साहित्य

CG- कलयुगी बेटे ने फावड़े से पीट-पीटकर पिता की बेरहमी से हत्या...खून से लथपथ मिली लाश,हत्या की वजह जान हो जाएँगे हैरान…

 गोबरा नवापारा :- युवक ने अपने पिता को घसीट-घसीटकर पीटा इसके बाद फावड़े से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गुस्से में आकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के जौंदी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक जब बेटा अपने पिता को घर से बाहर घसीटकर लाया तो बीच बचाव करने आए अपने बड़े भाई पर भी हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के मुताबिक इंद्र उर्फ रिंकू साहू मंगलवार की रात अपने घर पहुंचा। उसके पिता कमल नारायण साहू बिस्तर पर लेटे हुए थे। तभी उसने नशा करने के लिए पैसों की मांग की। कमल नारायण ने पैसे देने से मना कर दिया और उससे नशा छोड़ने के लिए कहा। इसी बात पर वो गुस्सा गया और विवाद करने लगा

आरोपी रिंकू ने बहसबाजी के बाद घर में रखे फावड़े से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया। हमला जोर से किया गया था लिहाजा, कमल नारायण के सिर से खून निकलने लगा। तड़पते हुए वह जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिर पर दो से तीन वार किए हैं।

अपने छोटे भाई को रोकने के लिए बड़ा भाई रेखराज साहू भी कमरे के बाहर आया। आरोपी ने गुस्से में उस पर भी हमला किया। जिसमें रेखराज साहू भी घायल हो गया। घर वालों ने दौड़कर आसपास से मदद मांगी। इसके बाद घायल रेखराज को नवापारा स्थित अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।

और पढ़ें ...

फर्जी जमानतदार गिरफ्तार :

दिनांक 16.07.2024  *फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियों का जमानत लेने वाला आदतन अपराधी चेलाराम आसवानी गिरफ्तार*।  *आरोपी चेलाराम पूर्व में भी फर्जी ऋण पुस्तिका के मामले मेें रह चुका है जेल में निरूद्ध*।  *थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही*।  *आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 398/24 धारा 420,467,468,471,34 भादवि. के तहत की गई कार्यवाही*। विवरणः- विगत कुछ दिनों से रायपुर पुलिस को शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोगों के द्वारा न्यायालय परिसर रायपुर में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियो का जमानत लिया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अनुराग झा के द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के संबंध में लगातार सूचना एवं जानकारी एकत्र किये जा रहे थे। इसी तारतम्य में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियों का जमानत लिया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर में रेड कार्यवाही कर आरोपी *चेलाराम आसवानी* एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर मौके पर तलाशी ली गई जिनके कब्जे से 02 नग ऋण पुस्तिका बरामद हुआ। आरोपी से ऋण पुस्तिका के संबंध में पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्रदाय न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपियो कब्जे से 02 नग मूल ऋण पुस्तिका जप्त कर ऋण पुस्तिका का संबंधित तहसीलदार एवं पटवारी से जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट में पटवारी एवं तहसीलदार का सील तथा हस्ताक्षर फर्जी होना पाया गया। जिस पर आरोपी चेलाराम आसवानी एवं अन्य व्यक्तियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 398/24 धारा 420,467,468,471,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी चेलाराम आसवानी पिता केवलराम आसवानी उम्र 65 साल पता चंगोराभाठा रायपुर से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर विभिन्न न्यायालयों में आरोपियों का जमानत लेना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी चेलाराम आसवानी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया है , प्रकरण में अन्य आरोपी है जो फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है विवेचना जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* *चेलाराम आसवानी पिता केवलराम आसवानी उम्र 65 साल पता चंगोराभाठा रायपुर*
और पढ़ें ...

इडली के लिए बनने वाला गन पाउडर को इडली मिलगई पोड़ी भी कहते हैं।

प्रार्थी खेमचंद चौधरी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अर्जुन चौक के पास राजा तालाब रायपुर में रहता है तथा आमानाका क्षेत्रांतर्गत डूमर तालाब अटल आवास पास स्थित लाण्ड्री वर्कशॉप में काम करता है। प्रार्थी दिनांक 14.07.24 को रात्रि करीबन 09.30 बजे लाण्ड्री वर्कशॉप में अपने साथी रवि, उमेश व सुनील के साथ बैठा था। वर्कशॉप से लगे मोहल्ला अटल आवास के लडके गोलू जगत, ऋषभ, यशवंत, सूरज नेताम एवं अन्य जो रोज वहीं बैठे रहते है, वे लोग वर्कशॉप के बोर को चालू करने के लिये बोले बोर चालू करने में थोडी देरी हो गई इतने में उक्त सभी लोग आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए अभी तक बोर चालू नहीं किये हो कहकर वर्कशॉप के शटर को लात मारने लगे। प्रार्थी एवं उसके साथी शटर को उठाये उतने मंे सभी लोग जबरन धक्का मुक्की करते हुये वर्कशॉप मंे अंदर प्रवेश कर रवि तथा उमेश के साथ मारपीट करने लगे। प्रार्थी वहां से बाहर निकल कर अपने मालिक घनश्याम चौधरी को सूचना दिया। इसी दौरान वहीं के अन्य कर्मचारी हर्ष यदु, सोम ध्रुव, अमित तिवारी, अरूण यादव व रूपेश वहां पर आकर बात कर ही रहे थे कि बस्ती से गोलू जगत, ऋषभ, यशवंत, सूरज नेताम, संजय सोनी, आदित्य नाग, जय सोनी एवं रमाकांत यदु निवासी अटल आवास आकर सभी एक राय होकर लाण्ड्री वर्कशॉप में जबरन प्रवेश कर अपने पास रखंे लाठी, डण्डा, नारियल काटने के लोहे के औजार व चाकू से जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुए अमित को दाहिने कुल्हा कमर व दोनो पैर में, उमेश कुमार को बांये आंख व होंठ में, रूपेश सेन के दाहिने कोहनी व बांये पैर पिडंली में, यश यदु के सिर में तथा सोम ध्रुव के सिर में गंभीर चोट पहुंचाये कि घायलांे को उपचार हेतु एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस पर आरोपियांे के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमंाक 283/24 धारा 109, 115(2), 191(2), 296, 331(6), 351(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके साथियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा, नारियल काटने के लोहे का औजार व चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. ऋषभ नेताम पिता स्व. राजेश नेताम उम्र 27 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/3 मकान नंबर 01 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
 
