साहित्य

*अपराधियों पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*अपराधियों पर रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अपराधों पर नियंत्रण कर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु अपराधिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित नशीली पदार्थो व अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके तारतम्य में विगत 04 दिवस में रायपुर के अलग - अलग थानों में *सट्टा के 15 प्रकरणों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी रकम 29,660/- रूपये, आबकारी एक्ट के 61 प्रकरणों में 62 आरोपियों के विरूद्ध, आर्म्स एक्ट के 06 प्रकरणों में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 नग कट्टा, 02 नग जिंदा कारतूस एवं 05 नग चाकू तथा नारकोटिक एक्ट के 05 प्रकरणों में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 किलो 232 ग्राम गांजा, 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) एवं नगदी रकम 75,680/- रूपये जप्त करने के साथ ही 132 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधित धाराओं* के तहत् संबंधित थानों में कार्यवाही किया गया। आरोपियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
और पढ़ें ...

पति अपनी पत्नी को 10 हजार भरण-पोषण देगा

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती बालो बघेल व श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 232 वीं व जिला स्तर पर 108 वीं सुनवाई हुई। रायपुर जिले में आयोजित जनसुनवाई में कुल 30 प्रकरण में सुनवाई की गई।

आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में दोनो पक्ष उपस्थित थे। आवेदिका अनावेदकगण के एकता चौक कबीर नगर स्थित मकान में निवासरत् है। जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। मकान का पुनः निर्माण करने के लिए सारा समान खरीद कर पड़ा है। जिसकी कीमत लाखों में है। इस संदर्भ में अनावेदकगणों ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। अनावेदकगणों का कहना है कि आवेदिका उस मकान को छोड़कर साथ रह सकती है। जिसके लिए आवेदिका तैयार है। आवेदिका को अपने देवर के व्यवहार से आपत्ति है जिसके लिए आयोग की काउंसलर द्वारा मौके पर समझाईश दिया जायेगा। एक सप्ताह के अंदर आवेदिका कबीर नगर के मकान को खाली करके अनावेदकगणों के साथ उनके घर में रहेगी। उक्त अवधि में आयोग की काउंसलर आवेकिा के साथ मौके पर उपस्थित रहेगी। इस स्तर पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया की सड़क के आवारा कुत्तों के द्वारा बच्चों को दौड़ाया और काटा जा रहा था। बच्चों को बचाने का प्रयास आवेदिका वह उसके पति के द्वारा किया गया था, उसे लेकर अनावेदिका ने आवेदिका व उसके पति के खिलाफ पशु क्रूरता की शिकायत कर वीडियों वायरल कर दिया गया था। दोनों पक्षों को विस्तार से सुने जाने पर स्पष्ट हुआ की दोनों पक्षों नेथाने में FIR दर्ज करा रखी है। चूंकि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया की अनावेदक पति और पिता की जिम्मेदारी नहीं उठाता है, घर खर्च हेतु कोई राशि नहीं देता है। आवेदिका के स्वयं के खर्चों से घर चल रहा है। अनावेदक द्वारा आवेदिका पर शक किया जाता है। इन बिन्दुओं पर दोनों पक्षों की काउंसलिग किया गया जिसमें अनावेदक प्रति माह 10 हजार रूपये घर खर्च देगा। इस प्रकरण की निगरानी एक वर्ष तक किया जायेगा। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति के विरूद्ध आंतरिक परिवाद समिति में एक छात्रा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। आज की सुनवाई में आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे। आवेदिका ने बताया की अनावेदक विभागाध्यक्ष आवेदिका के पति है जो कि पत्रकारिकता विश्वविद्यालय के असोसिएट प्रोफेसर है जिनके खिलाफ छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। परिवाद व समिति को सुना गया। उन्होनें बताया की शिकायतकर्ता छात्रा ने आवेदिका के पति के विरूद्ध स्पष्ट शिकायत नहीं किया था और गोल-मोल तरीके से बाते कर रही थी जिससे यह अहसास हुआ की शिकायत किसी के भहकावे या दबाव में किया गया है। इस पर आवेदिका के पति प्रोफेसर ने बताया की छात्रा की मां ने परिवाद समिति के सुनवाई में कहा था कि मुख्य अनावेदक पत्रकारिकता विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष जैसा कहेगें हम वैसा निर्णय लेगें। इस पर पत्रकारिकता रजिस्ट्रार ने अपना प्रतिवेदन तैयार किया गया जिससे स्पष्ट है कि अनावेदकगण ने आपसी सहमति और मिलिभगत से आवेदिका के पति के खिलाफ शिकायत किया था। जिसकी जांच आंतरिक परिवाद समिति द्वारा विधिवत तरीके से किया जा रहा था। अनावेदक छात्रा एवं विभागाध्यक्ष ने जिसमें कोई सहयोग नहीं किया तथा आवेदिका के पति के खिलाफ कोई भी स्पष्ट सबूत न मिलने पर परिवाद सहमिति ने प्रकरण समाप्त किया। आयोग ने अनावेदक क्रमांक 1.2 को छोड़कर शेष अनावेदकगणों के नाम को प्रकरण से हटाने का निर्देश देते हुए प्रकरण आगामी सुनवाई में सुनने की बात कही।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने आयोग के समक्ष एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की है कि वह बिना किसी शर्त के अपने पति के साथ रहने को तैयार है तथा प्रकरण समाप्त करना चाहती है। इस प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया है। अनावेदक ने आयोग से अनुरोध किया की आवेदिका के तीन बहने पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन में दखल अंदाजी नहीं करेंगी, जिस पर आवेदिका ने सहमति व्यक्त की। आयोग ने इस प्रकरण में एक वर्ष तक निगरानी हेतु काउंसलर नियुक्त करते हुए प्रकरण समाप्त किया।

और पढ़ें ...

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना कबीर नगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित करने के साथ ही इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली पदार्थाे के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
 
इसी क्रम में दिनांक 16.12.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित यदुवंशी चौक पास कुछ व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखें है तथा बिक्री करने की फिराक मंे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए 04 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सेवा सिंह, उमेश यदु, हरप्रीत सिंह एवं शुभम मिलन निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखा होना पाया गया। जिस पर चारों आरोपियांे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 246/23 धारा 22(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
पूछताछ में आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) को पंजाब से लाना बताया गया है। 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. सेवा सिंह पिता मनजीत सिंह उम्र 28 साल निवासी एल.आई.जी. 2326 सरदार प्रोविजन स्टोर के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।
 
02. उमेश यदु पिता प्रभुलाल यदु उम्र 32 साल निवासी उड़ता हनुमान मंदिर पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। 
 
03. हरप्रीत सिंह पिता कुलदीप सिंह उम्र 28 साल निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। 
 
04. शुभम मिलन पिता प्रदीप मिलन उम्र 28 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।
और पढ़ें ...

दो चोरों को पकड़ने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता...निर्माणाधीन शासकीय अटल आवास से एल्युमिनियम सेन्ट्रींग प्लेट चोरी करते पकड़े गये

आरोपियों के कब्जे से सेट्रींग प्लेट 50नग (470 
     कि.ग्रा.) कीमती 1,50,000/- रू. किया गया 
     जप्त।
 
01. गणेश सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 35 
       वर्ष
02. कैलाश सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 
    19 वर्ष 
     दोनो निवासी खमतराई, थाना सरकण्डा
 
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट // मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकडा  जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर पतासाजी हेतु लगाया गया है, कि दिनाक 14.12.2023 को प्रार्थी स्वदीप चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी ड्रीम इन्क्लेव सोसायटी अशोक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर्यन बिल्डर्स रायपुर द्वारा 145 शासकीय अटल आवास का मकान खमतराई में निर्माण कराया जा रहा है, उक्त कपनी में वह एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है, कि दिनांक 10.11.2023 से 13.12.2023 के मध्य मकान निर्माण कार्य बंद था, कि दिनांक 13.12.2023 को जब काम चालू करने के लिए देखे तो मकान के टीने का दरवाजा को खोलकर कोई अज्ञात चोर द्वारा एल्युमिनियम से बने 50 नग सेट्रींग प्लेट किमती 150000 रू को चोरी कर ले गया है, उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर आरोपी पतासाजी विवेचना में लिया जाकर मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया एवं मुखबीर से जानकारी लिया गया जो बताये कि मोहल्ले का गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी लोग उक्त मकान के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुये देखा गया है, जिससे संदेही गणेश सूर्यवंशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को तलब कर कढ़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर चोरी किये एल्युमिनियम सेंट्रीग प्लेट 50 नग करीब 470 कि.ग्रा. कीमती करीब 150,000 रु. का बरामद कर आरोपी गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
और पढ़ें ...

थाना गुढियारी अंतर्गत दो सटोरियों पर कार्यवाही दो मामलों में 9100/- रूपये जप्त

विवरण- दिनांक 16.12.2023 को थाना गुढियारी पुलिस टीम द्वारा थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर सुलभ शौचालय के पास अभियान के दौरान रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालिक करते सटोरिया मुकेश कुमार पिता दुकलहा राम उम्र 30 वर्ष  साकिन बडा अशोक नगर सरकारी स्कुल के पास थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 4000/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त व सटोरिया टोमन साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बडा अशोक नगर दुर्गा चौक के पास, थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 5100/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढियारी में क्रमशः अपराध क्रमांक 563/23, 564/23 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

 *गिरफ्तार आरोपी - 
 1- मुकेश कुमार पिता दुकलहा राम उम्र 30 वर्ष  साकिन बडा अशोक नगर सरकारी स्कुल के पास थाना गुढियारी रायपुर 
 2- टोमन साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बडा अशोक नगर दुर्गा चैक के पास, थाना गुढियारी रायपुर*

और पढ़ें ...

40 साल की महिला से रेप…पारिवारिक कार्यक्रम में शिक्षक ने वारदात को दिया अंजाम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में 40 वर्षीय महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला आरोपी महिला का रिश्तेदार है, जो पहले माध्यमिक शाला में पदस्थ था। पुलिस ने आरोपी तेरसूराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला पेंड्रा के कोटमी चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक पारिवारिक कार्यक्रम में महिला से दुष्कर्म किया। महिला लोक लाज के डर से घर वालों को घटना की जानकारी नहीं दी थी। महिला को आरोपी तेरसूराम चौधरी ने डराया धमकाया भी था। इसके कुछ दिनों बाद महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया।

महिला को डरा-धमकाकर किया रेप

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी तेरसूराम चौधरी पेशे से शिक्षक है। वह पीड़ित महिला का रिश्तेदार भी है, जिसका महिला के घर में पहले से ही आना-जाना था। आरोपी ने महिला को डराकर वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि रेप के आरोप में तेरसूराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

धारदार चाकू के साथ आरोपी शुभम सिन्हा गिरफ्तार

थाना पण्डरी पुलिस की टीम द्वारा थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत झंडा चौक प्रेमनगर मोवा ब्रीज के पास अवैध रूप से चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को भयभीत करते आरोपी शुभम सिन्हा पिता खेमन सिंह सिन्हा उम्र 19 साल साकिन झण्डा चौक प्रेमनगर मोवा, थाना पंडरी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 389/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

और पढ़ें ...

शराब दुकान के आस-पास संचालित चखना दुकानों सहित विभिन्न स्थानों में अतिक्रमण पर लगातार जारी है ताबडतोड़ कार्यवाही

 रायपुर जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित 59 तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 19 कुल 78 अलग-अलग शराब दुकानों के आस-पास चखना दुकान संचालित करने वाले संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर दुकानों को हटाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही अधिकांश चखना दुकान/ठेला मुख्य मार्ग के ईर्द-गिर्द संचालित हो रहे थे, जिसमें कई व्यक्ति चखना दुकानांे में शराब पीकर आपस में विवाद करते थे जिससे उस मार्ग में गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी होने के साथ ही यातायात भी बाधित होती थी।
 
जिस पर आज दिनॉक 06.12.2023 को भी रायपुर पुलिस, नगरीय/स्थानीय निकाय एवं आबकारी विभाग के आला अधिकारियों/कर्मचारियांे द्वारा ऐसे स्थानों में लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए शराब दुकानों के आस-पास संचालित चखना दुकानों एवं ठेलो को बंद कराकर हटाया जा रहा है।
 
इसके साथ ही प्रशासनिक, रायपुर पुलिस एवं नगरीय/स्थानीय निकाय के आला अधिकारियों/कर्मचारियांे द्वारा रायपुर के अलग - अलग स्थानों में ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित ठेले, गुमटियों व अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है।
और पढ़ें ...

