साहित्य
जामताड़ा का एक और गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, बैंकों की फर्जी वेबसाइट के सहारे करते थे ठगी
रायगढ़। साइबर फ्रॉड के मामलों में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । एसएसपी सदानंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन पर गठित विशेष टीम द्वारा फर्जी वेबसाइट पर डिटेल भरवाकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को जामताड़ा (झारखंड) में दबिश देकर पकड़ा गया है।
हर हफ्ते बदल देते थे अपना ठिकाना
यह गिरोह जामताड़ा के झिलुवा टोला क्षेत्र से सक्रिय रहकर सायबर ठगी का काम कर रहा था, जहां से ये कस्टमर केयर के रूप में लोगों को कॉल किया करते थे । शातिर आरोपी हर 7-8 दिन में अपना ठिकाना बदलते थे। ये अलग-अलग मोबाइलों नंबरों के जरिए अपने कस्टमर को कॉल करते थे।

बैंकों की डमी वेबसाइट बनाकर ठगी
आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि ये सभी प्रमुख बैंक जैसे- HDFC, SBI, IDBI इत्यादि का डमी लॉगइन पेज/वेबसाइट बना कर रखे हुए हैं। ये अपने कस्टमर को कॉल कर उन्हें डराया करते थे कि उनका क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/एटीएम सस्पेंड होने वाला है, उसे अपडेट करें। जैसे ही कस्टमर इनके झांसे में आता था और इन्हें कस्टमर के बैंक की जानकारी मिलती थी। ये कस्टमर को व्हाट्सअप या टेक्स्ट मैसेज के जरिये उसी बैंक का एक डमी लॉगिन पेज का एक फिसिंग लिंक मोबाइल पर सेंड करते और कस्टमर से ID/PASSWORD से पेज लॉगिन कराकर एक ऑनलाइन फार्म फिलअप कराते थे। कस्टमर फार्म फिलअप कर सबमिट करता तो कस्टमर के तमाम पर्सनल बैंक डिटेल इस फ्रॉड गैंग के पास होता और ये कस्टमर के बैंक अकाउंट में ID/PASSWORD से लॉगिन कर कस्टमर के सारे रुपए विभिन्न UPI, PHONE PAY, PAY TM इत्यादि में रूपये ट्रांसफर कर निकाल लेते और आपस में बांट लेते थे।
लगातार मॉनिटरिंग से पकड़ा गया गिरोह
SSP सदानंद कुमार ने बताया कि पीड़ित वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (उम्र 39 वर्ष), निवासी विकास नगर, कोतरारोड द्वारा 7 जुलाई 2022 को थाना कोतवाली में उनके क्रेडिट कार्ड से 5 जून को ₹50000-₹50000 के 3 ट्रांजैक्शन अज्ञात आरोपियों द्वारा किया जाना बताते हुए लिखित आवेदन देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिस पर FIR दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित के बैंक खाते से पेटीएम के माध्यम से रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिली । साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा जिन यूपीआई का उपयोग ठगी किया गया था, उसे जांच में रखा गया था।
बिहार-झारखण्ड में पहले से ही जुर्म दर्ज
पुलिस विवेचना में सिम बंद मिला, सिम जिन मोबाइल पर उपयोग किये गये थे। उन मोबाइल के ईएमआई के टेक्निकल एनालिसिस पर जिन नंबरों का पता चला, उन नंबरों के विरूद्ध पहले से ही बिहार और झारखंड में भी अपराध दर्ज हैं। सायइर सेल की टीम 60-65 अलग अलग ईएमआई नंबरों का विश्लेश्ण कर रही थी। तभी कुछ सिम नंबर के फिर से एक्टिवेट होने की जानकारी मिलने पर तत्काल सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में सायबर सेल, थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ का स्टाफ दिगर प्रांत रवाना हुआ ।
एक ही जगह पर कई गिरोह सक्रिय
रायगढ़ पुलिस की टीम ने पूरी गोपनियता बरतते हुये सुनियोजित तरीके से पहले झारखंड जामताड़ा जिले के झिलुवाटोला और घोषबाद क्षेत्र में दबिश दी। जहां एक ही लोकेशन पर कईगिरोहों द्वारा सक्रिय होकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। टीम ने रेड कर साइबर फ्रॉड कर रहे गैंग के 4 शातिर आरोपियों को धर दबोचा। वहीं कुछ आरोपी मौके से भाग निकले। टीम की पकड़ में आये 4 आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 नग मोबाइल और विभिन्न कंपनियों के 69 सिम जब्त किये हैं। आरोपियों से पूछताछ में थाना कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र के विकास नगर कोतरारोड में रहने वाले वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव हुई डेढ़ लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है।

