साहित्य
लाखो की संख्या में लोगों को मिला न्याय - नेशनल लोक अदालत
न्याय तुहर द्वार योजना
एस पी प्रशांत अग्रवाल को विधायक कुलदीप जुनेजा ने स्कूटर में शहर के ट्रैफिक व्यवस्था से कराया अवगत
शहरो में बढ़ती जनसंख्या के कारण हर चौक चौराहों पर जाम की समस्या रहती है पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार शहरो के सड़को पर विभिन्न तर्को से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे है उत्तर विधानसभा विधायक एवम छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने रायपुर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल को पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में अवगत कराया था,एस पी अग्रवाल ने विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के विधायक कार्यलय पहुंचकर कानून एवम लोक व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा की श्री जुनेजा ने शहर के विभिन्न स्थानों में ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के साथ दौरा कर देवेंद्र नगर ओवर ब्रिज के नीचे, महिला थाना के सामने ,शास्त्री चौक मस्जिद के सामने मल्टी रोड होने से जाम लगती थी जहा रोटेट्ररी लगाकर ट्रायल सफल होने पर स्थाई रोटेट्री बनाकर ट्रैफिक नियंत्रण पर आया आज विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एस पी प्रशांत अग्रवाल व डीएसपी ट्रैफिक पुलिस गुरजीत सिंह ने विधिवत पूजन कर श्रीफल तोड़कर एवम बटन दबाकर सिग्नल लाइट का शुभारंभ किया इस अवसर पर रायपुर एस पी प्रशांत अग्रवाल, डी एस पी ट्रैफिक पुलिस गुरजीत सिंह,पार्षद सुरेश चन्नेवार,पार्षद अनवर हुसैन,पूर्व पार्षद राधे श्याम विभार ,सेवक महानंद,सचिन अग्रवाल ,गौतम यादव,रोहित , अक्कू एवम पुलिस व ट्रैफिक पुलिस उपस्थित रहे।
CRIME NEWS : रामायण देख लौट रही युवती से गैंगरेप और फिर....
राजनांदगांव। CG CRIME NEWS : जिले के गैंदाटोला पुलिस ने मुंजाल पाथरी गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र में देवरी थाना क्षेत्र के चांदीटोला गांव के रहने वाले है।
बता दें कि यह घटना बीते 13-14 जनवरी की रात की है। पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी की रात करीब 9 बजे युवती अपने घर से रामायण देखने के लिए गई थी। जो सुबह तक घर ही नहीं लौटी। उसके पिता ने दूसरे दिन सुबह बेटी को घर में नहीं देख ग्रामीणों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। तब पता चला कि कोठार में बनी झोपड़ी में उसकी लाश है। जिसे देख युवती के पिता व ग्रामीण दंग रह गए और इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतिका के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, लकड़ी के ठूठ से भी मृतिका के चेहरे पर वार किया गया था। लाश को पैरा से ढंककर आरोपित भाग गए थे। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच की। तो पता चला कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र में देवरी थाना क्षेत्र के चांदीटोला गांव के रहने वाले है।
इसके बाद पुलिस की टीम महाराष्ट्र के चांदीटोला गांव पहुंची, जहां से संदेही के रूप में अशोक फुलकुंवर (25) और योगराज उर्फ तेजूराम उइके (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में उपयोग मोटर साइकिल को भी जब्त किया है।
अशोक ने मृतका से मोबाइल फोन पर बात कर उससे मिलने गया। आरोपी अशोक ने युवती के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं आरोपित ने लकड़ी के ठूठ को युवती के सिर पर भी हमला किया। जिससे मौके पर ही युवती की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद पैरा से लाश को ढंककर फरार हो गए।
अवैध रूप से शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर शेख शाहरूख गिरफ्तार
CRIME : 3 साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी में तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने घर के बाहर खेल रही मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजान दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं और यहां निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे हैं।12 मई को सुबह 10 बजे जब उनकी 3 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तब वहां 36 साल का आरोपी करण यादव पहुंचा। उस वक्त बच्ची की मां घर के अंदर खाना बना रही थी, उसका पिता भी कहीं गया हुआ था। बच्ची को अकेला खेलता हुआ देखकर आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
