साहित्य

शांति व्यवस्था स्थापित करने ए.एस.पी. ने संभाली कमान

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत तेलीबांधा तालाब के पीछे स्थित देवार मोहल्ला में कुछ दिनों पूर्व छट्ठी कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिसके मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक विनय बघेल द्वारा देवार मोहल्ला तेलीबांधा में मोहल्लेवासियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छट्ठी कार्यक्रम में घटित हुये घटना के संबंध में दोनों पक्षों को आवश्यक समझाईश दी गई तथा मोहल्ले के समस्त निवासियों को शांति व्यवस्था कायम रखने एवं किसी भी प्रकार से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की समझाईश दी गई। इसके साथ ही किसी प्रकार की घटना घटित होने अथवा शिकायत होने पर आपस में किसी प्रकार का विवाद अथवा मारपीट न करते हुये तत्काल इसकी सूचना थाना एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियांे को देने कहा गया। यदि मोहल्ले में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य संचालित हो रहीं तो इसकी सूचना भी पुलिस को देने कहा गया। इसके साथ ही अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने एवं जो भी व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है, उनको जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया गया।
और पढ़ें ...

CG - शातिरों ने व्यापारी को बनाया शिकार, वाहन से ले उड़े एक लाख नगदी और खाता-बही, जांच में जुटी पुलिस......

बलरामपुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। एसपी कार्यालय के पास स्थित व्यस्त बाजार से दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है। एक व्यापारी साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपनी इको वाहन से निकला। इस दौरान एक किराना दुकान के पास सामान लेने के लिए वह रुका तभी अज्ञात आरोपियों ने वाहन से नगदी एक लाख रुपये ले उड़े। इसके साथ ही आरोपी खाता-बही भी ले गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे तब हुई, जब रामानुजगंज का व्यापारी आनंद केसरी अपनी इको वाहन में साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकला था। वह रास्ते में बलरामपुर स्थित भोला किराना के पास सामान लेने के लिए रुका। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने 10 मिनट के अंदर उसकी वाहन से एक लाख रुपये और खाता-बही ले उड़े। घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी। 

मामले की सूचना के बाद पुलिस तुरंत जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल, आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है। श्री साय बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के सेडवा कैंप में जवानों को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ ही जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृह मंत्री  अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिलते रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह का भी यही संदेश है।
बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं। शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे।
सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।

और पढ़ें ...

फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाले एक फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिली है. सौरभ जोशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है. जिसमें लिखा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग को 2 करोड़ रुपए दो वरना तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे. पांच दिन के भीतर रंगदारी के रुपए देने की बात पत्र में लिखा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. पांच दिन में पैसा नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की धमकी दी गई है. फिलहाल पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से यूट्यूबर को धमकी मिलने के बाद हल्द्वानी पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की टीम मामले की जांच कर कर रही है.

और पढ़ें ...

*व्हाट्सएप में डी पी लगाकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले राजस्थान के 05 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार*

