प्रदेश

रमेश पांडेय का मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण हेतु चयन,

रमेश पांडेय का मास्टर ट्रेनर  प्रशिक्षण हेतु चयन,
तर्कपूर्ण व कुशल प्रस्तुतिकरण से बनाया स्थान


कुरुद:-  छत्तीसगढ़ राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस मिशन विधानसभा 2023 जीत के लिए कमर कस कर धरातल पर उतरने के लिए प्रत्येक विधानसभा से पढ़े -लिखे अनुभवी कांग्रेस की इतिहास विचारधारा तत्कालीन सरकार की जनकल्याणकारी योजना आदि विषय पर गहराई से ज्ञान रखने वाले और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में कांग्रेस के नेताओ को तैयार कर रही है।      
         इसी कड़ी में कुरुद विधानसभा के रमेश पांडेय अधिवक्ता का इंटरव्यू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सलाहकार और कांग्रेस के संगठन प्रमुखो द्वारा लिया गया जिसमे श्री पांडेय ने कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा पर अपना प्रेजेंटेशन देते हुए अपने तर्कपूर्ण व कुशल वकतव्य से सबक दिल जीतते हुए प्रस्तुत किया और साक्षात्कार टीम के प्रश्नों का समाधान परक उत्तर दिया।जिससे चयन समिति संतुष्ट होकर श्री पांडेय का मास्टर ट्रेनर  प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है।
 

और पढ़ें ...

BIG NEWS : नशे के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई : प्याज की बोरियों के नीचे छिपा रखी थी शराब, 4268 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जब्त

नारायणपुर। CG BIG NEWS : प्रदेश में गांजे की तरह ही अवैध शराब की भी बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। भारी वाहनों में सब्जियों की आड़ में विदेशी शराब की  तस्करी कर रहे थे। जिले में एक ट्रक में प्याज की बोरियों के नीचे रखी गई लाखों की शराब जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शराब शहर के बीच सप्ताहिक बाजार स्थल में पकड़ा है।

नारायणपुर के बाजारपारा में खड़ी ट्रक में प्याज़ की बोरियों की आड़ में बड़ी मात्रा में अवैध शराब पाई गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यहां खड़ी ट्रक में छापेमारी की तो सभी दंग रह गए। यहां प्याज की बोरियों के नीचे शराब से भरे कार्टून्स रखे हुए थे। पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर प्याज की बोरियों और शराब को नीचे उतरवाया।

नारायणपुर एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिला में दूसरे प्रदेश की शराब की बिक्री हो रही है पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही ट्रक ड्राइवर और हेल्पर दोनों भाग खड़े हुए। एएसपी ने बताया कि उक्त शहर के सप्ताहिक बाजार के किनारे शराब से भरी हुई ट्रक बरामद की गई है।

100 बोरी प्याज के नीचे 42 लाख की शराब रखी गई थी। पुलिस ने उक्त वाहन में छिपाकर रखी हुई शराब की कार्टून से 4268 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। वे मध्यप्रदेश से शराब लेकर उक्त वाहन नंबर CG.21.H 1131 स्थान में खड़ा किया था। वहीं, पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : मासूम की नाले में तैरते मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सारंगढ़ : CG NEWS : सारंगढ़ के टीमरलगा लात नाले में बच्ची का शव तैरते मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बच्ची की उम्र करीब एक वर्ष बताई जा रही है, घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, टीमरलगा लात नाले में बच्ची का शव तैरते मिली है. वहीँ अभी मासूम की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों की पातासाजी में जुट गई है.

और पढ़ें ...

CG NEWS : किराए के मकान में मिली शिक्षक की लाश, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

गौरेला पेंड्रा मरवाही। CG NEWS : जिले से खबर आ रही है जहां खोडरी में किराए के मकान में रहने वाले एक शिक्षक की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी चौकी इलाके का मामला।

किराए के मकान में रहने वाले एक शिक्षक की लाश से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. गौरेला के आमाडोब गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद कासिया की लाश उसके किराए के मकान में मिली. दरअसल, सुबह जब उनका घर नहीं खुला, तो आसपास के लोगों ने अवाज लगाई. लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो सभी दरवाजा तोड़कर अंदर गए. मकान में शिक्षक का शव देखकर उनके होश ही उड़ गए. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। प्रथम दृस्टि से शिक्षक द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है. खोडरी चौकी पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें ...