CRIME: सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी, दो नाबालिग गिरफ्तार, ऐसे दिए थे वारदात को अंजाम…

रायपुर: टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत धरम नगर स्थित सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी करने वाले विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत धरम नगर स्थित प्रार्थी के सूने मकान में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिये थे । घटना में संलिप्त दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालक है । एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की ।

घटना में संलिप्त 1 बालक पूर्व में भी नकबजनी व हत्या के प्रयास के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है । दोनों के कब्जे से चोरी की सोने एवं ंचांदी के जेवरात जब्त किये गये है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 5,00,000/- रुपए है ।

प्रार्थी सुरेश कुमार साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह धरम नगर रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 01.12.2023 को शाम करीबन 07.30 बजे अपने परिवार के साथ ग्राम बुडेनी खरोरा गया था, कि दिनांक 03.12.2023 को सुबह कीबन 08.00 बजे प्रार्थी के पडोसी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है। जिस पर प्रार्थी अपने घर आकर देखा तो घर के ऊपर के कमरे के खिडकी में लगा हुआ कूलर कमरे के अंदर रखा हुआ था।

कमरे का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर में रखा आलमारी का ताला टुटा हुआ था एवं उसके अंदर का लॉकर भी खुला था तथा आलमारी में रखा सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के उपर कमरे के खिड़की में लगे कूलर को हटाकर खिड़की के रास्ते घर के कमरे के अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 650/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल/बाल सम्प्रेक्षण गृह से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि विधि के साथ संघर्षरत बालक जो पूर्व में भी थाना टिकरापारा एवं पुरानी बस्ती से चोरी सहित हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरणों में बाल सम्प्रेक्षण गृह, माना में निरूद्ध रह चुका है, को 01 अन्य लड़के के साथ घटना स्थल के आस-पास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 01 अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक पूर्व में भी थाना टिकरापारा से नकबजनी एवं हत्या के प्रयास तथा थाना पुरानी बस्ती से नकबजनी के प्रकरण में बाल संप्रेक्षण गृह, माना में निरूद्ध रह चुका है।

और पढ़ें ...

शादी करने का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने जंगल ले जाकर गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस से बचने शव को जलाया, पढ़ें वारदात की पूरी कहानी

सूरजपुर : सूरजपुर में मिले अधजले लाश कि गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमे प्रेमी द्वारा ही अपनी प्रेमिका की हत्या कर लाश को जलाया गया था। जानकारी अनुसार, जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में बीते 2 दिसम्बर को एक अधजला शव देखा गया था, इस मामले में पुलिस और डॉग स्क्वार्ड की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते 2 दिसम्बर की है, चौकीदार फलेश्वर सिंह ने चौकी तारा में सूचना दिया कि जर्नादनपुर के छोटे जरगा जंगल में एक अधजला शव देखा गया है, जिसपर पुलिस अधिकारियों सहित एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर पहुँचकर बारीकी से जाँच कर रही थी। घटना स्थल और शव के निरीक्षण पर प्रारंभिक दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से शव को जलाए जाने का प्रतीत हुआ। शव पंचनामा के बाद अज्ञात मृतिका की पहचान में लग गई।
 
इसी बीच मृतिका की पहचान लखनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई। जो 30 नवंबर 23 को अपने घर से दीदी के यहां जा रही हॅू कहकर निकली थी। मर्ग कायमी उपरान्त अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 139/23 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
 
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने जघन्य हत्याकाण्ड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही थी, इस दौरान पता चला कि, मृतिका का अतवार साय ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर से पिछले 2 वर्षो से प्रेमसंबंध था, जिसके बाद चौकी तारा पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी अतवार साय की खोजबीन प्रारंभ किया जो फरार चल रहा था, जिसे नागपुर महाराष्ट्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया।
 
प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दिया
 
पूछताछ पर उसने बताया कि 2 वर्षो से मृतिका से प्रेमसंबंध था जो इसे बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी, तब प्रेमिका को जान से मारने की योजना बनाकर 30 नवम्बर को उसे बुलाया और दोनों  मोटर सायकल में बैठाकर मृतिका को जंगल ले गया जहां पर शादी करने की बात को लेकर दोनों में विवाद- हुआ, तब प्रेमी द्वारा प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दिया गया और मृतिका की पहचान न हो पाए साक्ष्य छुपाने की नियत से पेट्रोल डालकर मृतिका को जला दिया और वहां से भाग गया।
 
आरोपी के निशाानदेही पर मृतिका का सीम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, पेट्रोल निकालने में प्रयुक्त पानी की बोतल जप्त कर आरोपी अतवार साय पिता फुलसाय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम वृन्दावन, चौकी उमेश्वरपुर, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें ...

जानलेवा हमला करने वाले आरोपी सुफरान और मेहरान गिरफ्तार

*जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* प्रार्थी आदित्य वर्मा ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जय हिन्द चौक के पास लोधीपारा रायपुर में रहता है तथा जय हिन्द चौक स्थित स्वयं के बर्तन दुकान का संचालन करता है। दिनांक 04.12.2023 को प्रार्थी तथा उसका छोटा भाई अपने दुकान के बगल में खडे़ थे, शाम करीबन 05.40 बजे पंडरी निवासी सम्मी एवं सुफरान दोपहिया वाहन में सवार होकर जयहिन्द चौक से लोधीपारा पंडरी की ओर जा रहे थे इसी दौरान प्रार्थी तथा उसके भाई को जय हिन्द चौक पर खड़े देख दोपहिया वाहन को रोककर सम्मी एवं सुफरान उनके तरफ जाकर उनसे अश्लील गाली गलौच करते हुए प्रार्थी के छोटे भाई पर उसकी हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकू से उसके शरीर पर लगातार वार कर गंभीर रूप से चोटिल कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 384/23 धारा 294, 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, मुर्तजरर सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड़ कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेख सुफरान उर्फ सोनू एवं मेहरान खान उर्फ शम्मी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मंे प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार आरोपी-* *01. शेख सुफरान उर्फ सोनू पिता शेख गुफरान उम्र 23 साल निवासी ताज नगर मस्जिद के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।* *02. मेहरान खान उर्फ शम्मी पिता नाजिम खान उम्र 18 साल निवासी तरूण नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।*
और पढ़ें ...

एकतरफा प्यार में छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, युवक ने सिर-गले पर वार कर किया घायल

बिलासपुर। जिले एकतरफा प्यार में युवक ने कॉलेज छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। छात्रा को सिर और गले में गंभीर चोट आई है। आरोपी ने कॉलेज से लौटने के रास्ते में छात्रा को रोक कर उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया।

कलारतराई निवासी युवती कोटा के निरंजन प्रसाद केशरवानी कॉलेज में इकॉनामिक्स की पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में ग्राम साजापाली का रहने वाला योगेश साहू भी पढ़ता है। 4 दिसंबर की शाम छात्रा कॉलेज से अपने सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान योगेश ने उसे रोक लिया। उसने पहले विवाद किया, फिर चापड़ से गले और पेट में कई बार वार कर भाग गया। सहेली ने इसकी जानकारी कॉलेज पहुंचकर छात्रों और प्रबंधन को दी

हमले के बाद छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी। जिसे कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स रेफर किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने कोटा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश दी, लेकिन तब तक युवक वहां से भाग निकला था। पुलिस उसके दोस्तों और परिजन से पूछताछ कर संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।

और पढ़ें ...

CRIME : स्कूल से घर जा रही छात्रा से हैवानियत...आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में स्कूली बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. स्कूल से घर जा रही छात्रा से आरोपी ने दुष्कर्म किया था. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है.

मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामवतार ध्रुव ने खुलासा करते हुए बताया कि रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में थाने को कल शाम शिकायत मिली थी कि स्कूल से घर आ रही तीन नाबालिग बच्चियों का एक युवक रास्ता रोक लिया और एक मासूम को पकड़ लिया. वहीं अन्य बच्चियों को वहां से भगा दिया. उसके बाद आरोपी पास के अरहर की खड़ी फसल की आड़ में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

घटना की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी की पतासाजी की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेस कर जेल भेज दिया है.

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक से 2 करोड़ 76 लाख का गांजा जब्त

महासमुंद। जिले में पिथौरा पुलिस और सायबर सेल ने नेशनल हाईवे 53 पर गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 517 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 1 करोड़ 34 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ट्रक में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए नेशनल हाइवे 53 टप्पा सेवईया के पास घेराबंदी की थी, इसी दौरान तस्करों को पुलिस की घेराबंदी के बारे में भनक लग गयी। जिसके बाद ट्रक का ड्राइवर और उसका साथी ट्रक हाइवे पर मौजूद एक ढाबे के पास छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक तस्कर ट्रक में खंडा चावल के नीचे गांजा छुपाकर ले रहे थे। मामले में पिथौरा पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 
और पढ़ें ...

साइबर फ्रॉड भारत में एक गंभीर मुद्दा बन गया है. आइए आपको समझाते हैं कि कैसे सावधान रहकर

टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को हर तरीके से बदला है. तकनीक की मदद से हमारे कई काम बहुत आसान हो गए हैं और जिंदगी में आमूलचूल परिवर्तन आ गया है. मगर, यह तकनीक अपने साथ कई खतरे भी लेकर आई है. इनमें साइबर फ्रॉड सबसे अहम है, जिसे इस टेक्नोलॉजी के दम पर ही अंजाम दिया जाता है. साइबर धोखाधड़ी भारत में एक गंभीर मुद्दा बन गया है. इसलिए ऑनलाइन दुनिया में किसी भी प्रकार के फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन करते समय हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है. डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौरान इन तरीकों से आपके साथ ठगी हो सकती है. आइए आपको समझाते हैं कि कैसे सावधान रहकर आप अपने काम निपटाते हुए साइबर फ्रॉड से भी बचकर रह सकते हैं. 

पहचान चुराकर धोखा देना 

साइबर फ्रॉड का सबसे आसान तरीका लोगों की पहचान चुराना है. इसके लिए साइबर क्राइम करने वाले आपका आधार, पैन कार्ड और बैंक से जुड़ी जानकारियां चुराते हैं. इस निजी जानकारी की मदद से पीड़ित के खाते से अवैध रूप से रकम निकाल ली जाती है. इसलिए आप ऐसी जानकारी किसी भी हाल में किसी को भी न दें. 

फर्जी इनवेस्टमेंट स्कीम से बेवकूफ बनाना 

इनवेस्टमेंट के लिए ऑनलाइन सुविधाएं आने के साथ ही अपराधियों को भी मौका मिल गया है. वह हाई रिटर्न का लालच देकर आपको ऐसी स्कीम में फंसाते हैं, जहां पैसा डूबने की ज्यादा आशंका होती है. कई कंपनियां तो निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए ऑफिस भी खोल लेती हैं. काफी पैसा इकठ्ठा होते ही ये कंपनियां ऑफिस बंद कर भाग जाती हैं. इसलिए यदि कोई आपको ऐसी स्कीम के बारे में बताए, जहां रिटर्न बैंक और एनबीएफसी से ज्यादा हो तो साफ मन कर दें.

ईमेल और मैसेज करके लोगों को फांसना 

साइबर फ्रॉड के लिए अपराधी ईमेल, मैसेज या वेबसाइट बनाकर ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि वो वैध कंपनी या व्यक्ति हैं. लोग इनके झांसे में जाकर अपनी जानकारी लीक कर देते हैं और धोखे के शिकार हो जाते हैं. देश में इस तरह के फिशिंग स्कीम बहुत तेजी से सामने आए हैं. 

और पढ़ें ...

अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

शहर में अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वालो एवं उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है जिसके तारतम्य दिनाक 26/11/23 को मुखबीर सूचना मिला कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रातगर्त दो व्यक्ति त्रिमूर्ति चौक कुकुरबेड़ा के पास में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल रखकर ब्रिकी कर रहे है सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम रायपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय आजाद चौक रायपुर के मार्गदर्शन में पेट्रोलिग पार्टी एवं सायबर टीम को रवाना किया गया जो उक्त घटना स्थल पहुँचकर मौके पर मुखबीर के बताये अनुसार दोनों व्यक्ति को पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम 01 मलिन्दर सिंग पिता स्व छत्रपाल सिंग उम्र 30 साल निवासी कुकुरबेड़ा गुरुद्वारा के पास रायपुर 02 प्रकाश ताडी पिता मेघों तांडीउम्र 23 साल निवासी कुकुरबेडा गुरुद्वारा के पास रायपुर जिसके कब्जे से पीले रंग के कैरी बैग में रखे प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल SPASMO-PROXYVON PLUS ट्रामाडॉल कुल 480 नग किमती 4648 रूप्ये एवं ब्रिकी रकम 1500 रूपये को जप्त कर थाना लाया आरोपीगण के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर रायपुर में अप.क्र 323/23 धारा 22 (सी) N.D.P.S. ACT कायम कर आरोपीगन को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

और पढ़ें ...