02. सूरज नेताम पिता स्व. राजेश नेताम उम्र 32 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/3 मकान नंबर 01 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
 
03. विशाल उर्फ गोलू जगत पिता खटलू जगत उम्र 35 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/7 मकान नंबर 10/11 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
 
04. संजय सोनी पिता लालमन सोनी उम्र 32 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/10 मकान नंबर 07/08 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
 
05. आदित्य नाग उर्फ मोनू पिता राजेन्द्र नाग उम्र 22 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/7 मकान नंबर 01/02 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
 
06. यशवंत सोनी उर्फ मोटा पिता अमानू उम्र 23 साल निवासी अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
 
07. जय सोनी उर्फ छोटू पिता संजू सोनी उम्र 24 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/10 मकान नंबर 14 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
 
08. रमाकांत यदु पिता दिलीप यदु उम्र 25 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/10 मकान नंबर 07/08 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।
और पढ़ें ...

जानलेवा हमला करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार -

दिनांक 15.07.24 *मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार* *थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत डूमरतालाब अटल आवास स्थित लाण्ड्री वर्कशॉप पास दिये थे घटना को अंजाम* प्रार्थी खेमचंद चौधरी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अर्जुन चौक के पास राजा तालाब रायपुर में रहता है तथा आमानाका क्षेत्रांतर्गत डूमर तालाब अटल आवास पास स्थित लाण्ड्री वर्कशॉप में काम करता है। प्रार्थी दिनांक 14.07.24 को रात्रि करीबन 09.30 बजे लाण्ड्री वर्कशॉप में अपने साथी रवि, उमेश व सुनील के साथ बैठा था। वर्कशॉप से लगे मोहल्ला अटल आवास के लडके गोलू जगत, ऋषभ, यशवंत, सूरज नेताम एवं अन्य जो रोज वहीं बैठे रहते है, वे लोग वर्कशॉप के बोर को चालू करने के लिये बोले बोर चालू करने में थोडी देरी हो गई इतने में उक्त सभी लोग आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए अभी तक बोर चालू नहीं किये हो कहकर वर्कशॉप के शटर को लात मारने लगे। प्रार्थी एवं उसके साथी शटर को उठाये उतने मंे सभी लोग जबरन धक्का मुक्की करते हुये वर्कशॉप मंे अंदर प्रवेश कर रवि तथा उमेश के साथ मारपीट करने लगे। प्रार्थी वहां से बाहर निकल कर अपने मालिक घनश्याम चौधरी को सूचना दिया। इसी दौरान वहीं के अन्य कर्मचारी हर्ष यदु, सोम ध्रुव, अमित तिवारी, अरूण यादव व रूपेश वहां पर आकर बात कर ही रहे थे कि बस्ती से गोलू जगत, ऋषभ, यशवंत, सूरज नेताम, संजय सोनी, आदित्य नाग, जय सोनी एवं रमाकांत यदु निवासी अटल आवास आकर सभी एक राय होकर लाण्ड्री वर्कशॉप में जबरन प्रवेश कर अपने पास रखंे लाठी, डण्डा, नारियल काटने के लोहे के औजार व चाकू से जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुए अमित को दाहिने कुल्हा कमर व दोनो पैर में, उमेश कुमार को बांये आंख व होंठ में, रूपेश सेन के दाहिने कोहनी व बांये पैर पिडंली में, यश यदु के सिर में तथा सोम ध्रुव के सिर में गंभीर चोट पहुंचाये कि घायलांे को उपचार हेतु एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस पर आरोपियांे के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमंाक 283/24 धारा 109, 115(2), 191(2), 296, 331(6), 351(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके साथियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा, नारियल काटने के लोहे का औजार व चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। *गिरफ्तार आरोपी* *01. ऋषभ नेताम पिता स्व. राजेश नेताम उम्र 27 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/3 मकान नंबर 01 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।* *02. सूरज नेताम पिता स्व. राजेश नेताम उम्र 32 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/3 मकान नंबर 01 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।* *03. विशाल उर्फ गोलू जगत पिता खटलू जगत उम्र 35 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/7 मकान नंबर 10/11 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।* *04. संजय सोनी पिता लालमन सोनी उम्र 32 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/10 मकान नंबर 07/08 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।* *05. आदित्य नाग उर्फ मोनू पिता राजेन्द्र नाग उम्र 22 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/7 मकान नंबर 01/02 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।* *06. यशवंत सोनी उर्फ मोटा पिता अमानू उम्र 23 साल निवासी अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।* *07. जय सोनी उर्फ छोटू पिता संजू सोनी उम्र 24 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/10 मकान नंबर 14 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।* *08. रमाकांत यदु पिता दिलीप यदु उम्र 25 साल निवासी ब्लॉक नंबर ए/10 मकान नंबर 07/08 अटल आवास डूमरतालाब थाना आमानाका रायपुर।*
और पढ़ें ...