CG High Court : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 15 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, उच्च न्यायालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

बिलासपुर : छतीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में गर्मियों की छुट्टी लगने वाली है। 15 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दी गई है। हाई कोर्ट में अवकाश 15 मई से 16 जून तक के लिए है। इस बीच अवकाशकालीन जज जरुरी और पुराने मामले की सुनवाई करेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सभी के सिविल,क्रिमिनल और रिट केस फाइल किए जा सकेंगे। हाई कोर्ट की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। वही अवकाश के बाद 12 जून को कोर्ट खुल जायेगा। लेकिन सुनवाई 16 जून से होगी। देखें नोटिफिकेशन…

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: 26 मई से होगी 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा, जानें डिटेल्स

रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 26, 27 और 29 मई को आयोजित की जाएगी।

मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम द्वारा पृथक से दी जाएगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 603 सहायक शिक्षकों के पद पर निकली भर्ती, 23 मई तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

कांकेर। CG JOB ALERT : व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा कांकेर जिले में 603 सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिसके लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी 23 मई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। संभावित परीक्षा की तिथि 10 जून निर्धारित की गई है, शिक्षक भर्ती परीक्षा जिले के आवेदकों के लिए कांकेर में ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

CG JOB ALERT : सहायक शिक्षक पद हेतु अनारक्षित मुक्त के लिए 109, महिला 147, अनुसूचित जाति के लिए मुक्त 17 महिलाओं के लिए 07, अनुसूचित जनजाति के लिए मुक्त 238 महिलाओं के लिए 101 और अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 59 तथा महिलाओं के लिए 25 पद सहायक शिक्षक की भर्ती की जाएगी, जिसमें से दिव्यांगों के लिए 45 पद आरक्षित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी में 45 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण, डीएलएड या बीएड उत्तीर्ण और टीईटी या सीटेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : किसान की गाड़ी छुड़वाने के लिए विधायक ने उतार दिया अपना मंगलसूत्र, छन्नी साहू ने कहा- इसे बेचकर भर लेना चालान

राजनांदगांव। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार आलम किस तरह से घुल चुका है, इसका हालिया उदाहरण राजनांदगांव जिले में दिखाई दिया। जब भ्रष्टाचार से तंग आकर जिले की एक महिला विधायक को अपने गले का मंगलसूत्र उतारकर देने की नौबत आ गई। मामला आरटीओ विभाग से जुड़ा हुआ है।

छन्नी साहू, विधायक खुज्जी विधानसभा क्षेत्र-


कई शासकीय विभागों में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो गई है कि पीड़ित को अपने घर-बार बौचने की नौबत भी आन पड़ती है। ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव जिले में आया है जहां दुर्ग के आरटीओ विभाग की कार्रवाई और भ्रष्टाचार के चलते जिले की एक महिला विधायक को अपने सोने का मंगलसूत्र उतारकर देना पड़ गया। दरअसल, राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक किसान दुलचंद राजनांदगांव में धान बीज लेने अपने पिकअप वाहन से पहुंचा हुआ था। इस दौरान धान बीज लेकर जब वह किसान अपने घर जा रहा था, तो उसी समय जिले के जंगलपुर के समीप आरटीओ विभाग दुर्ग फ्लाइंग स्कॉट द्वारा उक्त किसान के वाहन को ओवरलोड बताकर रोका गया।

विधायक का आरोप है कि इस किसान के वाहन को ओवरलोड बताकर 42,000 रूपये का चालान कर दिया गया, जबकि मौखिक रूप से गाड़ी छोड़ने के लिए 52,000 रुपयों की डिमांड की गई।

किसान ने जब इस बात की सूचना विधायक को दी तो विधायक राजनांदगांव आरटीओ दफ्तर पहुंच गई। यहां विधायक ने दुर्ग कि किसी महिला आरटीओ अधिकारी से बात की, लेकिन महिला आरटीओ अधिकारी ने रुपए देने पड़ेंगे कहा। जिसके बाद खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने 52,000 रूपये नहीं होने का हवाला देते हुए, अपने गले का मंगलसूत्र उतार कर राजनंदगांव आरटीओ दफ्तर के टेबल पर रख दिया और इस मंगलसूत्र को बेचकर चालान के पैसों की भरपाई करने और शेष पैसे बच जाने पर रुपए वापस कर देने की बात कह कर वहां से निकल गई।

