साहित्य
छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहनों पर यातायात पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान
यातायात रायपुर 21 अप्रैल 2023 स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर से प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो का चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह द्वारा बताया गया कि शहर में संचालित होने वाले स्कूली ऑटो वाहनों में छात्र छात्राओं के संपूर्ण सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हमारे पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर जाँच कर रहे कि स्कूली ऑटो में पर्याप्त सुरक्षा के उपाय है या नहीं? क्षमता से अधिक छात्र-छात्राएं तो परिवहन नहीं कर रहे हैं? वाहन का परिवहन विभाग से फिटनेस जाँच में पास है या नहीं? वाहन के संपूर्ण दस्तावेज सही है कि नहीं?, वाहन चालक के पास वैद्य लाइसेंस है अथवा नहीं? ।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा सुरक्षा के उपाय नहीं होने वाले एवं वाहनों के दस्तावेज सही नहीं पाए जाने की स्थिति में मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
बता दे कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्कूली ऑटो वाहन का सप्राइज चेकिंग किया जाता है जिसके तहत सुरक्षा उपकरणों मे खामी पाए जाने पर, तथा वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर अथवा बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जाने पर कार्यवाही की जाती है इसी क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2023 से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूली ऑटो वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान कारवाही चलाया जा रहा है जिसके तहत आज प्रथम दिवस 150 से अधिक स्कूली ऑटो वाहनों का चेकिंग किया गया जिसमें 67 वाहनों में खामी पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
पालकों से अपील यातायात पुलिस रायपुर समस्त पालको से अपील करता है कि अपने बच्चों को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहन चालक के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी रखें। केवल मोबाइल नंबर लेकर ही चुप ना बैठे अपनी जिम्मेदारी समझे:-
????वाहन में किसी प्रकार के मैकेनिकल गड़बड़ी पाए जाने पर टोका टाकी करें !
???? वाहन चालक किसी भी प्रकार के नशे का आदि तो नहीं है यदि ऐसा है तो तुरंत ऑटो चेंज करें।
????वाहन चालक का व्यवहार बच्चों के प्रति कैसा है अपने बच्चों से भी वाहन चालक के व्यवहार के बारे में पूछ परख करते रहें।
????विशेषकर समय का ध्यान रखें, 10 मिनट पहले चलें, लेट लतीफी न हो अन्यथा वाहन चालक टाइम मैनेज करने के लिए लापारवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाएगा, जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
CRIME : झाड़-फूंक की आड़ में बैगा ने युवती से ठगे 80 हजार, फिर रेप की कोशिश, मामला दर्ज…
कांकेर। KANKER CRIME : एक बार फिर पाखंडी बैगा के झांसे में एक भोली-भाली युवती फांसी। बैगा ने झाड़-फूंक करने के बहाने युवती से छेड़छाड़ की और 80 हजार रुपए की ठगी की गई है। थाने में शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने पर युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। वहीं पूजा पाठ का डर दिखाकर आर्थिक शोषण भी किया। हालांकि एसपी का कहना है कि युवती की थाने में दी गई शिकायत और उनके पास दिए गए आवेदन में अंतर है। इसकी जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। मामला नरहरपुर विकासखंड का है।
कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम श्री गुहान में रहने वाले सुनील नेताम जिसे पाखंडी बैंगा बताया जा रहा है, ने एक भोली-भाली युवती को अपना शिकार बनाया है। पहले बैगा ने युवती को ठीक करने के बहाने 80 रुपए की ठगी कर ली, जिसके बाद युवती को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया और शारीरिक संबंध बनाना चाहा। लेकिन युवती किसी तरह से बैगा के जाल से बचने में कामयाब रही।
पीड़िता एक साल पहले गाड़ी से गिर गई थी, जिसमें उसे हाथ में चोट लगी थी। डॉक्टरों से काफी इलाज कराने पर भी ठीक नहीं होने पर वह झाड़-फूंक कराने के लिए श्रीगुहान में बैगा सुनील कुमार नेताम के घर गई। जहां उसने पहले झाड़-फूंक की और रोज आने के लिए कहा। जिससे हाथ में लगी चोट को ठीक कर देने की बात कही, जिसके बाद पहले पूजा-पाठ कराने के लिए पैसे की मांग की। युवती के अनुसार वह एक वर्ष में लगभग 70 – 80 हजार रुपया तक दे चुकी है। इसके बाद भी ठीक नहीं होने पर बैगा सुनील कुमार नेताम ने देवी-देवता के नाम लेकर युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात की रिपोर्ट लिखाने नरहरपुर थाने गई थी, जहां एक महीना गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब युवती एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पूरे मामले पर एसपी ने जांच करकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
CG CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप, सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर बुझाई हवस, हिरासत में 4 आरोपी
अंबिकापुर। CG CRIME NEWS : शहर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर इलाके में किराए के मकान में पीड़िता अपनी दोस्त के साथ रहती है। दोनों शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम सीखने जाती थीं। यहां रहते हुए उनकी दोस्ती कुछ युवकों के साथ हुई। इनमें से एक युवक के साथ पीड़िता की रूममेट का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर से लगे बांकी डैम गई थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी रूममेट के बॉयफ्रेंड के अन्य दोस्त भी आ गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
युवती ने मंगलवार को ही अपनी सहेली के साथ पहुंचकर मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। लालमाटी इलाके से 3-4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियां अंबेडकर चौक इलाके में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने जाती थीं। उन्होंने कहा कि डायल 112 को कॉल करके एक युवती ने गैंगरेप की खबर दी। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