Crime: राजधानी में सूने मकानों में चोरी के मामले में दो अंतर्राज्यीय महिला गिरफ्तार

रायपुर। जिले के माना थाना क्षेत्र स्थित सिद्धी विनायक कालोनी के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश जारी है। फरार आरोपित मूलतः बांग्लादेश के रहने वाले हैं। आरोपी अबु तालेब व असलम शेख फरार है। इनकी पत्नी फातिमा बीबी और यास्मीन बीबी को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि ये सभी आरोपी माना क्षेत्र में किराए के मकान में रूके थे। मौका देखकर चोरी की वारदात की और यहां से फरार हो गए। महिला आरोपितों को पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण 24 परगना स्थित ग्राम बांसरा से गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से चोरी की नकदी रकम 3 लाख 50 हजार और चांदी की दो जोड़ी पायल, ट्राली बैग और घटना में प्रयुक्त दो नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। फरार आरोपित सोने-चांदी के जेवर और नकदी अपने पास रखे हैं। गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तालेब मोल्ला और असलम शेख के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में ट्रक से हो रही थी लाखों रुपए के गांजा की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 80 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। बोराई चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए दोनों आरोपी एमपी के रहने वाले हैं।

दरअसल धमतरी एसपी प्रशान्त ठाकुर के निर्देशन में शुक्रवार को थाना प्रभारी बोराई राजेश जगत और पुलिस टीम नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही कर रही थी, तभी ओडिशा की तरफ से आते एक ट्रक को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोका गया। चेक करने पर दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में गतिविधि संदिग्ध लगी। ट्रक की तलाशी लेने पर चार अलग-अलग बोरियों में 80 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और 2 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। बताया गया कि गांजा समेत जब्त सामानों की कीमत 34 लाख 4 हजार 500 रुपए है। पकड़े गए आरोपियों में चन्द्रभान सिंह और यशंवत साहू दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक गिरफ्तार

रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप का व्यवसाय करने वाले के कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 23.11.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के नीचे सांई चबूतरा के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज ध्रुव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी पंडरी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
 
जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम समीर उर्फ गुड्डू नायक निवासी सड्डू विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में स्पासमों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1440 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 378/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 
आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक पूर्व मे भी चोरी के प्रकरण में थाना विधानसभा से जेल निरूद्ध रह चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी- समीर उर्फ गुड्डु नायक पिता कालिया नायक उम्र 21 वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी.कॉलोनी खालबाडा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी पण्डरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, कृपासिंधु पटेल, मोह. सुल्तान, आर. दिलीप जांगड़े, राकेश पाण्डेय, हिमांशु राठौड़, तथा थाना पण्डरी से सउनि प्रेम लाल बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

आटो वाहन में गांजा के साथ आरोपी नानू ताण्डी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 22.11.2023 को थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित मिश्रा ढ़ाबा के पास आटो वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। आटो वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नानू ताण्डी निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आटो वाहन की तालाशी लेने पर आटो में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नानू ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 03 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 5,000/- रूपये तथा आटो क्रमांक सी/जी/04/टी/4309 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 480/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी  - नानू तांडी पिता भागीरथी तांडी उम्र 50 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा पटेल किराना स्टोर्स के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।
और पढ़ें ...

शासकीय स्कूल के पास सरोरा में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगांे को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी गिरफ्तार

 थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत शासकीय स्कूल के पास मेन रोड सरोरा में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगांे को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी तेजस राउत पिता गजानंद राउत उम्र 21 साल साकिन वासीम थाना इसोड़ (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 481/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी का नाम - तेजस राउत पिता गजानंद राउत उम्र 21 साल साकिन वासीम थाना इसोड़ (महाराष्ट्र)

और पढ़ें ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की आहूत की गई बैठक

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा सिविल लाईन स्थित सी/4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। 
 
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित कराये जाने पर शुभकामनायें दी गई। इसके साथ-साथ ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए चोरी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त पुख्ता एवं मुस्तैदी पूर्वक करने एवं बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने कहा गया।  
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गुण्डा/निगरानी बदमाशों पर भी लगातार निगरानी रखने एवं उनकी चेकिंग करते सक्रिय बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही थानों में दर्ज चोरी के लंबित प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने के निर्देश दिये गये। 
 
सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपने-अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के भी निर्देश देने के साथ ही मारपीट सहित अन्य समस्त प्रकार के लंबित प्रकरणों जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है ऐसे प्रकरणों के आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु कहा गया। 
 
साथ ही वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करते हुए प्रकरणों का चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु निर्देशित किया गया।
और पढ़ें ...

पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को एसएसपी की बधाई

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली गई बैठक* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित कराये जाने पर शुभकामनायें दी गई। इसके साथ-साथ ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए चोरी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर रात्रि गश्त पुख्ता एवं मुस्तैदी पूर्वक करने एवं बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने कहा गया। एसएसपी द्वारा गुण्डा/निगरानी बदमाशों पर भी लगातार निगरानी रखने एवं उनकी चेकिंग करते सक्रिय बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही थानों में दर्ज चोरी के लंबित प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने के निर्देश दिये गये। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपने-अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के भी निर्देश देने के साथ ही मारपीट सहित अन्य समस्त प्रकार के लंबित प्रकरणों जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है ऐसे प्रकरणों के आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु कहा गया। साथ ही वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करते हुए प्रकरणों का चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु निर्देशित किया गया।
और पढ़ें ...

जेलों में बंदियों की बढ़ती भीड़ : हजारों बंदियों की हुई रिहाई

बिलासपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में गठित अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के लगातार बैठक लेते हुए विशेष अभियान चलाते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जेलों में निरूद्ध पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों को जमानत देते हुए उन्हें रिहा किया गया. यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के मार्गदर्शन एवं सतत् निगरानी में की गई। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर नालसा द्वारा जेलों में बंदियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 18 सितम्बर से 20 नवम्बर तक एक विशेष अभियान चलाया गया. इसमें अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की सतत् बैठक करते हुए बंदियों को रिहा किए जाने के लिए निर्देशित किया गया. कमेटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश अध्यक्ष एवं संबंधित जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जेलर और सचिव सदस्य हैं, इनके द्वारा बंदियों को जमानत पर रिहा करने की अनुशंसा की जाती है। उपरोक्त दो माह की अवधि में समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कुल 114 बैठकें आयोजित की गई और पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों को जमानत पर रिहा करने की अनुशंसा की गई. कमेटी ने कुुल 1389 बंदियों को चिन्हांकित कर 1222 बंदियों को जमानत का लाभ देने की अनुशंसा की. इस पर संबंधित न्यायालय के द्वारा 1086 बंदियों को जमानत का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें रिहा किया गया है। बता दें कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार 5 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की समस्त जेलों में तृतीय राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक जिले के 2-2 न्यायिक मजिस्ट्रेटों की स्पेशल सिटिंग भी की गई थी और पात्र बंदियों का तत्काल जेल में ही उनके प्रकरण का निराकरण कर रिहा किये जाने की कार्यवाही की गई. उक्त जेल लोक अदालत में पात्र अभिरक्षाधीन बंदियों के कुल 369 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : हत्या से फिर दहला राजधानी..युवक की पीट-पीटकर हत्या...एक सप्ताह के भीतर छठवीं वारदात..!!

रायपुर । राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य फरार आरोपितों की पतासाजी की जा रही है। राजधानी रायपुर में एक सप्ताह के भीतर यह छठवीं हत्या की वारदात हुई है।
टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना क्षेत्र में दिनेश कुमार उर्फ बब्बा का पुराने बदमाशों के देर रात विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपितों ने हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी। इससे उसके शरीर में गंभीर चोट आई। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

आरोपित और मृतक आदतन बदमाश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश कुमार क्षेत्र के निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थानों में सात से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं हत्या के आरोपित भी आदतन अपराधी हैं। उसके भी खिलाफ मामले चल रहे हैं।

इन क्षेत्रों में हो चुकी है हत्या

बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुराने गाली-गलौज चलते तीन नाबालिगों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है जहां जुआ खेलने के दौरान वहां पहुंचे युवक की राड, डंडे और पत्थर से पटकर हत्या कर दी गई। इसी तरह कबीर नगर थाना क्षेत्र में दीवाली त्योहार के दिन दीपक जलाने के दौरान पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज करने के विवाद पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर इलाके में बदमाशों ने पुराने विवाद पर युवक हत्या की गई। वहीं धरसींवा में छह युवकों ने एक वर्ष पुराने विवाद पर युवक की हत्या कर दी।
और पढ़ें ...

अलग-अलग जगहों पर मिली दो अज्ञात लाशें, जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है तो दूसरा शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। दोनों ही मामलों में जीआरपी और गौरेला पुलिस जांच में जुट गई है और शवों को सुरक्षित जिला अस्पताल में रखवा दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पेंड्रा रोड की टीम मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल में रखवाया फिलहाल युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है तो वहीं दूसरे मामले में पेंड्रा रोड से खोडरी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का  शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर जाकर  शव  जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवाया है पिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ये कौन हैं, कहां जा रहे थे, कहां के रहने वाले हैं जानकारी नहीं लग पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।

और पढ़ें ...

चरित्र संका में फावडा मारकर ले ली थी जान...पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

रायगढ़।  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक बड़ी खबर खबर निकल कर आ रही है कोसाबाडी पीछे जंगल के पगडंडी में मिली महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, शारदा खडिया पति कीर्तन खडिया उम्र 35 वर्ष का शव 16 नवम्बर को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा और उसके पति कीर्तन खडिया के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था, झगडा बढा तो कीर्तन खडिया अपने पास रखे लोहे के फावडा से शारदा खडिया के सिर में मारकर उसकी हत्या कर भाग गया है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मौके पर शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।

घटना के संबंध में रिपोर्ट करता निराकार रठिया के रिपोर्ट पर आरोपी कीर्तन खडिया पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में लिया गया । आरोपी कीर्तन खडिया के संबंध में जानकारी मिली कि वह चोरी के मामले में जेल में था, करीब दो माह पहले बाहर आया है। गांव आने के बाद से कीर्तन उसकी पत्नी पर चरित्र शंका कर झगड़ा विवाद करता था और झगड़ा विवाद में उसकी हत्या किया है।

फरार आरोपी कीर्तन खडिया के आज सुबह गोपालपुर में देखे जाने की सूचना पर तत्काल टीआई प्रशांत राव स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा चरित्र शंका पर उसकी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फवड़ा, घटना समय पहने कपड़े (खून लगे) तथा घटनास्थल के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित जप्त किया गया है।

और पढ़ें ...

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर गड्ढे में छिपाई लाश, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश। देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाढ़ गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढा खोल कर दफन कर दिया। गांव वालों की सूचना पर मायके से पहुंचे उसके भाई के तहरीर पर पुलिस ने छानबीन कर शुक्रवार की 12 बजे रात को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नरसिहडाढ़ निवासी इंद्रपाल सिंह की शादी 2006 में भलुवनी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन में अनीता देवी के साथ हुई थी। लगभग पांच साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। पत्नी अनीता देवी इंद्रपाल के पुराने मकान में अकेले रहती थी। वहीं इंद्रपाल सिंह अरुणाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता था।

दिवाली पर वह 11 नवंबर को घर आया था। उसने अपने पत्नी को अपने घर पर 16 नवंबर को रात में बुलाया। जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के पीछे गड्ढा खोलकर दफन कर दिया। जब दो दिन से गांव वालों ने महिला को नहीं देखा तो मायके में शुक्रवार को खबर दी। भाई के तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतका के शव को घर के पीछे गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया।

और पढ़ें ...

बाप-बेटे की दर्दनाक मौत- घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र को कार सवार ने कुचला

जांजगीर । जांजगीर जिला में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार के चालक ने घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र का कुचल दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी कार का चालक मौके पर ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।

सड़क दुर्घटना का ये मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता-पुत्र के घर के बाहर सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी तेज रफ्तार कार के चालक ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दुर्घटना के बाद ही आरोपी कार का चालक घटनास्थल पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाकारित कार को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस कार के पंजीयन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पतासाजी कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे में एक साथ पिता-पुत्र की मौत की खबर के बाद से क्षेत्र में मातम व्याप्त है।

और पढ़ें ...

धर्म विशेष से धर्म के आधार पर वोट की अपील - निर्वाचन आयोग से शिकायत

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास के नेतृत्व में सैयद अकील एवं गुलज़ेब अहमद ने रायपुर दक्षिण की निर्दलीय प्रत्याशी नाज़िया अंजुम के रिकॉर्डेड ऑडियो कॉल के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की.। नाज़िया अंजुम द्वारा प्रसारित ऑडियो कॉल में धर्म विशेष से धर्म के आधार पर वोट की अपील की जा रही एवं साम्प्रदायिक भाषा का उपयोग किया जा रहा हैं.।
और पढ़ें ...

