साहित्य

थाना कोतवाली क्षेत्रंातर्गत वीरभद्र नगर स्थित सुफी दरबार पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया दोनों को।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।
 
इसी क्रम में दिनांक 03.07.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत वीरभद्र नगर स्थित सूफी दरबार के पास एक महिला सहित 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
 
जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिटएवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अमीना बेगम तथा लड़के ने अपना नाम मोह. अयाज निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में नाईट्रोसन, स्पासमों एवं अल्प्राजोलम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में दोनो से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 210 नग नाईट्रोसन, 1080 नग अल्प्राजोलम एवं 424 नग स्पासमों कुल 1714 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जुमला कीमती लगभग 10,000/- रूपये एवं बिक्री रकम 1000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 291/2023 धारा 22(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. मोह. अयाज पिता अब्दुल अजीज उम्र 25 साल निवासी चांदनी चौक नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।
 
02. अमीना बेगम पिता रहमत अली उम्र 40 साल निवासी सूफी दरबार के बाजू चांदनी चौक के पास वीरभद्र नगर थाना कोतवाली रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक विनीत दुबे थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, कृपासिंधु पटेल, मोह. सुल्तान, आर. दिलीप जांगड़े, राकेश पाण्डेय, हिमांशु राठौड़, मोह. राजिक तथा थाना कोतवाली से सउनि गिरीश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी : प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने ही प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। जिले में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम- प्रसंग एवं शादी की वजह हत्या का मुख्य कारण बना। जानकारी अनुसार,  29 जून को सुबह ग्राम कौड़िया मुक्तिधाम के पास डबरी में एक 20 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली थी। ग्राम पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया का मामला।

मृतिका की शिनाख्ती कुमारी आसमा मनहरे पिता धरमलाल मनहरे निवासी ग्राम तुरमा  हुई। आधार कार्ड में दिये गये पते के आधार पर ग्राम तुरमा जाकर मृतिका के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों द्वारा लाश के पहने कपड़े, आधार कार्ड, आदि के माध्यम से परिवार में छोटी बहन कुमारी आसमा मनहरे ग्राम तुरमा होना पहचान किया गया। पुलिस को जांच के दौरान मृतिका के भाई चंद्रकांत मनहरे ने बताया कि उसकी बहन मृतिका आसमा मनहरे का प्रेम संबंध चार-पांच वर्ष से ग्राम मिरगी के दिनेश सेन के साथ चल रहा था। मृतिका के परिजनों द्वारा दिनेश सेन के ऊपर ही संदेह किया गया।

संदेह के आधार पर दिनेश सेन 24 वर्ष निवासी मिरगी से कड़ाई से पूछताछ किया जो अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका से चार-पांच वर्ष से प्रेम संबंध था। आरोपी को मृतिका का अन्य लड़कों के साथ भी संबंध होने का संदेह था, सांथ ही मृतिका अन्य जाति की होने से शादी के लिए आरोपी तैयार नहीं था, किन्तु मृतिका केवल दिनेश सेन से ही शादी करने की जिद में अड़ी थी। 29 जून की रात्रि करीब 10-11 बजे मृतिका, दिनेश सेन को फोन कर बुलायी तथा उसे घर से कहीं बाहर ले जाने की बात कही। तब मृतिका आसमा, आरोपी को रायपुर चलने की बात कही। जिस पर दिनेश सेन पलारी तक मोटर सायकिल में बैठाकर लाया और मृतिका को समझाने की कोशिश किया, किन्तु मृतिका समझने के लिए तैयार नहीं हुई।

इसके बाद आरोपी मृतिका को घटना स्थल ग्राम कौड़िया मुक्तिधाम मंच के पास ले गया, जहां मृतिका का अन्य लड़को के साथ संबंध होने के संदेह एवं शादी करने की बात को लेकर विवाद होने से गुस्से में आकर आरोपी दिनेश सेन द्वारा मोटर सायकिल के लेग गार्ड में बंधे लोहे के रॉड को निकालकर मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे मृतिका वहीं पर गिर गई। आरोपी घटना कारित करने के बाद जेल जाने के डर से मृतिका को हाथ से घसीटते हुए मुक्तिधाम के सामने डबरी में ले जाकर पानी में फेंक दिया और घटना स्थल से वापस घर भागते समय घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को घोटिया के पास रोड किनारे तालाब मे फेंक दिया। साथ ही घर पहुंचकर घटना के समय पहने हुए कपड़े को निकालकर अपने पलंग के नीचे छिपाकर रख दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

और पढ़ें ...