विधायक पुरंदर मिश्रा ने नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ और विधायक अनुज शर्मा ने बच्चों को किसी के भी दबाव ने नशा न करने की दी सीख

रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही प्रतिदिन लोगों, युवाओं व बच्चों के बीच जाकर नशे के दुष्परिणाम पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ज़िले के विभिन्न एनजीओ व लगभग 1200 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
    
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया की नशा किस प्रकार परिवार और समाज के लिए हानिकारक है।उन्होंने बताया कि कैसे किसी परिवार में बच्चे की स्कूल की फ़ीस के लिए पैसे नहीं होते लेकिन नशा करने के लिए कहीं से भी व्यक्ति पैसों का इंतज़ाम कर लेता है, और ऐसा परिवार धीरे धीरे विघटित हो जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने जीवन में नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जीवन में कई ऐसे मौक़े आयेंगे जब किसी के दबाव या आपके आसपास की परिस्थिति आपको नशे की ओर ले जा सकती है लेकिन ऐसे समय में भी अपनी ईच्छाशक्ति को मज़बूत रखकर ऐसे दबाव में आकर नशे का सेवन नहीं करना है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने निजात के त्रिआयामी पहलू के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा करना ही है तो अच्छे पद, प्रतिष्ठा व सम्मान प्राप्त करने का नशा कर जीवन में अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) की दिल्ली से आयी टीम के सदस्यों समर्थ पाठक कम्युनिकेशन ऑफिसर यूएनओडीसी दक्षिण एशिया, अशोक पांडे फेलो ग्लोबल पीस फाउंडेशन यूएसए एवं डॉ. सत्यभूषण सिंह एनसीईआरटी प्रोफेसर ने अपने संबोधन में बताया कि कोई भी व्यक्ति नशे से दूर रहकर ही अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और सकारात्मक माहौल से ही कोई देश समावेशी विकास को प्राप्त कर सकता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी पिछले एक वर्ष से निजात अभियान से जुड़ा हुआ है। 

कार्यक्रम में लावन्या फाउंडेशन एवं कोपल वाणी फाउंडेशन के दिव्यांग (मूक बधिर) बच्चों ने नशे के दुष्परिणाम पर आधारित अत्यंत सुंदर एवं मन को छू लेने वाली प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता देवांगन ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, कीर्तन राठौर, दौलतराम पोर्ते, सीएसपीअमन झा,कर्ण उके, राजेश देवांगन, केसरी नायक तथा सहित पुलिस स्टाफ, लोग व हजारों स्कूली बच्चें उपस्थित रहे। निरीक्षक रोहित मालेकर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, टिकरापारा पुलिस स्टाफ के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

और पढ़ें ...

अपराधी का खुले आम पुलिस को मेल - रोक सकते हो तो रोक लो

*राजधानी मे सरेआम गोलीबारी : सरकार और पुलिस दोनों का इक़बाल खत्म -कांग्रेस* *6 माह पहले किसी अपराधी की जुर्रत नहीं थी की वह मेल कर पुलिस को चुनौती दे सके* *राज्य की अब तक की सबसे कमजोर सरकार है साय सरकार* रायपुर 14जुलाई 2024/ राजधानी मे सरेआम गोलीबारी से साबित हो गया की राज्य मे सरकार और पुलिस दोनों का इक़बाल खत्म हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की भाजपा सरकार से क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।राज्य की अब तक की सबसे कमजोर सरकार है। अपराधी खुले आम पुलिस को मेल कर के चुनौती दे रहे। अपराध करने के बाद मेल करके रोक सकते हो तो रोक लो कह रहे। 6,,महीने पहले तक किसी अपराधी, गिरोह मे यह हिम्मत नहीं थी की वह ऐसी धमकी की हिमाकत करता। 6माह मे ही राजधानी मे गोलोबारी की 4घटना हुई है।अंतर्राजीय गेंगस्टर राज्य मे पैर पसार रहे है सरकार् है की मूक दर्शक बनी हुई है। राजधानी मे शूटर कारोबारी पर गोलियों की बौछार करते है कारोबारी के निजी सुरक्षा कर्मी भी कई राउंड हवाई फायर करते है पुलिस बाद मे लकीर पीटने पहुँचती है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज् मे आम आदमी खुद को डरा महसूस कर रहा व्यापारी कारोबारी भयभीत हो गए है छत्तीसगढ़ मे इस प्रकार के गोलीबारी और गेंगस्टर बाजी कि परम्परा कभी नहीं रही। लोग बेधडक अपना व्यवसाय करते थे महिलाये रात 11बजे भी सड़को पर निर्भीक हो कर निकलती थी 6माह मे स्थितिया बदल गयी पूरे राज्य मे भय का वातावरण बना दिया गया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। नागरिको को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गये है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। 6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें। चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अपराधी बिना किसी वाहन के पैदल चल कर चैन खींच कर भाग जाते है। राजधानी में थाने में चाकू मार दिया जाता है पुलिस असहाय हो गयी है। नक्सलवादी घटनायें 6 माह में बढ़ गयी। राज्य में रोज़ 3 बलात्कार की घटना हो रही, हर दो दिन में एक सामूहिक दुराचार की घटना हो रही है। रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूम अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरे सामने आ रही। राज्य कि क़ानून व्यवस्था नागरिकों कि सुरक्षा भगवान भरोसे है।
और पढ़ें ...