आरोपी बच्ची को चॉकलेट की दुकान के बजाय कूड़े के ढेर के पास बने एक छोटे से कमरे में ले गया और वहां बच्ची के साथ रेप किया। इससे बच्ची लहूलुहान हो गई। आरोपी रेप करने के बाद बच्ची को वापस उसके घर के सामने छोड़कर आ गया। बच्ची बहुत रो रही थी। उसकी मां बेटी का रोना सुनकर बाहर आई। उसने देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है। मां ने उससे पूछा, तो उसने करण का नाम लिया। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने राखी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
CG CRIME : पत्नी को दामाद के साथ देखकर बौखलाया पति, कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट
बिलासपुर। एक शख्स ने अपनी पत्नी को दामाद के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने दामाद पर भी हमला किया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।
जूनापारा चौकी के ग्राम सालहेडबरी- बगगुडवा पारा निवासी चंदन मेश्राम (48)खेती किसानी करता है। वह पत्नी अमरीका बाई (43) तीन बेटी और दो बेटों के साथ रहता है। उसकी बेटी ललिता की शादी जूनापारा के धूमा निवासी संजू मेश्राम (33) से हुई थी। ससुराल आते-जाते संजू और उसकी सास अमरीका की नजदीकियां बढ़ गई थी। जिसकी भनक महिला के पति चंदन मेश्राम को लगी। तब आए दिन उनके बीच झगड़ा होता था।
अमरीका बाई बुधवार की सुबह अपनी बाड़ी की रखवाली करने खेत गई थी। इस बीच दोपहर करीब दो बजे चंदन मेश्राम भी बाड़ी पहुंच गया। वहां उसका दामाद संजू भी था। उसने अपनी पत्नी और दामाद को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद गुस्साए चंदन मेश्राम ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने दामाद पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उसे मरा समझकर आरोपी भाग गया।
जिस समय चंदन मेश्राम ने अपनी पत्नी और दामाद संजू पर हमला किया। उस समय संजू का भाई अजय भारद्वाज भी था। वह अपने भाई के साथ गांव आया था। वह डर के कारण छिप गया था। आरोपी चंदन मेश्राम के भागने के बाद वह अपने भाई के पास पहुंचा, तब वह बेहोश पड़ा था। जिसकी सूचना उसने भाई के ससुराल और गांव वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। घायल संजू को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गुरुवार को पुलिस ने उसकी पत्नी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आरोपी चंदन मेश्राम को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
CG NEWS : थाना प्रभारी के चेम्बर में लहराया धारदार हथियार, खुलेआम उड़ाई कानून की धज्जियां
बेमेतरा। शहर में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी के चेम्बर में धारदार हथियार लहराया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशी पटेल और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लुकेश वर्मा के ऊपर हथियार धारदार हथियार लहराया है। बेमेतरा SDOP मनोज तिर्की ने बीच बचाव किया वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
बताया जा रहा है कि किराये के पैसों के लेनदेन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष तिवारी ने हथियार उठाया है। सिटी कोतवाली बेमेतरा में हुई घटना ने जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। घटना से आहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल और ब्लाॅक अध्यक्ष लुकेश वर्मा ने कारवाई करने की मांग उठाई है। पूरा मामला बेमेतरा थाना का है, जहां कांग्रेस भवन में किराये से रह रहे सुदेश कंप्यूटर सेंटर सॉप का 27 महीने से किराया नहीं देने से दोनों में विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया, वहीं किरायेदार आशीष तिवारी भी थाने पहुंचा जहां लुकेश वर्मा को घुसे से मारने के बाद मुर्गा कटाने कि धारदार हथियार से टीआई चेम्बर के अंदर ही लुकेश वर्मा को मारने की कोशिस की। इस बीच एसडीओपी मनोज तिर्की ने बिच बचाव किया। थाने के अंदर बड़ी घटना हो सकती थी, वहीं वर्मा समज के लोग थाना परिसर पहुंचकर हंगामा करने लगे और नारे बाजी भी की। भड़के वर्मा समज के लोगों को पुलिस ने शांत काराया और आरोपी को नहीं छोड़ने और बड़ी कार्रवाई करने की मांग की। देर रात आखिर FIR दर्ज किया गया आरोपी को थाना के अंदर बिठाया गया पुलिस विवेचना कर न्यायलय में पेश करेगी।
09 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गुरू विश्व प्रसाद भारद्वाज उर्फ राहुल गु\रू गिरफ्तार
न्यायालय में प्रकरण के दौरान महिला का जबरदस्ती ससुराल में घुसकर रहने के प्रकरण में सख्त कार्यवाही आवश्यक।