भगवती इन्टरप्राईजेस के प्रापराईटर के साथ किये है करोड़ो रूपये की ठगी डायरेक्टर अमित गोयल गिरफ्तार

प्रार्थी प्रशांत शर्मा ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोवा स्थित भगवती इन्टरप्राइजेस का प्रोपराईटर है तथा राईस मिल्स द्वारा उत्पादित चावल एवं चावल व्यावसायियों के मध्य चावल क्रय-विक्रय करने का कार्य करता है। प्रार्थी को दिनांक 20.07.2021 को महाराष्ट्र ठाणे स्थित राईस एक्सपोर्टर किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. द्वारा चावल खरीदने हेतु आर्डर देने पर प्रार्थी ने धमतरी कुरूद स्थित राईस मिल्स - सिद्धी गणेश राईस इण्डस्ट्रीज, केला राईस इण्डस्ट्रीज, रोशन राईस इण्डस्ट्रीज, मंगलमूर्ति एग्रो, अन्नपूर्णा एग्रो, माहेश्वरी राईस इण्डस्ट्रीज, अनमोल एग्रोटेक एवं प्रतीक राईस इण्डस्ट्रीज साहित अन्य राईस मिल के संचालाकों से सम्पर्क चावल का सौदा दोनों के मध्य तय हुआ था। सौदे के अनुसार किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. ठाणे के डायरेक्टर अमित गोयल, अनिल मौर्य एव ऋषम मौर्य द्वारा प्रार्थी से चावल प्राप्त होने के बाद उस चावल को बाहर एक्सपोर्ट कर नियमित रूप से मुनाफा कमाया गया। किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. ठाणे के डायरेक्टरों द्वारा कुछ समय तक राईस मिल के संचालको से चावल लेने के बाद नियमित रूप से कुछ मूल्य का भुगतान किया गया तथा सभी राईस मिल संचालकों का विश्वास जीतने के उपरांत उधारी में और अधिक चावल बार-बार उक्त सभी राईस मिल संचालकों से मंगाया गया। इस प्रकार ठाणे स्थित किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. द्वारा कुल मूल्य 2,.55,40,459/- रूपये के चावल प्राप्त किये गये जिसका भुगतान उन्हें प्रार्थी सहित उपरोक्त राईस मिल संचालकों को देना शेष है। जिस संबंध में प्रार्थी तथा उक्त राईस मिल संचालकों द्वारा किआ एग्रों इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. ठाणे के डायरेक्टरों से शेष रकम के भुगतान हेतु बार-बार सम्पर्क किया गया किन्तु उनके द्वारा अनाकानी किया जाने लगा एवं प्रार्थी तथा उक्त राईस संचालकों से प्राप्त चावल को एक्सपोर्ट कर लाभ अर्जित किया गया है। इस प्रकार महाराष्ट्र ठाणे स्थित किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. के डायरेक्टरों द्वारा प्रार्थी तथा उक्त राईस मिल संचालकों से  कीमत लगभग कुल 2,55,40,459 /- रूपये के चावल खरीदकर उनका विक्रय कर लाभ अर्जित किया गया किन्तु प्रार्थी तथा उक्त राईस मिल के संचालकों को उसका भुगतान न कर उनके साथ अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी कर ठगी किया गया है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 203/23 धारा 409, 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
करोड़ो रूपये की ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी तथा अन्य राईस मिल संचालकों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करतें हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी से आरोपियों के मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त कर उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करते हुए आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे अंततः प्रकरण में संलिप्त आरोपी अमित गोयल को दिल्ली में लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई । जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्य दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपी अमित गोयल की पतासाजी करते हुए आरोपी को दिल्ली के मोतिनगर से पकड़ा गया। आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किआ एग्रों इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. के अन्य डायरेक्टरों अनिल मौर्य एवं ऋषभ मौर्य के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 
 
आरोपी अमित गोयल को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना से संबंधित दस्तावेज जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
प्रकरण में संलिप्त किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. के अन्य डायरेक्टर अनिल मौर्य एवं ऋषभ मौर्य को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। 
 
गिरफ्तार आरोपी- अमित गोयल पिता श्याम सुंदर गोयल उम्र 38 साल निवासी जी. दिलेप कैपिटल ग्रीन्स मोती नगर न्यू दिल्ली।
और पढ़ें ...

