साहित्य

CRIME : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद ने भी फंदे पर लटक कर मौत को लगाया गले

रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुडुमकेला नवाडीह निवासी युवक ने अपनी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब होने से परेशान होकर पहले उसकी हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया उक्त मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार धरमकुमारी माझी पति पंचराम माझी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुडुमकेला नवाडीह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि धरमकुमारी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से खराब थी। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था।

इसके साथ ही झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका पति पंचराम माझी काफी परेशान रहता था। इस कारण रविवार की रात जब धरमकुमारी खाट पर सो रही थी तब पंचराम ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के भय से उसने उसी कमरे में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

सुबह जब मृतक मृतिका के दोनों बच्चे अपने दादी के पास से उस कमरे में गए तब उन्होंने दोनों को मृत हालत में पाया। यह घटना गांव में आग की तरफ फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और धरमकुमारी तथा उसके पति पंचराम के शव को पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। आगे की कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस कर रही है।

और पढ़ें ...

*घर मे घूसकर लूट करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार

*घर मे घूसकर लूट करने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।* *घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी शत् प्रतिशत लूटी गई मशरूका के साथ किये गये गिरफ्तार।* *आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मशरूका सोने के मंगल सूत्र एवं अंगूठी बरामद।* *घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व नकली पिस्तौल किया गया जप्त।* *नाम आरोपी -* 01. सुभाष निषाद उर्फ मोगली पिता संतोष निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लॉक सी/46, अशोक नगर सरकण्डा। 02. बाबू अली उर्फ बाबू ईरानी उर्फ अशरफ अली पिता कैप्टन अली उम्र 27 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर। 03. शिवराम यादव उर्फ बंटी यादव पिता संतोष यादव उम्र 32 वर्ष निवासी भूकम्प अटल आवास थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर। *जप्त मशरूका -* 01. *2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना,* 02. *1 नग सोने की अंगूठी* 03. *घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709* 04. *प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद दिनांक 09.08.2024 को प्रार्थिया शालिनी देवांगन पति सुभम देवांगन निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर की रिपोर्ट दर्ज करायी कि तीन अज्ञात व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे उनके भूमि विहार स्थित घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र एवं अंगूठी करीब 18 ग्राम किमती 70000/- रू. लूट कर मौके से फरार हो गये हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध मे तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया, जो स्वयं तत्काल थाना सरकण्डा पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र के सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने व गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने निर्देशित किये। पुलिस अधीक्षक से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में सरकण्डा पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों के भागने के संभावित रूट पर लगभग 100 सीसीटीव्ही कैमरों का निरीक्षण किया गया। एवं क्षेत्र के गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने पर सरकण्डा पुलिस टीम को दिनांक 10.08.2024 को घटना के संबंध में आवश्यक व अहम सुराग मिला। जिसके आधार पर संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी एवं उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किये एवं लूटी गई माल मशरूका को आपस में बांट लेना बताये। जिनके मेमोरण्डम के आधार पर लूट हुआ शत प्रतिशत माल मशरूका 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी पृथक-पृथक बरामद किया गया तथा आरोपियों द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709 एवं प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सरकण्डा पुलिस टीम की उक्त सफलता व व्यवसायिक दक्षता पर सराहना की गई है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. तोप सिंह नवरंग, उप निरी. कृष्णा साहू, सउनि देवेन्द्र तिवारी, सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. राकेश यादव, आर. विकास यादव, आर. विवेक राय, आर. संजीव जांगड़े, आर. इमरान अली, आर. मणीशंकर मिश्रा की अहम भूमिका रही। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

