प्रदेश
छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं रोटरी क्लब बिलासपुर का संयुक्त आयोजन
प्रोजेक्ट खुशी से मिलेगी जेल में निरूद्ध महिला बंदियों एवं उनके बच्चों के लिए खुशियों की सौगात
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता
बिलासपुर : जेल में बड़ी संख्या में सजायाफ्ता महिला एवं ऐसी महिलाएं जिनके मामले न्यायालयों में लंबित हैं, निरूद्ध रहती हैं। इन महिला बंदियों के साथ उनके छोटे बच्चे भी जेल में रहते हैं तथा कुछ बच्चों को ’’मुक्ताकाश’’ अभियान के अंतर्गत् संचालित स्थान पर रखा जाता है । ये निर्दोष बच्चे जेल के वातावरण में अपनी माताओं के साथ ऐसे अपराध की सजा भुगतते रहते हैं, जो उन्होनें नहीं किया है। लगातार जेल में रहने और दुःख की स्थिति में रहने से अवसाद पैदा होता है। ऐसे समय में जेल के अंदर जेल के वातावरण से पृथक एक अलग प्रयास ’’प्रोजेक्ट खुशी’’ के रूप में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा रोटरी क्लब बिलासपुर के संयुक्त प्रयासों से प्रथम बार जेल में प्रारंभ किया जा रहा है । इसके अंतर्गत् जेल में निरूद्ध महिलाओं के लिए योगा, मीडिएशन, मेंहदी लगाने का प्रशिक्षण और प्रतियोगिता, ड्राईंग, गायन, फैंसी ड्रेस, नृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए जावेंगे, वहीं जेल में निरूद्ध महिलाओं के साथ रह रहे तथा अभियान संस्था के ’’मुक्ताकाश’’ में रह रहे बंदी महिलाओं के बच्चों के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिससे उनको जेल के वातावरण से पृथक वातावरण में सांस लेने का मौका मिल सके और वे जेल की दुनिया के बाहर के लोगों से भी मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान् महिलाओं के लिए सिलाई मशीन आदि का वितरण किया जावेगा। वहीं बच्चों के लिए खेलकूद आदि का सामान भी वितरित करने की व्यवस्था रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा की गई है। कार्यक्रम 6 मई के प्रात: से 07 मई की संध्या तक संचालित किया जावेगा। 07 मई की संध्या इस कार्यक्रम के अंतर्गत् होने वाली प्रतियोगिताओं तथा कार्यक्रम आदि के पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी-कार्यपालक अध्यक्ष छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में तथा रोटेरियन हमीदा सिद्दीकी-अध्यक्ष रोटरी क्लब बिलासपुर तथा श्रीमती वाणी राव -अध्यक्ष, अभियान संस्था (मुक्ताकाश) की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी आनंद प्रकाश वारियाल-सदस्य सचिव छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं रोटेरियन हमीदा सिद्दीकी- अध्यक्ष रोटरी क्लब बिलासपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जा रही है।
CG BREAKING NEWS : हार्ट अटैक से CRPF जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर…
फिंगेश्वर। CG BREAKING NEWS : हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत। जवान का नाम गजानंद ध्रुव था। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनदेही गांव का रहने वाला था।


जम्मू में जवान पदस्थ था, छुट्टी पर वह घर आया हुआ था। 23 वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर था पदस्थ। जवान आज ही ड्यूटी जॉइन करने वाला था जवान। भीषण गर्मी में पुरे बाजे-गाजे के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
CG GOVERNMENT JOB : पटवारी के पद पर बंपर भर्ती, CGVYAPAM आयोजित करेगा परीक्षा
cg vyapam patwari bharti 2023 कैबिनेट से स्वीकृत हो चुके ऐसे पदों की जानकारी हम आपको देने वाले है, जिसका आने वाले समय में आपको नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा आपको CGVYAPAM औऱ CGPSC के माध्यम से किया जाना है। लेकिन इन सभी भर्तियों को आरक्षण के फैसले का इंतजार था और अब सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण पर हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक को हटा दिया है और कहा है कि जल्द से जल्द भर्ती और प्रमोशन का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