सरप्राइज चेकिंग पर पकड़े गए 11 संदिग्ध, की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्यवाही

 कमल बिहार के  निर्माणाधीन व नवनिर्मित भवनों में चोरी की बढ़ी शिकायतों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर टिकरापारा पुलिस द्वारा अभियान के तहत , समय समय पर सरप्राइज चेकिंग कर संदिग्ध लोगो पर कार्यवाही की जा रही है.. इसके लिए थाना स्तर पर पृथक से टीम गठित किया गया है..!
     कमल विहार इलाके में बसाहट दूर दूर होने का फायदा चोर उठा रहे है.. और खास तौर पर निर्माणाधीन मकानों को टारगेट कर लोहा, नल और अन्य तरह के  सामानों की चोरी कर ले रहे है... जिसकी शिकायते लगातार प्राप्त हो रही थी..!
 आज दिनांक  3.7.23 को सरप्राइज चेकिंग पर 11 संदिग्ध इलाके में घूमते मिले जो, फेरी वाले बनकर , छुटपुट सामान की बिक्री करने के नाम पर दिन में इलाके की रेकी करते है और बाद में  चोरी की वारदात को अंजाम देते है.. पकड़े गए संदिग्धों पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई है..! छेत्र के कबाड़ियों को भी थाना बुलाकर हिदायत दिया गया है.. !
    वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा कर शिकायतों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाएगा ..!

और पढ़ें ...

मुक्तिधाम में मिली युवती की लाश...मचा हड़कप..!!

बलौदाबजार-भाटापारा।  जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ मुक्तिधाम में एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, युवती काले रंग का जींस ओर काला टी शर्ट पहनी हुई थी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव 2 या 3 दिन पुरानी है. पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोडिया का मामला।

पुलिस ने बताया कि, युवती का शव गांव के मुक्तिधाम के पास छोटे से गड्ढे के पास पड़ा मिला था। शव के पास एक बैग भी मिला है। यह आत्महत्या या किसी ने हत्या की है…इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम जुटी गई है।जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है और लाश भी 2 या 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। अब पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है कि, युवती की किसी ने हत्या की हैं या मृतक युवती ने परेशान होकर आत्महत्या की है।

और पढ़ें ...

CRIME : प्रेमजाल और धर्म बदलने का दबाव : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज़

बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जानकारी अनुसार बाहर से आकर शहर में पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट जॉब करने वाली एक युवती सकरी क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहती थी, जिससे शहर के कुमहारपारा निवासी युवक आकीब जावेद ने पहले दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा.

युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी युवक ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने पर शादी की बात कहने लगा, जब युवती ने धन्मांतरण से मना किया तो आरोपी ने युवती से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. फ़िलहाल पीड़ित युवती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने अनाचार का अपराध दर्ज किया है.

और पढ़ें ...

कार में गांजे छिपाकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख रूपये का मादक पदार्थ समेत वाहन जब्त

महासमुंद। Mahasmund Crime : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने कार की डिक्की में 50 लाख का गांजा छिपाकर तस्करी करने वाले दो अंतर राज्ययी महिला व पुरुष को सायबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस 20 (ख) की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते बताया कि सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था कि एक कार सीजी 04 केटी 7994 में गांजा की तस्करी कर उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे हैं। सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर 2 क्विंटल लगभग 50 लाख का गांजा बरामद किया है। आरोपी गणेश मजूमदार पिता गंगाराम मजूमदार दिनाजपुर पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई पति कंचन दिलाई को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बता कि दोनों आरोपी महिला पुरुष मित्र है और पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए जायलो कार की सीट में चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस आरोपी महिला पुरुष के बारे में पश्चिम बंगाल की पुलिस से जानकारी एकत्रित कर रही है।

और पढ़ें ...

पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न

पुलिस महानिरीक्षक  अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न
रायपुर 30 जून 2023, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता  अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड ग्राउंड में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। 29 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 308 महिला एवं 12 तृतीय लिंग नवआरक्षक एवं 42 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 149 पुरूष नवआरक्षक परेड में सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि  अजय यादव (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नवआरक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सदैव एक तराशने की प्रक्रिया होती है, कुछ संदर्भों में यह कष्टप्रद भी हो सकती है परन्तु यह आवश्यक प्रक्रिया है। इस अवसर पर उन्होंने अपने पासिंग आउट परेड का भी स्परण किया। श्री यादव ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों की आपराधिक कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन हो रहा है, आपको ऐसी कार्यप्रणाली के प्रति सर्तक रहने की आवश्यकता है। मार्डन गजेट्स व अन्य संसाधन जहां अपराध की कार्यप्रणाली को बढ़ाते हैं वहीं यदि हम इनकी उपयोगिता को समझे तो अधिक कारगर ढंग से अपराध को नियंत्रित कर सकते हैं।
पीटीएस माना के संस्था प्रमुख डॉ. इरफान-उल रहीम खान ने बताया कि इस संस्था को बीपीआरएण्डडी नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2021-2022 में केन्द्रीय गृहमंत्री ट्राफी से सम्मानित किया गया एवं 02 लाख रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। इस वर्ष संस्था को Environmantal Management System  एवं Quality System पर ISO सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 29वां सत्र महिला/तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह जिला-राजनांदगांव को एवं 42वां सत्र पुरूष नवआरक्षक ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान मिथलेश पुजारी जिला-दन्तेवाड़ा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री राकेश बघेल उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना द्वारा किया गया।

और पढ़ें ...

*जल विहार कॉलोनी के असीम शर्मा के घर हुई लाखों रुपए की चोरी के एक अन्य आरोपी से 8 लाख रुपए के और गहने बरामद : तेलीबांधा पुलिस की कार्यवाही

*जल विहार कॉलोनी के असीम शर्मा के घर हुई लाखों रुपए की चोरी के एक आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही किया गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर भी बरामद* *चोरी के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *दोनों आरोपियों एवं उनके परिवार के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ के बाद 8 लाख के गहने पुलिस ने किए बरामद* चोरी की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की | तेलीबांधा पुलिस क्राइम स्क्वाड और साइबर यूनिट के संयुक्त प्रयास से कुछ ही घंटों के अंदर आरोपियों की जानकारी हासिल कर चोरी में संलिप्त एक नाबालिक बालक को गिरफ्तार किया एवं उसके पास से चोरी गए सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए है जप्त किए गए | चोरी के इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 383 / 23 धारा 457, 380, 34 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध किया गया है | प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं | घटना के चंद घंटों के अंदर ही आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्रित कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में तेलीबांधा थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सरफराज चिश्ती, मोहम्मद सुल्तान, महेंद्र राजपूत, आरक्षक मोहम्मद राशिद खान, राकेश पांडे तथा थाना तेलीबांधा से सहायक उपनिरीक्षक संतोष यादव, महिला प्रधान आरक्षक शशि कला कोड़ोपी, प्रधान आरक्षक अनिल पांडे, आरक्षक कमलेश सिंह, तथा सुनील चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
और पढ़ें ...

SP कार्यालय के सामने कत्ल ! खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित घर में 70 वर्षीय महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जमीन पर खून और जबड़े में चोट के निशान मिले हैं. महिला अकेले घर में रहती थी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई अपने भतीजे के साथ रहती थी. भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया था. तब से महिला अकेले घर मे रहती थी. 28 जून को भतीजे को पड़ोसियों ने सूचना दी. महिला मृत जबड़े में चोट के निशान हैं. जमीन पर काफी खून भी बहा। भतीजे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जगदलपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. डॉग स्कॉयड की भी मदद ली जा रही है. गौरतलब हो कि जिस घर से महिला की लाश मिली है उसके ठीक सामने एसपी कार्यलय है. ऐसी स्थिति में पुलिस पूरी बारीकी से जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

राजधानी के जल विहार कॉलोनी में लाखों रुपए की चोरी, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

