साहित्य
एम.डी.एम.ए. एवं कोकिन के साथ 01 अंतर्राज्यीय एवं 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार
CG - पति ने अपनी ही पत्नी के साथ किया ये शर्मनाक हरकत...नजारा देख हैरान रह गई पुलिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर..!!
पत्थलगांव। प्रदेश में आए दिन अपराधी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पत्थलगांव से सामने आया है। जहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला शिवपुर गांव का है। घटना के आसपास इलोक में सनसनी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और मौके पर ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान " निजात " के तहत 55 पौवा देशी मशाला कुल मात्रा 9.900 बल्क लीटर किमती 6050/- शराब एवं TVS एक्सल मोटरसाइकिल के साथ आरोपी डामर सिंह कन्नौजे गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 12/05/2024 को थाना तिल्दानेवरा को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति मो.सा. TVS एक्सल क्रं. CG04 NY1446 में अवैध रूप से एक सफेद रंग की बोरी में शराब बिक्री करने हेतु ग्राम बिलाड़ी की ओर जा रहा है, सूचना तस्दीक पर ग्राम बिलाड़ी की ओर रवाना हुआ सादी फार्म के पास एक व्यक्ति मो.सा.TVS एक्सल क्रं. CG04 NY1446 में एक सफेद रंग की बोरी में कुछ सामान रखा हुआ मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे़ गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम डामर सिंग कनौजे पिता शंकर कनौजे उम्र 20 वर्ष साकिन बिलाड़ी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से मोटर सायकल में रखे एक सफेद रंग की बोरी के अंदर 55 पौव्वा देशी मदिरा मशाला प्रत्येक पौवा में 180-180ml शराब भरी हुई कुल मात्रा 9.900 ब्लक लिटर कीमती 6050/रू एवं एक मो.सा.TVS एक्सल क्रं. CG04 NY 1446 पुरानी ईस्तेमाली कीमती करीबन 20000/- को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.245/24 धारा-34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- डामर सिंग कनौजे पिता शंकर कनौजे उम्र 20 वर्ष साकिन बिलाड़ी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग.
गांजा के साथ आरोपी अभय मिरचे गिरफ्तार
Crime : शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार...हैवान शिक्षक ने 12 साल तक छात्रा से किया रेप...ऐसा हुआ खुलासा..!!
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार शिक्षा का मंदिर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने छात्रा को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। शिक्षक ने 12 साल तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। छात्रा ने परिजनों को बताया कि जब वह 12 साल की थी, तब से लेकर अब तक 12 साल से शिक्षक छात्रा का रेप करता रहा। यह वारदात गौरेला थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि मुताबिक गौरेला के सारबहरा क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को जाल में फंसाया और लगातार दुष्कर्म किया। इसकी शुरुआत तब हुई जब लड़की 7वीं क्लास में पढ़ रही थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। तब से आरोपी टीचर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब पीड़िता बालिग हो गई है। शिक्षक की करतूत से तंग आकर पीड़िता और उसके परिजन मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।
पीड़िता ने बताया कि शिक्षक ने उसे शादी का झांसा भी दिया था, लेकिन वह शादी नहीं कर रहा था। ऐसे में जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों को आपबीती बताई। गौरेला थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज होते ही आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी फरार है। एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376, 190, 294 342, 376 (2) (ग), 376 (2) (एन ), 506 (बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।
Crime : पति की हत्या कर पत्नी ने पेड़ में लगाई फांसी...जानें क्या है वजह…!!
