साहित्य

त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते प्रेमिका के पहले प्रेमी ने की दुसरे प्रेमी की हत्या। अन्धे कत्ल के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुल्झाने में बिलासपुर पुलिस को मिली बडी सफलता।

घटना स्थल गुम्बर चोैक सिरगिट्टी में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे फैल गई थी सनसनी। चकरभाठा के आदतन अपराधी राहूल नामदेव ने अन्य साथीयो के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम। अज्ञात शव कि शिनाखतगी में सी.सी.टी.वी. फुटेज का रहा अहम रोल, जिसके माध्यम से अज्ञात शव की शिनाखतगी बाद पुलिस सभी तथ्यो को खंगालते हुये आरोपीयों तक पहुॅची। घटना मंे प्रयुक्त खुन आलुदा बेल्ट, बेंत डण्डा एवं 02 नग एक्टीवा मोटर सायकल व मारूती ब्रेजा चार पहिया वाहन क्रमंाक सी.जी. 10 ए.जे. 0261 जप्त। नाम मृतक - यश साहू उर्फ टीनू पिता राजेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा हाल मुकाम मंगला चैंक बिलासपुर। नाम गिरफ्तार आरोपी - 01. राहूल नामदेव उर्फ बुटिया पिता पंजक नामदेव उम्र 19 साल साकिन विकास नगर वार्ड क्रमंाक 11 चकरभाठा ग्राम चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग)। 02. विनय संाडिल्य पिता स्व. जिवराखन प्रसाद सांडिल्य उम्र 19 साल साकिन विकास नगर वार्ड क्रमंाक 11 चकरभाठा ग्राम चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग)। 03. उमेश वर्मा पिता शिवहरण लाल वर्मा उम्र 23 साल साकिन नायापारा चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग)। विवरण - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.06.23 को दोपहर करीब 03 से 04 बजे बीच थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर चैके के पास एक अज्ञात 20 वर्षीय पुरूष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुइ सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा त्वरित कार्यवाही करने एवं अज्ञात शव की शिनाखतगी करने तथा अज्ञात आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कूमार (भा.पु.से.), अमन झा प्रशिक्षु (भा.पु.से.), गौरव ठाकुर प्रशिक्षु डी.एस.पी. के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष कुर्रे एवं ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव द्वारा टीम गठित कर अज्ञात शव की शिनाखतगी तथा अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी हेतु अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया, साथ ही अज्ञात शव की शिनाखतगी हेतु सभी थाना प्रभारी एवं सरहदी जिले के थानो में रेडियों मैसेज कर शव की शिनाखतगी का प्रयास किया गया उसी दौरान शाम करीब 07 बजे मृतक के मोबाईल फोन को अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक के दोस्त के पास छोडा गया जिससे मृतक का पहचान यश साहू उर्फ टीनू पिता राजेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा हाल मुकाम मंगला चैंक बिलासपुर का होना पाया गया उसके बाद प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी किया गया पतसाजी दौरान मंगला चैंक स्थित कोंचिग इस्टीट्युट के सी.सी.टी.वी. कैमरा तथा शहर के लगभग 200 अलग-अलग स्थानो में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो का बारिकी से अवलोकन किया गया साथ ही अन्य तकनिकी माध्यमो से भी प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों के बारे में पता लगया गया जो मृतक का चकरभाठा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था साथ ही उसी युवती का चकरभाठा के किसी अन्य युवक से भी प्रेम संबंध था जिसके बारे में बारिकी से पता लगाने पर पता चला कि उक्त युवती का प्रेम संबध्ंा चकरभाठा के राहुल नामदेव नामक युवक से था आरोपी राहुल नामदेव अधिकतर अपनी प्रेमिका को कोचिंग संस्था के आसपास देखने भी जाता था उसी दौरान पता चला कि आरोपी की प्रेमिका यश साहू के साथ भी प्रेम करती है जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी पुर्व में भी यश साहू को अपने प्रेमिका से दूर रहने हेतु चेतावनी दे चुका था दिनाॅक 06.06.23 को आरोपी राहुल नामदेव पुनः कोचिंग संस्था पहुॅचा जहाॅ यश साहू व अपनी प्रेमिका को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया और पहले तो अपनी प्रेमिका के साथ नोक झोक किया उसके बाद यश साहू को सबक सिखाने और मारने के लिये प्लाॅन बनाया, प्लान के मुताबिक आरोपी राहूल नामदेव यश साहू को कोचिंग संस्था से बुलाकर अपने स्कुटी में बैठाकर मारपीट करते हुये चकरभाठा ले गया और चकरभाठा नयापारा के एक बंद पडे ढाबे में ले गया और वहाॅ यश साहू का बेरहमी से पिटाई किया उसके बाद अपने अन्य साथी विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा को भी लाठी डण्डा लेकर ढाबे में बुलवाया उसके बाद तीनो मिलकर मृतक यश साहू का लाठी डण्डा और बेल्ट से बेरहमी से पीटाई किये मारपीट से यश साहू वहीं अधमरा हो गया उसके बाद आरोपी राहुल नामदेव को यह आभास हो गया कि यश साहू की मृत्यु हो सकती है तब राहुल नामदेव हत्या के जुर्म से बचने के लिये यश साहू को अधमरा हालत में अपने स्कुटी में बैठाकर चकरभाठा हाईकोर्ट मोड के पास ले गया और वहाॅ एक आॅटो मंे बैठाकर भेज दिया उसके बाद मृतक का शव गुम्बर चैक सिरगिट्टी के पास मिला। आरोपी मृतक के मोबाईल फोन को चेक करने के बहाने रखा हुआ था किन्तु परिजनो एवं दोस्तो के बार-बार काॅल आने से मोबाईल को वापस किया। प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल नामदेव द्वारा अपने अन्य साथीयो विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा के साथ मिलकर त्रिकोणीय प्रेम संबध्ंा के चलते मृतक यश साहू की बेरहमी से मारपीट कर हत्या किया गया। प्रकरण के सभी आरोपीयो को अलग-अलग स्थानो से पतासाजी कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लकडी का डण्डा तथा घटना में प्रयुक्त स्कुटी व मारूती ब्रेजा कार को जप्त कर तीनो आरोपीयों को यश साहू की हत्या करने के जुर्म में विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जावेगा। विशेष योगदान - थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष कुर्रे, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. अजय वारे, स.उ.नि. अशोक चैरसिया, शितला प्रसाद त्रिपाठी, प्र. आर. देवमुन सिंह पुहुप, शोभित कैवर्त, आरक्षक तरूण केशरवानी, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, नवीन एक्का सरफराज खान, महिला आरक्षक शकुन्तला साहु, आरक्षक अफाक खान, शशिकांत जायसवाल, संजय यादव, जितेन्द्र जाघव, सतपूरन जांगडे का सराहनीय योगदान रहा। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करने वाला मुख्य सरगना अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी सहित कुल 03 गिरफ्तार