CG -युवक का मर्डर : नाबालिग ने चाकू घोंपकर की थी युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

धमतरी। जिले में बदमाश बेखौफ हो गए है। जिले में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इतवारी बाजार में देर रात एक नाबालिग ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार में कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, इतवारी बाजार के पास शनिवार की रात कोष्टापारा निवासी रोशन पटेल नामक युवक को किसी विवाद पर एक नाबालिग ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रोशन को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही घायल युवक की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। 

और पढ़ें ...

कबाड़ियों पर प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही*

दिनांक 13.07.2024 *प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कबाडियों पर की गई कार्यवाही* * प्रशानिक अमला, नगर निगम व रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खमतराई एवं उरला क्षेत्र के कबाड़ियों पर की गई कार्यवाही।* * खमतराई एवं उरला क्षेत्र के कबाडियों से पुरानी इस्तेमाली वाहन ट्रक, कार, पुरानी चारपहिया वाहन 15 नग एवं 5.50 टन अवैध रूप से लोहा, स्कैंप, लोहे का रॉड, पाइप, वाहनों का कबाड़ आदि किया गया जप्त ।* * जप्त कबाड़ की कुल कीमत है लगभग 7,65,000 रूपये।* * आधा दर्जन से अधिक अवैध यार्ड को किया गया सील।* अवैध रूप से वाहनों की कटिंग सहित चोरी का लोहा एवं स्क्रैप की खरीदी बिक्री की घटनाओं के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में नगर निगम बिरगाँव आयुक्त, तहसीलदार धरसींवा, नगर निगम की टीम सहित नगर पुलिस अधीक्षक उरला, कोतवाली विधानसभा एवं थाना प्रभारी खमतराई, उरला, विधानसभा, गंज, आमानाका, देवेन्द्र नगर, मौदहापारा, कबीर नगर, गुढ़ियारी, डी.डी. नगर, गोलबाजार, न्यू राजेन्द्र नगर तथा रक्षित केन्द्र एवं थानों के बल के 04 अलग-अलग संयुक्त टीम के साथ उरला अनुविभाग अंतर्गत थाना खमतराई व थाना उरला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित वाहन कटिंग एवं चोरी का लोहा, स्क्रैप का खरीदी-बिक्री का कारोबार करने वाले वाहन कटिंग यार्ड व कबाड़ियों पर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड संचालकों एवं कबाडियों का गुमास्ता एवं यार्ड से संबंधित समस्त दस्तावेज चेक करने के साथ ही कबाडियों के पास अवैध रूप से रखें पुरानी इस्तेमाली वाहन ट्रक, कार, पुरानी चारपहिया वाहन 15 नग एवं 5.50 टन अवैध रूप से लोहा, स्कैंप, लोहे का रॉड, पाइप, वाहनों का कबाड़ कीमती लगभग 7,65,000 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने के साथ ही आधा दर्जन से अधिक यार्ड को सील भी किया गया है। *01. थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत यार्ड संचालक - अजीमुद्दीन कुरैशी पिता स्व. रियाजुद्दीन कुरैशी उम्र-40 वर्ष साकिन काली नगर पण्डरी रायपुर।* *02. थाना उरला क्षेत्र के यार्ड संचालक- रमन शाह पिता अजय शाह उम्र 30 वर्ष साकिन कैलाश नगर मठपारा थाना उरला बीरगांव, रायपुर।* *थाना खमतराई/उरला क्षेत्र में स्थित सील किये गये यार्ड की सूची निम्नानुसार है-* 01. रिंग रोड़ नम्बर 02 गोंदवारा स्थित यार्ड संचालक आसीफ। 02. रिंग रोड नम्बर 02 गोंदवारा स्थित यार्ड संचालक रफीक। 03. मेटल पार्क उरला रायपुर यार्ड संचालक- शहबान। 04. मेटल पार्क रोड रावांभाठा स्थित यार्ड संचालक बिलाल। 05. मेटल पार्क उरला स्थित यार्ड संचालक शाहीद खान। 06. मेटल पार्क उरला स्थित यार्ड संचालक उस्मान। 07. मेटल पार्क उरला स्थित यार्ड संचालक नईम खान।
और पढ़ें ...

