साहित्य
ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई समीक्षा बैठक
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई समीक्षा बैठक
मादक पदार्थों, सायबर अपराधों, अभ्यस्त अपराधियों व सामाजिक अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने दिये गये सख्त निर्देश
फोन पे के माध्यम से पेमेंट में ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
CG ब्रेकिंग : पति ने पत्नी की तीर से गला रेतकर की हत्या...फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला...जानिए क्या है पूरा मामला
कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रहीं, जहा पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी, वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत ठेंगरीमार गांव का है। जहा गांव में एक घर में जगन्नाथ मंझवार (37 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता था। जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक 12 वर्षीय पुत्र और बूढ़ी मां इतवारो बाई भी रहती थी. सोमवार की शाम जगन्नाथ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां पोते को लेकर घर से बाहर चली गई. उसके कुछ देर बाद जब आकर देखी तो उसके होश उड़ गए. घर में बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जगन्नाथ ने पत्नी की हत्या तीर से की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मैट्रिमोनी के माध्यम से परिचय के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
रायपुर सेंट्रल जेल में हुई मारपीट की घटना
सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले रायगढ़ा उड़ीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रेंज साइबर रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला दो अंतर्राजीय आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318,4 (3-5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की ट्रांजैक्शन एवं IP की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि आरोपी ट्रस्ट के नाम से बैंक खाता खोलकर ठगी की रकम ले रहे हैं। आरोपी को दिनांक 12/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। प्रकरण में 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 पंकज दुबे पिता रामजी दुबे पता बरबसपुर दीनापुर जौनपुर उत्तर प्रदेश
2 निखिल शुक्ला पिता दिनेश शुक्ला पता दारापुर जौनपुर उत्तर प्रदेश
आरोपी पवन देवांगन के कब्जे से कुल 160 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट nitrapepam Tablets Nitrosum 10 मुल्य लगभग 1136 एवं बिक्री रकम 170/- रूपये किया गया था जप्त।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 10.09.2024 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मेडिसिन अस्पताल के पास निर्माणधिन मकान के पास थाना न्यू राजेंद्र नगर में आरोपी पवन देवांगन पिता गोपाल देवांगन उम्र 19 साल साकिन भाटागांव बस स्टेशन के पास शीतला चौक मठपारा थाना टिकरापारा रायपुर स्थाई पता ग्राम धनेली दामाखेड़ा थाना चन्नू जिला बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 160नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrapepam Tablets IP Nitrosum 10 लिखा हुआ जिसके अंदर 16 पत्ता प्रतेयक पत्ता में 10 नग कुल 160 नग टेबलेट मूल्य कीमती लगभग 1136/- रूपये बिक्री रकम 170 रू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक360 /2024 धारा 8, 21 27(क), नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
पेंडिंग मामलों पर जाँच कर तेजी से कार्रवाई करने के सख़्त निर्देश सभी CSP, DSP एवं थाना प्रभारियों की एसपी ले रहे हैं क्लास
सिविल लाइन C 4 बिल्डिंग में SSP संतोष सिंह ले रहे हैं बैठक
सभी CSP, DSP एवं थाना प्रभारियों की एसपी ले रहे हैं क्लास
पेंडिंग मामलों पर जाँच कर तेजी से कार्रवाई करने के सख़्त निर्देश
धोखाधड़ी,नौकरी लगाने के नाम पर ठगी जैसे मामलों पर फ़ोकस करने के निर्देश
सुस्त थाना प्रभारियों को एसएसपी लगा रहे है फटकार
बैठक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस के 12 कमचारियों को शील्ड ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया वहीं तीन सह.उपनिरीक्षक को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधे पर बैच लगाया
ऐसा काम करें कि आप न बोले, आपका काम बोले : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
गृहमंत्री ने पूरी ताकत के साथ आपराधियों के विरूद्ध कठोरता से कार्रवाई के दिए निर्देश
आम नागरिकों से बेहतर व्यवहार के दिए निर्देश
मादक पदार्थो, जुआ, सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश
कानून व्यवस्था बनाएं रखने तथा सतर्क रहने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बिलासपुर संभाग के पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक
कोरबा और रायगढ़ में डीजल और कबाड़ चोरी को नियंत्रित करने के दिये सख्त निर्देश
रायपुर, 05 सितम्बर 2024



उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में संभाग अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक सहित रेंज अन्तर्गत बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर जिले में बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा, लंबित मर्ग के प्रकरणों, राष्ट्रीय और राज्य मानव अधिकार आयोग के लंबित मामलों की स्थिति, महिला और बाल अपराधों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा और पीड़ितों को क्षतिपूर्ति देने, मानव तस्करी के लंबित मामलों, गुमशुदा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के प्रकरणों, अनुसूचित जाति और जनजाति पर घटित अपराधों एवं राहत राशि के वितरण की स्थिति, चिटफंड प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच की प्रगति और मादक पदार्थों की नष्ट करने की प्रक्रिया, गौवंश से संबंधित अपराधों, वाहन जब्ती और राजसात की कार्यवाही, जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में आगामी कार्ययोजनाओं और जिले में लागू की जा रही बेस्ट प्रैक्टिस पर बिन्दुवार समीक्षा की।