रायपुर/08/05/2023 को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य डॉ. अनिता रावटे एवं अर्चना उपाध्याय, बालो बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर मे महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 171 वीं जन सुनवाई हुई। रायपुर की आज की जनसुनवाई में कुल 25 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे।
आज के सुनवाई में एक प्रकरण में दोनों पक्षों का विस्तृत काउंसलिंग किया गया दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया। समक्षाईश दिया गया परिवार में बैठकर आपस में चर्चा कर लें कि विवाह को बचाना है या तलाक लेना है। काउंसलर के मदद से अपने -अपने शर्ते लिखवा कर प्रस्तुत करें उसके पश्चात केवल एक ही बिंदु पर प्रकरण को सुना जाएगा।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया और काउंसलिंग कराई गई जिससे उनके साथ रहने की संभावना है। आवेदिका को माता-पिता, भाई के साथ एवं अनावेदक को अपने माता-पिता के साथ 10/05/2023 को 100-100 रू. का स्टाम्प पेपर के साथ उपस्थित होने के लिए बोला गया। ताकि दोनों के शर्तों को लिखा जा सके, काउंसलर निगरानी करेंगे।अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को आरंभिक तौर पर सुना गया अवेदिका को अनावेदक को आवेदन की प्रति उपलब्ध कराया जाए ताकि अनावेदक 15 दिवस के भीतर उत्तर प्रस्तुत कर सके। प्रकरण आगामी सुनवाई में रखा जाए।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों का काउंसलिंग कराया गया। आवेदिका गर्भवती है डिलीवरी तक मायके में रहना चाहती है। अनावेदक डिलीवरी तक अवेदिका के मायके में रह सकता है। अथवा आना-जाना कर दवाई आदि का खर्च देगा। बच्चे के डिलीवरी के पश्चात प्रकरण को आवश्यक पड़ने पर पुनः सुना जाएगा। प्रकरण नस्तीबध्द किया जाएगा।
दोनों पक्ष को समझा दिया गया। आवेदिका, अनावेदक के साथ नहीं रहना चाहती और अनावेदक उसे साथ रखना चाहता है। आवेदिका 6 माह से अलग अपने मायके में रह रही है अनावेदक उसे मारपीट करता है इसलिए आवेदिका अपने 4 साल के बच्चे के साथ अपने मायके में रह रही है आवेदिका बच्चे का पालन पोषण बचपन से कर रही है उसको बीमारी का इलाज अपने पैसे से कर रही है ऐसी स्थिति में यदि उभय पक्ष चाहे तो आपसी राजामंदी से तलाक ले सकते हैं। इस स्तर पर प्रकरण नस्तीबध्द किया जाता है।
अन्य प्रकरण में आवेदिका उपस्थित अनावेदक गण अनुपस्थित आवेदिका ने बताया कि अनावेदिका उसकी मां है जो 3 साल से अपने मायके में रह रही थी। अनावेदिका के पिता और उसकी मां के बीच विभिन्न न्यायालयों में पारिवारिक विवाद के प्रकरण दर्ज है इसके बावजूद अप्रैल माह में को अनावेदिका अचानक आवेदिका के घर में जबरदस्ती घुस कर रहने लगी है जिससे पूरा परिवार प्रताड़ित है और इस डर से घर छोड़कर बाहर रह रहे हैं। आयोग में सुनवाई के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया गया था जिसमें अनावेदिका को उपस्थित होना था परंतु वह जानबूझकर अनुपस्थित है आयोग के द्वारा सूचना भेजी गई है और टेलीफोनिक सूचनाथाने के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है पर अनावेदिका ने आयोग में उपस्थिति से इंकार कर दिया इस तथ्य का पता चलने पर आयोग की ओर से फोन लगा कर अनावेदिका को सूचना दिया गया जिस पर अनावेदिका ने आयोग में आने से इंकार कर दिया एक अन्य अनावेदिका को टेलीफोन सूचना दिए जाने पर उसने भी आने से इंकार कर दिया इस स्तर पर आवेदिका की दादी ने एक आवेदन आयोग में प्रस्तुत किया है जिसकी फोटो प्रति प्रस्तुत किया गया है आवेदिका और उसका पति उसी मकान में नीचे के कमरों में निवास करते हैं और अनावेदिका के जबरन घर में घुस जाने से तनावग्रस्त हैं वृद्ध आवेदिका के आवेदन के संदर्भ में इस प्रकरण की शीघ्र सुनवाई के लिए अनावेदिका की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के लिए थाना प्रभारी राजेंद्रनगर को आज के आर्डर शीट की छाया प्रति भेजी जाती है। ताकि वह दो महिला आरक्षक के साथ अनावेदिका को आवश्यक रूप से आयोग में उपस्थित रखें। इसी तरह आज के सुनवाई में कुल 6 प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया है।
*मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश रचने वाले भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला में कांग्रेस ने थानों में शिकायत दर्ज करवाई*
CG CRIME NEWS : पति-पत्नी में हुआ विवाद : पति का पत्थर से सिर कुचलकर कर दी निर्मम हत्या, आरोपियाँ पत्नी गिरफ्तार
बेमेतरा। CG CRIME NEWS : जिले से इस वक्त हत्या करने का मामला सामने आया है जहाँ रौद्रा में हुए हत्या के मामले पर आरोपी को महज 12 घंटे के अंदर पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। पति-पत्नी में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने अपने ही पति का सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतक का नाम मोहन साहू है। यह पूरा मामला बेमेतरा के देवर बीजा चौकी का है।