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े तेलीबांधा रोड में दो अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाई गई

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े तेलीबांधा रोड में दो अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाई गई यह गोली पी आर ए एजेंसी नमक बिल्डिंग के सामने चलाई गई हाल ही में पुलिस ने चार अमन गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया था जिसके बाद अमन गैंग द्वारा एक लेटर जारी किया गया था जिसमें लिखा था कि हमारे पास शूटरों की कमी नहीं है और उसे लेटर के बाद आज दो अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की... यह पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है पुलिस द्वारा बॉर्डर पर नाके बंदी कर दी है और उन दो अज्ञात लोगों की तलाश जारी है

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी प्रवर्तन से नियंत्रण लिये एक लंबे अंतराल से ऐसे सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी प्रवर्तन से नियंत्रण लिये एक लंबे अंतराल से ऐसे सर्वसुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिनमें वाहनों की निर्धारित गति से अधिक परिचालन, नशे में वाहन चालन, निर्धारित मापदण्ड से अधिक चकाचौंध के हेड लाईट्स, वाहन में लगे यंत्रो की तेज आवाज मापने तथा वाहनों के ग्लास में निर्धारित मापदण्ड से अधिक गहरी काली फिल्म लगाकर अपराध करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की जा सके। साथ ही इन वाहनों में घ्वनि विस्तारक यंत्र तथा 360 डिग्री में निगरानी हेतु सर्विलांस कैमरा भी हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति की बेहतर निगरानी के साथ-साथ यथाशीघ्र सुगम यातायात प्रबंधन की कार्यवाही भी संपादित की जा सके।
 
  विभिन्न जिलों की आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति हेतु राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा निधि प्रबंधन समिति की अनुशंसा पर राज्य शासन से प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत राज्य में सर्व सुविधायुक्त इंटर सेप्टर वाहनों के प्रबंध की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
 
प्रबंध:- सड़क सुरक्षा कोष मद से कुल राशि रू- 4,47,48,594/-से 15 नवीन इंटर सेप्टर वाहनों का प्रबंध किया गया है। 
विशिष्टियां-
1. स्पीड राडारगन - निर्धारित गति से तेज चलने वाले वाहनों की गति मापन।
2. ब्रीथ एनालाईजर - नशे में वाहन चालन की जांच हेतु
3. सर्विलांस कैमरा - निगरानी हेतु 
4. प्रकाश तीव्रता मापन यंत्र - वाहन की तेज हेडलाईट्स (प्रकाश) की जांच हेतु
5. ध्वनि मापक यंत्र - वाहन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रो की आवाज मापने हेतु ।
6. ग्लास पारदर्शिता यंत्र - वाहन के ग्लास की पारदर्शिता मापने हेतु।
7. पीए सिस्टम यंत्र - सुगम यातायात प्रबंधन हेतु दिशा-निर्देश।
प्रविस्तारण:- 
नवीन इंटर सेप्टर वाहनों की तैनाती जिला रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ सरगुजा, जगदलपुर, कांकेर में की जा रही है। इन 15 जिलों में इंटर सेप्टर वाहनों के संचालन हेतु चिन्हित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
और पढ़ें ...

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मे गबन (धोखाधड़ी) के आरोपी मोहन साहू पर कार्यवाही में बाधा कौन ?*?

*जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मे गबन (धोखाधड़ी) के आरोपी मोहन साहू का पुलिस विभाग मे पहुंच बन रहा कार्यवाही बाधा?* राजधानी :- रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की शाखा सी.ओ.डी. में हुए लाखो रुपये के हुए धोखाधड़ी गबन के संबंध में आरोपियों में मोहन साहू का भी नाम सामने आया है, विगत कई महीनों से मोहन साहू गबन मामले मे सुर्खियों मे है जिसे बैंक के लगभग सभी बड़े अधिकारी बचाने मे लगे हैं | सूत्रों की माने तो मोहन साहू के साडू भाई *राजकुमार प्रधान* जोकि पुलिस विभाग मे अच्छे पद पर हैं जिसकी छत्र छाया मे गबन का आरोपी मोहन साहू कानून व राजनैतिक पावर का लाभ उठा रहा है | तमाम शिकायतों और प्रमाण के बाद भी उसे पर कार्यवाही न होने के पीछे किसका हाथ है और ऐसी कौन लोग हैं जो उसे पर कार्यवाही नहीं होने दे रहे हैं और संबंधित कार्यवाही करने वाले अधिकारी भी चुप क्यों है ?*
और पढ़ें ...

स्कूल बैग के अंदर टुकड़ों में बरामद हुआ, युवक की लाश… क्षेत्र में फैली सनसनी…. जाने क्या है पूरा मामला

कोरबा : कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोपालपुर स्थित बांधपारा डैम के पास बोरे और बैग में एक युवक का शव टुकड़ों में पाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

 
और पढ़ें ...