बता दें कि 12400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। B.Ed और D.Ed पास युवा जो शिक्षक बनना चाहते हैं, वो इस पद के लिए योग्य होंगे। वहीं सहायक प्राध्यापक औऱ प्राध्यापक के भी 1800 पद स्वीकृत हैं। मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए डाक्टरों औऱ पैरामेडिकल स्टाफ के 3500 पद, होम गार्ड के भी 1600 पद आने वाले हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर के 1000 पदों पर भी भर्ती होनी है। वेटनरी फील्ड ऑफिसर के 150 पद है।
वहीं, मत्स्य निरीक्षक के 150 पद, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में 40 पद तथा स्नातक पास युवाओं के लिए विभिन्न विभाग में संयुक्त भर्ती परीक्षा के आधार पर 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। वनरक्षक के 600, वन परिक्षेत्र अधिकारी के 70 पद, आयुष विभाग में 1431, महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 300 पद आने है, पीएससी के 210 पद ,व्यवहार नयायाधीश के 48 पद व अन्य विभागों में 1500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है। वहीं, करीब 500 से अधिक पद पटवारी के भी प्रस्तावित हैं
बता दे कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना। इसलिए भर्ती की प्रक्रिया 6 महीने में ही पूरी कर ली जाएगी। व्यापमं औऱ सीजीपीएससी के पद पहले से सृजित है, अन्य विभागों ने भी अपने प्रस्ताव बना रखे है। आरक्षण विवाद में देरी की स्थिति में बिना आरक्षण रोस्टर के ही पदों का विज्ञापन देखने को मिल सकता है। वहीं आरक्षण की स्थिति साफ होते ही पदों का वर्गवार विभाजन किया जाएगा।
CG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों द्वारा प्लांट IED बम किया बरामद
नारायणपुर। जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया। बरामद की गई आईईडी को जवानों ने नष्ट कर दिया है। दरअसल, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह आईईडी प्लांट कर रखा है। अबूझमाड़ के कोडोली फुलमेटा के जंगल में डीआरजी और बीडीएस की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली है। इस दौरान जवानों ने चार किलो का आईईडी बरामद किया और नष्ट किया। नारायणपुर SP पुष्कर शर्मा ने घटना की पुष्टि की। फिलहाल एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है।
CG BREAKING NEWS : 17 डॉक्टरों को मिला नोटिस, जिला अस्पताल में थे अनुपस्थित
छत्तीसगढ़। जांगगीर जिला अस्पताल की ओपीडी से शाम की पाली पर 17 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। डॉक्टरों के लगातार नदारद रहने के चलते भाजपा नेताओं ने सिविल सर्जन को शिकायत की थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के तत्काल बाद सिविल सर्जन ने जब कल शाम जिले के सबसे बड़े अस्पताल बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल शासकीय चिकित्सालय में औचक निरीक्षण किया तो उन्हें 17 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सभी को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी किया है।
ये डॉक्टर रहे अनुपस्थित
डॉ. नितिन जुनेजा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. शाहबाज खाण्डा, मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. आकाश सिंह राणा, सर्जरी विशेषज्ञ,डॉ. यू. के. मरकाम सर्जिकल विशेषज्ञ,डॉ. निकीता खेस नेत्र रोग विशेषज्ञ,
डॉ. निशांत पटेल नेत्र रोग विशेषज्ञ,
डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल चिकित्सा अधिकारी
डॉ. हरिश पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ , डॉ. सदानंद जांगड़े चिकित्सा अधिकारी, डॉ. योगेश राठौर चिकित्सा अधिकारी, डॉ. वसुन्धरा कश्यप, दंत चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आर. एस. सिदार चिकित्सा अधिकारी, डॉ. इकबाल हुसैन चिकित्सा अधिकारी,
डॉ. दीपक साहू चिकित्सा अधिकारी,
डॉ. संदीप साहू चिकित्सा अधिकारी,
डॉ. आकाश थवाईत, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्राची जांगड़े, चिकित्सा अधिकारी