गृहमंत्री श्री शर्मा ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कहा कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी जिलों में कानून व्यवस्था बेहतर होने के साथ आम नागरिकों के बीच पुलिस का व्यवहार ठीक हो और अवैध शराब, नशीली वस्तुओं, सट्टा, जुआ, तस्करी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को जिले व सरकार की पहचान बताते हुए कहा कि कुछ बेहतर करने की सोच लेकर आप पुलिस सेवा में आए है। आपने बड़ी जिम्मेदारी ली है, इसलिए आपको जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। आप ऐसा कार्य करें कि आपको ज्यादा न बोलना पड़े, आपका काम बोलें। पुलिस की कार्यवाही दिखे। आम जनता में संतुष्टि दिख। गृहमंत्री ने सभी एसपी को कार्यालय में समय पर बैठकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में गृहमंत्री श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षकों को और मेहनत करने तथा सफलता के लिए शॉर्टकट नहीं अपनाने कहा। उन्होंने सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए अवैध शराब, सट्टा, जुआ सहित अन्य अपराधों के रोकथाम में कसावट लाने के निर्देश दिए। कोरबा और रायगढ़ में डीजल चोरी और कबाड़ चोरी को नियंत्रित करने के सख्त निर्देश सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिए।गृहमंत्री ने कबाड़ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लाने के लिए कबाड़ियों के चिन्हित कर उन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देशित करने, ड्रग्स अन्तर्गत गांजा, हेरोइन, डोडा अन्य नशीले पदार्थ को जब्त करने के साथ ही इसे सप्लाई करने वाले लोगों तक पहुंचने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीपीएस अन्तर्गत प्रकरणों में समय सीमा के भीतर कार्यवाही करने तथा 31 अगस्त 2024 तक विवेचना पूर्ण हो चुके प्रकरणों के अन्तर्गत उपलब्ध ड्रग्स का विनिष्टिकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में गृहमंत्री ने गौ-तस्करी के प्रकरणों में शासन द्वारा पारी एसओपी के तहत पशु क्रूरता अधिनियम तथा जब्त वाहन को राजसात करने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीपीएस अन्तर्गत, तस्करी के तहत अपराध कर संपत्ति अर्जित करने वालों की सम्पत्ति कुर्क करने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
गृहमंत्री ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों तथा चिन्हित स्थानों पर कैमरा लगाकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से मॉनीटरिंग करने, नशा मुक्ति सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम से स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, एनसीसी, स्कॉउट गाइड को जोड़ने के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस थाना अन्तर्गत बीर इंचार्ज का नाम मोबाइल नंबर ग्राम-पंचायत भवन सहित महत्वपूर्ण स्थानों में दीवार लेखन कराने, थानों में नई पंजी बनाने, मुसाफिरों तथा बाहर से आकर रहने वालों की सम्पूर्ण जानकारी रखते हुए उनके गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। मंत्री श्री शर्मा ने आने वाले समय में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को रोकने की दिशा में कदम उठाने हेतु विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में गृहमंत्री श्री शर्मा ने वरिष्ठ आरक्षक से विवेचना, बाण्ड ओवर पर कार्यवाही, दो आर्म्स के स्थान पर एक आर्म्स रखने, फोरेंसिक ऑडिट के लिए कोर्स कराने, दुर्घटनाजन्य स्पॉट को चिन्हित करने, दुकान संचालन की अनुमति के दौरान कैमरा लगाने, तथा विवेचना तथा चालान के पश्चात ड्रग्स का डिस्पोजल करने के संबंध में दिखा निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले
गृहमंत्री श्री शर्मा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि कार्यालय में बैठने के साथ ही आमनागरिकों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करें। इसके साथ ही उन्होंनं निर्देशित किया कि वे जवानों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाने और निराकरण करें। गृहमंत्री ने जवानों के लिए रिफ्रेशर कोर्स कराने, समय-समय पर फिजिकल टेस्ट लेते रहें ताकि जवानों को नैतिक बल, बेहतर सेहत और उन्हें कानून की जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने बेहतर विवेचना के संदर्भ में रेंज स्तर पर चरणबद्ध प्रक्रिया से प्रशिक्षण आयोजित करने राज्य, स्तर पर टीआई, डीएसपी, एडीशनल एसपी का प्रशिक्षण, एसपी आईजी स्तर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन करने तथा अभियोजन संबंधी प्रकरणों के संबंध में जानकारी के लिए दो माह में एक बार आईजी, अभियोजन अधिकारी की उपस्थिति में एसपी कार्यालय में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी श्री संजीव शुक्ला ने रेंज अंतर्गत एजेण्डा वार जानकारी प्रस्तुत किये। बिलासपुर, कोरबा, सक्ती, जीपीएम, जांजगीर-चाम्पा, सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुंगेली के पुलिस अधीक्षकों ने अपने जिले में किये गये विशेष कार्यों की प्रस्तुति दी।
आम जनता से व्यवहार ठीक हो- डीजीपी अशोक जुनेजा