*जल विहार कॉलोनी के असीम शर्मा के घर हुई लाखों रुपए की चोरी के एक आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही किया गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर भी बरामद* चोरी की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की | तेलीबांधा पुलिस क्राइम स्क्वाड और साइबर यूनिट के संयुक्त प्रयास से कुछ ही घंटों के अंदर आरोपियों की जानकारी हासिल कर चोरी में संलिप्त एक नाबालिक बालक को गिरफ्तार किया एवं उसके पास से चोरी गए सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए है जप्त किए गए | चोरी के इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 383 / 23 धारा 457, 380, 34 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध किया गया है | प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं | घटना के चंद घंटों के अंदर ही आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्रित कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में तेलीबांधा थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सरफराज चिश्ती, मोहम्मद सुल्तान, महेंद्र राजपूत, आरक्षक मोहम्मद राशिद खान, राकेश पांडे तथा थाना तेलीबांधा से सहायक उपनिरीक्षक संतोष यादव, महिला प्रधान आरक्षक शशि कला कोड़ोपी, प्रधान आरक्षक अनिल पांडे, आरक्षक कमलेश सिंह, तथा सुनील चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही | ___________________________________ रायपुर पुलिस दिनांक 28.06.2023 *लाखों रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाला विधि के साथ संघर्षत 01 बालक गिरफ्तार* *घटना के चंद घंटे के भीतर किया गया चोरी का खुलासा* * थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत जलविहार कॉलोनी स्थित प्रार्थी के मकान को बनाये थे निशाना।* * लाखों रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम किये थे चोरी।* * घटना का मास्टरमाईंड है गिरफ्तार विधि के साथ संघर्षरत बालक।* * विधि के साथ संघर्षरत बालक है प्रार्थी से परिचित।* * घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में रह चुका है बाल सम्प्रेक्षण गृह में निरूद्ध।* * अपचारी बालक के कब्जे से चोरी की मशरूका सोने एवं चांदी के जेवरात किया गया है जप्त।* * जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25,00,000/- रूपये।* * प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी है फरार, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।* * दोनो के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 383/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* विवरण - प्रार्थी असीम शर्मा ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जलविहार कॉलोनी तेलीबांधा में रहता है। दिनांक 27-28.06.2023 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के छत के रास्ते आंगन के दरवाजे से कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें लाखों रूपये कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 383/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। लाखों रूपये की चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश कुमार सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके परिवार के सदस्यों सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटनास्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चोरी/नकबजनी के पुराने एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान प्रकरण में संलिप्त एक लड़का जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में बाल सम्प्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है कोे घटनास्थल के पास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधि के साथ संघर्षरत उक्त बालक की पतासाजी कर पकड़कर चोरी की उक्त घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। चोरी की घटना का मास्टरमाईंड विधि के साथ संघर्षरत बालक है जो प्रार्थी से परिचित है एवं बालक प्रार्थी को बताया था कि वह सांप पकड़ने का भी काम करता है। विगत 01 माह पूर्व प्रार्थी के घर में सांप घुसने पर प्रार्थी द्वारा विधि के साथ संघर्षरत बालक को फोन कर अपने घर सांप पकड़ने बुलाया गया था जिस पर बालक अपने साथी के साथ प्रार्थी के घर सांप पकड़ने आया था। इसी दौरान वह प्रार्थी के घर के पीछे का खुला दरवाजा एवं खुली आलमारी को देख लिया था तथा यह भी जानता था कि प्रार्थी के घर के पीछे का दरवाजा प्रायः खुला रहता है। जिस पर बालक द्वारा प्रार्थी के घर में चोरी करने की योजना बनाई गई तथा योजना में अपने साथी को भी शामिल किया गया। जिस पर दिनांक घटना को दोनो प्रार्थी के घर के छत के रास्ते के आंगन में उतरकर घर के पीछे के खुले दरवाजे से अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गये। प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक का साथी फरार है, जो चोरी की कुछ मशरूका रखा है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त* कर अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। घटना में संलिप्त अपचारी बालक पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में बाल सम्प्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार - विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।* *कार्यवाही में निरीक्षक उमेन्द टण्डन थाना प्रभारी तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, मोह. सुल्तान, महेन्द्र राजपूत आर. मोह. राजिक खान, राकेश पाण्डेय तथा थाना तेलीबांधा से सउनि संतोष यादव, म.प्र.आर. शशिकला कोड़ोपी, प्र.आर. अनिल पाण्डेय, आर. कमलेश सिंह तथा सुनील चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*
और पढ़ें ...

अवैध रूप से शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
 
इसी क्रम में दिनांक 27.06.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत मुरा डैम के सामने पिकरीडीह मेन रोड पास 02 व्यक्ति अपने पास थैले में शराब शराब रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कामदेव नायक एवं प्रमोद कुमार लहरे निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 190 पौवा देशी शराब कीमती 21,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 440/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
और पढ़ें ...