छ.ग. शासन द्वारा जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा पर नवीन कानून/अधिनियम पारित कर समस्त पुलिस अधीक्षक (छ.ग.) को जुआ सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये है। शासन के मंशानुसार रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को निर्देशित किया गया है।
 
इसी तारतम्य में दिनांक 07.06.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित अशोका आयकन सोसायटी में अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी. बनाकर, आई.डी बांटकर ऑनलाईन सट्टा का सिंडिकेट संचालन कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम  दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम मुखबीर द्वारा बताये अशोका आयकन सोसायटी स्थित फ्लैट में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 व्यक्ति उपस्थित मिलें, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी तथा कैलाश ठाकरे होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा जेम्स-777, लकीबुक91 डॉटकॉम एवं अन्य ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. बनाकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। पूछताछ पर दोनों के द्वारा अपने साथी अश्वनी शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अश्वनी शर्मा की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। 
 
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन, 02 नग लैपटॉप, मैकबुक, 01 नग साउण्ड मिक्सर डिवाईस, नगदी रकम 2,80,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये तथा 20 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन डिटेल का रिकॉर्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 179/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 एवं 66डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
 
गिरफ्तार आरोपियों से सट्टा सिंडीकेट के व्यवसाय में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में जिनके भी नाम सामने आयेंगे उन पर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 
और पढ़ें ...

PSC की तैयारी कर रहे छात्र का अपहरण फिर हत्या...चलती गाड़ी से लाश फेंककर भागे हत्यारे

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने छात्र का अपहरण करने के बाद उसकी बुरी तरह से पिटाई कर हत्या कर दिया। इसके बाद लाश को चलती कार से रायपुर नेशनल हाईवे पर फेंककर फरार हो गये। घटना की सुचना के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस छात्र की पहचान करने के बाद हत्यारों के संबंध में सुराग जुटा रही हैं। पुलिस को छात्र की हत्या किसी लड़की के साथ अफेयर के कारण होने की आशंका जताई जा रही हैं। छात्र की हत्या का ये पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों ने की पहचान

जब युवक की पहचान नहीं हुई, तब पुलिस ने आसपास के सरहदी थानों के साथ ही सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल की। इस बीच रात में युवक तस्वीर देखकर उसके दोस्तों ने शव की पहचान अंबिकापुर जिले के यश साहू (18) पिता राजेश साहू के रूप में की। वह कॉलेज स्टूडेंट था। और पीएससी की कोचिंग भी करता था। अंबिकापुर का रहने वाले इस छात्र के पिता अंबिकापुर में किराना का व्यवसाय करते हैं। बताया जा रहा हैं कि छात्र यश साहू बिलासपुर के दिल्ली आईएएस एकेडमी का छात्र था। बिलासपुर में रहकर वह एससी की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा हैं कि उसका किसी लड़की के साथ अफेयर था। मंगलवार को कोचिंग से लौटते वक्त छात्र ने अपने पिता से आखिरी बार बात की थी।