खरोरा थाना क्षेत्र में हुए ट्रक चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा -

* 15 दिन पूर्व खरोरा थाना क्षेत्र में हुए, ट्रक चालक की हत्या के मामले का खुलासा।* * मुख्य आरोपी, दो सगे भाई बिहार गोपाल गंज से हुये गिरफ्तार।* * मृतक के ट्रक में लदे माल को खपाने का किया गया था प्रयास ।* * ट्रक एवं माल को महासमंुद से किया गया जप्त ।* * माल खपाने में मददगार एवं हत्या में शामिल कुल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।* * एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।* * आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 728/23 धारा 382, 302, 201, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण - दिनांक 31.10.23 को बलौदा बाजार रोड में सारागांव के एक ढाबे के नजदीक बंद नाली के अंदर एक जवान लडके की लाश सडी गली हालत में मिली थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर खरोरा पुलिस गई। शव की पहचान का प्रयास किया गया, पर कोई भी शव को पहचान नहीं पा रहा था। इसी बीच पुलिस को यह भी जानकारी भी मिली कि ग्राम पचपेडी भिलाई 3 जिला दुर्ग निवासी एक ट्रक मालिक अपने ट्रक और ड्राइवर को ढूढने का प्रयास कर रहा है। उसे बुलाकर मिले हुये शव का शिनाख्त कराया गया, तो उसने शव की पहचान अपने ट्रक ड्राइवर परमेश्वर यादव के रूप में किया। शव की शिनाख्ती के बाद उस ट्रक मालिक एवं मृतक के परिजनों को बुलाकर पूछताछ प्रारंभ किया गया, तब पता लगा कि दिनांक 26.10.23 को मृतक परमेश्वर यादव सिलतरा रायपुर से ट्रक में लिक्विड यूरिया की 300 बाल्टी किमती लगभग 07 लाख रूपये भर कर बलौदा बाजार खाली करने के लिये निकला था। शाम को मृतक ने फोन पर अपने मालिक सहित कुछ पारिवारीक लोगो से चर्चा की थी, और बताया था, कि वह रात हो जाने से सारागांव के एक ढाबे का पास रूका है रात में वही आराम करेंगा, सुबह ट्रक लेकर बलौदा बाजार जायेगा। दूसरे दिन ट्रक के मालिक एवं परिवार के अन्य लोगों द्वारा परमेश्वर यादव को संपर्क करने का प्रयास किया गया था, पर उसका फोन बंद था। जब दो दिन तक कोई खबर नहीं मिली तब ट्रक मालिक अपने गाडी और ड्राइवर को ढंूढने के लिये निकला तो बलौदा बाजार रास्ते के बजाय आरंग रोड में ग्राम करमंदी के पास रोड के किनारे उसकी ट्रक खडी मिली, लेकिन उसमें ड्राइवर परमेश्वर यादव नहीं था। और ट्रक में लदा हुआ लिक्विड यूरिया की 300 बाल्टी भी नदारद था। ट्रक मालिक को शंका हुई की शायद ड्राइवर परमेश्वर यादव ने माल को बेच दिया है और ट्रक छोडकर खुद भी गायब हो गया है। इसी बीच परमेश्वर यादव का शव सारागांव के पास मिलने से यह स्पष्ट हो गया, कि माल के लिए मृतक की हत्या हुई है और हत्यारों ने माल को उडा लिया है। स्थिति स्पष्ट होने पर वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं खरोरा थाना की पुलिस ने तपतीश शुरू किया। जमीनी सूचना तंत्र एवं तकनीकि साधनों से सुराग हासिल किये का प्रयास हुआ। सैकडो ट्रक ड्राइवरों से पूछताछ किया गया, रास्तो में लगे हुये कई सी0सी0टी0वी0 फुटेज खंगालें गये। कुछ पुष्टिकारक सूचना मिलने पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के उप0 निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में 05 सदस्यी टीम गोपाल गंज बिहार के लिये रवाना हुई, वहां पर संदेह के आधार पर पकडे गये मंजय यादव उर्फ लक्की, उसके छोटे भाई इन्ंद्रासन यादव से पूछताछ की गई। तब उनके द्वारा इस बात का खुलासा किया गया कि पकडे गये दोनों भाईयों के अलावा दो अन्य, कुल 04 लोगों ने मृतक ट्रक ड्राइवर परमेश्वर यादव की हत्या करके उसकी शव को सारागांव के पास ढाबे के किनारे छुपा दिया और उसके ट्रक को लेकर आरंग रोड में ग्राम करमंदी के पास ले गये और खुद के द्वारा चलाये जा रहे दूसरे ट्रक मंे माल को भरकर महासमुंद के ट्रक ओनर के गोदाम में माल का खपाने के लिये छोड कर सभी गांव वापस आ गये थे। पुलिस ने अन्य आरोपियों के धरपकड का प्रयास किया गया, लेकिन वे फरार हो गये थे। पकडे गये दो आरोपियों को लेकर पुलिस खरोरा लौटी। आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर उन्होंने ने घटना के विषय में विस्तार से बताया, कि वास्तव में कुल 05 लोगो ने मिलकर उसकी हत्या की है। मंजय यादव पिछले 06-07 महिनों से महासमुंद के नागेन्द्र जासवाल के ट्रक क्रमांक 04 एम एन 7603 को चलाता है साथ मेें अपने छोटे भाई इन्द्रासन यादव को ड्राइवरी सिखाने के लिये कन्डेक्टर के तौर पर रखता है। इन दोनो का एक अन्य भाई संजय यादव भी कुछ महीनों पहले तक तिल्दा के एक ट्रक को चला रहा था, लेकिन वर्तमान में खाली था। तीनों तिल्दा के पास बहेसर गांव में रह रहे थे। लगभग एक महीने पहले इनके बिहार गांव के नजदीक के गांव में रहने वाले पुराने साथी बगेश राम और चंदन धोबी भी काम की तलाश में इनके पास आये थे, लेकिन काम नहीं मिल रहा था। आर्थिक तंगी हो रही थी दीपावली के लिये घर वापस जाना भी था, तब पंाचों ने मिलकर योजना बनाई कि चोरी या लूट जैसी कोई वारदात किया जाये, जिससे कुछ पैसे आये। इसी योजना के तहत घटना दिनांक को अपने ट्रक में सवार होकर पांचो सारांगाव के ढाबे के पास आकर रूके थे देखे कि एक आईसर ट्रक में माल लोड है और ड्राइवर गाडी में सो रहा है। पांचो ने मिलकर उसके ट्रक में भरे हुये माल (लिक्विड यूरिया) को चोरी करने का प्लान बनाया । रात्रि लगभग 01ः00 बजे के आसपास चोरी करना शुरू किये तो उस गाडी का ड्राइवर आहट पाकर पीछे आया। पांचों ने मिलकर ड्राइवर को वहीं दबोच लिया, चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दिये और लाश को पास के नाली में डालकर उसके ट्रक को लेकर वहां से निकल गये आरंग रोड में ग्राम करंमदी के पास उस आईसर गाडी में रखे 300 नग लिक्विड यूरिया के डिब्बों को अपने साथ में लाये ट्रक में डाला और आईसर को वही छोडकर महासमुंद के लिए निकल गये। महासमुंद पहुंचकर गाडी के ड्राइवर मंजय यादव ने अपने मालिक संपर्क किया और घटना के विषय में बताने हुए माल को खफाने के लिए उनसे मदद मांगी। ट्रक मालिक नागेन्द्र जायसवाल और उसका पार्टनर रितेश सिन्हा दोनो माल को खपाने के लिये तैयार हो गये और मंजय यादव को पैसे देकर कुछ दिन के अपने गांव जाने कह दिया। तथा यह तय हुआ की माल को बेचने के बाद पैसें का बटवारा कर लेगेें। आरोपियों के बयान के आधार पर रितेश सिन्हा और नागेन्द्र जासवाल के गोदाम एवं अन्य जगह पर छुपाकर रखे ट्रक एवं माल को जप्त कर लिया गया है। मामले में रितेश सिन्हा की गिर्फ्तारी भी कि गई है। माल को खपाने में मददगार नागेन्द्र जायसवाल सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपियों का नाम* *01. मंजय यादव उर्फ लक्की पिता बाबूलाल यादव उम्र 36 वर्ष ।* *02. इन्द्रासन सादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 34 वर्ष सा. महरादेउर थाना भोर जिला गोपाल गंज (बिहार) ।* *03. रितेश सिन्हा पिता टीकम सिन्हा उम्र 25 वर्ष साकिन गरियाबंद मानस चौक हालपता- महंसमुन्द थाना कोतवाली जिला महासमुंद।* *इस महत्वपूर्ण मामले की गुत्थी सुलझाने में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मेे एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम पीताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा सुरेश धु्रव, क्राईम डी0एस0पी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में निरी0 विरेन्द्र चन्द्रा, निरी0 के0के0 कुशवाह, उप0निरी0 सतीश पुुरिया, सहा0उप0निरी0 पुरूषोत्तम साहू एवं उनके टीम की भूमिंका सराहनीय रही ।*
और पढ़ें ...

खरोरा थाना क्षेत्र में हुए ट्रक चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा -

* 15 दिन पूर्व खरोरा थाना क्षेत्र में हुए, ट्रक चालक की हत्या के मामले का खुलासा।* * मुख्य आरोपी, दो सगे भाई बिहार गोपाल गंज से हुये गिरफ्तार।* * मृतक के ट्रक में लदे माल को खपाने का किया गया था प्रयास ।* * ट्रक एवं माल को महासमंुद से किया गया जप्त ।* * माल खपाने में मददगार एवं हत्या में शामिल कुल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।* * एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।* * आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 728/23 धारा 382, 302, 201, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण - दिनांक 31.10.23 को बलौदा बाजार रोड में सारागांव के एक ढाबे के नजदीक बंद नाली के अंदर एक जवान लडके की लाश सडी गली हालत में मिली थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर खरोरा पुलिस गई। शव की पहचान का प्रयास किया गया, पर कोई भी शव को पहचान नहीं पा रहा था। इसी बीच पुलिस को यह भी जानकारी भी मिली कि ग्राम पचपेडी भिलाई 3 जिला दुर्ग निवासी एक ट्रक मालिक अपने ट्रक और ड्राइवर को ढूढने का प्रयास कर रहा है। उसे बुलाकर मिले हुये शव का शिनाख्त कराया गया, तो उसने शव की पहचान अपने ट्रक ड्राइवर परमेश्वर यादव के रूप में किया। शव की शिनाख्ती के बाद उस ट्रक मालिक एवं मृतक के परिजनों को बुलाकर पूछताछ प्रारंभ किया गया, तब पता लगा कि दिनांक 26.10.23 को मृतक परमेश्वर यादव सिलतरा रायपुर से ट्रक में लिक्विड यूरिया की 300 बाल्टी किमती लगभग 07 लाख रूपये भर कर बलौदा बाजार खाली करने के लिये निकला था। शाम को मृतक ने फोन पर अपने मालिक सहित कुछ पारिवारीक लोगो से चर्चा की थी, और बताया था, कि वह रात हो जाने से सारागांव के एक ढाबे का पास रूका है रात में वही आराम करेंगा, सुबह ट्रक लेकर बलौदा बाजार जायेगा। दूसरे दिन ट्रक के मालिक एवं परिवार के अन्य लोगों द्वारा परमेश्वर यादव को संपर्क करने का प्रयास किया गया था, पर उसका फोन बंद था। जब दो दिन तक कोई खबर नहीं मिली तब ट्रक मालिक अपने गाडी और ड्राइवर को ढंूढने के लिये निकला तो बलौदा बाजार रास्ते के बजाय आरंग रोड में ग्राम करमंदी के पास रोड के किनारे उसकी ट्रक खडी मिली, लेकिन उसमें ड्राइवर परमेश्वर यादव नहीं था। और ट्रक में लदा हुआ लिक्विड यूरिया की 300 बाल्टी भी नदारद था। ट्रक मालिक को शंका हुई की शायद ड्राइवर परमेश्वर यादव ने माल को बेच दिया है और ट्रक छोडकर खुद भी गायब हो गया है। इसी बीच परमेश्वर यादव का शव सारागांव के पास मिलने से यह स्पष्ट हो गया, कि माल के लिए मृतक की हत्या हुई है और हत्यारों ने माल को उडा लिया है। स्थिति स्पष्ट होने पर वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं खरोरा थाना की पुलिस ने तपतीश शुरू किया। जमीनी सूचना तंत्र एवं तकनीकि साधनों से सुराग हासिल किये का प्रयास हुआ। सैकडो ट्रक ड्राइवरों से पूछताछ किया गया, रास्तो में लगे हुये कई सी0सी0टी0वी0 फुटेज खंगालें गये। कुछ पुष्टिकारक सूचना मिलने पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के उप0 निरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में 05 सदस्यी टीम गोपाल गंज बिहार के लिये रवाना हुई, वहां पर संदेह के आधार पर पकडे गये मंजय यादव उर्फ लक्की, उसके छोटे भाई इन्ंद्रासन यादव से पूछताछ की गई। तब उनके द्वारा इस बात का खुलासा किया गया कि पकडे गये दोनों भाईयों के अलावा दो अन्य, कुल 04 लोगों ने मृतक ट्रक ड्राइवर परमेश्वर यादव की हत्या करके उसकी शव को सारागांव के पास ढाबे के किनारे छुपा दिया और उसके ट्रक को लेकर आरंग रोड में ग्राम करमंदी के पास ले गये और खुद के द्वारा चलाये जा रहे दूसरे ट्रक मंे माल को भरकर महासमुंद के ट्रक ओनर के गोदाम में माल का खपाने के लिये छोड कर सभी गांव वापस आ गये थे। पुलिस ने अन्य आरोपियों के धरपकड का प्रयास किया गया, लेकिन वे फरार हो गये थे। पकडे गये दो आरोपियों को लेकर पुलिस खरोरा लौटी। आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर उन्होंने ने घटना के विषय में विस्तार से बताया, कि वास्तव में कुल 05 लोगो ने मिलकर उसकी हत्या की है। मंजय यादव पिछले 06-07 महिनों से महासमुंद के नागेन्द्र जासवाल के ट्रक क्रमांक 04 एम एन 7603 को चलाता है साथ मेें अपने छोटे भाई इन्द्रासन यादव को ड्राइवरी सिखाने के लिये कन्डेक्टर के तौर पर रखता है। इन दोनो का एक अन्य भाई संजय यादव भी कुछ महीनों पहले तक तिल्दा के एक ट्रक को चला रहा था, लेकिन वर्तमान में खाली था। तीनों तिल्दा के पास बहेसर गांव में रह रहे थे। लगभग एक महीने पहले इनके बिहार गांव के नजदीक के गांव में रहने वाले पुराने साथी बगेश राम और चंदन धोबी भी काम की तलाश में इनके पास आये थे, लेकिन काम नहीं मिल रहा था। आर्थिक तंगी हो रही थी दीपावली के लिये घर वापस जाना भी था, तब पंाचों ने मिलकर योजना बनाई कि चोरी या लूट जैसी कोई वारदात किया जाये, जिससे कुछ पैसे आये। इसी योजना के तहत घटना दिनांक को अपने ट्रक में सवार होकर पांचो सारांगाव के ढाबे के पास आकर रूके थे देखे कि एक आईसर ट्रक में माल लोड है और ड्राइवर गाडी में सो रहा है। पांचो ने मिलकर उसके ट्रक में भरे हुये माल (लिक्विड यूरिया) को चोरी करने का प्लान बनाया । रात्रि लगभग 01ः00 बजे के आसपास चोरी करना शुरू किये तो उस गाडी का ड्राइवर आहट पाकर पीछे आया। पांचों ने मिलकर ड्राइवर को वहीं दबोच लिया, चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दिये और लाश को पास के नाली में डालकर उसके ट्रक को लेकर वहां से निकल गये आरंग रोड में ग्राम करंमदी के पास उस आईसर गाडी में रखे 300 नग लिक्विड यूरिया के डिब्बों को अपने साथ में लाये ट्रक में डाला और आईसर को वही छोडकर महासमुंद के लिए निकल गये। महासमुंद पहुंचकर गाडी के ड्राइवर मंजय यादव ने अपने मालिक संपर्क किया और घटना के विषय में बताने हुए माल को खफाने के लिए उनसे मदद मांगी। ट्रक मालिक नागेन्द्र जायसवाल और उसका पार्टनर रितेश सिन्हा दोनो माल को खपाने के लिये तैयार हो गये और मंजय यादव को पैसे देकर कुछ दिन के अपने गांव जाने कह दिया। तथा यह तय हुआ की माल को बेचने के बाद पैसें का बटवारा कर लेगेें। आरोपियों के बयान के आधार पर रितेश सिन्हा और नागेन्द्र जासवाल के गोदाम एवं अन्य जगह पर छुपाकर रखे ट्रक एवं माल को जप्त कर लिया गया है। मामले में रितेश सिन्हा की गिर्फ्तारी भी कि गई है। माल को खपाने में मददगार नागेन्द्र जायसवाल सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपियों का नाम* *01. मंजय यादव उर्फ लक्की पिता बाबूलाल यादव उम्र 36 वर्ष ।* *02. इन्द्रासन सादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 34 वर्ष सा. महरादेउर थाना भोर जिला गोपाल गंज (बिहार) ।* *03. रितेश सिन्हा पिता टीकम सिन्हा उम्र 25 वर्ष साकिन गरियाबंद मानस चौक हालपता- महंसमुन्द थाना कोतवाली जिला महासमुंद।* *इस महत्वपूर्ण मामले की गुत्थी सुलझाने में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मेे एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चन्द्राकर, अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री पीताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री सुरेश धु्रव, क्राईम डी0एस0पी श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में निरी0 विरेन्द्र चन्द्रा, निरी0 के0के0 कुशवाह, उप0निरी0 सतीश पुुरिया, सहा0उप0निरी0 पुरूषोत्तम साहू एवं उनके टीम की भूमिंका सराहनीय रही ।*
और पढ़ें ...

*विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च व चेकिंग कार्यवाही*

*विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च व चेकिंग कार्यवाही* विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टीयों के रैली, जनसंपर्क व कार्यक्रमों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 10.11.2023 को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने - अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके साथ ही धनतेरस त्यौहार सहित अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान, बाजार, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है तथा आदर्श आचार संहिता के परिपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाकर समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की भी लगातार चेकिंग की जा रहीं है।
और पढ़ें ...

गुरुरूद्र कुमार के काफिले पर पथराव : हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

नवागढ़ विधानसभा से बड़ी खबर आई है जहां नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गुरुरुद्र कुमार के काफिले पर हमला हुआ है, गुरु रुद्र कुमार के वाहन के कांच टूट गए हैं | बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक में गाँव - झाल रात 9:45 की घटना बताई जा रही है वहां गुरुरूद्र कुमार के काफिले पर पथराव किया गया जिससे उनके वहां के कांच टूट गए हैं परंतु गुरु रुद्र कुमार एवं उनकी टीम के लोग सुरक्षित हैं | चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस हमलावरों को कब तक ढूंढ पाती है ताकि हमला करने वालों की मंशा का पता लग सके | बेमेतरा छग में दूसरे चरण के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा -कांग्रेस  ने पूरी ताकत झोंक दी है । इसी क्रम में  नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर हमला हुआ है।  बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक में झाल गांव में रात करीब 9.45 बजे उनके काफीले पर पथराव किया गया है. इस घटना में गुरु रुद्र कुमार और उनकी टीम सुरक्षित है। जबकि गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं | जानकारी के मुताबिक, सड़क से गुजर रहे मंत्री के काफिले पर पथराव किया गया है। घटना में गुरु रुद्र कुमार सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना को अज्ञात लोंगो ने दिया अंजाम दिया है। यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झाल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहनों के कांच टूट गए हैं. इस घटना में मंत्री गुरुरुद्र कुमार बाल बाल बचे. गुरु रुद्र कुमर सतनामी समाज के बड़ा चेहरा माने जाते है |
और पढ़ें ...

कलयुगी पुत्र ने घातक हथियार से मां पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा :   जिले में मां- बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ, एक कलयुगी पुत्र ने नशे की हालत में मां पर घातक हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, गौरीशंकर भारद्वाज पर अपनी माँ को अपमानित करने का आरोप है। उसने नशे की हालत में लोहे के चापड़ से मां पर हमला कर दिया। जिसमें उसे काफी चोट आई। चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पीड़िता कार्तिक बाई ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। आरोपी को 2527 आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धारा 294, 506 के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

 

 बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी तरह के अपराधों की रोकथाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने विशेष गाइडलाइन बनाई हैं और सभी राज्यों को निर्देशित किया है कि वह इसके अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करें। इस दिशा में काम होने से आपराधिक घटनाओं के ग्राफ में कुछ हद तक कमी आई है। पुलिस ने बताया कि अपराधिक तत्वों के मन में खौफ पैदा करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें ...

एसएसपी को हटाने की मांग प्रशांत अग्रवाल की महादेव बेटिंग एप के संगठित अपराध में संलिप्तता उजागर हुई है-बीजेपी

रायपुर। रायपुर एसएसपी को हटाने की मांग बीजेपी ने चुनाव आयोग से की है. बीजेपी ने अपने शिकायत में चुनाव आयोग को बताया कि रायपुर जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की महादेव बेटिंग एप के संगठित अपराध में संलिप्तता उजागर हुई है। इस संदर्भ में चुनाव के दौरान उन्हें पुलिस अधीक्षक, रायपुर के पद से हटाने की मांग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से की गई। छत्तीसगढ़ में हो रहे भाजपा नेताओं के टारगेट किलिंग एवं आपराधिक कृत्यों द्वारा आतंक उत्पन्न कर विधानसभा निर्वाचन को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

और पढ़ें ...

*महादेव एप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया उसने भूपेश बघेल को 508 करोड रुपए दिए - सिध्दार्थनाथ*

*महादेव एप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया उसने भूपेश बघेल को 508 करोड रुपए दिए - सिध्दार्थनाथ* * मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़े और जनता को जवाब दें* * जब मेड़ ही खेत खाने लगे तो बेचारा खेत (जनता) क्या कर सकता है* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मीडिया संयोजक एवं प्रयागराज विधायक सिध्दार्थनाथ सिंह ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महादेव एप के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनी खेज खुलासे का ऑडियो विजुअल दिखाते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते कहा कि जब मेड़ ही खेत खाने लगे तो बेचारा खेत (जनता) क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि दुबई में बैठा आरोपी स्वयं वीडियो भेजकर महादेव एप की सारी कथा सुनाते हुए बता रहा है कि महादेव एप के तार कहां-कहां और किस-किस तक जुड़े हुए है। उसने स्पष्ट तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के बेटे बिट्टू, एक पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस सिंडिकेट में शामिल बताया है। अब हमारा स्पष्ट कहना है कि भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के पद पर तीस दिन तो क्या एक मिनट भी बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भूपेश बघेल फौरन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएं और बताएं कि यह जो शुरुआती 5000 करोड़ का महादेव एप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है और इतना ही नहीं शुभम को दुबई भेजकर सट्टे का कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा केन्द्रीय मीडिया संयोजक सिध्दार्थनाथ सिंह ने कहा कि शुभम सोनी है वह व्यक्ति है जिसको ईडी ने समन भी किया था वह आया नहीं था मगर उसने एक अपना वीडियो भेजा है, यह अनकट है। इसलिए मीडिया के इसे पेश कर रहे है। उन्होंने कहा कि महादेव एप का वन ऑफ़ द ओनर जो कह रहा है उससे कुछ चीज साफ होती है। शुभम सोनी सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा था। इस सिंडिकेट का पॉलिटिकल माध्यम क्या था, इस सिंडिकेट का या पॉइंट ऑफ कांटेक्ट क्या था उन्होंने बार-बार वर्मा का नाम लिया है जो कि आप सब जानते हैं। विनोद वर्मा की जब बात आती है तो मुख्यमंत्री परेशान क्यों होते हैं क्योंकि वहां भी संबंध है इसलिए दिल्ली भाग के भी प्रेस कॉन्फ्र्रेंस कर लेते हैं। कवर्धा का एक एसपी है उनका नाम है अभिषेक। पुलिस वाले किस तरह से चैनल चलाते हैं। सौरभ चंद्राकर का भी नाम है। आरोपी खुद बता रहा है कि रुपए एठने की शुरुआत 10 लाख रुपए से हुई उसे मुख्यमंत्री से मिलवाते है, वर्मा से मिलवाते हैं। चंद्राकर और रवि उप्पल से उसकी भेंट हो जाती है उसके साथ वह बिजनेस करता है उनको अपना एडवाइजर रख लेता है वह कौन लोग हैं। भाजपा केन्द्रीय मीडिया संयोजक सिध्दार्थनाथ सिंह ने कहा कि महादेव एप सिंडिकेट का सच सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ की जनता को सट्टे के कारोबार के जरिये सरकार के मुखिया ने ही लुटवा दिया। ऐसी सरकार को जनता 3 दिसम्बर को उखाड़कर फेंकने ही वाली है लेकिन तब तक भी उन्हें कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। यदि थोड़ी सी भी नैतिकता बाकी रह गई हो तो भूपेश बघेल कुर्सी छोड़कर जनता को जवाब दे कि छत्तीसगढ़ को क्यों लूटा गया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, केदारनाथ गुप्ता, नलिनीश ठोकने, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

