प्रदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोंड़पारा में रजक परिवार के घर पर चखा स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिल्की, गोभी  भाटा, ग्वार फल्ली, परवल आलू, जिमी कांदा, लौकी दाल, कांदा भाजी एवं आम की चटनी

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने बिलासपुर के गोंड़पारा नगर निवासी गणेश प्रसाद रजक के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। रजक परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

रजक परिवार ने मुख्यमंत्री को बड़ी ही आत्मीयता से भोजन परोसा, यहां मुख्यमंत्री को खाने में गिल्की, गोभी  भाटा, ग्वार फल्ली, परवल आलू, जिमी कांदा, लौकी दाल, कांदा भाजी एवं आम की चटनी परोसा गया। घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में पाकर गणेश प्रसाद रजक और उनके परिवार के लोग बड़े प्रसन्न हुए। घर के मुखिया श्री रजक ने कहा कि हम जैसे एक छोटे से व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री जी का आना बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह हमारे परिवार के लिए सदा यादगार रहेगा।

श्री रजक समाज के प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं, जो रजक विकास परिषद कार्य समिति सदस्य एवं जिला बिलासपुर बैसवारा रजक समाज के महामंत्री के पद पर रहे हैं। इनके परिवार में 5 भाई थे, जिनमें से 2 भाइयों के निधन पश्चात श्री रजक पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाते हैं और उन्हें एक सूत्र में बांधे रखे हैं।

और पढ़ें ...

कांग्रेस पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद कोंडागाँव बजरंगबली मंदिर में भगवान बजरंगबली से आशीर्वाद

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद कोंडागाँव बजरंगबली मंदिर में भगवान बजरंगबली से आशीर्वाद लेकर निकली विशाल जुलूस जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कर रहे है

और पढ़ें ...

CG NEWS : नवीन जिला सक्ती में कांग्रेस ने कार्यकारिणी की घोषणा, देखें लिस्ट

सक्ती। नवीन जिला सक्ती में कांग्रेस ने कार्यकारिणी की घोषणा की है. जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी के पदों पर नियुक्ति हुई है. यह नियुक्ति पीसीसी चीफ मोहन मरकाम अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है.

और पढ़ें ...

CG NEWS : सीएम बघेल ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन, अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सीधे घर पहुंचेगा चालान

बिलासपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के लोगों को तारबहार में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सौगात दी है। यहां बेसमेंट पार्किंग और कंट्रोल रूम के अलावा साइबर सेल व मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल सहित ट्रेनिंग रूम भी सुविधा है।मुख्यमंत्री बघेल ने सेंटर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के कंट्रोल सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतीक स्वरूप 5ई चालान मशीन भी भेंट की। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बिलासपुर स्मार्ट लिमिटेड द्वारा आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत 173 करोड़ 41 लाख की लागत से तैयार किया गया है।

43 अलग अलग स्थानों में 523 आधुनिक कैमरों के जरिए और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के घर सीधे चालान पहुंच जाएगा। वहीं, 22 चौक चौराहों पर विशेष ट्रैफिक सिग्नल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। इसके साथ ही शहर के दस प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तहत ही स्मार्ट एलईडी बोर्ड भी लगाया गया है। इस योजना के अमल में आने से कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ नहीं पाएगा और अगर कोई ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो कैमरे के ज़रिए ट्रैस करके ई- चालान ऑटोमेटिक उसके पास पहुंच जाएगा। इसके साथ ही रांग साइड या नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी अलर्ट मैसेज भेजने के साथ ही चालान की कार्रवाई की जा सकेगी।

और पढ़ें ...

मल्टीलेवल कार पार्किंग के शुरू होने से पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शहरवासियों को दी मल्टीलेवल कार पार्किंग की सौगात।

25 हजार वर्गफीट में कलेक्टोरेट में किया गया है तैयार।

16 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बनाए गए मल्टीलेवल कार पार्किंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर और बनाया गया है, जिसमें 257 कार और 333 बाइक पार्किंग की क्षमता है।

मल्टीलेवल कार पार्किंग के शुरू होने से पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या निजात मिलेगी।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के तारबहार में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण कर बिलासपुरवासियों को दी सौगात

भेंट-मुलाकात : बिलासपुर विधानसभा

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के तारबहार में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण कर बिलासपुरवासियों को दी सौगात।

और पढ़ें ...