शादी कराने का झांसा देकर मल्टीनेशनल कंपनी के साॅफ्टवेयर इंजिनियर से करोडो रू की ठगी करने वाला शातिर ठग 48 घण्टे के भीतर ही पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
 
⏭️ डाॅ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर के निर्देशन एवं * रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में सायबर अपराध पर ’’प्रहार’’।
⏭️ रेंज सायबर थाना बिलासपुर व ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही बाद पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।
⏭️ साॅफ्टवेयर इंजिनियर से परिचय बढाकर शादी का झांसा देकर बे्रन-वाॅश कर ठगी कर वसुले 01 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू।
⏭️ बैंक स्टेटमेंट एवं तकनीकी इन्पुट के आधार पर पुलिस पहुॅची शातिर अपराधी तक।
⏭️ पुलिस द्वारा करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच बाद फ्रीज किये गये है।
 
अपराध क्रमंाक 05/2024 धारा 420, 386, 34 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट
 
नाम गिरफ्तार आरोपी:-  रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.)।
 
अपराध में शामिल प्रमुख तथ्य:-
➡️ आरोपी जो स्कूल के समय से ही मिमिक्री करता रहा है महिला, पुरूष साउथ इंडियन, फिल्मी कलाकारो के हुबहु नकल कर आवाज निकालने में माहिर है।
➡️ अपराध के उददेश्य से स्वयं ही महिला एकता जैन, महिला के मामा का लडका अंशुल जैन, जिला जज सुब्रमन्यन स्वामी हैदराबाद, प्रापर्टी टैक्स आॅफिसर रामकृष्ण चेन्नई, मोबाईल लोन एप रिकवरी एजेन्ट बाॅस, आर.बी.आई. इन्स्पैक्टर विनित बनकर, किरदार गढकर प्रार्थी को लिया झांसे में।
➡️ प्रत्येक किरदार निभाने के लिये किया उपयोग किया अलग-अलग कंपनी का सिम कार्ड।
➡️ आरोपी ठगी कर आॅनलाईन बैंटिंग एप डी-247 के एवीएटर, तीन पत्ती, रमी, क्रिकेट पर लगाता था दाव।
 
विवरण -
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नितिन जैन निवासी सरकण्डा बिलासपुर जो प्राईवेट कंपनी पुणे मे साॅफ्टवेयर इंजिनियर है ने सायबर थाना आकर स्वयं के साथ सायबर ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके साथ 01 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू की ठगी हो गयी है प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र पर उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
 
डाॅ. संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं  रजनीश सिंह (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे इस निर्देश के पालन में एक विशेष टीम द्वारा आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपी का आनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई।
 
मामले की जांच दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था जहाॅ उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई आपसी परिचय बढने के बाद रोहित को नितिन जैन के विवाह हेतु लडकी की तलाश होने की जानकारी मिली इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लडकी से परिचय कराने की बात कहीं प्रार्थी इसके बातो पर विश्वास कर लिया, तब आरोपी द्वारा प्रार्थी को 02-03 लडकियो की फोटो इन्टरनेट से निकालकर दिखाया जिसमें से प्रार्थी ने एक लडकी काल्पनिक नाम एकता जैन को पसंद किया तब आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाईल से प्रार्थी को आवाज बदलकर लडकी एकता जैन की आवाज मंे बात कर झांसे मेे लेना शुरू कर दिया, आरोपी ने लडकी की आवाज में कुछ दिन बात कर शादी के लिये राजी होकर ठगी करना प्रारम्भ कर दिया।
 
आरोपी द्वारा अपराध करने निम्न काल्पनिक किरदार की रचना की:-
 
काल्पनिक नाम एकता जैन - एकता जैन जिससे प्रार्थी विवाह करने की बात तय हुई थी आरोपी ने एकता के बीमार होने व अन्य आवश्यकता होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया। 
 
एकता जैन का भाई अंशुल जैन - आरोपी ने एक नया सिम कार्ड खरीदकर एकता जैन का भाई अंशुल जैन बनकर नये आवाज मंे प्रार्थी से संपर्क कर अपनी बहन से विवाह की पारिवारिक सहमति दी बातचीत दौरान प्रार्थी को शेयर मार्केट मेें हानि होने, प्राॅपर्टी टेैक्स पटाने, फैमली डिस्प्युट होने का हवाला देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।
 
हैदराबाद के इंकम टैक्स जज सुब्रमण्यम - आरोपी ने पुणे जाकर एक नई कहानी बनाई जिसमें लडकी एकता जैन के परिवार का हैदराबाद में प्रापर्टी होना बताया जिसकी बिक्री हेतु हैदराबाद जाना बताया यहाॅ नया सिम कार्ड खरीदकर प्रार्थी को हैदराबाद के इंकम टैक्स के जज सुब्रमण्यम की बदली हुई आवाज में मोबाईल पर संपर्क कर एकता के गिरफ्तार होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।
 
चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण - आरोपी ने एकता जैन का चेन्नई में भी प्रापर्टी का टैक्स जमा न होने के कारण एकता की गिरफ्तारी की संभावना बताकर चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण की बदली हुई आवाज में तमिल, हिन्दी, अंग्रेजी में प्रार्थी से करीब 15 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।
 
आर.बी.आई. अधिकारी विनित - आरोपी ने इसी प्रकार आर.बी.आई. अधिकारी विनित की बदली हुई आवाज में इन्स्टेन्ट लोन एप के माध्यम से रकम अदायगी न कर पाने के कारण तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो पुलिस व ई.डी. अधिकारी तुम्हारे घर पर रेड करने वाले है तुम दवाजा मत खोलना और स्वयं जाकर प्रार्थी के घर का दरवाजा खटखटाने लगा और प्रार्थी को भय हो गया कि पुलिस इसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है आरोपी स्वयं प्रार्थी के घर के निचे खडे होकर फोटो खिंचकर प्रार्थी को भेजता था कि तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो। प्रार्थी डर में आकर से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया। 
 
मामले में आरोपी रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.) को मैहर से हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया घटना में प्रयुक्त 02 नग एण्ड्रायड फोन 02 नग कि-पैड फोन 11 नग सिम कार्ड जप्त किया गया है आरोपी का अपराध स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
 
सम्पुर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर  उमेश कश्यप* , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर  अनुज कुमार,* नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा  निमितेश ंिसह* के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कु सिंह ठाकुर आरक्षक चिरंजीव कमलेश, मुकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा। 
और पढ़ें ...

