प्रदेश
गौठान देखने गए अरुण साव, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े
सीएसईबी के इंजीनियर ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 2 लाशें, हत्या की आशंका
शराब से तीन युवकों की मौत के लिए सीधे तौर पर भूपेश बघेल जिम्मेदार- नारायण चंदेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ के ग्राम रोगदा में शराब पीने से 3 युवकों की मौत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि प्रदेश में अवैध शराब गांव गांव में मौत का पैगाम लेकर जा रही है। गरीब परिवार उजड़ रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार अवैध शराब सेवन से असमय मृत्यु के शिकार हुए तीनों युवाओं के परिवार को 50-50 लाख का मुआवजा दे और तत्काल शराबबंदी लागू करे।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने शराब सेवन से तीन युवाओं की मौत को दुखद और बड़ी घटना बताते हुए दुखी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शराबबंदी की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। अवैध नकली शराब का विक्रय हो रहा है। दो हजार करोड़ का शराब घोटाला पकड़ा गया है। सरकार इसकी जिम्मेदार है। किसी जांच की जरूरत नहीं है। प्रमाण सामने है। खुद मुख्यमंत्री कबूल कर रहे हैं कि वे शराब बंदी की हिम्मत नहीं कर सके। यह हिम्मत इसलिए नहीं हो रही कि छत्तीसगढ़ की जनता को लूटकर, उसकी जान से खिलवाड़ कर अवैध कमाई करना इनका मकसद है। तीन युवकों की मौत बहुत गंभीर मामला है। सीधी कार्रवाई की जाए। हम विधानसभा में लगातार यह विषय गंभीरता से उठाते रहे हैं कि प्रदेश में घटिया और अवैध शराब बिक रही है। जब सरकारी दुकानों से अवैध शराब बिक रही है तो इसके लिए तथा इससे होने वाली मौतों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। यह सरकार अवैध शराब परोसकर गरीब परिवार के चिराग बुझा रही है और इन परिवारों को उजाड़ रही है। सरकार ने हमारे तथ्यों की जानबूझकर अनदेखी की। जिसका दुष्परिणाम आज सामने है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अवैध कमाई की खातिर कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को जहरीली अवैध शराब पिला रही है। इसलिए यह सरकार ही इन मौतों के लिए दोषी है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में कोई घटना होती है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने 50-50 लाख का मुआवजा बांट आते हैं। अब छत्तीसगढ़ की तीन संतानों की जान भूपेश बघेल की शराब ने ली है। तीन गरीब परिवारों को बेसहारा किया है। वे फौरन इन परिवारों को 50-50 लाख की मुआवजा राशि दें। इसके साथ ही सारी बहानेबाजी छोड़कर शराब बंदी लागू करने का वादा तत्काल पूरा करें।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि भूपेश बघेल कहते हैं कि लॉक डाउन में सैनिटाइजर पीने से लोगों की मौत हुई! ऐसा हुआ है तो उसके जिम्मेदार भी भूपेश ही हैं। उन्होंने कोरोना काल में शराब बनाने वालों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया। जहरीली शराब तो आज भी बिक रही है। जिसे पीकर लोग मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो ढाई वर्षो में दुर्घटना में 10 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और उसमें भी शराब एक बड़ा कारण है। इन मौतों और इनके कारण छत्तीसगढ़ की बहनो की सुनी मांग के जिम्मेदार भूपेश सरकार है।
CG Promotion: दुर्ग संभाग में हुआ शिक्षकों के प्रमोशन, आदेश जारी
दुर्ग : दुर्ग संभाग के सहायक शिक्षकों से शिक्षक पद पर प्रमोशन आदेश जारी कर दिया गया है। काउंसिंलिंग के बाद शिक्षकों का स्कूलों में पदांकन आदेश जारी किया गया है। देखिये लिस्ट..






रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 मई को 201 रिक्तियों पर की जाएगी भर्ती
जिला स्तर पर कराया जायेगा रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन
रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इस वर्ष पहले जिला स्तर पर रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता आयोजन होगा, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता दलों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। रामायण मंडली प्रतियोगिता में चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडली भाग ले सकते हैं। रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता में पारंपरिक लोक वाद्यों एवं वेशभूषा को प्राथमिकता दी जायेगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई तक कराने के लिए शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडली अपना आवेदन कर सकते हैं। रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा गांवों में मुनादी कराने के लिए सभी तहसीलदार एवं जनपद सीईओ को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है।
राज्य स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता 27 से 29 मई तक रायपुर में आयोजित किया जायेगा तथा इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलों को क्रमशः 05 लाख, 03 लाख एवं 02 लाख रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा।
सीएम बघेल का ऐलान, “ऋण पुस्तिका” की जगह पर दे उचित शब्द का सुझाव, मिलेंगे एक लाख रुपये
बलौदाबाजार-भाटापारा। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम कडार में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे है। जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े शब्दों पर कितने संवेदनशील हैं और हर शब्द की बारीकी पर कितना ध्यान देते हैं। इसकी झलक तब मिली जब उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से ही कहा कि आप ऋण पुस्तिका की जगह पर दूसरा इसके लिए दूसरे शब्द का सुझाव दें। उपयुक्त सुझाव पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। शब्द बहुत जादुई होते हैं और लोगों की भावनाओं से जुड़े रहते हैं। ये उनके स्वाभिमान से भी जुड़े रहते हैं। ऐसे प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की। ऋणपुस्तिका शब्द की जगह दूसरे शब्द का खोजा जाना किसान स्वाभिमान से जुड़ी बात है।
CG Accident Breaking : दर्दनाक हादसा,ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
CG NEWS : सीएएफ के जवानों ने दी मानवता की मिसाल, बेसहारा महिला का किया अंतिम संस्कार
कांकेर। CG NEWS : जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम भीरागांव में CAF के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां मृत वृद्ध महिला के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव का कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। जिसके बाद सीएएफ के जवानों ने कंधा देकर उसके शव का अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार भीरागांव में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला खोरीन बाई की मौत हो गई थी। लेकिन उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव का कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया । जिसकी जानकारी लगभग 24 घंटे बाद छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवानों को लगी ।
छत्तीसगढ सशस्त्र बल 22Bn भीरागांव के कंपनी कमांडर उग्रेश दीवान ने इसे गंभीरता से लेते हुए बटालियन के कमाडेंट एसआर भगत को अवगत कराया और बटालियन के जवानों के साथ मृत महिला का अंतिम संस्कार किया.
बता दें कि मृत वृद्ध महिला के पति की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गया था। महिला वृद्ध हो गई थी, उसे गांव में कोई न कोई खाने के लिए भोजन दे दिया करते थे। जैसे-तैसे जिंदगी चल रही थी।
तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में अब भीषण गर्मी व उमस शुरू हो गई है। दोपहर की तेज धूप झुलसाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में तीन डिग्री तापमान और बढ़ने की संभावना है।
शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस एआरजी (सक्ती) का दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भी मौसम में गर्मी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी से अभी किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है।
19 मई के बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।
मई माह में पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। इस कारण गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। अब मौसम खुलने के बाद गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है और गर्म हवाओं की वजह से उमस में भी बढ़ोतरी होने लगी है।
चक्रवात हुआ कमजोर चक्रवात कमजोर पड़ते ही मौसम में एक बार फिर बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। मई माह का दूसरा पखवाड़े बेहद गर्म भरा हो सकता है। शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तपिश अब काफी बढ़ गई है और गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब आने वाले चार से पांच दिन तपिश और बढ़ेगी। गर्मी से किसी भी प्रकार से राहत के आसार नहीं है। इन दिनों उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण उमस में और बढ़ोतरी हुई है।