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी एसपी आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मिलें। वे कार्यालय में अपनी उपस्थिति का समय निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि एसपी को एफआईआर एवं उस पर की गई कार्यवाही की अपडेट जानकारी रहनी चाहिए। सभी थानों की जानकारी रखने के साथ बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान देते हुए अपराध पर अंकुश रखें। उन्होंने सीन ऑफ क्राईम के संबंध में दिए गये निर्देशों का पालन करने और समीक्षा करने, विभागीय जांच समय पर करते हुए पुलिस को अनुशासन में रहने, कानून व्यवस्था बनाये रखने, जुआ, सट्टा, शराब सहित नशीली वस्तुओं पर कार्रवाई करने , लॉक अप में बंद अपराधियों की जानकारी लेने, ठगी सहित चिटफंड में वसूली कर पीड़ितों को सम्पति वापस करने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रकरणों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए समन्वय बनाकर कार्यवाही करने, आने वाले त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए अपराधियों पर नजर रखने, एफआईआर, रोजनामचा का अध्ययन करने तथा माननीय न्यायालयों के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समय के साथ बदलाव आवश्यक: मनोज पिंगुआ
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ गृह विभाग ने कहा कि पुलिस अधीक्षकों को पुराने प्रकरणों पर ध्यान देकर लंबित मामलों का निराकरण सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलाव जरूरी है। साईबर अपराध, नारकोटिक्स से संबंधित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की बात कहते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध की रोकथाम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कबाड़ व्यवसाय के माध्यम से सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान न हो, इसके लिए कबाड़ चोरों पर कार्रवाई के निर्दश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से संबंधित जानकारी समय पर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बदमाश राज नायडू उर्फ बाबू के विरूद्ध की गई कड़ी कार्यवाही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के अपराधिक / असामाजिक व्यक्तियों की लगातार चेंकिंग की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2024 को दौरान पेट्रालिंग थाना स्टाफ आरक्षक 2362 जितेश माझी, आरक्षक 2428 दिनेश वर्मा को सूचना प्राप्त हुआ कि राज नायडु उर्फ बाबू रेल्वे स्टेशन के सामने आटो वाले से लडाई झगड़ा कर रहा है कि सूचना पर थाना स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे जो आटो चालक प्रार्थी शिवा ढीमर निवासी सुयश हास्पिटल के पीछे बीएसयूपी कालोनी द्वारा बताया गया कि राज नायड्डु उर्फ बाबू नामक व्यक्ति द्वारा उसे धमकाते हुये शराब पीने के लिये पैसा की मांग कर रहा था, पैसा नहीं देने पर गाली गलौज कर मारपीट किया है कि पुलिस को देखकर राज नायडू उर्फ बाबू लुकते छिपते भागने का प्रयास किया जिसे थाना स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया, थाना स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अन्य बढ़ी घटना घटित होने से पहले आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी राज नायडु उर्फ बाबू के विरूद्ध थाना गज रायपुर में अपराध क्रमांक 316/2024 धारा-296,351 (2), 115 (2), 119(1). भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय से जेल वारंट पर आरोपी को केन्द्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया है। उक्त किस्म के अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01 राज नायडू उर्फ बाबा पिता स्व० नागराज नायडु उम्र 29 वर्ष पत्ता नर्मदापारा राधाकृष्ण मंदिर के पास थाना गंज रायपुर।
ई-रिक्शा लूट करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG - सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी : नेत्रहीन पिता ने दी थी सुपारी..हत्या की वजह जान उड़ जाएंगे होश...!!
कवर्धा। जिले के दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में बीते दिन रोहित चंद्रवंशी के अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। रोहित की हत्या 2 साल पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाले एक नेत्रहीन शख्स और हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक नेत्रहीन नकुल के बेटे से रोहित चंद्रवंशी की पुरानी रंजिश थी। दो साल पहले रोहित और उसके साथियों ने नकुल के बेटे की पिटाई की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस पिटाई के कारण आज भी नकुल का बेटा चल फिर नहीं सकता। इस घटना के बाद दोनों के बीच 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन रोहित ने नकुल को पैसे नहीं दिए, इससे नाराज होकर नकुल ने रोहित की हत्या की साजिश रची।
नेत्रहीन नकुल ने रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने के लिए आरोपी जग्गु को 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। नकुल ने पहले 25 हजार रुपये दिए थे और बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी जग्गु ने रोहित चंद्रवंशी की ह्त्या करने लिए पहले उससे दोस्ती कर ली और सही मौके का इंतज़ार करने लगा। इस बीच बीते 2 सितंबर को उसने रोहित को शराब पीने के लिए बुलाया और मौका देखकर उसके गले को रस्सी से घोंटकर अधमरा कर दिया और फिर हथौड़े से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी, जुर्म छुपाने के लिए रोहित का शव उसने तालाब में फेंका और फरार हो गया।
चुचरुंगपुर गांव के तालाब में रोहित चंद्रवंशी की लाश मिलने की सुचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के कॉल डिटेल्स खंगाले तब उन्हें आरोपियों के बारे में अहम् सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान* *ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 131 स्थायी एवं वारंटी गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान*
*प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार*
*प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार*