पिता ने बताया कि वह काफी डरा हुआ लग रहा था। इसके बाद वह रूप पर जाने की बात कहकर मोबाइल काट दिया था। मृतक छात्र के दोस्तों की माने तो वह मंगलवार को ही अपने गर्लफें्रड से मिलने गया हुआ था। इसके आरोपियों ने यश के मोबाइल उसके दोस्त हार्दिक बंसल को मंगलवार शाम करीब 5 बजे फोन पर अपने दोस्त यश साहू को ले जाने की सूचना दी गयी। जिसके बाद हार्दिक बंसल कुछ लोगों के साथ यश साहू को लेने आरोपियों द्वारा बताई जगह पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोपियों ने काफी देर तक मृतक छात्र के दोस्तों को गुमराह करते रहे। फिर रेलवे स्टेशन के पास यश साहू का मोबाइल फेक कर वहां से भी चले गए।

इस बीच आरोपियों ने छात्र की लाश को चलती कार से रायपुर नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गये। रायपुर हाईवे से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने लाश को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे एक कार रूकी और उसमें से छात्र की लाश को फेंककर भाग गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश में जुट गई थी। सोशल मीडिया पर मृतक छात्र की तस्वीर वायरल करके पुलिस ने छात्र की पहचान का प्रयास शुरू किया गया। सोशल मीडिया में लापता दोस्त की फोटो देखने के बाद मृतक छात्र के दोस्तों ने यश साहू की पहचान की।

अफेयर के चलते हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि छात्र अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। जहां लड़की के रिश्तेदारों ने उसे देख लिया होगा। छात्र जींस पहना हुआ था। पर उसके अंडरगारमेंट नहीं थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि लव अफेयर के चलते उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक छात्र के नाक से खून, सिर के पीछे गहरे चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर अपहरण व हत्या की आशंका जता रही हैं।

और पढ़ें ...

रायपुर : पुलिस की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए: रतन लाल डांगी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के विवेचक एवम् राजपत्रित अधिकारियों को महिला सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध घटित अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.

 राष्ट्रीय अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो के निर्देशन में आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर  संबोधित करते हुए अकादमी के निदेशक श्री रतन लाल डांगी ने ये बात कही। श्री डांगी ने कहा कि जब तक महिलाओं में उनके विरुद्ध घटित होने वाली घटनाओं का भय एवं डर ख़त्म नहीं किया जाएगा तब तक न ही समाज एवं न राष्ट्र का विकास हो पाएगा।

उन्होने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस के विवेचक एवं राजपत्रित अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होती है की वो महिला संबंधी किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना करके अपराधियों के खिलाफ मामले को ठोस सबूतों के साथ न्यायालय में पेश करे ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पुलिस को ऐसे सार्वजनिक स्थान जैसे स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाज़ार या अन्य जगहों पर जहाँ महिलाओं की उपस्थिति बनी रहती है, लगातार पुलिस के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखनी चाहिए। उन्होनें आगे कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस बात पर भी गर्व महसूस करना चाहिए कि भगवान ने उनको सुरक्षा देने के लिए चुना है। पुलिस के रूप में आम नागरिकों एवं कमज़ोर लोगों की सुरक्षा के लिए आपको अवसर दिया है। इस दायित्व को पूरा करने के लिए आपको शासन ने वैधानिक अधिकार भी दिए हैं । उन अधिकारों का सदुपयोग करके महिलाओं में आत्म-विश्वास पैदा करना चाहिए।

इस पाँच दिवसीय कार्यशाला में सभी पुलिस अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों में नवीनतम संशोधनों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही माननीय न्यायालयों द्वारा प्रसारित दिशा निर्देश के संबंध में भी बताया जाएगा।

इस कार्यशाला में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.

और पढ़ें ...

शराब पीने हेतु पैसा नहीं देने पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी अर्जुन पाटले गिरफ्तार

विवरण - प्रार्थी सतीश कुमार सोनी ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बिठौला जिला सिधी म0प्र0 का निवासी है जो अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम मानिकचौरी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 04.06.2023 को सुबह करीब 08.30 बजे हाईवा वाहन में भरे मूरम को खाली करने ड्रायवर राकेश यादव व अपने साथी रवि कुमार के साथ दादरझोरी रोड मानिकचौरी गया था तथा तीनों मुरम खाली कर रहे थे, उसी समय अर्जुन पाटले वहां पर आया और प्रार्थी तथा उसके साथी रवि को तुम लोग बाहर के लोग यहां पर आकर काम कर रहे हो मेरे को शराब पीने के लिए 500 रू0 दो बोला जिस पर प्रार्थी द्वारा क्यों पैसा दुंगा मैं स्वयं काम करने आया हूं, कहने पर अर्जुन पाटले अपने पेंट के जेब में रखें बटनदार चाकू को निकालकर प्रार्थी को जान से मारने की नियत से उसके पेट में वार करने लगा, जिसे प्रार्थी हाथ में रोका तो उसके बायें हाथ के अंगुठा और उंगली के बीच चाकू लगा, उसी बीच प्रार्थी का साथी रवि कुमार सिंह बीच बचाव करने आया तो उसे भी चाकू से वार कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ के कोहनी के पास चोट लगा शोर मचाने पर अर्जुन पाटले फरार हो गया। जिस पर आरोपी अर्जुन पाटले के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 244/23 धारा 327, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके साथी, वाहन के चालक सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अर्जुन पाटले के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड़ कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी अर्जुन पाटले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना मंे प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी- अर्जुन पाटले पिता स्व. अजय पाटले उम्र 25 साल निवासी ग्राम मानिकचौरी थाना अभनपुर रायपुर।
और पढ़ें ...