शहर में अब गर्मी बढ़ रही है। लोग बेहाल हो रहे हैं और उनको अब आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चिंता सताने लगी है। शनिवार को कवर्धा का तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान की बात करें तो 26 डिग्री तक पहुंचा है।
आने वाले दिनों में पारा और ज्यादा चढ़ने की बात कहीं जा रही है। गर्मी से अब राहत किसी तरह से मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। पारा चढ़ने के कारण दिन के समय लोग शहर की सड़कों पर नजर नहीं आते हैं और दोपहर का सन्नाटा पसर जाता है।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हादसा : चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर मिनटों में जलकर हुआ ख़ाक
धमतरी। CG NEWS : रायपुर-धमतरी नेशनल हाईवे 30 में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतना भयानक था कि पूरी कार धू-धू जलकर खाक हो गया
जानकारी के मुताबिक, घटना कुरूद थाना क्षेत्र के भाटागांव NH 30 का है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गया। राहत की बात रही कि कार में सवार सभी लोगों को किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।
CG NEWS : तेंदूपत्ता लोड ट्रक में लगी भीषण आग, 380 बोरा तेंदूपत्ता जलकर हुआ खाक, कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस…
दन्तेवाड़ा। CG NEWS : जिले से हादसा होने की खबर सामने आ रही है जहां गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोजे गांव में शनिवार देर रात तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. जहां ट्रक में लोड 380 बोरा तेंदूपत्ता पूरी तरह जलकर राख हो गया। ड्राइवर ने ट्रक को पलटा कर किसी तरह अपनी जान बचाई. पुलिस अधिकारी शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने रोजे में अस्थाई तेंदू पत्ता का गोदाम बनाया है. जहां गोदाम में बारसूर समिति और बड़े तमनार समिति का तेंदू पता था. यहाँ गोदाम बना है उसके ऊपर से बिजली लाइन भी निकली हुई है. पुलिस अलग अलग तरह से पड़ताल कर रही है.
CG NEWS : काम कराने के एवज में किसान से रिश्वत लेते पटवारी कैमरे में कैद
सारंगढ़-बिलाईगढ़। CG NEWS : जिले से राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की खबर सामने आयी हैं। यहां एक किसान से काम कराने के एवज में पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की गयी थी। किसान ने पटवारी को पैसे तो दिये, लेकिन इसका उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक पटवारी घूस लेते कैमरे में कैद हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक किसान से काम कराने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी। यहां पटवारी के पद पर प्रांजल स्वर्णकार की पोस्टिंग हैं। पटवारी के पास किसान द्वारा अपनी जमीन से संबंधित किसी कार्य के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन पटवारी द्वारा उक्त काम के लिए किसान से पैसों की मांग की गयी थी।
इसके बाद किसान ने पटवारी को पैसे देने का विडियों बना लिया गया। जिसे अब सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया हैं। स्थानीय लोगों की माने तो रिश्वतखोर पटवारी की हकीकत सामने आने के बाद अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की उम्मींद हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोंड़पारा में रजक परिवार के घर पर चखा स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिल्की, गोभी भाटा, ग्वार फल्ली, परवल आलू, जिमी कांदा, लौकी दाल, कांदा भाजी एवं आम की चटनी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने बिलासपुर के गोंड़पारा नगर निवासी गणेश प्रसाद रजक के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। रजक परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
रजक परिवार ने मुख्यमंत्री को बड़ी ही आत्मीयता से भोजन परोसा, यहां मुख्यमंत्री को खाने में गिल्की, गोभी भाटा, ग्वार फल्ली, परवल आलू, जिमी कांदा, लौकी दाल, कांदा भाजी एवं आम की चटनी परोसा गया। घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में पाकर गणेश प्रसाद रजक और उनके परिवार के लोग बड़े प्रसन्न हुए। घर के मुखिया श्री रजक ने कहा कि हम जैसे एक छोटे से व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री जी का आना बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह हमारे परिवार के लिए सदा यादगार रहेगा।
श्री रजक समाज के प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं, जो रजक विकास परिषद कार्य समिति सदस्य एवं जिला बिलासपुर बैसवारा रजक समाज के महामंत्री के पद पर रहे हैं। इनके परिवार में 5 भाई थे, जिनमें से 2 भाइयों के निधन पश्चात श्री रजक पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाते हैं और उन्हें एक सूत्र में बांधे रखे हैं।
कांग्रेस पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद कोंडागाँव बजरंगबली मंदिर में भगवान बजरंगबली से आशीर्वाद
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद कोंडागाँव बजरंगबली मंदिर में भगवान बजरंगबली से आशीर्वाद लेकर निकली विशाल जुलूस जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कर रहे है
