साहित्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अवैध प्रदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को कहा था। मुख्यमंत्री द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छत्तीसगढ़) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पुलिस को तस्करों की कार्यप्रणाली और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया, पुलिस टीमों ने सूझबूझ और अपनी व्यावसायिक क्षमता का बखूबी परिचय देते हुए जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती (छ.ग.) में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस गांजा तस्करों के नेटवर्क के खात्में के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला - बयोमकेश खटवा जिला बउत (ओडिशा), गाँजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जाँजगीर एवं अन्य जगह पहुँचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार, फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गाँजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती, फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गाँजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छत्तीसगढ़), आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जप्ती की गई है।
गाँजा तस्करों की टीम का मुख्य सरग़ना भागवत साहू है जो पिछले कई सालों से अवैध गाँजा ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा करता है, शुरुआती दौर में उड़ीसा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गाँजा ख़रीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था।बाद में ओडिशा के एक बड़े गाँजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सुनसान जगह पर गाँजा अपनी गाड़ी में स्थानांतरित कर अपनी टीम के आरोपी के घर में गांजा डम्प कर रखते थे और वहां से शुरूवात में 15-20 किलो गांजा निकाल कर अलग-अलग प्रदेश में सप्लाई करते थे फिर डिमांड अनुसार 1 क्विंटल-2 क्विंटल गांजा की सप्लाई करने लगे थे । संतराम और भागवत ओडिशा पार्टी से गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाये फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर अपने गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखते और बिक्री करते थे। गिरोह ट्रांसपोर्टिंग के जरिए माल छत्तीसगढ़ और कई प्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। भागवत पिछले कई वर्षों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है जो अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आया था ।
28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं ।
मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौकाने वाले तथ्य आए हैं जिसमें उसने ज़िला बाउत उड़ीसा एवं उसके आसपास के ज़िलों के जंगलों में अवैध गाँजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रायगढ़ पुलिस ने कार्यवाही से उद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गाँजा के इस नेटवर्क को जड़ से समूल नष्ट किया जा सके। रायगढ़ पुलिस गांजा तस्करी को पूर्णतः प्रतिबंधित करने इसी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्रवाई में डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, निरीक्षक राकेश मिश्रा, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, कृष्णा गुप्ता, लोमश राजपूत, अमित तिर्की, साइबर सेल के राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, आदिकांत प्रधान, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, सुशील यादव, जितेश्वर चौहान, रविन्द्र गुप्ता, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू शामिल थे।
पूर्व में गिरफ़्तार 5 आरोपी के अतिरिक्त भागवत साहू पिता हुलसराम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिहरीद थाना सक्ती, जिला सक्ती दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज पिता जगतराम 24 साल निवासी ग्राम पुरैना थाना खरसिया व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ पिता संजीत खटुआ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुडपडा थाना बांउसनी जिला बउत, ओडिशा इत्यादि शामिल है।
कार्रवाई के दौरान आई10 कार सीजी 11 BH - 9507, सेलेरिओ कार सीजी 10 BS - 1995, 06 मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये, पूर्व जप्ती 175 किलो गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये कुल 8 आरोपी एवं 72 लाख की सम्पति जप्त की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती (छत्तीसगढ़) को भी गिरफ़्तार किया गया।
CG - नशीली दवाओं की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार..भारी मात्रा में टेबलेट और इंजेक्शन किया जब्त, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे.....
बिलासपुर। जिले में नशीली दवाओं का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने भारी मात्रा मे नशीले दवाइयां की अवैध बिक्री करने करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र का है, जहाँ बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली की एक मिनिबस्ती जरहाभाटा मे नशीले दवाइयो और इंजेक्शन बेचने के लिए की तलाश कर रही है।
सुचना मिलते ही पुलिस ने बताये पते पर दबिश दी जहाँ आरोपी महिला एमन कोशले के पास से भारी मात्रा मे नशीली गोलिया और इंजेक्शन बरामदा किया गया है, जिसमें 23 नशीला इंजेक्शन, 130 नग alprazolam जैसे गोलिया जप्त की गई और आरोपी को ndps एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
लगभग एक दर्जन सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला फरार आरोपी आशीष कुमार बंदे गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 183/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 208/24 धारा 457, 380 भादवि., क्रमांक 500/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 584/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 628/24 धारा 331(2), 305 बी.एन.एस., अपराध अपराध क्रमांक 660/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस., अपराध क्रमांक 661/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. तथा एक्टिवा वाहन चोरी के प्रकरण में थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 575/24 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विसर्जन की बात को लेकर समितियों के मध्य हुआ वाद विवाद व मारपीट
विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 26/08/2024 को गुजराती समुदाय के दो अलग अलग समितियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी, दिनाँक 27/08/2024 को मूर्ति विसर्जन एवं पंडाल रास्ते मे लगाने की बात को लेकर दोनों पक्षों का वाद विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों पक्षों को समझाइए दिया गया एवं विवाद न करने हिदायत दिया गया था!उसी बात को लेकर आज दिनाँक 28/08/2024 को पुनः दोनों पक्षों का विवाद प्रारंभ हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षो के आरोपियों द्वारा गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देकर,राड,पत्थर, इट, डंडा एवं चाकू से एक दूसरे पर हमला किया गया।। उक्त घटना की सूचना थाना आज़ाद चौक पुलिस को मिलने पर थाना आज़ाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के लोगो को थाना लाया गया। बाद प्रार्थी रंजीत काछीमाली पिता ईश्वर उम्र 50 साल पता गली नंबर 11 मंगल बाजार थाना आज़ाद चौक रायपुर के रिपोर्ट पर आरोपीगण कालू काछीमाली, बाबू, शक्ति पनारिया, गीता काछीमाली, गोलू, गोपी, गौतम, प्रदीप, सचिन, रवि, अंजलि, सुरेश एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/2024 धारा 109,191(2),191(3),190,296,115(2),251(2) BNS तथा प्रार्थी कालू काछीमाली पिता दलसुख उम्र 32 साल पता गली नम्बर 11 मंगल बाजार ईदगाहभाठा थाना आज़ाद चौक रायपुर की रिपोर्ट पर आरोपीगण रंजीत, कुंदन, साजन, कमांडो, दीपक, तुषार, रमेश, संतिष, राज, संजय, पवन, सुरेश, अशोक, विजय छनारिया एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 333,191(2),191(3),190,296,115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।
48 पावा देसी शराब की अवैध बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार*
*48 पावा देसी शराब की अवैध बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार*
कई गंभीर अपराधों में शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम
रायपुर: जिले में आईईडी ब्लास्ट, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों का आरोपी नक्सली अजय कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया है। राज्य सरकार ने अजय कुमार पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने इस आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।अजय कुमार ने आत्मसमर्पण करने का कारण बताया कि वह छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित हुए हैं और उन्होंने भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए, संगठन में कार्यों की उपेक्षा, भेदभावपूर्ण व्यवहार, और आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से त्रस्त होकर यह निर्णय लिया।आत्मसमर्पण के बाद, अजय कुमार को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
अवैध शराब बेचते महिला गिरफ्तार
मकान एवं जमीन दिलाने के नाम पर लगभग 01 करोड़ रूपये की ठगी करने वाला मुख्य अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
होटल के कमरे से मिली चाकू से गोदी गई युवती की लाश
थाना प्रभारी लखन पटेल ने रक्षाबंधन पर सभी देश की बहनो को दी बधाई
रायपुर : भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर मारुती फाउंडेशन और नव संचार शिक्षण परिषद संस्था द्वारा रायपुर के सभी थानो में जाकर पुलिस जवानो भाइयों को जाकर रक्षा सूत्र बांधी गई और उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हुए शुभकामनाएं और बधाई दी ।मेघा तिवारी और उमा धोते,तनू श्रीदास तीनो ने कहा की हमारा पुलिस प्रशासन दिन रात अपने परिवार को छोड़ कर देश सेवा के लिए समर्पित है, आज इन भाइयों को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर राखी बांध कर उनकी सलामती की कामना की । कई जावान भाई आपने कार्य को लेकर देश के सेवा के लिए घर नहीं जा पाए और आपने बहनो से राखी नहीं बंधवा पाए संस्था की बहनो द्वारा राखी बंधवाते हुए उन्होंने कहा की ये आज का दिन हमारे लिए सबसे बड़ा दिन है, हमें गर्व है की केवल घर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हमारे बहने है यह कहते हुए पुलिस जवान भाई अति भावुक हुए।
आत्म रक्षा का कोर्स सभी बहने जरूर करे :-थाना प्रभारी लखन पटेल
थाना प्रभारी लखन पटेल ने देश की सभी बहनो को बधाई देते हुए कहा की आत्म रक्षा की कोर्स जरूर करना चाहिए, क्योंकि कई परिस्थितियों में बहनो को अकेली आना जाने का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सभी बहनो से निवेदन किया है की अपने ऊपर हो रहे हिंसा को छुपाए नहीं और कई बहने अपने ऊपर हो रहे हिंसा को समाज के डर से छुपाए नहीं निडर होके पुलिस प्रशासन सहायता लें एवं तत्काल पुलिस प्रशासन को सुचना दे जिससे हम उनकी सुरक्षा और मान सम्मान को ठेस न पहुँचने देंगे। हम अपने देश की बहनो के लिए दिन रात सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित है।
Crime : पुलिस ने किया युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, माता-पिता निकले आरोपी, जानें क्या है वजह...
बिलासपुर रेंज साइबर थाना में दर्ज ऑनलाइन फायनेशियल फ्रॉड के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
*राजा की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद - तलाकशुदा रानी दूसरा विवाह करवाने के बाद भी पहले पति की संपत्ति पर कर रही अवैध दावा*
पूर्व रियासत के राजा की संपत्ति विवाद पर विशेष रिपोर्ट
इस मामले में तमाम प्रमाण होने के बावजूद पुलिस ने कानून का पालन नहीं किया मामला कोर्ट मैं गया परंतु न्यायालय ने भी प्रमाणों पर गौर नहीं किया | अब सवाल यह उठता है कि प्रमाण होने के बावजूद अगर न्याय नहीं मिलेगा तो पीड़ित प्रमाणों को लेकर कहां जाए ?