सिविल सर्जन एवं आरएमओ ने संयुक्त औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सभी बिना किसी सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। उनके कृत्य के चलते चिकित्सालय की छवि धूमिल हुई। चिकित्सकों के कृत्य को सिविल सेवा अचारण नियम 1965 के विपरीत मान सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर लिखा है कि उक्त संबंध मे आप अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 02 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने अथवा समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होने पर उक्त दिवस का वेतन कटौती की कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेगें।
“द केरल स्टोरी” छत्तीसगढ़ में भी बैन होगी फिल्म! जाने कांग्रेस ने क्या संकेत दिए
छत्तीसगढ़। विवादित फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जहाँ देशभर में बवाल मचा हुआ हैं, हिंदूवादी और दक्षिणपंथी दलों के बीच तलवारें खींची हुई हैं तो वही अब प्रदेश में भी फिल्म से जुड़ी सियासत तेज होती नजर आ रही हैं। कांग्रेस की तरफ से इस फिल्म को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। इससे आशंका जताई जा रही हैं की कही छत्तीसगढ़ में भी इस फिल्म पर प्रतिबन्ध ना लग जाएँ।
दरअसल कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने साफ़ किया हैं की फिल्म में अगर कुछ गलत दिखाया गया हैं तो इस पर बैन लगना चाहिए। इस तरह इस बात को बल मिलने लगा हैं की अगर इस पर भाजपाया दूसरे समर्थक दलों ने आक्रामकता दिखाई तो प्रदेश में भी इसके फिल्मांकन पर रोक लग सकती हैं।
सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा को भी लपेटे में लिया हैं। उन्होंने बीजेपी को जनता के बीच का कैंसर बताया हैं। साथ ही फिल्म को लेकर हो रही सियासत को भाजपा का षड्यंत्र करार दिया हैं। शुक्ला ने कहा की जब ये पीछे भागते है तो धर्म और ऐसी फिल्मों का आड़ लेते है। ये कभी लव जिहाद तो कभी हिन्दू मुस्लिम का मुद्दा छेड़ते हैं। बीजेपी दिग्भ्रमित करती है, झूठे धर्मांतरण के मुद्दे उठाती है।
सर्व आदिवासी समाज के विस चुनाव लड़ने पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की राजनीति में चुनाव लड़ना सबका अधिकार है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की भानुप्रतापपुर में भी सर्व अदिवासी समाज ने प्रत्याशी उतारा था, लेकिन वहां कांग्रेस की जीत हुई। शुक्ला ने दावा किया की भूपेश बघेल के सामने कोई भी आ जाए, टिक नही पाएगा। कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ेगा, हमारा अपना जनाधार है।
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी मिली लाश
एक ही दुपट्टा से लटके मिले युवक और लड़की के शव, आज आने वाली थी युवक की लग्न
CG BREAKING NEWS : हाईकोर्ट ने 28 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सिविल जज सहित जिला न्यायाधीश भी शामिल
बिलासपुर। CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आदेश जारी कर न्यायिक सेवा से जुड़े 28 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें बेमेतरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ही रायपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समेत सिविल जज भी शामिल हैं। जारी आदेश में रायपुर जिला के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीस बृजेन्द्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहां के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर को रामानुजगंज भेजा गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है।
हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ सारंगढ़ से गरियाबंद, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़, अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा ट्रांसफर किया गया है।
रायपुर में मेगा ब्लाक का असर, सात से आठ घंटे लेट चल रही ट्रेनें, तीन दिन में चार हजार टिकट रद
*हिन्दू विरोधी है कांग्रेस का मूल चरित्र - नारायण चंदेल*
रोज़गार मेला 2023, युवाओं को मिली नई राह - बीआइटी दुर्ग में आयोजित किया गया रोज़गार मेला 2023
रोज़गार मेला 2023 में युवाओं को मिली नई राह
-बीआइटी दुर्ग में आयोजित किया गया रोज़गार मेला 2023