शिक्षा विभाग एवं संस्था के खिलाफ नारे बाजी और गाली गलौज : तीन कांग्रेसियों को जेल

*कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी सहित अन्य दो कांग्रेसी गिरफ्तार* *शिक्षा विभाग एवं स्कूलों के खिलाफ खोला था मोर्चा* दिनांक 08.06.2024 को करीबन 12.00 बजे कृष्णा किड्स एकेडमी के संस्था में आरोपी कुणाल दुबे आकर फोन पर किसी से चर्चा करने पर थोडी देर में एनएसयूआई कार्यकर्ता विकास तिवारी, तथा परिसर में मौजूद कुणाल दुबे, हेमंत पाल एवं अन्य लोगो के द्वारा संस्था कृष्णा किड्स एकेडमी के अंदर जबरदस्ती प्रवेश कर शिक्षा विभाग एवं संस्था के खिलाफ नारे बाजी कर वहां के सभी महिला एवं पुलिस स्टाफ के साथ गाली गलौज करने पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अप.क्र. 264/2024 धारा 452,294,34 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना दौरान साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपीगणों का पिछले 02 दिनों से लगातार पता तलाश किया जा रहा था जो आरोपीगणों को आज दिनांक 09.07.2024 को थाना लाकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी (1) कुणाल दुबे पिता स्व0 प्रदीप दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी- म0 नं0 बी- 15 मारूती रेसीडेंसी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर (2) हेमंत पाल पिता शंकर पाल उम्र 30 वर्ष निवासी- दिग्जाम शो रूम के पीछे, संतोषी नगर के पास थाना टिकरापारा रायपुर (3) विकास तिवारी पिता विवेकानंद तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी- म0 नं0 38/58, सिमरा बाडा, डगनिया थाना डी0डी0 नगर रायपुर को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
आरोपीः- 1. कुणाल दुबे पिता स्व0 प्रदीप दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी- म0 नं0 बी- 15 मारूती रेसीडेंसी, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर 2. हेमंत पाल पिता शंकर पाल उम्र 30 वर्ष निवासी- दिग्जाम शो रूम के पीछे, संतेषी नगर के पास थाना टिकरापारा रायपुर 3. विकास तिवारी पिता विवेकानंद तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी- म0 नं0 38/58, सिमरा बाडा,  डगनिया थाना डी0डी0 नगर रायपुर

और पढ़ें ...

बुजुर्ग माता-पिता से पुश्तैनी जमीन में हिस्सा माता-पिता के मृत्यु के बाद ही मिल सकता है- डॉ. किरणमयी नायक