*व्हाट्सएप में डी पी लगाकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले राजस्थान के 05 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार* * प्रार्थी के भाई के दोस्त का व्हाट्सएप में डी पी लगाकर दिये थे ठगी की घटना को अंजाम।* * घटना में संलिप्त सभी आरोपी है राजस्थान निवासी।* * आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार करने में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन टीम की रहीं अहम् भूमिंका।* * आरोपी स्वरूप सिंग एवं सुरेश पुरोहित पूर्व में भी धोखाधड़ी के प्रकरण मंे रह चुके है जेल निरूद्ध।* * आरोपियों के कब्जे से ठगी की नगदी रकम 20,00,000/- रूपये (बीस लाख रूपये) तथा घटना से संबंधित 08 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 28,00,000/- रूपये।* * आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 588/24 धारा 318(4) बी एन एस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण - प्रार्थी सन्नी जुमनानी ने थाना सिविल लाईन मंे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कविता नगर अवंति विहार रायपुर में रहता है तथा सोनल पैनल का व्यापार करता है। प्रार्थी के भाई बंटी जुमनानी का मित्र पुनीत पारवानी है। दिनांक 08.11.2024 को प्रार्थी के भाई के मोबाईल फोन में मोबाईल नंबर 9727630576 के धारक जिसके व्हाट्सएप में उसके दोस्त पुनीत पारवानी का डीपी लगा हुआ था, से व्हाट्सएप कॉल कर स्वयं को पुनीत पारवानी निवासी रायपुर होना तथा वर्तमान में अपने आप को दिल्ली में होना बताकर जरूरी काम के लिए पैसों की मांग किया। जिस पर प्रार्थी के भाई बंटी जुमनानी द्वारा दिल्ली निवासी अपने मित्र सिकू को फोन कर मोबाईल नंबर 9727630576 के धारक को पुनीत पारवानी समझकर पैसा नगद देने कहा जिस पर सिकू द्वारा व्यक्ति से संपर्क कर चांदनी चौक दिल्ली में व्यक्ति को 05 लाख रूपये नगद दिया गया। प्रार्थी का भाई कुछ दिन बाद अपने दोस्त पुनीत पारवानी से संपर्क कर रूपये वापस मांगा तो पुनीत पारवानी द्वारा कोई रकम नहीं लेना बताया गया। इस प्रकार मोबाईल नंबर 9727630576 के धारक द्वारा प्रार्थी के भाई बंटी जुमनानी के मित्र पुनीत पारवानी का व्हाट्सएप में डीपी लगाकर तथा स्वयं को पुनीत पारवानी बताकर उससे लाखों रूपये प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 588/24 धारा 318(4) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्रमांक श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार (भा.पु.से), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके भाई बंटी जुमनानी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के भाई के मोबाईल फोन में जिस मोबाईल नंबर से कॉल कर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था, उस मोबाईल नंबर का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों व माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपियों की उपस्थिति राजस्थान में होना पाया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को राजस्थान रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान में आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी सुरेश पुरोहित एवं वैभव जैन को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना के मुख्य आरोपी सुरेश पुरोहित एवं वैभव जैन द्वारा अपने अन्य साथी खानू खान, स्वरूप सिंग एवं हैदर के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी खानू खान, स्वरूप सिंग एवं हैदर को भी पकड़ा गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की नगदी रकम 20,00,000/- रूपये (बीस लाख रूपये) तथा घटना से संबंधित 08 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 28,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी स्वरूप सिंग एवं सुरेश पुरोहित पूर्व में भी धोखाधड़ी के प्रकरण मंे दिल्ली से जेल निरूद्ध रह चुके है। *गिरफ्तार आरोपी* *01. सुरेश पुरोहित पिता कालू सिंग उम्र 30 साल निवासी हीरो एजेन्सी के पास ओटवाल रोड सायला थाना सायला जिला जालोर राजस्थान।* *02. वैभव जैन पिता नरेन्द्र जैन उम्र 24 साल निवासी महावीर जी जैन रेस्टोरेन्ट जिला करोली राजस्थान।* *03. खानू खान पिता सज्जन खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम रतौव तहसील बयातु थाना गेडा जिला बाडमेर राजस्थान।* *04. स्वरूप सिंग पिता रतन सिंग उम्र 35 साल निवासी खबडाला तहसील गडरा रोड थाना गिराब जिला बाडमेर राजस्थान।* *05. हैदर पिता शेरू खान उम्र 28 साल निवासी बनदेवा तहसील पोखरण थाना फलसुन्ड जिला जैसलमेर राजस्थान।* *कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि. सतीश कुमार पुरिया, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, महेन्द्र राजपूत, प्रमोद बेहरा, हिमांशु राठौड़, तुकेश निषाद, लालेश नायक तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. लक्ष्मी नारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
और पढ़ें ...