शंकर नगर स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग से जनरेटर का स्टैण्ड चोरी करने वाले आरोपी रोशन बंजारे एवं दीपक यादव गिरफ्तार।

चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीयों को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। 
इसी तारतम्य में दिनांक 02.06.2023 को प्रार्थी अकरम खान ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह सिविल इंजीनियर का काम करता है। शंकरनगर रायपुर में कामर्शियल एकॉर्ड सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जिसका इंचार्ज है। इसके द्वारा बिल्डिंग में लगने वाले जनरेटर का लोहे का स्टेण्ड को कामार्शियल बिल्डिंग के बाजू में रखा था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में 275/2023 धारा 379, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश विवेचना किया जा रहा था। 
  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी के निशानदेही एवं पूछताछ के आधार पर रिपोर्ट दिनांक के चंद घण्टों में ही आरोपी की पतासाजी करते हुए क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी रोशन कुमार एवं दीपक यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुए जनरेटर का स्टैण्ड कीमती करीबन 25,000/- रूपये को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। 
//गिरफ्तार आरोपी//
01- रोशन कुमार बंजारे पिता बलराम बंजारे उम्र 23 साल पता मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर। 
02- दीपक यादव पिता नरेश यादव उम्र 23 साल पता सिंचाई कालोनी, शांति नगर रायपुर।
और पढ़ें ...

थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली नगर स्थित मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी डी. रवि राव गिरफ्तार

प्रार्थी अब्दुल गनी खान ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेक्टर 01 गीतांजली नगर रायपुर में रहता है तथा घर में कार्य करने एवं गाड़ी चलाने के लिये कर्मचारियों को रखा है, जब भी प्रार्थी तथा उसका परिवार बाहर जाते है तो उस दौरान उक्त कर्मचारियों द्वारा ही घर का ध्यान रखा जाता है। प्रार्थी दिनांक 13.04.2023 को दोपहर 03.00 बजे अपनी पुत्री तथा चालक को लेकर अपने गांव रेंगाखार कवर्धा गया हुआ था। दिनांक 15.04.2023 को प्रातः 07.00 बजे प्रार्थी के घर के कर्मचारी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके पुत्री के रूम तथा स्टोर रूम का दरवाजा खुला हुआ है, अंदर सामान बिखरा हुआ, आलमारी टूटा हुआ है तब प्रार्थी अपनी पुत्री तथा चालक के साथ रेंगाखार से अपने घर रायपुर वापस आया तो देखा कि घर के छत का दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ था तथा उसकी पुत्री व स्टोर रूम दरवाजा खुला हुआ था, सामान बिखरा हुआ था, आलामारी टूटा हुआ था तथा आलमारी के लॉकर में रखा सोने का चंदन हार, सोने का चैन, चूडी, डायमंड अंगुठी, प्लेटिनम अंगूठी, कान का प्लेटिनम टॉप्स, अन्य सोने के जेवरात तथा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के छत के दरवाजे का कुंडी तोडकर घर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 380, 457 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 
लाखों रूपये की चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह विजय यादव को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसकी पुत्री तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। प्रार्थी के घर में काम करने वाले कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में पृथक-पृथक विस्तृत पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखी जाकर भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि जलविहार कॉलोनी श्याम नगर तेलीबांधा निवासी डी. रवि राव अपने पास बहुत अधिक मात्रा में नगदी रकम रखता है तथा खूब पैसे भी खर्च कर रहा है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी. रवि राव को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नही होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर डी. रवि राव से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 
 
जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने एवं हीरा जड़ित प्लेटिनम के जेवरात कुल 24 तोला तथा नगदी रकम 80,500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 16,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
आरोपी द्वारा चोरी के सोने के कुछ जेवरातों को उड़ीसा में राहगीरों को बिक्री करना तथा प्लेटिनम के कुछ जेवरातों को नकली समझ कर फंेंक देना बताने के साथ ही चोरी के पैसों से श्याम नगर तेलीबांधा में एक मकान क्रय करना बताया गया है।
 