सीएसपी स्मृतिक राजनाना ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और घूमने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।
चोरी की दोपहिया वाहन के साथ आरोपी गोरे लाल निषाद गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैजनाथ पारा पास एक व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थाना जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना गोरे लाल निषाद निवासी आरंग रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी गोरे लाल निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एल एन 2053 कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1+4) जा. फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी- गोरे लाल निषाद धिरज निषाद उम्र 40 साल निवासी सुलभ के पास रामकुण्ड थाना आजाद चौक स्थाई पता शितला मंदिर के पास निषाद पारा थाना आरंग जिला रायपुर।
छत्तीसगढ़ के 15 वीं वाहिनी भा/र छसबल धनोरा, बीजापुर में 204 बस्तर फाईटर जवानों का प्रशिक्षण सम्पन्न।
CG NEWS : नशे की दीवानगी बनी मौत की वजह, नशीला इंजेक्शन लगवाने से 21 साल के युवक की मौत, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
सूरजपुर। CG NEWS : जिले के देवनगर गांव में नशे के इंजेक्शन से 21 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम जगधारी प्रजापति है। इसके साथ ही 2 और युवकों ने नशे का इंजेक्शन लिया था, जिनकी जान बच गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
मृतक के पिता जगदीश प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार 4 बजे उनके बेटे ने पप्पू उर्फ इस्माइल से नशे का इंजेक्शन लगवाया था। शाम 6 बजे वो घर पहुंचा, तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, तो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने आरोपी पप्पू पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

जगधारी प्रजापति का दोस्त मोहम्मद रहमान ने बताया कि उसे नशे की लत थी। वो अक्सर नशे का इंजेक्शन लिया करता था। वो और एक और दोस्त जितेंद्र उसके पास शुक्रवार को आए और कहा कि चलो तुम्हें भी इंजेक्शन दिलवाते हैं, इंजेक्शन लगवाने के बाद बहुत अच्छा लगता है। तीनों पप्पू नाम के व्यक्ति के पास गए, जिसने 260 रुपए लेकर नशे का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद से सभी की हालत बिगड़ने लगी।
मोहम्मद रहमान ने बताया कि उसके घरवाले तुरंत आरोपी पप्पू के घर गए। तब उसने कहा कि किसी को कुछ नहीं होगा। अलग-अलग दवाई मिलाकर इंजेक्शन दिया गया है। इसलिए हालत थोड़ी बिगड़ गई है। लेकिन सभी ठीक हो जाएंगे। उसने ये भी बताया कि आरोपी ने 2 इंजेक्शन निकाले थे और उसी से तीनों दोस्तों को इंजेक्शन लगाया था। तीनों अपने-अपने घर आ गए थे, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। इनमें से जितेंद्र और मोहम्मद रहमान तो ठीक हो गए, लेकिन जगधारी की मौत जिला अस्पताल में हो गई।

मृतक युवक के घरवालों ने सिटी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोपी पप्पू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़ ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसे कौन सी दवाई का इंजेक्शन दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।
आरोपी पिछले एक साल से नशीली दवाओं और इंजेक्शन का अवैध कारोबार इलाके में कर रहा है, लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने के कारण उसका मनोबल बढ़ता चला गया। इलाके के युवा लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य और भविष्य दोनों चौपट हो रहा है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा 151 नग गुम मोबाईल फोन रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया वितरित।
₹20000 तक होगा जुर्माना,,,सावधान रहें DJ वाले बाबू, पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन
प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशन पर गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के द्वारा समस्त यातायात थाना प्रभारी एवं यातायात थाना में पदस्थ अधिकारियों की उपस्थिति में रायपुर शहर में डीजे/ धुमाल एवं बैंड संचालकों की बैठक आयोजित की गई बैठक में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी सार्वजनिक स्थान या निजी स्थान क्यों ना हो 60 डेसिबल से अधिक का ध्वनि नहीं होगा , रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 के मध्य किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं होगा, कोई भी कार्यक्रम हो सर्वप्रथम संबंधित प्रभारी अधिकारी से अनुमति हो तभी डीजे या धुमाल का संचालन करें साथ ही उस कार्यक्रम में डीजे या धुमाल बजाने के संबंध में अनुमति भी आवश्यक है। मालवाहक वाहनों में डीजे धुमाल को वाहन के बॉडी से बाहर ना निकालें। डीजे धुमाल लगे वाहनों में चमकीली लाइटें जिससे आंखें को प्रभावित हो ऐसा लाइट भी ना लगाएं । इन नियमों का उल्लंघन करने पर ₹20000/- तक का जुर्माना का प्रावधान है।
उक्त बैठक में रायपुर शहर से 65 की संख्या में डीजे /धुमाल संचालक उपस्थित हुए।
एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की साईबर विंग द्वारा पीड़िता के ठगी की सम्पूर्ण रकम 24,986/- रूपये कराया गया वापस
थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में सट्टा संचालित करते आरोपी विजय चंदवानी गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास अपने मोबाईल फोन से आई.पी.एल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते सटोरिये विजय चंदवानी पिता भीमसेन चंदवानी उम्र 32 साल निवासी तिल्दा नेवरा साईं धाम मंदिर के पास थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल नगदी रकम 3,040/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त कर सटोरियें के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 50/23 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।
ACCIDENT NEWS : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर….