◆ 24 घंटे भीतर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्‌तार। ◆ तीन आरोपी गिरफ्‌तार। ◆ आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त कार जप्त। गिर० आरोपी का नाम: *01* यजुवेन्द्र सिंह चंदेल पिता बनमाली चंदेल उम्र 41 साल *02*. प्रमोद सिंह चंदेल पिता कृष्ण कुमार चंदेल उम्र 50 साल *03* अखिलेश सिंह पिता नरेन्द्र पाल सिद्ध उम्र 47 साल तीनो साकिनान रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनाक 08.08 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.08.2024 को शाम को 05:00 बजे के आस पास अपने घर लाल खदान से डिघोरा जाने के लिए बस का इतजार करते हुए दर्रीघाट में खड़ी थी उसी समय यजयेन्द्र सिंह का फोन आया और बोला की मेरे साथ चलना हैं तो मैं बोली ठीक है और प्रमोद चदेल अपनी सफेद कलर के कार में आया जिसमे मुझे बैठने बोला कार में दो व्यक्ति थे एक प्रमोद दूसरा उसका दोस्त यजवेन्द्र था ये लोग मेरे से बात चीत करते हुए मुझे ग्राम रिस्दा मंडी के पास ले गये औ वहा पर स्थित एक कमरे में शाम करीबन 07:00 बजे बारी-बारी से मेरे साथ दोनो कमरे में बलात्कार किये है कुछ देर बाद अखिलेश सिंह आया वो भी मेरे साथ बलात्कार किया मेरे बार बार मना करने के बाद भी तीनो लोग सामूहिक रूप से बलात्कार किये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहरा के दिशा निर्देश पर आरोपी यजुवेन्द्र सिंह चंदेल, प्रमोद सिंह चंदेल अखिलेश सिंह को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर आज दिनांक 09:08 2024 का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सउनि शिव चन्द्रा राजेश सिंह ममता दुबे आरक्षक शिवधन बंजारे मिथलेश सोनवानी, शशीकरण कुरै महिलाआरक्षक चंदा यादव अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा।। बिलासपुर मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

अंतर्राज्यीय बसोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 52 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद

अंतर्राज्यीय बसोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 52 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ज्वेलरी दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का अंत हुआ जब बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय बसोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस सफल ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने लगभग 33 किलोग्राम चांदी के जेवर, 125 ग्राम सोने के जेवर, 4 लाख रुपये नकद, और चोरी में उपयोग की गई एक होंडा सिटी कार व पल्सर मोटरसाइकिल सहित कुल 52 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। शातिर गिरोह की गिरफ्तारी पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की। लगातार जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद, पुलिस को संदिग्धों की पहचान उनके शरीर पर बने टैटू से हुई। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एडीशनल एसपी अनुज कुमार, डीएसपी उदयन बेहार, और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम 7 दिनों तक मध्य प्रदेश के सिंगरौली, बैढन, सरई, बरगवा, और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर जैसे स्थानों में कैंप कर स्थानीय और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर इस गिरोह के सदस्यों को चिन्हित करने में कामयाब रही। आरोपियों की सूची गिरफ्तार आरोपियों में लालमन उर्फ बड़का (54 वर्ष), रामधीन बसोर (56 वर्ष), सियाराम बसोर (51 वर्ष), लालजी उर्फ किनका बसोर (35 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हैं और जिन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, चोरी की संपत्ति को खरीदने वाले राजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया (37 वर्ष), मनीश सोनी उर्फ सोनू (30 वर्ष), और उनके सहयोगी अमित सिंह (33 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। चोरी की योजना और कार्यवाही का विवरण यह गिरोह मुख्य रूप से सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी करता था और इसे बेचकर लाभ कमाता था। 15-16 जुलाई की रात को बिलासपुर के सीपत इलाके में स्थित दामोदर ज्वेलर्स में चोरी की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। लगभग 24.50 लाख रुपये की चोरी की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और 500 से अधिक कैमरों की जांच के बाद संदिग्धों का हुलिया और उनके शरीर पर बने टैटू के निशान को पहचानने में सफल रही। साइबर सेल बिलासपुर की टीम ने भी तकनीकी इनपुट्स के माध्यम से मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि उन्होंने तपकरा, जिला जशपुर में एक और ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के कारण यह योजना विफल हो गई। गिरोह की गिरफ्तारी से जुड़े अन्य मामले इस गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले भी कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में हुई चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस टीम की सराहना और पुरस्कार की घोषणा पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की सराहना की है। उन्होंने एडीशनल एसपी श्री अनुज कुमार, डीएसपी श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह, और थाना सीपत के निरीक्षक निलेश पांडेय सहित पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। अपराध के खिलाफ सतर्कता प्रदेश में लगातार हो रही ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटनाओं को देखते हुए प्रदेश सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी बिलासपुर पुलिस से जल्द से जल्द मामले को सुलझाने की अपील की थी। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने न केवल इन चोरियों पर लगाम लगाई है, बल्कि जनता में सुरक्षा का विश्वास भी बहाल किया है। यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा प्रहार है और पुलिस की मुस्तैदी का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। इससे साबित होता है कि अपराधियों के लिए कानून के लंबे हाथों से बच पाना संभव नहीं है। आगे की कार्रवाई आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