मनेंद्रगढ़। जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा में बीती रात पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी ने पत्थर मारकर पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि ग्राम सोनवर्षा के राधा रमन नगर में प्रदीप पंडो 23 वर्ष अपनी पत्नी बाल कुंवर 22 वर्ष के साथ रहता था। बीती रात दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाल कुंवर ने पत्थर से प्रदीप पंडो पर वार कर दिया। सिर पर आई गंभीर चोट के कारण प्रदीप पंडो की मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत के बाद बालकुंवर सदमे में आ गई। वह घर से बाहर निकली और पास ही पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसकी सूचना नागपुर पुलिस चौकी को दी।
पुलिस जांच में पता चला कि प्रदीप पंडों और बाल कुंवर की शादी एक साल पहले हुई थी। प्रदीप पंडो ग्राम गदबदी का रहने वाला था। शादी के बाद एक सप्ताह तक बाल कुंवर ससुराल में रही, फिर वापस आकर अपने मायके में रहने लगी। बीच-बीच में पति प्रदीप ससुराल आकर रहता था। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे। बीती रात प्रदीप और बाल कुंवर कमरे में सोने चले गए।
रात करीब 12.30 बजे पत्नी के संबंध बनाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद से आक्रोशित बाल कुंवर ने बड़े पत्थर से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। झगड़े की आवाज सुनकर बाल कुंवर की मां इंद्र कुंवर मौके पर पहुंची। कमरे में प्रदीप का शव पड़ा था। बाल कुंवर कमरे से बाहर निकल गई। उसने घर से 40 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।
16 किलो 441 ग्राम गांजा के साथ उड़ीसा राज्य का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बृन्दाबन नूरनाका गिरफ्तार
CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर पीछे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से ही उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी 65 वर्ष खेती-किसानी करता था। वह अपनी खेत में गर्मी में फसल उगाया है। उसका खेत गांव से लगे ग्राम कर्रा खार में है। मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह करीब 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब उसने गाली देने से मना किया।
फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन लिया और हमला कर दिया। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर पीछे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से ही उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी 65 वर्ष खेती-किसानी करता था। वह अपनी खेत में गर्मी में फसल उगाया है। उसका खेत गांव से लगे ग्राम कर्रा खार में है। मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह करीब 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब उसने गाली देने से मना किया।
फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन लिया और हमला कर दिया। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
जिलेवासियों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील है। अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
संतोष सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर
Cg News: छोटी बहन ने ही की थी भाई की हत्या...इस वजह से हुआ था विवाद
खैरागढ़। मोबाइल पर बात करने से मना करने पर छोटी बहन ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला छुईखदान के अमलीडीह कला का है. खैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मृतक देवप्रसाद वर्मा की हत्या उसकी चौदह वर्षीय छोटी बहन ने कर दी।
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि देवप्रसाद और उसकी छोटी बहन घर पर अकेले थे. छोटी बहन अक्सर लड़कों से बात करती थी, जिसको लेकर देवप्रसाद और उसकी बहन में कहासुनी हो गई. मोबाइल पर लड़कों से बात न करने और परिवार की इज्जत का वास्ता देते हुए देवप्रसाद ने अपनी बहन को जमकर फटकार लगाई और संभवतः मारपीट भी की.
और यही बात देवप्रसाद की मौत का कारण बन गई. इसके बाद नाबालिग बालिका ने घर में सो रहे देवप्रसाद पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. प्रहार इतना खतरनाक था कि देवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या के बाद बालिका ने अपने खून से सने कपड़ों को साफ किए और भाई की हत्या होने का शोर मचाने लगी. शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. लेकिन 18 वर्षीय लड़के का इतनी बेरहमी से कत्ल कौन करेगा इस प्रश्न का पुलिस के पास उत्तर नहीं था. पुलिस ने फ़ारेंसिक, साइबर टीम, डॉग स्कॉड समेत सभी तंत्र का उपयोग कर सभी एंगल से जांच शुरू की.