-शाम पांच बजे तक 2200 युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका था, 1354 लोग साक्षात्कार में हो गये थे चयनित
दुर्ग 04 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के युवाओं को रोज़गार दिलाने जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में बी.आई.टी दुर्ग में सृजन रोज़गार मेला 2023 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, जिला रोज़गार कार्यालय और कौशल विकास प्राधिकरण के समन्वयन से इस आयोजन हेतु विभिन्न क्षेत्रों से कुल 11 नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया जिसमें से 10 नियोक्ता इस आयोजन में शामिल हुए।
नियोक्ताओं द्वारा लगभग 2500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। जिला रोज़गार अधिकारी राज कुर्रे ने बताया कि पिछले आयोजनों में ज़्यादातर युवाओं ने स्थानीय नियुक्तियों पर रुचि दिखाई थी, इस आयोजन में हमनें 2500 में से 1700 पदों पर स्थानीय नियुक्तियाँ सुनिश्चित की है। रोज़गार मेले में 2200 ने पंजीयन किया, 1354 अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुँच पाने में कामयाब रहे। शाम 5 बजे तक 6 अभ्यर्थियों को नियोक्ताओं से ऑफ़रलेटर प्राप्त किया और 254 अभ्यर्थियों को फाइनल स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था।
फाइनल स्क्रीनिंग के लिए चयनित एक छात्र ने बताया कि उन्हें जब रोज़गार मेले की जानकारी मिले तब वह काफ़ी डरे हुए थे। आयोजन की प्रक्रिया बहुत ही सुगम थी जिससे उनका डर कम हुआ।एक और छात्र ओजस्वी ने बताया कि पंजीयन के बाद सभी अभ्यर्थियों की रोज़गार कार्यकाल की टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई, अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुरूप नियोक्ताओं के पास भेजा गया। यहाँ सभी तरह की सहायता के लिए अलग काउंटर भी बनाये गये, यह बहुत सुविधाजनक था।
इस आयोजन में टर्की की इंट्रनेशनल कंपनी ने भी हिस्सा लिया, इस एयरपोर्ट सर्विस कंपनी ने लगभग 500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। कंपनी की एक प्रतिनिधि ने बताया कि सभी आमंत्रित पदों के लिए उन्हें योग्य उम्वीदवार मिल रहे हैं। प्रशासन की तरफ़ से बहुत अच्छा प्रबंधन किया गया है, सभी कुछ व्यवस्थित होने से हम नियुक्ति प्रक्रिया आसानी से कर पा रहे हैं।
इस आयोजन में जिला प्रशासन, रोज़गार कार्यालय दुर्ग के अधिकारी कर्मचारीगण, कौशल विकास प्राधिकरण और बीआइटी प्रबंधन का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ में नई नौकरियों के द्वार खोलने मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किए
छत्तीसगढ़ में नई नौकरियों के द्वार खोलने को लेकर मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
निरंतर प्रयासरत हैं। आरक्षण पर से रोक हटने के बाद मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिस पर अमल शुरू हो गया है।
https://twitter.com/i/status/1654084610744111104
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">छत्तीसगढ़ में नई नौकरियों के द्वार खोलने को लेकर मुख्यमंत्री श्री <a href="https://twitter.com/bhupeshbaghel?ref_src=twsrc%5Etfw">@bhupeshbaghel</a> निरंतर प्रयासरत हैं।<br><br>आरक्षण पर से रोक हटने के बाद मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिस पर अमल शुरू हो गया है।<a href="https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%9B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC_%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0_%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%B8%E0%A5%87_%E0%A4%95%E0%A5%80_%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#छत्तीसगढ़_सरकार_भरोसे_की_सरकार</a><a href="https://twitter.com/CspdclOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw">@CspdclOfficial</a> <a href="https://t.co/5dRT1NDiTQ">pic.twitter.com/5dRT1NDiTQ</a></p>— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) <a href="https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1654084610744111104?ref_src=twsrc%5Etfw">May 4, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