CG : स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप- युवक ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, दोस्तों ने अश्लील VIDEO बनाकर धमकाते हुए किया रेप

कोरबा 16 नवंबर 2024। कोरबा जिला में एक नाबालिक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छात्रा को अपने दोस्त के घर ले जाकर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने दोनों के फिजिकल रिलेशन का वीडियों बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने अपने तीसरे साथी को अश्लील वीडियों दे दिया था। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की ये वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को शाहिद अंसारी नामक युवक ने दोस्ती के झांसे में ले लिया था। आरोप है कि शाहिद अंसारी ने छात्रा को झांसे में लेकर 4 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को अपने दोस्त रामचरण साहू के घर पर ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान शाहिद अंसारी के दोस्त रामचरण साहू ने उनका अश्लील वीडियों बना लिया।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि इसके बाद रामचरण साहू आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।छात्रा ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटना में शाहिद अंसारी, रामचरण साहू ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, जबकि उनका तीसरे साथी ताकीद अली ने उनका साथ दिया। पीड़ित नाबालिग छात्रा के इस आरोप के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और अश्लील वीडियों जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर आज तीनोें आरोपियों को जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

अपील ......साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं।

अपील
- बच्चों को हिरासत में लेने की कॉल आए तो पहले बच्चे या उसके साथियों को कॉल करके सुनिश्चित करें कि क्या मामला है? ऑनलाइन रुपये न दें।
- डिजिटल हिरासत की स्थिति बने तो ठगों की कॉल डिस्कनेक्ट कर तत्काल पुलिस को सूचना दें। 
- मुकदमों में कार्रवाई और आरोपी को पकड़ने की बात कहकर रुपये मांगने की कॉल आए तो स्पष्ट मना कर दें।
- अनजान वीडियो कॉल न उठाएं। क्योंकि न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है। 
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है। 
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

और पढ़ें ...

पुलिस के नाम से ठगी... खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जप्त करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर घटना में शामिल आरोपी जसविंदर सिंह साहनी पिता दिलबाग सिंह साहनी उम्र 58 वर्ष राजनंदगांव को गिरफ्तार किया गया है आरोपी से ठगी से प्राप्त की गई रकम 9.50 लाख रुपए, बैंक खाता, चेक बुक, मोबाइल जप्त किया गया है। 

साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की।
जाने कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी...।
डिजिटल अरेस्ट करना शातिरों का नया तरीका 
खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग उच्च शिक्षित लोगों को वीडियो कॉल के जरिये अरेस्ट भी कर रहे हैं। झूठी कहानी बताकर बचने के लिए पूरे समय वीडियो कॉलिंग में जुड़े रहने बोलकर पीड़ित पर पूरे समय नजर रखते हैं। डिजिटल अरेस्ट कर बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं। 

बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली
साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं। वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं। हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं। ऐसे लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं। पुलिस का नाम सुनकर परिजन घबरा जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं। 

खुद को अफसर बताकर पीड़ितों से ठगी की कोशिश 
साइबर ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मुकदमे दर्ज कराने वाले लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रुपये की मांग भी कर रहे हैं। 

फर्जी आईडी बनाकर लगा रहे चूना 
पुलिस के बड़े अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट के क्लोन बनाकर भी लोगों को ठगने की कोशिश हो रही है। 

और पढ़ें ...

महिला थाना/सेल एवं अजाक थाना के पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक पुलिस महानिरीक्षक द्वारा

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज के जिलों के महिला थाना/सेल एवं अजाक थाना के पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मे ली। बैठक में जिला रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद के राजपत्रित अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुये। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से संबंधित एवं महिला संबंधी लंबित अपराध एवं शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को कुशल पर्यवेक्षण कर एवं प्रबंधन क्षमता विकसित कर अपराध एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, परिवार परामर्श केन्द्र में शिकायतों के सार्थक एवं शीघ्र निराकरण हेतु तकनीकी संसाधनों जैसे वीडियो कांफ्रेसिंग आदि का उपयोग कर अन्य राज्यों या दूरस्थ स्थानों में निवासरत पक्षों को शामिल कर परामर्श कराये जाने निर्देशित किया गया। शिकायत जॉच एवं परामर्श की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। महिला सेल के अधिकारियों को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने एवं शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। जाँचकर्ता अधिकारी को शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान का दृष्टिकोण रखते हुये आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ित महिलाओं एवं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को यथाशीघ्र राहत राशि प्राप्त हो इस हेतु सार्थक पहल करने हेतु भी निर्देश दिये गये ।
और पढ़ें ...