रेलवे स्टेशन में 50 लाख रुपए के गहने बरामद

आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अपने सभी छोटे एवं बड़े स्टेशनो मे संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। असामाजिक तत्वो के द्वारा अवैध हथियार, विस्फोटक पदार्थ, नकदी, शराब, मादक पदार्थ, सराफा (सोना-चाँदी आदि) आदि की तस्करी/परिवहन रेल के माध्यम से करने से रोके जाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 03.11.2023 को समय 21.40 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर, मंडल टास्क टीम, एसआईबी एवम सीआईबी रायपुर के अधिकारी व जवानों के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर में प्लेटफार्म एवं गाडियों की चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 05/06 पर दुर्ग छोर मे ट्रेन नम्बर-18029 कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 के पास एक व्यक्ति जिसका नाम अविनाश अग्रवाल पिता भागीरथी अग्रवाल, उम्र-41 वर्ष, निवासी- हाउस नं 162, वार्ड नं-12, झूल कदम, मुख्य मार्ग, तहसील एवं थाना-शक्ति ,जिला-शक्ति (छ. ग.) के पास रखे काले रंग की एक ट्रॉली बैग एवं एक लाल ब्लैक रंग का पिठ्ठू बैगो को चेक करने पर उसमें सोने से बना हुये आभूषण (लगभग 590 ग्राम , मंगल सूत्र, नेकलेस, लॉकेट, अंगुठी, चौन, रिंग, ब्रेसलेट, नाक की फुल्ली, कान की बाली इत्यादि एवम चांदी का आभूषण, पायल, कंगन, कड़ा, बिछिया, मूर्ति, सिक्का इत्यादि, सभी सामान का अनुमानित कीमत लगभग 52,76,660/- (बावन लाख, छिहत्तर हजार, छः सौ साठ रूपये) मिला, जिसके संबंध में उनके द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात/बिल पेश नहीं किया गया। जिस पर पोस्ट प्रभारी रायपुर के द्वारा राज्य कर आयुक्त, रायपुर को इसकी सूचना दी गई। राज्य कर आयुक्त द्वारा सोना एवम चांदी के बने आभूषणों को जप्ती पत्र तैयार कर उक्त संपत्ति को जप्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायपुर को सुरक्षित रखने बाबत जिम्मेनामा के तहत सुपुर्द में दिया गया। विधानसभा चुनाव-2023 के मद्देनजर संघन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
और पढ़ें ...

लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी देवेश शर्मा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सड्डू विधानसभा में रहता है तथा गुढ़ियारी स्थित दूध पाउडर एजेंसी पलक ट्रेडर्स में मैनेजर है तथा एजेंसी का हिसाब-किताब रखने का कार्य करता है। वह रोजाना पलक ट्रेडर्स का कैश लेकर एजेंसी के मालिक के शैलेन्द्र नगर स्थित निवास में जाकर देता था। प्रार्थी दिनांक 30.10.2023 के रात्रि करीबन 08.30 बजे पलक ट्रेडर्स को बंद कर दुकान का 70,700/- रूपये बैग में रखकर अपने दोपहिया वाहन सीजी/04/सीजे/1611 में रखकर एजेंसी के मालिक के निवास स्थान जा रहा था, कि रात्रि करिबन 09.00 बजे बैरन बाजार पानी टंकी के सामने पहुंचा था उसी समय दोपहिया वाहन सवार 03 व्यक्ति प्रार्थी को पीछे से ओव्हर टेक करते हुए उसकी दोपहिया वाहन को ठोकर मारकर आगे बढ़ गये, जिससे प्रार्थी रोड में गिर गया। प्रार्थी के गीरते ही उक्त दोपहिया वाहन में सवार 03 व्यक्तियों में से 02 व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के पास से रूपये से भरा बैग छिनने लगे, प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा अपने पास रखे ब्लेड से प्रार्थी पर वार कर उसके पास रखे पैसे के बैग को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 435/23 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
लूट की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशंात अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियांे द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहन के संबंध में जानकारी एकत्र करने के साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को घटना में संलिप्त टिकरापारा निवासी ऋतिक केसवानी जो पूर्व में भी लूट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका था, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ऋतिक केसवानी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ऋतिक केसवानी द्वारा अपने साथी अनुप विश्वास एवं समीर उर्फ मुख्तार खान के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अनुप विश्वास एवं समीर उर्फ मुख्तार खान को भी गिरफ्तार किया गया। 
 
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 14,700/- रूपये, टिफिन बॉक्स, बैग एवं एजेंसी की चाभी तथा घटना मंे प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/04/एनजी/1923 तथा 01 नग ब्लेड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
आरोपी ऋतिक केसवानी पूर्व में थाना टिकरापारा से लूट, थाना गंज से हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों एवं आरोपी समीर खान थाना आजाद चौक से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. ऋतिक केसवानी पिता चंद्रभान केसवानी उम्र 23 साल निवासी म.नं. आर.-138 आर.डी.ए  कॉलोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा रायपुर ।
 
02. अनूप विश्वास पिता स्व. बसंत विश्वास उम्र 20 साल निवासी दुर्गा विहार डूंडा थाना टिकरापारा रायपुर ।
 
03. समीर उर्फ मुख्तार खान पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 25 साल निवासी म.नं. 363 मुस्लिम हाल के पास संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक विनीत दुबे थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. संदीप सिंह, महिपाल सिंह ठाकुर, संतोष सिन्हा, प्रदीप साहू, अमित घृतलहरे तथा थाना कोतवाली से सउनि गिरीश पाण्डेय एवं आर. सुमित वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

*विधवा महिला को अंतत न्यायालय से मिला न्याय - पुलिस ने किया था टालमटोल*

*विधवा महिला को अंतत न्यायालय से मिला न्याय* *चक्कर लगाती विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस करती रही टाल मटोल* गहनों से कमाई का झांसा देकर धमतरी निवासी विधवा महिला से करीब 40 लख रुपए के सोने चांदी की अमानत में खयानत मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धमतरी के आदेश अनुसार धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 एवं 406 के तहत जुर्म दर्ज किया है | धमतरी निवासी महिला दीपाली सोनी के पति की मृत्यु के बाद उसके पास आय का कोई साधन नहीं था, महिला के पति की मृत्यु की जानकारी के बाद तसलीमा खान उर्फ पिंकी नामक महिला जो दीपावली की पूर्व परिचित थी ने समय की नजाकत का फायदा उठाते हुए सांत्वना देने के बहाने उसके घर बार-बार जाना आना शुरू किया, खुद को उसका ही तैसी बात कर मीठी मीठी बातों में उलझा कर दीपाली सोनी के मायके एवं पति द्वारा दिए गए गहनों से 50 हजार रुपए प्रतिमाह की कमाई का लालच देकर लगभग 40 लाख रुपए के सोने एवं चांदी के गहनों को षडयंत्र पूर्वक ठग लिया | पति की मृत्यु से गम में डूबी दीपाली सोनी तसलीमा खान उर्फ पिंकी के झांसे में आ गई , आरोपी महिला तसलीमा खान उर्फ पिंकी ने गहने लेने के बाद दीपाली सोनी को प्रति माह दी जाने वाली तय रकम अनुसार 50 हजार रुपए प्रतिमाह नहीं दिए, उसे हर माह कभी 3000 कभी 5000 कभी 7000 रुपए देकर टालती रही | तसलीमा खान उर्फ पिंकी नामक आरोपी महिला ने एक प्रकार से 40 लख रुपए की ठगी दीपाली सोनी से की और इस ठगी में तस्लीमा के साथ साहिल खान, राहिल खान, संगीता यादव, संकलेचा ज्वेलर्स के राजकुमार संकलेचा, घेवर संकलेचा और संजय संकलेचा भी शामिल थे | इन सभी ने मिलकर आपस में गहनों की बंदर बांट कर ली और पीड़ित विधवा महिला दीपाली सोनी अपने ही गहनों से हाथ धोकर तंगी में गुजारा करती रही | अपनी दो बेटियों एवं एक पुत्र के साथ घर चलाने में तंगी आने पर दीपाली सोनी ने तसलीमा से गहने वापस मांगे तो वह टाल मटोल करती रही उसने ना ही गहने दिए और ना ही तय अनुसार हर माह 50 हजार रुपए दिए | थक हारकर विधवा दीपाली सोनी पुलिस की शरण में गई परंतु पुलिस ने भी जुर्म दर्ज नहीं किया एवं बयान की कार्रवाई कर मामले को समाप्त करने कहा| अनुनय विनय करते पुलिस थाने के बार-बार चक्कर लगाने के बाद कोई कार्रवाई न होते देख परेशान होकर दीपाली सोनी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां उसने अपने साथ आप बीती की पूरी जानकारी देकर अपने एवं अपने बच्चों के भविष्य के लिए 40 लाख रुपए के गहने दिलवा कर आरोपियों पर जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई | आवेदिका की अर्जी एवं उनके द्वारा प्रस्तुत प्रमाणों उनके अधिवक्ता के तर्कों पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धमतरी द्वारा पुलिस को धारा 420 एवं 406 के तहत जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए तब कहीं जाकर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया | अब सवाल यह उठता है कि जब पीड़ित विधवा महिला दीपाली सोनी लगातार सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों को प्रमाण प्रस्तुत कर गहने दिलवाने और आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उचित कार्यवाही की लिखित मांग करती रही तब पुलिस ने जुर्म दर्ज क्यों नहीं किया ? जबकि उन्हीं सब तथ्यों, बयानों और सबूत को पर्याप्त मानकर माननीय न्यायालय ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए ऐसे में पुलिस अधिकारियों पर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के लिए उंगली उठना स्वाभाविक है |

 

 