विधायक छन्नी साहू ने कहा कि मेरे क्षेत्र का किसान जो मेरा कार्यकर्ता भी है। उससे 42,000 रूपये का चालान ओवरलोड के नाम पर काटा जा रहा था, लेकिन किसान से रुपए नगद 52,000 मांगे जा रहे थे। रुपए नहीं होने पर मैंने अपना मंगलसूत्र उतार कर आरटीओ विभाग को सौंप दिया है

विधायक ने नगद राशि नहीं होने का हवाला देकर अपना मंगलसूत्र आरटीओ विभाग में छोड़ दिया। इस मामले की खबर जब विभागीय अधिकारियों को लगी,तो खलबली मच गई। इसके बाद देर रात तक विभागीय अधिकारी, कर्मचारी विधायक का मंगलसूत्र लौटाने प्रयास करते रहे थे। लेकिन विधायक अपने गांव चली गई। इस पूरे मामले से यह साफ होता है कि आरटीओ दफ्तर में भ्रष्टाचार किस कदर हावी हो गई है। जब एक विधायक को इसकी भरपाई के लिए अपना मंगलसूत्र उतार कर देना पड़ सकता है, तो फिर आम आदमी की हालात की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती।

और पढ़ें ...

Breaking : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा...शादी से लौट रही बोलेरो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, दो महिला सहित 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर…

सूरजपुर। Breaking News : जिले से इस वक्त बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है जहां सूरजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसा में 6 लोगों की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

 

 

बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले में ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत में बोलेरो वाहन के उड़े परखच्चे उड़ गए है। दो महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बोलेरो वाहन शादी से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इस बीच सोनगरा जंगल के पास दुर्घटना हो गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी गई है।

और पढ़ें ...

हाईकोर्ट ने आलोक कुमार अग्रवाल के प्रकरण में एसीबी के अधिकारियों के विरुद्ध FIR में जांच जारी रखने के दिए आदेश

 बिलासपुर – हाईकोर्ट ने आलोक कुमार अग्रवाल के प्रकरण में एसीबी के अधिकारियों के विरुद्ध FIR में जांच जारी रखने के दिए आदेश…दिनांक 09.05.2023 को माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने एण्टी करप्शन ब्यूरो के पूर्व पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अन्य की याचिका रिट पीटिशन 536 / 2020 एवं 564 / 2020 में पूर्व में पारित आदेश के तहत लगायी गयी रोक को हटाते हुये जांच जारी रखने का आदेश दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में शिकायतकर्ता पवन अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री किशोर मादुड़ी एवं अधिवक्ता श्री श्रेयांश अग्रवाल ने पक्ष रखा।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर निवासी पवन कुमार अग्रवाल द्वारा एसीबी के तत्कालीन चीफ मुकेश गुप्ता, एसीबी के एसपी रजनेश सिंह, ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद कुजुर डीएसपी अशोक कुमार जोशी एवं अन्य अधिकारियों के विरूद्ध शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना करके फर्जी दस्तावेज तैयार करने एवं एवं कम्प्यूटर से हुबहु फर्जी एफआईआर तैयार कर कार्यवाही करने के संबंध में माननीय सीजेएम न्यायालय में परिवाद दायर किया था जिसमें माननीय न्यायालय ने दिनांक 24.12.2019 को सिविल लाइन थाना बिलासपुर को दोषी अधिकारियों के विरूद्ध अपराध दर्ज करने के निर्देश दिया था।

न्यायालय के आदेश के पालन में सिविल लाइन थाना बिलासपुर ने भारतीय दण्ड संहिता की गंभीर धाराओं 120 (बी). 420, 467, 468, 471, 472, 213, 218, 166, 167, 382, 380 के तहत अपराध क्र. 791 / 2020 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की थी इसी बीच एसीबी के निलंबित पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अन्य के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर पर माननीय न्यायालय ने जांच पर रोक लगा दी थी।