आरोपिया राजकुमारी साहू-

पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी अपने ही पति का सिर कुचलकर हत्या कर दी है। मोहन साहू की मृत्यु होने की खबर कोटवार ने परिजन को दिया। जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे, तो देखा कि मोहन साहू, डोटू नाला के उपर गांव के राधेश्याम साहू के घर पीछे बारी के पास पेट के बल पड़ा हुआ था। और उसका सिर खून से लथपथ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहीं विवेचना कर पंचनामा किया और पोस्ट मॉडम के लिए जिला हास्पिटल भेज दिया गया। एसडीओपी ने गंभीरता से प्रकरण को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित एक विशेष टीम गठित किया गया और जांच शुरू दी। जांच के दौरान मृतक की पत्नी पर संदेह हुआ. इसी कड़ी में पुलिस ने राजकुमारी साहू 25 वर्ष से पुछताछ करने पर पता चला कि रात्री में खाना-खाने के बाद घर में वह दोनों लडाई झगडा हुए थे. फिर पति घर से निकलकर डोटू नाला के तरफ चला गया।
उसके कुछ देर बाद, पत्नी मोहन साहू को ढूंढने छोटू नाला तरफ गयी, तो वह रात्री में शराब पीया हुआ था, जिसे घर जाने के लिये बोली तो लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने लगा और मारने के लिये पत्थर को उठा रहा था, जिसे वह धक्का दिया तो वह जमीन में गिर गया। मारपीट करने से वह आवेश में आकर उसी पत्थर को उसके सिर में पत्थर को पटक कर हत्या कर दिया। फिर वापस अपने घर चली आई। साक्ष्य के आधार पर आरोपिया राजकुमारी साहू को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कम्पनी में लाखों रूपये की ठगी करने वाले 04 आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
CG CRIME : कलयुगी बेटे ने मां की चाकू गोदकर की हत्या, मां की इस हरकत से नाराज था आरोपी
कोरबा। राताखार बस्ती में एक बेटे ने चरित्र शंका को लेकर अपनी ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया गया कि मृतका को शराब पीने की भी लत थी, जिसके कारण बेटा परेशान रहता था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, राताखार बस्ती में मीरा उरांव अपने छोटे बेटे मनोज उरांव के साथ रहती थी। उसके पति की मौत काफी सालों पहले हो चुकी है। मृतिका का बड़ा बेटा पॉक्सो एक्ट के तहत पहले से ही जेल की सजा काट रहा है। मृतका को शराब पीने की भी लत थी। बेटे को मां के चरित्र पर भी संदेह था, जिसके कारण वो हमेशा उससे झगड़ा करता रहता था। गुरुवार रात बेटा मनोज उरांव घर पहुंचा, तो फिर मां के साथ उसका विवाद होने लगा। गुस्साए बेटे ने चाकू निकाला और मां पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग जब शोरगुल सुनकर घर पहुंचे, तो वहां महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आरोपी बेटे की तलाश शुरू की। आरोपी बेटा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG Accident News : दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, पसरा मातम
बस्तर। बढ़ते हादसे और मौत,हाल ही में धमतरी में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. ये हादसा धमतरी,कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास का बताया जा रहा है. यहां 11 लोगों की मौत हो गयी। ताजा मामला बस्तर में खेती कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक कावडगांव में ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. हादसा बस्तर ब्लॉक में हुई है. जहां खेत में ट्रैक्टर चलाते वक्त ये हादसा हुआ. वही 3 घायल घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है।
भानपुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं. खेत में ट्रैक्टर लेकर खेती संबंधी काम के लिए गए हुए थे, तभी अचानक ट्रैक्टर के पलटने से दो बच्चों की दबकर मौके पर मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र 6 और 7 साल है।
पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा अपराधों की समीक्षा हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों व नोडल अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक
CRIME NEWS : विधानसभा इलाके में हत्या, एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर रॉड किया ताबड़तोड़ वार
रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीबन 8 बजे की है। यहां एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की शीनाथ कर ली है। मृतक का नाम सुरेंद्र ढीढ़ी बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे जल्द ही कर लियस जायेगा।