CRIME : मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी...पति ने पीट-पीट कर ले ली जान

कबीरधाम :  कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी-लेदरा में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी पति खेलन उर्फ राऊत धुर्वे (30) पुत्र देवलाल धुर्वे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम तेलियापानी-लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी खेलन ने छह अगस्त की रात को हत्या कर दी थी। इसके बाद वह सात अगस्त से फरार था। आठ अगस्त को पुलिस ने आरोपी को पास के ही गांव से गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में आरोपी खेलन ने बताया कि छह अगस्त की रात को अपने बड़े भाई के घर में त्योहार मना रहे थे। रात में पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी व मामा के साथ मारपीट की। उसका मामा डर से भाग गया। इसी बात को लेकर आरोपी खेलन ने अपनी पत्नी को लकड़ी से सिर, गला, चेहरे पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)बीएनएस का अपराध दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें ...

लूट की 04 घटनाओं को अंजाम देने वाले 01 आरोपी तथा विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 04 गिरफ्तार

लूट की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लूट के प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित कर पतासाजी करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है।  
 
01. प्रार्थी वरूण देव पटेल ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 06.08.2024 को रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने मो0सा0 होण्डा साईन मंे पेट्रोल खत्म हो जाने पर  मो0सा0 को धकेलते हुये अपने घर ग्राम सेंध जा रहा था, तभी कोटराभांठा बस्ती मंदिर हसौद के सामने मो0सा0 सवार 04 व्यक्ति आये और प्रार्थी को रोककर अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने पास रखें पेचकस को दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये उसके पीठ मंे वार करने के साथ ही हाथ मुक्का से मारपीट कर उसके जेब में रखें मोबाईल फोन, नगदी रकम 620 एवं ड्रायविंग लायसेंस को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 552/24 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
02. प्रार्थी डागा प्रसाद जांगडे ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 06.08.24 को 
रात्रि खाना खाकर करीबन 10.00 बजे रोड किनारे खेत को देखने के लिए पैदल गया था वहां से वापस घर आ रहा था तभी ग्राम परसदा एवं क्रिकेट स्टेडियम के बीच सूनसान स्थान पर मोटर सायकल में सवार चार व्यक्ति आकर प्रार्थी को रोककर ग्राम पलौद जाने वाले रास्ता कौन सा है कहकर पुछे तो प्रार्थी रास्ता बताया उसके बाद चारों मो0सा0 से उतरकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं अपने पास रखें पेचकस से उसके पीठ में वार कर चोट पहुंचाकर प्रार्थी के पेंट के जेब में रखंे माबाईल फोन एवं आधार कार्ड को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 553/24 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
लूट की उक्त घटनाओं के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल द्वारा थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक सचिन सिंह को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण के प्रार्थियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थलों का निरीक्षण किया गया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियों से आरोपियों के हुलिये व उनके द्वारा उपयोग किये जाने वाले दोपहिया वाहनों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने दोपहिया वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा वाहन स्वामी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर बालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देना बताया गया, कि प्रकरण में तीनों की पतासाजी करते हुए आरोपी ओम चन्द्राकर एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 अन्य बालकों को भी पकड़ा गया। 
 
लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में चारों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने के अतिरिक्त दिनांक 06.08.24 को ही थाना आरंग क्षेत्र में एक व्यक्ति से 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 2,000/- रूपये लूटने के साथ ही दिनांक 07.06.24 को थाना राखी क्षेत्र में हाईवा वाहन चालक से नगदी रकम 10,000/- रूपये व अन्य दस्तावेज लूट करना बताया गया। 
 
आरोपी/अपचारियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 501/24 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. तथा थाना राखी में अपराध क्रमांक 134/24 धारा 394, 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।
 
चारों आरोपी/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 03 नग मोबाईल फोन एवं लूट की घटनाओं मंे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/पी क्यू/9354 जप्त कर कार्यवाही किया गया। 
 
घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुका है। 
और पढ़ें ...