आरोपी पूर्व में भी आंध्रप्रदेश राज्य से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी- डी. रवि राव पिता डी. कृष्णा राव उम्र 26 साल निवासी जगन्नाथपुर थाना छतरपुर, जिला गंजाम उड़ीसा हाल पता- जलविहार कॉलोनी श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक विजय यादव थाना खम्हारडीह, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, कृपासिंधु पटेल, मोह. सुल्तान, आर. दिलीप जांगड़े, राजिक खान, हिमांशु राठौड़ तथा थाना खम्हारडीह से उपनिरीक्षक रूपेन्द्र देवांगन, सउनि श्रीराम वर्मा, प्र.आर. देवेन्द्र धु्रव एवं आर. सबरूद्दीन एवं मुरली यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

खेत में बुजुर्ग महिला की मिली अधजली लाश...जांच में जुटी पुलिस…!!

बालोद। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला का नाम बुधनतींन बाई बताया जा रहा है। बालोद जिले अरौद गांव का मामला

जानकारी के अनुसार आज सुबह उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बालोद पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट हो पाएगा कि घटना की असली वहज क्या है और उस वक्त क्या हुआ था ।

और पढ़ें ...

शासन, प्रशासन के विरुद्ध चलाई गई न्यूज के संबंध में वरिष्ठ संपादक गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस द्वारा न्यायिक अधिकारियों, शासन, प्रशासन के विरुद्ध चलाई गई न्यूज के संबंध में एक अधिवक्ता के द्वारा दी गई शिकायत पर न्यूज़टुडेसीजी के संचालक के विरूद्ध धारा 504, 505(1)(b) IPC का अपराध दर्ज किया गया था। संचालक सुनील नामदेव पर विधिक कार्यवाही हेतु बिलासपुर पुलिस की एक टीम रायपुर आयी हुई थी और स्थानीय माना थाने की टीम के साथ माना में पुलिस की टीम द्वारा दबिश दी गई। आरोपी को पकड़ा गया। उस दौरान आरोपी के पास प्रतिबंधित एमडीएमए मादक पदार्थ भी मिला जिसे जप्त किया गया है। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम विधिवत कार्यवाही रायपुर पुलिस द्वारा की जा रही है ।
और पढ़ें ...

शादीशुदा महिला की नग्न अवस्था में मिली लाश...परिजन ने गैंगरेप के बाद हत्या का लगाया आरोप

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम ब्लाक के हाउरनार गांव में महिला की संदिग्‍ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

मामला गीदम ब्लाक के हाउरनार गांव का है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 5 बजे महिला घर के पास करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित एक कुएं से पानी लाने गई थी, लेकिन जब तीन घंटे तक वापस घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वे लोग कुएं के पास पहुंचे तो वहां संदिग्ध हालात में महिला का शव पड़ा मिला।

महिला का शव देख परिवार वाले तुरंत उसे गीदम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना मिली। परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देश भर में लाखों रूपये की ठगी करने वाला 01 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार

प्रार्थिया ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि माह जनवरी 2023 में फेसबुक के उसके एकाउंट में गांधी ए. दर्श नामक व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसे प्रार्थिया द्वारा एक्सेप्ट कर लिया गया। इसके बाद से उक्त व्यक्ति व प्रार्थिया के मध्य फेसबुक मैसेंजर में बातचीत होता रहता था। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने मैसेंजर में ठीक से बात नहीं होने का हवाला देते हुए अपना व्हाट्सएप नंबर +447438975051 नंबर प्रार्थिया को दिया तथा स्वयं को यू.के. से होना बताया तथा दोनों के मध्य व्हाट्सएप में बात होने लगा इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने व्हाट्सएप में प्रार्थिया को तुम्हारे लिये गिफ्ट भेज रहा हूं कहकर गिफ्ट का फोटो एवं वीडियो भी भेजा तथा स्वयं को पायलट होना बताने के साथ ही दिनांक 05.04.2023 को गिफ्ट के रूप में कीमती बैग दुबई से हवाई जहाज के माध्यम से भेजना बताया तथा उसने एक लड़की का मोबाइल नंबर 9319865769 दिया तथा नाम नहीं बताया। उक्त मोबाइल धारक लड़की के द्वारा प्रार्थिया को फोन कर गिफ्ट को प्रार्थिया तक पहुंचाने में सहयोग करने की बात बताई तथा लड़की ने स्वयं को गांधी ए. दर्श का फेसबुक फ्रेंड होना भी बताया गया तथा उक्त व्यक्ति द्वारा भेजे गए गिफ्ट को दिल्ली एयरपोर्ट पर आना एवं दिल्ली एयरपोर्ट से भी गिफ्ट के संबंध में उसके पास फोन आने की बात प्रार्थिया को बताई गई, साथ ही गिफ्ट में 50,00,000 रू एवं अन्य कीमती सामान आना बताया, तब गांधी ए. दर्श एवं मोबाइल नंबर 9319865769 के धारक द्वारा प्रार्थिया को फोन कर गिफ्ट का कस्टम चार्ज 50,000/- रू देने कहा गया, जिस पर प्रार्थिया द्वारा 02 किश्तों में उनके द्वारा बताये खातों में कुल  48,570/- रूपये जमा कर दी, परंतु प्रार्थिया को कोई गिफ्ट नहीं मिला तथा व्यक्तियों द्वारा और रकम की मांग किया जाने लगा। जिस पर प्रार्थिया को स्वयं के साथ ठगी होने का एहसास हुआ तथा प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 223/23 धारा 420, 34 भादवि. एवं 66डी आई.टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  
 