आरोपियान रायपुर में अलग - अलग विभागों के 04 अधिकारियों सहित खरगौन (म.प्र.) के भी एक अधिकारी को बनाये थे अपना शिकार।

छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में पदस्थ प्राथी/अधिकारी ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.05.2023 को मोबाईल नंबर 9112329778 के धारक द्वारा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-2512612 में फोन कर स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय, नई दिल्ली से बात करना कहकर, मुझे कुछ जानकारियां चाहिए कहा तथा पूछा गया कि वर्तमान में उपायुक्त आबकारी कौन है, अभी हाल ही में रिटायर्ड उपायुक्त कौन है उनका मोबाईल नंबर पूछने के साथ ही एस.एन. साहू व रमेश अग्रवाल कौन है उनका मोबाईल नंबर पूछा जिस पर प्रार्थी द्वारा उक्त सभी जानकारियां एवं उनका मोबाईल नंबर अज्ञात व्यक्ति को दिया गया तथा अंत में व्यक्ति ने प्रार्थी को कहा कि आप श्री क्षेत्री, ज्वाइंट डॉयरेक्टर प्रवर्तन निदेशालय सेंट्रल जोन नागपुर से उनके मोबाईल नंबर 9561225697 से संपर्क कर लें। जिस पर प्रार्थी द्वारा कार्यालय के दूरभाष से मोबाईल नंबर 9561225697 पर संपर्क किया गया, तब उसके द्वारा कहा गया कि वह अपने मोबाईल नंबर से उसके मोबाईल नंबर पर बात करें, कि प्रार्थी द्वारा अपने मोबाईल फोन से श्री क्षेत्री के मोबाईल नंबर 9561225697 पर संपर्क किया गया। जिस पर उसके द्वारा कहा गया कि प्रवर्तन निदेशालय को आपके विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच ई.डी., आयकर विभाग, ई.ओ. डब्ल्यू, ए.सी.बी एवं सी.वी.सी. से करायी जायेगी। आप जवाब दे कि क्या करना है, उसके द्वारा उपरोक्त बातें बार-बार दोहराई गई तब प्रार्थी द्वारा कहा गया कि इस संबंध में आपके द्वारा जांच कर ली जायें, जिससे उसके द्वारा पुनः कहा गया कि आपका क्या कहना है, अन्यथा प्रकरण वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी जायेगी, उसके द्वारा यह भी कहा गया कि आप चाहें तो आपका प्रकरण समाप्त हो सकता है, जिसके लिये आपको मुझे पैसे देने होंगे एवं प्रार्थी को धमकाकर पैसों की मांग करने लगा। अंत में प्रार्थी द्वारा कहा गया कि इस संबंध में आपके द्वारा जांच कर ली जायें, जिसके पश्चात् व्यक्ति द्वारा फोन काट दिया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 117/23 धारा 419, 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण मण्डल नवा रायपुर में पदस्थ दो अधिकारियों के द्वारा दिनांक 18.03.2023 को मोबाईल नं. 9561225697 के धारक ने फोन कर अपना नाम एर्श्वय क्षेत्री तथा स्वयं को ई.डी. का अधिकारी होना बताकर आपके लोगों के विरूद्ध ई.डी. एवं ई.ओ. डब्ल्यू. में संपत्ति संबंधी शिकायत है जिसकी जांच मेरे द्वारा की जा रहीं है कहकर, अगर आपको शिकायत जांच कार्यवाही से बचना है तो दोनों मेरे पास पृथक - पृथक  5,30,000/- रूपये कुल 10,60,000/- रूपये अमरावती भेज दो कहकर धमकी देने लगा। जिस पर दोनांे अत्यधिक घबराकर दोनों का कुल 10,60,000/- रूपये अपने परिचितों के माध्यम से अमरावती (महाराष्ट्र) में उक्त मोबाईल नंबर के धारक विकास क्षेत्री को दिये। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 119/23 धारा 419, 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी राखी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। अज्ञात आरोपी द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थियों के मोबाईल नंबरों व कार्यालय के दूरभाष नंबरों में फोन कर बातचीत किया गया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान अज्ञात आरोपी की लोकेशन चिन्ह्ांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम को महाराष्ट्र के अमरावती रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अमरावती पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अश्वनी भाठिया एवं निशांत इंगडे को हिरासत में लिया गया। 
 
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों से उक्त घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी निशांत इंगडे इंटरनेट के माध्यम से देश के अलग - अलग राज्यों व जिलों में पदस्थ उच्चाधिकारियों का मोबाईल नंबर व उनके कार्यालय का लैण्ड लाईन नंबर प्राप्त कर लेता था तथा आरोपी अश्वनी भाठिया उन्हीं मोबाईल/लैण्ड लाईन नंबरों में फोन कर स्वयं को ई.डी., ई.ओ. डब्ल्यू., आयकर विभाग एवं ए.सी.बी का अधिकारी होना बताकर पीड़ितों को अपने झांसे व भरोसे में लेता था, चूंकि आरोपी अश्वनी भाठिया अंग्रेजी भाषा में फ्लुयेंट बात करने के साथ ही एक उच्चाधिकारी की तरह बात करता था, जिससे पीड़ित आसानी से उसका शिकार बन जाते थे एवं उसकी बातों से डर जाते थे। आरोपी अश्वनी भाठिया ऐसे लोगों से रूपयों की मांग कर उन्हें रूपये लेकर अमरावती (महाराष्ट्र) के दुरस्थ स्थानों में बुलाता था तथा वह निशांत इंगडे के साथ जाकर पीड़ितों से रूपये प्राप्त करता था। 
 