धारदार कटारनुमा चाकू लेकर घूमने वाला आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र में बढ़ते चाकूबाजी की घटना मे रोक लगाने हेतु अभियान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर थाना क्षेत्र में अभियान चलायी जा रही थी कि आज दिनांक 07.08.2024 को  जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोवा शराब दुकान के पास आम सार्वजनिक स्थान पर अपने पास एक धारदार लोहे का चाकू रखकर घुम रहा है जो गंभीर घटना कारित कर सकता है कि सूचना पर मौका पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के शरीर को चेक करने पर अपने कमर मे पैंट मे छिपाकर एक लोहे का धारदार चाकू रखा मिला। जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है  तथा पूर्व मे आरोपी के विरूद्ध जारी हुआ था स्थायी वारंट को तामील कर माननीय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :- शिवा महानंद उर्फ शिबु पिता नानू महानंद उम्र 24 साल साकिन बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नं 22 मकान नं 4 दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर छ.ग.

और पढ़ें ...

सुकमा ब्रेकिंग सुकमा जिले में एक सक्रिय नक्सली ने किया आत्मसर्पण

सुकमा जिले में एक सक्रिय नक्सली ने किया आत्मसर्पण

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाई जा रही नियद नेल्लानार योजना का दिख रहा असर

कोंटा थाना क्षेत्र का रहने वाला है आत्मसमर्पित नक्सली

नक्सली को आत्मसमर्पण करवाने में 208 कोबरा का रहा विशेष प्रयास

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : बेटे ने पिता के सिर पर पत्थर से वारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

कोरबा। बड़े बेटे ने ही 200/रू के लिये पिता की हत्या कर दी। पाली थाना क्षेत्र का मामला है। ग्राम नुनेरा चौक पारा में महेश राम ऊर्फ महेन्द्र अगरिया अपने पिता भवन सिंह को ईंट पत्थर से सिर में मारकर हत्या कर दिया। आरोपी महेश बताया कि दोपहर 12:00 बजे इसके पिता भवन सिंह उम्र 52 साल, जीजा बुधराम दोनो इसके बडे पिताजी के खाली मकान झोपडीनुमा में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तब यह वहां जाकर अपने पिता से 200/रू पैसा मांगा जिस पर भवन सिंह विवाद करने लगा। तब यह गुस्से में आकर पास में पड़े ईंट व पत्थर से सिर में मार दिया, जिससे इसके पिता बेहोश होकर गिर गया और पास के कुआं में डाल दिया।

मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 0/2024 धारा-194 बीएनएसएस कायम किया गया। प्रथम दृष्टया धारा 103(1), 238 बीएनएस का पाये जाने से मौके पर ही देहाती नालसी 0/2024 धारा 103(1), 238 बीएनएस अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी महेश ऊर्फ महेन्द्र अगरिया उम्र 28 साल साकिन नुनेरा को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

और पढ़ें ...

CG - बेटे की निर्मम हत्या: मां को आया था बचाने, शराबी पिता ने गले-सीने पर चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मां को बचाने गए पुत्र की पिता ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। चाकू बरामद कर आरोपी पिता राजेंद्र उर्फ राजू साठे उम्र 58 साल निवासी सामंतपुर गौरेला को गिरफ्तार किया गया है। गौरेला थाना क्षेत्र का मामला है। बीती रात थाने में सूचना प्राप्त हुआ कि सामंतपुर में राजेंद्र साठे के द्वारा अपने पुत्र को घरेलू विवाद पर से चाकू मार दिया है। जिसे डायल 112 के द्वारा अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर के द्वारा आकाश साठे को मृत घोषित कर दिया गया। 