चूंकि अपराध महिला से संबंधित एवं गंभीर प्रवृत्ति का था जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में भी इसी तरीका वारदात से ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई थी। अतः टीम द्वारा इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर अपराध घटित करने वाले नाइजीरियन गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया। आरोपी एवं प्रार्थिया के मध्य फेसबुक, मैसेंजर एवं व्हाट्सएप के जिस आई.डी. व मैसेज तथा मोबाईल नंबरों के माध्यम से बातचीत हुई थी उक्त आई.डी. एवं मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ प्रार्थिया द्वारा बताये गये बैंक खाते, जिनमें प्रार्थिया द्वारा पैसे जमा किये गये थे, के संबंध में भी बैंक से जानकारी प्राप्त की गई। अज्ञात आरोपियों के संबंध में प्राप्त उक्त सभी तथ्यों, जानकारी एवं साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण करते हुये अज्ञात आरोपी की लोकेशन चिन्ह्ांकित करने में सफलता प्राप्त हुई तथा आरोपी की उपस्थिति दिल्ली में होना पाया गया। प्राप्त लोकेशन के आधार पर टीम को दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली में पड़ताल प्रारंभ करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपी द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी पहचान को छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर, फेसबुक, मैसेंजर व व्हाट्सएप आई डी व बैंक खातों के नाम व पते फर्जी थे तथा उन मोबाईल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के दिल्ली के विकासपुरी मार्केट रोड गार्डन नंबर 10 स्थित एक मकान में निवास करने के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम के सदस्यों ने तत्काल बिना समय गंवाये आरोपी के मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 01 विदेशी नागरिक उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम चुकुमा इमेके निवासी नाइजीरिया का होना बताया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। 
 
जिस पर आरोपी चुकुमा इमेके को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपराध से संबंधित 06 नग मोबाईल फोन, 02 नग पासपोर्ट, 02 नग लैपटॉप एवं 02 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया है। 
आरोपी चुकुमा इमेके द्वारा प्रार्थिया को गुमराह करने हेतु अलग - अलग मोबाईल नंबर व व्यक्यिों के नाम से फोन कर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। 
 
आरोपी मूलतः नाइजीरिया देश का निवासी है जो वर्तमान में दिल्ली में विकासपुरी मार्केट रोड गार्डन नंबर 10 स्थित एक मकान में निवासरत था। पूछताछ में आरोपी द्वारा संपूर्ण भारत में सैकडों महिलाओं को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर लाखों रूपये की ठगी करना बताया गया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। 
 
तरीका वारदात - आरोपी मैट्रीमोनियल साईट, फेस बुक एवं सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्मो में फर्जी आई डी बनाकर महिलाओं से संपर्क कर उनका मोबाईल नंबर प्राप्त कर व्हाट्सएप कॉल करते हुए धीरे - धीरे महिलाओं का विश्वास व भरोसा जीतकर कई तरह के लुभावने व प्रलोभन देकर अपने द्वारा दिये गये अलग - अलग बैंक खातों में पैसे प्राप्त कर ठगी करता था। आरोपी अपनी पहचान गोपनीय रखने के लिए एक अपराध के लिये उपयोग किये गये सिम व मोबाईल उस अपराध के बाद नष्ट कर देते है एवं आई डी को भी डि-एक्टिवेट कर देते है। इनके द्वारा दिये गये सभी बैंक खाते भी फर्जी होते है।    
 
गिरफ्तार आरोपी - चुकुमा इमेके पिता चुकूमा उम्र 30 साल पता विकासपुरी मार्केट रोड गार्डन नं. 10 दिल्ली।
 
कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक गौरव तिवारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, उपनिरीक्षक वासुदेव परघनिया थाना सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, प्रमोद बेहरा, राकेश पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, राजकुमार देवांगन, अमित धृतलहरे, नितेश सिंह, म.आर. बबीता देवांगन, रवि प्रभाकर, लालेश नायक एवं टेकसिंह मोहले की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
और पढ़ें ...