आरोपियान द्वारा छत्तीसगढ़ एवं म.प्र. के अलावा बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कनार्टक एवं दिल्ली सहित देश भर के अलग - अलग राज्यों के अलग - अलग जिलों में कई उच्चाधिकारियों को अपना शिकार बनाकर उन्हें डरा धमकाकर लाखों रूपये की उगाही करने के प्रयास किये जा चुके है। जिसमें अब तक ज्ञात जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ के 04 अधिकारियों एवं म0प्र0के 01 अधिकारी से लाखों रूपयों की उगाही की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन एवं 04 नग सिम कार्ड जप्त कर आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। 
 
आरोपियों का ई.डी. सहित उक्त अन्य शासकीय जांच ऐजेंसियों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। ना ही इनका उक्त ऐजेंसियों में पदस्थ किसी भी अधिकारी से कोई परिचय या संपर्क है। 
और पढ़ें ...

चिटफण्ड कंपनियों की 127 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्की, नीलामी का न्यायालय ने दिया अंतिम आदेश

 पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली, बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सीरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई और इसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये, साथ ही सामाजिक बुराईयों यथा जूआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध हथियारों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने प्रदेश के नक्शल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों को त्वरित निराकरण कार्यवाही की भी समीक्षा की एवं शेष रह गये प्रकरणों का माननीय न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिटफंड कंमनियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। इन मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा 127 करोड 48 लाख रूपये की संपत्ति की नीलामी, कुर्की का अंतिम आदेश दिया जा चुका है, जिसमें से 54 करोड़ 90 लाख रूपये की संपत्ति नीलामी, कुर्की एवं राजीनामा से राज्य शासन के खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि में से 33 करोड़ 50 लाख रूपये़ की राशि 45 हजार 593 निवेशकों को वितरित की जा चुकी है उक्त सभी संपत्ति शीघ्र-अतिशीघ्र सक्षम अधिकारी और जिला कलेक्टर के समन्वय से नीलामी कर राशि निवेशकों को वितरित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही राज्य के बाहर स्थित कंपनियों की संपत्ति की कुर्की-नीलामी की कार्यवाही सक्षम अधिकारी व जिला कलेक्टर के माध्यम से शीघ्र-अतिशीघ्र करने के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में प्रदेश में भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आपराधिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।

और पढ़ें ...

