क हो गई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम पुलिसकर्मियों के क्वार्टर और शहर के अन्य इलाकों में गश्त कर रही है।

और पढ़ें ...

होलिका दहन-होली पर मंडराया बारिश का खतरा! ये है IMD की भविष्यवाणी, जानिए मौसम का हाल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद तेज धूप खिली हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम में बदलाव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं।

आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश और देश में होली की धूम है। आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा। होली की धूम छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में जगह-जगह पर होलिका दहन की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में आज पूरे शहर गांवों के चौक चौराहों पर लकड़ी इकट्ठा कर होलिका जलाई जाएगी। बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा। चुनाव और पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद है। शहर के कई इलाकों में आज भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।राजधानी रायपुर में आज 700 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के अलर्ट मोड पर है। 11.15 से 12.30 के बीच होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। आज सुबह 9.55 से रात 11.13 तक भद्रा का साया रहेगा इस वजह से 11.13 के बाद होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

और पढ़ें ...

दुकान में आग लगते ही फटा सिलेंडर...40 लाख से ज्यादा का सामान जल कर खाक, मची अफरा-तफरी

 बलौदाबाजार। शहर के मंडी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात आग लगने लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर और वेल्डिंग दुकान में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ. रात होने से जनहानि तो नहीं हुई पर दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटनास्थल पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की करीब नौ टैंकरों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. घटना रात लगभग 2.30 बजे के आसपास बताई जा रही है.

हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकानदार विनोद पारवानी को बड़ा झटका लगा है दुकान में रखे लगभग 30 से 40 लाख रूपये का पेंट, वार्निस, प्लास्टिक तिरपाल, जाली सहित पेंट बनाने की मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो हो चुकी है और एक बड़ी क्षति दुकानदार को हुई है. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर व वेल्डिंग दुकान में भी आग की लपट पहुंची. जिससे वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया और एक बड़ा धमाका हुआ. रात होने से धमाके से जनहानि तो नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टला गया. वहीं दुकान में रखे लगभग पांच लाख का सामान जलकर खाक हो गया है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि असल कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल एक बड़ी जनहानि होने से बच गयी. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

और पढ़ें ...

दुकान में आग लगते ही फटा सिलेंडर...40 लाख से ज्यादा का सामान जल कर खाक, मची अफरा-तफरी

बलौदाबाजार। शहर के मंडी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात आग लगने लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर और वेल्डिंग दुकान में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ. रात होने से जनहानि तो नहीं हुई पर दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटनास्थल पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की करीब नौ टैंकरों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. घटना रात लगभग 2.30 बजे के आसपास बताई जा रही है.

हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकानदार विनोद पारवानी को बड़ा झटका लगा है दुकान में रखे लगभग 30 से 40 लाख रूपये का पेंट, वार्निस, प्लास्टिक तिरपाल, जाली सहित पेंट बनाने की मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो हो चुकी है और एक बड़ी क्षति दुकानदार को हुई है. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर व वेल्डिंग दुकान में भी आग की लपट पहुंची. जिससे वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर फट गया और एक बड़ा धमाका हुआ. रात होने से धमाके से जनहानि तो नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टला गया. वहीं दुकान में रखे लगभग पांच लाख का सामान जलकर खाक हो गया है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि असल कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल एक बड़ी जनहानि होने से बच गयी. घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

और पढ़ें ...

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर...IED की चपेट में आने से दो जवान घायल

बीजापुर : जिले में नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के एसपी नजर बनाये हुए हैं।

ऑपरेशन में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और कोबरा के जवान शामिल हैं। बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि पीड़िया के जंगलो में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल

वहीं दूसरी ओर एंटी नक्सल ऑपरेशन में जाते हुए बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...