कोरबा। ACCIDENT NEWS : जिले के बांगो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है यहां बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया था।
बता दें कि बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावा पारा का रहने वाला था।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया, वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
CG Crime News : घर में सो रही थी महिला हुई छीना-झपटी का शिकार, कान से बाली छीन ले गए चोर, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा : रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में रात में घर में सोती हुई महिला छीना-झपटी का शिकार हो गई। घर में घुसे चोरों ने सो रही महिला के कान से सोने की बाली छीन ली। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला 8 अप्रैल का है।तिल्दा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर में सो रही थी। तभी रात 1:30 बजे अचानक उसके कानों में तेज दर्द हुआ। इस दर्द में उसकी चीख निकल गई। उसने उठकर देखा तो 3 चोर घर के अंदर से बाहर की ओर भाग रहे थे।जिनमें से एक युवक ने उसके कान में पहने बाली को खींच लिया। उसने छू कर देखा तो कानों से खून निकल रहा था। चोर ने कानों में पहनी हुई बाली को खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस को जब सूचना मिली तो चोरों की तलाश में लग गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक आसु उर्फ साहिल साहू को देखा तो उससे पूछताछ की। वो घुमा फिराकर जवाब देने लगा। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उस रात महिला के घर में चोरी में वह भी शामिल था। उसने चोरी में शामिल दो अन्य नाबालिग लड़कों का भी नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोने की बाली और चोरी किए हुए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया।
दिल दहला देने वाली वारदात : बच्ची के शव को बैग में डालकर खूंटी पर लटकाया, बदबू आने पर हुआ खुलासा
ग्रेटर नोएडा। देवला गांव में दो दिनों से लापता 2 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के कमरे में बैग के अंदर मिला। शव को लैपटॉप बैग में भरकर टांगा गया था। जब परिजनों दुर्गंध आने पर पड़ोसी के घर पहुंचे तो बैग से खून टपक रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति सुबह तक बच्ची को तलाश करने में उनकी मदद कर रहा था। जैसे ही कमरे से बदबू आने की बात शुरू हुई आरोपी फरार हो गया।
मूलरूप से चंदौली निवासी दंपती ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में किराये पर रहते हैं। 7 अप्रैल को बच्ची के पिता ड्यूटी गए थे। मां अपनी दो साल की बेटी और 7 महीने के बेटे को घर में छोड़ कर बाजार गई थी। उसी दौरान बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बाजार से लौटने के बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो मां ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात 11 बजे सूरजपुर पुलिस चौकी में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। परिजन बच्ची की तलाश करते रहे।
इधर, रविवार सुबह पड़ोसी राघवेंद्र मूलनिवासी बलिया के कमरे से बदबू आने लगी। जब परिजन और अन्य लोग वहां पहुंचे तो देखा कि एक लैपटॉप बैग दीवार पर टंगा है। उससे काफी बदबू आ रही थी। बैक के चारों तरफ मक्खियां थी और नीचे खून टपक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग खोल कर बच्ची का शव बरामद किया। जिसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मामले में आरोपी राघवेंद्र फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी।
मोबाइल फ़ोन व लोगों की पॉकिट पर हाँथ फेरने वाला आरोपी सिटी कोतवाली की गिरफ्त में
CG Big Breaking: दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, पुलिस अफसर गंभीर, गांव छावनी में तब्दील
बेमेतरा। CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार को दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष और पथराव में एक 23 साल युवक की मौत हो गई। जबकि, पुलिस जवानों की भी घायल होने की खबर मिल रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस जवानों पर भी पत्थरबाजी हुई और बीच बचाव कर रहे एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। घटना साजा थाना इलाके के बिरनपुर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एएसआई बीआर ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार इलाके में पहले से लव जिहाद के एक मामले की वजह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति थी। वहीं हालात अभी नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। वहीं बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मामले पुलिस बलवा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। इधर पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ शुरु कर दी है। वहीं बिरनपुर गाँव को छावनी में तब्दील किया गया है।