उल्लेखनीय है कि एसीबी के अधिकारियों ने खारंग संभाग बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता आलोक कुमार अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जिन 15 टेंडर्स में करोड़ो रूपये की अनियमितता किये जाने एवं चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने के संबंध में हुयी फर्जी शिकायत को सही ठहराकर वर्ष 2014-15 में झूठी कार्यवाही की गयी थी. उन सभी टेंडरों में आलोक अग्रवाल द्वारा कोई भी टेंडर स्वीकृत नहीं किये जाने और सभी टेंडर सही प्रक्रिया का पालन करते हुये मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता द्वारा निविदा में पात्र सही ठेकेदारों के टेंडर स्वीकृत किये जाने के संबंध में एसीबी के उपरोक्त अधिकारियों द्वारा स्वयं ही दिसंबर 2018 में किसी भी प्रकार का अपराध न पाये जाने का खात्मा रिपोर्ट तैयार कर दिया था जिसे न्यायालय में प्रस्तुत भी कर दिया गया है। उन टेंडरों में परिवादी पवन कुमार अग्रवाल ने ना ही कभी भाग लिया था ना ही उनको कोई भी निविदा आबंटित की गयी थी। एसीबी के अधिकारियों द्वारा जिस एफआईआर 56 / 2014 के आधार पर कार्यवाही करना दिखाया गया था वैसी कोई भी एफआईआर एसीबी ईओडब्ल्यू रायपुर के थाने में संधारित वैध एफआईआर बुक के पन्नों में पंजीबद्ध ही नहीं है बल्कि विधि प्रावधानों के विपरीत कम्प्यूटर से फर्जी कूटरचित एफआईआर तैयार करके कार्यवाही किये जाने के संबंध में दस्तावेजी सबूतों के साथ दायर परिवाद में एसीबी के तत्कालीन शीर्ष अधिकरियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के न्यायालयीन आदेश पर अब पुनः जांच हो सकेगी।

 
और पढ़ें ...

CG NEWS : कर्नाटक चुनाव में काँग्रेस की बनेगी सरकार- सांसद फूलोदेवी

धमतरी। CG NEWS : कर्नाटक विधानसभा के लिए आज सुबह से वोटिंग होनी  है. चुनाव में इस बार बीजेपी और काँग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों ही पार्टियों ने कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा किया है.

वहीं, छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम कोंडागांव जाते वक्त धमतरी में कुछ समय के लिए रुके. जहाँ पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने वोटिंग से पहले कर्नाटक चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है कि कर्नाटक में काँग्रेस की सरकार बनेगी. फूलोदेवी नेताम की मानें तो जिस तरह रूझान आ रही है. वह काँग्रेस की पक्ष में है और पूरी उम्मीद के साथ वहाँ पर काँग्रेस की सरकार बन रही है.

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान के बाद अब मतदाताओं के फैसले की बारी है. 224 सीटों पर एक ही चरण में आज यानी बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी एवं  शाम 6 बजे तक चलेगी. और इसके नतीजे 13 मई को आयेगा।

और पढ़ें ...

CG TRANSFER BREAKING : प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, कई डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर हुए स्थांतरित, देखे पुरी लिस्ट

रायपुर। CG TRANSFER BREAKING : राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। जारी आदेश में 39 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम शामिल है।
 

  

और पढ़ें ...

शहीद दीपक अपने अदम्य साहस के लिए कीर्ति चक्र से होंगे सम्मानित, परिजन राष्ट्रपति भवन रवाना, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए थे दीपक, मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, क्षेत्र के लिए गौरव की बात

सक्ति। नक्सलियों से मुकाबला करते  अपने साथियों की रक्षा करते दीपक भारद्वाज 3 अप्रैल 2021 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे, उनकी शहादत और अदम्य साहस को आज राष्ट्रपति भवन में सम्मान मिलेगा इसके लिए परिजन राष्ट्रपति भवन दिल्ली रवाना हो चुके हैं।  शहीद दीपक भारद्वाज को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।  बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टकलागुणाम नामक स्थान में 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 22 जवानों को शहादत मिली थी, उसमें सक्ति जिले के पिहरिद के रहने वाले सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज भी शहीद हो गए थे।  गौरतलब है कि मुठभेड़ के बाद डीएसपी पाल ने दीपक भारद्वाज की तारीफ में कहा था कि नक्सलियों से सीधी लड़ाई में जहां गोलीबारी और बमबारी होती रहती है, वहां बड़े-बड़े शूरमा के हाथ पैर कांपने लगते हैं, वही सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज बिना डरे और झिझक के लड़ाई लड़ते रहे।  नक्सलियों को लगा कि उनका बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है, तब उन्होंने  ग्रेनेड लांचर फेंक कर दीपक भारद्वाज पर हमला किया जिसमें दीपक भारद्वाज नक्सलियों से लड़ाई लड़ते हुए लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए शहीद हो गए।  केंद्र सरकार ने शहीद सब इंस्पेक्टर पुलिस दीपक भारद्वाज के बलिदान को सम्मान करते हुए आज 9 मई 2023 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र प्रदान करके शाहिद के माता-पिता को सम्मान किया जाएगा।  यह सक्ती जिला के लिए ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान का विषय है,कीर्ति चक्र से सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहीद के परिजन दिल्ली पहुंच चुके हैं।  दीपक भारद्वाज शुरू से ही मेधावी एवं देश प्रेमी का जज्बा उनके मन में रहा पहली से 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने नवोदय विद्यालय में पूरी की उसके बाद स्नातक की पढ़ाई उन्होंने बिलासपुर ने पूरी की इसके साथ ही स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया था, पहले ही प्रयास में सिलेक्ट हो गए थे अपने कार्यकाल में सबसे उत्कृष्ट थाना प्रभारी के तौर पर जन सेवा करने के कारण एसपी और आईजी रैंक के अधिकारी ने कई बार उन्हें पुरस्कार दिया है।  3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान अपने साथी जवानों की जान बचाते हुए अदम्य साहस का परिचय देते हुए दीपक भारद्वाज देश के लिए शहीद हो गए हैं।
और पढ़ें ...