थाना गौरेला की टीम के द्वारा मौके में पहुंच कर आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच पर पाया गया कि मृतक आकाश साठे और उसके पिता राजेंद्र कुमार शराबी किस्म के थे और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पिता पुत्र का आपस में विवाद होता था। बीती रात को भी राजेन्द्र और उसकी पत्नी का भी किसी पारिवारिक कारणों से विवाद हो रहा था। उसी दौरान आकाश भी वहां पहुच गया। जिसके बाद पिता पुत्र में वाद विवाद इतना बढ़ा की पिता राजेन्द्र ने घर मे रखे चाकू से बेटे आकाश पर हमला कर दिया। हमला गले और सीने में किया, जिससे आकाश की मौत हो गई। प्रकरण में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें ...

*बदमाशों पर हो रही कड़ी कार्यवाही - चार आदतन अपराधी जिला बदर

*रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने एसएसपी संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के चार आदतन अपराधियों को किया जिला बदर* *बदमाशों पर हो रही कड़ी कार्यवाही* जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर गौरव सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी फरीद खान पिता अब्दुल हमीद उम्र 30 वर्ष साकीन बंधवापरा थाना पुरानी बस्ती, राजेश्वर उर्फ सोमू निषाद पिता सूरज निषाद उम्र 24 साल साकिन कंडरापारा थाना तिल्दा, शेख सरवर पिता शेख सत्तार उम्र 31 वर्ष चुनाभट्टी थाना गंज और यासीन अली पिता सराफत अली उम्र 37 साल साकिन दलदल सिवनी थाना पंडरी को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस द्वारा दर्जनों अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है, जो प्रक्रिया में हैं l कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की 5 ख के तहत् दाण्डिक प्रकरणों में पारित आदेश दिनांक 29/07/2024 अनुसार यह आदेश दिया है कि 24 घंटे के अन्दर जिला- रायपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बलौदा बाजार जिले क्षेत्र से तीन माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है। इन सभी को इस आदेश का तुरन्त पालन करने और पालन न करने पर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इन बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराध में चालान और कार्यवाहियां हुई है। फरीद खान के विरुद्ध वर्ष 2013 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी देने, वसूली, आर्म्स एक्ट एवं अवैध शराब बेचने आदि के कुल उन्नीस अपराध पंजीबद्ध है। सोमू निषाद के खिलाफ 2015 से लगातार हत्या, छेड़छाड़, मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट,जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़, वसूली, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध घटित कर आमजन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। उसके विरुद्ध कल 12 अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां हुई है। शेख सरवर के खिलाफ 2009 से लगातार मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट,जान से मारने की धमकी देने, वसूली जैसे गंभीर अपराध घटित कर आमजन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। उसके विरुद्ध कल 10 अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां हुई है। यासीन अली के खिलाफ 2010 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट,जान से मारने की धमकी देने, गांजा बेचना जैसे गंभीर अपराध घटित कर आमजन को आतंकित करने एवं उनके मध्य भय उत्पन्न करने में संलिप्त है। उसके विरुद्ध कल 17 अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां हुई है।
और पढ़ें ...

Crime : बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

रायपुर। रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि अनुपम नगर के पास कुछ लोग दोपहिया वाहनों की अवैध बिक्री करने की योजना बना रहे हैं।
 सूचना के आधार पर पुलिस के टीम मौके पद दबिश देकर आरोपी सूरज यादव 24 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरदहा, पवन साहू 23 वर्ष निवासी नरदहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रकाश यादव उर्फ राजा 24 वर्ष निवासी ग्राम नरदहा भाटापारा, दुर्गेश कुमार साहू 23 वर्ष निवासी ग्राम दनिया थाना गण्डई, हितेन्द्र कुमार साहू 23 वर्ष निवासी ग्राम नवांगाव खुर्द, थाना परपोडी, किशन यादव 20 वर्ष निवासी भाटापारा नरदहा को गिरफ्तार किया है। 
 
चोरी की तकनीक-
आरोपी दोपहिया वाहनों के हैंडल लॉक को पैर से तोड़कर और स्वीच वायर को डायरेक्ट करके बाइक चोरी करते थे। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी की गई बाइक को दुर्गेश कुमार साहू, हितेन्द्र कुमार साहू, और किशन यादव को बेचते थे। आरोपियों ने चोरी की बाइक की पहचान छुपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट बदलकर और वाहनों को मोडिफाई कर दिया करते थे।
 
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 22 चोरी की गई बाइक और एक दोपहिया वाहन का इंजन, कुल मिलाकर लगभग 16 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें ...