*रायपुर जेल फायरिंग के फरार आरोपी का भी कांग्रेस कनेक्शन:संजय श्रीवास्तव*

*रायपुर जेल फायरिंग के फरार आरोपी का भी कांग्रेस कनेक्शन:संजय श्रीवास्तव* *क्या फरार आरोपी को कांग्रेस ने छुपाया?दीपक बैज,भूपेश बघेल जवाब दे:संजय श्रीवास्तव* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने सवाल दागा कि हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश को इस सवाल का जवाब दें। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का जो चुनाव चिह्न पंजा है, लेकिन इस पंजे का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में इतना हो रहा है कि प्रदेश में घटित हो रहे हर एक अपराध के पीछे पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस और या पिर उसके नेताओं के साथ इन्वॉल्व पाए जा रहे हैं। चाहे सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर घटना की बात करें, चाहे लोहारीडीह की घटना की बात करें या फिर दामाखेड़ा के कबहीरपंथ के आश्रम से जुड़े हालिया विवाद की बात करें, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें जिस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल की सींखचों के पीछे हैं, हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त पाए जा रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रायपुर शहर के अंदर सेंट्रल जेल के सामने सोमवार को मौदहापारा के दो बदमाशों ने गोली चलाई लेकिन तीसरा जो फरार अपराधी है, उसके चित्र आज रायपुर के महापौर के साथ दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि आखिर अपराधियों के साथ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का यह रिश्ता क्या कहलाता है? और, प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश को रोज गुमराह करते फिर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कहाँ छिपकर बैठे हैं? बैज को बताना चाहिए कि कल जो गोली चली है, उसके जिस फरार अपराधी के पीछे पुलिस लगी है, उसके चित्र महापौर के साथ आ रहे हैं! बैज और बघेल को बताना चाहिए कि आखिर अपराध करने वालों से इतना प्रेम कांग्रेस के नेताओं को क्यों है और क्या कांग्रेस में पदाधिकारी बनने व संगठन में आने प्राथमिकता यही है कि पहले कोई अपराधी रहा हो, फिर उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी बनेगा? जिस तरह अपराधों में संलिप्तता और अपराधियों से कांग्रेस नेताओं के रिश्ते जगजाहिर हो रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को बदनाम करके अराजकता और आतंक का वातावरण निर्मित करने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है।
और पढ़ें ...

नौकरी के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 2 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला आरोपी भवानी शंकर पुलगांव चौक दुर्गा का निवासी रायपुर कुकुर बेड़ा निवासी मोरिस मसीह के भाई को जल संसाधन विभाग में नौकरी लगने के नाम पर भवानी शंकर ने 7 लाख रुपए की मांग की जिसमें से 3 लाख 50 हजार रुपए एडवांस और बाकी के सारे 3 लाख 50 हजार रुपए नौकरी लगने के बाद का झांसा देकर 2 लाख 50 हजार रुपए लेकर नौकरी भी नहीं लगाई और रुपया भी वापस नहीं किया | प्रार्थी मोरिस मसीह की शिकायत पर police ne Dhara 420 467 468 471 भारतीय दंड विधान के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी भवानी शंकर को दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की |
और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना : मां ने दो मासूम बच्चों के साथ पिया जहर, तीनों की हालत गंभीर, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

बालोद। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पी लिया। हालत गंभीर होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। ये पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव का है। 

मिली जानकारी के अनुसार छोटे बच्चों के विवाद में देरानी जेठानी का झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक की दवाई खरीदकर लाई, फिर अपने दो मासूम बच्चे हिमांसी 4 वर्ष और जागेन्द्र 7 वर्ष को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी कीटनाशक पी लिया। 

तीनों को परिवार के लोगों ने अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। वहीं अर्जुन्दा पुलिस जांच मामले की जांच में जुटी है। 

और पढ़ें ...

थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित प्रार्थी के गोडाउन में चोरी की घटना को दिये थे अंजाम।

थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत गोडाउन का ताला तोड़कर लाखों रूपये सामग्री की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी जतीन तलरेजा एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 02 गिरफ्तार
 
 थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित प्रार्थी के गोडाउन में चोरी की घटना को दिये थे अंजाम।
 
 प्रकरण में शामिल है विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
 
 लाखों रूपये इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की चोरी की घटनाओं को दिये है अंजाम।
 
 आरोपी जतीन तलरेजा पूर्व में थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत फायर कर लूट करने के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।
 
 दोनों के कब्जे से चोरी की अलग-अलग एम.एम. के इलेक्ट्रॉनिक केबल/वायर कुल 73 बंडल किया गया है जप्त।
 
 घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।
 
 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,00,000/- रूपये।
 
प्रकरण में 03 आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी गिरफ्तार करने के हरसंभव किए जा रहे है प्रयास।
 
 दोनों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 394/24 एवं 398/24 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
 
 प्रार्थी शोभित इसरानी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आनंद विहार मरीन ड्रीव के पास तेलीबांधा रायपुर में अपने परिवार के साथ रहता है तथा उसकी अमलीडीह रोड वैशाली रेसीडेंसी के सामने में श्री इलेक्ट्रीक्स के नाम से इलेक्ट्रीक की दुकान तथा गोडाउन है। प्रार्थी के दुकान तथा गोडाउन में इलेक्ट्रीक का सामान रहता है।
 
 
दिनांक 07.10.2024 को रात करीबन 10.00 बजे दुकान तथा गोडाउन में ताला बंद कर घर चला गया था। दिनांक   08.10.2024 को सुबह करीबन 10.00 बजे अपने दुकान आकर गोडाउन में जाकर देखा तो गोडाउन का शटर का ताला टूटा हुआ था, गोडाउन के अदंर जाकर देखने पर गोडाउन में रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था एवं सामान का मिलान करने पर आर.आर. केबल अलग-अलग साईज, पालीकैब कंपनी का कापर वायर, श्री कंपनी का फ्लड लाईट, स्ट्रीट लाईट, विनय कंपनी का स्वीच एवं  अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा गोडाउन के अंदर बने ऑफिस में रखे अलमारी भी टूटा हुआ था जिसमें रखा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर मेरे गोडाउन के शटर का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर गोडाउन में रखे इलेक्ट्रीक सामान, बैग तथा नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 394/24 धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 
 
इसी प्रकार प्रार्थी शोभित इसरानी के अमलीडीह स्थित गोडाउन से दिनांक 13.10.2024 को भी उसके गोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक केबल/वायर अलग-अलग मी.मी. कुल 16 कार्टन अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 398/24 धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 
 
चोरी की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलतराम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों के पास 01 दोपहिया वाहन में सवार 02 व्यक्ति को आस-पास देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यो ंद्वारा घटना में उपयोग दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को पूर्व में चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके आरोपी जतीन तलरेजा के संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जतीन तलरेजा की पतासाजी कर पकड़ा। 
 
पूछताछ में आरोपी जतीन तलरेजा द्वारा अपने अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथा मिलकर चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। 
 
अरोपी जतीन तलरेजा पूर्व में भी थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत आर्म्स से फायर कर लूट की घटना को अंजाम देने के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। 
 
दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की अलग-अलग एम.एम. के इलेक्ट्रॉनिक केबल/वायर कुल 73 बंडल तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार -
 
01. जतीन तलरेजा पिता दयाल दास तलरेजा उम्र 24 साल निवासी प्रगति विहार गुलमोहर वाटिका के पीछे महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
 