मामले का विस्तृत विवरण


मैं थाना सिटी कोतवाली धमतरी में सउनि के पद पर पदस्थ हूं कि माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धमतरी (छ.ग.) द्वारा आवेदिका दीपाली सोनी पति स्व० स्व. दुर्गेश सोनी, आयु लगभग 36 वर्ष निवासी महिमा सागर वार्ड, गवर्नमेंट स्कूल के पीछे, धमतरी द्वारा परिवाद पत्र अंतर्गत धारा 156 (3) दं०प्र०स० प्रस्तुत दाण्डिक प्रकरण, CNR CG DH020013552023, FN- 1245/23 विचारण पश्चात थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी को आवेदिका की ओर से प्रस्तुत आवेदन पत्र पर अनावेदकगण/ अभियुक्तगण तस्लीमा खान अन्य के विरुध्द धोखाधडी एवं अमानत में खयानत के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जाकर आवश्यक जांच अन्वेषण पश्चात अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशन संबंधी आर्डरसीट मय प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अपराध धारा 420, 406 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया नकल प्रतिवेदन जैल है समक्ष न्यायालय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, धमतरी (छ.ग.) दीपाली सोनी, पति स्व. दुर्गेश सोनी, आयु लगभग 36 वर्ष वार्ड गवर्नमेंट स्कूल के पीछे, धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)...आवेदिका // विरुद्ध // (1) तस्लीमा खान उर्फ पिंकी (2) साहिल खान (3) राहिल खान तीनों निवासी रिसाई पा 3/7 धमतरी (छ.ग.), (4) संगीता यादव पति श्याम यादव, रिसाई पारा धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.), (5) राजकुमार संकलेचा (6) घेवर संकलेचा (7) संजय संकलेचा, संचालक संकलेचा ज्वेलर्स, सदर बाजार, धमतरी जिला धमतरी (छ. ग.).... आरोपीगण, शिकायत अंतर्गत धारा 156 (3) द.प्र.सं. 1973, आवेदिका की ओर से सविनय निवेदन है कि- 1/- यह कि आवेदिका भारत के गणराज्य की निवासी है तथा उपरोक्त पते पर निवासरत है। 2/- यह कि, आवेदिका एक 37 वर्षीय विधवा महिला है। आवेदिका की दो पुत्रियों क्रमश: 17 वर्ष, एवं 12 वर्ष तथा एक पुत्र है जिसकी आयु 11 वर्ष है। आवेदिका के पति स्व. दुर्गेश सोनी सोने चांदी के व्यवसायी वे तथा मेसर्स दुर्गेश ज्वेलर्स के प्रोप्राईटर के तौर पर व्यवसाय करते थे। आवेदिका के पति की मृत्यु दिनांक 07.02.2019 को एक सड़क दुर्घटना में हो गयी। आवेदिका के पति घर का पालन-पोषण करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे जिस पर आवेदिका एवं उसके तीनों बच्चे आश्रित थे। आवेदिका के पति के आय के अतिरिक्त आवेदिका का अन्य कोई आय का साधन नहीं था। 3/- यह कि मेरे पति के मृत्यु के पश्चात आवेदिका के पति की कुछ चल अचल संपत्तियों थी जिसमें चल संपत्ति में वर्तमान घर जिसमें आवेदिका अपने तीनों बच्चों के साथ आज तक निवासरत है। अचल संपत्ति में आवेदिका के पति के सोने चांदी के व्यवसाय में मृत्यु के समय बची हुई लगभग 35 तोला सोना एवं 10 किलो चांदी थी आवेदिका के मायके में भी सभी सोने चांदी के ही व्यवसायी है तथा ज्वेलर्स छेदीलाल संतोष कुमार सोनी के नाम से सोनी चांदी की एक दुकान सराफा लाईन में तथा दूसरा दुकान राजमहल चौक, कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) में स्थित है। विवाह के समय आवेदिका को उसके मायके से ही भरपूर सोने चांदी के आभूषण स्वीधन के रूप में प्राप्त हुआ था जिसका आवेदिका के द्वारा उपयोग उपभोग किया जा रहा था। 4/- यह कि वर्ष 2018 में आवेदिका को कुछ रकम की आवश्यकता थी तब वह आरोपी क्र. 1 के रिसाई पारा स्थिति घर गयी। आरोपी क्र. 1 एक अधेड़ आयु की महिला है जो अन्य महिलाओं के नाम से लोन उठाकर उन महिलाओं को कमीशन देने का काम करती है। आरोपी क्र. 1 के द्वारा भारत फायनेंस कंपनी जिसका कार्यालय वर्ष 2018 में रिसाई पारा धमतरी में स्थित था, वहां जाकर आवेदिका के नाम से 25,000 रुपयों का लोन उठाया गया तथा उक्त रकम की किश्तों को भारत फायनेंस कंपनी को आवेदिका द्वारा वापस चुकाया जाने लगा। इसी बीच आवेदिका के पति की मृत्यु हो गयी। 5/- यह कि आरोपी क्र. 1 को आवेदिका के पति की मृत्यु की जानकारी होने पर वह आवेदिका के घर आई और बड़े अच्छे तरीके से बातचीत कर व्यवहार कुशल जाना एवं किसी प्रकार की आर्थिक मदद हेतु सांत्वना दिया गया। उसके बाद से ही आरोपी क्र. 1. हर हफ्ते आवेदिका से मुलाकात करने लगी तथा उसके घर आकर बच्चों का ध्यान रखने लगी एवं बच्चों के लिए खाने-पीने की वस्तुएं एवं कपड़े लाने लगी। इस प्रकार आरोपी क्र. 1 ने आवेदिका एवं उसके बच्चों का विश्वास जीतने हेतु हर संभव प्रयास किया एवं एक मां के जैसे ख्याल रखने लगी। आरोपी क्र. 1 द्वारा आवेदिका को यह भी कहा जाता था कि आवेदिका उसे मां बोलकर ही संबोधित करे। 6/- यह कि आवेदिका के पति के मृत्यु उपरान्त से ही आरोपी क्र. 1 आवेदिका के आर्थिक संकट से रूबरू होने लगी थी एवं उसे इस बात की जानकारी हो चुकी थी कि आवेदिका के पास कोई आय का जरिया नहीं है। फरवरी 2019 में पति की मृत्यु के बाद से आवेदिका एवं उसके परिवार को आवेदिका के जेठ के द्वारा राशन उपलब्ध कराया जाता रहा है परन्तु बच्चों एवं स्वयं के खर्ची हेतु आवेदिका पूर्णतः स्वयं पर आश्रित थी। आवे भी केवल 10वीं कक्षा तक ही थी जिस कारण से आवेदिका पास कोई नौकरी नहीं थी। ऐसी स्थिति में आरोपी क्र. 1 को यह बोला गया कि चूंकि अब उसके पति की मृत्यु हो चुकी है एवं आवेदिका के पास कोई आय का जरिया नहीं हैं ऐसी स्थित म शादी में मिले सोने चांदी, शादी बाद 14 वर्ष के विवाह के दौरान अनेक आयोजनों में खरीदे गये सोने चांदी, अनेक रश्मों में प्राप्त सोना चांदी एवं आवेदिका के पति के मृत्यु पश्चात सोने चांदी के व्यवसाय में बच्चे सोने बादी यदि आवेदिका आरोपी क. 1. को देती है तो आरोपी क्र. 1 उस सोने चांदी को गिरवी रखकर उससे प्राप्त रुकुम को अन्य व्यापारिया के बीच उस पैसे को चलायेगी एवं उससे प्राप्त रकम को आवेदिका को प्रदान करेगी. ऐसा कहते हुए आसू . 1 ने आवेदिका को प्रतिमाह लगभग 50,000 रुपये देने का झांसा दिया कि अपने आर्थिक संकट के चलते आरोपी क्र. 1 के मंत्र में आ गयी एवं आरोपी क्र. 1 को अपने समस्त सोने चांदी जरिया नहीं है। फरवरी 2019 में पति की मृत्यु के बाद से आवेदिका एवं उसके परिवार को आवेदिका के जेठ के द्वारा अनाज एवं राशन उपलब्ध कराया जाता रहा है परन्तु बच्चों एवं स्वयं के खर्ची हेतु आवेदिका पूर्णतः स्वयं पर आश्रित थी। आवेदिका की शिक्षा भी केवल 10वीं कक्षा तक ही थी जिस कारण से आवेदिका पास कोई नौकरी नहीं थी। ऐसी स्थिति में आरोपी क्र. 1 द्वारा आवेदिका को यह बोला गया कि चूंकि अब उसके पति की मृत्यु हो चुकी है एवं आवेदिका के पास कोई आय का जरिया नहीं हैं ऐसी स्थिति में शादी में मिले सोने चांदी, शादी के बाद 14 वर्ष के विवाह के दौरान अनेक आयोजनों में खरीदे गये सोने चांदी, अनेक रश्मों में प्राप्त सोना चांदी एवं आवेदिका के पति के मृत्यु पश्चात सोने चांदी के व्यवसाय में बचे सोने चांदी यदि आवेदिका, आरोपी क्र. 1 को देती है तो आरोपी क्र. 1 उस सोने चांदी को गिरवी रखकर उससे प्राप्त रकम को अन्य व्यापारियों के बीच उस पैसे को चलायेगी एवं उससे प्राप्त रकम को आवेदिका को प्रदान करेगी. ऐसा कहते हुए आरोपी क्र. 1 ने आवेदिका को प्रतिमाह लगभग 50,000 रुपये देने का झांसा दिया आवेदिका अपने आर्थिक संकट के चलते आरोपी क्र. 1 के षड्यंत्र में आ गयी एवं आरोपी क्र. 1 को अपने समस्त सोने चांदी के आभूषण प्रदान कर दी। 7/- यह कि आरोपी क्र. 1 ने अपनी एक सहेली आरोपी क्र 4 के साथ मिलकर आवेदिका से प्राप्त आभूषणों को गिरवी रख उससे प्राप्त पैसों का उपयोग स्वयं के लिए करने लगे। आभूषण प्राप्त करने के पश्चात आरोपी क्र. 1 द्वारा आवेदिका को प्रतिमाह बहुत छोटी रकम जैसे 3,000-7,000 रुपये दिया जाने लगा जिसका सिलसिला 8 माह तक चला तथा अंतिम बार आरोपी क्र. 1 द्वारा फरवरी 2020 में आवेदिका को 2,000 रुपये प्रदान किया गया जिसके पश्चात कोरोना महामारी आरंभ हो गयी तथा मार्च 2020 से आरोपी क्र. 1 द्वारा आवेदिका को कोई रकम भुगतान नहीं किया गया है। 8/- यह कि कोरोना महामारी के दोनों चरण समाप्त होने के पश्चात आवेदिका के द्वारा आरोपी क्र. 1 से रकम की मांग की गयी जिस पर आरोपी क्र. 1 के द्वारा आवेदिका को यह आश्वासन दिया जाता रहा कि व्यापारियों का व्यवसाय अभी नहीं चल रहा है, एक बार सुचारू रूप से व्यवसाय चालू हो जाए तो आरोपी क्र. 1 आवेदिका को मासिक 20,000 रुपये देने लगेगी। परन्तु काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी क्र. 1 के द्वारा आवेदिका को कोई भी रकम प्रदान नहीं किया गया। 9/- यह कि कुछ महीनों तक टाल मटोल करने के पश्चात आरोपी क्र. 1 द्वारा आवेदिका को यह बताया कि आरोपी क्र. 1 ने आरोपी क्र. 4 के साथ मिलकर आरोपी क्र. 2 एवं आरोपी क्र. 3 की सहमति से आवेदिका को झूठ बोलकर उगते हुए आवेदिका का समस्त गहना संकलेचा ज्वेलर्स में गिरवी रखकर उससे मिले रकम का उपयोग अपने निजी कार्य में खर्च कर दिया है ऐसा कहते हुए आवेदिका को गहना वापस करने के संबंध में आरोपी क्र. 1 एवं आरोपी क्र. 4 टाल मटोल करने लगे। 10/- यह कि आरोपी क्र. 1 द्वारा आवेदिका को रकम न दिये जाने पर आवेदिका अपनी पुत्री सेजल सोनी के साथ आरोपी क्र. 1 से रकम एवं गहने वापस मांगने हेतु आरोपी क्र. 1 के तत्कालीन निवास आमा तालाब, गली नं. 3, धमतरी गये तब वहां आरोपी क्र. 1 एवं उसके दो पुत्र आरोपी क्र. 2 एवं आरोपी क्र. 3 के साथ आरोपी क्र. 4 भी वहां उपस्थित थी जिनके द्वारा आवेदिका एवं उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौच कर मारपीट किया गया एवं जान से मारने की धमकी भी दी गयी। 11/- यह कि आरोपी क्र. 1 एवं आरोपी क्र. 4 के द्वारा स्वीकार किया गया है कि आवेदिका का सारा गहना उन लोगों ने मिलकर गिरवी रखा है और आवेदिका को यह बोला गया कि वे उसका गहना अभी नहीं दे पाएंगे, आवेदिका को जो करना है वो कर ले, एस.पी., डी. एस. पी. सब को हम लोग खरीद सकते हैं. इस प्रकार का वक्तव्य कहकर आवेदिका को डराने का प्रयास किया गया जिसका विडियो प्रूफ सबूत के तौर पर थाना में दिया गया है। 12/- यह कि दिनांक 28.07.2022 को पुनः अपना समस्त गहना वापसी की बाल करने घर जाने पर आरोपी क्र. 1 के द्वारा समस्त गहना संकलेचा ज्वेलर्स में रखने एवं गहना की आरोपी क्र. 4 के द्वारा छुड़ाकर देने का आश्वासन दिया गया जिसका प्रमाण दिनांक 01.08.2022 को थाने में किये गये शिकायत के साथ संलग्न विडियो प्रूफ में है। 13/- यह कि ऐसी स्थिति में जब आवेदिका को अपने गहने वापस प्राप्त नहीं हुए और वापस मांगने पर मार-पीट, गाली-गलीच होने लगा तब सर्वप्रथम आवेदिका के द्वारा दिनांक 01.08.2022 को माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष उपस्थित होकर धोखाधड़ी एवं मारपीट के संबंध में आरोपी क्र. 1 के विरुद्ध शिकायत प्रस्तुत किया गया जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली को जांच करने हेतु महोदय द्वारा मौखिक निर्देश दिया गया तब आवेदिका के द्वारा सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी शेर सिंह के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की प्रति प्रदान किया गया जिस पर कार्यवाही करते हुए ए.एस.आई. जी. एस. राजपूत द्वारा प्रकरण में जांच हेतु दो दिन बाद आवेदिका का लिखित बयान लिया गया। आवेदिका के बयान के लगभग 10 दिन पश्चात आरोपी क्र. 1 को बयान हेतु बुलाया गया। बयान में आरोपी क्र. 1 द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसके द्वारा आवेदिका के पूरे गहने संकलेचा ज्वेलर्स, सदर बाजार, धमतरी में 40,00,000/- रूपये में गिरवी रखा गया है जिसे वह छुड़ाकर आवेदिका को वापस दे देगी। यह बात आवेदिका को थाने से फोन कर बुलाकर थाने में ही बताया गया था। लगभग 1 सप्ताह बाद आवेदिका को ए.एस.आई. जी. एस. राजपूत द्वारा बुलाकर यह अवगत कराया गया कि चूंकि प्रकरण में आरोपी क्र. 1 द्वारा स्वीकार कर लिया गया है कि उसने आवेदिका से गहने लिये है तो ऐसी स्थिति में प्रकरण आगे नहीं चलाना ही उचित होगा एवं अगर प्रकरण आगे चलता है तो यह विवाद हिन्दू-मुस्लिम विवाद का रूप ले लेगा। उनके द्वारा आवेदिका को यह भी आश्वासन दिया गया कि आरोपी क्र. 1 जल्दी ही आवेदिका को उसके समस्त गहने वापस कर देगी। 14/- यह कि इसी बीच जी. एस. राजपूत जी का थाना से स्थानान्तरण हो गया। तब आवेदिका द्वारा पुनः थाना प्रभारी शेर सिंह बांधे से निवेदन किया गया तब उनके द्वारा जांच हेतु कमलीचंद सोरी को नियुक्त किया गया जिनके द्वारा आरोपी क्र. 1 को अनेक बार फोन करने के बाद एक बार आरोपी क्र. 1 द्वारा फोन उठाकर यह अवगत कराया गया कि वह किसी आवश्यक कार्य से कहीं बाहर गयी है तथा वापस लौटने पर थाने आयेगी परन्तु वह कभी थाने नहीं पहुंची तब थाना प्रभारी शेर सिंह बांधे द्वारा जांच अधिकारी कमलीचंद सोरी को यह निर्देशित किया गया कि वह आवेदिका के साथ आरोपी क्र. 1 के आमा तालाब वाले निवास में जाकर जांच आगे बढ़ाए तब जांच अधिकारी कमलीचंद सोरी आवेदिका की उपस्थिति में आरोपी क्र. 1 के घर सितंबर 2022 में गये जहां उनके दोनों बेटे आरोपी क्र. 2 एवं आरोपी क्र. 3

उपस्थित थे परन्तु आरोपी क्र. 1 उपस्थित नहीं थी। जब उनके बेटों आरोपी क्र. 2 एवं आरोपी क्र. 3 के माध्यम से आरोपी क्र. 1
को फोन करवाया गया

और पढ़ें ...