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा।

भेंट-मुलाकात : बिलासपुर विधानसभा

सनाड्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी समाज के नवनियुक्त पदाधिकारी हैं। समाज को सदैव रचनात्मक दिशा में ले जाने आप अहम भूमिका निभाएंगे। आप सभी शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य कीजिए। कोई भी समाज जितना शिक्षित होता है उतना ही जागरूक होता है और देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित हजरत मदारशाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित हजरत मदारशाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे।

दरगाह के खादिम अकबर अली ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के सर पर  साफा बांधकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने दरगाह पर संदल चादरपोशी की और प्रदेशवासियों की बेहतरी एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

श्री बघेल ने सैयद मदारशाह बाबा, सैयद अनवर अली शाह, सैयद मोहम्मद जाकिर शाह बाबा के सालाना उर्स की सभी को मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक  शैलेष पांडेय, महापौर  रामशरण यादव एवं पर्यटन मंडल अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर जिले के दौरे पर हैं

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर जिले के दौरे पर हैं।

इस क्रम में मुख्यमंत्री सनाड्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह में चकरभाठा पहुँचे।

छत्तीसगढ़ महतारी, छत्रपति शिवाजी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र में माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

और पढ़ें ...

CG News : बंदर स्कूटी के सामने कूदा, गिरने से नर्स की गई जान, इधर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

धमतरी। CG News जिले के दो अलग-अलग मामलों में महिला की जान चली गई। बताया जाता है कि स्कूटी के सामने कूदने से अस्पताल जा रही नर्स की गिरने से मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामले में पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि स्टाफ नर्स सुनीता प्रकाश गुजरा के अस्पताल में पदस्थ थी। वह रोजाना की तरह अपनी स्कूटी से अस्पताल ड्यूटी करने जा रही थी। तभी अचानक से बंदर उसके स्कूटी के सामने कूद गया। जिससे सुनीता अनियंत्रित होकर गिर गई और उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरे मामले में कुसमुंडा थाना क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी क्षेत्र एम 164 के सामने बने निजी आवास कृष्ण कुमार पटेल की 37 वर्षीय पत्नी निर्मला पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

 

और पढ़ें ...

CG Mahadev App Online Betting News : महादेव बुक के जरिए IPL में लगा रहे थे करोड़ो का दांव, पुलिस ने तीन आरोपी का धर दबोचा, कार्रवाई जारी…

कांकेर. IPL सट्टा पर कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. करीब 02 करोड़ के IPL सट्टे के अवैध कारोबार का खुलासा कांकेर पुलिस ने किया है. लगातार छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों आरोपी से कई सामान भी जब्त किए गए हैं.

 

एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि आरोपी घड़ी चौक, लेक व्यू हॉटल, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मोबाईल से महादेव एप में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए राकेश रजक, घनश्याम धनकर, टोमन कुमार यादव को पकड़ा गया. उनके मोबाइलों को चेक किया गया, जिसमें महादेव एप से सट्टा खेलते हुये महादेव बुक के उपलब्ध खातों में सट्टे का लेनदेन करना पाया गया.

रकम को कराया गया होल्ड

एएसपी ने बताया कि सट्टा का लेन देन किये गये खातों की जांच की गई. जिसमें करोड़ों रुपयों के संदिग्ध लेनदेन होने से दोनों खातों को होल्ड कराया गया. खाता धारक अंशुल प्रसाद निवासी भिलाई और दूसरा संदीप उपाध्याय निवासी दुर्ग हैं. जिसमें आईपीएल सीजन के दौरान दोनों खातों में 01 करोड़ 93 लाख रुपये का लेनदेन होना पाया गया और वर्तमान में 03,52,778 रुपये शेष बचे होने से रकम को होल्ड कराया गया है.

अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश

और पढ़ें ...

Naxalite encounter : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त…

सुकमा। Naxalite encounter जिले के गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में आज फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है।

बता दें कि सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की तलाश में निकली थी। इस दौरान गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जवानों ने बरामद किया है। वहीं सुरक्षाबलों के सभी जवान सुरक्षित हैं और अभी भी जंगलों में सर्च आपरेशन जारी है।

 

 
और पढ़ें ...

CG News : निर्माणाधीन हॉस्पिटल की दीवार गिरी, महिला मजदूर की मौत, दूसरा घायल…

दुर्ग। CG News  जिले के चंद्रा मौर्या सुपेला के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे डॉ. अनूप गुप्ता का हॉस्पिटल बन रहा है। जहां कल शाम अचानक हॉस्पिटल की दीवार ढह गई। इसमें दो मजदूर दब गए। इसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि हॉस्पिटल में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदने का काम चल रहा था। इसी से लगी एक 8-10 फीट ऊंची दीवार है। दीवार में कोई सपोर्ट न होने के चलते वो अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे नीचे काम कर रहे दो मजदूर मनहरण और दशमत प्रजापति मलबे में दब गए। दशमत के ऊपर सीधे दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। दोनों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दशमत को मृत घोषित कर दिया और मनहरण का इलाज जारी है। वहीं इस घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

 

और पढ़ें ...