जांच की सुई बार-बार नाबालिग बालिका पर जाकर अटक रही थी. संदेह के आधार पर नाबालिग बालिका से पूछताछ की गई, इस पर उसने अपना गुनाह क़बूल कर लिया. नाबालिग बालिका को किशोर न्यायालय के समक्ष न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरिये गिरफ्तार छत्तीसगढ़ राज्य की आई.पी.एल. सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
आई.पी.एल. सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरिये गिरफ्तार
*छत्तीसगढ़ राज्य की आई.पी.एल. सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही पुणे (महाराष्ट्र) से 26 सटोरिये गिरफ्तार* *आरोपी 03 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के निवासी* * एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट रायपुर की कार्यवाही।* * सटोरियों के विरूद्ध राज्य की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।* * पुणे (महाराष्ट्र) में बैठकर रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन।* * 35 से 50 लाख रूपये में ली गई थी एक - एक आई.डी.।* * प्रकरण में 26 सटोरियों के साथ अब तक कुल 34 सटोरिये गिरफ्तार।* * सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25 लाख रूपये।* * सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त।* * मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी हुई है प्राप्त।* * सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध है पंजीबद्ध।* * प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर की जा रहीं है विवेचना।* * वर्ष 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 09 प्रकरण में कुल 57 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।* विवरण - श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोवा के एम.व्ही.आर. होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 नग लैपटॉप, 01 नग कैमरा, 01 नग कैल्क्यूलेटर, 27 नग मोबाईल फोन (जिसमें 07 नग की-पेड मोबाईल फोन डब्बा पैक है), 01 राउटर एवं लिंक कनेक्टर जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये तथा 11 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 01 चेक बुक जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था। गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं विवेचना क्रम में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी हेतु पूर्व से महाराष्ट्र में उपस्थित थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व से उपस्थित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम की सहायता हेतु 01 अन्य टीम का गठन कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमंेट स्थित 02 अलग - अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 07 दिवस तक उक्त जगह में दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की गई तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही दोनों स्थानों पर एक साथ रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दोनों फ्लैट में कुल 26 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप, मोबाईल फोन व अन्य के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार करने के साथ ही पप्पू जेठवानी जो थाना पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर है, को इस व्यवसाय में संलिप्त होना तथा साथ में मिलकर सट्टा संचालित करना बताया गया। रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आई.डी. लेते है। मुरली एवं पिंटू के दुबई में होने की संभावना है। जिस पर सभी 26 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 11 नग, मोबाईल फोन 98 नग, कैल्कुलेटर 01 नग, वाईफाई 02 नग, रजिस्टर 03 नग, पास बुक 30 नग, चेक बुक 09 नग, एटीएम 81 नग तथा सिम कार्ड 50 नग जुमला कीमती लगभग 25 लाख रूपये जप्त किया गया है। सटोरियों के पास जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है तथा 1,000 से अधिक प्लेयर की जानकारी भी इनके द्वारा दी गई है। जिनके आंकड़े व जानकारी जुटाये जा रहे है। सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 184/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ (रायपुर-07, दुर्ग-06, राजनांदगांव-03, जांजगीर-चांपा -02, कोरबा-02, सूरजपुर-01 एवं मानपुर मोहला-01) 03 मध्य-प्रदेश एवं 01 उत्तर प्रदेश के निवासी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। *गिरफ्तार आरोपी* 01 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट (म.प्र.)। 02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर। 03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)। 04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)। 05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)। 06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना के पास थाना छावनीजिला दुर्ग (छ.ग.)। 07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)। 08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)। 09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला बालाघाट (म.प्र.)। 10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)। 11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)। 13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)। 14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)। 15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)। 17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)। 18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)। 19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)। 20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)। 21 कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)। 22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)। 23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)। 24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)। 25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उ.प्र.)। 26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)। *कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. नोहर देशमुख, चिंतामणी साहू, सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, मोह. सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल, आर. जसवंत सोनी, हिमांशु राठौड़, अनिल राजपूत, राजिक खान, दिलीप जांगडे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, धनंजय गोस्वामी, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, लालेश नायक एवं म.आर. बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
विवाह कार्यक्रम से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
आशियाना अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में लगी भीषण आग सोसायटी में मची अफरा तफरी
राजधानी के कबीरनगर इलाके में लगी आग : आशियाना अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगने सोसायटी में मची अफरा तफरी, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे
कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अविनाश आशियाना के तीसरे फ्लोर में आग लगी है। सी ब्लॉक 302 नंबर मकान में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जब आग लगी उसे दौरान घर में ताला बंद था परिवार के सभी लोग मुंबई गए हुए हैं।किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
लोहे का खुखरीनुमा धारदार चाकू के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 30.04.2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवारी बाजार के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुए आरोपी सोहन साहू पिता लखन साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम पंचायत के सामने बाजार चौक रायपुरा थाना डीडी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 लोहे का खुखरीनुमा धारादर चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रं 357/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
नाम आरोपी - सोहन साहू पिता लखन साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम पंचायत के सामने बाजार चौक रायपुरा थाना डीडी नगर रायपुर