02. विधि के साथ संघर्षरत् 01 बालक।
 
कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, मोह. जमील, प्र.आर प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. बोधेन मिश्रा, विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, दिलीप जांगड़े, केशव सिन्हा, लालेश नायक, टेकसिंह मोहले तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से विजय भास्कर, अमित यादव तथा प्रमोद चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल में ईट और पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पढ़िए पूरी खबर

बिलासपुर :- जिले मे हत्याओ का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं हत्याएं हो रही है। कुछ दिन पहले एक ही दिन मे 3 लाश, और आज फिर से सरकंडा थाना क्षेत्र मे एक युवक की बेरहमी से ईट और पत्थर से कुचकल कर हत्या कर गई दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारा फरार है।

आपको बता दें मृतक लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह स्वामी आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा स्कूल परिसर में खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। आसपास के रहने वाले लोगो ने लाश की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कार्रवाई में जुट गई है साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा। रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था। स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG Crime : बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मियों का परिवार! यहां प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या...पढ़िए पूरी खबर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों के शव उनके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क के किनारे मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इस अपराध को कुलदीप साहू नामक व्यक्ति ने अंजाम दिया है।

यह घटना 13 अक्टूबर 2024, रविवार की शाम की है, जब प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। अचानक कुलदीप ने एक बिरयानी सेंटर से गर्म तेल उठाकर आरक्षक घनश्याम पर फेंक दिया। घनश्याम गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

हमले के बाद, कुलदीप अफरातफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को शक है कि इस हमले के बाद कुलदीप भैयाथान रोड पर स्थित रिंग रोड पर तालिब के घर पहुंचा और वहां से तालिब की पत्नी और बेटी को जबरन उठाकर हत्या कर दी। बाद में उनके शवों को लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

इस जघन्य हत्या की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल बच्ची और महिला के शवों की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कुलदीप साहू पुलिस की लगातार की जा रही कार्रवाइयों से नाराज था। कुछ समय पहले उसके भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया था।

इस गिरफ्तारी के बाद कुलदीप ने काफी विरोध किया था। इसके साथ ही, जिला बदर किए गए कुलदीप के चाचा के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की थी, जिससे कुलदीप और भड़क गया। माना जा रहा है कि कुलदीप इसी गुस्से के कारण इस घटना को अंजाम देने पर उतारू हुआ।

यह सूरजपुर की पहली घटना है जिसमें किसी अपराधी ने पुलिसकर्मी के परिवार को निशाना बनाया है। कुलदीप की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, और उसका एक वाहन लटोरी के पास बरामद हुआ है।

और पढ़ें ...

खमतराई थाना क्षेत्र में गांजे के साथ पकड़ाया आरोपी

*4.583 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।* थाना खमतराई क्षेत्र का मामला *> जप्त की कुल कीमत है लगभग 85,000 रूपयें।* मुखबिर की सूचना पर खमतराई थाना पुलिस ने खमतराई क्षेत्रांतर्गत डेरापारा रावांभाठा आरटीओ कार्यालय के पास के एक व्यक्ति को सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के साथ घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुरेंद्र तिवारी पिता यमुना प्रसाद तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी फोकट पारा शास्त्री नगर शिव मंदिर के सामने थाना देवेंद्र नगर जिला रायपुर का बताया | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला, मणिशंकर चन्द्रा, तथा थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक एस.एन. सिंह के निर्देशन में हुई कार्यवाही | आरोपी के पास रखे सफेद रंग की बोरी की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा मिलने पर मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर मिले पैकेट का तौल कराने पर 4.583 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.583 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 85,000 रु. को जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 794/24 धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना खमतराई से सहायक उप निरीक्षक जगदंबा तिवारी, आरक्षक 2576 सुदीप मिश्रा, आरक्षक 2111 हेमंत गिलहरे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *गिरफ्तार आरोपी 01. सुरेंद्र तिवारी पिता यमुना प्रसाद तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी फोकट पारा शास्त्री नगर शिव मंदिर के सामने थाना देवेंद्र नगर जिला रायपुर (छ.ग.)*
और पढ़ें ...