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा की कोतवाली पुलिस ने मुड़ापार निवासी मनीष सारथी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। त्रिकोणीय प्रेस प्रसंग के चलते ग्राम साजापानी निवासी आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर मनीष सरथी की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर लाश को नहर में फेंक दिया था, जिसके बाद उसकी लाश ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर से बरामद किया गया था।

आरोपी-

 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले क्षेत्रान्तर्गत मुड़ापार निवासी मनीष सारथी की हत्या का मामला पुलिस ले सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का नाम दानेंद्र कंवर है। प्रेम प्रसंग को लेकर दानेंद्र ने महावीर नगर स्थित उद्यान के पास चाकू से मनीष की हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया था, जिसकी लाश ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर में मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राम साजापानी का निवासी है जो मृतक से रंजिश रखता था क्योंकि उसकी प्रेमिका मनीष से बातचीत किया करती थी।

और पढ़ें ...

सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय, आईटीबीपी कोंडागांव (छ.ग.) ने मनाया बल का 62वीं स्‍थापना दिवस

सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय, आईटीबीपी कोंडागांव (छ.ग.) ने मनाया बल का 62वीं स्‍थापना दिवस

 
और पढ़ें ...

चेकिंग के दौरान 34,67,000/-रूपये नगदी रकम किया गया जप्त

*चेकिंग के दौरान 34,67,000/-रूपये नगदी रकम किया गया जप्त* * दिनांक 21.10.2023 को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास चेकिंग के दौरान किया गया नगदी रकम जप्त।* * हेमंत मेघानी नामक व्यक्ति के कब्जे से कुल 34,67,000/-रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत् किया गया है जप्त।* * घटना की जानकारी दी जा रही है आयकर विभाग को।* पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है। थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान ज्यूपीटर वाहन क्रमांक सी जी/04/एल एफ/9599 में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यो द्वारा रोकवाकर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत मेघानी निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हेमंत मेघानी के पास रखें नगदी रकम 34,67,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना आजाद चौक में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है। *व्यक्ति का नाम - हेमंत मेघानी पिता स्व. बल्लूमन मेघानी उम्र 54 साल निवासी माई बगिया के सामने लाखेनगर चौक थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*
और पढ़ें ...

पुलिस स्मृति दिवस पर परिजनों ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ विधानसभा आम निर्वाचन-2023

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने जिले में सतत् अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह एसपी कार्यालय परिसर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों में शहीद हुए पुलिस के 90 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें सभी शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे। इस दौरान परिजनों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई, साथ ही ‘‘बलिदानों का सम्मान करेंगे, हम अवश्य मतदान करेंगे’’ का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी श्री दिव्यांग पटेल सहित मौके पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने भी मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए शहीद बलिदानों की शहादत को सच्चा सम्मान देने के लिए परिजनों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगामी 07 नवम्बर को मतदान केन्द्र जाकर वोट जरूर करने का भी अनुरोध उपस्थित जनों से किया।

और पढ़ें ...

2 व्यक्तियों के कब्जे से 5,87,300/- रूपये नगदी रकम जप्त*

*02 व्यक्तियों के कब्जे से 5,87,300/- रूपये नगदी रकम जप्त* थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सिटी सेंटर मॉल के सामने वाहन चेकिंग के दौरान .दो व्यक्तियों के कब्जे से किया गया नगदी रकम जप्त।* दोपहिया वाहन में बैग में ले जा रहें थे नगदी रकम।* घटना की जानकारी दी जा रही है आयकर विभाग को।* विवरण -अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर श्री आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में अनेकों नाकेबंदी/प्वाईंन्ट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.10.2023 को थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सिटी सेंटर मॉल के सामने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा एक दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्तियों को रोककर उनके वाहन की डिक्की एवं थैले को चेक किया गया। थैले को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र साहू एवं केशव राम सिन्हा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा जितेन्द्र साहू एवं केशव राम सिन्हा के पास रखंे *नगदी रकम 5,87,300/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना देवेन्द्र नगर में जप्त* कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है। *व्यक्तियों का नाम -* *01. जितेंद्र साहू पिता रामचंद्र साहू उम्र 23 साल निवासी रामसागर पारा रामसत्ता हनुमान मन्दिर रायपुर।* *02. केशव राम सिन्हा पिता तिलक राम सिन्हा उम्र 37 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर।*
और पढ़ें ...

क्रिकेट विश्व कप के दौरान मैच में कर रहे थे ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालो की पतासाजी कर उन पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
 
इसी क्रम में दिनांक 18.10.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति क्रिकेट विश्व कप के दौरान आयोजित मैच में रूपये पैसो का हार जीत का दांव लगाकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर निरीक्षक अर्चना धुरंधर को सटोरियो को रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 03 व्यक्ति उपस्थित पाये गये। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सागर सचदेव, धनराज नागवानी एवं कृष्णा नारायणी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तीनों के मोबाईल फोन व लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन व लैपटॉप में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करना पाया गया। 
 
जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन तथा 01 नग लैपटॉप जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 355/23 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. सागर सचदेव पिता प्रहलाद सचदेव उम्र 35 साल निवासी सेंट जोसेफ स्कुल के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
 
02. धनराज नागवानी पिता स्व. आई.डी. नागवानी उम्र 39 साल निवासी महावीर नगर अनमोल सुपर माकेर्ट के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 
 
03. कृष्णा नारायणी पिता नारायण दास नारायणी उम्र 25 साल निवासी गली नंबर 02 थाना तेलीबांधा रायपुर। 
 
कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा, उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया, सउनि. ईरफान खान, आर. आशीष पाण्डेय, मुनीर रजा, किसलय मिश्रा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक रवि बिसेन, आर. अमित यादव, प्रमोद चंदेल एवं विजय भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी। ** अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाले 2 आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट आरोपियो के कब्जे से कुल 04 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 30000 /- रू एवं एक मो सा किया गया जप्त ** आरोपियो के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत की गई कार्यवाही । ** थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार की जायेगी कार्यवाही। **नाम आरोपी** 01- संजू सेन पुत्र हरेन्द्र सेन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम लवन, थाना लवन, जिला बलौदा बाजार 02 - भानू प्रताप विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लवन थाना लवन जिला बलौदा बाजार *विवरण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु निजात अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गाजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है कि मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति चिल्हाटी से धान मंडी रोड होकर मोपका मेन रोड तरफ से मोटर सायकल में गाजा लेकर जा रहे हैं उक्त सूचना से अति पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति) पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर मोपका धान मंडी मेन रोड के पास मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर होण्डा साइन मोटर सायकल क CG 22 V 6940 में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम संजू सेन एवं भानू प्रताप विश्वकर्मा दोनो निवासी ग्राम लवन बलौदा बाजार का रहने वाले बताये जिनका विधिवत् तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 04 kg गाजा एवम घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल किमती 60000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. विनोद यादव, विवेक राय, संजीव जागडे, मिथलेश सोनी एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।
और पढ़ें ...

सरकंडा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग में जप्त किया गया 7 kg चांदी के जेवरात आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग में पकड़ा गया कुल 5 लाख के जेवरात

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के टेली फोन एक्सचेंज रोड,राज किशोर नगर मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 05 लाख रुपये के चांदी के पायल तथा अन्य जेवरात मिला है जिसके संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर सभी चाँदी के जेवरात जिनकी कुल कीमत करीबन 05 लाख है को विधिवत जप्त किया गया है थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी
और पढ़ें ...

थाना सरकण्डा पुलिस जुआ खेलने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही...अलग–अलग 3 प्रकरणों में 07 आरोपियों के कब्जे से जुमला 920 रूपये सहित ताश पत्ती किया गया जप्त

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

अप क्र. 1396/2023 धारा- 3 ( 2 ) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 अप क्र. 1397/2023 धारा – 3 ( 2 ) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 अप क्र. 1398/2023 धारा – 3 ( 2 ) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 

आरोपियो के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत् कार्यवाही कर पृथक से की गई प्रतिबंधक कार्यवाही।

नाम आरोपी :*01.राजू देवांगन पिता शत्रुहन लाल देवांगन उम्र 61 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा थाना– सरकंडा जिला - बिलासपुर (छ0ग0 )

02. रवि शंकर साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 43 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा 

03. आलोक मेश्राम पिता प्रताप मेश्राम उम्र 44 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा

04.रमेश देवांगन पिता स्व. बीरबल देवांगन उम्र 57 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा 

05. फागूराम देवांगन पिता स्व. लहाराम उम्र 55 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा । 

06.धुन्नू राजपूत पिता स्व. मालिकराम उम्र 55 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा। 

07. कार्तिक कुमार वैष्णव पिता स्व. रमेश कुमार उम्र 47 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा।

विवरण अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में जुआ / सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. जयप्रकाश गुप्ता के हमराह सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ / सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 16.10.2023 को सूचना मिला कि कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा सरकण्डा में कुछ व्यक्ति अलग-अलग फड़ लगाकर रूपये पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर के निशानदेही पर कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा सरकण्डा में रेड कार्यवाही कर आरोपीगण को अलग-अलग स्थानों पर ताशपत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया, जिनके फड़ व पास की पृथक-पृथक तलाशी पर जुमला नगदी रकम 920रू. जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही करते हुये पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। 

और पढ़ें ...

सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी...अलग-अलग क्षेत्रों में रेड कर 09 लोगों को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट...........

नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले 09 अन्य लोगों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।

आरापियों को गिरफतार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपी 01. विमल चौहान पिता धनीराम चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी रिकाण्डो अटल आवास सरकण्डा ।

02. अखिलेश कुमार महादेव पिता गजानंद उम्र 25 वर्ष निवासी आटीएस कालोनी तोरवा ।

03. गणेश मरावी पिता जुड़ावन मरावी निवासी बिरकोनी ।

04. खालिद खान पिता रफिक खान उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर रोड बोदरी ।

05. बिहारी यादव पिता मनहरण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी बुटेना।

06. अजय रामचंदानी पिता राजकुमार उम्र 29 वर्ष निवासी भाटिया गार्डन सिटी मोपका ।

07. रोहन गोयल पिता महेश गोयल उम्र 26 वर्ष निवासी दयालबंद कोतवाली ।

08. दिनेश खैरवार पिता रामनाथ उम्र 24 वर्ष निवासी बुटेना थाना हिर्री।

09जय सारथी पिता धनीराम सारथी उम्र 42 वर्ष निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा । 

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 16.10.2023 को पेट्रोलिंग दौरान राजकिशोर नगर, मोपका क्षेत्र में कुछ लड़के नशा का सेवन कर उपद्रव कर रहे हैं, उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकशहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा ) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में तत्काल पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जहां मोपका राजकिशोर नगर में 9 लड़कों विमल चौहान, अखिलेश महादेव, गणेश मरावी, खालिद खान, बिहारी यादव, अजय रामचंदानी, रोहन गोयल, दिनेश खैरवार, जय सारथी को उपद्रव करते हुये पकड़ा गया एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। 

और पढ़ें ...