CG News : जीजा का पेड़ में लटकता मिला शव, शादी की खुशियां मातम में तब्दील, पुलिस जांच में जुटी…

बालोद। CG News जिले के खुर्सीटिकुर गांव के मध्य सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक अपने साली के लड़की के शादी में आया हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ये आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच में डौंडी पुलिस जुट गई है।

बता दें कि खुर्सीटिकुर गांव के मध्य सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे शव मिला, वहीं पेड़ की डंगाली भी टूटी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मृतक का नाम सुकलाल दर्राे 52 वर्ष गोटीपारा गांव निवासी है। बताया जा रहा है कि मृतक कल अपने गांव से अपने साली के लड़की की शादी में शिरकत करने गया हुआ था।

कल मंडप के कार्यक्रम में भी मृतक ने शिरकत की। जहां शादी में जमकर रात 11 बजे तक नाचा, उसके बाद पता नहीं किससे क्या बात हो गई कि मृतक अपना झोला पकड़ कर घर जाने निकल गया। जिसकी आज सुबह लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

 

 
और पढ़ें ...

Communication Skill Development कार्यशाला जून में*

*CGSOWA का सिक्ख युवा छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय* *Communication Skill Development कार्यशाला जून 2023 में* सरबत दा भला उद्देश्य से चिकित्सा, शिक्षा और परिवारिक परामर्श की दिशा में कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, (CGSOWA) रायपुर व्दारा य़ुवा सिक्ख छात्र - छात्राओं के लिए Carrier Guidence & Orintentaion, Personality Development & Communication Skill Development पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जून 2023 में किया जाना प्रस्तावित है। नई दिल्ली के Author Sherry इस एक दिवसीय कार्यशाला में सिक्ख छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देगें। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा के अनुसार Author Sherry भारत के प्रधानमंत्री से सम्मानित एक International Public Speaking Coach, Mentor, Global Professional Speaker, Corporate Trainer हैं। वे TEDx Speaker और Josh Talks Speaker भी है। उन्होंने CGSOWA को रायपुर में युवा सिक्ख छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण देने की सहमति प्रदान की है। ???? Author Sherry की एक दिवसीय कार्यशाला में वे लेस ब्रॉउन, लिसा निकोल्स, टी हार्व एकर, टोनी रॉबिंस, जैक कैनफील्ड, रॉबिन शर्मा, जिम रोहन, आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर वक्ताओं व्दारा अपनाए जाने वाले टूल और रणनीतियों के बारे में वे प्रशिक्षण देगें। ???? इस हेतु जो युवा सिक्ख छात्र-छात्राएं इस कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक हैं वे निम्न फोन नंबरों पर व्हॉट्स अथवा फोन पर संपर्क कर अपने नाम दर्ज करा सकते हैं। सरदार बी.एस. छाबड़ा - 9425256592, संयोजक एजुकेशन कमेटी, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, सरदार डी.एस. जब्बल - 9425236989, सचिव, तेजपाल सिंह हंसपाल - 9302809125 मीडिया प्रभारी। --- ???????????????????? Interested Students must send their details as ▪️Name ▪️Age ▪️Qualification ▪️Contact no ▪️Stage / Speech Experience
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री के मंत्रालय विद्युत विभाग की लापरवाही

जल विहार कॉलोनी एवं पीछे के भाग में श्याम नगर क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद

विद्युत विभाग सीएसईबी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास है

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पीछे जल विहार कॉलोनी के क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है | यहां यह बताना अति आवश्यक है कि विद्युत विभाग सीएसईबी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास है और मुख्यमंत्री निवास से मात्र 500 मीटर की दूरी पर जहां प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराता है उस तेलीबांधा तालाब के बाजू स्थित जल विहार कॉलोनी एवं पीछे के भाग में श्याम नगर क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है | निदान 1100 बिजी मिलता है अब ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक पर्यटन स्थल के आसपास के क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें 4 दिनों से बंद हो तो विभाग के अधिकारियों पर उंगली उठना तो लाजिमी है | हम आपको यह भी बता दें की राजधानी में अनेक क्षेत्रों में बिजली का कभी भी जाना और आना लगातार जारी रहता है | बार-बार बिजली का बंद होना आम बात है कई बार तो ऐसा होता है कि अचानक बिजली बंद होती है और एक से डेढ़ मिनट बाद पुनः चालू हो जाती है और यह प्रक्रिया कभी-कभी तो दिन में 5 से 10 बार होती है, इस तरह बार-बार बिजली बंद करने और चालू करने से एसी, फ्रिज, कंप्यूटर, टीवी जैसे उपकरण खराब हो जाते हैं | इस तरह बार-बार बिजली का जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि बिजली विभाग और एसी टीवी फ्रिज के साथ-साथ महंगे विद्युत उपकरण निर्माताओं की आपस में सांठगांठ तो नहीं है ?

और पढ़ें ...