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया विनय जैन उर्फ करन गिरफ्तार

छ.ग. शासन द्वारा जुआ एवं सट्टा पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा व ऑन लाईन सट्टा पर नवीन कानून/अधिनियम पारित कर समसत पुलिस अधीक्षक छ.ग. को जुआ सट्टा एवं ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानूनी/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं शासन के मंशानुसार रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपतित्र अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. को निर्देशित किया गया हैं। 
 
इसी तारतम्य में दिनॉक 29.05.2023 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चूड़ी लाईन स्थित कपासी केमिकल्स के पास एक व्यक्ति आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाईटन्स के मध्य हो रहे फाइनल मुकाबला में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनीत दुबे को सटोरिये को रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनय जैन उर्फ करन निवासी चूड़ी लाईन कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा उक्त मैच में प्राउड 777 नामक एप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 50,280/- रूपये तथा 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 265/23 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी- विनय जैन उर्फ करन पिता महेन्द्र जैन (गोलछा) उम्र 26 साल निवासी एडवर्ड चूड़ी लाईन कोतवाली रायपुर।
और पढ़ें ...

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा : जबरदस्ती घर में घुसकर 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप...आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के जड़गा चौकी क्षेत्र में 3 महीने पहले नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अलौकिक प्रसाद (25 वर्ष) ने घर में जबरदस्ती घुसकर 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और फिर उसे डरा-धमकाकर किसी और से ये बात नहीं कहने की हिदायत दी थी। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जड़गा चौकी इलाके की है

जानकारी के मुताबिक, गांव का रहने वाले अलौकिक प्रसाद कंवर ने उसी गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर में कोई नहीं था। सभी अपने काम पर गए थे। आरोपी ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। नाबालिग घटना के बाद से डरी-सहमी रहती थी, जिससे घरवालों को शक हुआ।

3 महीने बीतने के बाद नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग ने बताया कि अलौकिक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत जड़गा चौकी पुलिस से की। कटघोरा थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 376, 506, 450 (पॉक्सो एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

*सस्ते दाम में चना सप्लाई करने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला गुजरात का अंतर्राज्यीय आरोपी फिरोज उस्मान लखानी गिरफ्तार*