बस स्टैंड में फर्जी बुकिंग एजेंटों और हैकरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*भाटागांव बस स्टैंड में सक्रिय फर्जी बुकिंग एजेंटों और हाकरो पर कार्यवाही* *न बस के मालिक, न लाइसेंसी बुकिंग एजेंट ,फिर भी काट रहे थे बसों के सवारी टिकट* *कार्यवाही पर किए गए कई फर्जी टिकट बुक जप्त* *पकड़े गए आरोपी आफ़रीन ट्रेवल्स के नाम से चला रहे थे दुकान* *पकड़े गए अरशद खान और मोहम्मद कामरान उर्फ़ कैफ के खिलाफ थाने में है ,कई मामले दर्ज ,अन्य फरार लोगो की तलाश जारी* *यात्रियों को पकड़ कर रखने , उनसे दुर्व्यवहार करने, टिकिट के नाम पर अधिक पैसे वसूलने, जबरन बसों में ठूसने की कई शिकायते* दिनांक 24.6.23 को भाटागांव अंतराज्यीय बस स्टैंड में सक्रिय फर्जी बुकिंग एजेंटों ,हाकरो के खिलाफ आ रही शिकायतों के मद्देनजर कुछ बुकिंग एजेंटों के विरुद्ध धारा 419,420,34 भादवि के तहत थाना टिकरापारा में कार्यवाही की गई है..! आफरीन ट्रेवल्स के नाम से भाटागांव चौक के पास बस टिकिट बुकिंग का धंधा चला रहे लोगो के द्वारा, गड़वा(झारखंड) के कुछ सवारियों को पकड़ कर रखने ,800 रू टिकिट के जगह पर 1500 रू टिकिट काटने ,बताए गए बस के जगह पर दूसरे बस में चढ़ाने की शिकायत थाना टिकरापारा में प्राप्त हुई थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में अप क्र 303 /23 धारा 419,420,34 भा द वि के तहत दर्ज कर, पुलिस टीम के द्वारा चिन्हित दुकान में रेड कार्यवाही किया गया.. मौके पर आफरीन ट्रेवल्स के नाम के कई फर्जी टिकट बुक ,सील , 12000 रु नगदी जप्त किए गया है.. मौके पर पकड़े गए अरशद और मो कामरान ऊर्फ ने बताया कि *उनके पास कोई बस* *नहीं है न ही बुकिंग एजेंट का* *लाइसेंस है*, *न ही किसी बस सर्विस वाले ने उन्हें टिकिट काटने के लिए अधिकृत किया है*...! कुछ दिनों पहले ऐसे टिकिट बुकिंग एजेंटों की दुकानों को सील करने की कार्यवाही निगम और पुलिस प्रशासन के द्वारा मिलकर किया गया था.. अरशद खान ने बताया कि दुकान सील होने के बाद भाटागांव चौक के पास दूसरी दुकान किराए पर लेकर अपने साथियों के साथ काम शुरू कर दिया था..! आरोपियों को अपराध धारा के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 25.06.23 को ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है..! आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है..! सूचना के मुताबिक ऐसे कई फर्जी बुकिंग एजेंट बस स्टैंड भाटा गांव में सक्रिय है, वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे फर्जी बस एजेंटों हाकरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाएगी..! पंजीबद्ध अपराध > 303/23, धारा 419,420,34 भादवि प्रार्थी >शासन की ओर से *गिरफ्तार आरोपी* 1. अरशद खान वल्द अयूम खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी संजय नगर टिकरापारा, रायपुर 2. मोह. कामरान ऊर्फ कैफ , वल्द जावेद खान, 20 वर्ष,संजय नगर टिकरापारा
और पढ़ें ...

लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक रहें पुलिस अधिकारी : डीजीपी जुनेजा

पुलिस मुख्यालय सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन

रायपुर । पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के मुख्य सभागार में मंगलवार को लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने किया। उद्घाटन के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जेंडर संवेदनशीलता के प्रति पुलिस अधिकारियों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को सामाजिक दृष्टि से देखना आवश्यक है ताकि समाज के भीतर जेंडर एम्पावरमेंट लाया जा सके। किसी भी घटना के सबंध में पुलिस अधिकारी को निष्पक्षता के साथ भूमिका निभाना आवश्यक है। संविधान में महिलाओं एवं पुरूषों को समान अधिकार दिये गये हैं। एक पीड़ित महिला से संबंधित प्रकरण को पुलिस अधिकारी द्वारा कैसे व्यवहरण किया जायेगा और मेडिकल जांच कराने के संबंध में सभी प्रावधान कानून के अंतर्गत किये गये हैं। दो दिन के इस कार्यशाला में लैंगिक समानता पर निष्पक्ष कार्यवाही कैसे की जायेगी यह सीखने को मिलेगा और इस दौरान शंकाओं को साझा कर इसके समाधान कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा बताया जायेगा।

पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी एस.सी. द्विवेदी ने प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों की विवेचना की बारीकियों, शिकायतों की जांच एवं पीड़ित के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा हो इस पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जब सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत प्रभावी हो गई है, तब पुलिस को और अधिक संवेदनशील होकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

यूनिसेफ के सोशल एंड बिहेवियर चेंज स्पेशलिष्ट अभिषेक सिंह ने कहा कि लिंगभेद के बारे में मूलभूत सिद्धांत एवं व्यवस्था तथा सोच को समाज ने बनाया है। एक पुलिस अधिकारी के लिए जेंडर से बर्ताव में व्यापकता होनी चाहिए। कार्यशाला में राज्य के समस्त जिलों एवं पुलिस मुख्यालय के सहायक उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जेंडर संवेदनशील पुलिसिंग हेतु प्रकाशित मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर आभार प्रदर्शन पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.आर.पी. कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी. पाल, अंकित गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना, श्रीमती हिमानी खन्ना, श्रीमती मिलना कुर्रे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक उमेश चौधरी, यू.बी.एस. चौहान, श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला ने किया।

और पढ़ें ...