मजदूरी करते-करते बन गए ठग
गिरफ्तार आरोपी राजेश मंडल, सुरेश मंडल, दुर्योधन मंडल और निसार अंसारी को कोतवाली पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों में केवल निसार अंसारी ही कक्षा दसवीं पास है, बाकी 3 आरोपी केवल प्राथमिक शिक्षा प्राप्त किये हैं। निषार अंसारी के खिलाफ थाना करमाटांड में धारा 307 IPC का मामला दर्ज है। आरोपी निषार ने बताया कि उसके जीजा का भाई इकबाल अंसारी काफी दिनों से सायबर ठगी का काम कर रहा है, जो इसे और उसके कई साथियों को सायबर ठगी का काम सीखा कर उनका उपयोग करता है, बदले में सभी को मोटी रकम देता है। पकड़े गये सभी आरोपी पहले मजदूरी का काम करते थे। आरोपियों ने बताया कि जैसे ही कस्टमर इनके झांसे में आता सारे रुपयों को जल्द से जल्द निकाल कर आपस में बंटवारा कर लिया करते थे।
पीसीसीएफ ने क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर वन विभाग के कार्यों का लिया जायजा
शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज नाम से वन विभाग द्वारा उद्यान विकसित किया गया है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। कृष्ण कुंज में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किए गए है। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने-फिरने की अच्छी सुविधा मिलेगी। बलौदाबाजार के कृष्णकुंज को जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग करते हुए उनका विस्तार किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला द्वारा आज बलौदाबाजार में वन विभाग के कार्यों के निरीक्षण के दौरान वनमण्डलाधिकारी ने यह जानकारी दी।
आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री शुक्ला ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलौदाबाजार- भाटापारा जिले पहुँचे। उन्होंने बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण कर विभाग के विभिन्न कार्याें का विस्तार से जायजा लिया। जिसके तहत उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के अंतर्गत रामपुर में कैम्पा मद से तैयार घास भूमि, नरवा विकास कार्यक्रम के तहत चैकडेम एवं अन्य संरचना, पकरीद से कंटारा मार्ग में बनाए गए रपटा निर्माण, देवपुर रेंज में एएनआर सर्वे कार्य का जायजा लेते हुए कोठारी रेंज में हाथी मित्र दलों से मुलाकात, देव हिल्स में रेस्ट हाउस को संचालित करने वाले समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात भी की। उन्होंने इसके अलावा अचानकपुर से चनहट डब्लूबीएम मार्ग, नवागांव स्थित वन धन केंद्र, ग्राम सिनोधा स्थित नदी तट वृक्षारोपण, डोटोपार में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना एवं बलौदाबाजार नगर में फेस 2 के तहत तैयार किए जा रहे कृष्ण कुंज पहुँचकर कार्यों का जायजा लिया।
श्री शुक्ला ने जिले के अन्य स्थलों का भी निरीक्षण कर नदी तट वृक्षारोपण को और बढ़ावा देने कहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर सतत् निरीक्षण करने तथा वन्यजीव की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन सरंक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक भी उपस्थित रहे।
देव हिल्स समिति 12 लाख रुपये के फायदे में, पहली बार 50 क्विंटल सूखे पलाश फूल की हुई खरीदी
इस दौरान डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों की पहली पसंद देव हिल्स रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को संचालित करने वाली वन समिति अभी 12 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में है, जो राज्य के लिए एक रोल मॉडल है। इसके साथ ही जिले में पहली बार समर्थन मूल्य पर सूखे पलाश की फूलों की खरीदी की गई है। इसके तहत समिति द्वारा 50 क्विंटल की खरीदी की गयी है। डीएफओ ने यह भी बताया कि नवागांव में जिले के पहला वन धन केंद्र खोला गया है। इस मौके पर कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा भी उपस्थित रहे।