*सस्ते दाम में चना सप्लाई करने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला गुजरात का अंतर्राज्यीय आरोपी फिरोज उस्मान लखानी गिरफ्तार* आरोपी फिरोज उस्मान लखानी को गिरफ्तार कर उसका पुलिस रिमाण्ड लेकर ठगी की रकम व उसके पुत्र फरार आरोपी आतिफ लखानी के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।* *आरोपियान प्रार्थी राजकुमार दम्मानी को सस्ते दाम में चना दिलाने का झांसा देकर बनाये थे अपना शिकार।* *प्रार्थी कई फर्मो में बतौर एजेंट के रूप में करता है थोक में अनाज क्रय-विक्रय का व्यापार।* *आरोपियान रिश्ते में है पिता-पुत्र।* *आरोपियान प्रार्थी से 01 करोड़ 46 लाख रूपये की, किये है ठगी।* *आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में भी ठगी का अपराध है पंजीबद्ध।* *आरोपियान देश के कई राज्यों में भी लोगों को अपना शिकार बनाते हुए किये है करोड़ो रूपये की ठगी।* *प्रकरण में आरोपी आतिफ लखानी है फरार, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने किये जा रहे है हर संभव प्रयास।* *आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 134/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।* प्रार्थी राजकुमार दम्मानी ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, तिरूपति ट्रेडर्स एवं मां भावानी इंटरप्राईजेस फर्माे के एजेंट के रूप में काम करता है। उपरोक्त फर्मो द्वारा छत्तीसगढ एवं देश के विभिन्न राज्यों में अनाज के थोक क्रय-विक्रय का व्यापार किया जाता हैै। प्रार्थी कुछ समय पहले व्यापारिक कार्य से नागपुर गया था जहां अनाज मंडी में उसकी मुलाकात फिरोज एवं आतिफ लखानी नामक व्यक्तियों से हुई थी, जिन्होंने स्वयं को अनाज एजेंट होना एवं सूरत में निवास करना बताये थे जिस पर प्रार्थी द्वारा व्यापारिक कार्य हेतु एक दुसरे का मोबाईल नंबर आदान-प्रदान किया गया था। कुछ दिनों पश्चात् उक्त व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को कई बार फोन कर अनाज के रेट आदि के संबंध मे प्रार्थी से संपर्क किया जाता था। दिनांक 10.04.2023 को फिरोज ने अपने मोबाईल नं. 8888877745, 7778881113 से प्रार्थी को कॉल कर बोला कि उसके पास अच्छी क्वालिटी का इम्पोर्टेड चना रखा हुआ जिसको मार्केट से कम रेट मंे आपको दिलवा दूंगा किन्तु उक्त अनाज की पूरी राशि एडवांस में जमा करनी होगी। जिस पर प्रार्थी द्वारा फिरोज को कुछ रकम एडवांस में दूंगा तथा शेष रकम को माल प्राप्त होने के बाद जमा करूंगा कहा गया जिस पर फिरोज द्वारा प्रार्थी से कहा गया कि बहुत से ग्राहक माल खरीदने के लिये तैयार है तुम पूरा पेमेंट नहीं करोगे तो दूसरे को बेच दूंगा आपको बहुत सस्ते में दे रहा हंू इससे आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा, जिस पर प्रार्थी फिरोज के झांसे में आकर लगभग 3010 क्ंिवटल चना को क्रय करने के लिये कुल 01 करोड़ 46 लाख रूपये एडवांस में देने के लिये तैयार हो गया। जिसके बाद फिरोज के पार्टनर आतिफ लखानी ने अपने मोबाईल नं0 7070404068 से प्रार्थी को व्हाटसअप मैसेज कर रकम को यश बैंक के DIGIINDIA SERVECES PRIVATE LIMITED के खाता क्रमांक 057763300002822 तथा उसी बैक के ईगल इन्फ्रा फर्म के खाता क्रमांक 057763300002689 में जमा करने बोला। जिस पर प्रार्थी द्वारा अलग-अलग तिथियों में चेक के माध्यम से कुल 01 करोड़ 46 लाख रूपये जमा कराये गये। रकम प्राप्त होने के पश्चात् फिरोज एवं आतिफ लखानी द्वारा 01-02 दिन में माल प्राप्त होने की बात कहीं गई किन्तु बहुत दिन हो जाने के पश्चात् भी माल प्राप्त नहीं होने पर प्रार्थी द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को मोबाईल फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उनका फोन बंद आने लगा। जिस पर प्रार्थी द्वारा सूरत में अपने परिचितों के माध्यम से दोनों के संबंध में पतासाजी किया तो प्रार्थी को ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा अन्य व्यक्तियों के साथ भी इसी प्रकार का धोखाधड़ी किया गया है। इस प्रकार फिरोज एवं आतिफ लखानी द्वारा सस्ते दामों में इम्पोर्टेड अनाज दिलवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए प्रार्थी से 01 करोड़ 46 लाख रूपये की ठगी किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 134/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। करोड़ो रूपये की ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आजाद चौक को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर कॉल आया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही जिन खातों में प्रार्थी द्वारा चेक जमा किये गये थे, उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त की जाकर आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों द्वारा ठगी हेतु उपयोग किये गये मोबाईल नंबरों के साथ-साथ उन से संबंधित अन्य कई मोबाईल नंबरों तथा बैंक दस्तावेजों का लगातार विश्लेषण करते हुये अंततः आरोपियों को गुजरात के अहमदाबाद में लोकेट कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम को अहमदाबाद गुजरात रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अहमदाबाद गुजरात पहुंचकर लगातार कैम्प करते हुए आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी फिरोज उस्मान लखानी को पकड़ने में सफलता मिलीं। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी फिरोज उस्मान लखानी द्वारा अपने पुत्र आतिफ लखानी के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना तथा अपने पुत्र आरोपी आतिफ लखानी को फरार होना बताया गया। जिस पर आरोपी फिरोज उस्मानी को गिरफ्तार कर उसका पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर ठगी की रकम व उसके पुत्र फरार आरोपी आतिफ लखानी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। प्रकरण में आरोपी आतिफ लखानी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी है जो अन्य राज्यों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ो रूपये की ठगी किये है। आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में भी ठगी का अपराध पंजीबद्ध है जिसमें आरोपी आतिफ लखानी की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है तथा आरोपी फिरोज उस्मान लखानी फरार था, उरला के भी प्रकरण में आरोपी फिरोज उस्मान लखानी की गिरफ्तारी की जा रहीं है। *गिरफ्तार आरोपी - फिरोज उस्मान लखानी पिता उस्मान लखानी उम्र 43 साल निवासी 304 साली मार्क पार्क सोसायटी थाना सचिन जी आई डी सी जिला सूरत गुजरात।* *कार्यवाही में निरीक्षक नितेश सिंह थाना प्रभारी आजाद चौक, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, नोहर देशमुख, मोह0 सुल्तान, आर. तुकेश निषाद तथा थाना आजाद चौक से सउनि. प्रदीप चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
और पढ़ें ...

Crime : एक बार फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला...आरोपी फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में  अपराधी चोरी, डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने 2 युवकों को चाकू से हमला कर दिया है। जिसके बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने घटना का अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आनन फानन में घायल युवक को मेकाहरा में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

और पढ़ें ...

अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी : दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल...पत्थर से सिर कुचलकरकी थी हत्या

राजिम। CG CRIME NEWS : जिले में बीते दिनों पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की खबर सामने आया था। जहां राजिम से लगे ग्राम चौबेबांधा में शीतला तालाब के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिला था। युवक की पहचान टोमनलाल पटेल (36) के रूप में हुआ था। जहां एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि दोस्त ही निकला दोस्त का क़त्ल किया है। आरोपी ने सिर पर पत्थर मार हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी का नाम कमलनारायण पाल है जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस जल्द ही इस पुरे मामले का खुलासा करेंगी।

और पढ़ें ...