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोग को प्राप्त महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा राजनांदगांव जिला की 256वीं सुनवाई हुई एवं जिला स्तर में 7वीं सुनवाई हुई। 
सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका अपने माता-पिता से संपत्ति का बंटवारा मांग रही थी, अनावेदक के पास उनके जीवन यापन के लिए एक डेढ़ एकड़ जमीन है और दोनों बेटे घर से अलग रहते हैं। आवेदिका के नाना ने अपनी एक एकड़ जमीन आवेदिका के माँ को दिया था। इस छोटी सी जमीन के अलावा अनावेदक और उसकी पत्नी के पास और कोई जमीन नहीं है और दोनों बुजुर्ग है। ऐसी दशा में उनके जीवन काल में पुश्तैनी संपत्ति का बंटवारा वह यदि अपने स्वेच्छा से अपने जीवनकाल में देना चाहे तभी आवेदिका को संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। अन्यथा उसे दिवानी न्यायालय में हिस्सा बंटवारा के लिए कानूनी कार्रवाही करनी होगी। इस निर्देश के साथ आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका के मकान 1200 वर्गफीट का निर्माण करने हेतु एक लिखित अनुबंध दोनों पक्षों के बीच हुआ था। जिसमें आवेदिका के द्वारा लगभग 6 लाख रूपए अनावेदक को दिया गया है। जिसमें अनावेदक ने स्वीकार किया है, उसका कहना है कि आवेदिका 2300 वर्गफीट में निर्माण करा रहा है और खर्चा ज्यादा हो रहा है। इस मुद्दे पर निराकरण स्थल निरीक्षण किए जाने के बिना संभव नहीं है। दोनों पक्षों को समझाईश दिया गयाकि निरीक्षण कर मौके की जांच करेंगे। इस बाबत विद्या मिश्रा संरक्षण अधिकारी राजनांदगांव को नियुक्त किया गया है, वह किसी जूनियर इंजीनियर या अनुभवी को अपने साथ ले जाकर आयोग के निर्देश का पालन करने व अपनी रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करें।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदकगण के खिलाफ थाना बसंतपुर में शिकायत किया गया था। वहीं अनावदेकगणों द्वारा आवेदिका के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है, जिसके कारण आवेदिका ने यह शिकायत दर्ज करायी है। यह अनावेदकगण का कहना है। अर्थात् दोनों पक्ष में प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए आयोग ने सुनवाई किये जाने के पूर्व एसपी राजनांदगांव से पुलिस प्रतिवेदन मंगाना आवश्यक है, प्रतिवेदन के पश्चात प्रकरण नस्तीबद्ध किया जायेगा।
एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों द्वारा न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया है। अनावेदक ने बताया कि उसके पूर्व पत्नी के दो बच्चे है तथा आवेदिका का अनावेदक से एक पुत्र है। अनावेदक ने बताया कि 70 हजार रूपए मासिक वेतन मिलता हंै और यह भी स्वीकार किया कि न्यायालय से 1500 रूपए का भरण पोषण दिए जाने का तय हुआ है। आवेदिका को केवल 1 माह का भरण पोषण मिला है। आवेदिका को समझाईश दिया गया कि वह अनावेदक के कार्यालय में जाकर एक आवेदन प्रस्तुत करे और अनावेदक के सर्विस रिकार्ड में अपने बच्चे का नाम दर्ज कराए तथा कुटुम्ब न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करें और अनावेदक के वेतन से लगभग 30 हजार रूपए मासिक भरण पोषण की पात्रता बनती है, वह सीधे उसे बैंक खाते में मिलने की मांग करें। इस समझाईश के साथ आयोग द्वारा प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। 
एक अन्य प्रकरण में उच्च अधिकारी द्वारा बताया कि आवेदिका तथा अन्य श्रमिकों की अनावेदक की शिकायत थी, जांच में दोषी पाये जाने पर उसे निलंबित किया गया है। विभागीय जांच भी प्रकियाधीन है। ऐसी स्थिति आवेदिका भी प्रकरण समाप्त कराना चाहती है। आयोग द्वारा प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि समाजिक बहिष्कार की शिकायत की आड़ में आवेदिका को आंगनबाड़ी के प्रभार से बदला गया है। आवेदिका न्यायालय में जाना चाहती है। आयोग द्वारा प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति और अनावेदकगण के मध्य पूर्व में कई वाद-विवाद है, जिसमें अपराधिक होने के कारण आवेदिका द्वारा आयोग में शिकायत दर्ज करायी गयी है। अनावेदक की ओर से 2 पुलिस में 1 रेलवे में शासकीय नौकरी में है और प्रकरण आपसी रंजिस का प्रतीत होता है। आवेदिका द्वारा पुलिस से लगातार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं किया गया। जिसके कारण उसे समझाईश दी गयी कि न्यायालय में परिवाद पत्र दाखिल कराये। इस निर्देश के साथ आयोग ने प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदिका ने बताया कि अतिथि व्याख्याता के लिए मातृत्व अवकाश का प्रावधान नहीं है। इस कारण आवेदिका ने उच्च न्यायालय में प्रकरण भी प्रस्तुत किया था, वह भी अब तक निराकृत हो गया है। आयोग द्वारा प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया की उसके पिता की मृत्यु 40 वर्ष पहले हो चुकी है। आवेदिका ने बताया कि अनावेदक उसके सौतेले भाई हैं और सौतेले भाई ने उसके पिता की सारी संपत्ति हड़प लिए है। इस कारण आयोग में निर्देश दिए कि संपत्ति का बंटवारा न्यायालय द्वारा किया जायेगा। आयोग द्वारा प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में अनावेदक जानबूझकर अनुपस्थित है। आयोग द्वारा एसपी राजनांदगांव को कड़ा पत्र भेजा जाए कि थाना प्रभारी सीटी कोतवाली को कारण बताओ नोटिस जारी करें तथा अनावेदक को आगामी सुनवाई में उपस्थित रखें। थाना प्रभारी के खिलाफ शो कॉज नोटिस भेजा जाये कि अनावेदक को आगामी सुनवाई में आवश्यक रूप से उपस्थित रखे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

83 पौवा देशी मसाला शराब के साथ अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली गिरफ्तार*।

रायपुर दिनांक 04.07 2024  *अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली गिरफ्तार*।  *आरोपी के कब्जे से 83 पौवा देशी मसाला शराब जुमला कीमती 9130 रूपये एवं बिक्री रकम 5490 रूपये किया गया है जप्त*।  *थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही*।  *आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध* *क्रमांक 380/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* *के तहत की गई है कार्यवाही*। रायपुर पुलिस द्वारा *निजात अभियान* के तहत् नशे के विरूध्द विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड एन्टी सायबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, साथ ही नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। दिनांक 03.07.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत तरूण नगर में हबीब किराना स्टोर्स के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मसाला देशी शराब रखा हैै तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित पकड़ा गया। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली पिता स्व. मंगल बेहरा उम्र 42 साल पता हबीब किराना स्टोर्स के पास तरूण नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे प्लास्टिक के केन की तलाशी लेने पर केन के अंदर 83 पौवा मसाला देशी शराब रखा होना पाया। शराब रखने के संबंध में अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 83 पौवा मसाला देशी शराब जुमला कीमती 9130 रूपये एवं बिक्री रकम 5490 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 380/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। *गिरफ्तार आरोपी*- *अशोक बेहरा उर्फ फुल्ली पिता स्व. मंगल बेहरा उम्र 42 साल पता हबीब किराना स्टोर्स के पास तरूण नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर*।
और पढ़ें ...