बच्चे को बजरंग दल का सदस्य बताकर उसका वीडियो सार्वजनिक करने के पीछे मुख्यमंत्री बघेल की मंशा काफ़ी ख़तरनाक लग रही : भाजपा
बच्चे को बजरंग दल का सदस्य बताकर उसका वीडियो सार्वजनिक करने के पीछे मुख्यमंत्री बघेल की मंशा काफ़ी ख़तरनाक लग रही : भाजपा
0 भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा : ज़रूरी हुआ तो बाल संरक्षण आयोग में मुख्यमंत्री बघेल के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने समेत सभी क़ानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे
0 किसी बच्चे का ऐसा उपयोग न केवल क़ानूनन अपराध है, अपितु इससे बच्चे की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा हो सकता है : ओ.पी. चौधरी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक बच्चे का वीडियो जारी किए जाने पर इसके पीछे निहित मंशा पर सवाल उठाया है। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने ठीक एक दिन पहले ही 'बजरंग दल को ठीक कर देंगे' कहा था। ऐसे में उस बच्चे को बजरंग दल का सदस्य बताकर उसका वीडियो सार्वजनिक करने के पीछे मुख्यमंत्री बघेल की मंशा काफ़ी ख़तरनाक लग रही है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस मामले पर भाजपा अब विधि विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर रही है। अगर ज़रूरी हुआ तो इस संबंध में बाल संरक्षण आयोग में मुख्यमंत्री बघेल के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने समेत अन्य क़ानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने कल एक बच्चे का वीडियो सार्वजनिक सभा में जारी कर बताया था कि बच्चे ने उन्हें (मुख्यमंत्री को) गाली दी। ऐसा कहते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने उस बच्चे को बजरंग दल का सदस्य भी बताया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री चौधरी ने कहा कि किसी बच्चे का ऐसे उपयोग के न केवल क़ानूनी पक्ष हैं.अपितु इससे बच्चे की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा हो सकता है। श्री चौधरी ने कहा कि इससे साफ़ हो गया है कि मुख्यमंत्री बघेल वास्तव में राष्ट्रवादी ताकतों और सनातन संगठनों से डर गए हैं और इस बौखलाहट में वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। एक ज़िम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह आपा खो देना घोर निंदनीय है।
TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, TI, प्रधान आरक्षक समेत आरक्षकों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट
बलौदाबाजार : CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादला हुआ है. पुलिसिंग में कसावट लाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने फेरबदल किया है. निरीक्षक, उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का जिला स्तर पर फेरबदल किया गया है.


शालिनी यादव के निधन से रिक्त दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का हुआ चुनाव : कांग्रेस की पुष्पा बनीं अध्यक्ष
दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इसमें पुष्पा भुनेश्वर यादव और हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। चुनाव में 11 जिला पंचायत सदस्य ने अपना मत डाला जिनमें पुष्पा यादव को 7 वोट मिले और हर्षा चंद्राकर को केवल 4 वोट प्राप्त हुए। पीठासीन अधिकारी द्वारा पुष्पा यादव को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

बता दें कि इससे पूर्व कांग्रेस समर्थित शालिनी यादव जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष थीं। उनके निधन के चलते रिक्त अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया, जिसमे कांग्रेस समर्थित पुष्पा यादव ने जित हासिल की। पुष्पा की जीत के बाद कांग्रेस खेमे में महषि की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर कलेक्टर पदमनी भोई, प्रवीण वर्मा, अभय सिंह, गिरीश देवांगन, राजेंद्र साहू, निर्मल कोसरे, अमन सिंह भी उपस्थित थे।