CG - घर आये जीजा को साले ने उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, साले सहित तीन गिरफ्तार

जशपुर। पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। ससुराल आये दामद की हत्या करने वाले साले सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बहन से रोज- रोज मारपीट से तंग आकर घर आये जीजा की साले और उसके साथियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। घटना बागबहार क्षेत्र के ग्राम सरईटोला बरपारा की है। मामले में खुलासा होने की बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये हैं पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, मृतक संजय खलखो निवासी जजगा थाना सीतापुर 19 जून को अपने ससुराल सरईटोला गया था। जहाॅं रात 9-10 बजे लगभग संजय खलखो का साला राजू एक्का, डेढ़साला कुंजबिहारी व गांव का विजय किस्पोट्टा द्वारा संजय खलखो को तुम हमारी बहन को ठीक से नहीं रखते हो, उसकी शादी दूसरी जगह करायेंगें। ये कहते हुए लड़ाई-झगड़ा कर तीनों ने मारपीट की।

घटना में संजय के दाहिने आँख, पीठ, सीना, पेट में चोंट आने से पीड़ित को 21 जून को ईलाज हेतु सीतापुर लाया गया। जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर शव का पीएम कराया गया। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

प्रकरण की जांच दौरान मुखबीर सूचना पर दबिश देकर सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपी राजू एक्का 27 साल, 2- कुंजबिहारी एक्का 32 साल, विजय किस्पोट्टा 23 साल सभी निवासी सरईटोला बरपारा थाना बागबहार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

और पढ़ें ...

छ.ग. राज्य आयोग की सभी सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हुआ। महिलाओं को न्याय दिलाने में सभी सदस्यों का हमेशा सहयोग रहा डॉ. किरणमयी नायक

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा (सरगुजा), श्रीमती अर्चना उपाध्याय (कोरबा) एवं श्रीमती बालो बघेल (बस्तर) का कार्यकाल पुरा हुआ। 3 वर्ष पूर्व 5 सदस्यों की नियुक्ति हुई थी जिसमें श्रीमती राठौर की कार्यकाल के दौरान स्वर्गवास हो गया था एवं डॉ. अनिता रावटे ने 2 माह पूर्व इस्तीफा दे दिया था। बाकी तीनों सदस्यों ने अपना कार्यकाल दिनांक 27 जुलाई 2024 को पूर्ण किया।

ज्ञात हो कि पांचो सदस्यों ने 27 जुलाई 2021 को आयोग में पदभार ग्रहण किया था। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के निर्देश पर आयोग द्वारा सदस्यों की विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन आयोग मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात करते हुये अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा (सरगुजा), श्रीमती अर्चना उपाध्याय (कोरबा) एवं श्रीमती बालो बघेल (बस्तर) का मेमेन्टो श्रीफल एवं शाल द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें आयोग के सदस्य सचिव  मनोज कुमार, सहायक संचालिका श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुये अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि उनकी नियुक्ति के 1 वर्ष पश्चात् पांचो सदस्यों की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के पहले अध्यक्ष द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री छ.ग. शासन से विशेष निवेदन किया गया था कि सभी संभागों से सदस्यों की नियुक्तियां की जाय ताकि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने में तथा सभी क्षेत्रों में आयोग के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में आयोग को सहयोग मिलता रहे। फलस्वरूप लगभग सभी संभागों के अन्तर्गत सदस्यों की नियुक्ति हुई थी खास करके बस्तर और सरगुजा संभाग को विशेष ध्यान रखते हुये नियुक्ति की गई थी। अंत में अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि आयोग के कार्यों में एवं महिलाओं को जल्द से जल्द न्याय दिलाने में आप सभी का अनुभव की वजह से ही हमने हजारों की संख्या में महिलाओं को उनका अधिकार दिला पाये। हमारी कोशिश रहेगी कि भविष्य में भी आप सभी के अनुभव का आयोग को सहयोग मिलता रहे।

सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने कहा कि जब हम किसी परिवार से जुडते है तो उनसे अलग होने में तकलीफ होती है यह 3 वर्ष कब समाप्त हुआ पता ही नहीं चला। अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के साथ इस 3 वर्ष में बहुत कुछ सीखने को मिला। सदस्य के रूप में भले ही यह मेरा आखरी दिन है मगर महिलाओं को न्याय दिलाने में आगे भी कार्य करते रहेंगे।सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने कहा कि मैं बस्तर संभाग की एक छोटे से गांव से आती हूं मुझे डॉ. किरणमयी नायक की वजह से महिलाओं को न्याय दिलाने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं अध्यक्ष जी की आभारी हूँ। आयोग में सदस्य के रूप में अध्यक्ष के साथ कार्य करने के उपरान्त बहुत कुछ सिखने को मिला। महिलाओं के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे। आयोग परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद।

सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने कहा कि इन 3 वर्षों में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के साथ में कार्य करने पर बहुत कुछ सीखने को मिला आज मेरे कार्यकाल का अंतिम दिवस है मगर यह मुझे भरोसा ही नही हो रहा है कि मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया। आप सभी के सहयोग से यह 3 वर्ष कैसे बीता पता ही नहीं चला। आप सभी के सहयोग के लिए मै आमारी हुँ।

कार्यक्रम के समाप्ति पर सदस्य सचिव मनोज कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगणों के साथ में सदस्य सचिव के रूप में कार्य करने का भले ही कम दिनों का अनुभव रहा हो मगर बस्तर जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए मैने देखा है कि पिछले 4 वर्षों में माननीय अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सभी सदस्यों ने हजारों की संख्या में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर महिलाओं को हर संभव प्रयास करते हुये न्याय दिलाया है।

और पढ़ें ...

Crime : बाप ने बेटे को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

महासमुंद :- जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां ग्राम भीथीडीह में शुक्रवार करीब दोपहर 4 बजे बाप बेटे के बीच झगड़ा हुई जिसमे बाप ने बेटे की धारदार टंगिया से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है

बताया जा रहा है कि, खाना पीना नहीं देने को लेकर अक्सर पिता बेटे को झगड़ा और मारपीट करता था। घटना के समय घर में पत्नी और बच्चे नहीं थे। कई बार पिता जान से मारने की धमकी दे चुका था। बेटे को घर में अकेले पाकर पिता ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल। मौके पर पहुंची पिथौरा पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर भेज दिया है।

और पढ़ें ...

CG - रिश्ते हुए शर्मसार : दो कलयुगी पिताओं ने अपने ही बच्चों के साथ की घिनौनी हरकत...एक ने बेटे को उतारा मौत के घाट

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आये हैं। जहां दो शराबी पिताओं ने अपने ही बच्चों के साथ घिनौनी हरकत की है। एक ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। तो वहीं दूसरे ने नशे में धुत होकर अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इन दोनों ही मामलों में आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पहली घटना में पिथौरा के कमारपारा गांव के निवासी दीवान कमार (55 वर्ष) ने रोज की तरह ही शराब पीकर घर पर अपनी पत्नी और बेटे से लड़ाई किया। इसके बाद शराबी दीवान कमार की पत्नी अपने बेटे राजू कमार (22 वर्ष) को घर में अकेला छोड़कर पास के गांव चरौदा में रथयात्रा देखने गई। पत्नी के जाते ही शराबी ने फिर अपने बेटे से लड़ाई शुरू कर दी और इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पिता दीवान ने अपने ही बेटे के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता दीवान कमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में एक शराबी पिता ने नशे में धुत्त होकर अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, शराबी पिता अपने क्षेत्र के एक निवासी के घर से अपनी बेटी को वापिस लेने गया था। वापसी के दौरान कोमाखान के पास पहुंचते ही नशे में धुत पिता की अपनी ही बेटी पर नीयत खराब हुई और शराबी ने अनाचार की घटना को अंजाम दे दिया। 

और पढ़ें ...