पिकअप और कार में टक्कर, 13 घायल, तीन गंभीर

बालोद। राजनांदगांव जिले के सिंघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें राजनांदगांव के जिला अस्पताल में रेफर किया किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार होकर टिपानपार के ग्रामीण राजनांदगांव जिले के सिंघोला में आयोजित मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जा रहे थे कि देवरी थाना के पिनकापार चौकी अंतर्गत मुजगहन गांव में पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 13 घायलों को देवरी शासकीय अस्पताल लाया गया जहां तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव के जिला अस्पताल में रेफर किया गया। 
और पढ़ें ...

पेड़ से टकराई स्कार्पियो, तीन महिलाओं की मौत, एक गंभीर

जगदलपुर। बास्तानार घाट में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और इस हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्कार्पियों से बीजापुर जा रहे थे कि बस्तान घाट में एक मोड़ के पास स्कार्पियों चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोडेनार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें ...

उत्तर बस्तर कांकेर : चिल्हाटी गौठान में उत्तरप्रदेश से पहुंचे उप संचालक कृषि ने किया गोधन और मिलेट मिशन योजना की सराहना

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को लघु धान्य फसलों कोदो, कुटकी, रागी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के जिला जानपुर से पहुंचे उप संचालक कृषि जयप्रकाश सिंह ने कांकेर जिले में संचालित गोधन न्याय योजना और मिलेट मिशन योजना का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना एवं मिलेट मिशन योजना की सराहना की। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के मॉडल गौठान चिल्हाटी के भ्रमण के दौरान गौठान के नोडल अधिकारी टीएस ध्रुव ने उत्तरप्रदेश के उप संचालक जयप्रकाश सिंह को गौठान में संचालित विभिन्न मल्टीएक्टिविटी गतिविधियों की जानकरी दी। इस दौरान उप संचालक सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी पशुधन और गौठान में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि जैसे जैविक वर्मी खाद उत्पादन, मुर्गी पालन, बतख पालन, सुकर पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न प्रकार के आजीविका को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना देश में अलग पहचान बना चुका है।

               उप संचालक कृषि जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस योजना से हम न सिर्फ खेती किसानी और आजीविका का बेहतर समाधान प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि इसके जरिए रासायनिक खाद और कीटनाशक का खेती में अंधाधुध तरीके से हो रहे उपयोग से भूमि की घटती उर्वरकता शक्ति खाद्यान्न पदार्थों की विषाक्तता पर्यावरण को हो रहे नुकसान और ग्लोबल वार्मिंग जैसे कई समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। धान के बदले अन्य लाभकारी फसल के रूप में कांकेर जिले के किसानों द्वारा लघु धान्य फसल जैसे कोदो-कुटकी-रागी की खेती भी काबिले तारीफ है। यहां मिलेट मिशन की प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापना की गई है, जिससे कांकेर जिले के किसानों सहित प्रदेश के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा, यह बात जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चिल्हाटी में आदर्श गौठान और महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित आय मूलक गतिविधियों के मुआयना के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि एनके नागेश, सहायक संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय मंडावी, पशु चिकित्सा अधिकारी टीकम ठाकुर, ग्राम सरपंच प्रतिभा सलाम, गौठान समिति अध्यक्ष महेश सलाम, सहित महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे

और पढ़ें ...