शासकीय आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाली महिला आरोपी श्रीमती सोनाली दत्ता गिरफ्तार
दुष्कर्म करने वाला आरोपी विष्णु प्रसाद डागर गिरफ्तार
गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार
धारदार चाकू के साथ आरोपी राजू यादव गिरफ्तार
दिनांक 24.03.2023 को थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी राजू यादव पिता मनोज यादव उम्र 21 साल निवासी भगत सिंह चौक थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 150/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
अमृतपाल के समर्थन में निकाली गई रैली : 4 लोग गिरफ्तार
हुक्का से संबंधित सामग्रियों के साथ आरोपी राजेश रमानी गिरफ्तार
बीजापुर में नक़ली ऑयल बेचने वाले कालाबजारियों पर हुई कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई - रहें सावधान
बीजापुर में नक़ली ऑयल बेचने वाले कालाबजारियों पर हुई कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई
जयभावनी हीरो शो रूम, महालक्ष्मी ऑटोपार्ट्स सहित 4 में नकली ऑयल बरामद
बीजापुर में नक़ली ऑयल बेचने वाले कालाबजारियों पर हुई कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई जयभावनी हीरो शो रूम, महालक्ष्मी ऑटोपार्ट्स सहित 4 में नकली ऑयल बरामद हीरो मोटर बाइक शो रूम म बीजापुर- बीजापुर के मोटरसायकिल शो रूम में बिकता है नकली ईंजन ऑयल। गरीबो के जेबों पर डाका डालने वाले डकैत खुलेआम सैकड़ों बोतल नकली ऑयल अपने दुकानों में रखकर खपा रहे हैं। इन दुकानदारों के शिकार हर वर्ग, उम्र और ओहदेदार व्यक्ति हैं। इसका खुलासा खुद कैस्ट्रोल कंपनी के कर्मचारी की शिकायत के बाद हुई छापामारी से हुआ है। बीजापुर नगर में संचालित 4 दुकानों में छापा मारा गया है जिसमें महालक्ष्मी ऑटोपार्ट्स, मां भवानी हीरो होंडा, शमीम ऑटो और साईं सायकल और मोटरसायकिल शामिल हैं। कैस्ट्रॉल इंजन ऑयल कंपनी अपने ब्रांड के अहमियत को बरकरार रखने और ग्राहकों को सुविधा देने समय समय पर अलग अलग ऑटोपार्ट्स में बिक रहे ईंजन ऑइल की जांच के लिए करवाती रहती है। जिसके तहत ऑटोपार्ट्स और मोटरसाईकल रिपेयरिंग दुकानों में कंपनी के कर्मचारी ग्राहक बनकर जाते हैं और पुख्ता सबूतों के बाद पुलिस थाने में सूचना के आधार पर नकली ऑइल विक्रेताओं पर दबिश देकर कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही एक मामला बीजापुर में आया है। बीजापुर कोतवाली प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि बीजापुर नगर के 4 दुकानों में छापामारी कर नकली इंजन ऑयल की खेप बरामद कर कॉपीराइट एक्ट 1957 को धारा 63 और 64 के तहत कार्रवाई की गई है। बीजापुर के हीरो शोरूम में भी छापामार कार्रवाई की गई है जहां से 27 बोतल नकली ऑइल बरामद हुई है। इस कार्रवाई से स्पष्ठ हो गया है कि बीजापुर के यह लालची दुकानदार गरीबों के गाड़ियों के इंजन की उम्र तय समय से पहले ही खत्म करके मोटा मुनाफा कमा रहे है। सलमान चंद्रगिरी की रिपोर्ट
फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह का भण्डाफोड़
सोने चांदी के जेवरात, दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
CG CRIME : छग में हैवानियत : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर
भानुप्रतापपुर/कांकेर. जिले में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया है. अपनी दादी के साथ सो रही मासूम को युवक रात में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. दादी की नींद खुली तो बच्ची नहीं थी, तलाशी करने पर भी नहीं मिली तो परिजनों ने कच्चे चौकी में सूचना दी.

यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है. परिजनों ने कच्चे चौकी में पहले अपहरण का मामला दर्ज कराया. मामले के जांच के दौरान ही पुलिस ने आरोपी के साथ मासूम को बरामद किया. मासूम को गंभीर अवस्था में राजधानी रायपुर के अस्पताल भेजा गया. वहीं आरोपी 24 वर्षीय इतवारू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
